LATEST NEWS

चेहरे से दाग-धब्बे और पिंपल्स गायब करेगी ये रेमेडी

हर लड़की चाहती है कि उसके चेहरे से दाग-धब्बे और पिंपल्स गायब हो जाएं और त्वचा बहुत ही साफ और खूबसूरत हो जाए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है, बल्कि आप अपने घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से हर तरह की स्किन प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों घरेलु नुस्खों को बनाने का तरीका कई उपायों को आजमाने के बाद इन दो आसान और नेचुरल DIY मास्क ने मेरी स्किन के लिए बेहतरीन काम किया है। दोनों ही उन सामग्रियों से बने हैं जो आप अपनी रसोई में मिल सकते हैं और मुंहासों को शांत करने, लालिमा को कम करने और निशानों को कम करने के लिए बिल्कुल सही हैं। एलोवेरा को चम्मच से घिसकर बनाया फेस मास्क पहली रेमेडी एलोवेरा की है जिसे बनाना तो आसान है ही साथ ही इस्तेमाल करना भी आसान है। वहीं अगर हम फायदों की बात करें तो ये आपके चेहरे से दाग-धब्बों और एक्ने की समस्या को कम करने में मदद करेगी। इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत है-     एलोवेरा जेल- 2 चम्मच     चावल का आटा- 1 चम्मच ऐसे तैयार करें फेस पैक     सबसे पहले सिमोन ने एलोवेरा का एक पत्ता लिया है और उसे चम्मच की मदद से घिस कर जेल निकाला है।     आप भी इसी तरह फ्रेश एलोवेरा जेल बना लें। अगर आपके घर में एलोवेरा का पौधा नहीं है तो मार्केट से एलोवेरा जेल खरीद लें।     इसके बाद 2 चम्मच एलोवेरा में 1 चम्मच चावल का आटा डालकर अच्छे से फेंट लें और फिर चेहरे पर लगा लें।     फेस मास्क को 10-15 मिनट तक चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें और जब समय पूरा हो जाए तो नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।     ये नुस्खा आपके चेहरे से एक्ने को दूर करने का काम करेगा और स्किन को क्लीयर बनाएगा।​ पीसी हुए असली से बनाएं फेस मास्क वैसे तो अलसी के बीजों का इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता है, लेकिन हाल ही में इसे चेहरे पर लगाने का ट्रेंड बढ़ा है और तरह-तरह के फेस पैक और मास्क की रेमेडी पॉपुलर हुई हैं। सिमोन कथुरिया ने भी फ्लैक्स सीड्स से फेस पैक बनाने का तरीका बताया है, जिसके लिए इन चीजों की जरूरत है-     पानी- 1 गिलास     अलसी के बीज- 2-3 चम्मच     चावल का आटा- 2 चम्मच     दही- 1 चम्मच ऐसे तैयार करें अलसी फेस पैक     सबसे पहले आप एक पैन लें और उसमें पानी डालकर हल्की आंच में उबाल लें।     अब अलसी के बीज को मिक्सी में पीसकर पाउडर तैयार कर लें और फिर इसे पानी में डाल दें।     इसे अच्छे से पकाने के बाद पैन में चावल का आटा मिक्स कर लें और इसे तब तक पकाए जब तक की गायब हो जाए।     जब पेस्ट गाढ़ा हो जाए तो इसे एक कटोरी में डाल दें और ठंडा होने के लिए रख दें।     पेस्ट में एक चम्मच दही डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। लीजिए तैयार है आपके चेहरे से एक्ने दूर भगाने वाला फेस मास्क।     अब आप इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगाए रखने के बाद नॉर्मल पानी से फेस वॉश कर लें।​

पन्ना में 4 दिसंबर से शुरू होगा हीरों का मेला, नीलामी में करीब 4.17 करोड़ मूल्य के127 Diamond

पन्ना  हीरा नगर पन्ना में एक बार फिर हीरों का बाजार सजने जा रहा है। इस साल भी, हर वर्ष की तरह, पन्ना के कलेक्ट्रेट भवन में 4 दिसंबर से 3 दिन तक हीरों की नीलामी का आयोजन किया जाएगा। इस नीलामी में देशभर से हीरा व्यापारी भाग लेंगे, जहां विभिन्न आकारों और प्रकारों के 127 हीरे बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इन हीरों की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रुपए बताई गई है। पांच प्रमुख हीरों पर सबकी रहेगी नजर नीलामी में पांच प्रमुख हीरे आकर्षण का केंद्र होंगे। इनमें सबसे बड़ा हीरा 32.80 कैरेट का है, जबकि अन्य बड़े हीरे क्रमशः 19.22 कैरेट, 16.10 कैरेट, 6.97 कैरेट और 6.65 कैरेट के हैं। इन हीरों पर व्यापारियों की नजरें रहेंगी। इस बार नीलामी में कुल 313 कैरेट के हीरे रखे जाएंगे। सुरक्षा का विशेष ध्यान हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने जानकारी दी कि नीलामी में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। नीलामी प्रक्रिया के दौरान व्यापारियों के लिए विशेष लेंस की व्यवस्था की गई है ताकि वे आसानी से हीरों का परीक्षण कर सकें। नीलामी की प्रक्रिया सुबह 9:00 बजे से 2:00 बजे तक होगी, जिसके बाद आधे घंटे के भोजन के बाद बोली प्रक्रिया शुरू होगी। शासन के राजस्व में जमा होगी 11% राशि नीलामी के अंत में जो भी व्यापारी सफल बोली लगाकर हीरे खरीदेंगे, उन्हें कुल राशि का 11% शासन के राजस्व में जमा करना होगा, जबकि बाकी राशि सीधे हीरे के मालिक के खाते में जाएगी। पन्ना में यह हीरा मेला हर वर्ष विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यहां की उथली खदानों से प्राप्त हीरे देशभर में प्रसिद्ध हैं। पन्ना जिले की इस नीलामी में व्यापारियों के लिए नए अवसर पैदा होंगे। यह गांव के गरीब लोगों को लखपति बनने का बड़ा अवसर देता है। खनिज एवं हीरा निरीक्षक नूतन जैन ने बताया कि व्यापारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त नीलामी हॉल तैयार किया गया है. इसमें एलईडी लाइट्स, सीसीटीवी कैमरे और सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए हैं. नीलामी में भाग लेने के लिए व्यापारियों को मात्र 5,000 रुपये की अमानत राशि जमा करनी होगी. बता दें नीलामी में 4 करोड़ 17 लाख 49 हजार 726 रूपये अनुमानित कीमत के कुल 127 नग छोटे-बड़े हीरे रखे जाएंगे. इसके साथ ही कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित नीलामी में अन्य छोटे-बड़े हीरे भी नीलाम किए जाएंगे. खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि ऐसे व्यापारी जो बोली लगाकर रॉयल्टी जमा नहीं करते, उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा. इससे न केवल हीरा मालिक बल्कि सरकार को भी नुकसान होता है. नीलामी से पहले व्यापारियों को हीरों का निरीक्षण करने का मौका दिया जाएगा. पिछले अनुभवों को देखते हुए इस बार सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए अतिरिक्त उपाय किए गए हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए यह नीलामी तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें लगभग 127 हीरे रखे जाएंगे. इनका कुल वजन 300.13 कैरेट बताया जा रहा है. जिसकी कीमत 4 करोड़ 11 लाख रुपये बताई जा रही है. इसमें दूर-दूर से ई-पेपर के माध्यम से पोर्टल के माध्यम से व्यापारियों को सूचित कर दिया गया है. साथ ही, सूरत मुंबई और दिल्ली से व्यापारी इसमें शामिल होने के लिए आने वाले हैं.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गौशालाओं को प्रति मवेशी दी जाने वाली अनुदान की राशि 25 रुपए से बढ़ा कर 35 रुपए करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छत्तीसगढ़ में जनजागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर सिंह पटेल के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने नई जिम्मेदारी मिलने पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री विशेषर पटेल को बधाई और शुभकामनाएं दीं और उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर लगाए गए गौ-उत्पादों के स्टालों का अवलोकन भी किया।समारोह में उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गौ माता हमारी समृद्धि का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ अभ्यारण्य को गौ-धाम कहना उचित होगा। राज्य सरकार द्वारा जगह जगह गौ -धाम बनाने का निर्णय किया गया है। बेमेतरा जिले के झालम में 50 एकड़ में गौ-धाम बनकर तैयार है, जल्द ही इसका उदघाटन किया जाएगा। इसी तरह कवर्धा जिले में 120 एकड़ में गौ-धाम बनाने का काम तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने और छत्तीसगढ़ के देवभोग ब्रांड को मजबूत बनाने का काम किया जा रहा है। राज्य सरकार का प्रयास होगा कि गौ माता सुरक्षित रहें। गौ तस्करी और गौ हत्या पर पाबंदी लगाने के लिए सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि गौ -माता हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग हैं। इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए आवश्यक है कि हम गौ -माता के लिए अपने घर में जगह बनाएं, गौ – पालन करें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश में विष्णु का सुशासन है। पीएससी घोटाले और भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त करवाई की जा रही है। राज्य सरकार गुजरात के अमूल की तर्ज पर पशुपालन को समाज और परिवार की आर्थिक तरक्की का जरिया बनाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष विशेषर सिंह पटेल ने आयोग के कार्यों और भावी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, संतराम बालक दास, संत राजीव लोचन जी महाराज, आचार्य राकेश, दीदी प्रज्ञा भारती, साध्वी गिरिजेश नंदिनी, पवन साय, रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, राज्य गौ सेवा आयोग के रजिस्ट्रार डॉ समीर शर्मा भी उपस्थित थे।

मध्य प्रदेश के जंगल में अब आजाद हो जाएंगे चीते, कूनो में पर्यटकों की भी मौज

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय चीता दिवस, 4 दिसंबर को, कूनो नेशनल पार्क में चीते अग्नि और वायु को खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। यदि सब ठीक रहा, तो बाकी चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से उनके बाड़ों से आजाद किया जाएगा। यह चीता पुनर्स्थापना परियोजना का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो लगभग 70 वर्षों के बाद भारत में चीतों की आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण है। पर्यटकों को इन राजसी जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अनोखा अवसर मिलेगा। आधे से अधिक हैं शावक कूनो में 24 चीते, जिनमें से आधे शावक हैं, एक साल से भी ज्यादा समय से सुरक्षा के लिए बाड़ों में रह रहे हैं। कई चीतों की मौत हो गई है, कुछ का कारण भारतीय परिस्थितियों के अनुकूल होने में कठिनाई बताया गया है, और कुछ की मौत के कारण अस्पष्ट हैं। भटकने वाला पवन नाम का चीता अकेला जंगल में था, लेकिन इस साल अगस्त में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसकी मौत एक बड़ा झटका थी और बाकी 24 चीतों के जंगल में छोड़ने पर एक सवालिया निशान लग गया। चीता दिवस पर मिलेगी खुशखबरी लेकिन 2024 का चीता दिवस खुशियों की किरण लाने वाला है। राजेश गोपाल की अध्यक्षता वाली एक संचालन समिति 3 दिसंबर को कूनो का दौरा करेगी। यह चीतों को छोड़ने की अंतिम तैयारियों की समीक्षा करेगी। समिति यह सुनिश्चित करेगी कि संरक्षित बाड़ों से जंगल में सुचारु रूप से बदलाव के लिए सभी साजो-सामान, सुरक्षा और बचाव के उपाय मौजूद हों। अग्नि और वायु हैं सबसे मजबूत अग्नि और वायु सबसे तेज और सबसे मजबूत चीतों में से हैं, इसलिए उन्हें पथप्रदर्शक के रूप में चुना गया है। जंगल में उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे अपने नए वातावरण में अच्छी तरह से ढल जाएं। अधिकारियों ने कहा कि पर्यटकों को इन राजसी जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का अनोखा अवसर मिलेगा। चीतों को देखने का मिलेगा मौका पिछले चीता रिलीज के विपरीत, जहां आगंतुक केवल तेज चीतों की दूर से झलक ही पाते थे, खुला जंगल करीब से देखने का मौका दे सकता है, हालांकि उनकी सुरक्षा के लिए अभी भी एक नियंत्रित वातावरण में। भाग्यशाली लोग चीतों को शिकार करते हुए भी देख सकते हैं। 70 साल बाद चीते देखने को मिलेंगे चीतों को जंगल में छोड़ना चीता पुनर्स्थापना परियोजना में एक मील का पत्थर होगा। यह लगभग 70 वर्षों के बाद जंगली चीता आबादी को पुनर्जीवित करने के लिए महत्वपूर्ण है। कई चीतों की मौत चिंता का विषय रही है। कुछ मौतें भारतीय परिस्थितियों के अनुकूलन की कठिनाई के कारण हुईं, जबकि कुछ अस्पष्टीकृत रहीं। पवन की रहस्यमयी मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी थी। यह चीता पुनर्स्थापना परियोजना के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है, जो भारत में चीतों की आबादी को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। संचालन समिति चीतों के जंगल में सफलतापूर्वक संक्रमण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये 3 सेटिंग करें ऑन नहीं होगा डेटा लीक

नई दिल्ली जब भी नया फोन लेते हैं तो उसमें पुराने फोन का डेटा डाल लेते हैं. लेकिन डेटा ट्रांसफर करने के प्रोसेस में एक टेंशन हमेशा रहती है कि कहीं डेटा लीक तो नहीं हो जाएगा? इस प्रोसेस में थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन की मदद ली जाती है जिसमें डेटा लीक के चांस हमेशा बने रहते हैं. ऐसे में हम आपको 3 ऐसी सेटिंग के बारे में बताएंग जिन्हें फॉलो करके डेटा लीक के चांस कम हो जाते हैं. इससे आपका पर्सनल डेटा भी सेफ रहता है और आपका काम भी हो जाता है. इसमें नए फोन में फाइल, फोटो, वीडियो शेयरिंग से लेकर नए ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने और सिस्टम अपडेट करने से पहले की सेटिंग बताई गई हैं. इन सेटिंग को पहले ही करले ताकि आप डेटा लीक की टेंशन से बच जाएं. ये तीन सेटिंग हैं जरूरी इसके लिए जब भी कोई फाइल, फोटो या वीडियो शेयर या रिसीव करें तो क्विक शेयर में जाना है, इसमें बाई डिफॉल्ट कॉन्टैक्ट्स सलेक्ट होता है, इसे हटाकर योर डिवाइस का ऑप्शन सलेक्ट करें. अगर कोई फाइल रिसीव करनी है तो एव्रीवन पर टिक करें. नए फोन में ऐप इंस्टॉल करने से पहले करें सेटिंग अब नया फोन लिया है तो उसमें ऐप्स की भी जरूरत पड़ेगी, तो नए ऐप्स इंस्टॉल कपने से पहले सेटिंग में जाएं. सेटिंग में सर्चबार में अननोन लिख कर सर्च करें, अननोन पर क्लिक करने के बाद नीचे स्क्रॉल करें और इंस्टॉल अननोन ऐप्स पर जाएं. यहां पर लिस्ट में आपको क्रोम, ड्राइव, फाइल्स, जीमेल और वॉट्सऐप शो होंगे इन सब को नॉट अलाउड करें. टाइम टू टाइम सिस्टम अपडेट ऊपर बताए गए स्टेप्स के बाद आपका फोन सेटअप हो जाएगा. आखिरी में आपको फोन की सेटिंग में जाना है और अपडेट लिख कर सर्च करना है. आपके सामने सिस्टम अपडेट का ऑप्शन दिख जाएगा इस पर क्लिक करें. इससे टाइम टू टाइम सिस्टम अपेडट होता रहेगा.  

कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के अपहरण के मामले में चार वर्षों से फरार ईनामी स्थाई वांरटी गिरफ्तार

अनूपपुर      पुलिस अधीक्षक  अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी के निर्देशन में जिले में फरार चल रहे अपराधियों एवं  गिरफ्तारी वारंटी  की लगातार धरपकड़ कर गिरफ्तारी की जा रही है।         इसी क्रम में  मंगलवार की सुबह टी. आई कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सतानंद कोल  एवं आरक्षक पूर्णानंद मिश्रा ने नाबालिक बालिका के अपहरण  एवं बलात्कार के मामले में चार वर्षो से फरार चल रहे  स्थाई वारंटी शंकर रौतेल उर्फ सलोने पिता मोतीलाल रोतेल उम्र 20 साल निवासी ग्राम करिवाह  अनूपपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।         गिरफ्तार आरोपी शंकर उर्फ़ सलोने रोतेल के विरुद्ध  दिनांक 17. 09.2020 को 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को  भगाकर ले जाने के  थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 389/ 20 में  धारा 363, 366 ए, 376 (3) 376(2 ) भारतीय दंड विधान एवं 3/4, 5/6 पाक्सो एक्ट  में गिरफ्तार किया जाकर  नयायालय पेश किया गया था जो आरोपी  लगातार फरार होने से माननीय न्यायालय अंजलि शाह प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट,  किशोर न्याय बोर्ड, अनूपपुर के द्वारा प्रकरण क्रमांक 49 / 20 धारा 363, 366 ए, 376 (दो ) भारतीय दंड विधान एवं 3/4, 5/6  पाकसो एक्ट में स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। उक्त फरार आरोपी के गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा ₹2000 इनाम भी  उद्घोषित  किया गया था

छिंदवाड़ा में बस हुई हादसे का शिका , अयोध्या से दर्शन कर लौट रहे 15 श्रद्धालु घायल

 छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा में मगंलवार (3  दिसंबर) को बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां चौरई के पास यात्रियों से भरी बस पलट गई. इस हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हो गए. बताया जा रहा है कि ये श्रद्धालु अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे थे, तब ही ये दुर्घटना हुई. ये एक्सीडेंट की घटना छिंदवाड़ा के चौरई में केंद्रीय विद्यालय हुई. जानकारी के मुताबिक बस में छिंदवाड़ा के यात्री सवार थे जो अयोध्या दर्शन कर छिंदवाड़ा लौट रहे थे. घायलों को पुलिस 108 एंबुलेंस वाहन द्वारा अस्पताल भेज रही है. एसपी अजय पांडेय ने बताया कि हादसे में कुल 21 लोग घायल हुए हैं। श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए निकले थे। 108 एम्बुलेंस वाहन द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल या जिला अस्पताल रवाना कर दिया गया है। छिंदवाड़ा एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है वह छिंदवाड़ा की राहुल बस है, जो श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन से लौट रही थी।

निगम ने शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टॉस्क फोर्स और कार्य योजना बनाई

भोपाल भोपाल में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण के चलते निगम प्रशासन को मैदान में उतरकर अब कमान संभालनी पड़ रही है, निगम ने शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टॉस्क फोर्स और कार्य योजना बनाई है निगम ने शहर में अलाव जलाने को पूर्णतः प्रतिबंधित करने, आग जलाने की घटना पर सख्त कार्यवाही करने, वाहनों का प्रदूषण नियंत्रित करने और नागरिकों में जागरूकता हेतु अनाउंसमेंट कर व्यापक प्रचार-प्रसार करने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए जायेंगे। अहम बैठक में लिया फैसला निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन की अध्यक्षता में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु अहम बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में पी.सी.बी. के अधिकारियों ने निगम द्वारा फागर मशीन से जल के छिड़काव की सराहना करते हुए कहा कि इसके सकारात्मक प्रभावी परिणाम भी देखने को मिल रहे है। निगम आयुक्त श्री नारायन ने कचरा जलाने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों का एक टॉस्क फोर्स भी गठित किया और इसकी सूचना फोन नंबर (155304) पर देने हेतु कहा साथ ही रहवासी संघों, मैरिज गार्डन, होटल आदि को पत्र लिखा जाएगा। बनी कार्ययोजना, लगेगा इन पर प्रतिबंध बैठक में शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए टॉस्क फोर्स और कार्य योजना बनाई गई। शहर में अलाव जलाने को पूर्णतः प्रतिबंधित करने, आग जलाने की घटना पर सख्त कार्रवाई करने, मैरिज गार्डनों, रहवासी संघ, होटलों को पत्र लिखकर अलाव न जलाने हेतु निर्देशित किया जाएगा। निगम के रैन बसेरों, बस स्टैंडों में अलाव के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक हीटर जैसे वैकल्पिक संसाधन उपलब्ध कराए जायेंगे। इसके साथ ही जागरूकता हेतु निगम के वाहनों से अनाउंसमेंट किया जाएगा और कचरा, सूखी पत्तिया, लकड़ी, टायर न जलाने तथा पर्यावरण प्रदूषित होने से बचाने हेतु सचेत किया जाएगा। निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु आग लगाने की घटना को रोकने हेतु रात्रिकालीन सुपरवाईजर, वाहन चालकों एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारियों का एक टॉस्क फोर्स गठित किया और सख्त निर्देश दिए कि कचरा, पत्तिया, अलाव जलते पाए जाने पर फोन नंबर (155304) पर कॉल करें। स्पॉट फाईन की कार्रवाई को और सख्त करने के निर्देश निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन ने स्पॉट फाईन की कार्रवाई को और सख्त करने, सेंट्रल वर्ज एवं साईड वर्ज के दोनों ओर की धूल को हटाने तथा 10 मेकनाईज्ड रोड स्वीपिंग वाहन को शीघ्र ही सड़क की साफ-सफाई हेतु संलग्न करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त श्री नारायन ने निगम के संसाधनों और टीम के साथ वायु गुणवत्ता सुधार हेतु प्रतिबद्धता जताई और इस कार्य में सभी रहवासियों को भी जागरूक होकर वायु प्रदूषण रोकने में सहयोग और योगदान देने का आव्हान किया। निगम आयुक्त ने आग जलाने के स्थलों को चिन्हित कर वहां पर जन-जागरूकता और संवाद आयोजित करने के निर्देश दिए। वही निगम आयुक्त ने आर.टी.ओ. से वाहनों के पी.यू.सी चेक कराने हेतु सघन अभियान हेतु पत्र व समन्वय करने के लिए भी  कहा है, साथ ही सभी विभागों के साथ मिलकर सतत् रूप से प्रयास किये जायेंगे। ट्राफिक पुलिस द्वारा जहां सिग्नल नहीं है उन स्थानों पर यातायात बाधित न हो और प्रदूषण न बढ़े इस हेतु अतिरिक्त टीम की तैनाती की जाएगी और इसके लिए पत्राचार किया जाएगा।

ग्वालियर में आयुर्वेदिक डॉक्टर से 21 लाख की ठगी, 29 घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा

 ग्वालियर ग्वालियर में आयुर्वेदिक डॉक्टर को ठगों ने 29 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया। इसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग में गिरफ्तारी का डर दिखाकर उनसे 21 लाख रुपए ऐंठ लिए। डॉक्टर को ठगों का कॉल आया था। डॉक्टर को बदमाशों ने उनके आधार नंबर पर महालक्ष्मी ट्रांसपोर्टेशन कंपनी बनाकर करोड़ों रुपए मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए इधर-उधर करने की बात कहकर डराया। ठगों ने कहा गया कि आपको और आपके परिवार को उम्रकैद तक हो सकती है। बाद में एक बदमाश ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताकर उनसे बात की। मदद का कहकर अपने अकाउंट में 21 लाख रुपए आरटीजीएस के जरिए डलवा लिए। जब डॉक्टर को एहसास हुआ कि वे ठग लिए गए, तो उन्होंने पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की। बता दें शहर के गोला का मंदिर इलाके में हनुमान नगर निवासी मुकेश शुक्ला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। वे घर से ही प्रैक्टिस करते हैं। उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाला उनसे बोला कि वह आईटी कंपनी से बोल रह है। उनके नाम पर चल रही महालक्ष्मी ट्रांस्पोर्टेशन कंपनी पर 9 लाख 40 हजार 44 रुपए की रिकवरी निकली है। इसके बाद कहा कि लगता है कि आपके आधारकार्ड का गलत यूज किया गया है। उसने पुलिस मुख्यालय दिल्ली में दो घंटे में शिकायत करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उनकी गिरफ्तारी की बात कही। इस पर बुजुर्ग डॉक्टर घबरा गए। डॉक्टर ने कहा कि वे ग्वालियर में हैं और दो घंटे में दिल्ली कैसे पहुंच सकते हैं। इस पर कॉल करने वाले ने दिल्ली पुलिस में ऑनलाइन एफआईआर कराने में मदद करने का वादा किया। ऐसे समझिए पूरा मामला शहर के गोला का मंदिर स्थित हनुमान नगर निवासी 63 वर्षीय मुकेश पुत्र केके शुक्ला आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं। वह घर पर ही प्रैक्टिस करते हैं। 29 नवंबर की सुबह 10.13 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने उनसे बातचीत करते हुए बताया कि वह इनकम टैक्स से बोल रह है और उनके नाम पर चल रही महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी पर 9 लाख 40 हजार 44 रुपए की रिकवरी निकली है। जब उन्होंने महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी उनकी नहीं होने की बात कही तो कॉल करने वाले ने बताया कि कंपनी तो आपके आधार नंबर पर ही बनी है। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि लगता है कि आपका आधार कार्ड का गलत उपयोग किया गया है। इसके बाद उसने पुलिस मुख्यालय दिल्ली में दो घंटे में शिकायत करने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उनकी गिरफ्तारी की बात कही। इस पर बुजुर्ग डॉक्टर घबरा गया। डॉक्टर ने कहा कि वह ग्वालियर में हूं और दो घंटे में दिल्ली कैसे पहुंच सकता हूं। इस पर कॉल करने वाले ने दिल्ली पुलिस में ऑनलाइन एफआईआर में मदद करने का वादा किया। कॉल करते ही आरोपी ने मनी लॉन्ड्रिंग का जाल बिछाया इसके बाद डॉक्टर को कॉल करने वाले ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अजय शर्मा का मोबाइल नंबर दिया और कहा कि आप इनको कॉल कीजिए। मैं भी उनको आपकी मदद के लिए बोलता हूं। जब उन्होंने अजय शर्मा से कॉल लगाकर बातचीत की तो अजय शर्मा ने उनके दस्तावेज मांगे और बताया कि उनके आधार कार्ड पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है। कुछ दिन पहले मनीष चौधरी के यहां पर CBI (सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) की रेड हुई थी। वहां आपका यह आधार कार्ड मिला था। जिस पर करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके बाद अजय ने डॉक्टर का फोटो लगा गोल्डन कार्ड दिखाया। साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया। जिसे देखने के बाद उनके पैरों तले जमीन निकल गई, क्योंकि कार्ड पर उनका नाम और फोटो लगा हुआ था। ठगों ने अगले दिन डॉक्टर से 21 लाख रुपए अकाउंट में आरटीजीएस करा लिए। डॉक्टर बोले-डरा दिया था किसी से जिक्र तक नहीं कर सका डॉक्टर मुकेश कुमार शुक्ला का कहना है कि ठगी करने वाले अपने शिकार के दिमाग से खेलते हैं। ठगों ने उनको जमकर डराया। कहा कि किसी से इस बात का जिक्र करने पर पूरे परिवार को 10 मिनट में ग्वालियर पुलिस से अरेस्ट करा देंगे। साथ ही बदनामी भी होगी। इसी कारण डॉक्टर शुक्ला अपनी दूसरी पत्नी को भी कुछ नहीं बता पा रहे थे। पत्नी को उन्होंने एहसास भी नहीं होने दिया कि वह किस मुसीबत से गुजर रहे हैं। वह मन में सोच रहे थे कि वह परिवार को बचा रहे हैं, जबकि वह ठगी के शिकार हो रहे थे। पत्नी-बेटे को खोने की बात बताते हुए भावुक हो गया फरियादी डॉक्टर मुकेश कुमार शुक्ला से जब उनके पत्नी और बेटे के कोविड में जान गंवाने के सवाल पर ठगों का क्या रवैया था यह पूछा गया तो कुछ कहने से पहले ही वह भावुक हो गए थे। उनका कहना है कि मैं सामने आकर इसलिए सारी बात बता रहा हूं जिससे मेरी तरह और कोई इन ठगों के शिकार न हों। मेरे जीवन भर की जमा पूंजी को ठगों ने मुझे डराकर ठग लिया है। इस मामले में टीआई क्राइम ब्रांच अजय पवार ने बताया कि- कॉल करने वाले ने डॉक्टर को एक नंबर यह कहते हुए दिया कि यह दिल्ली पुलिस मुख्यालय में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अजय शर्मा का मोबाइल नंबर है। इन्हें कॉल कर लीजिए, मैं भी उनसे आपकी मदद के लिए बोल देता हूं। डॉक्टर ने जब दिए गए नंबर पर बात की, तो खुद को सब इंस्पेक्टर अजय बताने वाले ने उनसे डॉक्यूमेंट्स मांगे, फिर बोला कि आपके आधारकार्ड पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज है। आपका आधारकार्ड मिला था। इसके जरिए करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है। इसके बाद ठग ने डॉक्टर का फोटो लगा गोल्डन कार्ड दिखाया। साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी दिखाया। इसमें भी उनका फोटो था। इसे देखने के बाद वह और भी घबरा गए। खुद को अजय बताने वाले ने डॉक्टर को निगरानी में रहने की बात कही। आरोपी वीडियो कॉलिंग के जरिए नजर रखे हुए था। इसके बाद उसने डॉक्टर को मदद करने का कहकर किसी तीसरे से बात कराई। इसे सीबीआई अधिकारी प्रवीण सूद बताया। सीबीआई अधिकारी बने तीसरे बदमाश ने भी उन्हें गिरफ्तारी का डर दिखाया। कहा कि फ्रॉड आपके पीछे पड़े हुए हैं, … Read more

बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, दस हजार के इनामी समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर  माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीजापुर जिले में संयुक्त सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है. मिरतुर व नेलसनार पुलिस ने अलग अलग कार्रवाई में तीन अलग अलग क्षेत्रों से 3 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. विस्फोटक के साथ 1 नक्सली गिरफ्तार: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर के अनुसार 1 दिसंबर 2024 को माओवादियों के खिलाफ नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान मिरतुर पुलिस व छत्तीसगढ़ 15 ई बटालियन चेरली पिनकोंड़ा में साप्ताहिक बाजार की सुरक्षा व्यवस्था से लौट रही थीं. तभी पाटलीगुड़ा पुलिया के पास 5 किलोग्राम विस्फोटक के साथ 24 वर्षीय सुरेश कारम को गिरफ्तार किया गया. उसके साथ एक अन्य नक्सली भी गिरफ्तार किया गया.  अभियान से वापसी के दौरान पाटलीगुडा पुलिया के पास दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनमें जन मिलिशिया सदस्य सुरेश कारम पिता स्व. कोसा कारम उम्र 24 निवासी हुर्रेपाल व जन मिलिशिया सदस्य राजेश माड़वी पिता स्व. मंगू माड़वी उम्र 23 निवासी हुर्रेपाल शामिल है। इनके पास रखे थैला की चेकिंग करने पर 5 किलो का टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर बरामद किया गया है। वही थाना नेलसनार की टीम द्वारा बोदली मरी नदी के किनारे से जनताना सरकार सदस्य व सीएनएम कमाण्डर दशरथ हेमला पिता वेल्ला उर्फ मंगू उम्र 29 निवासी फुलादी कुंजामपारा थाना मिरतुर को पकड़ा गया। पकड़ा गया नक्सली 17 अप्रैल 2019 को नगर सैनिक राजूराम गोंदे की हत्या में शामिल था। जिसकी गिरफ्तार के लिए पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पकड़े गए नक्सलियों के विरुद्ध मिरतुर व नेलसनार थाना में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया  है। नगर सैनिक की हत्या में शामिल कमांडर गिरफ्तार: नक्सलियों के खिलाफ दूसरी कार्रवाई नेलनसार पुलिस ने किया. जवानों ने सीएनएम कमांडर दशरथ हेमला को गिरफ्तार किया. जो साल 2019 में नगर सैनिक राजू राम गोंदे की हत्या में शामिल था. दशरथ हेमला पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पकड़े गए तीनों नक्सली सीएनएम सदस्य व जनताना सरकार से जुड़े माओवादी बताए जा रहे हैं. बीजापुर में मोबाइल टावर में नक्सलियों ने लगाई आग: रविवार देर रात नक्सलियों ने बीजापुर के मोरमेड गांव में लगाए गए निजी मोबाइल कंपनी के मोबाइल टावर में आग लगा दी. नक्सली सादी वेशभूषा में पहुंचे और टावर में लगे उपकरणों को जला दिया. हाल ही में दूरस्थ अंचल में कनेक्टिविटी बढ़ाने मोबाइल टावर लगाया गया था.

जानिए अक्सर क्यों महसूस होती है उदासी और डिप्रेशन

ज्यादातर लोगों को अक्सर डिप्रेशन या उदासी महसूस होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं ऐसा महसूस होने की वजह। कई बार बेवजह उदासी और डिप्रेशन महसूस हो सकता है। जब भी किसी व्यक्ति को ये भावना आती है तो कई तरह की चीजें आपको महसूस हो सकती हैं। इस स्थिति में अपसेट रहने के साथ-साथ भूख में कमी और थकान भी हो सकती है। जब भी कभी ऐसा महसूस होता है तो सबसे पहले यही बात ध्यान में आती है कि आखिए ऐसा क्यों महसूस हो रहा है। अगर आपको भी अक्सर उदास और डिप्रेस महसूस होता है तो जानिए आखिर ऐसा होने की वजह। नींद की कमी अच्छा महसूस करने के लिए नींद जरूरी है और नींद की कमी से चिंता, हताशा और गुस्से की भावनाओं का अनुभव हो सकता है। लगातार नींद की कमी दिमाग की एक्टिविटीज को बदल सकता है। जिसकी वजह से फीलिंग्स को नियंत्रित करने और समस्याओं से निपटना मुश्किल हो सकता है। ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव गलत खान-पान और मीठे या पैकेज खाने को खाने से ज्यादा कैलोरी के कारण अस्थिर ब्लड शुगर का लेवल मूड को प्रभावित कर सकता है। इसलिए मिक्स कार्बोहाइड्रेट, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट वाले बेलेंस खाने और स्नैक्स को खाना चाहिए। ऐसा करे आप ब्लड शुगर के लेवल को स्थिर बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही एनर्जी लेवल को नुकसान पहुंचाने से रोकता है। जिससे चिड़चिड़ापन, खराब मूड और यहां तक ​​कि डिप्रेशन की फीलिंग हो सकती है। मौसमी बदलाव जैसे-जैसे दिन छोटे होते जाते हैं, तापमान गिरता जाता है और ठंड हो जाती है तो मौसम में बदलाव से उदासी, चिड़चिड़ापन और सुस्ती की भावनाएं हो सकती हैं। बदलते मौसम में इस तरह का डिप्रेशन महसूस हो सकता है, जो सर्दी के मौसम में अक्सर लोगों को महसूस हो सकता है। फैमिली और सोशल वातावरण कुछ लोगों के लिए निगेटिव, तनावपूर्ण या दुखी पारिवारिक जीवन डिप्रेशन का कारण बन सकता है। अपनों के साथ खाना शेयर करना, समय बिताना, पॉजिटिव रिलेशन रखने की प्रेक्टिस करने से जुड़ाव और भावनात्मक संतुष्टि की भावना महसूस हो सकती है।

दिनभर बादल और बारिश के आसार, छत्तीसगढ़ में फेंगल चक्रवाती तूफान का असर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों बूंदाबांदी हो रही है। चक्रवाती तूफान फेंगल के प्रभाव से प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। आज मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। साथ ही प्रदेश के एक-दो जगहों पर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। बीते दिनों सारंगढ़ और बरमकेला इलाके में बारिश दर्ज की गई है। वहीं बादल छाए रहने की वजह से अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी चार दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुल जिलों में आकाश आंशिक मेघमय में रहने की संभावना है। साथ ही एक दूजे के ऊपर हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। आगामी दो दिनों में न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है। इसके अगले तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है। आज भी बारिश के आसार मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि चक्रवर्ती तूफान फेंगल अवशेष उत्तरी आंतरिक तमिलनाडु पर निम्न दबाव के क्षेत्र में बना हुआ है। शेष निम्न दबाव क्षेत्र के आज आसपास उत्तर केरल-कर्नाटक तटों से दूर दक्षिण-पूर्व और समवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर में उभरने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में एक दो जगह पर हल्की बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में फिर होगी गिरावट मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि चक्रवर्ती तूफान की वजह से इन दोनों दिनभर बादल छाए हुए हैं। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आगामी दिनों की तुलना में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब बादल हटने से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि नामी हवाओं का आगमन जारी है, जिसके  वजह से ठंड बरकरार है। आने वाले दिनों में मौसम का हाल आगामी दो दिनों में मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दिनभर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना रहेगी। बीते दिनों सोमवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर में 10.5 डिग्री दर्ज किया गया है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बीजापुर में 29.8 डिग्री रहा। सोमवार को प्रदेश के एक-दो जगह पर बहुत हल्की से हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं सर्वाधिक बारिश बरमकेला स्टेशन में दर्ज की गई है।

श्रीराम से पहले शिव धनुष किसने उठाया था शिव धनुष?

विवाह पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान राम और माता सीता के विवाह के पावन अवसर को मनाता है. यह पर्व मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हरसाल मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा-अर्चना की जाती है और उनके पवित्र बंधन को याद किया जाता है. यह पर्व हमें रामायण काल की याद दिलाता है और हमें भगवान राम और माता सीता के आदर्श जीवन के बारे में बताता है. भगवान राम और माता सीता के पवित्र रिश्ते को पति-पत्नी के रिश्ते का आदर्श माना जाता है. इस दिन पति-पत्नी एक-दूसरे को उपहार देते हैं और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हैं. यह दिन शुभ कार्यों के लिए भी माना जाता है. पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 06 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगी. उदयातिथि के अनुसार, इस साल 06 दिसंबर को विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा. रामायण की कथा के अनुसार, राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता का स्वयंवर आयोजित किया था. इस स्वयंवर में एक शर्त रखी गई थी कि जो भी राजकुमार शिव धनुष को उठाकर उसकी प्रत्यंचा चढ़ा देगा, वही सीता से विवाह कर सकेगा. कई राजकुमारों ने इस धनुष को उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी सफल नहीं हो पाया. अंत में, भगवान राम आए और उन्होंने आसानी से धनुष को उठाकर उसे तोड़ दिया, लेकिन क्या आपको पता है कि श्रीराम से पहले शिव धनुष किसने उठाया था. सबसे पहले किसने उठाया था धनुष? कुछ लोकप्रिय मान्यताओं में यह भी कहा जाता है कि माता सीता ने बचपन में खेलते-खेलते इस धनुष को अपने बाएं हाथ से उठा लिया था. ऐसा कहा जाता है कि माता सीता ने स्वयंवर के समय इसी धनुष को उठाकर स्वयंवर भवन तक लाया था. राजा जनक को पता था कि माता सीता इस धनुष को आसानी से उठा सकती हैं. इस धनुष को कोई भी सैनिक उठा नहीं पा रहा था. राजा जनक को इस बात का डर था कि अगर यह धनुष रावण के हाथ लग गया, तो सृष्टि का विनाश हो जाएगा. भगवान राम ने इस धनुष को एक हाथ से उठाकर सबको चौंका दिया था. राम ने धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाई और उसे झुकाते ही धनुष खुद व खुद टूट गया था. शिव धनुष को शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. भगवान राम विष्णु के अवतार थे और उन्होंने इस धनुष को उठाकर अपनी दिव्य शक्ति का प्रदर्शन किया था. धनुष को तोड़कर भगवान राम ने सीता से विवाह का अधिकार प्राप्त किया था.

रात में चेकिंग से मचा हड़कंप, छत्तीसगढ़-जगदलपुर में मॉडिफाई साइलेंसर वाली 18 बुलेट पकड़ीं

जगदलपुर. शहर की सड़कों पर फर्राटेदार तरीके से बुलेट को चलाने के साथ ही मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर लोगों को डराने व परेशान करने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ बीती रात यातायात विभाग के द्वारा कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से बुलेट चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस को देख वाहनों को गली और भीड़ की आड़ लेकर भागते नजर भी आये। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी संतोष जैन ने बताया कि बीते कई दिनों से शहर के युवा वर्ग के द्वारा अपनी बुलेट वाहन में ओरिजन साइलेंसर को हटाकर मॉडिफाई साइलेंसर लगा कर शहर की सड़कों पर फर्राटेभरते नजर आ रहे थे। इसके अलावा युवा वर्ग के द्वारा आजकल अपने वाहनों के साइलेंसर में गोली साउंड की आवाज को लगाकर लोगों को डरा रहे हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में इन युवा वर्ग के द्वारा तेज साउंड को बजाते हुए लोगों को परेशान करने की लगातार शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने चौक-चौराहों पर अपने जवान तैनात कर कार्रवाई की। जिसके चलते बीती रात 18 वाहन चालकों को पकड़ा। जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ग्रामीणों ने बचाई जान, छत्तीसगढ़-रायगढ़ में गड्ढे में घंटों फंसा रहा हाथी का बच्चा

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर से जंगलों में विचरण करने वाले जंगली हाथी के दल में से एक हाथी शावक का वीडियो सामने आया है। हाथी शावक खेत में बने तालाब नुमा गड्ढे में फंस गया था। जिसे घंटों बाद रेसक्यू कर बाहर निकाला जा सका। तब जाकर उसकी जान बच सकी। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दिनों रायगढ़ जिले के जंगलों में कुल 99 जंगली हाथी अलग-अलग दल में अलग-अलग रेंज में विचरण कर रहे हैं। हाथियों के इस दल में नर हाथी 27, मादा हाथी 49 के आलावा 23 हाथी शावक शामिल हैं। हाथियों के दल मे सर्वाधिक हाथी की बात करें तो लैलूंगा रेंज में  41 हाथी, धरमजयगढ़ के सेमीपाली में 20 हाथी, कापू रेंज के रतनपुर 20 हाथी के आलावा अलग-अलग रेंज मे हाथी विचरण कर रहे। नहाते समय फंस गया शावक बताया जा रहा कि रायगढ़ वन मंडल के दनौट से वापस जाते समय घरघोड़ा और लैलूंगा सीमा के चिल्कागुढ़ा के खेत में पानी से भरे गड्ढे में 41 हाथी का दल सुबह 7 बजे के आसपास नहाने गया था। तभी सभी हाथी नहा का निकल गए और एक शावक उसमें फंस गया। निकल नहीं सका, जिसे तकरीबन एक घंटे बाद रेसक्यू कर बाहर निकाला जा सका। दो साल का था शावक गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जो हाथी शावक खेत में पानी से भरे गड्ढे में फसा था उसकी उम्र करीब दो साल के आसपास है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने  लैलूंगा एसडीओ और घरघोड़ा एसडीओ समेत वन अमला को इस घटना से अवगत कराया और फावडे की मदद से हाथी शावक को बाहर निकाला जा सका। जिसके बाद अपने दल मे शामिल हो सका। मौके पर मौजूद था हाथियों का दल गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय वे लोग पानी से भरे गड्ढे में फंसे हाथी शावक को निकालने का प्रयास में जुटे हुए थे। इस दौरान हाथियों का एक दल आसपास ही मौजूद था और इस दौरान पूरा क्षेत्र हाथियों के चिंघाड़ से गूंजता रहा। लेकिन गांव के ग्रामीण हाथी शावक की जान बचाने जुटे रहे और आखिरकार उन्हें सफलता मिली।। जानें एसडीओ ने क्या कहा इस सम्बन्ध मे घरघोडा एसडीओ केपी डिंडोरे ने बताया कि किसान पानी रखने के लिये खेत में गड्ढा खोदकर रखे रहते हैं। उसमें यह शावक गिर गया था। इस दौरान हाथियों का 41 दल यहा मौजूद था। घरघोड़ा और लैलूंगा रेंज की यह घटना है और दोनों रेंज के एसडीओ मौजूद थे, यह घटना सुबह सात बजे की घटना है, सफलता पूर्वक रेस्क्यू करके निकाल लिया गया। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को इस मामले की सूचना दिया और एक घंटे बाद शावक को बाहर निकाला गया।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet