The Kanwar pilgrims were honored by applying a tilak and draping a saffron scarf around their necks.
- सेवा और श्रद्धा के साथ किया गया शिवभक्तों का आत्मीय स्वागत।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। पवित्र श्रावण मास में निकली कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त कांवड़ यात्रियों का आमला में आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुक्ता ढोलेकर ने सभी कांवड़ यात्रियों को तिलक लगाकर और भगवा गमछा पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण भक्ति और सेवा की भावना से सराबोर रहा।

कांवड़ यात्रियों ने “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों के साथ अपनी यात्रा आगे बढ़ाई। कांवड़ यात्रा को आस्था, भक्ति, त्याग और सेवा का प्रतीक बताया गया।
आयोजकों ने भगवान भोलेनाथ से सभी शिवभक्तों की सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सभी पर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
recent visitors 36









