LATEST NEWS

मध्य प्रदेश मौसम: 9 जून तक बादल-बारिश का दौर, आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी आंधी

Madhya Pradesh weather: Cloudy and rainy weather until June 9, orange alert in 7 districts today, storms expected at speeds of up to 60 kmph भोपाल । प्री मानसून एक्टिविटी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से शनिवार को मध्य प्रदेश के 50 जिलों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। 7 जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ और मालवा-निमाड़, ग्वालियर, महाकौशल, बुंदेलखंड, विंध्य व शहडोल संभाग में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश दर्ज की गई है। श्योपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। खरगोन, नरसिंहपुर, खजुराहो, खंडवा और छिंदवाड़ा में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा। इंदौर में 35.1 डिग्री, उज्जैन 35 डिग्री, भोपाल 35.5 डिग्री, ग्वालियर 37.9 डिग्री और जबलपुर 37.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र, भोपाल के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। अगले 2–3 दिनों के दौरान मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और भागों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक के कुछ और भागों, तमिलनाडु के शेष क्षेत्रों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और भागों तथा पूर्वांतर भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने की संभावना है। वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, एक ट्रफ और चक्रवातीय परिसंचरण भी सक्रिय है, इसके असर से 8-9 जून तक मौसम का मिजाज यूही बने रहने का अनुमान है। अगले तीन दिनों तक तापमान में बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। शनिवार को इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट गुना, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, हरदा और बैतूल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, आगर-मालवा, मंदसौर, शाजापुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, भिंड, श्योपुर, जबलपुर, कटनी, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, पांढुर्णा, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवा चलने का अनुमान है।कब होगी मानसून की दस्तक? मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 20 से 22 जून के बीच पहुंचने का अनुमान है। सामान्य तौर पर मध्य प्रदेश में मानसून 15 जून के आसपास प्रवेश करता है, लेकिन इस बार 5-7 दिन की देर से आने की संभावना जताई जा रही है। केरल में मानसून 4 जून को पहुंच चुका है और आमतौर पर वहां पहुंचने के करीब 15 दिन बाद एमपी में दस्तक होती है।

MP RajyaSabha Elections 2026: भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने भरा नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे साथ

MP Rajya Sabha Elections 2026: BJP candidates Tarun Chugh and Rajneesh Aggarwal filed their nominations, with CM Mohan Yadav accompanying them. भोपाल ! मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए भाजपा उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को विधानसभा में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों के नामांकन पत्र प्रस्तुत कराए। इससे पहले भाजपा कार्यालय में बैठक और मंदिर में पूजा-अर्चना हुई।मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा में दोनों का नामांकन पत्र दाखिल कराया।दोनों ने भाजपा नेताओं के साथ शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे मध्य प्रदेश विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पहले प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और दोनों प्रत्याशी भाजपा कार्यालय स्थित शिव एवं हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर जीत का आशीर्वाद लिया। इसके बाद सभी नेता विधानसभा के लिए रवाना हुए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान विधानसभा परिसर में पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे।हमारे प्रत्याशियों ने भरा नामांकनसीएम मोहन यादव ने कहा कि आज हमारे दोनों ही राज्यसभा प्रत्याशी का नामांकन भर दिया है। इस दौरान भाजपा की सभी दिग्गज नेता मौजूद रहे। इस समय हम सभी हर्ष और उल्लास के साथ हैं। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। हमारा राज्य संगठन की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्यों की श्रेणी में आता है। हम सबने मिलकर उनका नॉमिनेशन फॉर्म जमा करवाया है। हम सभी वर्गों की सेवा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पार्टी के घोषित उम्मीदवारों पर भरोसा जताते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जिन्होंने जमीन पर रहकर संगठन के लिए लंबे समय तक काम किया है।

पटवारी गरिमापूर्ण वेशभूषा और कोटवार वर्दी में ड्यूटी पर रहें। : शैलेन्द्र बड़ोनिया

Patwaris should be on duty in dignified attire and Kotwars in uniform. : Shailendra Bardoniya हरिप्रसाद गोहेआमला। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया ने जनपद सभाकक्ष में सभी राजस्व निरीक्षक-पटवारियों की बैठक ली। इस दौरान सीमांकन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण कर 15 जून तक पूर्ण करने और रिकॉर्ड दुरुस्ती रिपोर्ट भी 15 जून तक जमा करने के निर्देश दिए गए। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने और बॉटम 5 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर संतुष्टिपूर्वक बंद करवाने पर जोर दिया। 20 जून तक जायद गिरदावरी पूरी करने के आदेश दिए। एसडीएम ने कहा सभी पटवारी अपने हल्के में प्रतिदिन उपस्थित रहें, भ्रमण के समय अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं होगी। पटवारी गरिमापूर्ण वेशभूषा और कोटवार वर्दी में ड्यूटी पर रहें।

विश्व पर्यावरण दिवस: ‘सार्थक सृजन’ ने कदंब लगाकर लिया देखभाल का संकल्प, कहा – ‘विनाश नहीं, विकास चाहिए’।

World Environment Day: ‘Sarthak Srujan’ planted Kadamba tree and pledged to take care of it, saying – ‘We want development, not destruction’. हरिप्रसाद गोहेआमला। 05 जून 2026, को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रचनात्मक संस्था ‘सार्थक सृजन, आमला’ ने खानापूर रोड पर कदंब का पौधा रोपकर उसकी निरंतर देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था पदाधिकारी चंद्रशेखर सोनी, किशोर गुगनानी, यशवंत चढोकार, राजू मदान राजकुमारी दुबे सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि प्रकृति कल्याण में ही जीवन का कल्याण है। प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर किया गया विकास, विनाश है। शुद्ध पर्यावरण ही मानव और सभी जीवों की संजीवनी है। उन्होंने चिंता जताई कि मनुष्य ही असीमित लालसाओं के चलते जल-जंगल-जमीन और शुद्ध वायु को दांव पर लगा रहा है। अब समझाइश से बदलाव संभव नहीं। कठोर कानून, हरियाली बढ़ाना, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और सामाजिक आयोजनों में दिखावे पर रोक से ही भविष्य बचाया जा सकता है। नई पीढ़ी को पर्यावरण और प्रदूषण का अंतर समझाना जरूरी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।

नर्मदा से राष्ट्रीय उद्यानों तक, मध्य प्रदेश की कहानी जो हर भारतीय को जाननी चाहिए

From Narmada to National Parks, the Story of Madhya Pradesh Every Indian Should Know मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh State) भारत (India) का एक राज्य है जो 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आया. राज्य नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे बसा हुआ है, जो विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमाला (Satpura Ranges) के बीच पूर्व और पश्चिम में बहती है. ये पर्वतमाला और नर्मदा भारत के उत्तर और दक्षिण के बीच की पारंपरिक सीमाएं बनाती हैं. मध्य प्रदेश का उच्चतम बिंदु धूपगढ़ है. मध्य प्रदेश की सीमा पश्चिम में गुजरात (Gujarat) से, उत्तर-पश्चिम में राजस्थान (Rajasthan) से, उत्तर-पूर्व में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से, पूर्व में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से और दक्षिण में महाराष्ट्र (Maharashtra) से साझा करती है. वर्तमान में, राज्य में जिलों की संख्या 52 है (52 Districts). इन जिलों को दस प्रशासनिक प्रभागों में बांटा गया है. वर्ष 2000 में, इस राज्य को दो राज्यो में विभाजित कर दिया गया (MP divided into two parts)- एक मध्य प्रदेश (MP) और दूसरा छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh). इस राज्य का क्षेत्रफल 308,252 वर्ग किलोमीटर है (Area of MP). 2011 जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 7.27 लाख है (MP Population). इस राज्य में 230 विधान सभा सीट हैं (MP Vidhan Sabha Seats). मध्य प्रदेश, भारत में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश है, जिसका सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) ₹9.17 ट्रिलियन है. मानव विकास सूचकांक में मध्य प्रदेश भारतीय राज्यों में 23वें स्थान पर है. भारत में खनिज संसाधनों से समृद्ध मध्य प्रदेश में हीरे और तांबे का सबसे बड़ा भंडार है. इसका 30% से अधिक क्षेत्र वन आच्छादित है. 2010-11 में राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कारों में मध्य प्रदेश शीर्ष पर रहा है (Ecomomy Madhya Pradesh). मध्य प्रदेश दस राष्ट्रीय उद्यानों का गढ़ है- बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान, संजय राष्ट्रीय उद्यान, माधव राष्ट्रीय उद्यान, वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, मंडला संयंत्र जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान, पन्ना राष्ट्रीय उद्यान, पेंच राष्ट्रीय उद्यान और डायनासोर राष्ट्रीय उद्यान और धार उद्यान (National Parks in MP). अमरकंटक (Amarkantak), बाग गुफाएं (Bagh Caves), बालाघाट, बोरी प्राकृतिक रिजर्व, केन घड़ियाल (Ken Gharial), घाटीगांव, कुनो पालपुर, नरवर, चंबल, कुकदेश्वर, चिडी खो, नोरा देही, पचमढ़ी, पानपठा, शिकारगंज, पातालकोट, सहित कई प्रकृति भंडार भी यहां मौजूद हैं (Nature Reserves MP).

राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज

kailash vijayvargiya said if bjp announces third candidate efforts will be made to ensure victory mp rajya sabha elections MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश से बीजेपी ने राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होने के बीच, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शुक्रवार (05 जून) को कहा कि अगर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) इस चुनाव के लिए राज्य से तीसरे उम्मीदवार की घोषणा करती है, तो उसे भी जिताने की कोशिश की जाएगी. विजयवर्गीय के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है कि क्या भाजपा राज्यसभा चुनाव में मध्यप्रदेश से तीसरा उम्मीदवार भी मैदान में उतार सकती है? प्रदेश से राज्यसभा की कुल तीन सीट खाली हो रही हैं. भाजपा ने राज्यसभा की द्विवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और प्रदेश सचिव रजनीश अग्रवाल को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार घोषित किया है. कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह की खाली हो रही इस सीट से लंबे समय बाद किसी महिला चेहरे को प्रत्याशी बनाया है. ‘तीसरा उम्मीदवार घोषित होने पर उसे भी जिताने की कोशिश करेंगे’कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दोनों उम्मीदवार बहुत अच्छे हैं और उनके चयन के लिए वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हैं. उन्होंने कहा,‘‘मुझे उम्मीद है कि हमारे दोनों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव जीतेंगे. अगर हमारी पार्टी कोई तीसरा उम्मीदवार घोषित कर दे, तो हम उसे भी जिताने की कोशिश करेंगे.’’ एमपी में राज्यसभा की 3 सीटों के लिए कब है वोटिंग?यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश से तीसरा उम्मीदवार मैदान में उतारेगी, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीधा जवाब दिए बगैर कहा कि अभी केवल दो सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं. मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीन सीट के लिए 18 जून को मतदान होगा. इस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख आठ जून है.

पाकिस्तान की नई चाल, PoK में विधानसभा चुनाव कराने का किया ऐलान, भारत ने UN में लगाई लताड़, कहा- ऐसे कब्जा…

Pakistan’s new move, revealing assembly elections in PoK, India complains to the UN, saying – this is how they caught it… नई दिल्ली ! भारत ने शुक्रवार को कहा कि उसने तथाकथित गिलगित-बाल्तिस्तान विधानसभा के लिए चुनाव कराने संबंधी पाकिस्तान की योजना पर इस्लामाबाद के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने इस बात पर जोर दिया है कि यह इलाका भारतीय क्षेत्र है, जिस पर पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से और जबरन कब्जा किया गया है. भारत ने कहा कि पड़ोसी देश द्वारा किए गए ऐसे प्रयास पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन, राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और स्वतंत्रता से वंचित करने जैसे अंतर्निहित मुद्दों को ढक नहीं सकते. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘पाकिस्तान द्वारा सात जून को भारतीय क्षेत्रों, जिन पर पाकिस्तान ने अवैध रूप से और जबरन कब्जा कर रखा है, में तथाकथित ‘गिलगित-बाल्तिस्तान विधानसभा’ के आम चुनाव कराने की योजना के संबंध में भारत सरकार ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है.’ MEA ने कहा कि भारत ने अपने उस जगजाहिर रुख को दोहराया है कि तथाकथित ‘गिलगित-बाल्तिस्तान’ समेत समूचा जम्मू कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश 1947 में जम्मू कश्मीर के भारत में पूर्ण, कानूनी और अपरिवर्तनीय विलय के परिणामस्वरूप भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग है. अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘भारत सरकार ने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान द्वारा किये जा रहे ऐसे प्रयास उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन, राजनीतिक दमन, आर्थिक शोषण और स्वतंत्रता से वंचित करने जैसे अंतर्निहित मुद्दों को छिपा नहीं सकते.’ मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले क्षेत्रों में किसी भी प्रकार का परिवर्तन लाने के उसके प्रयासों को सिरे से खारिज करती है. उसने यह भी कहा कि ऐसे कार्यों से यह तथ्य नहीं छिप सकता कि पाकिस्तान अवैध रूप से भारतीय क्षेत्रों पर कब्जा किये हुए है, जिन्हें उसे खाली करना होगा.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet