LATEST NEWS

दो लाख बहनों के काटे नाम मोहन सरकार ने, नेता प्रतिपक्ष

Mohan government deleted names of two lakh sisters Leader of Opposition भोपाल ! नेता प्रतिपक्ष ने लगाया आरोप, कहा- सरकार ने घटाई लाडली बहना की संख्या, दो लाख बहनों के काटे नाम शिवराज सरकार के कार्यकाल की महत्वपूर्ण योजना लाडली बहना एक बार फिर सवालों के घेरों में है। कांग्रेस ने योजना को लेकर सूबे की नई नवेली मोहन सरकार पर निशाना साधा था। लाडली बहना योजना को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर लाडली बहना योजना में दो लाख नाम घटाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इधर, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन सरकार यादव ने बुधवार को लाडली बहना योजना के तहत सातवीं किस्त डाली। इसमें 1250 रुपए की धन राशि लाभार्थी बहनों के खाते में डाली गई। इसमें 1.29 करोड़ बहनों को 1576 करोड़ ट्रांसफर किए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष का वार योजना को लेकर सोशल मीडिया साइट एक्स पर नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने लिखा कि नई सरकार ने घटाई 2 लाख लाडली बहना, झूठे विज्ञापनों की सच्चाई। कर्ज का बोझ नहीं ढो पा रही विज्ञापन से बनी भाजपा सरकार। प्रदेश की लाखों लाडली बहनों से झूठ बोल कर वोट ले लिए और अब उन्हीं में से 2 लाख बहनों की छंटनी कर दी। नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि जब सितंबर में शिवराज सीएम थे, तब लाडली बहनों की संख्या 1.31 करोड़ थी, अब नए सीएम मोहन यादव जी ने इस संख्या को छांटकर 1.29 करोड़ कर दिया है यानी 2 लाख तो नई सरकार बनते ही घटा दी। सरकारी विज्ञापन इसका प्रमाण है, जनता खुद देखे लोकसभा चुनाव के बाद ये संख्या कितनी बचेगी, ये तो नए सीएम ही तय करेंगे।

दुनिया में धाक जमाती हिंदी

विश्व हिंदी दिवस पर विशेष हिंदी महज एक भाषा नहीं बल्कि यह करोड़ों भारतीयों की संस्कृति, सभ्यता, साहित्य और इतिहास को बयां करती है और उन्हें एकता के सूत्र में बांधती है। हिंदी भारतीयों के मान, सम्मान और स्वाभिमान की भाषा है। हिंदी भाषा ही नहीं यह भावों की अभिव्यक्ति है। हिंदी मातृभूमि पर मर मिटने की भक्ति है। हिंदी हमारा ईमान है और हिंदी हमारी पहचान है। हिंदी सोच बदलने वाली भाषा है। यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची परिचायक भी है। आइए जानते हैं विश्व हिंदी दिवस पर विश्व में हिंदी के बढ़ते प्रभाव और उसका महत्व। डॉ. केशव पाण्डेय (अतिथि संपादक) 10 जनवरी को पूरी दुनिया में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। प्रत्येक भारतीय के लिए यह बेहद गर्व की बात है। बहुल सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की संभवतः सबसे वैज्ञानिक भाषा है। जिसे दुनिया भर में समझने, बोलने और चाहने वाले लोग बड़ी संख्या में मौजूद हैं। हिंदी भाषा वक्ताओं की ताकत है, लेखकों का अभिमान है। करोड़ों भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के साथ ही हमारी आन-बान, शान और अभिमान है। हिंदी को राष्ट्र की अस्मिता और प्रणम्य का प्रतीक माना जाता है। इसके हर शब्द में गंगा जैसी पावनता और गगन सी व्यापकता है। समुद्र सी गहराई और हिमालय सी ऊंचाई है, जो इसे महान बनाती है। यही वजह है कि पूरी दुनिया विश्व हिंदी दिवस मना रही है।यदि हम हिंदी भाषा के विकास की बात करें तो यह कहना मुनासिब होगा कि पिछली शताब्दी मेंं हिंदी का तेजी से विकास हुआ है और दिनों-दिन इसका प्रभाव बढ़ रहा है। हिंदी का करीब एक हजार वर्ष पुराना इतिहास है। संस्कृत भारत की सबसे प्राचीन भाषा है, जिसे देवभाषा भी कहा जाता है। माना जाता है कि हिंदी का जन्म भी संस्कृत से हुआ है। ज्यादातर शब्द संस्कृत, अरबी और फारसी भाषा से लिए गए हैं। यह मुख्य रूप से आर्यों और पारसियों की देन है। इस कारण हिन्दी अपने आप में एक समर्थ भाषा है।भारत में अनेक भाषाएं बोली जाती हैं, बावजूद इसके हिंदी सबसे ज्यादा बोली, लिखी व पढ़ी जाती है। इसीलिए हिंदी भारत की सबसे प्रमुख भाषा है। 26 जनवरी 1950 को संसद के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को प्राथमिक भाषा माना गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में भाषण देकर विदेशी धरती पर मातृभाषा का मान बढ़ाया। हिन्दी के जहां अंग्रेजी में मात्र 10 हजार मूल शब्द हैं। वहीं हिन्दी के मूल शब्दों की संख्या 2 लाख 50 हजार से भी अधिक है। हिन्दी विश्व की एक प्राचीन, समृद्ध तथा महान भाषा होने के साथ हमारी राजभाषा भी है। हिन्दी ने भाषा, व्याकरण, साहित्य, कला, संगीत के सभी माध्यमों में अपनी उपयोगिता, प्रासंगिकता एवं वर्चस्व कायम किया है। हिन्दी की यह स्थिति हिन्दी भाषियों और हिन्दी समाज की देन है, हमें अहसास होना चाहिये कि हिन्दी दुनिया की किसी भी भाषा से कमजोर नहीं है। हिंदी भाषा के इतिहास पर पुस्तक लिखने वाला कोई हिंदुस्तानी नहीं बल्कि फ्रांसीसी लेखक ग्रेसिम द टैसी था। हिंदी के बढ़ते प्रभाव के कारण ही ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में अच्छा और सूर्य नमस्कार जैसे कई हिंदी शब्दों को शामिल किया गया है।हिंदी का वर्चस्व बढ़ाने के लिए 2006 में तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। तब से इसकी वर्षगांठ के उपलक्ष में हर साल मनाया जाता है। आज दुनियाभर में अंग्रेजी और मंदारिन के बाद हिंदी तीसरे नंबर की सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। सर्वे एजेंसी स्टैटिस्टा की रिपोर्ट के मुताबिक देश भर में 43. 63 प्रतिशत लोग हिंदी भाषा बोलते और समझते हैं।भारत के अलावा फिजी, मॉरीशस, सूरीनाम, त्रिनिनाद, टोबैगो, गुयाना, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान में हिंदी बोली जाती है। इसके चलते इंटरनेट की दुनिया में अब हिंदी का वर्चस्व बढ़ रहा है।यही कारण है कि हिंदी आज दुनिया भर में इंटरनेट की पसंदीदा भाषा बन रही है। प्रति वर्ष 94 फीसदी हिंदी भाषी जुड़ रहे हैं, जबकि अंग्रेजी के महज 17 प्रतिशत हैं। गूगल-केपीएमजी रिसर्च, सेंसस इंडिया और आईआरएस की सर्वे रिपोर्ट को मानें तो आने वाले साल में हिन्दी में इंटरनेट उपयोग करने वाले अंग्रेजी वालों से ज्यादा हो जाएंगे। एक अनुमान के मुताबिक 34 करोड़ लोग हिन्दी का उपयोग करने लगेंगे। हिंदी के बढ़ते प्रभाव का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुनिया की मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने अपना एप हिन्दी में लॉन्च किया। ओएलएक्स, फ्लिपकार्ट सहित विभिन्न कंपनियों के प्लेटफॉर्म पहले ही हिन्दी में उपलब्ध हैं। स्नैपडील भी हिन्दी में आ चुका है। 2023 तक 16.1 करोड़ लोगों ने डिजिटल पेमेंट के लिए हिन्दी का उपयोग किया। जबकि 2016 में यह संख्या 2.2 करोड़ थी। 2016 में डिजिटल माध्यम में हिन्दी समाचार पढ़ने वालों की संख्या 5.5 करोड़ थी। जो 2023 में बढ़कर 24.4 करोड़ तक हो गई।इसी को दृष्टिगत रखते हुए इस बार हिंदी दिवस मनाने की थीम “ हिंदी पारंपरिक ज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता“ रखी गई है।विदेशों में हिंदी जनमानस के दिलो दिमाग पर अपनी छाप छोड़ रही है। लंदन में हिंदी पढ़ाई जा रही है। जर्मन में ऐसे स्कूल और गुरुकुल हैं जहां बच्चों को हिंदी के साथ ही संस्कृत भी पढ़ाई जाती है। क्योंकि हिंदी सोच बदलने वाली भाषा है। यह दुनिया की प्राचीन समृद्ध और सबसे सरल भाषा है। वर्तमान में दुनियाभर के करोड़ों लोग हिंदी बोलते हैं और लिखते भी हैं। कह सकते हैं कि दुनिया के भाल पर चंदन की भांति चमकने वाली हिंदी अपनी धाक जमा रही है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को मिले तीन नए न्यायाधीश, नियुक्त की अनुशंसा

Madhya Pradesh High Court gets three new judges, recommendation for appointment मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज की नियुक्ति के लिए न्यायिक अधिकारी रामकुमार चौबे, एडवोकेट दीपक खोत और एडवोकेट पवन कुमार द्विवेदी के नामों की अनुशंसा। जबलपुर। भारत के प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले सुप्रीम कोर्ट कालेजियम ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए न्यायिक अधिकारी रामकुमार चौबे के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की है। मप्र हाई कोर्ट में 40 न्यायाधीश नियुक्तवर्तमान में मप्र हाई कोर्ट में 40 न्यायाधीश नियुक्त हैं। जबकि कुल स्वीकृत पद 53 हैं। लिहाजा, तीन जज बढ़ने से कुल जज 43 हो जाएंगे। बहरहाल, सुप्रीम कोर्ट कालेजियम की अनुशंसा पर राष्ट्रपति की मुहर की प्रतीक्षा है।

पुलिस की जुआरियों पर बड़ी कार्रवाई जप्त किए एक लाख रुपए

Police took major action against gamblers seized one lakh rupees शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों सजते हैं जुआरियों के अड्डे कार्यवाही को लेकर थपथपाई जा रही पीठ बहोरीबंद क्षेत्र में हुई कार्यवाही 1लाख रुपए जप्त कटनी। जिले में जुआ फड़ संचालित होने की खबरें अब आम होती जा रही हैं। पूर्व में भी कटनी के एनकेजे क्षेत्र के अलावा स्लीमनाबाद, ढीमरखेड़ा, उमरियापान के बाद अब बहोरीबंद क्षेत्र में फड़ संचालित होने की खबरें सामने आई हैं। विगत दिवस बहोरीबंद थाना क्षेत्र के एक गांव में कार्यवाही को अंजाम देते हुए पुलिस ने स्थानीय जुआड़ियों के अलावा कटनी, जबलपुर, सिहोरा के साथ-साथ बूढ़ागर से आए लगभग एक दर्जन जुआडियो को पकड़ा। हैरत इस बात की है कि कड़कड़ाती ठंड में दूर-दूर से आए जुआ के इन शौकीनों से पुलिस ने केवल 1 लाख रुपए जप्त किए। बहोरीबंद क्षेत्र में गत दिवस की गई जुआ फड़ की रेट कार्यवाही को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। चर्चा तो इस बात की भी है कि उक्त जुआ फड़ से लाखों रुपए बरामद हुए हैं लेकिन उन रुपयों का क्या हुआ इसका पता नही चल सका।पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक अभीजीत कुमार रंजन द्वारा अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अति पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के मार्गदर्शन एवं एस डी ओ पी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के निर्देशन में 06 जनवरी 24 एवं 07 जनवरी 24 की दरमियानी रात को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि पूर्णिमा गौतम के खेत भखरवारा रोड कुआ में बने मकान के पीछे बल्ब की रोशनी में बैठकर कुछ लोग ताश पत्तो पर रुपये पैसे का हार जीत दांव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे है। सूचना की तस्दीक पर पूर्णिमा गौतम के खेत के मकान के पीछे तरफ कई लोग बल्ब के उजाले मे बैठे दिखे। गाङी दूर खड़ी कर हमराह स्टाफ को साथ लेकर पैदल सावधानी पूर्वक जाकर रेड किया तो दो जगहो पर एक फड मे 6 व्यक्ति दूसरे फड मे 05 व्यक्ति जमीन मे बैठे ताश पत्तो से रुपये पैसे की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते मिले। जिन्हे स्टाफ के मदद से घेरकर पकङा गया। एक फङ मे 5 व्यक्ति, ताश के 52 पत्ते व नगदी 57500 रुपये दूसरे फङ मे 06 व्यक्ति, ताश के 52 पत्ते नगदी 49500 रुपये मिले। जुआङियो से ताश की दो गड्डी तथा नगदी 57500 एवं 49500 रुपये कुल 1 लाख 7000 रुपये जप्त किये गये। उक्त जुआ फड़ से आरोपियो गुलाम हुसैन नि मिशन चौक कटनी, रज्जू उर्फ राजेश गुप्ता नि सिहोरा, उमेश चौबे नि तेवरी, कुलदीप सिंह बैस नि पन्ना मोङ रोड कटनी, नीलेश सोनी नि गोसलपुर, अकबर खान मंसूरी नि खितौला सिहोरा, लकी असाटी नि बुढागर, हरजीत सिंह पंजाबी नि गोसलपुर, पराग असाटी नि बुढागर, प्रशांत चौरसिया नि बुढागर, राकेश गुप्ता नि ग्राम कुआं के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अलग अलग 02 मामले पंजीबद्ध किये गये है। कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक सुरेन्द्र शर्मा थाना प्रभारी बहोरीबंद, सउनि अनुराग पाठक, आर. कोमल, विशाल, दयानंद, दीपक सिंह की रही।इनका कहना हैकार्यवाही को लेकर बातचीत करते हुए बहोरीबंद थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि पकड़े गए जुआड़ी जुआ के आदी हैं। यह लोग जगह बदल बदल कर जुआ फड़ जमाते हैं। 1 महीने से इन लोगों की लोकेशन तलाश की जा रही थी काफी मशक्कत के बाद गत रात्रि इन्हें पकड़ने में सफलता मिली।

नदी में पानी होने से नहीं हो सका सीमांकन,बैरंग लौटे अधिकारी सैकड़ों ग्रामीणों ने कि थी शिकायत।

Demarcation could not be done due to water in the river officials returned empty handed Hundreds of villagers had complained. मामला अवैध रेत खनन का स्वीकृत कहीं की और खनन कहीं पर लालबर्रा। नगर मुख्यालय से पांच किलोमीटर कि दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत ददिया अन्तर्गत आने वाले पोटिया पाट (वैनगंगा नदी)के नाम से स्वीकृत रेत घाट जो कि जानकारी अनुसार विगत कई महिनों से बंद है जिससे ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल पा रहा था जिसकी शिकायत सरपंच प्रतिनिधि रज्जू भलावी व जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनीराम भोयर तथा सैकड़ों ग्रामीणों के द्वारा विगत तीन से चार माह पहले कलेक्टर कार्यालय में जाकर शिकायत कि गई थी तथा पुर्व में सरपंच प्रतिनिधि व जनपद सदस्य प्रतिनिधि तथा ग्रामीण जनों के द्वारा अवैध रूप से आ रहे डम्परो को रोककर स्थानीय प्रशासन को जगाने का प्रयास किया गया था और मौके स्थल से ही थाना प्रभारी व तहसीलदार को फोन पर जानकारी देकर अवगत कराया गया था तब जाकर वैनगंगा नदी के समीप पर ही स्थित किराना दुकान के समीप पर नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी तथा खनिज अधिकारी पहुंचे थे जहां पर नव डम्परो के दस्तावेज कि मौखिक रूप से जांच कि गई थी तथा रेत के डम्परो को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था और आगामी कार्यवाही का आश्वासन अधिकारियों के द्वारा ग्रामीणजनों व पंचायत प्रतिनिधियों को दिया गया था लेकिन मामला राजनीतिक रसूख के चलते दब गया था लेकिन जैसे ही जिले में सत्ता का परिवर्तन हुआ है दबा मामला फिर से बाहर आ गया है तथा पुनः दबे मामले कि जांच प्रारंभ होने लगी वहीं जानकारी अनुसार 8 जनवरी को राजस्व निरीक्षक अशोक उईके अपने अधिनस्थ कर्मचारियों के साथ शिकायत कि जांच करने सीमांकन करने पहुंचे थे जहां पर रज्जू भलावी सरपंच प्रतिनिधि, मनीराम भोयर प्रतिनिधि जनपद सदस्य, सहित अन्य और ग्रामीण जन मौजूद थे लेकिन नदी में पानी अधिक होने से उक्त नदी घाट का सीमांकन कार्य नहीं किया जा सका वहीं चर्चा में राजस्व निरीक्षक अशोक उईके ने कहा कि ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों ने घाट को लेकर शिकायत कलेक्टर कार्यालय में जाकर शिकायत दर्ज कराये थे उन्हीं के आदेश पर आज स्वीकृत घाट का सीमांकन करने अमलें के साथ पहुंचे थे साथ में ग्रामीण जन भी मौजूद रहे पानी होने से सीमांकन कार्य नहीं हो सका सभी लोगों के सामने पंचनामा तैयार किया गया है अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा वहीं इस दौरान रज्जू भलावी सरपंच प्रतिनिधि, मनीराम भोयर जनपद सदस्य प्रतिनिधि, प्रेमलाल राहंगडाले, विनोद बुराडें, प्रमोद हरिनखेडे, शंकर लुटे, अशोक बोपचे, आनंद बोपचे, तुलसीराम बोपचे, योगेश सोनबिरसे,साजन क्षीरसागर, जियालाल बोपचे,शिव ठाकरे, राहुल ठाकरे, राजकुमार मंडावी,किरण लांजेवार, बाबूलाल बिसेन, संतोष बिसेन, मनोज लुटे, कृष्ण कुमार देशकर, योगेश पंचेश्वर, मिथलेश ठाकरे, श्रीराम बुराडे, बाबा जी बाहेश्वर, सहित अन्य सभी ग्रामीण लोगों ने कार्यवाही कि मांग जिला प्रशासन से कि है।

उच्च शिक्षा विभाग ने बनाया सोशलॉजी से पीएचडी धारक को स्पोर्ट्स में अतिथि विद्वान

Higher Education Department appointed PhD holder from Sociology as guest scholar in sports भोपाल। शिक्षा विभाग में अतिथि विद्वान की नियुक्ति में बड़ी गड़बड़ी प्रकाश में आई हैं। ताज़ा मामला सागर के आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज का सामने आया है जिसमें सोशलॉजी से पीएचडी धारक आवेदक को स्पोर्ट्स में अतिथि विद्वान के रूप में नियुक्ति दे दी गई है। इस गड़बड़ी में महाविद्यालय प्रशासन से लेकर स्थानीय एडी कार्यालय और उच्च शिक्षा विभाग का भोपाल संचालनालय में पदस्थ शीर्ष अधिकारी की भी संलिप्तता नज़र आ रही है। दिलचस्प पहलू यह है कि विभाग द्वारा अपने ही नियमों का पालन नहीं किया गया है। यानि अतिथि विद्वानों की नियुक्ति में संबंधित विषय में पीएचडी/ नेट /स्लेट अथवा सेट को अनिवार्य योग्यता में शामिल किया गया है। लेकिन हाल ही में जारी की गई सूची में विभाग ने प्रमाणिक योग्यताओं को दरकिनार करते हुए अयोग्य को नियुक्ति दे दी। उच्च शिक्षा विभाग की इस कार्यप्रणाली से जहां अतिथि विद्वानों की नियुक्तियों में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ योग्य और जरूरतमंद आवेदकों का हक भी मारा जा रहा है।

shaadi.com के माध्यम से जीवन संगिनी की तलाश करना एक व्यक्ति को भारी पड़ा

Searching for life partner through shaadi.com proved costly for a person ग्वालियर ! पत्नी का निधन होने के बाद दूसरी शादी के लिए shaadi.com के माध्यम से जीवन संगिनी की तलाश करना ग्वालियर के एक अधेड़ व्यक्ति को भारी पड़ा है उसे न सिर्फ रुपए टोकन अमाउंट के नाम पर ले लिए गए बल्कि रुपए लेने वाले लोगों ने अब अपने मोबाइल भी बंद कर लिए हैं ऐसे में पीड़ित अधेड ने मामले की शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर की है पुलिस अधिकारियों द्वारा इस मामले में विवेचना की जा रही है. दरअसल ग्वालियर के रहने वाले हीरालाल खटीक की कुछ वर्ष पहले पत्नी की मौत हो चुकी है ऐसे में हीरालाल द्वारा दूसरी शादी करने के लिए shaadi.com के माध्यम से कुछ नंबरों पर संपर्क किया गया था और उनसे टोकन अमाउंट जमा करने को कहा गया था जिस पर उन्होंने 5 से ₹7000 टोकन राशि के रूप में जमा भी कर दिए थे बाद में जिन नंबरों पर उसने संपर्क किया था वह नंबर बंद आने लगे ऐसे में पीड़ित ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है पुलिस जनसुनवाई में मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मीणा का कहना है कि हीरालाल खटीक की शिकायत पर मामला साइबर सेल को सौंप दिया गया है और उसके साथ ठगी की वारदात करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है. बाईट,,, अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि अर्पित।

Chief Minister Vishnu Dev Sai paid tribute to Nandkumar Baghel. विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर स्थित पाटन सदन पहुंचे। उन्होंने पाटन सदन में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता स्वर्गीय नंदकुमार बघेल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल एवं उनके परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से उनके परिवारजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक किरण सिंहदेव ने भी स्वर्गीय नंदकुमार बघेल को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंत्रालय में वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जिला ग्वालियर और सागर के हितग्राहियों से किया संवाद

Chief Minister Dr. Mohan Yadav interacted with the beneficiaries of Gwalior and Sagar districts under the Vikas Bharat Sankalp Yatra through VC in the Ministry. मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ग्वालियर की श्रीमती रामा यादव और तोड़ा बाई एवं सागर के श्री कल्याण प्रजापति और श्रीमती सीता प्रजापति से किया संवाद ग्वालियर ! मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी वाली यात्रा है केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने वाली यात्रा से विकास का कारवां लगातार बढ़ता रहेगामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मात्र 50 दिनों की अल्प अवधि में यात्रा के दौरान 10 करोड़ से अधिक लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिला है। आगामी 26 जनवरी तक समाज को केंद्र की लोकहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हितग्राहियों से केंद्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, यात्रा का सुचारू संचालन, योजनाओं के लाभ की सूचना सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी ली। साथ ही हितग्राहियों से उनकी कुशलक्षेम पूछ सफल और सुखद भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल बनाने के लिए यात्रा के संचालन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए निर्देशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यात्रा के दौरान जनता में लगातार उत्साह बनाए रखें और उन्हें केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सतत देमुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहें इसका विशेष ध्यान रखें अधिकारीगण ,डॉ यादव ने दिए निर्देश कहा यात्रा की प्रगति का सतत मॉनिटरिंग करें और यात्रा के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु पूर्ण समर्पण से कार्य करें

31000 से अधिक बैगा जनजाति के समग्र विकास पर विभाग का फोकस रहे – जिपं सीईओ।

The department’s focus should be on the overall development of more than 31000 Baiga tribe – district CEO. 12 जनवरी को होगा सूर्य नमस्कार का आयोजन प्रदेश में विभाग के रैंक पर होगी समीक्षा बालाघाट। कलेक्टर सभागृह में जिपं सीईओ श्री डीएस रणदा और एडीएम श्री ओपी सनोडिया ने संयुक्त रूप से समयावधि पत्रों की बैठक में जिपं सीईओ द्वारा प्रधानमंत्री जन-मन योजना अंतर्गत किये जाने वाले कार्यो की विभिन्न विभागों से जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि हितग्राही मूलक योजनाओं के अलावा संबंधित विभागों को सड़क बिजली पानी, स्वास्थ्य केंद्र, मोबाईल नेटवर्क तथा सक्रिय शौचालयों सहित अन्य‍ विकास कार्यो पर भी फोकस करना अत्यंरत आवश्यक है। खासकर सर्वे के बाद निकलकर आये 260 ग्रामों में जहां विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा निवासरत है। 7357 हाऊस होल्ड में रहने वाली 31033 बैगा जनजाति की जनसंख्या के समग्र विकास पर फोकस करना ही जन-मन योजना है। इसलिये संबंधित विभाग 15 जनवरी तक चाहे आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाता, वनाधिकार पट्टे, राशन कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि शत प्रतिशत रूप से प्रदान करने के लिये कार्य करना सुनिश्चित करें। अभी वर्तमान में किसान सम्मन निधि के 243 हितग्राहियों में से सिर्फ 25 को सम्मान निधि का लाभ प्राप्त हो रहा है। वहीं आयुष्मान भारत योजना में विशेष पिछड़ी जनजाति के 3683 में से 358 को लाभ दिया जा रहा है। 15 जनवरी के बाद ये सारे कार्य शत प्रतिशत रूप से करना है। बैठक के दौरान सभी विभागों के विभाग प्रमुख और जनपद स्तरीय अमला वीसी के माध्यम से टीएल बैठक से जुड़ा। उत्कृष्ठ विद्यालय में होगा सूर्य नमस्कार 12 जनवरी को प्रतिवर्ष होने वाले सूर्य नमस्कार के संबंध में भी बैठक में चर्चा की गई। इस वर्ष सूर्य नमस्कार का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ठ विद्यालय में प्रस्तावित है। प्रात: 9 बजे से 10:30 बजे तक होने वाले इस आयोजन में सभी विभागों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। बैठक के दौरान उपार्जन के संबंध में धान परिवहन की जानकारी ली गई। साथ ही मानवाधिकार आयोग व अन्य लंबित पत्रों की समीक्षा भी की गई। सीएम हेल्पलाईन के संबंध में एडीएम श्री सनोडिया ने कहा कि अब प्रदेश विभाग की रैंक के आधार पर समीक्षा की जायेगी इसलिये विभाग प्रमुख ये सुनिश्चित करे कि एक-एक सीएम हेल्पलाईन की जानकारी रखे और उसके त्वरित निराकरण पर फोकस करे।

खीरे के पानी में छुपे हैं अद्भुत गुण, इन 6 बीमारियों में होता है फायदेमंद

Amazing properties are hidden in cucumber water it is beneficial in these 6 diseases रोज सुबह खीरे का पानी पीने से स्किन का ग्लो बना रहता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। आजकल अनियमित जीवनशैली और खानपान में लापरवाही के कारण लोग कम उम्र में ही कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। ऐसे में यदि आप दिन की शुरुआत ही व्यवस्थित तरीके से कर दें तो आप कई समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। सुबह उठते ही शरीर को डिटॉक्स करने से लिए पानी पीने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके स्थान पर यदि आप खीरे का पानी का सेवन करेंगे तो सेहत को कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है। यहां डायटिशियन मीना कोरी खीरे के पानी के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दे रही है। शरीर में पानी की कमी नहींसुबह यदि आप खीरे का पानी का सेवन करते हैं तो शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। सामान्य जल की तुलना में खीरे का पानी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। यह पानी सुगंधित होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। यह पानी शरीर की आंतरिक सफाई में अहम भूमिका निभाता है। वजन घटाने में मददगारखीरा एक ऐसी सब्जी है, जिसमें कैलोरी काफी कम होती है। यदि सुबह सुबह खीरे का पानी पीते हैं तो इससे पेट काफी देर तक भरा हुआ रहता है। यह वजन कम करने में मदद करता है। खीरे का पानी एक डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में काम करता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। खीरे के पानी में घुलनशील फाइबर भी होता है, जो शरीर का वजन नहीं बढ़ने देता है। कंट्रोल में रहता है ब्लड प्रेशरखीरे के पानी में पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। खीरे का पानी किडनी में जमा सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करता है। खीरे का पानी पीने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है।स्किन में बढ़ता है ग्लोरोज सुबह खीरे का पानी पीने से स्किन का ग्लो बना रहता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। खीरे के पानी में विटामिन, खनिज और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व भी होते हैं, जो स्किन को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम शुरू ,सदन में बात रखते समय जोश दिखाएं, पर वो होश से नियंत्रित हो ,विस अध्यक्ष

विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम शुरू, विस अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने कहा- सदन में बात रखते समय जोश दिखाएं, पर वो होश से नियंत्रित हो नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मप्र विधानसभा में आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला।भोपाल। सदन में भूमिका और आचरण कैसा हो, जनहित के मुद्दों को कैसे नियम-प्रक्रिया के अंतर्गत उठाया जाए, बजट चर्चा में किस तरह बात रखें और अन्य विधायी कार्यों की क्या प्रक्रिया है? ऐसे कई पहलुओं को मध्य प्रदेश के विधायक जानेंगे। इसके लिए विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम मंगलवार सुबह 11 बजे विधानसभा के मानसरोवर सभागार में शुरू हुआ। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जनप्रतिनिधि को नियम-प्रक्रिया की जानकारी हो : तोमरविधायकों के प्रबोधन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अच्छा जनप्रतिनिधि बनने के लिए जरूरी है कि उसे नियम-प्रक्रिया की जानकारी हो। आज यह प्रचलन हो गया है कि सदन में चिल्ला कर बोलो तो अच्छा समझ जाएगा। सदन में बात रखते समय जोश दिखे पर वह होश से नियंत्रित हो। गुस्सा आचरण में झलक में नहीं चाहिए। सार्वजनिक हितों के प्रश्नों का अध्ययन होना चाहिए। प्रशिक्षण से आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। इस कार्यक्रम में शिरकत करने लोकसभा अध्यक्ष मंगलवार सुबह कोटा से भोपाल पधारे। यह सत्र “ प्रभावी विधायक कैसे बनें, संसदीय शिष्टाचार एवं आचरण विषय पर केंद्रित होगा, जिसमें नवनिर्वाचित विधायकों को संसदीय आचरण व व्यवहार के टिप्स दिए जाएंगे। इस सत्र में लोकसभा स्पीकर के अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, उप्र विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष मंग सिंघार भी अपने विचार रखेंगे। सत्र के प्रारंभ में लोकसभा महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह का संबोधन होगा।

अवैध रूप से ट्रान्सफार्मर रखकर विद्युत चोरी करने पर ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

FIR lodged against contractor for stealing electricity by illegally placing transformer भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने गुना जिले के आरोन वितरण केन्द्र अंतर्गत बाहुबली कालोनी, राघौगढ़ रोड आरोन में अनधिकृत रूप से अवैध ट्रान्सफार्मर रखकर विद्युत चोरी करने तथा विद्युत लाईनों से छेड़छाड़ करने के आरोप में ठेकेदार शिवकुमार रघुवंशी पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के गुना वृत्त के आरोन वितरण केन्द्र अंतर्गत जूनियर इंजीनियर पुष्पराज सिंह की ओर से सहायक अभियंता आशीष सक्सेना, लाइन स्टाफ भूपेन्द्र यादव, लाईन हेल्पर अमरसिंह, आऊटसोर्स कर्मचारी नवल कलावत ने निरीक्षण के दौरान आरोपी ठेकेदार शिवकुमार रघुवंशी एवं धर्मवीर रघुवंशी पुत्र मोहन सिंह रघुवंशी के बाहुबली कालोनी राघौगढ़ रोड आरोन में अनधिकृत रूप से अवैध ट्रान्सफार्मर रख कर विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ कर विद्युत चोरी करते पाए जाने पर थाना आरोन में विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 379 में आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। मैदानी अधिकारियों से निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण करने को कहा -कंपनी ने मैदानी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि विद्युतीय निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया जाए एवं बिना अनुमति के निर्माण कार्य करते पाए जाने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पंचनामा बनाकर फोटोग्राफ लिए जाएं एवं साक्षी का बयान लेकर संबंधित थाने में विद्युत अधिनियम के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की कार्रवाई की जाए। साथ ही संबंधित ठेकेदार को कंपनी से ब्लैकलिस्ट कर दण्डात्मक कार्रवाई की जाए।

बीआरटीएस कॉरीडोर हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू, इस माह के अंत में टूटेगा

Tender process started for removal of BRTS corridor, demolition will take place at the end of this month सीएम के सामने सीएस ने पूरी प्लानिंग रखी, इसके बाद निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की बैठक भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोमवार को भोपाल के विकास को लेकर समीक्षा बैठक में भाग लेते हुए बीआरटीएस को हटाने के प्लान को भी समझा। साथ ही इस कार्य को जल्दी शुरू करने को कहा। इसके बाद भोपाल नगर निगम कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर तुरंत ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने को कहा। सीएम ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिये बीआरटीएस कॉरीडोर हटाने के संबंध में जो निर्देश दिए थेए उसके अनुसार ही अब प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत बीआरटीएस तोड़ने के लिए नगर निगम टेंडर प्रक्रिया शुरू कर रहा है। टेंडर खुलने के बाद इस माह के अंत में फरवरी के पहले सप्ताह में बीआरटीएस का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम कमिश्नर फ्रेंक नोबल ए ने बताया कि बीआरटीएस को हटाने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए सबसे पहले टेंडर जारी किए जा रहे हैं। टेंडर आने के बाद कंपनी के बारे में जानकारी मिलेगी कि वो अभी तक क्या काम कर रही थी। इसके बाद उसे ठेका दिया जाएगा। इस काम में इस माह के अंत तक का समय लग जाएगा। इसलिए बीआरटीएस तोड़ने का काम इस माह के अंत तक या फरवरी के पहले हफ्ते में बीआरटीएस तोड़ने का काम शुरू हो जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी अधिकारी संजय मस्के अनुसार बीआरटीएस हटाने का काम नगर निगम है। इसलिए पीडब्ल्यूडी जो भी काम करेगाए वो बीआरटीएस हटने के बाद ही काम शुरू होगा।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश- 22 जनवरी को बल्व बुझे नहीं

Energy Minister Pradyuman Singh Tomar’s instructions – do not switch off bulbs on January 22 भोपाल। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर देश वासियों को बेसब्री से इंतजार है। 22 जनवरी को पूरा देश दिवाली मनाएगा। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश जारी किया कि 22 जनवरी को प्रदेश में निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा है कि अयोध्या में रामलला के मंदिर में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन एवं अन्य चैनलों के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का स्वरूप अत्यंत व्यापक होगा और जन-सामान्य उक्त कार्यक्रम के साक्षी होना चाहेंगे। अत: इस दिन विद्युत व्यवधान नहीं होना चाहिए। उस दिन बिजली का मेंटनेंस का कार्य ना किया जाए। उन्होंने कहा है कि विद्युत व्यवधान होने से जन-सामान्य को कार्यक्रम देखने में असुविधा हो सकती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet