LATEST NEWS

नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन की डायरेक्टर जनरल ने इन सभी होम गार्ड की बाहर पोस्टिंग की निरस्त, जारी किया नया आदेश…

भोपाल आपदा प्रबंधन के लिए प्रदेश में होम गार्ड के स्वीकृत पदों में से 38 प्रतिशत कम हैं। इंदौर में होम गार्ड के 650 पद हैं, लेकिन पद स्थापना केवल 537 की है। इनमें से भी करीब 100 होम गार्ड के जवानों की पोस्टिंग बड़े अधिकारियों के बंगलों या अन्य जगह है।  यह आपदा प्रबंधन के लिए काम ही नहीं करते हैं। अब होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन की डायरेक्टर जनरल ने सभी होम गार्ड की बाहर पोस्टिंग निरस्त कर होम गार्ड लाइन में बुलाने के निर्देश दिए हैं। इन्हें आपदा प्रबंधन के काम में लगाया जाएगा। उन्हें अब अन्य विभागों में काम करने की अनुमति नहीं होगी। वापस आने वाले होम गार्ड की संवेदनशील इलाकों में तैनाती होगी या अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। बारिश से पहले होगी वापसी पुलिस मुख्यालय से 3 जून को जारी आदेश के अनुसार, बारिश से पहले होम गार्ड जवानों को होम गार्ड लाइन में वापस बुलाया जाए। इन्हें और कहीं पदस्थ नहीं किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि अन्य स्थानों पर इनकी पोस्टिंग करने से पहले पुलिस मुख्यालय से अनुमति ली जाए। मुयालय से जारी आदेश के बाद मनचाही पोस्टिंग लेकर बंगलों या अन्य जगह काम करने वाले बेचैन हैं, क्योंकि अब तक ये जवान आपदा प्रबंधन के कार्यों से मुक्त थे। अन्य विभागों में नियुक्ति के दौरान ऑफिस के समय में ही काम करना होता है और सप्ताह में दो दिन का अवकाश भी मिल जाता है। इन विभागों में काम करते हैं जवान -ट्रैफिक पुलिस थाना। -पुलिस थाना। -कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य सरकारी भवन। -सरकारी अफसरों के बंगले। -सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा में। -एसडीएम और एडीएम कार्यालयों में। समीक्षा में हुआ खुलासा होम गार्ड, नागरिक सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन में हाल ही में डायरेक्टर जनरल प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की पोस्टिंग हुई है। उन्होंने विभागीय समीक्षा की तो खुलासा हुआ कि प्रदेश के सभी जिलों में होम गार्ड की भारी कमी है। इससे राहत एवं आपदा प्रबंधन का काम प्रभावित होता है। पता चला कि बड़ी संख्या में ऐसे होम गार्ड के जवान हैं, जिनकी पोस्टिंग होम गार्ड लाइन में है, लेकिन वे अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। मौखिक आदेश पर सरकारी बिल्डिंग, अफसरों के बंगले, ट्रैफिक थाने, पुलिस थाने, बाल संप्रेषण गृह (बच्चा जेल), सरकारी अधिकारियों के सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम कर रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा बंगले या अफसरों के सहयोगी सुरक्षाकर्मी के तौर पर पदस्थ हैं। इन जवानों की वापसी के बाद इन्हें बाढ़ एवं आपदा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में डीआरसी (डिजास्टर रिकवरी सेंटर) या फिर क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) में पदस्थ किया जाएगा। कार्रवाई की जा रही यह सामान्य प्रक्रिया है। बारिश में आपदा को लेकर तैयारी की जाती है। इन तीन महीनों के बाद स्टाफ की अधिकता हो जाती है, इसलिए जिन विभागों से बल की मांग की जाती है, वहां विभागीय अटैचमेंट कर दिया जाता है। 15 जून से 15 सितंबर तक विभागीय वापसी करते हैं। मुयालय से उसी क्रम में आदेश प्राप्त हुआ है। उसके अनुरूप कार्रवाई की जा रही है। -समित जैन, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट

छिंदवाड़ा में कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार फिर से विवादों में, मामला अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा

छिंदवाड़ा  छिंदवाड़ा में कांग्रेस जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार फिर से विवादों में हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र की वैधता पर फिर से जांच शुरू हो गई है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा। यह मामला पहले एसडीएम और कलेक्टर के पास गया, लेकिन अब मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। इससे प्रशासन में हलचल है। नरेशराम गोहिया और अन्य लोगों ने पहले कलेक्टर से शिकायत की थी। बाद में यह शिकायत सीएम ऑफिस में भी भेजी गई। गृह विभाग ने कलेक्टर को जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत में पुन्हार के चुनाव को रद्द करने की मांग की गई है। पुन्हार ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जांच की पुष्टि की है। इस मामले से जिले की राजनीति में गर्मी आ गई है। गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप संजय पुन्हार जो छिंदवाड़ा में कांग्रेस पार्टी से जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं एक बार फिर मुश्किल में फंसते दिख रहे हैं। उनके जाति प्रमाण पत्र को लेकर फिर से जांच शुरू हो गई है। आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाया और उसी के आधार पर जिला पंचायत का चुनाव लड़ा। ऐसा रहा जांच का घटनाक्रम पहले मार्च के महीने में इस मामले को लेकर एसडीएम और कलेक्टर से शिकायत की गई थी। लेकिन अब यह मामला एक नया मोड़ ले चुका है।उन पर चुनाव में फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र उपयोग करने का आरोप लगा है। इस मामले में पहली शिकायत 16 अप्रैल को नरेशराम गोहिया और कुछ अन्य लोगों ने छिंदवाड़ा के कलेक्टर से की थी। इसके बाद 7 मई को सीएम ऑफिस में भी शिकायत भेजी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए 27 मई को गृह विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने छिंदवाड़ा के कलेक्टर को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया। शिकायतकर्ताओं की मांग शिकायत में यह मांग की गई है कि संजय पुन्हार ने गलत तरीके से अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा है। इसलिए, इस चुनाव को तुरंत रद्द कर दिया जाए। कलेक्टर को इस शिकायत पत्र पर जरूरी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। संजय पुन्हार का कहना इस पूरे मामले पर संजय पुन्हार ने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले भी इस मामले में जांच के लिए पत्र लिखा था। लेकिन अब भोपाल से जांच के लिए पत्र लिखकर उन पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि शुक्रवार को होने वाली सामान्य सभा की बैठक से ठीक पहले यह पत्र सामने आना सिर्फ एक संयोग नहीं है, बल्कि यह एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। डिप्टी कलेक्टर का कहना उप जिला निर्वाचन अधिकारी और डिप्टी कलेक्टर रमेश कुमार मेहरा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सीएम ऑफिस में जिला पंचायत अध्यक्ष के जाति प्रमाण पत्र से जुड़ा एक मामला आया है। इसके बाद जांच के आदेश दिए गए हैं और नियमों के अनुसार इसकी जांच की जाएगी।

कुर्बानी के लिए नियमों और कानून का सख्ती से पालन किया जाए, जिलाधिकारी इसका कड़ाई से पालन कराएं -वक्फ बोर्ड

भोपाल  ईद उल अजहा (बकरीद) के पर्व को लेकर मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए कहा गया कि कुर्बानी बंद स्थान पर दें और खुले में नमाज न पढ़ें. मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के अधीन राज्य में मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाहें, मजार, कर्बला और स्कूल व मदरसे आते हैं. इनकी संख्या 15 हजार है. कुर्बानी के लिए नियमों और कानून की सख्ती बोर्ड ने अपने अधीन आने वाले सभी मुतवल्लियों (प्रबंधक) और प्रबंध समितियों को निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों में कहा गया है कि कुर्बानी के लिए नियमों और कानून का सख्ती से पालन किया जाए. साथ ही, जिलाधिकारी इसका कड़ाई से पालन कराएं. बोर्ड ने एडवाइजरी में कहा कि नमाज केवल ईदगाह के अंदर और मस्जिद के परिसर में पढ़ी जाए और सड़क पर नमाज अदा करने से बचें. जरूरत होने पर स्थानीय प्रशासन को भरोसे में लेकर ईद की नमाज अदा की जाए. चयनित स्थानों पर ही करें कुर्बानी बोर्ड की ओर से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि कुर्बानी की जगह को चारों तरफ से दीवार, टीनशेड से बंद रखें, इन स्थानों पर आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करें. साफ-सफाई का ध्यान रखा जाना अपनी धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी समझें. कुर्बानी के लिए चयनित स्थानों पर ही कुर्बानी करें, उसे भली-भांति ढंक कर अपने स्थान तक ले जाएं. कुर्बानी के जानवर की अनुपयोगी चीजों को सुरक्षित और नगर निगम, पालिका द्वारा रखे कंटेनर अथवा चयनित जगहों पर ही डालें. कुर्बानी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालें बोर्ड के निर्देशों में कहा गया है कि प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी सूरत में न करें और सरकारी आदेशों का पूरी तरह से पालन करें. कुर्बानी का कोई वीडियो और ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल न करें. बोर्ड की ओर से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स और जिला दंडाधिकारियों को कहा गया है कि वे कुर्बानी के त्योहार को सफल बनाने की दृष्टि से जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें और इससे आमजन को अवगत कराएं ताकि राज्य शासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित हो सके.  

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

धमतरी सिहावा थाना क्षेत्र में आज सुबह एक वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वृद्ध पेड़ की कटाई कर रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे हाई टेंशन तार से उसे करंट लगी और वहीं उसकी मौत हो गई. पूरी घटना सांकरा गांव की है. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान दुर्गेश ध्रुव (50 वर्ष) है. वह सांकरा मैनपुर मुख्य मार्ग में स्थित वन विभाग रिसगांव कार्यालय के सामने नीम की पेड़ पर चढ़कर टहनी काट रहा था. इसी दौरान पेड़ से लगे बिजली के तार की चपेट में आ गया. इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के लोगों ने शव को जब पेड़ पर लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

उषा ठाकुर ने महाकाल के दरबार में पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना

उज्जैन मध्य प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर पहुंचीं। जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उषा ठाकुर ने पूजा-अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। वहीं मंदिर प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत और सम्मान किया। एमपी की पूर्व कैबिनेट मंत्री व बीजेपी नेत्री उषा ठाकुर शुक्रवार को उज्जैन प्रवास पर पहुंची। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने नंदी बाबा की पूजा कर उनके कानों में अपनी मनोकामना भी कही। महाकाल मंदिर प्रबंधन की ओर से समिति के सदस्य आशीष दुबे ने उषा ठाकुर का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं भी मौजूद रहे। वहीं दर्शन के पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि प्रभु श्री महाकाल के चरणों का दर्शन आज प्राप्त हुआ है। बाबा महाकाल के दर्शन इसी तरह होते रहें, यही हमारे जीवन का सौभाग्य है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

पति का शव मिला, पत्नी अभी भी लापता, सोनम के भाई ने कहा- हमें लगता है वह जिंदा है

इंदौर मेघालय में इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उनकी पत्नी सोनम अब तक लापता हैं. इस मामले में रघुवंशी समुदाय और परिवार ने अब सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. मृतक राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने इस मांग को और मुखर करते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है. राजा और सोनम बीती 11 मई को शादी के बंधन में बंधे थे, 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय गए थे. 22 मई को वे शिलांग के पास मावलखियाट गांव पहुंचे और नोंग्रीट गांव के शिपारा होम स्टे में रुके. 23 मई को सुबह होम स्टे से चेकआउट करने के बाद दोनों लापता हो गए. उनकी किराए की स्कूटी 24 मई को सोहरिम में लावारिस हालत में मिली. 2 जून को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का शव मिला, जिसकी पहचान उनके दाहिने हाथ पर ‘राजा’ टैटू से हुई. मेघालय पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिला. विपिन रघुवंशी ने मीडिया से कहा, ”हम CBI जांच की मांग कर रहे हैं. राजा का शव स्कूटी मिलने की जगह से 25 किलोमीटर दूर पाया गया. हमें शक है कि उनका अपहरण कर हत्या की गई. सोनम का अपहरण हुआ हो सकता है. स्थानीय पुलिस शुरुआती 8 दिनों तक गंभीर नहीं थी.” परिवार ने आरोप लगाया कि राजा की सोने की चेन, हीरे की अंगूठी, कंगन और पर्स गायब हैं, जिससे लूट और हत्या की आशंका गहरा रही है. रघुवंशी समुदाय ने PM मोदी को लिखे पत्र में इस मामले को गंभीरता से लेने और सीबीआई से जांच करवाने की अपील की है. विपिन ने कहा, ”हमारी बहू सोनम को हर हाल में जिंदा ढूंढा जाए. हम चाहते हैं कि इस हत्याकांड की सच्चाई सामने आए.” परिवार ने यह भी आशंका जताई कि स्थानीय गैंग और स्कूटर किराए पर देने वाले व्यक्ति की इसमें भूमिका हो सकती है. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने इस घटना को अभूतपूर्व बताते हुए न्याय का आश्वासन दिया है. ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने कहा, ”यह स्पष्ट हत्या का मामला है. हमने हत्या में प्रयुक्त ‘दाओ’ (धारदार हथियार) और राजा का मोबाइल बरामद किया है. सोनम की तलाश के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय स्वयंसेवकों की मदद से 150 वर्ग किमी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है.” हालांकि, भारी बारिश और दुर्गम इलाका खोज को मुश्किल बना रहा है. इस बीच, इंदौर में राजा के अंतिम संस्कार के दौरान उनके घर के बाहर लगे पोस्टर, जिनमें लिखा था, ”राजा की आत्मा कह रही है- मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया. सीबीआई जांच हो,”  अब सभी की निगाहें पीएम मोदी के जवाब और सीबीआई जांच की संभावना पर टिकी हैं. सोनम के भाई ने क्या कहा? सोनम के बड़े भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि “मुझे लगता है कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है, जैसा कि राजा रघुवंशी के परिवार ने मांग की है. सोनम और राजा के फोन में लापता होने से पहले नोंग्रियाट का टावर लोकेशन दिखाया गया था, लेकिन राजा का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वेइसाडोंग से था, जो मेघालय के प्रसिद्ध टूरिस्ट प्लेस चेरापूंजी या सोहरा के पास है. सोनम ने आखिरी बार 23 मई की दोपहर को अपनी सास से बात की थी. उसी दिन दंपत्ति लापता हो गए थे.” गोविंद रघुवंशी ने कहा कि “इतने दिन हो गए हैं और सर्चिंग में जुटी टीम को कोई सुराग नहीं मिला है. रेस्क्यू टीम को अभी तक उसका फोन या बैग नहीं मिला है. इसलिए, यह अपहरण का मामला है, हम पुलिस और बचाव दल से अपील करते हैं कि वे उम्मीद न छोड़ें और उसे जीवित खोजने के लिए अपना तरीका बदलें. जिस जगह राजा का शव मिला था, उससे लगभग 200 मीटर नीचे टनों कचरा था. अगर यह जगह सुनसान है, तो कचरा कौन डाल रहा है? यह स्थानीय लोग ही होंगे. कौन जानेगा कि उस कचरे के ढेर में एक शव फेंका गया था.” सबसे पहले जानिए कैसे हुए हनीमून मिस्ट्री की शुरुआत? इंदौर में ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वाले राजा रघुवंशी की शादी 11 मई को सोनम के साथ धूमधाम से हुई। शादी के करीब आठ दिन बाद 20 मई को दोनों हनीमून के लिए रवाना हो गए। कपल इंदौर से गुवाहाटी पहुंचा और कामाख्या माता के दर्शन किए। एक दो दिन घूमने के बाद राजा और सोनम 23 मई को मेघालय के शिलांग के लिए रवाना हुए। इस बीच राजा और सोनम की परिजनों से बात होती रही। लेकिन, बाद में उनसे बात नहीं हो सकी। 24 मई को दोनों के मोबाइल नंबर बंद हो गए। काफी इंतजार और प्रयास के बाद भी दोनों से परिवार वालों का संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद इंदौर से सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन शिलांग पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर दोनों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयास, पर नहीं मिली सफलता   24-25 मई के बाद से शिलांग पुलिस समेत प्रशासन की अन्य टीमें राजा और सोनम की जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। पहाड़ी, चट्टान और जंगली इलाका होने के कारण सर्चिंग टीम को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार खराब मौसम भी सर्च अभियान में बाध बना। स्थानीय पुलिस ने होम स्टे में मिले कपल के बैग खोलकर तलाशी ली, लेकिन उसमें मोबाइल फोन और आभूषण नहीं मिले। खोजी कुत्तों को दोनो के कपड़े सुंघाकर तलाश करने की कोशिश की गई, लेकिन कुत्ते जहां तक गए, वहां भी दोनों नहीं मिले। काफी प्रयास के बाद भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने उनकी जानकारी देने वालों को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की। इधर, पुलिस लगातार दोनों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। राजा और सोनम के गाइड से पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान पता चला कि वे शिलांग से पचास किलोमीटर दूर डबलडेकर रूट पर घूमने के लिए गए थे। दोनों ने एक स्कूटी भी रेंट पर ली थी। स्कूटी संचालक और आसपास के … Read more

क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन की लव स्टोरी का ‘द एंड’, टूटा 8 साल का रिश्ता

लॉस एंजिल्स क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन की लव स्टोरी का ‘द एंड’ हो गया है। खबर आ रही है कि इनका 8 साल का रिश्ता टूट गया है। दावा किया गया है कि अब वे साथ नहीं हैं। दोनों इसी साल जनवरी में साथ में आए थे। उन्होंने महाकुंभ में संगम में डुबकी भी लगाई थी। 8 साल बाद डकोटा और क्रिस का टूटा रिश्ता! करीब आठ साल साथ रहने के बाद ‘कोल्डप्ले’ के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और हॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन ने कथित तौर पर रिश्ता खत्म कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है और इस बार ये फाइनल ही लग रहा है। हालांकि, अभी तक दोनों स्टार्स या उनकी टीम की तरफ से इसपर रिएक्शन नहीं आया है। सूत्रों ने PEOPLE को पुष्टि की है कि डकोटा जॉनसन और क्रिस मार्टिन अब साथ नहीं हैं, दोनों अलग हो चुके हैं। वे करीब 8 साल से रिलेशनशिप में थे। मालूम हो कि दोनों जनवरी 2025 में कोल्डप्ले के दौरे के दौरान मुंबई में एक-दूसरे का हाथ थामे हुए दिखे थे। इसी जर्नी के दौरान दोनों महाकुंभ में भी शामिल हुए थे। इस वजह से हुआ ब्रेकअप? 35 साल की डकोटा और 48 साल के क्रिस के ब्रेकअप की वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स कह रही हैं कि इनके बीच उम्र के अंतर के कारण अनबन होती थी। डकोटा बच्चा चाहती थीं, लेकिन क्रिस जिंदगी के इस हिस्से को जी चुके हैं, उनके दो बच्चे हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनके इनकार के कारण डकोटा ने उनसे रिश्ता तोड़ दिया होगा। 2017 से डेट कर रहे हैं दोनों डकोटा और क्रिस साल 2017 में एक-दूसरे से जुड़े थे। उन्होंने अपने रिश्ते को काफी हद तक निजी रखा था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस ब्रेकअप की खबर के आने से दो हफ्ते पहले ही उन्होंने मालिबू में साथ देखा गया था। और वे एकसाथ काफी खुश भी थे। किसी तरह की समस्या नहीं दिख रही थी। शादी करने की नहीं थी जल्दी, सगाई की चर्चा इस साल की शुरुआत में एक अंदरूनी सूत्र ने PEOPLE को बताया कि डकोटा और क्रिस कई साल से इंगेज्ड हैं, लेकिन उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं थी। सगाई की अटकलें सबसे पहले 2020 में सामने आई थीं। पिछले साल भी रिश्ते में हुई थी अनबन, लिया था ब्रेक अगस्त 2024 इनके ब्रेकअप की अफवाह उड़ी थी। तब डकोटा की टीम ने दावों का खंडन किया था। उन्होंने पुष्टि की थी कि वे खुशी से साथ-साथ हैं। उस समय एक सूत्र ने कहा, ‘बिल्कुल, अतीत में उनके कुछ कुछ समस्याएं थीं और उन्होंने ब्रेक भी लिया था, लेकिन अब सब ठीक है। वे जितना हो सके, सबकुछ बैलेंस कर रहे हैं।’ डकोटा ने क्रिस के बच्चों एप्पल और मूसा के साथ भी अच्छा बॉन्ड बनाए रखा। क्रिस के ये दोनों बच्चे उनकी पिछली शादी से है। उन्होंने ग्विनिथ पाल्ट्रो से शादी की थी।

पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते प्रदेश में 9 जून तक बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी

भोपाल पश्चिमी विक्षोभ, द्रोणिका और चक्रवात के चलते प्रदेश में 9 जून तक बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। आज शुक्रवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल संभाग में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, बालुरघाट से होकर ही गुजर रही है, ऐसे में प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 से 15 जून के बीच होने की संभावना है।15 जून के बाद पूरे प्रदेश में अच्छी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। आज इन जिलों में बारिश/आंधी का अलर्ट आज शुक्रवार को 45 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रतिघंटा के हिसाब से आंधी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा। 10 के बाद मानसून की होगी एंट्री प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है। हालांकि मध्य प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार चल रही है जिस वजह से प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी नहीं हो रही है। लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ यूपी के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। मध्य पाकिस्तान एवं उससे लगे हुए उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। दक्षिणी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ से ओडिशा, झारखंड, दक्षिणी बिहार, पश्चिम बंगाल से होते हुए उत्तर-पूर्वी बांग्लादेश तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।फिलहाल 9 जून तक मौसम ऐसा ही रहेगा। 9 जून तक ऐसा रहेगा मौसम     6 जून शुक्रवार : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आंधी-बारिश का अलर्ट।     7 जून शनिवार : मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, धार, बड़वानी, झाबुआ और अलीराजपुर में तेज आंधी/हल्की बारिश।     8 जून रविवार : इंदौर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खंडवा, धार, बड़वानी में तेज आंधी/हल्की बारिश ।     9 जून सोमवार : उज्जैन, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर में तेज आंधी/बारिश। 26 अप्रैल से जारी है आंधी-बारिश इस बार भीषण गर्मी में भी आंधी-बारिश वाला मौसम रहा। प्रदेश में 26 अप्रैल से आंधी-बारिश का दौर शुरू हो गया था, जो 5 जून को भी जारी रहा। यानी, लगातार 41 दिन से प्रदेश के किसी न किसी जिले में पानी गिर रहा है, या आंधी चल रही है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन यानी, 9 जून तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है। आगे नहीं बढ़ रहा मानसून इधर, प्रदेश में मानसून की एंट्री 10 जून के बाद ही होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो अभी मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा है। पिछले कुछ दिन से ये आगे नहीं बढ़ा है। अब जानिए, 10 साल में कैसा रहा मौसम… इस साल मई में टूटे रिकॉर्ड, गर्मी की बजाय आंधी-बारिश पूरे मई महीने में आंधी, बारिश और ओले वाला मौसम रहा। एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब प्रदेश के किसी न किसी जिले में आंधी-बारिश न हुई हो। एमपी में ऐसा पहली बार हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 53 जिले भीग गए। सिर्फ निवाड़ी ही ऐसा जिला रहा, जहां बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन दर्ज नहीं हो सकी। दूसरी ओर, मई महीने में बारिश के कई रिकॉर्ड भी टूटे। इंदौर में 139 साल में सबसे ज्यादा 4.6 इंच पानी गिरा। वहीं, उज्जैन में सबसे ज्यादा बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना। इससे पहले इंदौर में साल 1886 के मई महीने में 107.7 मिमी यानी, 4.2 इंच पानी गिरा था, जबकि इस बार 114.8 मिमी यानी, 4.6 इंच पानी गिर गया है। इस तरह 139 साल में इंदौर का रिकॉर्ड टूट गया है। उज्जैन में मई की बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना है। इस बार 111.8 मिमी यानी, 4.3 इंच से ज्यादा पानी गिरा है। साल 2021 में कुल मासिक बारिश 65 मिमी (2.5 इंच) हुई थी। इस हिसाब से उज्जैन में मई की बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना है। दूसरी ओर, मई में अप्रैल जितनी गर्मी नहीं रही। अप्रैल में कई शहरों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था। इस साल मई में प्रदेश के किसी भी शहर में दिन का तापमान 43 डिग्री तक भी नहीं पहुंचा। नौतपा में भी कम ही गर्मी रही। नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, ग्वालियर, दमोह, शिवपुरी जैसे शहरों में ही पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। बाकी शहरों में इससे काफी नीचे रहा। क्यों रहा ऐसा मौसम? मई में भीषण गर्मी की बजाय आंधी-बारिश होने के पीछे क्या वजह रही? इसके बारे में मौसम वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्रन ने जाना। उन्होंने बताया कि मई की शुरुआत से आखिरी तक प्रदेश में साइक्लोनिक सकुर्लेशन, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की एक्टिविटी देखने को मिली। लगातार सिस्टम एक्टिव होते रहे। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर भी चलता रहा। आखिरी दिन भी कुछ जिलों में मौसम बदला रहा।

आकाश चोपड़ा ने अपनी स्टार्टिंग XI में करुण नायर को जगह नहीं दी,भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होगा

नई दिल्ली शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टेस्ट टीम इंग्लैंड के लिए रवाना हो चुकी है। भारत के इंग्लैंड दौरे का आगाज 20 जून से होगा। पहला टेस्ट लीड्स में खेला जाएगा। इस मैच में शुभमन गिल और गौतम गंभीर किन 11 खिलाड़ियों का चयन करेंगे इस समय यह सबसे बड़ा सवाल है। कई क्रिकेट एक्सपर्ट इस सवाल का जवाब देने का प्रयास कर रहे हैं। इस कड़ी में पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने भी अपना हाथ आजमाया है। आकाश ने अपनी स्टार्टिंग XI में करुण नायर को जगह नहीं दी है, जबकि उन्होंने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट में दोहरा शतक जड़ा था। करुण नायर ने हाल ही में डोमेस्टिक क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर वापस टीम इंडिया में जगह बनाई है। आकाश चोपड़ा ने नायर को एक ही शर्त पर प्लेइंग XI में जगह दी है। उनका मानना है कि अगर गिल नंबर-3 पर ही बैटिंग करते हैं तो उन्हें नंबर-4 पर खिलाया जा सकता है। आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI की बात करें तो, ओपनर्स के रूप में उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल का चयन किया है, वहीं नंबर-3 पर साई सुदर्शन को रखा है। आकाश का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली की जगह शुभमन गिल पूरी कर सकते हैं, इस वजह से उन्होंने नए कप्तान का चयन नंबर-4 के लिए किया है। इसके बाद विकेट कीपर बैटर जो नंबर-5 पर आएगा वह उप-कप्तान ऋषभ पंत होंगे। नंबर-6 पर उन्होंने नीतीश कुमार रेड्डी को चुना है। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, “बेशक, कप्तान शुभमन गिल। सलामी बल्लेबाज के तौर पर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल, तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन, चौथे नंबर पर शुभमन गिल और फिर ऋषभ पंत। मैं अभी भी नीतीश कुमार रेड्डी को छठे नंबर पर बल्लेबाज के तौर पर खिला रहा हूं, जो आपको कुछ ओवर दे सकते हैं, लेकिन मुख्य रूप से बल्लेबाज के तौर पर।” इसके बाद रविंद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के रूप में उन्होंने दो ऑलराउंडर्स का चयन किया है। ठाकुर टीम में बॉलिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा उन्होंने तीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज का चयन किया है। उन्होंने कहा, “फिर रवींद्र जडेजा, जो मेरे ऑलराउंडर हैं। शार्दुल ठाकुर मेरे ऑलराउंडर हैं, लेकिन लीड्स के मैदान पर इंग्लिश परिस्थितियों में शार्दुल ठाकुर एक गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। मैं उन्हें पूर्ण गेंदबाजी विकल्प के रूप में देख रहा हूं। फिर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।” आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर शुभमन गिल नंबर-4 पर बैटिंग नहीं करते और वह नंबर-3 पर ही खेलना जारी रखते हैं तो मैं चार पर करुण नायर को खिलाना चाहूंगा। इंडिया प्लेइंग XI- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज  

एमपी में 24 घंटे में 9 नए कोरोना मामले दर्ज हुए, स्वास्थ्य विभाग ने मास्क पहनने और भीड़ से बचने की अपील की

भोपाल / इंदौर मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. बीते 24 घंटे में प्रदेश में कुल 9 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. इनमें इंदौर से 5, भोपाल और ग्वालियर से 2-2 मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार और गुरुवार को कुल 17 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें अधिकांश मामले शहरी क्षेत्रों से हैं. इस समय प्रदेश में कुल 36 एक्टिव केस हैं, जबकि 13 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. राजधानी भोपाल में फिलहाल तीन एक्टिव मरीज हैं. इंदौर एक बार फिर हॉटस्पॉट के रूप में उभरता दिख रहा है. तेजी से फैल सकता है संक्रमण विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी और लापरवाही के चलते संक्रमण तेजी से फैल सकता है. स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने की अपील की है. साथ ही, जिन लोगों ने अभी तक वैक्सीन की बूस्टर डोज नहीं ली है, उन्हें जल्द से जल्द लगवाने की सलाह दी गई है. राज्य सरकार ने फिलहाल किसी तरह की पाबंदी की घोषणा नहीं की है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है. स्वास्थ्य कर्मियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं. वायरस के दो नए सब-वैरिएंट की हो चुकी पुष्टि बता दें दो दिन पहले ही मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के दो नए सब-वैरिएंट XFG और LF.7.9 की पुष्टि हुई थी. एमजीएम मेडिकल कॉलेज इंदौर द्वारा भेजे गए सात सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) में की गई थी, जिसमें यह जानकारी सामने आई. इंदौर शहर में  पिछले पांच दिनों में 18 मरीज मिल चुके हैं, लेकिन अभी भी जिम्मेदार इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। शहर के अस्पतालों में स्थित ऑक्सीजन प्लांट की अभी तक माकड्रिल नहीं हुई है। वर्ष 2023 में इन्हें आखिरी बार चलाकर देखा गया था। जांच को लेकर अव्यवस्था का आलम यह है कि एकमात्र एमआरटीबी अस्पताल में ही मरीजों को कोरोना जांच की सुविधा मिल रही है, लेकिन सिर्फ दो बजे के पहले तक। इसके बाद यहां जांच करने वाला स्टाफ ही नहीं रहता है। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी लैब में जाना पड़ रहा है। इसके साथ ही अभी तक मेडिकल कालेज में जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन भी शुरू नहीं हो पाई है। जांच के लिए सैंपल भोपाल ही भेज रहे हैं। अभी शहर में कोरोना को लेकर कहीं कोई जागरूकता नजर नहीं आ रही है। बाजारों में भीड़ नजर आ रही है, लेकिन कोई मास्क नहीं लगा रहा है। सिंगापुर से आए दोस्त से मिली महिला पॉजिटिव अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को मिले मरीजों में 47 वर्षीय महिला सिंगापुर से आए दोस्त और 13 वर्षीय बच्ची बद्रीनाथ से लौटे व्यक्ति के संपर्क में आई थी। वहीं पुणे से लौटी 34 वर्षीय महिला के अलावा 62 वर्षीय और 30 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें होम आइसोलेशन में ही रखा है। इंदौर में अब तक 38 मरीज मिले इंदौर में अब तक कुल 38 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 30 इंदौर के और बाकी अन्य जिलों के हैं। इंदौर में अभी 20 सक्रिय मरीज हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना से हमें घबराने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन सतर्कता बरतते हुए भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए। यदि किसी को सर्दी-खांसी है तो दूसरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।

MP शिक्षा अधिकारियों की खली पदों पर भर्ती शुरू, संचनालय ने जारी कर किया आदेश

भोपाल मध्यप्रदेश में तबादलों का मौसम इस समय चरम पर है। रोज़ाना किसी न किसी विभाग से तबादला आदेश जारी हो रहा है और इसी बीच रिक्त पदों को भरने की कवायद भी तेज़ हो गई है। खासतौर पर शिक्षा विभाग ने अब ज़िला शिक्षा अधिकारियों (DEO) के खाली पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। क्यों ज़रूरी है DEO पदों की पूर्ति प्रदेश में कई जिलों में लंबे समय से ज़िला शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त हैं, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इसी समस्या को सुलझाने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक केके द्विवेदी ने सभी जिलों को एक महत्त्वपूर्ण पत्र जारी किया है। इस पत्र में बताया गया है कि प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए संचालनालय स्तर पर एक परीक्षण समिति का गठन किया गया है, जो योग्य लोकसेवकों का चयन करेगी। 5 जून को भोपाल बुलाए गए इच्छुक लोकसेवक जिन अधिकारियों ने DEO पद के लिए सहमति जताई है, उन्हें 5 जून 2025 को सुबह 10:00 बजे भोपाल स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संचालक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से कहा है कि वे अपने जिले के योग्य और इच्छुक लोकसेवकों की सहमति/असहमति तत्काल संलग्न प्रारूप में भेजें। ईमेल से भेजनी होगी जानकारी एक और जरूरी अपडेट संबंधित लोकसेवकों के सहमति पत्र को ईमेल (est1-dpi@mp-gov.in) पर भेजना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, सहमति देने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध यदि कोई विभागीय जांच, लोकायुक्त प्रकरण, ईओडब्ल्यू, या अन्य आपराधिक मामला लंबित है, तो उसकी जानकारी भी भेजनी होगी। तबादलों की अंतिम तारीख 10 जून तक बढ़ी प्रदेशभर में अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले जारी हैं और अब सरकार ने इसकी अंतिम तिथि 10 जून 2025 तक बढ़ा दी है। ऐसे में कई विभागों ने आंतरिक स्तर पर खाली पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है, जिससे प्रशासनिक कामकाज और अधिक प्रभावी हो सके। अगर आप शिक्षा विभाग में हैं और जिला शिक्षा अधिकारी पद पर पदस्थापना की इच्छा रखते हैं, तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। विभागीय ईमेल पर सहमति पत्र भेजें और तय तिथि पर भोपाल पहुँचें क्योंकि ये बदलाव सिर्फ स्थान का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी का भी है।

मंत्री विजयवर्गीय का बयान, बोले- कम कपड़े वाली लड़कियां मुझे पसंद नहीं, सेल्फी के लिए अच्छे कपड़े पहनकर आओ

इंदौर  कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के पहनावे पर टिप्पणी की है. इंदौर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों को सुंदर माना जाता है, लेकिन वे इस सोच से सहमत नहीं हैं. उनके इस बयान ने विवाद को जन्म दे दिया है, खासकर तब जब हाल ही में एक अन्य कैबिनेट मंत्री विजय शाह का कर्नल सोफिया पर दिया बयान भी चर्चा में था. कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ”एक पाश्चात्य कहावत है, जो अच्छी नहीं है. विदेशों में कम कपड़े पहनने वाली लड़की को अच्छा मानते हैं, लेकिन हमारे यहां अच्छे कपड़े, श्रृंगार और गहने पहनने वाली लड़की को सुंदर माना जाता है.” उन्होंने आगे कहा, ”विदेशों में यह भी कहते हैं कि जैसे कम कपड़े पहनने वाली लड़की सुंदर होती है, वैसे ही कम बोलने वाला नेता भी अच्छा होता है. मैं इस कहावत को नहीं मानता. मेरे लिए महिलाएं देवी का स्वरूप हैं, उन्हें अच्छे कपड़े पहनने चाहिए.” हालांकि, बयान के अंत में उन्होंने विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा, ”मुझे कम कपड़े पहनने वाली लड़कियां अच्छी नहीं लगतीं. जब बच्चियां सेल्फी लेने आती हैं, तो मैं कहता हूं, बेटा, पहले अच्छे कपड़े पहनकर आना, फिर सेल्फी लेंगे.” यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर बहस छिड़ गई है. कुछ लोग इसे उनकी व्यक्तिगत राय मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे महिलाओं के पहनावे पर अनुचित टिप्पणी बता रहे हैं. यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब विजय शाह के एक बयान को लेकर विवाद अभी ठंडा भी नहीं हुआ था. कैलाश विजयवर्गीय के इस बयान से नया विवाद खड़ा होने की संभावना है.  

आज दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा, कटरा से संगलदान तक वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू

जम्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चिनाब रेलवे ब्रिज का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का मुआयना किया। यह ब्रिज जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में चिनाब नदी के ऊपर बनाया गया है। इसके बाद पीएम मोदी ने अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन किया। अंजी ब्रिज, भारत का पहला केबल रेल ब्रिज है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई, जो घाटी को शेष भारत से जोड़ने वाली पहली ट्रेन है। प्रधानमंत्री ने कटरा रेलवे स्टेशन पर कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने से पहले ट्रेन के यात्रियों और चालक दल के सदस्यों से बातचीत की। व्यू प्वॉइंट पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी चिनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के निकट स्थित ‘व्यू प्वाइंट’ पर पहुंचे और उन्हें इस परियोजना के बारे में जानकारी दी गई जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से रेल द्वारा जोड़ने के लिए अहम है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, जितेंद्र सिंह और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ प्रतिष्ठित पुल के पास स्थापित रेलवे संग्रहालय का दौरा किया। प्रधानमंत्री ‘व्यू प्वाइंट’ तक गए और उन्हें नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इंजीनियरिंग के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर चिनाब पुल के बारे में जानकारी दी गई। यह पुल पेरिस स्थित एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है। इंजीनियरों-श्रमिकों से की बातचीत प्रधानमंत्री को संग्रहालय में इंजीनियरों और श्रमिकों के साथ बातचीत करते भी देखा गया। यह संग्रहालय रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे मेहराब वाले रेलवे पुल का हिस्सा है। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने चिनाब रेलवे पुल और अंजी नदी पर भारत के पहले ‘केबल-स्टेड’ रेलवे पुल का उद्घाटन किया। ऐतिहासिक है यह वंदे भारत प्रधानमंत्री के उद्घाटन के साथ शनिवार सात जून से इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की वाणिज्य की यात्राएं शुरू हो जाएंगी। श्रीनगर और श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच का सभी शुल्कों सहित किराया चेयर कार श्रेणी में 715 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास में 1320 रुपए निर्धारित किया गया है। इन दोनों ट्रेनों के चलने से देश के विभिन्न हिस्सों से कटरा पहुंचने वाले पर्यटकों और रेलयात्रियों को कश्मीर पहुंचने में आसानी होगी। उनकी सात घंटे की सड़क मार्ग की यात्रा अब तीन घंटे में पूरी होगी। कटरा से संगलदान तक वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू इस अवसर पर PM Modi ने कटरा से संगलदान तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। यह ट्रेन 7 जून 2025 से आम यात्रियों के लिए शुरू कर दी जाएगी। इस नई हाई-स्पीड ट्रेन सेवा से धार्मिक और पर्यटक स्थलों के बीच की यात्रा और भी सुविधाजनक और तेज़ हो जाएगी। यह ट्रेन श्रीनगर, कटरा, और उधमपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों को जोड़ते हुए जम्मू-कश्मीर में कनेक्टिविटी को नए स्तर पर ले जाएगी।  

न्याय कीआस में पूर्व MLA की पत्नी ने खुद पर डाला केरोसिन, MP के इस तहसील कार्यालय में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

कटनी  कटनी एक बड़ी खबर सामने आई है.  जिले के बड़वारा तहसील में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बड़वारा से कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय राघवेंद्र सिंह की पत्नी रंजीता सिंह ने तहसील कार्यालय में आत्मदाह करने का प्रयास किया. जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों की तत्परता से हादसा टल गया. घटना की जानकारी लगते ही बड़वारा पुलिस तहसील कार्यालय पहुंच गई. मामले पर रंजीता सिंह ने नायब तहसीलदार पर पक्षपात रवैया का आरोप लगाया है. पूर्व विधायक की पत्नी रंजीता सिंह ने कहा कि उनका जमीन का मामला विलायत कला में पिछले छह महीने से तहसील में चल रहा है. लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है. नायब तहसीलदार मैडम कोई सुनवाई नहीं कर रही है और आज न्याय के लिए यहां आई लेकिन उनकी सुनवाई नहीं होने से अपने ऊपर केरोसिन डाल ली. ‘…जवाबदारी मैडम की होगी’ यदि उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तो यही तहसील में आत्महत्या कर लेंगी. जिसकी जवाबदारी मैडम की होगी. उन्हें आश्वासन दिया गया है कि एक हफ्ते में उनकी जमीन पर कार्रवाई हो जाएगी और उनकी जमीन उन्हें सौंप दी जाएगी. जानें क्या बोले एसडीओपी एसडीओपी ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि पूर्व विधायक की पत्नी ने न्याय न मिलने के कारण आत्महत्या करने के लिए केरोसिन डाला है. उन्होंने अनुरोध किया है कि उन्हें 7 दिन का समय दिया है कि नाजायज कब्जाधारी व्यक्ति को तहसीलदार कब्जा हटाने के लिए लिखकर देंगे तो आदेशानुसार वह कार्रवाई करेंगे.

RBI ने रेपो रेट में की 0.50% की बड़ी कटौती, होम लोन होंगे सस्ते! इस साल तीसरी बार

नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक ने बड़ी खुशखबरी दी है। RBI ने शुक्रवार 6 जून को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती का ऐलान किया है। अब रेपो रेट घटकर 5.5% पर आ गई है, जो पहले 6% थी। ये इस साल की लगातार तीसरी कटौती है। इससे पहले फरवरी और अप्रैल में भी रेपो रेट में कटौती की जा चुकी है। RBI के इस फैसले से होम लोन, ऑटो लोन और दूसरे कर्ज सस्ते हो सकते हैं। आम लोगो  मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी के 6 में से 5 सदस्यों ने 0.50% कटौती के समर्थन में किया वोट भारतीय रिजर्व बैंक कीमॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के 6 में से 5 सदस्यों ने रेपो रेट में 0.50% की कटौती का समर्थन किया। डॉ नागेश कुमार, प्रो. राम सिंह, डॉ राजीव रंजन, डॉ पूनम गुप्ता और गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के पक्ष में वोट किया। हालांकि, सौगाता भट्टाचार्य ने थोड़ी नरमी दिखाते हुए सिर्फ 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की सिफारिश की। इस वोटिंग के बाद अब रेपो रेट घटकर 5.5% पर आ गई है, जो इस साल की तीसरी कटौती है। मंहगाई में भी मिलेगी राहत Repo Rate में बंपर कटौती 0.50% की कटौती के बारे में जानकारी शेयर करते हुए आरबीआई गनर्वर संजय मल्होत्रा ने बताया कि बैठक में SDF रेट 5.75% से घटाकर 5.25% किया गया है, जबकि MSF रेट को भी 6.25% से घटाकर 5.75% कर दिया गया है. उन्होंने ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बरकरार रहने की बात कहते हुए FY26 महंगाई अनुमान भी जाहिर किया और ये 3.7% रखा गया है. इससे पहले ये 4 फीसदी जताया गया था. इसके साथ ही RBI Governor ने बताया कि बैठक में कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को भी 4 फीसदी से 100 बेसिस पॉइंट घटाकर 3 फीसदी करने का फैसला किया गया है. इकोनॉमिक ग्रोथ को मिलेगा सपोर्ट रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट कट का ऐलान करते हुए इस कदम को इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने वाला बताया. उन्होंने आगे कहा कि भारत लगातार निवेश के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बन रहा है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार बढ़ रहा है और ये फिलहाल 691.5 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है. इसके अलावा उन्होंने एक और अहम जानकारी शेयर करते हुए बताया कि आर्थिक हालात को देखते हुए आरबीआई ने अपनी मॉनिटरी पॉलिसी स्ट्रेटजी का रुख Accommodative से बदलकर अब Neutral कर दिया है. यानी अब रिजर्व बैंक रेपो रेट घटाने या बढ़ाने को लेकर कोई अक्रामक फैसला नहीं लेगा. रेपो रेट कम होने पर घटती है Loan EMI Repo Rate का सीधा कनेक्शन बैंक लोन लेने वाले ग्राहकों से होता है. इसके कम होने से लोन की ईएमआई घट जाती है और इसमें इजाफा होने से ये बढ़ जाती है. दरअसल, रेपो रेट वह दर है जिस पर किसी देश का केंद्रीय बैंक धन की किसी भी कमी की स्थिति में वाणिज्यिक बैंकों को पैसा उधार देता है. रेपो रेट का उपयोग मौद्रिक अधिकारियों द्वारा इंफ्लेशन को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है. Repo Rate कट की लगाई हैट्रिक आरबीआई एमपीसी की बैठक बीते 4 जून को शुरू हुई थी और आज 6 जून को इसके नतीजों का ऐलान किया गया. ताजा रेपो रेट कट से पहले भी इसमें इस साल की बीती दो बैठकों में राहत दी गई थी. इससे पहले फरवरी में हुई बैठक में रेपो रेट 0.25 फीसदी घटाया गया था, जिसके बाद ये कम होकर 6.50% से कम होकर 6.25% फीसदी पर आ गया था. तो इसके बाद अप्रैल में हुई FY26 की पहली MPC बैठक में एक बार फिर 25 बेसिस पॉइंट की कटौती कर इसे 6% कर दिया गया था औऱ अब रिजर्व बैंक ने Repo Rate Cut की हैट्रिक लगाकर लोन लेने वाले ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. 50 लाख के लोन पर कितनी घटेगी EMI मान लीजिए आपने किसी बैंक से 50 लाख का होम लोन 30 सालों के लिए लिया है और इसके बदले आप 9% का ब्‍याज दे रहे हैं तो आपकी मंथली EMI 40,231 रुपये होगी. वहीं RBI के रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद यह ईएमआई घटकर 38,446 रुपये हो जाएगी. यानी मंथली ईएमआई में 2000 रुपये की कटौती होगी.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet