The Divisional Flying Squad team of RTO reached on time and saved the life of the driver.
- नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर ड्राईवर से मारपीट की घटना, घायल चालक को पहुंचाया अस्पताल

विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव /अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। सम्भागीय परिवहन उड़नदस्ता आरटीओ को एक अन्य ड्राइवर से सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे नागपुर रोड स्थित तिंसी फाटक ओवरब्रिज के पास वाहन क्रमांक MH 49 AT 7397 के चालक के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मारपीट की गई है।
सूचना मिलते ही सम्भागीय उड़नदस्ता टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस एवं 112 डायल सेवा को कॉल कर सहायता उपलब्ध कराई। घायल चालक को 108 एम्बुलेंस एवं पुलिस की सहायता से मेडिकल अस्पताल भिजवाया गया, जिससे समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बचाई जा सकी।

घटना की सूचना संबंधित थाना को देकर वाहन को सुरक्षित रूप से बरगी थाने में खड़ा कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
मौके पर प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, आरक्षक इम्तियाज हुसैन, घनश्याम रजक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।









