Due to the efforts of Councilor Diksha, Vinoba Ward got the gift of a community building worth Rs 29 lakh, the premises echoed with Shyam Bhajans.
विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे ने फीता काटकर शिवाजी सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। संत विनोबा वार्ड क्रमांक 4 के रहवासियों के लिए बड़ी खुशियां लेकर आई। वार्डवासियों को 29 लाख रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन की बड़ी सौगात मिली है।
नगर पालिका परिषद आमला द्वारा सोमवारी चौक में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, वार्ड पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर,लोक निर्माण सभापति रोहित हरोड़े ने फीता काटकर छत्रपति शिवाजी सांस्कृतिक भवन का लोकार्पण कर वार्डवासियों को समर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद दीक्षा मयूर सूरजेकर ने की।

इस अवसर पर रहवासियों ने कहा कि पार्षद दीक्षा सूरजेकर के कुशल नेतृत्व और प्रयासों से वार्ड को यह बड़ी उपलब्धि मिली है, जो प्रशंसनीय है।

कार्यक्रम में स्वर विहार ग्रुप द्वारा प्रस्तुत श्याम भजनों ने पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और वार्डवासियों ने भजन संध्या का आनंद लिया। समारोह में पूर्व नपा अध्यक्ष मनोज मालवे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शिवपाल सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी,मनोज देशमुख कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर,वहीं भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राम किशोर देशमुख,प्रदीप ठाकुर, संजय साहू, अशोक नागले, राजेश पंडौले, गोपेन्द्र सिंह बघेल, परिषद् के गणमान्य पार्षद, नपा अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवप्रसाद गुजरे ने किया व आभार सीएमओ प्रकाश देशमुख ने व्यक्त किया।

इन्होंने क्या कहा
वार्ड विकाश के इस सार्वजनिक मंच को राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।आयोजन की सफलता के लिए उपस्थित जनों का धन्यवाद् आभार।
पार्षद दीक्षा मयूर सुरजेकर संत विनोबा वार्ड क्रमांक 04 नगर पालिका परिषद आमला जिला बैतूल मध्य प्रदेश।








