Patwaris should be on duty in dignified attire and Kotwars in uniform. : Shailendra Bardoniya
- एस डी एम ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक, 15 जून तक सीमांकन प्रकरण निपटाने के दिए निर्देश ।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला शैलेन्द्र बड़ोनिया ने जनपद सभाकक्ष में सभी राजस्व निरीक्षक-पटवारियों की बैठक ली। इस दौरान सीमांकन प्रकरणों का तत्परता से निराकरण कर 15 जून तक पूर्ण करने और रिकॉर्ड दुरुस्ती रिपोर्ट भी 15 जून तक जमा करने के निर्देश दिए गए। वहीं फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति लाने और बॉटम 5 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर संतुष्टिपूर्वक बंद करवाने पर जोर दिया। 20 जून तक जायद गिरदावरी पूरी करने के आदेश दिए।

एसडीएम ने कहा सभी पटवारी अपने हल्के में प्रतिदिन उपस्थित रहें, भ्रमण के समय अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं होगी। पटवारी गरिमापूर्ण वेशभूषा और कोटवार वर्दी में ड्यूटी पर रहें।









