LATEST NEWS

लोकसभा चुनाव से पहले बाबा महाकाल की शरण मे पहुंचेंगे राहुल गांधी, 25 फरवरी को लेंगे सभा

Before the Lok Sabha elections, Rahul Gandhi will reach Baba Mahakal’s shelter, will hold the meeting on 25th February. भोपाल। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हैं। इसके साथ राहुल 25 फरवरी 2024 को उज्जैन आएंगे। जहां पर वे बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे और उसके बाद यहां पर सभा को संबोधित भी करेंगे। लोकसभा चुनाव के पहले राहुल गांधी के उज्जैन आने की इस यात्रा को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मालवा निमाड़ क्षेत्र मे कई संसदीय सीट हैं, जिन पर राहुल गांधी के आने और सभा लेने से काफी प्रभाव पड़ सकता है।  कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर 25 फरवरी की शाम 5 बजे उज्जैन आने वाले हैं, जहां पर वे मक्सी से उज्जैन पहुंचेंगे और सीधे बाबा महाकाल के दर्शन करने जाएंगे। उन्होंने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद राहुल इंदौर गेट पर पहुंचेंगे जहां कार्यकर्ता अभिनंदन करेंगे। इसके बाद यात्रा शुरू होगी।  यह यात्रा दौलतगंज, देवासगेट पर रुकेगी, जहां राहुल गांधी द्वारा सभा को संबोधित किया जाएगा। उसके बाद यह यात्रा मोहनपुरा पहुंचेगी जहां पर भी एक सभा का आयोजन होगा। राय ने बताया कि यह यात्रा इस सभा के बाद लगभग पांच दिनों तक यहां स्टे करेगी और उसके बाद यात्रा मुरलीपुरा क्षेत्र से 2 मार्च को फिर से शुरू होगी जो कि बड़नगर, बदनावर, झाबुआ होते हुए गुजरात जाएगी। 2022 को उज्जैन आए थे राहुल गांधी- राहुल गांधी 29 नवंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा लेकर उज्जैन आए थे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आगर रोड पर आमसभा को संबोधित भी किया था। इस यात्रा के बाद अब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी फिर यात्रा लेकर उज्जैन आ रहे हैं।

पॉलिटेक्निक चौराहे के टावर पर चढ़ी फीजियोथैरेपिस्ट, नगर निगम की टीम ने सकुशल उतारा

Physiotherapist climbed the tower of Polytechnic intersection, Municipal Corporation team brought her down safely भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित पॉलिटेक्निक चौराहा पर शुक्रवार शाम एक फीजियोथैरेपिस्ट मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वह टावर से कूदने की धमकी दे रही थी। सूचना पर पहुंची नगर निगम की टीम और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिला को टावर से नीचे उतार लिया। महिला को अयोध्या नगर थाने भेजा गया है। दरअसल, महिला ने अयोध्या नगर थाने में दो एफआईआर कराई थी और कोर्ट में मामला विचाराधीन है। विचाराधीन मामले में आरोपी पक्ष महिला पर दबाव बना रहा था। इसी से दुखी होकर वह टावर पर चढ़ गई थी। जानकारी के अनुसार 37 साल की महिला मूलत: सागर की रहने वाली है। उन्होंने मिनाल रेसीडेंसी में मकान खरीदा था। कुछ रुपए वह दे चुकी थी, जबकि कुछ रकम देनी बाकि थी। रुपए बाकि होने के कारण द्वारिका प्रसाद और ठेकेदार सुधीर शर्मा रुपए के लिए दबाव बना रहे थे। महिला ने अयोध्या नगर में दोनों के खिलाफ 2021 में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। कुछ दिन बाद आरोपियों ने उसके साथ घर में घुसकर मारपीट की थी। उसकी भी एफआईआर कराई थी। महिला का कहना है कि आरोपी उसे घर से बेदखल कर चुके है। अब वह पुराने केस में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। वह आरोपियों की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने उसकी मदद नहीं की। इसी से दुखी होकर वह श्यामला हिल्स के पॉलिटेक्निक चौराहा पहुुंची और टावर पर चढ़ गई।

आज से प्रदेश में हल्की बूंदाबांदी के आसार; प्रदेश के अधिकतर जिलों में कोहरे असर देखने को मिल सकता है

Light drizzle expected in the state from today; Fog effect can be seen in most of the districts of the state. भोपाल। उत्तर भारत में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में 20 फरवरी से दिखाई देगा। ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश में बूंदाबांदी हो रही है। शुक्रवार को छिंदवाड़ा, बैतूल, सिवनी और डिंडोरी में मौसम बदला रहा। बालाघाट जिले के मलाजखंड में हल्की बारिश भी हुई। वहीं, शनिवार को जबलपुर, कटनी समेत 11 जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा रहा। मौसम वैज्ञानिक अशफाक हुसैन ने बताया कि बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदला है। मलाजखंड में शुक्रवार को हल्की बूंदाबांदी भी हुई। वहीं, कई शहरों में बादल रहे। शनिवार से उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके असर से 20-21 फरवरी को ग्वालियर-चंबल में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अन्य हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं।इन जिलों में आज रहेगा कोहरारीवा संभाग के साथ शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह और छतरपुर जिलों में। यहां विजिबिलिटी 200 से 800 मीटर तक रह सकती है।भोपाल में 19 फरवरी से फिर बादल छाएंगे राजधानी भोपाल में अगले 2 दिन मौसम साफ रहेगा, लेकिन 19 फरवरी से फिर से बादल छाएंगे। इसके अगले 4 दिन तक बादल रहेंगे। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।

भगवान भरोसे चल रहा आरोग्यम प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र धमोखर

Arogyam Primary Health Center Dhamokhar is running with the trust of God. विशेष संवाददाता  उमरिया। प्रदेश सरकार मरीजो को बेहतर इलाज के लिए भले ही पानी की तरफ पैसा बहा रहे हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है। जिला उमरिया से लगभग 13 किमी की दूरी पर बनी आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्र धमोखर अस्तपाल में मरीज आये और ऑनलाइन पर्ची बनवाने के पश्चात ऑनलाइन ही मरीज अपनी दवा करवा के घर जाए इस अस्पताल का रबईया आज दिनों कुछ ऐसा ही चल रहा हकीकत यह है की इस अस्पताल मे जहा पर डॉक्टर मरीजो की जांच कर सही उपचार करें वही पर डॉक्टर की कुर्सी मे बैठ कर कंपाउंडर मरीजो की जाँच कर उनको दवा दे रहे है जिससे मरीजो की जिंदगी दाँव पर लगी बैठी है अगर इसी तरह का रबईया रहा तो मरीजो की समस्या का समाधान नहीं हो सकता

शराब ठेके से जुड़े मामलों की जांच को लेकर फिर ईडी की छापेमारी हुई है

ED raid has been conducted again to investigate the cases related to liquor contracts. विशेष संवाददाता कटनी । स्लीमनाबाद क्षेत्र के बंधी स्टेशन निवासी बल्लन तिवारी के ठिकाने पर एक बार फिर प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) भोपाल और दिल्ली की टीम ने छापेमारी कार्यवाही की गई है। ईडी के अधिकारियों ने बल्लन ठिकानों पर दबिश देते हुए दस्तावेजों को भी जप्त किया है। ये दस्तावेज जमीन-जायजाद सहित अन्य चल-अचल संपत्ति के है। बताया जा रहा है कि ईडी बल्लन की संपत्ति कुर्की  करने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि आदतन अपराधी उमेशदत्त उर्फ बल्लन तिवारी 25 अक्टूबर से फरार है।  जानकारी के अनुसार बंधी निवासी बल्लन तिवारी 40वर्ष भोपाल में शराब ठेका लेने एवं रूपयों के लेनदेन में आर्थिक गड़बड़ी की शिकायतों के आधार पर प्रवर्तन निेदशालय की टीम ने 31 जनवरी को बल्लन के घर पर छापेमारी की थी। इसके बाद दोबारा ईडी की टीम यहां पहुंची और जांच को आगे बढ़ाया है। इनका कहना है इडी की टीम ने बल्लन तिवारी के घर छापेमार कार्यवाही करते हुए जांच की है। टभ्म ने क्या कार्यवाही की है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। टीम ने संपत्ति आदि की जानकारी जुटाई है। कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन

नगर पालिका की मनमानी के चलते सालों से बंद पड़ा शौचालय सिविल अस्पताल में मरीज हो रहे परेशान

Due to the arbitrariness of the municipality, the toilet has been closed for years and the patients in the civil hospital are getting worried. विशेष संवाददाता  मुरैना। अंबाह नगर पालिका परिषद द्वारा सिबिल अस्पताल में शौचालय बनाया गया था जो कि सालों से बंद पड़ा है ग्रामीण लोग दूर दूर से आते हैं ग्रामीण को परेशानी का सामना करना पड़ता है जब नगर पालिका ने बनाया है शौचालय तो उसे बंद करके क्यों रखा गया है लाखों की खर्च करके यह निर्माण किया गया है तो किस लिए सरकार का पैसा फालतू उड़ाने के लिए नगर पालिका ने कसम खा रखी है एक और स्वच्छता का अभियान लाखों पहले करोड़ों रुपए उड़ाए  गाड़ी कबाड़े में पड़ी हुई है और नगर पालिका उन गाड़ियों को नीलाम करके नया  भी ले सकते हैं पर प्राइवेट गाड़ियों से काम कराया जा रहा है मुख्य नगर पालिका अधिकारी ना तो उन्हें बाजार की चिंता है ना ही क्षेत्र की उन्हें तो सिर्फ अपने  ऑफिस में बैठ जाना बस जनता परेशान होती है तो होती रहे जब नगर पालिका ने दो-दो टॉयलेट बनाए हुए हैं तो एक को बंद करके क्यों रखा गया है जबकि उसके बगल से  ओपीडी इमरजेंसी वार्ड बना हुआ है मरीज जाएं तो कहां जाएंगे सालों पहले बने हुए लाखो रुपए की लागत से इस शौचालय को नगरपालिका द्वारा बंद रखा गया है और शायद कागज में कोई कर्मचारी नियुक्त भी हो और सरकार से इसकी तनखा भी ले रहा हो इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है

