Former Prime Minister Rajiv Gandhi’s birth anniversary was celebrated as Sadbhavana Diwas in Amla.
- कांग्रेसियों ने किया श्रमदान, लगाए पौधे, दी श्रद्धांजलि।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जन्म जयंती आमला नगर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर पौधरोपण किया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत नेता को नमन किया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेंद्र भावसार के नेतृत्व में विभिन्न विंगों के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर जयंती मनाई। जिला संगठन के निर्देश पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह सोलंकी के नेतृत्व में बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वार्ड 12 में फलदार पौधों का रोपण
वार्ड क्रमांक 12 रविन्द्रनाथ टैगोर वार्ड में मीडिया प्रभारी हरिप्रसाद गोहे के नेतृत्व और पार्षद पद्मिनी विजय भंबरकर की अगुवाई में आम और जामुन के फलदार पौधे लगाए गए।
वार्ड 8 और अन्य वार्डों में भी कार्यक्रम।
वार्ड 8 में शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कमलेश मकोड़े और जिला उपाध्यक्ष सुभाष देशमुख के नेतृत्व में पौधरोपण हुआ। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, पार्षद खुशबू अतुलकर और शहर अध्यक्ष अजय सोलंकी की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस अवसर पर अधिवक्ता एवं कांग्रेस नेता रमेश दामले ने राजीव गांधी के विचारों और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। शहर के विभिन्न वार्डों और बूथों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।









