BJP को बड़ा झटका देने की तैयारी में शरद पवार, ये नेता थाम सकते हैं NCP का दामन
Sharad Pawar preparing to give a big blow to BJP, these leaders can join NCP
Sharad Pawar preparing to give a big blow to BJP, these leaders can join NCP
अमेठी उत्तर प्रदेश की अमेठी में आज भोर के समय में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस क्षतिग्रस्त हो गई। बस पर सवार चार यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बाहर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी शुक्ल बाजार इलाज के लिए भेजा, जहां 3 यात्रियों की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल यात्रियों का हालचाल जाना। वहीं पुलिस मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुटी। दरअसल यह घटना शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 68.8 के पास का है। यहां दिल्ली से सिवान जा रही बस को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और बस का बायां हिंसा क्षतिग्रस्त हो गया। बस पर बैठे यात्रियों में से चार की मौत हो गई और 1 दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला और घायल यात्रियों को शुक्ल बाजार सीएचसी में इलाज के लिए भेजा। वहां डॉक्टरों ने 3 यात्रियों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सभी मृतक यात्रियों के शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है। इस सड़क हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर घायल यात्रियों का हाल चाल जाना।
Sehatnama: Avoid leafy vegetables in monsoon
आंखें शरीर का सबसे जरूरी अंग हैं। इसलिए इनकी सेहत का ख्याल हमें खुद रखना होगा। आजकल मोबाइल, टीवी और लैपटॉप पर घंटों बिताने से आंखों पर जोर पड़ रहा है, जिससे नजर कमजोर होने लगी है। दृष्टि से संबंधित इस समस्या का इलाज वैसे तो चश्मा और कॉन्टेक्ट लैंस का इस्तेमाल करके होता है, लेकिन आजकल सिल्क आई सर्जरी (SILK Eye Surgery) काफी पॉपुलर हो रही है। NCBI पर छपी एक स्टडी (Ref) के अनुसार, सिल्क आई सर्जरी में सैकंड जनरेशन फेम्टोसेकेंड लेज़र तकनीक का उपयोग किया जाता है। इसका टारगेट कॉर्निया को सटीक और दोबारा नया आकार देना है। इसमें अन्य उपचारों की तरह चीरे या टाके की जरूरत नहीं पड़ती। नई जमाने की यह प्रक्रिया काफी सुरक्षित और टिकाऊ है। इस सर्जरी के बाद आप अपने चश्मे या कॉन्टेक्ट लेंस से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। यहां हमने सिल्क आई सर्जरी से जुड़ी सामान्य जानकारी दी है। अगर आप इस तकनीक के जरिए आंखों का इलाज कराना चाहते हैं, तो संबंधित डॉक्टर से पूरी जानकारी हासिल करें। सिल्क आई सर्जरी की प्रक्रिया इसमें सर्जन मरीज की आंखें टेस्ट करता है। जरूरत पड़ने पर रोगी को सुन्न करने वाली आई ड्रॉप दी जाती है, फिर फेमटोसेकंड लेजर का उपयोग कॉर्निया में एक छोटा चीरा लगाने के लिए किया जाता है, जिसके बाद लेंटीकुल बनाया और निकाला जाता है। एक-एक आंख का लेजर टाइम सिर्फ 10-15 सेकंड है और पूरे प्रोसेस में 5 मिनट लगते हैं। सर्जरी से पहले और बाद में ध्यान रखें ये बातें सर्जरी से पहले डॉक्टर कॉन्टैक्ट लेंस से परहेज करने और सर्जरी के दिन मेकअप और इत्र से परहेज करने की सलाह देता है। सर्जरी के बाद, रोगियों को कुछ घंटों तक आराम करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान उन्हें हल्की असुविधा का अनुभव हो सकता है। सिल्क आई सर्जरी करा सकता है और कौन नहीं इस सर्जरी के लिए कम से कम आयु 22 वर्ष होनी चाहिए। क्योंकि इस उम्र के आसपास दृष्टि स्थिर हो जाती है। यह प्रक्रिया मायोपिया से जूझ रहे लोगों के लिए फायदेमंद है। डायबिटीज के मरीज को यह सर्जरी नहीं करानी चाहिए। गर्भवती या स्तनपान कराने वाले महिलाओं को सर्जरी टालने की सलाह दी जाती है। आँखों के धुंधलेपन को ना करें इग्नो सिल्क आई सर्जरी के लिए कैसे तैयार हों सबसे पहले आई टेस्ट कराएं। अपनी मेडिकल हिस्ट्री डॉक्टर को बताएं। यह सर्जरी की योजना बनाने के लिए जरूरी है। इसके बाद डॉक्टर सर्जरी से कुछ घंटों पहले खाने या पीने की मनाही कर सकता है। सिल्क आई सर्जरी के फायदे इस प्रक्रिया की मदद से मरीज 24 घंटे के भीतर ठीक हो जाते हैं। सिल्क आई सर्जरी उन जटिलताओं के जोखिम को कम करती है, जो पारंपरिक आई सर्जरी से जुड़ी होती हैं। इसके अलावा सर्जरी के बाद चश्मे या कॉन्टेक्ट लेंस पहनने की जरूरत नहीं पड़ती।
मॉस्को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. खबर है कि यूक्रेन जंग के लिए रूस की सेना में शामिल किए गए भारतीयों की अब सुरक्षित वापसी होगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मॉस्को पहुंचने के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समक्ष यह मुद्दा उठाया था. इसके बाद भारतीय सैनिकों की वापसी पर सहमति बनी है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, रूसी सेना में फिलहाल 30 से 40 भारतीय सेवा दे रहे हैं. इससे पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि ये भारतीय वतन लौटना चाहते हैं लेकिन रूसी सेना छोड़कर स्वदेश वापसी इनके लिए मुमकिन नहीं है. रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की वतन वापसी के लिए भारत सरकार ने कई तरह के राजनयिक प्रयास किए लेकिन रूस की ओर से किसी तरह का आश्वासन नहीं दिया गया. ऐसे में पीएम मोदी के रूस दौरे के दौरान रूसी सेना में भर्ती इन भारतीयों की सुरक्षित वापसी बड़ी प्राथमिकता थी. बता दें कि रूस और यूक्रेन जंग में दो भारतीयों की मौत हुई थी. इसके बाद भारत ने रूस से वहां की सेना में भर्ती भारतीयों को वापस भेजने की मांग की थी. मोदी को पुतिन ने बताया था परम मित्र दो दिवसीय दौरे पर मॉस्को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपना ‘परम मित्र’ बताया था. पुतिन ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कहा था कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, परम मित्र आपका हार्दिक स्वागत है. आपको देखकर मुझे बड़ी खुशी हुई. (हमारे बीच) औपचारिक बातचीत कल होने वाली है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को निमंत्रण भेजा था, जहां दोनों नेता मंगलवार को भारत-रूस के बीच 22वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में बैठक करेंगे. इस द्विपक्षीय बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है. इससे पहले आज जब दोनों नेता मिले तो उनकी करीबी दोस्ती भी साफ नजर आई. पुतिन के निमंत्रण पर रूस पहुंचे हैं पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब पांच साल में पहली बार रूस पहुंचे हैं. यह तीसरे कार्यकाल की उनकी दूसरी विदेश यात्रा है. प्रधानमंत्री सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे मॉस्को पहुंचे थे. यहां वणुकोवो-II इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का रूस के प्रथम डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया था. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया था. प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच आधिकारिक बातचीत आज होगी. इससे पहले भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर अपना रुख साफ करते हुए कहा था कि मौजूदा स्थिति का हल युद्ध के मैदान में नहीं निकाला जा सकता. यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी पीएम मोदी के प्रमुख एजेंडे में शामिल था.
रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों की दिन-प्रतिदिन हो मॉनीटरिंग – कलेक्टर मैनपॉवर बढ़ाने तथा सुरक्षा मानक का ध्यान रखने कलेक्टर ने दिए निर्देश जनहित प्रभावित होने पर जिम्मेदारी तय कर की जाएगी कार्यवाही अनूपपुर जिला मुख्यालय अनूपपुर स्थित निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्यों की गति धीमी होने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि समय-सीमा में कार्य नही होने से जनहित प्रभावित हो रहा है। कलेक्टर ने रेलवे ओवर ब्रिज के संबंध में रेलवे एवं सेतु निगम के अधिकारियों की आयोजित बैठक में उक्ताशय के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अमन वैष्णव, संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप कुमार पाण्डेय, रेलवे विभाग के एडीईएन श्री पंकज कुमार, ईओडब्ल्यू श्री अरविंद कुमार तथा सेतु निगम के एसडीओ श्री देवेन्द्र मरकाम सहित ठेकेदार उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने रेलवे के अधिकारियों को समयबद्धता के साथ निर्माण कार्यों को कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का दिन-प्रतिदिन का कार्यक्रम उपलब्ध कराया जाए, जिससे कार्यों की मॉनीटरिंग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्यों में रेलवे ठेकेदारों से मैनपॉवर बढ़ाकर कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षात्मक पहलुओं का प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों को टीम वर्क से कार्य करने तथा मौका भ्रमण कर दिन-प्रतिदिन की कार्ययोजना से अवगत कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रेलवे क्षेत्र का कार्य रेलवे विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसकी विभागीय अधिकारी नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य में हीलाहवाली होने पर आवश्यक जुर्माने के साथ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य में अब किसी भी प्रकार की शिथिलता और लापरवाही नही होनी चाहिए, अन्यथा जनहित प्रभावित होने पर जिम्मेदारी तय कर कार्यवाही की जाएगी।
कोलकाता पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में बीते दिनों शादीशुदा महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया था। दबंग ताज्जिमुल हक उर्फ जेसीबी ने एक महिला और पुरुष की सड़क पर पिटाई की थी। बताया गया कि विवाहेतर संबंधों के मामले में अवैध कंगारू कोर्ट ने पिटाई करने का फैसला सुनाया था। ऐसा ही एक और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा का करीबी जयंत सिंह एक महिला की कंगारू कोर्ट में पिटाई कर रहा है। यह वीडियो कामरहाटी का बताया गया है। आइए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है? वीडियो में क्या दिख रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लोगों ने किसी को टांग रखा है और तीसरा शख्स बेंत से पिटाई कर रहा है। दावा किया गया है कि एक लड़की की पिटाई की जा रही है और यह मदन मित्रा के सहयोगी जयंत सिन्हा की कंगारू कोर्ट है। बीजेपी ने भी इस वीडियो को लेकर ममता सरकार पर हमला किया है। दावा किया गया है कि यह वीडियो अड़ियादह के तलातल क्लब का है। टीएमसी ने क्या कहा? इस वीडियो को लेकर टीएमसी प्रवक्ता रिजू दत्ता ने कहा है कि यह वीडियो काफी पुराना है और इसको लेकर जयंत सिन्हा की गिरफ्तारी भी हुई थी। रिजू दत्ता ने बीजेपी को जवाब देते हुए सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, यह मार्च 2021 का पुराना वीडियो है। आरोपी जयंत सिंह के सहयोगी जो पिटाई कर रहे हैं, वे जेल में हैं। वहीं वीडियो में दिखाई दे रहा पीड़िता पुरुष भी हो सकता है। इसकी जांच की जा रही है। हालांकि वीडियों में देखकर क्लियर है कि जिसकी पिटाई की जा रही है वह महिला है। हाल ही में हुई है जयंत सिंह की गिरफ्तारी बीते रविवार को अड़ियादह में ही दो युवकों को निजी झगड़े में बाहुबली जयंत सिंह के दखल के बाद उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि जयंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर कॉलेज के छात्र और उसकी मां की हॉकी की स्टिक, लाठी और ईंटों पर सड़क पर गिराकर पिटाई की। हालांकि वीडियो में देखा जा रहा कि पिटाई बंद कमरे में हो रही है। ऐसे में लगता है कि वीडियो पुराना ही है। वहीं अड़ियादह में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार की रात जयंत को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।
संयुक्त राष्ट्र संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि गाजा के 90 प्रतिशत लोग अपने घरों से विस्थापित हो चुके हैं, कुछ लोग तो कई बार विस्थापित हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इजरायली सेना ने रविवार और सोमवार को गाजा में 19 ब्लॉकों में रहने वाले हजारों लोगों को तुरंत खाली करने का निर्देश दिया. सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया, रविवार को कुछ लोगों को पश्चिमी गाजा शहर में खाली करने का आदेश दिया गया था, जबकि सोमवार को डेर अल बलाह शिविर को खाली करने का निर्देश दिया गया. कार्यालय ने कहा कि गाजा में हर 10 में से नौ लोगों के विस्थापित होने का अनुमान है, विस्थापन की नई लहरें मुख्य रूप से उन लोगों को प्रभावित कर रही हैं, जो पहले भी कई बार विस्थापित हो चुके हैं, लेकिन फिर से उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा है. उन्हें बार-बार अपना जीवन फिर से शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ता है. गाजा में लोग, खासकर बच्चे, हर दिन पानी इकट्ठा करने के लिए घंटों कतार में खड़े रहते हैं. आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच भी एक बड़ी चुनौती है. उत्तरी गाजा में, आंतरिक रूप से विस्थापित 80,000 लोगों के लिए कोई शिविर नहीं है, इन्हें जून के अंत में यहां आने के लिए मजबूर होना पड़ा. कई लोग ठोस कचरे और मलबे के बीच सोते हुए पाए गए, उनके पास गद्दे या कपड़े भी नहीं थे, और कुछ ने आंशिक रूप से नष्ट हो चुकी संयुक्त राष्ट्र सुविधाओं और आवासीय भवनों में आश्रय लिया था. मानवीय मामलों के संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना ने इन क्षेत्रों को निकासी क्षेत्र के रूप में नामित किया, जिससे पिछले दो हफ्तों में छोटे बच्चों और बुजुर्गों सहित कई परिवारों को विस्थापन की लहरों से गुजरना पड़ा. यहां मानवीय कार्यों को जारी रखने के लिए ईंधन और दूसरी चीजों की गंभीर कमी हो गई है, साथ ही गर्मी के कारण आपूर्ति (विशेष रूप से भोजन) के खराब होने और संक्रमण का जोखिम भी बढ़ गया है. गाजा में 18 बेकरी में से केवल सात ही चालू हैं, सभी देर अल बलाह में हैं, और पहले से ही आंशिक क्षमता पर काम कर रही छह बेकरी को अब ईंधन की कमी के कारण पूरी तरह से बंद करने के लिए मजबूर होना पड़ा है. कार्यालय ने कहा कि खाना पकाने की गैस और खाद्य आपूर्ति की कमी के चलते सामुदायिक रसोई भी काम करने के लिए संघर्ष कर रही हैं. यहां पका हुआ भोजन मिलना मुश्किल हो गया है. विस्थापित परिवार खाना पकाने के लिए फर्नीचर और कचरे से लकड़ी और प्लास्टिक जलाने पर निर्भर हैं, जिससे स्वास्थ्य जोखिम और पर्यावरणीय खतरे बढ़ रहे हैं. खाना पकाने के लिए, मानवीय एजेंसी ने कहा कि वे गेहूं का आटा और डिब्बाबंद भोजन वितरित कर रहे हैं लेकिन एरेज वेस्ट क्रॉसिंग बंद होने से अब इसमें भी बाधा आ रही है. संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन और संयुक्त राष्ट्र उपग्रह केंद्र द्वारा किए गए एक संयुक्त आकलन में अनुमान लगाया गया है कि गाजा की लगभग 57 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि और उसके एक तिहाई ग्रीनहाउस क्षतिग्रस्त हो गए हैं. स्थानीय बाजार में मांस और मुर्गी जैसे भोजन की भी भारी कमी है, स्थानीय रूप से उत्पादित कुछ सब्जियां ही सस्ती कीमतों पर उपलब्ध हैं.
Priyanka Gandhi attacked on the ongoing border dispute with China
Redmi का अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi 13 5G आज भारत में लॉन्च हो रहा है। फोन दमदार 108MP कैमरा सेंसर के साथ आएगा। लॉन्च से पहले फोन की डिटेल लीक हो गई हैं, जिसके मुताबिक यह एक पावरफुल कैमरा सेंसर फोन है। फोन को 9 जुलाई 2024 की दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के ऑफिशियल पोर्टल और यूट्यब चैलन पर देखा जा सकता है। Redmi 13 5G को दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत और ऑफर्स Redmi 13 5G स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वही फोन का 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में आएगा। फोन की खरीद पर ग्राहकों को 1000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस तरह 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये रह जाती है, जबकि 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रह जाती है। Redmi 13 5G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स Redmi 13 5G स्मार्टफोन में आपको 6.6 इंच पंचहोल कैमरा कटआउट वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगा। फोन गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करेगा। फोन में आपको ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर सपोर्ट दिया गया है। फोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का है, जबकि 2MP सेकेंड्री कैमरा दिया जा सकता है।जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। पावर बैकअप की बात करें, तो फोन में 5030mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
मॉस्को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार रात नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. दोनों नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुई. पुतिन ने पीएम मोदी को अपने आवास के चारों तरफ घुमाया. इलेक्ट्रिक कार की सवारी की और घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. इस दौरान दोनों नेताओं को हल्के-फुल्के अंदाज में देखा गया. ये बातचीत द्विभाषीय के जरिए हुई. पुतिन ने भारत की प्रगति में मोदी के योगदान की खुलकर तारीफ की. पुतिन ने पीएम मोदी को मॉस्को के बाहर निजी बातचीत के लिए सरकारी आवास बुलाया था. यहां पुतिन ने कहा, ”मैं आपको एक बार फिर प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई देना चाहता हूं. मुझे नहीं लगता है कि यह कोई आकस्मिक जीत है, बल्कि आपके कई वर्षों के कामों का परिणाम है. आपके अपने विचार हैं. आप बहुत ऊर्जावान व्यक्ति हैं. भारत और भारतीय लोगों के हित में नतीजे देने में सक्षम हैं. रिजल्ट स्पष्ट है.” ‘पूरा जीवन सेवा में समर्पित कर दिया’ सरकारी न्यूज एजेंसी तास के मुताबिक, पुतिन का कहना था कि भारत मजबूती से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन अपने लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और हम इसे महसूस कर सकते हैं. ‘देशवासियों ने मातृभूमि की सेवा का अवसर दिया’ दरअसल, जब दोनों राष्ट्राध्यक्षों ने चाय पर अनौपचारिक चर्चा की तो मोदी ने भारत में हाल ही संपन्न हुए आम चुनावों का जिक्र किया और कहा, ‘भारत के लोगों ने उन्हें मातृभूमि की सेवा करने का मौका दिया है.’ इस पर पुतिन ने जवाब दिया, ‘आपने अपना पूरा जीवन भारतीय लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है और वे इसे महसूस कर सकते हैं.’ ‘पुतिन ने खुद पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में घुमाया’ रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘आपका कहना सही है. मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है. मेरा देश और मेरे देश के लोग.’ बाद में, राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री मोदी ने नोवो-ओगारियोवो में पुतिन के आवास के आसपास सैर की. पुतिन ने मोदी को आवास के चारों ओर घुमाया और उन्हें एक इलेक्ट्रिक कार में घुमाया. अधिकांश समय उन्होंने दुभाषियों के जरिए बात की. हालांकि, जब वे कार छोड़ कर बगीचे की ओर चल रहे थे तो उनके बीच अंग्रेजी में संक्षिप्त बातचीत भी हुई. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को अपना घोड़ों का अस्तबल भी दिखाया. यहां दोनों नेताओं ने टहलते हुए अपनी बातचीत जारी रखी. ‘दोस्त का बंधन और मजबूत होगा’ बातचीत के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट में किया और नोवो-ओगारियोवो में मेजबानी के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार व्यक्त किया. मोदी ने कहा, कल भी हमें बातचीत का इंतजार है. ये बातचीत निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी. इससे पहले विदेश मंत्रालय ने निजी कार्यक्रम को दो करीबी दोस्तों और भरोसेमंद साझेदारों की मुलाकात बताया था. बैठक की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए कहा गया, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने निजी बातचीत के लिए नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया. यह दोनों नेताओं के लिए भारत-रूस मित्रता को संजोने और उसका जश्न मनाने का अवसर है. रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के बाद पीएम मोदी की यह पहली मॉस्को यात्रा है. मंगलवार को मोदी-पुतिन के बीच शिखर वार्ता होने जा रही है. इससे पहले सोमवार को पीएम मोदी रूस पहुंचे तो वनुकोवो-द्वितीय एयरपोर्ट पर रूस के पहले उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा, हम भविष्य के क्षेत्रों में द्विपक्षीय साझेदारी को गहरा करने के लिए उत्सुक हैं और भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा. प्रधानमंत्री ने कहा, भारत एक शांतिपूर्ण और स्थिर क्षेत्र के लिए सहायक भूमिका निभाना चाहता है.
मुंबई शेयर मार्केट की शुरुआत आज दमदार रही। सेंसेक्स 146 अंकों की बढ़त के साथ 810107 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 30 अंकों की बढ़त के साथ 24351 के लेवल पर खुला। ग्लोबल मार्केट में काफी हद तक पॉजिटिव मोमेंटम को देखते हुए सेंसेक्स और निफ्टी 50 के मंगलवार को सपाट खुलने की उम्मीद है।। क्योंकि, आज एशियाई बाजारों में ज्यादातर तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार मिश्रित रूप से बंद हुए, जिसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड हाई लेवल पर क्लोज हुए। आज सेंसेक्स के लिए संकेत इस प्रकार हैं एशियाई बाजार लाइव मिंट के मुताबिक एशियाई बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। जापान के निक्केई 225 में 1% की तेजी आई, जबकि टॉपिक्स में 0.27% की बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.3% की वृद्धि हुई। गिफ्ट निफ्टी गिफ्ट निफ्टी 24,387 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से 7 अंक अधिक है। यह भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए एक सपाट शुरुआत का संकेत देता है। वॉल स्ट्रीट अमेरिकी शेयर बाजार सोमवार को ज्यादातर तेजी के साथ बंद हुए। इसमें एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने ताजा मुद्रास्फीति के आंकड़ों और फेड चेयर पॉवेल की टिप्पणी से पहले रिकॉर्ड हाई लेवल पर बंद हुए। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.08% गिरकर 39,344.79 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 0.10% बढ़कर 5,572.85 पर पहुंच गया। नैस्डैक 0.28% बढ़कर 18,403.74 पर बंद हुआ। यह इसकी लगातार पांचवां हाइ लेवल पर क्लोजिंग थी।
VIP’s Mahakal: Do only BJP leaders have the right to enter the sanctum sanctorum of the temple
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में पांच जवान शहीद हुए हैं जबकि पांच जवान घायल हुए हैं. आतंकियों की खोजबीन के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है. इस बीच सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आतंकियों ने इस हमले को अंजाम देने से पहले इलाके की रेकी की थी. यह हमला ऐसे समय पर किया गया, जब सुरक्षाबल कठुआ के बडनोटा में तलाशी अभियान चला रहे थे. तभी आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया. सूत्रों का कहना है कि बडनोटा गांव में रोड कनेक्टिविटी सही नहीं है. यहां वाहन दस से पंद्रह किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार पर वाहन नहीं चला सकते. लोकल गाइड ने आतंकियों को दिया खाना और छिपने में की मदद सूत्रों का कहना है कि कच्ची सड़क होने की वजह से सेना के वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. दो से तीन आतंकी और कुछ स्थानीय गाइड पहाड़ियों के ऊपर हैं. आंतकियों ने पहले सेना के वाहनों पर ग्रेनेड फेंके और फिर फायरिंग की. यहां पहले हुए हमलों की तरह ड्राइवर को भी निशाना बनाया गया. सूत्रों का कहना है कि इलाके में रेकी के लिए स्थानीय गाइड ने आतंकियों की मदद की थी. इन गाइडों ने आतंकियों को खाना भी मुहैया कराया था और उन्हें पनाह दी थी. हमले को अंजाम देने के बाद इन स्थानीय गाइड ने आतंकियों को छिपने में भी मदद की थी. हमले में पाकिस्तानी आतंकी थे शामिल सूत्रों का कहना है कि इस हमले में पाकिस्तानी आतंकी शामिल थे. इन आतंकियों के पास अमेरिका में बने M4 कार्बाइन राइफल, एक्सप्लोसिव डिवाइस और अन्य हथियार हैं. ऐसा भी लग रहा है कि आतंकी हमले के बाद बचकल भाग निकलने में कामयाब रहे. हमले में 2-3 आतंकी हो सकते हैं शामिल देर रात तक सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को कोई सफलता नहीं मिल सकी. सर्च ऑपरेशन जारी है. जंगल के अंदर आतंकी हमले की सटीक जगह का पता लगाया जा चुका है. सूत्रों के मुताबिक हमले में 2 से 3 आतंकी शामिल हो सकते हैं. उम्मीद है कि आतंकियों के साथ उनके स्थानीय समर्थक भी थे, जिन्होंने उन्हें रास्ता बताने में मदद की. आतंकियों का मकसद ज्यादा से ज्यादा जवानों को हताहत करने का था. वह अपने साथ अत्याधुनिक हथियार लेकर आए थे. पैरा कमांडो चला रहे सर्च ऑपरेशन तैनात सेना के पैरा कमांडो (एसपीएल फोर्स) को कठुआ के दूरदराज के माचिन्डी-मल्हार क्षेत्र में हवाई मार्ग से उतारा गया है. उन्हें काउंटर ऑपरेशन में तैनात किया गया है. ताकि उन आतंकवादियों के खिलाफ समय पर प्रभावी काउंटर ऑपरेशन सुनिश्चित किया जा सके. जो आतंकवादी भाग रहे हैं और क्षेत्र से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं. उनपर शिकंजा कसने की तैयारी है. राजौरी में सेना के शिविर पर आतंकी हमला जम्मू कश्मीर के राजौरी में दो दिन पहले ही भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था. इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया था. आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी. इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी. घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया था. आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे. दूसरी ओर इस हमले के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना हुई थी. सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी. सेना को कुलगाम के इलाके में आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया इनपुट मिला था. इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इस दौरान सेना के जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की है। रविंद्र शर्मा ने कहा कि, यह एक दुखद घटना है कि कठुआ के इलाके में हमारे चार जवान शहीद हो गए और 6 के घायल होने की जानकारी है। इस तरह की स्थिति जम्मू सूबे के हर जिले में है। सरकार आतंकवाद खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन डोडा, राजौरी, कठुआ जैसे इलाके भी आतंकवाद से ग्रस्त होते जा रहे हैं। यह एक दुखद घटना है, सरकार को गंभीरता से देखना होगा। चुनाव के बाद अचानक इस तरह की स्थिति बनना चिंता का विषय है। सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे और बताना होगा कि इस तरह के गंभीर हालत क्यों हो रहे हैं। इस घटना पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के चेयरमैन और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने भी ट्वीट करते हुए कहा, कठुआ में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में चार जवानों की शहादत और छह जवानों के घायल होने की खबर बेहद दुखद और निंदनीय है। जम्मू प्रांत में आतंकवाद का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। हमारी संवेदनाएं घायल जवानों और उनके परिवारों के साथ हैं। सरकार को आतंकवाद से निपटने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। फिलहाल इलाके में सुरक्षाबलों की तरफ से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बीते दो माह में सेना के वाहन पर यह दूसरा आतंकी हमला है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड फेंके और इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवान रूटीन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर दोपहर करीब 3.30 बजे हमला कर दिया।
बेंगलुरु कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने कहा कि रेणुकास्वामी हत्या मामले में पर्याप्त साक्ष्य जमा करने के बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। इस मामले में कन्नड अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी दोस्त पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपी हैं। सभी आरोपी इस समय 18 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिनेता के प्रशंसक रेणुकास्वामी (33) ने पवित्रा को अश्लील संदेश भेजे थे, जिससे दर्शन नाराज हो गए और कथित तौर पर रेणुकास्वामी की हत्या कर दी गई। उसका शव नौ जून को यहां सुमनहल्ली में एक अपार्टमेंट के पास एक बरसाती नाले से मिला था। परमेश्वर ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच जारी है, सबूत जमा किए जा रहे हैं। इसके बाद आरोपपत्र दाखिल किया जाएगा। क्या केवल मीडिया के कहने की वजह से इसमें तेजी लाई जानी चाहिए?’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ प्रक्रियाएं होती हैं, पर्याप्त सबूत जमा करने के बाद आरोपपत्र दायर किया जाएगा। मैं पहले ही कह चुका हूं कि इस मामले में किसी को बचाने की जरूरत नहीं है और ऐसा नहीं किया जाएगा।’’ चित्रदुर्ग निवासी राघवेंद्र यहां आर आर नगर में रेणुकास्वामी को यह कहकर लाया था कि दर्शन उससे मिलना चाहते हैं। आठ जून को कथित तौर पर उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गयी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार चित्रदुर्ग निवासी रेणुकास्वामी को किसी धारदार हथियार से कई बार चोट पहुंचाई गई और आघात लगने से उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पवित्रा, जो आरोपी नंबर एक है, रेणुकास्वामी की हत्या का ‘प्रमुख कारण’ थी। उन्होंने दावा किया कि जांच से यह साबित हो गया है कि उसने अन्य आरोपियों को उकसाया, उनके साथ साजिश रची और अपराध में भाग लिया। रेणुकास्वामी हत्याकांड क्या है रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 15 घाव पाए गए हैं। सिर, पेट, छाती और अन्य हिस्सों पर निशान पाए गए हैं। ये भी बताया गया है कि रेणुका स्वामी का सिर बेंगलुरु में एक शेड में खड़े मिनी ट्रक से टकराया था, जिसे अब पुलिस ने जब्त कर लिया है। दर्शन के फैन की मौत सदमे और रक्तस्राव (ब्लीडिंग) से हुई है। इससे पहले कर्नाटक पुलिस अधिकारियों ने भी दावा किया था कि Renuka Swamy को दर्शन और उनके साथियों ने डंडों से पीटा था। फिर कथित तौर पर उन्हें दीवार पर फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने कहा, ‘पवित्रा गौड़ा (दर्शन की को-एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड) ने ही दर्शन को रेणुका स्वामी को सजा देने के लिए उकसाया था। इसी के अनुसार योजना बनाई गई थी।’ 8 जून को हुई थी रेणुका स्वामी का हत्या रेणुका स्वामी 8 जून 2024 को बेंगलुरु के सुमनहल्ली ब्रिज पर मृत पाए गए थे। वे कथित तौर पर चित्रदुर्ग में अपोलो फार्मेसी ब्रांच में काम करते थे। कहा जा रहा है कि वो दर्शन की दोस्त और कन्नड़ एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा को आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। इससे नाराज होकर रेणुका की हत्या कर दी गई और कथित तौर पर उनके शव को दर्शन के सामने बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या में एक नहर में फेंक दिया गया। कथित तौर पर आठ आरोपियों ने रेणुका के हमले के दौरान दर्शन की मौजूदगी का दावा करते हुए उन्हें फंसाया है। डंडा, लोहे की छड़, रस्सी और कार बरामद दर्शन को बेंगलुरु पुलिस ने 11 जून को मैसूर से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उसे 6 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। रेणुका स्वामी हत्याकांड से उनके संबंध की जांच की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस सूत्रों ने खुलासा किया कि लकड़ी के डंडे और लोहे की छड़ों सहित कई सबूत मिले हैं, जिनसे दर्शन और उनके सहयोगियों ने कथित तौर पर रेणुका पर हमला किया था। इसके अलावा एक रस्सी भी मिली है, जिसका इस्तेमाल रेणुका को बांधने के लिए किया गया था। चित्रदुर्ग से बेंगलुरू तक रेणुका को किडनैप करने के लिए इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया है। एक और कार बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल रेणुका का शव ले जाने के लिए किया गया था। अब तक हुई है 15 गिरफ्तारियां इस मामले में अब तक दर्शन और उनकी करीबी एक्ट्रेस-गर्लफ्रेंड पवित्रा सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हाल ही में दर्शन के को-स्टार प्रदोष और करीबी सहयोगी नागराज को भी गिरफ्तार किया गया था। पुलिस सूत्रों का दावा है कि नागराज दर्शन के सभी कामों को देखता था। वह कथित तौर पर मैसूर में दर्शन के फार्महाउस की भी देखभाल करता था और इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस द्वारा एक्टर को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही फरार था। इस बीच हत्या के मामले में प्रदोष के संबंध के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।