Khatushyam Baba set out on a city tour riding on a chariot.
- जगह, जगह पुष्प वर्षा कर श्याम भक्तों ने किया स्वागत।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। फाल्गुन मास की बड़ी ग्यारस एकाद्शी पर आमला नगर के खाटूश्याम मंदिर से फूलों और लाइटिंग से सजे रथ पर सवार होकर खाटूश्याम जी का सुंदर दिव्य दरबार नगर भ्रमण करने अपने भक्तों के साथ निकला । इस दौरान नगर के सभी भक्तों ने बाबा खाटू श्याम के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खाटूश्याम मन्दिर के सेवादार सुमित महतकर ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल की बड़ी ग्यारस पर जो भी भक्त बाबा के निशान को लेकर पद यात्रा कर बाबा को निशान भेट करता है उसकी हर मनोकामना पुरी होती है ।

यात्रा में डीजे बाजे के साथ सभी श्याम प्रेमी बड़े उत्साह औऱ भक्ति के साथ अपने हाथों में बाबा का निशान लेकर करीब 8 किमी तक पदयात्रा करते नजर आए साथ ही यात्रा में अयोध्या से पधारे मठाधीश्वर श्री श्री 1008 महंत धर्मप्रकाश जी और पिंकू पवार जी सहित मुलताई नगर से भी श्याम प्रेमी बाबा के दर्शन को पधारे वही यात्रा में काफी संख्या में श्याम प्रेमी निशान यात्रा में सम्मिलित रहे । यात्रा में नगर के श्याम प्रेमियो तथा व्यापारियों सहित बाबा को पुष्प माला पहनाकर उनके दर्शन कर सभी पैदल चल रहे भक्तो के लिए पेयजल केले इत्यादि की व्यवस्था भी की गई ।श्री खाटूश्याम मंदिर समिति द्वारा पुलिस प्रसाशन का तथा सभी प्रेमियो का आभार जताया ।









