Betul district got the honour of being the best among 46 districts for the second time.
टेंट व्यवसायियों का प्रांतीय शामियाना महोत्सव भोपाल में संपन्न, 7221 व्यापारी हुए शामिल।
हरिप्रसाद गोहे।
आमला/भोपाल/बैतूल। फेडरेशन ऑफ एमपी टेंट एसोसिएशन का तीन दिवसीय 8वां प्रांतीय सम्मेलन ‘शामियाना महोत्सव’ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झीलों की नगरी भोपाल के फोर गार्डन में सम्पन्न हुआ। इस महासम्मेलन में प्रदेश के 46 जिलों से कुल 7,221 टेंट व्यवसायी शामिल हुए।
तीन दिन तक चले इस सम्मेलन में टेंट व्यवसाय से जुड़ी नई तकनीक, शासन की योजनाएं, जीएसटी, सुरक्षा मानकों और व्यवसाय के आधुनिकीकरण पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेशभर से आए व्यवसायियों ने अपने अनुभव साझा किए।

बैतूल जिला पूरे आयोजन में छाया, मिला सर्वश्रेष्ठ जिले का खिताब।
बैतूल जिला अध्यक्ष लल्लन सिंह सोनपुरे ने बताया कि 46 जिलों में से बैतूल जिले को सर्वश्रेष्ठ जिला के सम्मान से नवाजा गया। यह गौरव बैतूल जिले को दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पहले जनवरी 2019 में भोपाल में हुए प्रांतीय सम्मेलन में भी बैतूल जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले का खिताब मिला था।
फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष परमजीत सिंह खनुजा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जिंदल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल राव एवं समस्त पदाधिकारियों ने बैतूल जिले की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में बैतूल ने टेंट व्यवसाय में नवाचार, समय पर सेवा, उपभोक्ता संतुष्टि और सामाजिक-धार्मिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
लकी ड्रॉ में भी बैतूल ने मारी बाजी
समापन अवसर पर आयोजित लकी ड्रॉ में भी बैतूल जिले के व्यवसायियों ने बाजी मारी।
प्रथम पुरस्कार (54 इंच LED TV) रमेश धुर्वे
द्वितीय पुरस्कार (वाशिंग मशीन) गोलू रायपुरे
इसके अलावा 25 अन्य व्यवसायियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में कुकर, मिक्सर व अन्य घरेलू उपकरण प्रदान किए गए।
इस आयोजन में बैतूल जिले से 270 व्यापारीगण एवं जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।







