RTO cracks down on passenger vehicles violating rules, collects revenue worth Rs 40,500
- सम्भागीय उड़न दस्ता का सघन जांच अभियान

विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव / अर्पिता श्रीवास्तव
जबलपुर। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशों के पालन में आरटीओ रिंकू शर्मा के नेतृत्व में नियम विरुद्ध संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध आरटीओ उड़नदस्ता द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया।
प्रभारी राजेंद्र साहू ने बताया कि जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP 04 PA 0680 को आवश्यक दस्तावेजों के अभाव एवं कर वंचन के कारण जब्त किया गया। वहीं, वाहन क्रमांक MP 20 E 6165 से 31,000/- रुपये का राजस्व वसूला गया। इसके अतिरिक्त 07 अन्य वाहनों पर चलानी कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में कुल 40,500/- रुपये का राजस्व वसूल किया गया।

चलानी कार्रवाई के दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक इम्तियाज हुसैन, पीयूष मरावी, सारंगधर महाले, उमाशंकर उपाध्याय, आशुतोष मोघे, धर्मेंद्र तोमर, धीरज खरे, शंकर झरिया एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।









