LATEST NEWS

पुरानी घोषणा को लेकर बीजेपी मोन, मोदी जी के नाम मांग रहे वोट.

Sahara Samachaar; Mandla; MP Elections;

People are seeking votes in the name of the old announcement, asking for votes in the name of BJP, Modi. Special Correspondent मंडला, नैनपुर – जैसे जैसे मतदान की तारीख पास आती जा रही हे दोनों पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी हे। काम को और विकास को लेकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्या रोप का सिलसिला शुरू हो गया हे एक तरफ कांग्रेस पार्टी किसानों,बहनों ,बेरोजगार युवाओं, गैस जैसे मुद्दों को लेकर जनता के सामने प्रचार प्रसार कर रही हे।तो दूसरी तरफ बीजेपी माननीय मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए गए कार्यों ,घोषडाओ के साथ माननीय प्रधान मंत्री मोदी जी को सामने कर चुनाव प्रचार कर रही हे।लेकिन बीजेपी मंडला विधान सभा में पिछले बीस सालों को उपलब्धि गिनवाने में बगले झांकती नजर आ रही हे। पूर्व विधायक के द्वारा जनता से जुड़े ऐसे कोई काम नहीं की जिसको मद्दे नजर रखते हुए जनता सबक सिखाने तैयार हे।इसी प्रकार जिला पंचायत सदस्य चुन कर मंडला जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष रही हे और राज्य सभा सांसद रही हैं अब मंडला विधान सभा से बीजेपी की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ रही हैं श्रीमति संपतिया उईके ।पद में रहते हुए सिर्फ घोषणा के अलावा कुछ नही फिर चाहे वो नैनपुर में केंद्रीय विद्यालय को बात हो या अन्य ऑफिस की बात हो विकास के नाम पर नैनपुर के साथ सौतेला व्यवहार ही किया बीजेपी सरकार ने।उसी कड़ी में सबसे अहम मुद्दा नैनपुर को जिला बनाओ को लेकर गर्म हे जो इस चुनाव के परिणाम को बदलने में काफी हद तक कारगार होगा। इन मुद्दों को अभी भी ठंडे बस्ते में रखी हुई हे बीजेपी ने।जनता पूछती हे इन वादों का क्या हुआ सिर्फ नैनपुर के साथ छलावा और सिर्फ छलावा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को ग्वालियर-चम्बल अंचल में दिया बड़ा झटका।

Union Minister Jyotiraditya Scindia gave a big blow to Congress in Gwalior-Chambal region. संतोष सिंह तोमर ग्वालियर। कांग्रेस पार्टी को ग्वालियर चंबल में मतदान के ठीक पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ा झटका दिया है। अंचल के कई वरिष्ठ नेताओं ने एक साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया के समक्ष कल देर रात में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस सूची में कई प्रभावी नेताओं के नाम हैं। मतदान के ठीक पहले कांग्रेस नेताओं का अपनी पार्टी से मोहभंग होकर भाजपा में चले जाना एक बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। जिस तरह से लोग अपनी पार्टी को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं उससे अंचल में कांग्रेस का चुनावी गणित बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है।विधानसभा चुनाव को लेकर ताबड़तोड़ जनसभाएं करने में जुटे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दिनभर के कार्यक्रम निपटाकर कल देर रात जैसे ग्वालियर पहुंचे  वैसे ही ग्वालियर दक्षिण से पूर्व कांग्रेस जिला सचिव मनोज भार्गव अपने सैंकड़ों साथियों के साथ सिंधिया महल पहुंच गए। जहां उन्होंने श्री सिंधिया के समक्ष अपने साथ 500 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इनके साथ ही विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-15 से खड़े निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह बैस ने भी अपने साथियों सहित भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर अपना समर्थन भाजपा को दे दिया। जबकि कांग्रेस पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा के भतीजे राहुल शर्मा ने भी अपने 20 साथियों सहित कल भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। विशेष बात ये है कि साथ ही कई गैर-राजनीतिक लोगों ने भी भाजपा की विचारधारा और राष्ट्रवाद को अपना समर्थन देने का फैसला लिया। ये प्रदेश में नवनिर्मित “स्पाक्स” गुट का भाग है। सैंकड़ों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से श्रीराम गोयल उप प्रांतीय अध्यक्ष सपाक्स पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष भू अभिलेख अधिकारी संघ पूर्व राष्ट्रीय कार्य परिषद सदस्य स्वदेशी जागरण मंच, इंजी नन्दकिशोर गोयल उपाध्यक्ष सपाक्स, नरेश सिंघल जिला उपाध्यक्ष सपाक्स, डा.हरीओम सिंघल सह सचिव सपाक्स, प्रशान्त गोयल जिला सचिव (युवा) सपाक्स, चन्द्रमोहन शर्मा जिला कार्यालय सचिव सपाक्स, मुकेश खण्डेलवाल जिला वित्त सचिव सपाक्स, प्रभुकुमार मंगल जिला संयोजक पैंशनर प्रकोष्ठ सपाक्स, प्रेमकुमार अग्रवाल जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ सपाक्स, कमलकिशोर गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, वेदप्रकाश मित्तल जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, हरीओम गर्ग जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, दिनेश बंसल जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, अशोक भटनागर जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, रामनाथ अग्रवाल जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, राजकुमार गर्ग अध्यक्ष भारत विकास परिषद सहयोग शाखा सचिव भारत विकास परिषद सहयोग शाखा, ओमप्रकाश अग्रवाल, डा. अरविन्द मित्तल, जिला उपाध्यक्ष अग्रसेवा संस्थान, अशोक गुप्ता जिला उपाध्यक्ष अग्रसेवा संस्थान, निखिल अग्रवाल अध्यक्ष अग्रसेवा संस्थान, अतुल अग्रवाल अग्र सेवा संस्थान, घनश्याम राठौर, जगदीशचन्द्र अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान, ओमप्रकाश गुप्ता जिला कार्यसमिति सदस्य सपाक्स, रवि अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान, रूपेश अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान,  दिलीप बंसल भारत विकास परिषद सहयोग शाखा, विनोद बिहारी सक्सैना पैंशनर महासंघ, धर्मेन्द्र अग्रवाल अग्रसेवा संस्थान, मनीष रायपुरिया अग्रवाल समाज आदि सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा की सदस्यता लेने वाले इन सभी लोगों का पार्टी में स्वागत कर सभी को भाजपा परिवार में जुड़ने के लिए बधाई भी दी।

कांग्रेस और भाजपा के खाका पर जनता तय करेगी पांच साल का भविष्य.

Sahara Samachaar; BJP; Congress; MP;

Fate of Congress and BJP will be determined by the public for the next five years. भाषणों का दौर खत्म, दो दिन का चुनावी गणित करेगा जीत-हार का फैसला, जनता किस पर करे जबभरोसा, दोनों ने खूब किए वादे. उदित नारायण चुनावी विश्लेषणभोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी भाषणों का दौर चरम पर पहुंचने के बाद आज बुधवार शाम को इस पर ब्रेक लग जाएगा। तूफानी भाषणों से उब चुकी जनता तक अपनी बात रखने के लिए नेता उनके घर पर पहुंच रहे हैं और प्रलोभन देकर अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं। मतदाताओं की मान-मनोब्बल तय करेगी कि जनता किसको सत्ता की बागडोर सौंपेगी। दोनों पार्टियों ने पांच साल के भविष्य का खाका भाजपा का संकल्प पत्र और कांग्रेस का वचन पत्र में पहले ही लिख दिया है। अपने-अपने चुनावी एंजेडे के आधार पर दोनों पार्टियां जीत के दावे कर रहीं है। जानकार बताते हैं कि इनकी जीत-हार का दारोमदार बसपा, निर्दलीय और सपा की चाल पर आकर टिक गया है। वैसे इनका प्रभाव ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड महाकौशल,और विंध्य क्षेत्र में देखा जा रहा है। इन्हीं अंचलों की जीत-हार ही दोनों पार्टियों को सत्ता के शिखर पर पहुंचाती है। सिंधिया का भविष्य उज्जवल: संत रामलला सरकाररामलला सरकार के एक साक्षात्कार के अनुसार यदि उनकी भविष्यवाणी को सही माना जाए तो मप्र में भाजपा फिर से वापसी करती दिख रही है। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ज्योतिरादित्य सिंधिया का भविष्य उज्जवल है। साथ ही यह भी कहा कि मप्र में 7 सांसदों में से 3 सांसद चुनाव हार सकते हैं! 2 जीतेंगे एंव 2 का भविष्य अधर में है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर दिमनी मुरैना और सांसद राकेश सिंह का जबलपुर से चुनाव जीतना कठिन है। मप्र का अगला मुख्यमंत्री कौन!शिवराज सिंह की लोकप्रियता, सहजता एवं लाडली बहनों का स्नेह उन्हें अगले मुख्यमंत्री के रूप में देखा जाए तो अतिसंयोक्ति नहीं होगी! राजनैतिक विष्लेषक बताते हैं कि भाजपा एवं कांग्रेस के बीच में कांटे की टक्कर जरूर है, लेकिन भाजपा का पलडा भारी दिख रहा है। परिणामों का विष्लेषण करें तो महज 2 से 5 सीटों का अंतर ही दिख रहा है। जिसको साधने में भाजपा अभी से अपने समीकरण जुटाने में लग गई है। भाजपाः गरीब छात्रों को मुफ्त में शिक्षा ,रोजगार,गरीबोको को सबकुछ मुफ्तदेर से ही सही, लेकिन भाजपा ने भी अपना चुनावी संकल्प पत्र जारी किया है। जिसमें जनता के लिए काफी लोकलुभावने वादे किए हैं। इसमें प्रमुख रूप से- 5 साल तक गरीबों को मुफ्त राशन। किसानों से 2700 प्रति क्विंटल पर गेहंू और 3100 रूपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी। उज्जवला और लाडली बहनों को 450 में गैस सिलेंडर। लाडली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक सदस्य को रोजगार अथवा स्वरोजगार का अवसर। गरीब परिवार के छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा। जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए 3 लाख करोड का प्रावधान। कांग्रेसः फिर से कर्जमाफी, बिजली बिल माफ का वादाकांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी वचन पत्र को जनहितैशी बताते हुए जनता से कई वादे किए हैं। 2018 की भांति फिर से किसानों का कर्जमाफी करेंगे। बिजली बिल 100 यूनिट पर 100 रूपए, 200 यूनिट बिजली का बिल हाफ, नारी सम्मान 1500 रूपए प्रति माह, सरकारी स्कूलों में 12वीं तक की शिक्षा मुफ्त मिलेगी। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का भी बडा वादा किया है कुल मिलाकर प्रति परिवार 15000 हजार मासिक देने का वादा। कर्ज में डूबा प्रदेश कैसे देगा सबकुछ फ्रीमौजूदा हालात में प्रदेश वित्तीय संकट में फंसा है। ऐसे में जो भी सरकार सत्ता में आएगी तो उसके सामने सबसे बडा संकट बजट का होगा। नेताओं की चुनावी परिकल्पना जैसे वोट की खातिर सबकुछ फ्री देने का वादा कैसे पूरा होगा। यह आने वाली सरकार के सामने सबसे बडी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि मप्र में रोजगार देकर प्रदेश को आगे बढाना है या वोट की राजनीति कर सरकार बनाना।

चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा और अरविंद केजरीवालको भेजा नोटिस।

Election Commission sent notice to Priyanka Gandhi Vadra and Arvind Kejriwal. प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस, पीएम मोदी के खिलाफ बयान देने का है मामला। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते सांबेर की चुनावी रैली में दिया था विवादित बयान। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के चलते चल रहे आरोप प्रत्यारोप के दौरान बिना सबूत पीएम मोदी पर झूंठे और अप्रमाणित बयान देने के चलते कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं। चुनाव आयोग ने मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी की शिकायत पर उन्हें यह नोटिस भेजा गया है। कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देने की वजह से उन्हें यह नोटिस जारी किया गया है। चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी को भेजे नोटिस में कहा है, आयोग को दिनांक 10.11.2023 (प्रतिलिपि संलग्न) के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मध्यप्रदेश के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबंध में असत्यापित और गलत बयानबाजी की है। जो जनता को गुमराह करने और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने की क्षमता रखता है। वहीं आम आदमी पार्टी को भी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। क्या कहा था प्रियंका गांधी ने? चुनाव आयोग के नोटिस के मुताबिक, भाषण के वीडियो और मध्यप्रदेश के सीबीओ के माध्यम से प्राप्त ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, प्रियंका गांधी ने कहा था, मोदी जी जो यह बीएचईएल था, जिससे हमें रोजगार मिलते थे, जिससे देश आगे बढ़ रहा था। इसका आपने क्या किया, किसको दे दिया, बताएं मोदी जी किसको दे दिया, अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों को क्यों दे दिया। नोटिस में क्या कहा और कब तक मांगा जवाब? नोटिस में चुनाव आयोग ने प्रियंका गांधी वाड्रा से कहा है कि, आमतौर पर जनता मानती है कि वरिष्ठ नेता, वह भी एक राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक की ओर से दिए गए बयान सच हैं। ऐसे में अपेक्षा की जाती है कि नेता उसकी ओर से दिए गए बयानों की जानकारी हो और उसके पास तथ्यात्मक आधार हो। ताकि मतदाताओं को गुमराह करने की कोई संभावना न रहे। नोटिस में आगे कहा गया, इसलिए आपसे किसी अन्य राष्ट्रीय पार्टी के स्टार प्रचारक के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर स्पष्टीकरण देने और 16 नवंबर, 2023 को 20:00 बजे तक कारण बताने के लिए कहा जाता है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए आपके खिलाफ उचित कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए। आम आदमी पार्टी को भी भेजा नोटिस  सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट साझा करने के मामले में चुनाव आयोग ने बुधवार को आम आदमी पार्टी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को इस नोटिस का जवाब देने के लिए 16 नवंबर को रात आठ बजे तक सोशल मीडिया पोस्ट में दिए गए बयानों पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

अशोकनगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने लोगों से की भावुक अपील।

Union Minister Scindia, who reached Ashoknagar, made an emotional appeal to the people. भाजपा प्रत्याशी को हार्ट ब्लॉकेज की शिकायत, सिंधिया ने संभाला मोर्चा। जजपाल सिंह जज्जी का दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के प्रचार-प्रसार के लिए अब महज कुछ ही घंटो का समय बचा हुआ है। ऐसे में नेता पूरी जोर-आजमाइश कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अपने समर्थक प्रत्याशियों को जिताने के लिए हर संभव कोशिश करते नजर आ रहे हैं। प्रचार के लिए सिंधिया अशोकनगर पहुंचे। जहां उन्होंने बीमार प्रत्याशी जजपाल सिंह जज्जी के समर्थन में आम जनता से भावुक अपील की है। उन्होंने आमजन को “जज्जी” की बीमारी के बारे में बताते हुए 17 तारीख को भाजपा के लिए मतदान कर जज्जी को जिताने की अपील की। दरअसल जजपाल सिंह (जज्जी) को पिछले दिनों सीने में दर्द हुआ था, डॉक्टरों ने इलाज के बाद बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। जिसके बाद जज्जी को सर्जरी के लिए दिल्ली रैफर किया गया था, जहां सर्जरी तो हो गई है लेकिन अभी जजपाल अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में जज्जी के प्रचार की जिम्मेदारी खुद सिंधिया ने ले ली है। अशोकनगर पहुंचे सिंधिया ने जनता से कहा “यह शून्य और पुण्य का चुनाव है। उन्होंने कांग्रेस को शून्य, तो भाजपा को पुण्य बताया” अपने बेटे का साथ दो- सिंधिया सिंधिया ने कहा चुनावी माहौल है और हमने जिसकी कभी कल्पना नहीं की ऐसा जज्जी के साथ हुआ। मुझे पांच दिन पहले देर रात सूचना मिली। मैंने फौरन एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया और जज्जी को एस्कॉर्ट हॉस्पिटल दिल्ली ले गए। मैंने सोचा की छोटी-मोटी बात होगी, दवाई लेकर ठीक हो जाएगा। वापस आ जाएगा। वही डॉक्टर ने बताया कि यह कोई मामूली बात नहीं है। हमें हृदय को खोलकर उसमें छल्ले डालना पड़े हैं और यह चुनाव के बीच हुआ। आज आपका ही बेटा, आपका ही घर का बच्चा, आपका ही भाई, उसे आज आपके आशीर्वाद की जरूरत है। वह हर मुश्किल में आपके साथ खड़ा रहा, लेकिन आज उसे आपकी जरूरत है। इसलिए आने वाली 17 तारीख को सहानुभूति दिखाते हुए कमल के निशान पर वोट करने की अपील आप लोगों से करता हुं।

अकील परिवार की सर फुटव्वल की वीडियो वायरल.

The video of the Akil family’s soccer match has gone viral. साकिब कबीरभोपाल। राजधानी की उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक आरिफ अकील परिवार की आपसी लड़ाई का एक कथित वीडियो आज वायरल हुआ वीडियो में कांग्रेस प्रत्याशी और आरिफ अकील के पुत्र आतिफ अकील और उनके भाई मजीद अकील के बीच हाथापाई होती नजर आ रही है। जबकि आरिफ अकील के भाई आसिफ अकील भी हाथ मे चप्पल लिए मार पीट करते नज़र आ रहें है। वीडियो सँभवता घर मे लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हुआ है जिसमे परिवार की महिलाओं समेत अन्य लोग भी नजर आ रहे है। हालांकि “सहारा समाचार” वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है लेकिन वीडियो को राजधानी में चटखारे लेकर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि विधायक आरिफ अकील ने स्वास्थ्य कारणों के चलते खुद की जगह अपने बेटे आतिफ अकील को टिकिट दिए जाने की सिफारिश की थी जिससे उनके भाई अमीर अकील ने बगावती तेवर अपनाते हुए निर्दलीय ताल ठोंक दी यही नही कहीं न कहीं आरिफ अकील के दूसरे बेटे मजीद अकील भी टिकिट की उम्मीद पाले हुए थे लेकिन आरिफ अकील की सिफारिश के मद्देनजर कांग्रेस आलाकमान ने आतिफ अकील को प्रत्याशी बनाया है। जिसके बाद से पूरे परिवार में सर फुटव्वल को दौर जारी है ।

अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे – कमलनाथ.

We will formulate a simple and beneficial policy for the future of guest teachers and scholars.” – Kamal Nath Manish Trivedi भोपाल, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने X हैंडल पर मध्यप्रदेश में अतिथि शिक्षकों को रहत भरी खबर पोस्ट की है. कमलनाथ ने अपने ट्वीट लिखा की, में स्कूलों और कॉलेजों की शिक्षा व्यवस्था को सतत् और सुचारू रखने वाले अतिथि शिक्षकों और अतिथि विद्वानों की सेवाओं का सम्मान करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस वचनबद्ध है।अतिथि शिक्षकों और विद्वानों के भविष्य के लिए सरल और हितकारी नीति तैयार करेंगे ताकि उन्हें नियमित सेवा में स्थान मिल सके और उनकी वर्षों की सेवाओं के साथ न्याय सुनिश्चित हो।

“विधायक मेडिसिन बैंक” देगी लोगों को निःशुल्क दवाएं, विधायक श्री पाठक ने की स्थापना की घोषणा”

Praveen Pathak; Gwalior; congress; candidate; sahara samachaar;

Legislator Medicine Bank” will provide free medicines to people, announced by legislator Shri Pathak. श्री पाठक ने कल 12 नवंबर को वार्ड 55 एवं आज सुबह वार्ड 51 में किया “परिजन संपर्क कार्यक्रम, इसके साथ ही दोपहर से रात तक चार स्थानों पर किया परिजन संवाद कार्यक्रम” ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी श्री प्रवीण पाठक जी ने “विधायक मेडिसिन बैंक” की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि अब लोगों को निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध करवाई जाएगी।विधायक श्री पाठक ने 2018 में विधायक बनने के बाद 2019 में “विधायक स्टेशनरी बैंक” की स्थापना की थी जिसके माध्यम से प्रतिवर्ष ग्वालियर दक्षिण विधानसभा में स्थित शासकीय विद्यालयों के प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध करवाई जाती है। विधायक श्री पाठक ने अभी हाल ही में पिछले माह ग्वालियर दक्षिण के समस्त शासकीय विद्यालयों में एक साथ एक ही दिन में 10 हजार से ज्यादा बच्चों को निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध करवा कर एक इतिहास रचा था।विधायक श्री पाठक ने अब एक नया क्रांतिकारी कदम उठाते हुए “विधायक मेडिसिन बैंक” की स्थापना करने की घोषणा की है उन्होंने कहा कि इसके तहत उन लोगों को निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध करवाई जाएगी जो स्वयं इसका खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।विधायक श्री पाठक ने आगे कहा कि व्यक्ति के जीवन में शिक्षा और स्वास्थ्य का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और आज के युग में इन दोनों पर अत्यधिक राशि खर्च होती है इस कारण समाज का गरीब तबका इन दोनों क्षेत्र में उच्च स्तरीय सुविधाओं से वंचित रह जाता है इसीलिए अब निःशुल्क स्टेशनरी उपलब्ध कराने के बाद अब हमने एक नया कदम उठाया है जिसके तहत लोगों को अब निःशुल्क मेडिसिन उपलब्ध करवाई जाएगी।उन्होंने कहा कि मैंने हमेशा कोशिश की है कि शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के साथ-साथ अपने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए मैं अपना शत प्रतिशत योगदान दूं , इसमें मैं काफी हद तक सफल भी हुआ हूं । आगे आने वाले समय में इन क्षेत्रों के अलावा दक्षिण विधानसभा के संपूर्ण विकास के लिए प्राण पण से जुटा रहूंगा। श्री पाठक ने कल 12 नवंबर किया वार्ड 55 में “परिजन संपर्क कार्यक्रम”ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रवीण पाठक जी द्वारा अपने परिजनों के साथ सतत संपर्क बनाए रखने के क्रम में कल रविवार 12 नवंबर को वार्ड 55 में परिजन संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसके तहत सभी कार्यकर्तागण अवाड़़पुरा चौराहा पर एकत्रित होकर गुलजार चौक होते हुए मुर्गी फार्म, गुढ़ी, मेवाती मोहल्ला, पिछोरों की पहाड़िया, न्यू वकील कॉलोनी, पुरानी वकील कॉलोनी, गुड़ा गुड़ी का नाका, प्रजापति मोहल्ला, ईश्वर बिहार कॉलोनी में अपने परिजनों से मिलते हुए जैन मंदिर पहुंच कर आज का परिजन संपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों ने बड़े उत्साह के साथ अपने बेटे प्रवीण का तहे दिल से स्वागत किया एवं पुष्प हार पहनाकर सत्कार किया। पैर में चोट के बावजूद विधायक श्री पाठक ने आज वार्ड 51 में किया “परिजन संपर्क कार्यक्रम”पैर में चोट लगने के बावजूद विधायक श्री पाठक ने आज सुबह वार्ड 51 में परिजन संपर्क कार्यक्रम किया । ज्ञात हो कि कल 12 नवंबर को परिजन संपर्क कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री पाठक के पैर पर चार पहिया वाहन चढ़ गया था जिसकी वजह से उनके पेर में चोट लग गई थी । इसके बावजूद विधायक श्री पाठक ने आज का परिजन संपर्क लंगड़ाते हुए दो व्यक्तियों का सहारा लेकर पूरा किया । इसके तहत सभी कार्यकर्ता गण सिकंदर कंपू पुलिस चौकी पर एकत्रित होकर आगे बढ़ते हुए हाथी खाना , पानी की टंकी से अब्बास की बगिया, कब्रिस्तान रोड ,सोलंकी धर्मशाला से आगे बढ़ते हुए शीतला कॉलोनी, जाटव वाली गली, धोबी वाली मस्जिद से होते हुए धान मिल पर पहुंचकर आज का परिजन संपर्क कार्यक्रम संपन्न हुआ ‌ इस दौरान लोगों ने विधायक श्री पाठक को पगड़ी पहनाकर फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। ढोल नगाड़ों के साथ कई स्थानों पर पटाखे फोड़े गए। विधायक श्री पाठक ने “परिजन संवाद कार्यक्रम” के तहत आज चार नुक्कड़ सभाओं को किया संबोधितग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस पार्टी के विधायक एवं आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री प्रवीण पाठक जी ने आज अपना तूफानी जनसंपर्क जारी रखा । इसके तहत सुबह परिजन संपर्क कार्यक्रम किया एवं दोपहर 3:00 बजे से लेकर रात तक चार स्थानों पर परिजन संवाद कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया । इसके तहत पहला परिजन संवाद कार्यक्रम वार्ड 52 की शिव शक्ति वाटिका में, दूसरा कार्यक्रम वार्ड 38 के जनकपुरी कॉलोनी चौराहा पर, तीसरा कार्यक्रम वार्ड 52 के तोमर फॉर्म के पास एवं चौथा कार्यक्रम वार्ड 38 के मुरली गार्डन गोल पहाड़िया पर आयोजित किया गया।

भोपाल में हंगामे की भेंट चढ़ा विंध्य क्षेत्र के लोगों का दीपावली मिलन समारोह।

Diwali gathering of people of Vindhya region marred by uproar in Bhopal. कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी पूर्व मंत्री और उनके समर्थकों द्वारा लोगों को अपशब्द बोलने का आरोप।समारोह में आमने सामने आए भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर चले लात-घूंसे। संतोष सिंह तोमर भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और साथ में दीपावली का त्योहार दोनो एक साथ होने से चुनाव की सरगर्मी और दीपावली के पटाखों की धमक के बीच राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं का जोश दौहरा नजर आ रहा है। यही दौहरा जोश आज भोपाल में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हंगामे का कारण बन गया। हुआ यह की चुनावी माहौल की गर्माहट के बीच आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मार पीट हो गयी और पूरा कार्यक्रम हंगामे की भेंट चढ़ गया। इस मामले में खास बात यह रही कि हंगामे की भेंट चढ़े इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में आयोजन स्थल पर मौजूद रहे और उनकी मौजूदगी में ही यह बबाल हुआ।इस घटना को लेकर कार्यक्रम में बिन बुलाए हाजिर हुए  कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और उनके समर्थकों पर हंगामा मचाकर उपद्रव व अभद्रता करने के आरोप भाजपा नेता और कार्यक्रम आयोजक द्वारा लगाए गए हैं। हंगामा होने के बाद में आयोजकों द्वारा बीच बचाव और पीसी शर्मा के समर्थकों सहित कार्यक्रम स्थल से वापिस लौटने के बाद मामला शांत हुआ। विंध्य क्षेत्र के लोगों का था दीपावली मिलन समारोह भोपाल के दक्षिण पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में आज विंध्य क्षेत्र के लोगों का दीपावली मिलन समारोह रखा गया था। इस कार्यक्रम का आयोजन भोपाल विकास प्राधिकरण के वॉइस चेयरमैन सुनील पाण्डेय द्वारा किया गया था। मध्य प्रदेश सिंधु भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय रेल मंत्री और भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे और इसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी भी अपने तमाम समर्थकों के साथ मौजूद थे। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा अपशब्द बोलने पर हुआ हंगामा भोपाल में विंध्य क्षेत्र के लोगों के लिए आयोजित दीपावली मिलन समारोह में विवाद इस कार्यक्रम में अचानक पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा को लेकर हुआ। पीसी शर्मा कमलनाथ सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अब भोपाल दक्षिण पश्चिम से कांग्रेस के प्रत्याशी होने के साथ ही क्षेत्र के वर्तमान विधायक भी हैं। वह पिछले काफी समय से सक्रिय हैं और दिग्विजय सिंह खेमे के कद्दावर नेता हैं। आज समारोह के दौरान पहुंचे पीसी शर्मा पर भाजपा समर्थित कुछ लोगों ने विंध्य के लोगों को अपशब्द कहने का आरोप लगा दिया, बस इसी बात पर बात बढ़ी और दोनों तरफ के कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने सामने आ गए और हंगामा शुरू हो गया। जमकर चले लात घूंसे और गालियों की हुई बौछार इस विवाद में कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा और भाजपा प्रत्याशी भगवानदास सबनानी के समर्थक आमने सामने हो गए। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मुहवाद शुरू हो गया जो देखते ही देखते गाली गलौज और मारपीट में तब्दील हो गया और दोनो पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर लात घूंसे बरसा दिए। मारपीट बढ़ने के बाद कार्यक्रम आयोजक और भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशियों ने बीच बचाव कर झगड़ा सुलझाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख जब कांग्रेस प्रत्याशी पीसी शर्मा अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल से वापिस रवाना हो गए। तब कहीं जाकर हंगामा शांत हुआ और समारोह का आयोजन सुचारू रूप से किया जा सका। इस कार्यक्रम में तमाम नेता और उनके समर्थकों के साथ साथ विंध्य क्षेत्र के करीब एक हजार लोग मौजूद थे। विंध्य क्षेत्र के लोगों को अपशब्द बोलना कांग्रेस को पड़ेगा महंगा:- अभिनव पाण्डेय दीपावली मिलन समारोह में हुए हंगामे और मारपीट को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अभिनव पाण्डेय ने कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पर समारोह में बिना बुलाए समर्थकों सहित पहुंचने और विंध्य क्षेत्र के लोगों को अपशब्द बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीसी शर्मा और उनके समर्थक विंध्य क्षेत्र के लोगों को बुरा भला कहने से पहले यह भूल गए की इस विधानसभा क्षेत्र में लगभग 52000 से अधिक मतदाता विंध्य क्षेत्र से हैं और उनका वोट ही निर्णायक भूमिका निभाता है। इस अभद्रता का खामियाजा इस चुनाव में केवल पीसी शर्मा को ही नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेसियों ने अमर्यादित शब्दों का उपयोग कर जिस तरह से विंध्य क्षेत्र के लोगों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है उसका जवाब लोग मतदान के दिन देंगे। यह अपमान कांग्रेस पार्टी को बहुत महंगा पड़ेगा।

खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बने देवांशु झारिया।

Jabalpur; Sahara Samachaar; Congress; Devanshu Jhariya;

Devanshu Jharia becomes State General Secretary of Sports and Players Cell Congress. संतोष सिंह तोमर भोपाल। कांग्रेस पार्टी जबलपुर के युवा नेता देवांशू झारिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। देवांशु झारिया (देवा) निवासी 10 धनवंतरी नगर जबलपुर की नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति से एवं उपाध्यक्ष-प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे. पी. धनोपिया के अनुमोदन पर खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मतीन खान के द्वारा की गई। देवांशू झारिया ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ, उपाध्यक्ष-प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जे.पी. धनोपिया और खेल एवं खिलाड़ी प्रकोष्ठ मतीन खान सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री देवांशू झारिया ने पार्टी को विश्वास दिलाया है कि वह कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए पूरी लगन एवं ईमानदारी से कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। देवांशू झारिया की नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों एवं इष्टमित्रों द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं गईं।

कमलनाथ ने किया संकल्प पत्र पर प्रहार, पूछे शिवराज से 5 सवाल.

Kamal Nath has launched an attack on the manifesto, posing 5 questions to Shivraj. कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ये पांच सवाल भी पूछे हैं. मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने BJP के संकल्प पत्र को लेकर कहा “पूरे प्रदेश में बेटियों को 3000 रुपये देने की घोषणा करने के बाद भाजपा ने पलटी मारी है, उनके संकल्प पत्र से यह घोषणा गायब है” उन्होंने आगे कहा “नौजवानों को नौकरी नहीं, बहनों को सम्मान नहीं, किसानों की कर्जमाफी नहीं, कर्मचारियों को पेंशन नहीं, ओबीसी को आरक्षण नहीं, यही है भाजपा का संकल्प है. कांग्रेस के वचन पत्र में जनहितैषी वादे हैं, जबकि भाजपा के संकल्प पत्र में जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश.” कमलनाथ ने कहा कि 18 साल से झूठ की बुनियाद पर खड़े शिवराज जी इन सवालों का जबाव नहीं देंगे. लेकिन मप्र की जनता आगामी 17 नवम्बर को वोट की मशीन पर उंगली दबाकर झूठ की मशीन को नष्ट कर देगी. शिवराज सिंह चौहान ने 4 महीने पहले घोषणा की थी कि प्रदेश में एक लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जायेगी. लेकिन आज तक भाजपा ने नहीं बताया कि कितनी नौकरी दी गयी. जनता को यह सच्चाई पता होना चाहिये कि पिछले चार घोषणा पत्र से भाजपा, सरकारी नौकरी देने का वादा करती आयी है लेकिन कभी पूरा नहीं किया. पिछले चार घोषणा पत्र की तरह इस बार भी नौकरी और रोजगार का वादा तो भाजपा करेगी, लेकिन देगी किसी को भी नहीं. कमलनाथ ने कहा “भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलो और भाग जाओ और फिर नया झूठ लेके आओ की रणनीति पर चलती है. बीजेपी ने मध्यप्रदेश को महिला अत्याचार में नंबर 1 बना दिया है. मध्यप्रदेश की बहन-बेटियां और माताएं अब बीजेपी के दुःशासन को समाप्त करेंगी.” कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को वादे नहीं, झांसे दिये हैं. आपको पता होगा कि भाजपा ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को मध्यप्रदेष का प्रभारी बनाया है जो किसानों के खिलाफ काले कानून बनाने और 700 किसानों की शहादत के लिये जिम्मेदार हैं. पूर्व सीएम ने कहा अगर समग्रता में देखें तो 100 यूनिट तक बिजली माफ 200 यूनिट तक बिजली हाफ, स्कूली छात्रों को 500 से 1500 रुपये तक छात्रवृत्ति, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण, जातिगत जनगणना, गेंहू और धान पर बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य, तेंदूपत्ता बोरी की कीमत 4000 रुपये जैसे वादे कांग्रेस पार्टी के वचन की तुलना में सिर्फ झुनझुना हैं. अब जनता भाजपा का बाजा बजा देगी.

मध्य प्रदेश में किसानो के सामने खाद का संकट खड़ा हुआ. किसानों को नहीं मिल रहा खाद.

Farmers in Madhya Pradesh are facing a crisis as they are unable to obtain fertilizers. मध्यप्रदेश में अफसरों की लापरवाही प्रदेश के कई जिलों में किसानों पर भारी पड़ रही है. उनके सामने खाद का संकट खड़ा हो गया है. किसान परेशान रहे हैं उन्हें खाद नहीं मिल रही है.NDTV की एक रिपोर्ट के अनुसार, मध्यप्रदेश में 9 अक्तूबर को आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हुई थी. जिसके बाद किसी भी सरकारी सामान पर किसी भी राजनीतिक दल या नेता की तस्वीरें या प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है. किसानों को मिलने वाला खाद भी आ गया. शिकायत मिलने पर चुनाव आयोग ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय (Ministry of Chemicals and Fertilizers) को बोरों से पीएम नरेन्द्र मोदी की तस्वीर हटाने का आदेश दिया है. किसानों की मुश्किल, रबी के मौसम में बुआई का समय निकल रहा है. बुआई में देरी के डर से चिंतित किसान बढ़ी हुई कीमतों पर उर्वरक की बोरियां खरीद रहे हैं.भोपाल के पास ईंटखेड़ी गांव के किसान हरि सिंह सैनी अपनी 12 एकड़ जमीन के लिए फॉस्फेट आधारित उर्वरक डीएपी के केवल 15 बोरियां खरीदने में कामयाब रहे हैं. कुछ ऐसा ही हाल भोपाल के निपानिया जाट गांव का है. यहां एक किसान को एक बोरी डीएपी और दो बोरी यूरिया दी जा रही है.नये पैकेजिंग के साथ उर्वरक उपलब्ध होने के बावजूद,किसान बढ़ती कीमतों की शिकायत करते हैं. यहीं के किसान लोकेंद्र जाट का कहना है कि यूरिया का एक बैग जो पहले 50 किलोग्राम का होता था, अब उसे 45 किलोग्राम के बैग में पैक किया जाता है, जबकि कीमत वही रहती है. उन्होंने कहा, “डीएपी की एक बोरी की कीमत पहले 1,200 रुपये थी, लेकिन अब इसकी कीमत 1,365 रुपये है। दानेदार उर्वरक की कीमत भी 310 रुपये से बढ़कर 468 रुपये हो गई है. इससे पैदावार पर असर पड़ेगा. लेकिन कुछ जगहों पर नए पैकेजिंग में यूरिया के बैग आए हैं, लेकिन वहां भी इसकी भारी कमी है. रीवा और देवास जैसे जिलों में नई बोरियां आ गई हैं लेकिन वहां किसान पांच-छह घंटे से अधिक समय तक कतारों में इंतजार करने की शिकायत कर रहे हैं. यहां किसानों को कुछ बैग उर्वरक प्राप्त करने के लिए दो से तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं. तहसीलदार रमेश मसारे ने एनडीटीवी को बताया कि लंबी कतारें अन्य जिलों के किसानों द्वारा उर्वरक खरीदने के लिए वहां आने के कारण होती हैं, लेकिन कमी की किसी भी खबर से इनकार किया। हालांकि ये भी कह गये कि कतारों की वजह आचार संहिता और पुरानी पैकेजिंग है. इस बीच बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने राज्य में अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है, यह मुद्दा पार्टी नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों के भाषणों में भी उठ रहा है. खुद केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा कर रही हैं कि राज्य में उर्वरक की कोई कमी नहीं है और वितरण केंद्रों के बाहर आसानी से खाद मिल रही है. दूसरी ओर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने एमपी में एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर ‘किसानों को धोखा देने और उनके लिए कुछ नहीं करने’ का आरोप लगाया.दूसरे कांग्रेस दिग्गज मसलन- कमलनाथ और दिग्विजय भी हर चुनावी मंच से खाद की कमी का मुद्दा उठा रहे हैं. अधिकारियों के अनुसार राज्य में लगभग 6.42 लाख मीट्रिक टन यूरिया आया, 2.86 लाख मीट्रिक टन बेचा गया है और 3.56 लाख मीट्रिक टन बचा हुआ है। कुल 4.31 लाख मीट्रिक टन डीएपी में से 2.03 लाख मीट्रिक टन का वितरण किया जा चुका है.

दीपावली धनतेरस पर बाजार में दिखी ग्राहकों की रौनक, सजा बाजार.

On Diwali Dhanteras, the market witnessed a surge in customers, creating a festive atmosphere. The market was adorned with decorations. Special Corrospondent. कटनी। दीपावली एक प्रमुख त्यौहार है पहले से ही इसकी तैयारियां जोरों पर दिखाई देती हैं बाजारों में अच्छी खासी रौनक दिखी हर तरफ ग्राहकी की हुई नजर आई धनतेरस के दिन शुक्रवार को देशभर के खुदरा बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। सोने-चांदी के अलावा वाहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन और अन्य उत्पादों की भी अच्छी खरीद-बिक्री हुई। कटनी में 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। बहिन अकेले देश की राजधानी दिल्ली में 5,000 करोड़ रुपये की खरीद-बिक्री हुई। इस धनतेरस खरीदारी को लेकर माहौल काफी अच्छा रहा। पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 43 फीसदी अधिक बिक्री हुई है। धनतेरस के दिन कुल बिक्री में वाहनों की हिस्सेदारी 30 करोड़ रुपये तक रही। 10 करोड़ का सोना 30 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद बिके। 5 करोड़ के बर्तन बिके, जबकि 1 करोड़ रुपये की पूजा सामानों की खरीद-बिक्री हुई। इसके अलावा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, मिट्टी के दीये, सजावटी सामान, बंदनवार और झाड़ू की बिक्री भी पिछले साल से बेहतर रही। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री में 20% तक तेजीधनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की बिक्री पिछले साल की तुलना में 15-20 फीसदी अधिक रही। धनतेरस पर शहर में अच्छी भीड़ देखने को मिली। पिछले धनतेरस के मुकाबले विभिन्न श्रेणी के उत्पादों में 15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। होम अप्लायंसेस के विक्रेताओं इस बार प्रीमियम इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की मांग बढ़ी है। मूल्य के लिहाज से देखें तो इन उत्पादों की बिक्री पिछले साल से 20-25 फीसदी बढ़ी है। सोना की कीमतों में हालिया गिरावट का असर, हल्के आभूषणों की मांगऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (जीजेसी) के निदेशक दिनेश जैन ने बताया कि सोने की कीमतें कारोबार के लिए अनुकूल हैं। कीमतों में हालिया गिरावट से उपभोक्ताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। हीरे की कीमतें गिरने से युवा पीढ़ी में हल्के वजन के आभूषणों की मांग रही। दीपावली को लेकर बाजारों में अच्छी रौनक देखने को मिली

मेसर्स कृपा बिल्डकॉन के पार्टनर पर 11लाख 95 हजार रुपए का लगा जुर्माना.

Collector katni; Sahara Samachaar; Katni;

Kripa Buildcon’s partner has been fined Rs. 11,95,000. Special Corrospondent. कटनी। न्यायालय कलेक्टर कटनी के विचाराधीन प्रकरण दद्दा धाम कॉलोनीवासी विरुद्ध कॉलोनाइजर मेसर्स कृपा बिल्डकॉन में बंधकित संपत्ति के बंधक विलेख व बंधक निर्मुक्ति पर कर अपवंचन के प्रकरण में न्यायालय कलेक्टर आफ स्टाम्पस कटनी द्वारा कॉलोनाइजर मेसर्स कृपा बिल्डकॉन कटनी के पार्टनर संतोष पांडे एवं भवानी शंकर मिश्रा पर 11लाख 95 हजार 200 रूपए का जुर्माना किया गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद के पास पीड़ित पक्षकारों कॉलोनी वासियों द्वारा प्रस्तुत शिकायत पर पूरी गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए शिकायत के सभी बिंदुओं की जांच कर निराकरण हेतु जिला पंजीयक की ओर आवश्यक कार्रवाई हेतु नस्ती भेजी गई । नस्ती के परीक्षण में कर अपवंचन के दस्तावेज पाए गए। जिसमें संबंधित कालोनाइजर द्वारा 100 रूपए के स्टांप पेपर में बंधक विलेख को नोटराइज कराया गया था। जबकि नियमानुसार इसे उस समय पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होकर पंजीयन कराया जाना था। जो कि कॉलोनाइजर द्वारा मेसर्स कृपा बिल्डकॉन द्वारा नहीं कराया गया ।जांच में जब यह कर अपवंचन का मामला सामने आया, तब न्यायालय कलेक्टर आफ स्टांप कोर्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर पेनाल्टी सहित कमी स्टांप शुल्क का आदेश पारित किया गया।कर अपवंचन के इस प्रकरण में कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर कार्रवाई की गई और मेसर्स कृपा बिल्डकॉन के पार्टनर संतोष पांडे एवं भवानी शंकर मिश्रा पर 11 लाख 95 हजार 200रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिसमें कमी स्टांप शुल्क 5लाख97 हजार 600रूपयेऔर अर्थ दंड पेनाल्टी 5 लाख 97हजार 600 रुपए शामिल हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet