Under the leadership of Deputy General Secretary Gokul Prasad Gohe, INMOSA delegation reached Venkoli headquarters Nagpur.
- नव नियुक्त सीएमडी का 15 फिट फूलों की माला पहनाकर किया भव्य स्वागत।
- वेंकोलि के समस्त क्षेत्रों के पदाधिकारी रहे मौजूद।
- आगामी सेफ्टी सेमिनार में आने का सीएमडी को दिया आमंत्रण।
हरिप्रसाद गोहे
आमला/पाथाखेड़ा। गोकुल प्रसाद गोहे उप महासचिव वेंकोली इनमोसा के सफ़ल एवं कुशल नेतृत्व में इनमोसा प्रतिनिधि मंडल समस्त क्षेत्रों के पदाधिकारियों की गरिमामय उपस्थिति में डब्ल्यू सीएल मुख्यालय नागपुर पहुंचा था।

जहां( इनमोसा ) माइनिंग सुपरवाइजरों के संगठन से जुड़े प्रतिनिधि मंडल ने उप महा सचिव गोकुल प्रसाद गोहे के नेतृत्व में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने वेकोलि के नए सी.एम.डी. सर (हेमंत शरद चंद्र पांडे)सर से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर वेकोलि इनमोसा परिवार ने उन्हें शाल श्रीफल उड़ाकर 15 फीट की फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

गौरतलब हो की वेकोलि के नए सीएमडी के साथ इनमोसा प्रतिनिधिमंडल ने खदानों की सुरक्षा और माइनिंग सुपरवाइजरों के संगठन (इनमोसा) के साथ उत्पादन उत्पादकता व सुरक्षा जैसे विषयों पर नियमित चर्चा करने पर बात की और आने वाले माह में होने वाले पेंच-कन्हान क्षेत्र के सेफ्टी सेमिनार में आने के लिए उन्हें आमंत्रित किया गया। अंत में वेकोलि इनमोसा परिवार द्वारा नव नियुक्त सी.एम.डी ..के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा संगठन की ओर से सहयोग का भरोसा दिलाया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से गोकुल प्रसाद गोहे (उप-महासचिव वेकोलि), सादिक अंसारी (अध्यक्ष पेंच क्षेत्र), विकास कुमार शिवहरे (महामंत्री पेंच क्षेत्र), पाथाखेडा-ललित राठौर, रमेश अमरूते, आर.के. पटैया, महेश पाटील, अशोक भारती, गणेश सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।