1100 फीट लंबी चुनरी की जाएगी अर्पित, लोक निर्माण मंत्री होंगे शामिल

1100 feet long chunri will be offered Public Works Minister will be involved जबलपुर। पुण्य सलिला मां नर्मदा जी के प्राकट्योत्सव के पावन अवसर पर आज जबलपुर में कई भव्य कार्यक्रम होंगे। जगह-जगह मां नर्मदा की प्रतिमा रखी गई है। कई स्थानों पर भंडारे भी होंगे। मां नर्मदा जयंती पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह स्वामी गिरीशानंद सरस्वती जी के साथ चुनरी यात्रा में शामिल होंगे। इस दौरान मां नर्मदा को 1100 फीट लंबी चुनरी भी अर्पित की जाएगी।  राकेश सिंह सुबह 11.30 बजे नर्मदा पूजन करेंगे, इसके उपरांत दोपहर 12 बजे उमाघाट में 1100 फीट लंबी चुनरी मां नर्मदा को अर्पित करेंगे। बताया जा रहा है कि नर्मदा जयंती के अवसर पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी दर्शन करने के लिए गौरीघाट पहुंच सकते हैं। जाने मां नर्मदा का इतिहास सबिंदु सिन्धु सुस्खल तरंग भंग रंजितम… द्विषत्सु पाप जात जात कारि वारि संयुतम… कृतान्त दूत काल भुत भीति हारि वर्मदे… त्वदीय पाद पंकजम नमामि देवी नर्मदे। नर्मदा मां मात्र नदी ही नहीं हैं, बल्कि कंकर-कंकर में शंकर को प्रकट करने वाली हैं, अपने पावन तट पर आद्य जगतगुरु शंकराचार्य जी को सनातन संस्कृति को दिशा देने वाली रचनाओं की प्रेरणा प्रदान करने वाली हैं, साथ ही अन्नदाताओं को समृद्धि प्रदान करने वाली हैं। पवित्र नदियों में स्नान से पुण्य फल प्राप्ति की मान्यता है, जबकि मां नर्मदा के दर्शन से ही कहीं ज्यादा पुण्य मिल जाता है। कल-कल, छल-छल प्रवाहित अविरल धारा हमें जीवन, समृद्धि और खुशहाली देती है, साथ ही सतत आगे बढ़ाने की प्रेरणा भी मिलती है। सहायक नदियों को समाहित करती मां नर्मदा आगे बढ़ती हैं और मानों संदेश देती हैं कि हम सभी को साथ लेकर चलें। मां नर्मदा की प्रेरणा से जब हम सृजन के लिए आगे बढ़ते हैं तो समाज का हर वर्ग साथ देने आता है। मध्यप्रदेश के अमरकंटक उद्गम कुंड से मां नर्मदा प्रवाहमान होती हैं, और विन्ध्य व सतपुड़ा के पहाड़ों, जंगलों को पार करते हुए ओंकारेश्वर से आगे बढ़कर गुजरात में प्रवेश करके खम्भात की खाड़ी तक जाती हैं। लगभग 1,312 किलोमीटर की यह यात्रा लोक कल्याण, सतत परिश्रम और समर्पण का संदेश देती है। यह यात्रा कब शुरू हुई, इसका अंदाजा भी लगाना संभव नहीं है। नर्मदा नदी ने प्रकृति को, मानव सभ्यता को और मध्य प्रदेश को इतना कुछ दिया है कि उसकी न गणना की जा सकती है, न कल्पना। यह संकल्प जरूर लिया जा सकता है कि हम भी मां नर्मदा की सेवा से अपना जीवन धन्य करें। नर्मदा घाटी में मानव सभ्यता का न केवल विकास हुआ है, बल्कि हमारे वैभवशाली इतिहास को समेटे नगरों ने भी आकार लेते हुए समृद्धि के प्रतिमान स्थापित किए हैं। महिष्मती (महेश्वर), नेमावर, हतोदक, त्रिपुरी, नंदीनगर, भीमबैठका आदि ऐसे कई प्राचीन नगर हैं, जहां उत्खनन में 2200 वर्ष पुराने प्रमाण मिले हैं। मां नर्मदा की सेवा के लिए कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और अनुशासनात्मक जीवन शैली अपना लें, तो काफी बदलाव संभव है। नदी के जल को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए हम दूषित पदार्थों को नदी तक पहुंचने ही न दें, धार्मिक आस्था के नाम पर कोई भी अनुपयोगी वस्तु नदी में प्रवाहित न करें। यह नदी पहाड़ों और जंगलों में विशाल वृक्षों के जड़ों में संचित जल के माध्यम से पल्लवित हैं, ऐसे में हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें, यह सेवा ही मां नर्मदा के प्रति कृतज्ञ होने के लिए पर्याप्त है। मां नर्मदा वर्ष पर्यंत हमें जीवन देने के लिए ही प्रवाहमय रहती हैं। मां नर्मदा के रौद्र रूप में भी सृजन की अद्भुत संभावना है। आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी द्वारा नर्मदाष्टक की रचना इसका प्रमाण है। कम उम्र में वेदांत और उपनिषद देने वाले आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य जी जन्म स्थान केरल से चलकर अमरकंटक के रास्ते पवित्र धरा मध्य प्रदेश पहुंचे थे। उन्होंने 16 साल की उम्र में वेदांत दर्शन की व्याख्या कर सहस्त्राधिक रचनाएं दीं। देश के चारों कोनों पर चार पीठों की स्थापना कर देश को सांस्कृतिक एकता के सूत्र में पिरोया। वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक देखें, तो मां नर्मदा के विस्तृत तट पर अनेक ऋषि, मुनि गणों ने विश्व कल्याण की कामना के साथ घोर तपस्या की और अपने तब को फलीभूत भी किया है। मां नर्मदा के पावन तट का एक-एक कण पुण्य प्रताप से ओजस्वी है। नर्मदा पुराण के अनुसार माँ नर्मदा को 13 नामों से जाना जाता है। जिनमे शोण, महानदी, मंदाकनी, महापुण्य प्रदा त्रिकुटा, चित्रोपला, विपाशा, बालवाहिनी, महार्णव विपाषा, रेवा, करभा, रुद्रभावा और एक जो हम सभी जानते है नर्मदा । अनेको पौराणिक ग्रंथो के अनुसार कई बार प्रलय से संसार का अंत हुआ और कई बार भगवान शिव ने संसार को पुनः स्थापित किया लेकिन माँ नर्मदा कभी क्षीण नहीं हुई। हर बार वह संसार की उत्पत्ति में भोलेनाथ के साथ रही और तब श्रृष्टि की पुनः रचना के बाद भोले नाथ ने उन्हें वरदान देते हुए कहा की तुम्हारे दर्शन से पाप रुपी रोगो से मनुष्यो को मुक्ति मिलेगी। सभी पापो को नष्ट करने वाली महानदी नर्मदा दक्षिण दिशा की और निकल गई। घोर महार्णव में दिखाई देने के कारण माँ महार्णव कहलाई।

सी आर एम एस रेलवे महिला टीम द्वारा हल्दी कुमकुम कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Haldi Kumkum program was organized by CRMS Railway Women Team. हरिप्रसाद गोहे आमला । सींट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला के तत्वाधान में आज हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम का आयोजन रेलवे बैडमिंटन हाल रेलवे कालोनी आमला में संपन्न हुआ । कार्यक्रम में रेलवे कालोनी आमला के रेलवे परिवारों की महिलाओं ने एक से बढ़ कर एक मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सी आर एम एस की मीना करोले के कुशल संयोजन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में महिलाओं ने एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर सौभाग्य का आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती ओमवती विश्वकर्मा पार्षद रेलवे कालोनी आमला उपस्थित थी । कार्यक्रम में रेलवे परिवार की महिलाओं ने बहुत ही अच्छे अच्छे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी । सुंदर गीत गाकर ओर मनोहारी नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा । अतिथियों के हस्ते दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम प्रारंभ हुआ । कार्यक्रम के अंत में आमंत्रित महिलाओ को उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का कुशल संचालन भावना पंत ने किया स्वागत भाषण मीना करोले ने दिया ।आभार प्रदर्शन अनिता झा ने किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कु प्राची आनंद,अनिता साहू,भारती कुशवाहा,प्रेमलता,हेमलता,नेहा अरुण,श्रीमती निगम,रजनी पाल,प्रमिला चौधरी,श्रीमती पहाड़े,श्रीमती वर्मा,श्रीमती सिन्हा,विनीता पाटिल,श्रीमती शमा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी । उल्लेखनीय है की सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आमला द्वारा साल भर विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जाता है उसी कड़ी में आज यह आयोजन सम्पन्न हुआ ।

भाजपा ने सब मोर्चों को साधा, अब युवा मोर्चा की बारी

BJP addressed all fronts, now it is Yuva Morcha’s turn भोपाल। लोकसभा चुनाव का पारा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। मध्यप्रदेश में भी राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम जारी कर रही है। 14 फरवरी को जारी हुए नामों में सामाजिक और राजनीतिक संतुलन देखने को मिला। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और नर्मदापुरम संभाग से आने वाली महिला नेत्री माया नारोलिया को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर भाजपा महिला वोट साधेगी तो वहीं उज्जैन संभाग के मंदसौर से आने वाले किसान नेता और वर्तमान में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंसीलाल गुर्जर को राज्यसभा भेजकर भाजपा किसानों के वोट साधेगी। इससे पहले ग्वालियर संभाग से आने वाले ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह को भाजपा सरकार में मंत्री बनाया गया। वहीं एसटी मोर्चा से कलसिंह भाबर को विधानसभा टिकट देकर एसटी मोर्चा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा, राज्यसभा में मोर्चा अध्यक्षों को आगे लाकर भाजपा ने निश्चित ही कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया। अब लोकसभा चुनाव की बारी है ऐसे में सूत्रों की मानें तो युवा कार्यकर्ताओं और युवाओं के वोट साधने के लिए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार को भाजपा लोकसभा चुनाव लड़ा सकती है क्योंकि वैभव पवार सामान्य परिवार से छात्र राजनीति में आए और फिर विद्यार्थी परिषद में लंबे समय तक कार्य किया वहीं मोर्चा अध्यक्ष रहते हुए नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने के लिए विभिन्न अभियान चलाए। मोर्चा में लगातार गतिविधियों को सक्रिय रखने वाले वैभव पवार बालाघाट लोकसभा से आते हैं। इस बार वैभव पवार को युवा चेहरे के तौर पर लोकसभा चुनाव के मैदान में लाकर भाजपा युवाओं को साध सकती है और ये संदेश दे सकती है कि भाजपा में युवाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व भी मिलता है और युवाओं को आगे भी बढ़ाया जाता है। कहा जा रहा है कि जिस तरह भाजपा की रणनीति सभी वर्गों को साथ लेकर चलने है कि उससे वैभव पवार युवा वर्ग में बड़े चेहरे के तौर पर देखे जा रहे हैं। वैभव पवार कैसे बन सकते हैं संगठन की पंसद सिवनी के सामान्य परिवार से निकलकर विद्यार्थी परिषद में रहते हुए छात्र राजनीति की। लंबे समय बाद युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिली। बतौर प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कार्यकर्ताओं को गतिविधियों में सक्रिय रखा। युवा चौपालों के माध्यम से नव मतदाताओं के बीच में पहुंचे। विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नव मतदाताओं का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया। भाजपा संगठन ने कई बड़े अभियान और कार्यक्रम युवा मोर्चा को सौंपे, जिनमें सबसे बड़ा अभियान रहा ‘हर-भरा मध्यप्रदेश’ जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्योपुर में वृक्षारोपण किया था। वहीं युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किए युवा सम्मेलनों में से एक जबलपुर का युवा सम्मेलन जिसमें भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी सम्मिलित हुए। वैभव पवार ने इन अभियानों में पाई सफलता वन बूथ-20 यूथ, संगठन ही सेवा, युवा सम्मेलन, हरा-भरा मप्र, पंचायत समिति गठन, समय-समय पर रक्तदान कैंप, खेलेगा मप्र, खिलते कमल, युवा चौपाल, बाइक रैली, तिरंगा यात्रा, बूथ सशक्तिकरण अभियान जैसे अभियानों और कार्यक्रमों में युवा मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष वैभव के नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी निभाई है। इसी आधार पर कहा जा सकता है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में बालाघाट सीट से वैभव पवार को मैदान में उतार सकती है।

12 आईपीएस अफसरों के तबादले; बैतूल, नीमच एसपी को हटाया; उज्जैन एसपी का भी ट्रांसफर

Transfer of 12 IPS officers; Betul, Neemuch SPs removed; Ujjain SP also transferred मध्यप्रदेश शासन ने 12 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। आदिवासी पिटाई कांड के बाद बैतूल एसपी सिद्धार्थ चौधरी को हटाया गया है। उन्हें सेनानी, 8वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ किया गया है।उज्जैन एसपी सचिन शर्मा को मप्र भवन दिल्ली में अतिरिक्त आवासीय आयुक्त बनाया गया है। इनकी जगह दतिया एसपी प्रदीप शर्मा को उज्जैन का एसपी बनाया गया है। वहीं नीमच एसपी अमित तोलानी को सेनानी, 24वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल जावरा, रतलाम में पदस्थ किया गया है। अनिल सिंह कुशवाह को IG जबलपुर रेंज बनाया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किए ,

Bharatiya Janata Party announced candidates for the upcoming Rajya Sabha elections भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने दो राज्यों में होने वाले आगामी राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव हेतु निम्नलिखित नामों

ब्रेक के बाद फिर चला जेसीबी का पंजा ,पीर मंजिल चौक से जनपद चौक तक संयुक्त दल ने की कार्यवाही

JCB claws again after the break Joint team took action from Peer Manzil Chowk to Janpad Chowk हरिप्रसाद गोहे आमला । बीते दिनों से समूचे आमला शहर में अनुभागीय अधिकारी राजस्व शैलेंद्र बड़ोनिया के निर्देश पर प्रशासन द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में सरकारी भूमि पर स्थाई एवं अस्थाई अवैध अतिक्रमण हटाए जाने विभिन्न विभाग प्रमुखों की मौजूदगी में कार्यवाही की जा रही थी । की जा रही कार्यवाही को प्रशासन द्वारा कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था । मंगलवार अल्प ब्रैक के बाद प्रशासन का संयुक्त दल फिर एक बार जेसीबी के साथ पीर मंजिल चौक पहुंचा जिसे देख अतिक्रमण कर्ताओं में हड़कंप मच गया था । बहरहाल प्रशासन के संयुक्त दल में शामिल लोकनिर्माण विभाग सब इंजीनियर, नपा सब इंजीनियर , आर आई, पटवारी एवं नपा राजस्व, लोकनिर्माण विभाग कर्मचारियों द्वारा पी डब्लू डी सड़क से लेकर दुकानदारों के प्रतिष्ठानों तक दोनों और की भूमि की नपाई कर उन्हे स्वेक्षा से अपना अतिक्रमण हटाने समय दिया । दोपहर बाद सख्ती से की गई कार्यवाही में प्रशासन ने पीर मंजिल चौराहे से जनपद चौक तक रोड से दोनों ओर अतिक्रमण हटा दिया गया । इस दौरान दुकानों से बाहर निकले टीन शेड, सिमेंट चबूतरे, तौल काटे, टाइल्स सहित सीमेंट फ्लोर को भी  जेसीबी की सहायता से जमीदोज कर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया । कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण कर्ताओं द्वारा स्वयं ही अपने, अपने टीन शेड हटा प्रशासन का सहयोग किया । मिली जानकारी अनुसार उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा । इन्होंने क्या कहा संपूर्ण सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त होंगी जिसके लिए जनता का भी सहयोग प्रशासन को जरूरी है । शैलेंद्र बड़ोनिया अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आमला ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मप्र को छोड़ उप्र की संभालेंगे कमान, जीत का देंगे मंत्र

Chief Minister Dr. Yadav will leave MP and take charge of UP will give mantra of victory भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लोकसभा चुनाव की दृष्टि से उत्तरप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की कमान संभालेंगे। डॉ. यादव 13 फरवरी को यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के तहत आने वाली आजमगढ़-लालगंज-घोसी-बलिया और सलेमपुर समेत 5 लोकसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों की बैठकों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 बजे हवाई पट्टी मन्दूरी, आजमगढ़ पहुचेंगे। वे जयपुरिया स्कूल मिरिया कंधरापुर पहुंचकर दोपहर 12 बजे अपेक्षित श्रेणी की पहली बैठक लेंगे। दूसरी बैठक 1.30 बजे से तथा 2.45 बजे से अपेक्षित श्रेणी की तृतीय बैठक में शामिल होंगे। सीएम 3 बैठकों को करेंगे संबोधित अपने एक दिवसीय यूपी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव 3 बैठकों में अपेक्षित श्रेणी के पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। जिनमें जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी एवं लोकसभा प्रबंध समिति के पदाधिकारी, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायच सदस्य शामिल होंगे। भाजपा का लक्ष्य है 400 पार- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटों का लक्ष्य लिया है। इसी लक्ष्य पूर्ति के उद्देश्य से भाजपा ने देशभर में लोकसभा क्षेत्रों को क्लस्टर के रूप में बांटा है। पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी क्लस्टर स्तर पर जाकर बैठकें लेकर कार्यकर्तोओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसी तारतम्य में मुख्यमंत्री डॉ. यादव यूपी के आजमगढ़ क्लस्टर के तहत आने वाली 5 लोकसभा क्षेत्रों में बैठकें लेंगे।

भोपाल में सीएम हेल्पलाइन में 5 हजार शिकायतें पेडिंग

5 thousand complaints padding in CM Helpline in Bhopal भोपाल। राजस्व प्रकरण और शिकायतों को निपटाने में अधिकारी सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं। यही वजह है कि अब भी सीएम हेल्पलान पर लगभग पांच हजार शिकायतें लंबित हैं और लगभग पांच सौ राजस्व प्रकरण लंबित हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई टीएल बैठक के दौरान एडीएम और सीईओं ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाते हुए चेतावनी दी है।बैठक में एडीएम हरेद्र नारायण, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, सभी एसडीएम, डीप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे। जानकारी के अनुसार राजस्व महाअभियान के तहत भोपाल जिले को पहले स्थान पर लाने के लिए सभी तरह की शिकायतों, राजस्व प्रकरणों सहित अन्य विभाग के प्रकरणों का निराकरण करने के लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निर्देश दिए थे। इसके बाद राजस्व अधिकारियों ने नामांतरण, बंटान, सीमांकन सहित अन्य काम को निपटाने का काम तो शुरू किया था लेकिन इसकी रफ्तार में फिर से कमी आ गई है।हालात यह है कि बैरसिया, कोलार, हुजूर, गोविंदपुरा, संत हिरदाराम नगर, शहर, एमपीनगर, टीटीनगर में लगभग 500 राजस्व प्रकरण लंबित हैं। जबकि सीएम हेल्पलाइन पर कुल 13 हजार शिकायतें विभिन्न विभागों की दर्ज हुई हैं। इनमें से पांच हजार शिकायतें अब भी लंबित हैं।टीएल बैठक में जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह ने विभागानुसार शिकायतों और प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिम्मेदार एसडीएम, तहसीलदारों को फटकार लगा दी। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द लंबित प्रकरण और मामलों का निराकरण करें।

हमीदया अस्पताल में हफ्ता वसूली की जांच जारी

Investigation of week recovery continues in Hamiday Hospital भोपाल। मप्र मानव अधिकार आयोग ने भोपाल जिले के तीन मामलों मे संज्ञान लिया है। भोपाल जिले के हमीदिया अस्पताल में असामाजिक तत्वों द्वारा कर्मचारियों से हफ्ता वसूली करने का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्व रात के समय अस्पताल में घुसकर कर्मचारियों से हफ्ता वसूली कर रहे है। इस संबंध में अस्पताल कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। मामले में संज्ञान लेकर आयोग ने अधीक्षक, हमीदिया अस्पताल और पुलिस कमिश्नर को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।इन मामलों में भी लिया संज्ञानआयोग ने भोपाल के शाहपुरा इलाके की एक बस्ती में रहने वाली 47 वर्षीय महिला के साथ एक युवक द्वारा शारीरिक दुराचार करने और मिसरोद थानाक्षेत्र में पुलिस विभाग के एक आरक्षक द्वारा युवती के साथ दुराचार और दैहिक शोषण करने के मामले में संबंधित अधिकारियों के जांच के निर्देश देने के साथ ही मामले की रिपोर्ट तलब की है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet