World Environment Day: ‘Sarthak Srujan’ planted Kadamba tree and pledged to take care of it, saying – ‘We want development, not destruction’.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। 05 जून 2026, को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रचनात्मक संस्था ‘सार्थक सृजन, आमला’ ने खानापूर रोड पर कदंब का पौधा रोपकर उसकी निरंतर देखभाल का संकल्प लिया। इस दौरान संस्था पदाधिकारी चंद्रशेखर सोनी, किशोर गुगनानी, यशवंत चढोकार, राजू मदान राजकुमारी दुबे सहित अन्य सदस्यों ने कहा कि प्रकृति कल्याण में ही जीवन का कल्याण है।

प्रकृति को नुकसान पहुंचाकर किया गया विकास, विनाश है। शुद्ध पर्यावरण ही मानव और सभी जीवों की संजीवनी है। उन्होंने चिंता जताई कि मनुष्य ही असीमित लालसाओं के चलते जल-जंगल-जमीन और शुद्ध वायु को दांव पर लगा रहा है। अब समझाइश से बदलाव संभव नहीं।

कठोर कानून, हरियाली बढ़ाना, जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा और सामाजिक आयोजनों में दिखावे पर रोक से ही भविष्य बचाया जा सकता है।

नई पीढ़ी को पर्यावरण और प्रदूषण का अंतर समझाना जरूरी है। इस मौके पर बड़ी संख्या में समिति सदस्य मौजूद रहे।










