यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने किया कमाल जिले में दूसरा, आमला में प्रथम स्थान: बिना कोचिंग पाई उपलब्धि।
Udit Pawar, a student of Universal Higher Secondary School, secured 8th position in the state by scoring 98.4% marks in the 10th board. हरिप्रसाद गोहे आमला। यूनिवर्सल हायर सेकेण्डरी स्कूल (पुराना लाइफ केरियर स्कूल) के छात्र उदित पवार ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मप्र की प्रावीण्य सूची में 8वां, बैतूल जिले में दूसरा तथा आमला विकास खण्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं विद्यालय की छात्रा रिदा ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अंश निरापुरे ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कक्षा 10वीं के 14 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। बिना कोचिंग पाई सफलता गौरतलब है कि बिना कोचिंग एवं ट्यूशन के ही विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के कुशल मार्गदर्शन में छात्र उदित पवार ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। छात्र के पिता गिरधारी पवार ऑटो चालक हैं एवं माता टेलरिंग का कार्य करती हैं। बारहवीं में अद्वितीय छेवली रहीं अव्वल बारहवीं बोर्ड परीक्षा में अद्वितीय छेवली ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अर्शी खान ने 91.4 प्रतिशत, मयूर बिस्नवे ने 91.2 प्रतिशत तथा मन्नत कौर अरोरा ने 90.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया। विद्यालय के बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 30 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए जिन्हें म.प्र. शासन द्वारा लैपटॉप हेतु 25,000 रुपये प्रति छात्र प्रदान किए जाएंगे। शिक्षकों ने दी बधाई विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक एडवोकेट शाहिद बेग, एडवोकेट हसीब बेग, प्राचार्य रश्मि सोनी, निशा यादव, सोनिका जोशी, मनीषा रावत, शेख आरिफ, कृष्णा बोर्दर, लक्ष्मण धोटे, लक्षय गुरनानी, कोमल निरापुरे, भाग्यश्री पवार, दीपशिखा मोहखेड़े, दीपक रघुवंशी, वामनराव गावंडे आदि शिक्षक शिक्षिकाओं ने बधाई दी।