LATEST NEWS

एमपीएल सीजन-2 सिंधिया कप 2025 के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की अपनी टीम की घोषणा, अरशद खान होंगे कैप्टन

एमपीएल सीजन-2 सिंधिया कप 2025 के लिए भोपाल लेपर्ड्स ने की अपनी टीम की घोषणा, अरशद खान होंगे कैप्टन •    मध्य प्रदेश लीग (MPL) “सिंधिया कप” के पहले सीजन की सफलता के बाद,  अब दूसरा सीजन ग्वालियर में होने जा रहा है।   भोपाल भोपाल की टीम भोपाल लेपर्ड्स ने  “सिंधिया कप 2025” के लिए अपनी टीम की घोषणा की और साथ ही नई जर्सी का अनावरण भी किया। यह कार्यक्रम जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, भोपाल के श्री गुरुदेव गुप्ता मीडिया स्टूडियो में आयोजित किया गया। भोपाल लेपर्ड्स का स्लोगन रहेगा “पंजा जीत का”। मीडिया को संबोधित करते हुए, टीम के मालिक अभिषेक मोहन गुप्ता ने बताया कि टीम ने आगामी सीजन के लिए कैसी तैयारी की है। उन्होंने कहा कि टीम क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने और खिलाड़ियों के विकास पर फोकस कर रही है। हेड कोच संजय पांडे ने टीम के प्रशिक्षण के बारे में बताया। टीम के कप्तान अरशद खान ने अपने आईपीएल (IPL) के अनुभव से सीख कर आगामी सीजन में टीम का नेतृत्व करने के लिए अपना विजन साझा किया। 12 जून से होगा नए सीजन का आगाज MPL का नया सीजन 12 जून, 2025 को श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम, ग्वालियर में शुरू होगा। टीम भोपाल लेपर्ड्स अपना पहला मैच 13 जून को जबलपुर रॉयल लायंस के खिलाफ खेलेगी। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में, ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन पूरे मध्य प्रदेश में उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में अपनी भूमिका को मजबूत कर रहा है। भोपाल लेपर्ड्स की टीम में होंगे कौन-कौन खिलाड़ी? MPL सीजन 2 के लिए भोपाल लेपर्ड्स की टीम का नेतृत्व कप्तान अरशद खान और उप-कप्तान कमल त्रिपाठी करेंगे। टीम में अनिकेत वर्मा, गौतम रघुवंशी, माधव तिवारी, हर्ष दीक्षित, कुलदीप गेही, शुभम कुशवाह, गौरव पिचोनिया, शिवांग कुमार, यश दुबे, कुणाल राय, अदीब उर रहमान, रोशन केवट, आयुष मनकर, हिमांशु शिंदे, अक्षय सिंह और आयुष आनंद शामिल हैं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की यह टीम मध्य प्रदेश लीग के दूसरे सीजन में भोपाल लेपर्ड्स का प्रतिनिधित्व करेगी। पिछले साल यानी 2024 में, मध्य प्रदेश T20 लीग (MPL) के फाइनल में टीम भोपाल लेपर्ड्स फर्स्ट रनर-अप थी। भोपाल लेपर्ड्स के प्रायोजक मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग (सिंधिया कप) 2025 में भाग ले रही भोपाल लेपर्ड्स ने सीजन के लिए अपने आधिकारिक प्रायोजकों की घोषणा की है। टीम ने फिटब्लिस बाय एसके, जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी, श्रूसबरी इंटरनेशनल स्कूल भोपाल, हर्ष एक्सप्रेस और ह्यूमल इंडिया के साथ पार्टनरशिप की है। बता दें कि फ्रेंचाइजी का संचालन एचएमजी सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस के अंतर्गत होता है, जो अभिषेक मोहन गुप्ता के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की एक अग्रणी खेल प्रबंधन संस्था है। एचएमजी के खेल पोर्टफोलियो में लेकसिटी फुटबॉल क्लब भी शामिल है, जो मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग और आई-लीग 3 दोनों में हिस्सा लेती है।

सागर से लापता सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल चार दिन बाद होटल में पाए गए

सागर  महार रेजीमेंट सेंटर (MRC) सागर में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम चार दिन से लापता थे। वे गुरुवार को मिल गए हैं। बताया जा रहा है कि कैंट थाना पुलिस और सेना विजिलेंस को वे यूपी के ललितपुर में मिले हैं, जहां वे एक होटल में किराए से कमरा लेकर रुके थे। पुलिस उन्हें सकुशल सागर ले आई है। उनके लापता होने से लेकर अब तक के बीच क्या हुआ इस मामले में उनसे पूछताछ चल रही है। सागर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने लेफ्टिनेंट कर्नल निगम के मिलने की पुष्टि की है। मॉर्निंग वॉक पर निकले तो गायब सोमवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले महार रेजिमेंट सेंटर (MRC) में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम अचानक गायब हो गए थे। सेना ने पहले अपने स्तर पर उन्हें तलाश किया था। जब नहीं मिले तो शाम को कैंट थाने में इसकी सूचना देकर उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। लापता लेफ्टिनेंट कर्नल अपना मोबाइल फोन घर पर छोड़ गए थे। आशंका जताई जा रही थी कि उनके साथ कोई अनहोनी न घट गई हो! लेकिन भगवान का शुक्र रहा कि कोई घटना नहीं घटी। एटीएम कार्ड के ट्रांजैक्शन से पकड़े गए पुलिस को उनके एटीएम कार्ड से ललितपुर के एक इलाके में पैसे निकाले जाने की जानकारी मिली तो तत्काल पुलिस एक्शन में आ गई और टीम ललितपुर पहुंच गई। यहां थोड़ी मशक्कत के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल निगम एक होटल में मिल गए। वे उक्त होटल में किराए से कमरा लेकर रूके हुए थे। पुलिस अधिकारी और टीम उन्हें सकुशल सागर लेकर आ गई है। कैंट थाने में उनके साथ बीते चार दिन में घटी घटनाओं और उनके ललितपुर पहुंचने को लेकर पूछताछ कर रही है। ललितपुर कैसे पहुंचा नहीं पता पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में शुरूआती तौर पर उन्होंने बताया है कि मुझे होश ही नहीं है कि मैं ललितपुर कैसे पहुंच गया। उनकी पत्नी सहित परिवार के सदस्य और सेना के अधिकारी कैंट थाने पहुंच गए हैं। लापता हुए निगम जिन कपड़ों में गायब हुए थे, वे उन्हीं कपड़ों में पुलिस को मिले हैं। पुलिस और सेना के अफसर उनके हर एंगल को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रहे हैं। गौरतलब है कि उन्हें खोजने के लिए सेना और पुलिस ने एमआरसी के आसपास के इलाके सहित कैंट थाना क्षेत्र के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। आर्मी इंटेलिजेंस और पुलिस भी सक्रिय थी। परिजन और सेना ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी उनको तलाशने का प्रयास किया था।

रोहित शर्मा ने बताया अचानक टेस्ट संन्यास पर कैसा था पिता का रिएक्शन, 40-50 रन भी बनाते थे तो वह बहुत खुश होते थे

नई दिल्ली रोहित शर्मा ने जब वनडे में 264 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी, तब उनके पिता गुरुनाथ खुश तो थे लेकिन बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं थे। उनके लिए वह पारी सिर्फ एक अच्छी पारी थी। हां, टेस्ट को लेकर उनका नजरिया अलग है। वह क्रिकेट के इस सबसे बड़े फॉर्मेट के ऐसे दीवाने हैं कि शतक तो छोड़िए, अगर रोहित 40-50 रन भी बनाते थे तो वह इतना खुश होते थे कि फोन करके उस पर विस्तार से बात करते थे। लेकिन जब हिटमैन ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया तो वह थोड़े निराश हो गए। यह खुलासा खुद रोहित शर्मा ने किया है। एक दिन पहले गुरुवार को क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा पुजारा की किताब ‘द डायरी ऑफ अ क्रिकेटर्स वाइफ’ के लॉन्च के मौके पर हिटमैन अपने परिवार के साथ मौजूद थे। पत्नी रितिका सजदेह और उनके माता-पिता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान रोहित शर्मा अपने पिता के बलिदान को याद करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह आज जो कुछ भी हैं, उसमें उनके पिता की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने एक बार एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में भी काम किया। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि परिवार को कभी भी किसी चीज की कोई कमी न हो। उन्होंने कहा, ‘हम सभी एक अच्छी जिंदगी जी सके, इसके लिए मेरे पिता ने बहुत सारी कुर्बानी दी। हम हमेशा से टेस्ट क्रिकेट के बहुत बड़े फैन हैं।’ हिटमैन ने बताया, ‘वह इस नए युग के क्रिकेट को पसंद नहीं करते हैं। मुझे अब भी याद है कि जब वनडे में मैंने 264 रन की पारी खेली तो उन्होंने कुछ ऐसा कहा- ओके, अच्छा खेले हो। बढ़िया। वह वर्ल्ड रिकॉर्ड था लेकिन उसके बाद भी उनका जोश नहीं दिखा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘दूसरी तरफ मैं टेस्ट क्रिकेट में अगर 30 या 40 या 50 या 60 रन भी बनाता था तो वह मुझसे डीटेल में बात करते थे। टेस्ट क्रिकेट से वह कुछ इस तरह प्यार करते हैं।’ रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने कुल 67 टेस्ट खेले जिसमें 40.57 की औसत से 4301 रन बनाए। टेस्ट में रोहित शर्मा के नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं। अपनी कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद वह पहले ही ट्वेंटी-ट्वेंटी इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय मैचों में अब वह सिर्फ एकदिवसीय मुकाबले खेलेंगे, जिसके वह कप्तान हैं।  

3 अगस्त को होगा NEET PG एग्जाम, NBE से ये तीखे सवाल पूछने के बाद SC का फैसला

नई दिल्ली NEET PG 2025 New Date: नीट पीजी एग्जाम अब 3 अगस्त 2025 को आयोजित किया जाएगा. सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) की याचिका को मंजूरी देते हुए NEET-PG 2025 परीक्षा को 15 जून से स्थगित कर 3 अगस्त 2025 को आयोजित करने की अनुमति दे दी है. यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि कोर्ट ने पहले आदेश दिया था कि परीक्षा को दो पालियों के बजाय एक ही पाली में आयोजित किया जाए.   सुनवाई के दौरान NBE ने बताया कि एक पाली में परीक्षा आयोजित करने के लिए उन्हें अतिरिक्त 450 परीक्षा केंद्रों की आवश्यकता होगी, क्योंकि पहले 450 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हो रही थी. NBE के वकील ने कहा कि नए केंद्रों की पहचान, उनकी सुरक्षा, तकनीकी जरूरतों और कर्मचारियों की व्यवस्था में समय लगेगा. उन्होंने बताया कि उनके तकनीकी साझेदार TCS को इन तैयारियों के लिए समय चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने NBE से पूछे तीखे सवाल हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने NBE से सवाल किया कि इतने लंबे समय (3 अगस्त तक) की जरूरत क्यों है, क्योंकि TCS पहले से ही केंद्रों की जानकारी रखता है. कोर्ट ने कहा, “आप प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं. यह छात्रों के लिए अतिरिक्त दबाव बनाता है.” कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की कि TCS को केवल केंद्रों की उपलब्धता जांचनी है, न कि नए केंद्रों की तलाश करनी है. SC ने नीट पीजी 3 अगस्त को कराने की अनुमति दी NBE ने कहा कि वे परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करना चाहते. इस पर कोर्ट ने सहमति जताते हुए कहा कि वे भी यही चाहते हैं. अंत में, NBE द्वारा दी गई दलीलों और दस्तावेजों को देखते हुए कोर्ट ने 3 अगस्त, 2025 को परीक्षा आयोजित करने की अनुमति दे दी, लेकिन साफ कर दिया कि अब और समय नहीं दिया जाएगा. इसके साथ ही, NBE को निर्देश दिया गया कि वह छात्रों को नए परीक्षा केंद्र चुनने का मौका दे और परीक्षा प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ पूरा करे. यह फैसला 2 लाख से अधिक NEET-PG उम्मीदवारों के लिए राहत और स्पष्टता लेकर आया है, जो इस महत्वपूर्ण परीक्षा की तारीख को लेकर अनिश्चितता का सामना कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ- कोर्ट- आपको अगस्त तक का समय चाहिए? इतना समय क्यों? आपको केवल पहचान करनी है और आपने अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं की है? पिछले सप्ताह आदेश दिया गया था. आप देरी कर रहे हैं! इसके लिए आपको दो महीने चाहिए? केवल केंद्र ही खोजने हैं काउंसल- केंद्र खोजने के बाद छात्रों को केंद्र चुनने का नया अवसर दिया जाना चाहिए. और भी बातें हैं… कोर्ट- हम जानते हैं कि टीसीएस कैसे काम करती है. आप जो समय मांग रहे हैं वह बहुत लंबा है. पूरी प्रक्रिया में देरी हो रही है. छात्रों पर अतिरिक्त समय की वजह से अतिरिक्त दबाव है. एनबीई के वकील– सुनिश्चित करना होगा कि केंद्र सुरक्षित हों, उनमें तकनीकी आवश्यकताएँ हों और आवश्यक जनशक्ति हो याचिकाकर्ता- टीसीएस के 60,000 केंद्र हैं. एनबीई– केंद्र खोजना मुश्किल है. कोर्ट- टीसीएस केवल चयन की पूरी प्रक्रिया में है, उन्हें सभी केंद्रों की जानकारी है. उन्हें बस यह देखना है कि केंद्र उपलब्ध हैं या नहीं. एएसजी– अब दोगुने केंद्रों की जरूरत होगी. कोर्ट– मुझे नहीं पता कि आप इतना लंबा समय क्यों चाहते हैं. एनबीई- हम नहीं चाहते कि परीक्षा में किसी भी तरह से समझौता हो. कोर्ट- हम भी ऐसा नहीं चाहते. कोर्ट ने 3 अगस्त तक का समय देने पर सहमति जताई. कोर्ट- एनबीई द्वारा अनुरोध किया गया कि 3 अगस्त उसके प्रौद्योगिकी भागीदार टीसीएस द्वारा दी गई सबसे प्रारंभिक संभावित तिथि है. संलग्न कागजातों को देखने के बाद, हम संतुष्ट हैं कि विस्तार और इसे पुनर्निर्धारित करने की प्रार्थना उचित है. हमारे पिछले आदेश द्वारा नीट परीक्षा आयोजित करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ा दी गई है.  अब कोई और विस्तार नहीं दिया जाएगा.  

विजय माल्या बोले मेरा इरादा हमेशा कर्ज चुकाने का था, ‘तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से संपर्क भी किया था …..

मुंबई बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस के प्रमुख विजय माल्या , जो 9,000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में मुकदमे का सामना कर रहे हैं , पॉडकास्टर राज शमनी के साथ खुलकर बातचीत की। गुरुवार को जारी किए गए इस एपिसोड में माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के पतन के बारे में खुलकर बात की और इसके पतन के लिए मुख्य रूप से 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट को जिम्मेदार ठहराया। माल्या ने 2008 की वैश्विक वित्तीय मंदी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, “तो मान लीजिए कि 2008 तक यह आपके पक्ष में काम करता रहा। फिर क्या हुआ? आसान। क्या आपने कभी लेहमैन ब्रदर्स के बारे में सुना है? क्या आपने कभी वैश्विक वित्तीय संकट के बारे में सुना है, है न? क्या इसका भारत पर कोई असर नहीं पड़ा? बेशक, इसका असर हुआ।” किंगफिशर को बचाने के अपने प्रयासों को याद करते हुए माल्या ने बताया कि उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, “मैं श्री प्रणब मुखर्जी के पास गया… और कहा कि मुझे एक समस्या है। किंगफिशर एयरलाइंस को आकार घटाने, विमानों की संख्या में कटौती करने और कर्मचारियों की छंटनी करने की जरूरत है, क्योंकि मैं इन उदास आर्थिक परिस्थितियों में परिचालन नहीं कर सकता।” भगोड़े शराब कारोबारी ने कहा, “मुझे कहा गया था कि आकार न घटाएं। आप जारी रखें, बैंक आपका समर्थन करेंगे। इस तरह से यह सब शुरू हुआ। किंग फिशर एयरलाइंस को अपनी सभी उड़ानें निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। किंग फिशर एयरलाइंस संघर्ष कर रही है। जिस समय आपने ऋण मांगा, उस समय कंपनी का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं था।”   ‘छोरी’ कहाँ है? पॉडकास्ट पर बोलते हुए विजय माल्या ने कहा कि मार्च 2016 के बाद भारत नहीं लौटने के कारण उन्हें “भगोड़ा” कहना “उचित” है। हालांकि, उन्होंने सवाल किया कि लोग उन्हें “चोर” क्यों कह रहे हैं और पूछा कि “चोरी” कहां है। उन्होंने कहा, “मार्च (2016) के बाद भारत न जाने के कारण मुझे भगोड़ा कहिए। मैं भागा नहीं, मैं पहले से तय यात्रा पर भारत से बाहर गया। ठीक है, मैं उन कारणों से वापस नहीं लौटा, जिन्हें मैं उचित मानता हूं, इसलिए यदि आप मुझे भगोड़ा कहना चाहते हैं, तो कहिए, लेकिन ‘चोर’ कहां से आ रहा है… ‘चोरी’ कहां से आ रही है?” भारत सरकार ने अभी तक पॉडकास्ट में माल्या की टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। विजय माल्या पर भारतीय बैंकों के एक संघ को ₹ 9,000 करोड़ (लगभग $1.2 बिलियन) से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है, मुख्य रूप से उनकी अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस को दिए गए ऋणों के माध्यम से। इस साल फरवरी में, माल्या ने कर्नाटक उच्च न्यायालय को सूचित किया कि बैंकों को उनके द्वारा दिया गया ₹ 6,200 करोड़ का ऋण “कई गुना” वसूल किया गया है, और उनसे, यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग्स लिमिटेड (UBHL, जो अब परिसमापन में है) और अन्य प्रमाणपत्र देनदारों से वसूल की गई राशि को दर्शाने वाले खातों का विस्तृत विवरण मांगा। धोखाधड़ी और धन शोधन के आरोपों का सामना कर रहे माल्या ने 2016 में भारत छोड़ दिया था और तब से वह यूनाइटेड किंगडम में रह रहे हैं।

कप्तान गिल ने कहा- रोहित,कोहली की कमी खलेगी; प्लेइंग इलेवन नहीं हुई है फाइनल

मुंबई 20 जून से टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा शुरू हो रहा है,जहां टीम को 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए रवाना होने से पहले गुरुवार को नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान गिल ने कहा कि इस दौरे पर हमें विराट कोहली और रोहित शर्मा की कमी खलेगी. लेकिन हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है. कप्तान शुभमन गिल और कोच गंभीर ने क्या कहा खिलाड़ियों के सेलेक्शन के सवाल पर कोच गंभीर ने कहा कि हम खिलाड़ियों को एक या दो मैच के आधार पर तय नहीं करते हैं. जिस टीम का सेलेक्शन इस टूर के लिए किया गया है हमें उसपर भरोसा है. वहीं, प्लेइंग इलेवन के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम हर मैच की कंडीशन के हिसाब से अपनी प्लेइंग इलेवन तय करेंगे. इसीलिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. गौतम गंभीर ने इस दौरे पर प्रेशर के सवालों पर कहा कि कोचिंग के दौरान मैं हमेशा दबाव में रहता हूं. जो सीरीज बीती हैं उसमें भी दबाव था. अब भी है. देश के लिए जीतना सबसे जरूरी है. वहीं, प्लेइंग इलेवन के सवाल पर कोच गंभीर ने कहा कि सारी कंडीशन को देखकर खिलाड़ियों को चुना जाएगा. उसी के हिसाब से स्पिनर्स और तेज गेंदबाज शामिल किए जाएंगे. टेस्ट सीरीज में गेंदबाजों की भूमिका काफी अहम होती है. गंभीर ने कहा कि हम टेस्ट तभी जीतते हैं जब 20 विकेट चटकाते हैं. वहीं, कप्तानी के सवाल पर गिल ने कहा कि जैसे-जैसे खिलाड़ी खेलता है वैसे-वैसे सिखता है. मुझे टीम से बातचीत करना और उन्हें समझना होगा. यही हमारी मजबूती होगी. मुझे खिलाड़ियों से संपर्क में रहना और उनकी परेशानियों को समझना अच्छा लगता है. शुभमन गिल ने कहा- हमारे टीम में बुमराह जैसे दिग्गज गेंदबाज हैं. हमारी पेसर्स बहुत अच्छे हैं. हमारी गेंदबाजी बहुत आक्रामक होने वाली है. वहीं, कोच गंभीर ने कहा कि हमारी स्क्वॉड में काफी अच्छे प्लेयर्स हैं और हमें इस सीरीज में दबदबा बनाने की पूरी उम्मीद है. शुभमन गिल ने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में हम पर प्रेशर जरूर होगा. लेकिन इस टीम से हमें काफी उम्मीदें हैं. इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव. इंग्लैंड की धरती पर भारत का रिकॉर्ड इंग्लैंड की धरती पर भारत की जीत का टेस्ट रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में भारत ने अब तक (1932-2022) 67 टेस्ट मैच खेले है. इनमें से भारत को सिर्फ 9 टेस्ट में जीत मिली है, जबकि 36 मैचों में हार झेलनी पड़ी. 22 मैच ड्रॉ रहे. महेंद्र सिंह धोनी (2011-2014) का कप्तान के तौर पर इंग्लैंड की धरती पर खराब रिकॉर्ड रहा. 9 टेस्ट मैचों में भारत को एक ही जीत मिली, जबकि इंग्लिश टीम को 7 में जीत मिली. एक मैच ड्रॉ रहा. जानें 5 मैचों की सीरीज का पूरा शेड्यूल भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होने वाली है, जिसका पहला मैच 20 से 24 जून तक होगा. अगला टेस्ट बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में 2 से 6 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा.तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से 14 जुलाई तक लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में होगा. फ‍िर मैनचेस्टर 23 जुलाई से 27 जुलाई तक ओल्ड ट्रैफर्ड में चौथे टेस्ट की मेजबानी करेगा. इस रोमांचक सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 31 जुलाई से 4 अगस्त तक लंदन के द ओवल में खेला जाना है.  

शेयर बाजार में आज धीमी शुरुआत, RBI के फैसले पर सेंसेक्स और Nifty सरपट दौड़े

मुंबई भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) की शुरुआत सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ सुस्त शुरुआत की थी, लेकिन जैसे ही भारतीय रिजर्व बैंक ने MPC Meeting ने नतीजे बताते हुए रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बंपर कटौती (RBI Cut Repo Rate) का ऐलान किया, तो उसके बाद बाजार को जोश हाई हो गया और अचानक रेड जोन में कारोबार कर रहे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ने करीब 700 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा दी. RBI के फैसले से बाजार में बमबम शेयर मार्केट (Share Market) में शुक्रवार को दोनों इंडेक्स रेड जोन में ओपन हुए थे. एक ओर बीएसई के सेंसेक्स ने अपने पिछले बंद 81,442.04 की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 81,434.24 पर कारोबार की शुरुआत की और सुबह 10 बजे जैसे ही RBI Governor ने रेपो रेट में 50 बीपीएस की कटौती का ऐलान किया. Sensex 710 अंक की तेजी लेकर 82,165 पर पहुंच गया. निफ्टी ने भी सेंसेक्स की तरह लगाई दौड़   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स ने भी आरबीआई के ऐलान के बाद सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए तूफानी रफ्तार पकड़ी ली. अपने पिछले बंद 24,750.90 की तुलना में Nifty 24,748.70 पर ओपन हुआ और रेपो रेट कट के ऐलान के बाद ये भी करीब 230 अंकों की तेजी लेकर 24,982 पर कारोबार करता नजर आया. Repo Rate बंपर कटौती यहां बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बड़ी कटौती (RBI Repo Rate Cut) कर दी है. RBI की मौद्र‍िक नीति समिति की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में बताते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा (Sanjay Malhotra) ने बताया कि रेपो रेट 50 बेसिस पॉइंट घटाया गया है, जिसके बाद ये कम होकर अब 5.50 फीसदी हो गया है. ब्याज दर में इस बदलाव का असर तमाम बैंकों से Home और Auto Loan लेने वाले ग्राहकों पर देखने को मिलेगी और उनकी EMI कम हो जाएगी. ये इस साल की तीसरी कटौती है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल में आरबीआई ने रेपो रेट 25-25 बेसिस पॉइंट घटाया था. CRR में कटौती, इकोनॉमी पर ये बोले गवर्नर शेयर बाजार में आरबीआई की एमपीसी बैठक में रेपो रेट कट के अलावा लिए गए कुछ और बड़े फैसलों का भी असर देखने को मिला है. दरअसल, Repo Rate Cut के साथ ही केंद्रीय बैंक ने कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को 4 फीसदी से 100 बेसिस पॉइंट घटाकर 3 फीसदी कर दिया है. रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट कट के फैसले को इकोनॉमिक ग्रोथ को सपोर्ट करने वाला कदम बताया है. गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आगे कहा कि भारत लगातार निवेश के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बन रहा है. भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी लगातार बढ़ रहा है और ये फिलहाल 691.5 अरब डॉलर पर पहुंच चुका है. इसके अलावा आरबीआई ने FY26 में महंगाई दर के अनुमान को 4 फीसदी से घटाकर 3.7 फीसदी किया है.  

53 वीं राज्य स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैम्पियन और भोपाल उप विजेता रही

खंडवा मध्य प्रदेश तैराक संघ की पांच दिवसीय 53 वीं राज्य स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैम्पियन और भोपाल उप विजेता रही। इंदौर ग्रुप के खिलाडिय़ों ने ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन कर 706 अंक हासिल कर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। भोपाल ग्रुप के खिलाडिय़ों ने 263 अंक के साथ रनरअप ट्राफी हासिल की है. इंदौर चैम्पियन, भोपाल के खिलाड़ी उप विजेता मध्य प्रदेश तैराक संघ की पांच दिवसीय 53 वीं राज्य स्तरीय तैराक प्रतियोगिता में इंदौर ओवरऑल चैम्पियन और भोपाल उप विजेता रही। इंदौर ग्रुप के खिलाडिय़ों ने ओवरऑल बेहतर प्रदर्शन कर 706 अंक हासिल कर चैम्पियन ट्राफी पर कब्जा कर लिया। भोपाल ग्रुप के खिलाडिय़ों ने 263 अंक के साथ रनरअप ट्राफी हासिल की है। तीसरे नंबर पर नीमच के खिलाड़ी रहे। नीमच ग्रुप ने 206 अंक बनाए। प्रतियोगिता में इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर,नीमच, उज्जैन, खंडवा समेत प्रदेशभर से 550 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। पुलिस अधीक्षक ने वितरण की ट्राफी गुरुवार को फाइनल प्रदर्शन हुआ। ओवरऑल चैम्पियन इंदौर और रनरअप भोपाल की टीम रही। इस अवसर विजेता उप विजेता खिलाडिय़ों को पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने ट्रॉफी भेंट की। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग बहादुर सिंह, डिप्टी कलेक्टर दीक्षा, मध्य प्रदेश तैराक संघ के अध्यक्ष पियूष शर्मा, जिला तैराक संघ के सचिव राकेश जोशी, देवा स्वीमिंग इंस्टीट्यूट के संचालक महेंद्र बिल्लोरे समेत तकनीकी टीम रही। अतिथियों ने खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। इन खिलाडिय़ों का भी बेहतर प्रदर्शन जिला तैराक संघ सचिव राकेश जोशी ने बताया कि इंदौर आल ओवर विजेता और भोपाल उप विजेता रही। इसी तरह हंससिद्ध कोठारी ग्वालियर, शौर्य पटेल जबलपुर, ऋत्विक बाफना जबलपुर , कृष्ण प्रताप सिंह राठौड़ ग्वालियर, आयुष शर्मा नीमच, पार्थ सिंगरोल भोपाल, सिद्धांत पंकज सोनकुसरे राजघर, अथर्व जायसवाल खंडवा, श्लोक गुरेजा इंदौर, कृष्णा श्रीवास इंदौर, अधिप तिवारी खरगोन, अक्षत नेवारे भोपाल। इन खिलाडिय़ों ने हिट किया आहना मंगल इंदौर, कनकश्री धारवाल नीमच, आस्था गोसाई इंदौर, चारवी शर्मा राजघर, जुनैना हुसैन उज्जैन, शिल्पी कोल जबलपुर, सुनिधि वालुजकर नीमच, अरण्य जैन खंडवा।    

इंदौर मेंहोंगे महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के मैच

ग्वालियर मध्य प्रदेश के इंदौर को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट से जुड़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की शुरुआत होनी है। जिसके मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी होंगे। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दी है। उनका कहना है कि होने वाले सभी मैच बेहद रोमांचक होंगे। बता दें कि महिला वनडे विश्व कप 2025 के वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। 8 टीमों का यह टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका के पांच अलग-अलग शहरों – बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापत्तनम और कोलंबो में आयोजित किया जाएगा। भारतीय टीम बेंगलुरु में पहला मैच खेलेगी। वहीं पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। 2 नवंबर को होने वाला फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि पाकिस्तान फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई होता है या नहीं। 2024 में खेला गया था आखिरी टी-20 मध्यप्रदेश को 2018 के बाद लगातार 7वें साल आईपीएल का एक भी मैच नहीं मिला है। इससे यहां के फैंस मायूस नजर आ रहे हैं। 14 जनवरी 2024 को इंदौर में आखिरी इंटरनेशनल टी-20 मैच खेला गया था। यह मैच होलकर स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि 2025 के शेड्यूल में इंदौर को एक मैच जरूर मिल सकता है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में अब तक 9 इंटरनेशनल मैच और इतने ही आईपीएल मैच हो चुके हैं।

उज्जैन के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का धार्मिक गुरु चिदानंद सरस्वती ने व्यक्त किया आभार

मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस पर “स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट” का आयोजन मध्यप्रदेश की वृहद प्राकृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का निरूपण निवेशकों से उपलब्ध अवसर का लाभ लेकर मध्यप्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया नाइपर उज्जैन मेडिसिटी में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा उज्जैन के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का धार्मिक गुरु चिदानंद सरस्वती ने व्यक्त किया आभार मध्यप्रदेश बहुत प्यारी धरती, यहाँ सब कुछ है: धार्मिक गुरु सरस्वती उज्जैन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है। मध्यप्रदेश को प्रकृति का पूर्ण स्नेह प्राप्त है। भारत के हृदय स्थल में स्थित मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट एयर कनेक्टिविटी, रेल नेटवर्क और हाईवे हैं जो देश के हर कोने से मध्यप्रदेश की पहुँच को सुगम बनाते हैं। इन बुनियादी ढाँचों का सतत् विस्तार जारी है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सतना और दतिया एयरपोर्ट का शुभारंभ कर इन सुविधाओं को और समृद्ध किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वैदिक मन्त्रोचार की पवित्र ध्वनि के बीच दीप प्रज्ज्वलित कर उज्जैन में स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट-2025 के मुख्य सत्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज गंगा दशहरा और पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्पिरिचुअल और वेलनेस समिट का आयोजन किया गया है। यह अवसर मध्यप्रदेश की वृहद प्राकृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का निरूपण भी है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और जीवनशैली आज पूरे विश्व का ध्यान आकृष्ट कर रही है। भारतीय संस्कृति में प्रकृति प्रेम और पूजन अभिन्न अंग है। भारतीय जीवनदृष्टि केवल रोगों के उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि ऐसी जीवनशैली को प्रोत्साहित करती है जिसमें व्यक्ति स्वस्थ रहे और रोगों की संभावना ही न हो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश को मेडिकल हब बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उज्जैन में मेडिसिटी की स्थापना की जा रही है और मेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु मात्र ₹1 में 25 एकड़ भूमि प्रदान की जा रही है। निजी क्षेत्र को अस्पताल संचालन में भी हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में यह वर्ष उद्योग वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रीजनल इंडस्ट्री कॉनक्लेव, ग्लोबल इन्वेस्टर समिट और सेक्टर आधारित समिट के आयोजन से हर क्षेत्र, हर सेक्टर में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है। प्रदेश में 18 नवीन इन्वेस्टर फ्रेंडली पॉलिसी के माध्यम से निवेश प्रक्रिया को सहज और आकर्षक बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जीआईएस में 30 लाख करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव और 21 लाख 40 हज़ार से अधिक रोजगारों के सृजन के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि रोजगारपरक उद्यमों के लिए 5 हज़ार रुपए प्रति व्यक्ति के मान से विशेष प्रोत्साहन सरकार द्वारा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश पॉवर सरप्लस है, शांति का टापू है, कुशल मैनपॉवर, उत्कृष्ट अधोसंरचना और प्राकृतिक, आध्यात्मिक स्थल इसे स्पिरिचुअल और वेलनेस क्षेत्र में निवेश के लिए आदर्श स्थल बनाते हैं। उन्होंने कहा कि नीतिगत सहयोग के साथ-साथ 100 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों के लिए विशेष सहयोग कस्टमाइज्ड नीति के रास्ते भी उपलब्ध हैं। उन्होंने समस्त निवेशकों से मध्यप्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष नाइपर (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च) और एमपीआईडीसी के मध्य एमओयू का हस्तांतरण हुआ। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग राघवेन्द्र कुमार सिंह और नाइपर के संचालक शैलेन्द्र सराफ़ ने एमओयू साझा किया। नाइपर उज्जैन मेडिसिटी में नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभाएगा। मध्यप्रदेश की समृद्ध प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर तथा उज्जैन की समग्र धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत पर लघु फ़िल्मों का प्रदर्शन किया गया। चिदानंद सरस्वती महाराज ने स्पिरिचुअल और वेलनेस सेंटर स्थापना के लिए दिया आशय पत्र परमार्थ निकेतन के धार्मिक गुरु चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मध्यप्रदेश बहुत प्यारी धरती है। यहाँ सब कुछ है। उन्होंने कहा कि आज के उज्जैन में अधोसंरचना विकास को देखकर नहीं लगता कि यह पुराना उज्जैन है। उन्होंने उज्जैन के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। महाकाल लोक की भव्यता अनुपम है। चारों धाम की यात्रा पूर्ण करने के बाद लोग महाकाल लोक आना चाहते हैं। आज भारत के धार्मिक नगर पर्यटन में शीर्ष पर पहुँच रहे हैं। यह समय है जब निवेशक इस अवसर का लाभ उठायें और पर्यटन अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण में सहभागी बनें। आने वाले सिंहस्थ में यहाँ अपार संभावनाओं का सृजन होने जा रहा है। देश विदेश से करोड़ों पर्यटकों का आगमन होगा। उसके लिए हम सभी को अभी से तैयार रहना होगा। गुरु चिदानंद सरस्वती महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर के समीप स्पिरिचुअल और वेलनेस सेंटर स्थापना के लिए आशय पत्र दिया। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन के लिए अनुकूल वातावरण हैं। प्रदेश में जंगल, जंगली जानवर, पवित्र नदियां हैं, वहीं धार्मिक पर्यटन के लिए महाकाल तथा ओंकारेश्वर दो ज्योतिर्लिंग और अन्य आकर्षक धार्मिक स्थल हैं। प्रदेश में आकर्षक हेरिटेज हैं, कई पुराने अच्छे रजवाड़े हैं, जिन्हे हेरिटेज के रूप में विकसित किया गया हैं। पूरे देश मे यूनेस्को के 62 हेरिटेज धरोहरों में से 18 हेरिटेज मध्यप्रदेश में है। मध्यप्रदेश देश के मध्य होने से यहाँ पहुँचना आसान है। प्रधानमंत्री ने टूरिज़्म बढ़ाने पर जोर दिया हैं। टूरिज़्म बढ़ाने के लिए स्वच्छता सबसे आवश्यक हैं। सबसे स्वच्छ शहर “इंदौर” मध्यप्रदेश में है। इन्दौर ही नहीं अन्य शहरों में भी स्वच्छता की स्थिति बेहतर है। इन्दौर की स्वच्छता पश्चिमी देशों के समतुल्य हैं। प्रदेश में इन्वेस्टमेंट के लिए 18 नई पॉलिसीज बनाई हैं और कुछ पुरानी पॉलिसीज हैं। इनमें निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्रमुख रूप से आर्थिक मदद और इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया जो देश के अन्य राज्यों की तुलना में बराबरी का हैं या बेहतर हैं। निवेशकों को प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमतियां एनओसी को सुविधाजनक बनाया गया। प्रदेश में सबसे पहले राइट टू पब्लिक डिलीवरी सिस्टम लागू किया गया,जिसमें निर्धारित अवधि में अनुमतियां जारी होगी। इस अवसर पर भण्डारी ग्रुप के चेयरमैन विनोद भण्डारी ने उज्जैन में बन रहे मेडिकल टूरिज्म पर प्रकाश डाला। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति शिवशेखर … Read more

बेंगलुरु भगदड़ मामले में सख्त एक्शन, RCB के मार्केटिंग हेड समेत 4 गिरफ्तार

बेंगलुरु रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मार्केटिंग हेड निखिल सोसले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बेंगलरु में 4 जून को RCB की व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ मामले में पुल‍िस ने यह पहली ग‍िरफ्तारी की है. वहीं 3 लोगों को ह‍िरासत में ल‍िया गया है. इस मामले में पुल‍िस ने FIR दर्ज की थी. ज‍िसके बाद यह एक्शन हुआ है. जानकारी के मुताबिक, निखिल सोसले मुंबई भागने की फिराक में थे और जैसे ही वह एयरपोर्ट पहुंचे, पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. निखिल से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बेंगलुरु में RCB की जीत के बाद हुई व‍िक्ट्री परेड से पहले हुई भगदड़ में और अव्यवस्था में उनकी भूमिका कितनी गंभीर थी. इस घटना में 11 लोगों की जान चली गई थी और कई घायल हुए थे. यह गिरफ्तारी इस मामले में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है और इससे आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं. वहीं कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम फरार हैं. पुलिस उनके घर पहुंची, लेकिन वे वहां नहीं मिले. इससे पहले, आरसीबी ने भगदड़ में जान गंवाने वाले 11 समर्थकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी. 3 डीएनए स्टाफ  हिरासत में ध्यान रहे बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हाल ही में मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कब्बन पार्क पुलिस थाने में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स (जो इवेंट की आयोजन कंपनी थी), कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. डीएनए के तीन स्टाफ मेंबर्स किरण, सुमंथ और सुनील मैथ्यू को पुलिस ने हिरासत में लिया है. फिलहाल इनसे क्यूबन पार्क थाने में पूछताछ जारी है. सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ की कमान शेषाद्रिपुरम एसीपी प्रकाश संभाल रहे हैं. मामले से जुड़ी और जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. CM स‍िद्धारमैया ने ल‍िया था पुल‍िस पर एक्शन इस मामले में इससे पहले सीएम सीएम सिद्धारमैया ने पुलिस को बेंगलुरु भगदड़ का जिम्मेदार माना था. जिसके बाद पुलिस कमिश्नर समेत कई अफसर सस्पेंड कर दिए गए थे. बाद में कर्नाटक के IPS अधिकारी सीमांत कुमार सिंह को बेंगलुरु का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था.  बेंगलुरु भगदड़ को लेकर BJP नेता गिरिराज सिंह ने मांगी कर्नाटक CM का इस्तीफा कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 18 साल के इंतजार के बाद आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत के जश्न के दौरान बुधवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में कई लोगों की मौत पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री निर्दयी हैं। उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने इस घटना की तुलना कुंभ मेले से की। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि उन्होंने जिन शब्दों का प्रयोग किया है, उन्हें शर्म आनी चाहिए। आखिर वे भी राहुल गांधी का ही कुनबा हैं, जो देश की सेना का सम्मान नहीं करते, देश का सम्मान नहीं करते। आईपीएल ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम जीत के जश्न के लिए बुधवार को बेंगलुरु में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंची थी। स्टेडियम खचाखच भरा था और लाखों की संख्या में बाहर इंतजार कर रहे फैंस अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया। जदयू ने भी कर्नाटक के मुख्यमंत्री से इस्तीफा मांगा है। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस मामले पर दिया गया बयान गैर-जिम्मेदाराना है। ऐसे बयानों से वह लोकतंत्र और जिम्मेदारियों का अपमान कर रहे हैं। जिस तरह से अनुमान लगाने में कर्नाटक सरकार विफल रही कि जीत के जश्न में कितने लोग आ सकते हैं, इसे लेकर एहतियाती कदम नहीं उठाए गए और अनेक इंसानी जिंदगियों की बलि चढ़ गई। कई लोग घायल हुए। अफरा-तफरी का वातावरण लंबे समय तक चलता रहा लेकिन कोई प्रभावी इंतजाम घटना घटने के बाद भी कर्नाटक के अधिकारी करते नहीं दिख रहे थे। उन्होंने कहा, “यह घटना कर्नाटक सरकार की विफलता है और जदयू मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की मांग करती है।”

पीएम मोदी ने चिनाब रेलवे ब्रिज का किया उद्घाटन, वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर किया रवाना

 जम्मू-कश्मीर आज जम्मू-कश्मीर एक महत्वपूर्ण क्षण का साक्षी बनेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिनाब नदी पर बने अद्वितीय चिनाब पुल को राष्ट्र को समर्पित किया. इसके साथ ही, कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर श्रीनगर के लिए रवाना किया. इस परियोजना के माध्यम से कश्मीर का रेल मार्ग कन्याकुमारी तक जुड़ जाएगा, जिससे दिल्ली और कश्मीर के बीच की दूरी कम होगी. चिनाब ब्रिज विश्व का सबसे ऊँचा रेल आर्च ब्रिज है, जो भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है. यह पुल दो पहाड़ों के बीच निर्मित है, जहाँ तेज हवाओं के कारण विंड टनल फिनोमेना का अनुभव होता है. इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, पुल को 260 किलोमीटर प्रति घंटा की हवा की गति का सामना करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है. चिनाब ब्रिज 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और पेरिस के एफिल टॉवर से भी ऊंचा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज कटरा से श्रीनगर तक उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे. इस अवसर पर वे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, चेनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे. इसके साथ ही, कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी जाएगी. आजादी के 77 साल बाद भी कश्मीर बर्फबारी के मौसम में देश के अन्य हिस्सों से कट जाता है, खासकर नेशनल हाईवे-44 के बंद होने के कारण. इस स्थिति में जम्मू से कश्मीर पहुंचने में 8 से 10 घंटे का समय लग जाता था. लेकिन अब ट्रेन सेवा शुरू होने से यह यात्रा मात्र तीन घंटे में पूरी हो सकेगी. रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि रेलवे ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक पर दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें श्री माता वैष्णो देवी, कटरा से श्रीनगर के बीच प्रतिदिन संचालित होंगी. पहली ट्रेन सुबह 8:10 बजे और दूसरी 14:55 बजे (दोपहर 2:55 बजे) रवाना होगी. सुबह 8:10 बजे चलने वाली ट्रेन बनिहाल से होते हुए लगभग तीन घंटे में सुबह 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन शाम 6 बजे श्रीनगर पहुंचेगी. इसके विपरीत, 26404 ट्रेन प्रतिदिन सुबह 8 बजे श्रीनगर से चलकर श्री माता वैष्णो देवी, कटरा स्टेशन पहुंचेगी. दूसरी ट्रेन दोपहर 2 बजे श्रीनगर से रवाना होकर प्रतिदिन शाम 5:05 बजे कटरा पहुंचेगी. इन ट्रेनों में आठ कोच होंगे, जिसमें एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर कार की सुविधा उपलब्ध होगी. चिनाब ब्रिज प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगे 22 साल कश्मीर घाटी को देश के अन्य हिस्सों से साल भर रेलवे के माध्यम से जोड़ने के लिए 1997 में USBRL प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई थी, जिसे पूरा करने में 28 साल से अधिक का समय लगा. चिनाब ब्रिज इसी उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसकी लागत 43 हजार 780 करोड़ रुपये है. इस 272 किमी लंबी रेललाइन में 36 सुरंगें शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 119 किमी है. इसमें 12.77 किमी लंबी T-49 टनल देश की सबसे लंबी ट्रांसपोर्ट टनल मानी जाती है. इसके अलावा, इस ट्रैक पर 943 पुल हैं, जिनकी कुल लंबाई 13 किमी है. कश्मीर को रेल नेटवर्क से जोड़ने की योजना का कार्य 1997 में आरंभ हुआ था. हालांकि, भूवैज्ञानिक और मौसम से संबंधित कठिनाइयों के कारण इस परियोजना की समयसीमा कई बार बढ़ाई गई, जिससे इसकी लागत में भी वृद्धि हुई. अंततः यह परियोजना 41,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि में पूरी हुई. कुल 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना के 209 किलोमीटर हिस्से का कार्य विभिन्न चरणों में सफलतापूर्वक पूरा किया गया है. अक्टूबर 2009 में 118 किलोमीटर लंबे काजीगुंड-बारामूला खंड का पहला चरण समाप्त हुआ. इसके बाद, जून 2013 में 18 किलोमीटर लंबा बनिहाल-काजीगुंड खंड, जुलाई 2014 में 25 किलोमीटर लंबा उधमपुर-कटरा खंड, और पिछले वर्ष फरवरी में 48.1 किलोमीटर लंबा बनिहाल-संगलदान खंड पूरा किया गया. इसके अतिरिक्त, 46 किलोमीटर लंबे संगलदान-रियासी खंड का कार्य भी पिछले साल जून में समाप्त हुआ, जबकि रियासी और कटरा के बीच 17 किलोमीटर का शेष हिस्सा अंततः पिछले साल दिसंबर में पूरा हुआ.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा-हमारे युवाओं के पास अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा होगी

रायपुर : नवा रायपुर में बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच, बनेगी राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा-हमारे युवाओं के पास अब विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा होगी रायपुर छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खेलों में भविष्य गढ़ने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को महानदी भवन, नया रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। यह अकादमी देश की श्रेष्ठ खेल संस्थाओं में से एक होगी, जिसमें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रशिक्षण केंद्र और खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी। राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग को नया रायपुर के सेक्टर-03, ग्राम परसदा स्थित 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। भूमि के प्रीमियम, भू-भाटक एवं जीएसटी सहित 39.22 करोड़ रूपए की प्रतिपूर्ति राज्य शासन, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को करेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस निर्णय को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल एक भवन या संस्थान की शुरुआत नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। हमारे यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें सही प्रशिक्षण और अवसर देने की। राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी जैसे संस्थान प्रदेश के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे। यह अकादमी न केवल खेल के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहचान बनाएगी, बल्कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी देश का गौरव भी बढ़ाएंगे। इस तीरंदाजी अकादमी की स्थापना एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से की जाएगी। प्रस्तावित अकादमी में आउटडोर तीरंदाजी रेंज, एसी युक्त इनडोर रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास, निदेशकों और कर्मचारियों के लिए आवासीय परिसर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं शामिल होंगी। भूमि आवंटन आदेश के तीन माह के भीतर लीज अनुबंध निष्पादित कर उसका पंजीयन कराना होगा तथा अनुबंध की तिथि से एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ कर तीन वर्षों में पूर्ण करना आवश्यक होगा। राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी के निर्माण की जिम्मेदारी क्रियान्वयन एजेंसी के रूप में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण की होगी। इसलिए आवश्यक बजटीय प्रावधान राज्य शासन द्वारा सुनिश्चित किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ में यह पहली बार होगा जब तीरंदाजी जैसे पारंपरिक और तकनीकी खेल के लिए इतनी बड़ी संरचना का निर्माण किया जाएगा। इससे आदिवासी क्षेत्रों में छिपी तीरंदाजी प्रतिभाओं को भी एक मंच मिलेगा और प्रदेश खेलों के क्षेत्र में एक नई पहचान की ओर अग्रसर होगा।

बस्तर – सरगुजा जिलों से नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु राज्य स्तरीय समिति को प्रस्ताव प्राप्त हुए

रायपुर, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना के संचालन के लिए राज्य स्तरीय समिति बैठक  यहां मंत्रालय महानदी भवन में परिवहन विभाग के सचिव एवं आयुक्त श्री एस.प्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य के सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों में आम जनता को सुलभ परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस योजना अंतर्गत नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण के संबंध में अधिकारियोें ने जानकारी रखी। इस योजना के अंतर्गत प्रथम चरण में राज्य के बस्तर एवं सरगुजा संभागों में दूरदराज के ईलाकों के गांव जहां पर सड़क है परंतु यात्री वाहन संचालित नहीं है ऐसे मार्गों पर यात्री वाहन का संचालन किया जाएगा। बैठक में परिवहन आयुक्त श्री एस.प्रकाश ने बताया कि बस्तर तथा सरगुजा संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों से नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु राज्य स्तरीय समिति को प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इनमें बस्तर संभाग के अंतर्गत दंतवोड़ा से 9, सुकमा से 2, बस्तर से 11, बीजापुर से 14, कोण्डागांव से 16 और नारायणपुर से 3 प्रस्ताव नवीन ग्रामीण मार्गों के विनिर्धारण हेतु प्रस्ताव मिले है। इसी प्रकार से सरगुजा संभाग के अंतर्गत जशपुर जिले से 2, सरगुजा से 2, बलरामपुर से 7 और मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी और भरतपुर जिले से 9 प्रस्ताव नवीन ग्रामीण मार्गों हेतु प्राप्त हुए। बैठक में परिवहन विभाग के अपर आयुक्त श्री डी.रविशंकर सहित लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और पीएमजीएसवाय के अधिकारी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक पेड़ मां के नामअभियान में सहभागिता की अपील

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कांकेर जिले के संबलपुर हाई स्कूल कराठी में आयोजित दो दिवसीय बुढालपेन करसाड़ एवं मांदरी महोत्सव 2025 के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। यह महोत्सव क्षेत्र की पारंपरिक आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण आयोजन है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आदिवासी समाज के आराध्य देव बूढ़ादेव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उत्सव हमारे पूर्वजों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है, जो नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का माध्यम है। मुख्यमंत्री ने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस भी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी लोगों से अपनी माता के नाम पर एक पेड़ लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में भानुप्रतापपुर और दुर्गुकोंदल में गोंडवाना समाज के भवन निर्माण के लिए 25-25 लाख रुपये, गोंडवाना समाज के 12 परगना में शेड निर्माण के लिए 10-10 लाख रुपये, 5 सर्कल में शेड निर्माण के लिए 5-5 लाख रुपये, ग्राम पंचायत संबलपुर के भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई, जिनमें से 3 लाख लोगों को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गृह प्रवेश भी कराया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण हेतु महतारी वंदन योजना, मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना, तेंदूपत्ता बोनस योजना, सुशासन तिहार, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, पीएम जनमन योजना तथा होम स्टे योजना जैसे अनेक नवाचारों को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गांवों में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब तक 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र (कॉमन सर्विस सेंटर) खोले जा चुके हैं। आगामी समय में हर पंचायत में अटल डिजिटल सेवा केंद्र प्रारंभ किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नीति आयोग द्वारा आकांक्षी विकासखंडों को प्रोत्साहन स्वरूप 75 लाख रुपये की राशि का चेक कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर को सौंपा। इस माके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया और मावा मोदोल मंथन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से युवाओं की रुचि के अनुसार उन्हें रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिले के पांच टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम को कांकेर सांसद भोजराज नाग, अंतागढ़ विधायक विक्रमदेव उसेंडी, भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मंडावी और कांकेर विधायक आशाराम नेताम ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने इस आयोजन को आदिवासी संस्कृति को जीवित रखने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया। महोत्सव में गोंडवाना समाज समन्वय समिति भानुप्रतापपुर के अध्यक्ष हरीश चंद्र कावड़े की अध्यक्षता में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवक-युवतियों ने लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व सांसद मोहन मंडावी, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा एवं श्रीमती सुमित्रा मारकोले, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधिगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet