Dr. Sandeep Gohe shared his views on men’s rights and prostate cancer at the 16th National Conference.
- राष्ट्रीय मंच पर छाया एसआईएफ बैतूल।
बैतूल । विशाखापट्टनम में 14-15 अगस्त को सेव इंडियन फैमिली (एसआईएफ) आंदोलन का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित हुआ। देशभर से आए प्रतिनिधियों ने पुरुष अधिकार, परिवार कल्याण, मानसिक स्वास्थ्य और पुरुष स्वास्थ्य पर चर्चा की।
सम्मेलन में एसआईएफ बैतूल की वर्षभर की सामाजिक गतिविधियों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. संदीप गोहे ने पुरुष अधिकारों के साथ प्रोस्टेट कैंसर के प्रति जागरूकता पर विशेष प्रस्तुतिकरण दिया।

उन्होंने कहा कि पुरुषों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी उतना ही महत्व मिलना चाहिए। चर्चा में झूठे एवं निराधार मामलों से प्रभावित पुरुषों और परिवारों की समस्याओं, परिवार संरक्षण, संवाद-परामर्श से विवाद समाधान और न्यायिक प्रक्रिया पर जोर दिया गया। डॉ. गोहे ने कहा कि पुरुषों की समस्याओं पर बात करना संतुलन और परिवार की मजबूती के लिए जरूरी है।

एसआईएफ बैतूल अब पुरुष मानसिक स्वास्थ्य और परिवार संरक्षण के अभियानों को और व्यापक करेगा।
एसआईएफ बैतूल की पुरुष सहायता हेल्पलाइन: 8882498498









