LATEST NEWS

मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री, तेज बारिश का अलर्ट, अब झमाझम बारिश के लिए तैयार रहें

भोपाल  मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। सूरज की तपिश से परेशान लोगों के लिए मौसम राहत की फुहारें लेकर आया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट्स के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने प्रदेश में पूरी तरह से दस्तक दे दी है। आज कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक का दौर देखने को मिलेगा। तो चलिए, जानते हैं आज के मौसम का हाल और मॉनसून की ताजा स्थिति। । सोमवार को बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून प्रदेश में पहुंचा। अगले 2 दिन में मानसून भोपाल-इंदौर में दस्तक दे सकता है। वहीं, सबसे आखिरी में ग्वालियर-चंबल में पहुंचेगा। बुरहानपुर से भोपाल तक बारिश की बौछार मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून ने 16 जून को बड़वानी, खरगोन और बुरहानपुर जैसे दक्षिणी जिलों में कदम रखा और अब तेजी से प्रदेश के अन्य हिस्सों में फैल रहा है। आज सुबह तक भोपाल, इंदौर, जबलपुर, और ग्वालियर जैसे प्रमुख शहरों में मॉनसून की पहली फुहारें पहुंच चुकी हैं। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगले 24-48 घंटों में नरसिंहपुर, डिंडौरी, और छिंदवाड़ा जैसे इलाकों में भारी बारिश (2.5-4 इंच) की संभावना है। इससे पहले प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर रहेगा। कहीं-कहीं भारी या अति भारी बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को जिन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच शामिल हैं। यहां हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। छतरपुर, खंडवा-बड़वानी समेत 14 जिलों में बारिश प्रदेश में सोमवार को 4 जिले- बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते मानसून पहुंचा। इन जिलों में बारिश का दौर चला। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को 9 घंटे में छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे ज्यादा सवा इंच पानी गिर गया। रीवा में भी 1 इंच से ज्यादा बारिश हुई। मंडला में आधा इंच बरसात हुई। धार, गुना, रतलाम, सागर, सतना, बालाघाट, खंडवा, बड़वानी, टीकमगढ़, अशोकनगर, हरदा में भी बारिश का दौर चला। भोपाल में शाम को मौसम बदल गया। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई। देर रात तक कई जिलों में बारिश का दौर रहा। बारिश के चलते दिन के तापमान में आई गिरावट बारिश के चलते दिन के तापमान में खासी गिरावट हुई है। सोमवार को सिर्फ एक शहर नर्मदापुरम में पारा 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 37.5 डिग्री, इंदौर में 34.6 डिग्री, ग्वालियर में 37 डिग्री, उज्जैन-जबलपुर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा। पचमढ़ी में सबसे कम 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अभी यह सिस्टम एक्टिव सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर जारी है। वहीं, मानसून भी सक्रिय हो गया है। उमस भरी गर्मी से राहत पिछले हफ्ते जहां प्रदेश का पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं आज तापमान में 3-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इंदौर में 36 डिग्री, जबलपुर में 37 डिग्री, और ग्वालियर में 40 डिग्री के आसपास तापमान रहेगा। हालांकि, बारिश के साथ उमस का स्तर बढ़ सकता है। कहां कैसा रहेगा मौसम?     दक्षिणी मध्यप्रदेश (बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी): मॉनसून की पहली बारिश ने इन इलाकों को तरबतर कर दिया है। आज दोपहर तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना।     मध्य क्षेत्र (भोपाल, इंदौर, उज्जैन): हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम सुहाना रहेगा। शाम को तेज हवाएं (20-30 किमी/घंटा) चल सकती हैं।     उत्तरी मध्यप्रदेश (ग्वालियर, चंबल): अभी भी गर्मी का असर, लेकिन शाम तक हल्की बारिश संभव।     पूर्वी मध्यप्रदेश (जबलपुर, नरसिंहपुर, डिंडौरी): भारी बारिश का अलर्ट। स्थानीय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। मॉनसून का आगे का सफर आईएमडी के अनुसार, मॉनसून अगले 3-4 दिनों में पूरे मध्यप्रदेश को कवर कर लेगा। जून के अंत तक सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है, जो गर्मी से जूझ रहे लोगों और किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने यह भी बताया कि ला नीना की सक्रियता के कारण इस साल मॉनसून मजबूत रहेगा। इस बार एक दिन लेट पहुंचा मानसून इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। वहीं, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में यह तय समय से पहले पहुंच गया। ऐसे में अनुमान था कि मध्यप्रदेश में यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले 15 दिन से मानसून महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ में एक ही जगह पर ठहरा रहा। इस वजह से एमपी में इसकी एंट्री नहीं हो पाई। 13-14 जून को मानसून आगे बढ़ा। बावजूद यह प्रदेश में 1 दिन लेट हो गया। बता दें कि एमपी में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है। पिछले साल यह 21 जून को एंटर हुआ था। भोपाल में 15 जून तक तेज गर्मी राजधानी में जून महीने में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 जून से पहले तेज गर्मी का असर रहा। 4 साल तो टेम्प्रेचर 45 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं, रात का टेम्प्रेचर 17.4 डिग्री तक आ गया। साल 2020 में सबसे ज्यादा 16 इंच बारिश हुई थी। वहीं, पिछले साल 2024 में पूरे महीने 10.9 इंच पानी गिरा था। 10 साल में दूसरी बार इतनी बारिश हुई थी। वहीं, 24 घंटे में करीब 5 इंच पानी बरसा था।

साओ पाउलो ने मैनेजर जुबेलदिया को पद से हटाया

रियो डी जनेरियो ब्राजीलियन फुटबॉल क्लब साओ पाउलो ने अर्जेंटीनी मैनेजर लुइस जुबेलदिया को खराब प्रदर्शन के चलते पद से हटा दिया है। क्लब ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी। ब्राज़ीलियन सीरी-ए लीग में साओ पाउलो का प्रदर्शन अब तक निराशाजनक रहा है। टीम 12 मैचों में केवल दो जीत के साथ 20 टीमों की तालिका में 14वें स्थान पर है। हालांकि, कोपा लिबरटाडोरेस में क्लब ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने ग्रुप में टॉप किया है और अब अगस्त में कोलंबिया की एटलेटिको नैसिओनल से प्री-क्वार्टर फाइनल खेलेगा। क्लब द्वारा जारी बयान में कहा गया, आपसी सहमति और सौहार्द्रपूर्ण तरीके से यह निर्णय लिया गया कि लुइस जुबेलदिया अब टीम की कमान नहीं संभालेंगे। जुबेलदिया ने अप्रैल 2024 में टीम की जिम्मेदारी संभाली थी और उनके कार्यकाल में साओ पाउलो ने 38 मुकाबले जीते, 27 ड्रॉ खेले और 20 में हार का सामना किया। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अर्जेंटीना के पूर्व स्ट्राइकर हर्नान क्रेस्पो को साओ पाउलो के नए कोच के रूप में सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। क्रेस्पो पहले भी 2021 में आठ महीने तक साओ पाउलो के कोच रह चुके हैं। वे नवंबर 2024 में यूएई के क्लब अल ऐन से अलग हुए थे और तब से कोचिंग से बाहर हैं।  

विश्व कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन

क्राइस्टचर्च न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोफी डिवाइन ने वनडे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। सोफी इस साल के अंत में महिला क्रिकेट विश्व कप के समापन के साथ वनडे फॉर्मेट को अलविदा कहेंगी। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका में खेला जाना है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने सोफी डिवाइन की ओर से एक बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मेरे लिए कदम पीछे खींचने का सही समय आ गया है। मैं बहुत भाग्यशाली महसूस करती हूं कि मुझे इसमें एनजेडसी का समर्थन मिला है। यह जरूरी है कि हर कोई जानता हो कि मैं इस टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए समर्पित हूं। मैं इस युवा ग्रुप की प्रगति से बहुत उत्साहित हूं। इसके साथ ही मैं अगले छह से नौ महीनों में अपनी भूमिका निभाने के लिए भी उत्सुक हूं।” एनजेडसी की महिला हाई परफॉरमेंस हेड लिज ग्रीन के अनुसार सोफी डिवाइन को न्यूजीलैंड क्रिकेट का पूरा सपोर्ट है। उन्होंने कहा, “सोफी ने व्हाइट फर्न्स को लगभग 20 साल सेवा दी है। न्यूजीलैंड क्रिकेट उनके करियर के इस पड़ाव पर अधिक संतुलन तलाशने की उनकी खोज को पूरी तरह से सपोर्ट करता है।” हालांकि, सोफी डिवाइन ने यह स्पष्ट किया है कि वह टी20 फॉर्मेट खेलती रहेंगी। सोफी का यह फैसला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ऐलान से चंद घंटों पहले आया है। सोफी डिवाइन ने साल 2006 में डेब्यू किया था। उस वक्त वह महज 17 साल की थी। वह 30 सितंबर से शुरू होने वाले 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में व्हाइट फर्न्स की अगुआई करेंगी। सोफी ने अपने वनडे करियर में 152 मैच खेले, जिसकी 139 पारियों में 31.66 की औसत के साथ 3,990 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से आठ शतक और 16 अर्धशतक आए। सोफी डिवाइन ने वनडे करियर में 107 विकेट भी अपने नाम किए हैं। सोफी डिवाइन के टी20 करियर को देखें, तो इस बैटिंग ऑलराउंडर ने 146 मुकाबलों में 28.12 की औसत के साथ 3431 रन जुटाए। इसमें एक शतक और 21 अर्धशतक भी हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में सोफी ने देश के लिए 119 विकेट भी हासिल किए। सोफी साल 2020 में न्यूजीलैंड की महिला टीम की स्थायी कप्तान बनीं, उन्होंने तब से टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। 2024 में उनकी कप्तानी में देश ने टी20 विश्व कप खिताब पर अपना कब्जा जमाया। सोफी डिवाइन, सुजी बेट्स के बाद न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे ज्यादा कैप्ड महिला वनडे खिलाड़ी हैं। वह 3,990 रनों के साथ न्यूजीलैंड की ऑल-टाइम महिला वनडे रन-स्कोरर की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। वह विश्व कप के अंत तक 4 हजार रन का आंकड़ा छूने से महज 10 रन ही दूर हैं। सोफी डिवाइन (107 विकेट) न्यूजीलैंड की ओर से सर्वाधिक वनडे विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। उनसे आगे ली ताहुहू हैं, जिन्होंने 97 मुकाबलों में 115 शिकार किए हैं।  

दंतेवाड़ा में नक्सल प्रभावित 50 मैदान विकसित करेगा सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन

दंतेवाड़ा  मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने बस्तर के बच्चों और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा फैसला किया है. सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में 50 खेल के मैदान विकसित करेगा. नक्सलवाद का दशकों से दंश झेल रहा दंतेवाड़ा तेजी से अपनी सुंदरता और प्रतिभा के लिए जाना जाने लगा है. दिग्गज क्रिकेटर रहे सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की ओर से स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एक अनूठी पहल पर काम कर रहा है. योजना के तहत अबतक 20 से ज्यादा खेल के मैदानों को विकसित किया जा चुका है. कुल 50 खेल के मैदान सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की मदद से विकसित किए जाने हैं. सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन: दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि “इस परियोजना के तहत सामुदायिक भागीदारी से अब तक जिले में कम से कम 20 खेल के मैदान विकसित किए गए हैं और अक्टूबर तक बाकि का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा”. 50 खेल के मैदान डेवलप होंगे  मानदेशी फाउंडेशन: बस्तर के मानदेशी फाउंडेशन के सहयोग से सचिन तेंदुलकर दंतेवाड़ा के 50 खेल मैदानों का कायकल्प करा रहे हैं. सचिन तेंदुलकर की इस पहल से इलाके के युवाओं की न सिर्फ खेल में रुचि बढे़गी बल्कि उनका मानसिक और शारीरिक विकास भी होगा. समाज की मुख्यधारा से भटके युवाओं को खेल से जोड़ा जाएगा और इससे नक्सलवाद के खात्मे में मदद मिलेगी. खेल न सिर्फ जीवन को अनुशासित बनाता बल्कि प्रतिस्पर्धा के जरिए हमें बहेतर लक्ष्य की ओर भी ले जाता है. नए खेल मैदानों के बनने से यहां के युवाओं की खेल में रुचि बढेगी और वो राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का भी लोहा मनवाएंगे.     दंतेवाड़ा जिले के छिंदनार में खेल का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में फुटबॉल, खो खो, कबड्डी के साथ साथ जंगल जिम (जिसे क्लाइम्बिंग फ्रेम भी कहा जाता)जैसे स्पोर्टस भी होंगे. खेल मैदानों का निर्माण फाउंडेशन स्थानीय लोगों के साथ मिलकर कर रही है. कोई बाहरी ठेकेदार इसका निर्माण नहीं कर रहे हैं. छिंदनार में बना यह मैदान सैम्पल मैदान है. जिसमें 50 गांवों के 100 युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है. जिसके बाद दूसरे भाग में 50 गांवों के लोग अपने क्षेत्र में जाकर अपने लिए मैदान बनाएंगे. निर्माण कार्य के लिए फाउंडेशन और जिला प्रशासन पूरी निर्माण सामग्री और काम के लिए लोगों की व्यवस्था करेगी: दिव्या सिन्हा, मानदेशी फाउंडेशन की सदस्य     मैं बड़े गुडरे पोटाकेबिन से ट्रेनिंग लेने के लिए छिंदनार पहुंचा था. सबसे पहले मैदान का मेजरमेंट लिया गया. फिर खेल के अनुसार उसमें जगहों का चयन किया गया. उसमें निर्माण कार्य किया गया. प्रशिक्षण को लेकर बहुत अच्छा लगा. सभी स्कूलों के मैदान में खेल की सुविधा होनी चाहिए.बच्चे खेल मैदान का भरपूर इस्तेमाल करें. अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाएं. अपने स्कूल में इस तरह का मैदान बनाने के लिए प्रशिक्षण लेने से हमें बड़ा फायदा हुआ है. वापस जाकर जल्द ही इसका निर्माण कराया जाएगा.खिलाड़ी मन से खेलेगा तो निश्चित ही आगे बढ़ेगा: वीरेंद्र कुमार कवासी, स्थानीय छात्र     तेंदुलकर फाउंडेशन जिले में मैदान बना रही है. जिसमें प्राइमरी और मिडिल स्कूलों का चयन किया गया है. ज़िले में कई खेल मैदान हैं लेकिन तकनीकी रूप से इसका निर्माण नहीं कराया गया था. मैदान की कमेटी प्रशिक्षित भी नहीं होती थी. छिंदनार गांव में एक साथ 10 से 12 खेलों के मैदान तैयार किया गया है. जिसमें खोखो, कबड्डी, बॉलीबॉल, गोला फेंक, तवा फेंक, रनिंग ट्रैक, लांग जम्प, हाई जम्प और योगा ट्रैक भी बनाया गया है. इस तरह ज़िले में 50 मैदान बनाया जा रहा है. निश्चित तौर पर प्राथमिक स्तर से बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आएगी. बच्चे खेल के माध्यम से बस्तर की छवि दूर करके नाम रोशन करेंगे: जितेंद्र चौहान, बीआरसी नक्सलगढ़ के युवाओं को मिलेगी सपनों की उड़ान: इस योजना से विशेष रूप से आदिवासी समुदाय के बच्चों को लाभ होगा. यहां के बच्चे जो अब तक संसाधनों की कमी के कारण अपनी प्रतिभा को सही दिशा नहीं दे पा रहे थे. यह खेल मैदान उन्हें न केवल अपने सपनों को उड़ान देने का मौका देंगे, बल्कि समाज में एक नई पहचान भी दिलाएंगे. दंतेवाड़ा में बन रहे ये 50 खेल मैदान महज़ ज़मीन के टुकड़े नहीं, बल्कि सपनों की पगडंडी हैं. यूं तो बस्तर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. अब उम्मीद जताई जा रही है कि बस्तर से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलेंगे. दंतेवाड़ा का नाम सुनते ही ज़हन में एक तस्वीर उभरती है. घने जंगल, आदिवासी जीवन और नक्सली गतिविधियों की छाया. लेकिन अब इस तस्वीर में बदलाव लाने जा रही है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की प्रेरणा और मानदेशी फाउंडेशन की साझेदारी से बस्तर के गांवों में 50 खेल मैदानों का निर्माण हो रहा है. जो बच्चों और युवाओं के लिए एक नई दिशा तय करेगी. बस्तर ओलंपिक 2024: पिछले साल राज्य सरकार ने दंतेवाड़ा और छह अन्य जिलों वाले बस्तर क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए बस्तर ओलंपिक 2024 का आयोजन किया था. बस्तर ओलंपिक 2024 में 10 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. अलग अलग खेलों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया. बस्तर ओलंपिक में सरेंडर नक्सलियों ने भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. बस्तर ओलंपिक के समापन समारोह में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होने पहुंचे थे. बस्तर ओलंपिक के मंच से ही केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा था कि अगली बार जब में बस्तर ओलंपिक के आयोजन में आउंगा आउंगा तो यहां नक्सलवाद का खात्मा हो चुका होगा. दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी ने दिया धन्यवाद: विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन नक्सल प्रभावित इलाके दंतेवाड़ा में खेल के मैदानों को निखारने का काम कर रहा है. विधायक ने कहा कि हमें खुशी होगी कि सचिन तेंदुलकर मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए भी दंतेवाड़ा आएं. विधायक ने कहा कि खेल के मैदान होने से नक्सलवाद पर भी लगाम लगेगी और प्रतिभावान बच्चों को नया मुकाम और पहचान भी मिल पाएगा.

दुर्ग में एक महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 54 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया

भिलाई  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में एक महिला से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 54 लाख 90 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. खुद को CBI अधिकारी बताकर ठगों ने महिला और उसके परिवार को एक महीने तक डरा-धमकाकर बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा ली. पीड़िता नम्रता चंद्राकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 29 अप्रैल से 29 मई 2025 के बीच अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर उसके बुजुर्ग पिता को फर्जी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में फंसाने की धमकी दी गई. आरोपियों ने कहा कि उनके बैंक खाते से दो करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग हुई है. इस डर से महिला ने अपनी संपत्ति की जानकारी भी दे दी और 54.90 लाख रुपये आरोपियों के बताए खातों में ट्रांसफर कर दिए. 54 लाख 90 हजार रुपये की ठगी पुलिस जांच में आरोपियों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जानकारी निकाली गई. सभी आरोपी लखनऊ के रहने वाले निकले. दुर्ग पुलिस की टीम ने लखनऊ पहुंचकर दीपक गुप्ता, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार और शुभम श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया. इनमें से राजेश ने यूनियन बैंक का खाता उपलब्ध कराया था, जिसमें ठगी की रकम जमा हुई. महिला को आरोपियों ने किया डिजिटल अरेस्ट पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल और आधार कार्ड जब्त कर लिए हैं. चारों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है. पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश में जुटी है.  

राजधानी रायपुर में पकड़े गए 10 और बांग्लादेशी; जेल नहीं, घर भेजने की तैयारी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुलिस ने राजधानी रायपुर में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी नागरिकों को दबोचा है। इसमें महिला, पुरुष और नाबालिग शामिल हैं। सभी फिलहाल थाने में बिठाया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को टिकरापारा इलाके के अलग-अलग जगह पर बांग्लादेशी रहने की सूचना मिली थी।   इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर तीन परिवारों से पूछताछ की। जब उनसे पहचान संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने बांग्लादेशी होने की बात कबूल कर ली। टिकरापारा पुलिस ने तीनों दंपतियों समेत कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया है।  15-20 साल से रह रहे थे सभी के रायपुर में 15-20 सालों से रह रहे हैं। पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि बनवा लिए हैं। सभी से पूछताछ चल रही है। उनके मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले जा रहे हैं। उनके लोकल कॉन्टेक्ट का पता लगाया जा रहा है। 10 सालों से रायपुर में निवासरत हिरासत में लिए गए तीनों परिवार दावड़ा कालोनी और धरमनगर इलाके में किराये के मकानों में रह रहे थे। ये लोग पिछले 10 सालों से भी अधिक समय से रायपुर में निवास कर रहे थे और शहर में अंडे का ठेला लगाने या दिहाड़ी मजदूरी जैसे छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा कर रहे थे। पुलिस अब इन सभी के दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। आसपास के लोग पुलिस को दे रहे सूचना हाल ही में धरमनगर में एक दंपती और उनकी बेटी के बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। इसके बाद से ही स्थानीय लोग भी अपने आसपास रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। वहीं, हिरासत में लिए गए संदिग्धों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि ये सभी कथित तौर पर बांग्लादेश से कोलकाता के रास्ते अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे और फिर अपने किसी परिचित की मदद से रायपुर पहुंचे थे। पुलिस अब उन मददगारों की भी तलाश कर रही है जिन्होंने इन लोगों को यहां रहने में सहायता की। एसएसपी डा. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा। एजेंट की तलाश पुलिस ने कुछ दिन पहले भी एक बांग्लादेशी दंपती मोहम्द दिलावर और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि एजेंट के जरिए वह रायपुर पहुंचे थे। इस मामले में भी इसी एजेंट की भूमिका बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल, मुंबई, नागपुर होते हुए रायपुर पहुंचने के लिए कई एजेंट सक्रिय हैं। पिछले कुछ सालों में रायपुर शहर के अलग-अलग हिस्से में बड़ी संख्या में बांग्लादेश और अन्य देशों से भी लोग पहुंचे हैं। वे अवैध रूप से रह रहे हैं। जांच चल रही है एएसपी पश्चिम दौलत राम पोर्ते ने बताया कि संदिग्ध बांग्लादेशी को हिरासत में लिया गया है उनसे पूछताछ की जा रही है। उनसे मिले दस्तावेज की जांच की जा रही है। इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। मामले का जल्द खुलासा करेंगे।

क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा रोमांच, एक ही मैच में तीन बार हुआ सुपर ओवर, नीदरलैंड ने ऐसे मारी बाजी

नेपाल  नीदरलैंड ने नेपाल के खिलाफ ट्राई सीरीज में एक धमाकेदार जीत हासिल की। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब मैच का नतीजा तीसरे सुपर ओवर में आया हो। सीरीज का दूसरा मैच टाई रहा था, जिसके बाद दो सुपर ओवर भी टाई पर खत्म हुए। हालांकि तीसरे सुपर ओवर में नीदरलैंड ने नेपाल को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिखा और एकतरफा अंदाज में सुपर ओवर अपने नाम किया। वहीं मेजबान स्कॉटलैंड टी20 त्रिकोणीय सीरीज की तीसरी टीम है। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम के लिए तेजा ने 35 और विक्रमजी ने 30 रन की पारी खेली। संदीप लामिछाने ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन विकेट लिए। इसके जवाब में नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 152 रन बनाए। रोहित पौडेल ने 48 रन का योगदान दिया। आखिरी ओवर में नेपाल को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे लेकिन टीम 15 रन ही बना सकी। नदन यादव ने आखिरी चार गेंदों पर 12 रन बनाकर नेपाल को मैच में बनाए रखा। निर्धारित ओवर में मैच का नतीजा नहीं निकलने पर सुपर ओवर का सहारा लिया गया। पहला सुपर ओवर मैच के पहले सुपर ओवर में स्पिनर डेनियल डोरम ने 19 रन खर्च किए। नेपाल के कुशल ने दो छक्के और एक चौका लगाया। जवाब में नीदरलैंड के माइकल लेविट ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। उसके बाद मैक्स ने अंतिम दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर मैच को फिर बराबर पर ला दिया। दूसरा सुपर ओवर नीदरलैंड ने दूसरे सुपर ओवर में 17 रन बटोरे। ललित के ओवर में दो छक्के लगे। इसके जवाब में नेपाल के रोहित ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा और दीपेंद्र ने चौका लगाया। आखिरी गेंद पर सात रन चाहिए थे, जहां दीपेंद्र ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर मैच को तीसरे सुपर ओवर में धकेल दिया। तीसरे सुपर ओवर में मैच का निकला रिजल्ट नीदरलैंड ने इस बार स्पिनर जैक लायन-कैशेट को गेंद थमाई और उन्होंने तीसरे सुपर ओवर में बिना कोई गलती किए नेपाल के रोहित और रूपेश को पवेलियन भेज दिया। नेपाल का खाता नहीं खुल सका। इसके बाद नीदरलैंड के लेविट ने संदीप के ओवर में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। टी20 या लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास में यह पहला अवसर है जबकि किसी मैच का परिणाम तीसरे सुपर ओवर में निकला।  

CG में स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगी, आदेश जारी

रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। शिक्षा सत्र 2025-26 की शुरुआत 16 जून से हो चुकी है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी के चलते छात्रों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 17 जून से 21 जून 2025 तक प्रदेश की सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त और अशासकीय स्कूलों की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से 11:00 बजे तक संचालित होंगी। इसके बाद 23 जून 2025 से विद्यालयों में सामान्य समयानुसार कक्षाएं संचालित की जाएंगी। अभिभावकों से की गई अपील यह आदेश राज्यपाल के नाम से अतिरिक्त सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है और सभी जिला कलेक्टर, संभागीय संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण और अन्य संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी भेजी गई है। छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्देशों का पालन करते हुए समय पर विद्यालय पहुंचे और गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। 447 सरकारी स्कूलों को मिले शिक्षक सरकार ने कुछ दिन पहले ही राज्य के कुल 453 शिक्षक विहीन स्कूलों में से 447 स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती कर दी है। शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से एक नई उम्मीद जगी है। युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत शिक्षक विहीन 357 प्राथमिक स्कूल और 30 माध्यमिक स्कूल में नियमित शिक्षकों की पदस्थापना कर दी गई। सुकमा जिले के चार और बीजापुर जिले के दो हाई स्कूलों को छोड़ भी दें, तो राज्य में प्राथमिक स्कूल से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूल तक अब शिक्षक विहीन नहीं हैं।  

Mohan कैबिनेट का अहम निर्णय प्रमोशन नीति को मिली मंजूरी, कई अहम प्रस्तावों पर सहमति, कर्मचारियों-छात्रों को मिलेगा लाभ

भोपाल   मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक सम्पन्न हुई है। कैेबिनेट बैठक में प्रमोशन नीति को मंजूरी के साथ मध्य प्रदेश के विकास के हित में कई फैसले लिए गए।इसी के साथ राज्य के 4 लाख से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों का प्रमोशन का भी रास्ता साफ हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सीएम डॉ मोहन यादव ने लिखा है कि आज कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के 9 वर्ष से लंबित पदोन्नति के मामले का निराकरण किया। इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी।मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कर्मचारियों के प्रमोशन से पद खाली होंगे, जिसके बाद राज्य सरकार भर्ती निकालेगी। इससे नई भर्ती के दरवाजे भी खुलेंगे। कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। एमपी में 9 सालों के बाद प्रमोशन का रास्ता साफ हुआ है। कैबिनेट ने प्रमोशन नीति को मंजूरी दी है। इससे चार लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। इसमें SC-ST सहित सभी वर्ग के कर्मचारियों-अधिकारियों के हितों का ध्यान रखा गया है। इसके माध्यम से पदोन्नति के बाद शासकीय सेवाओं में 2 लाख पद रिक्त होंगे और इन पर नये सिरे से भर्ती की संभावना बनेगी। मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को हरी झंड़ी     सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तैयार प्रमोशन नीति का प्रस्ताव को मंजूरी। इसमें एक साथ दो साल के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक करके पात्रों की सूची तैयार करने, SC-ST वर्ग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए 36% पद सुरक्षित रखने, पहले SC-ST के पदों पर पदोन्नति करने और अनारक्षित पदों पर सबको अवसर देने जैसे प्रावधान प्रस्तावित हैं।     प्रमोशन में 20 फीसदी ST वर्ग, 16 फीसदी SC वर्ग के अधिकारियों के लिए व्यवस्था रहेगी।न्यायालय के फैसलों का ध्यान रखकर विधि विशेषज्ञों की सलाह लेने के बाद यह निर्णय लिया गया है।     बिजली कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5168 करोड़ की स्वीकृति के प्रस्ताव को मंजूरी ।     रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के साथ 250 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे।     सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2.0 अभियान अंतर्गत विशेष जनजाति क्षेत्रों में नवीन 459 आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्थापना,संचालन और भवन निर्माण के लिए कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गई है।     भोपाल में सितंबर अक्टूबर में मेट्रो शुरू होगी।प्रधानमंत्री मेट्रो का शुभारंभ करेंगे ।     अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मध्य प्रदेश सरकार हर जिले में कार्यक्रम करेगी।     सितंबर 2025 तक भोपाल मेट्रो के लोकार्पण करने का लक्ष्य तय किया गया है।     प्रदेश में निवेश प्रोत्साहन के लिए रतलाम में समिट होगी। 27 जून को MSME day पर क्षेत्रीय उद्योगों, रोजगार पर समिट होगी।     लुधियाना में 7 जुलाई को MSME पर इंटरएक्टिव सेशन होगा।     MSP पर ग्रीष्‍मकालीन मूंग और उड़द के उपार्जन का निर्णय लिया गया है।  न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द के उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 19 जून से 6 जुलाई तक किया जाएगा तथा उपार्जन 07 जुलाई से 6 अगस्त तक किया जाएगा। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि आरक्षण का ध्यान रखा गया है। SC के लिए 16 प्रतिशत, ST के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण रहेगा। वरिष्ठता के तहत मेरिट के आधार पर पदोन्नति की जाएगी। अग्रिम DPC का प्रावधान किया गया है। पात्रता का भी प्रावधान है। पदोन्नति समिति को अधिकार दिए गए है। 6 महीने की CR को सालभर मानी जाएगी। प्रतिनियुक्ति के खाली पद पर प्रमोशन होगा। सभी खाली पदों पर प्रमोशन किए जाएंगे। इससे 2 लाख रिक्त पद सृजित होंगे और नई भर्ती के दरवाजे खुलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र की मंजूरी, सहायिका-कार्यकर्ताओं की होगी भर्ती साथ ही 449 नए आंगनबाड़ी केंद्र को मंजूरी मिली है। आंगनबाड़ी 2.0 के तहत स्थापना होगी। आंगनबाड़ी सहायिका और कार्यकर्ताओं की भर्ती भी की जाएगी। केंद्र सरकार 72 करोड़ और राज्य सरकार 70 करोड़ देगी। बिजली कंपनियों के लिए 5163 करोड़ डॉ मोहन कैबिनेट में बिजली कंपनियों को अच्छे इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 5163 करोड़ राशि की स्वीकृति दी गई है। जिससे प्रदेश में बिजली आपूर्ति और बेहतर हो सके। रतलाम में समिट प्रदेश में मूंग और उड़द को समर्थन मूल्य पर खरीद जा रहा है। 27 जून MSME दिवस है। रतलाम में समिट आयोजित होगी। 7 जुलाई को राष्ट्रीय इंटरएक्टिव सेशन लुधियाना में होगा। भोपाल मेट्रो की जल्द मिलेगी सौगात भोपाल मेट्रो के लोकार्पण के लिए सितंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। राजधानी में सितंबर अक्टूबर में मेट्रो शुरू होगी। प्रधानमंत्री मेट्रो का शुभारंभ करेंगे। काम तेजी से चल रहा है। लाडली बहनों को बड़ा तोहफा प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने लाडली बहनों की भी बड़ी सौगात देने जा रही है। इस साल रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपये की अतिरिक्त राशि मिलेगी। यानी रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों के खाते में 1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। तबादलों के लिए आवेदन की लास्ट डेट आज मध्य प्रदेश में ट्रांसफर पॉलिसी की लास्ट डेट 17 जून है, ऐसे में अब कर्मचारियों और अधिकारियों के पास ट्रांसफर का आज आखिरी चांस है ।मोहन सरकार अब ट्रांसफर पॉलिसी की तारीख आगे बढ़ाएगी। चुंकी इससे पहले ट्रांसफर पॉलिसी की आखिरी तारीख दो बार आगे बढ़ चुकी है, पहले 30 मई फिर 10 जून और अब आखिरी तारीख 17 जून की गई है।

विष्णु सरकार का एक्शन : रेत माफियाओं पर पूरे राज्य में पुलिस एवं प्रशासन का कड़ा प्रहार, 400 ट्रैक्टर रेत जब्त, बिलासपुर में 85 जगहों पर रेड

रायपुर/ बिलासपुर छत्तीसगढ़ में रेत माफिया की गुंडागर्दी की खबरों के बाद राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। बिलासपुर, धमतरी में जिला प्रशासन की ओर से अवैध रेत खनन और भंडारण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने रेत माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। एक ही दिन में प्रशासन की 70 टीम ने अलग-अलग 85 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान जेसीबी, पोकलेन, हाईवा और ट्रैक्टर समेत 52 गाड़ियां जब्त की। साथ ही अवैध रेत भंडारण जब्त कर कई केस भी दर्ज किए गए। रेत माफियों पर अंकुश लगाने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पूरे जिलेभर में आज सुबह से लेकर शाम तक कार्रवाई करते हुए रेत खोदाई के लिए काम में लाने वाले पोकलैंड के अबलावा परिवहन के लिए ट्रैक्टर व अन्य भारी वाहनों की जब्ती बनाई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो 50 से अधिक ट्रैक्टर हाईवा पोकलैंड एवं जेसीबी जब्त किया है। बता दें कि बारिश के मौसम में रेत की ब्लैक मार्केटिंग करने माफियाओं ने अलग-अलग जगह पर 600 ट्रैक्टर से अधिक रेत डंप कर रखा था। इसे भी जब्त बना लिया है। बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश और राज्य शासन की कड़ाई का आज जिले में असर दिखाई दिया। बिलासपुर पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने रेत माफियाओं पर अंकुश लगाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस और माइनिंग की टीम की कार्रवाई से जिले में माफियाओं के बीच हड़कंप मचा रहा। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल एवं बिलासपुर के एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा आज सुबह जिले के एसडीएम , एसडीओपी , सीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदारी, थाना प्रभारी, खनिज विभाग के अधिकारी, एवं उनके साथ पर्याप्त कार्यपालिक अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की 60 से 70 अलग-अलग टीम में बनाकर , विभिन्न 80-85 स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में लगभग 12 से 13 स्थानों पर अलग-अलग तकरीबन 600 ट्रैक्टर अवैध रेत डंप की हुई पाई गई, जिन्हें जब्त तक किया गया। मशीनों व वाहनों की बनाई जब्ती 3 पोकलैंड , 2 जेसीबी,13 हाईवा, 34 ट्रैक्टर सहित ,कुल 50 से अधिक वाहनों को जप्त किया गया एवं 40 से 50 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई। बिलासपुर पुलिस द्वारा इसमें खनिज विभाग के साथ मिलकर कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध रेत उत्खनन एवं रेत माफियाओं के खिलाफ बिलासपुर पुलिस प्रशासन का यह प्रहार लगातार जारी रहेगा। बिलासपुर में खनिज टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी रेत माफियाओं और प्रशासन के बीच सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं। इसे लेकर राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। जिसके बाद बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने रविवार को जिला खनिज टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर FIR दर्ज की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कार्रवाई बेखौफ होकर की जाए। सुबह निकली 70 टीम, दिन भर चली कार्रवाई बिलासपुर में सोमवार सुबह एसडीएम, एसडीओपी, सीएसपी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी और खनिज विभाग के अधिकारियों की 70 टीमों को रवाना किया गया। इस दौरान टीम में शामिल अफसर और 100 से अधिक पुलिस जवानों ने जिले के 85 जगहों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 13 स्थानों पर डंप हजारों घनमीटर रेत जब्त की गई। इसके अलावा 3 पोकलेन, 2 जेसीबी, 13 हाइवा और 34 ट्रैक्टर सहित कुल 52 वाहन पकड़े गए। 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिनके वाहन जब्त किए गए हैं, उनके खिलाफ जुर्माने की सूची तैयार की जा रही है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पहुंची टीम सोमवार को हुई कार्रवाई के दौरान टास्क फोर्स की टीम शहर के सिविल लाइन से सरकंडा, कोनी, कोटा, मस्तूरी, हिर्री, बिल्हा, पचपेड़ी और तखतपुर क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों तक पहुंची। जहां, रेत घाटों पर हो रहे अवैध उत्खनन और परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान अवैध रेत भंडारण को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि हजारों घनमीटर रेत जब्त किया गया है, जिसका आकलन किया जा रहा है। धमतरी में 200 ट्रैक्टर रेत जब्त धमतरी जिले में भी रेत खदान और भंडारण स्थलों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। एसडीएम पीयूष तिवारी की टीम ने देर रात छापेमारी की। टीम में नायब तहसीलदार और पुलिस भी शामिल थी। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के बाद 15 जून से रेत खदानें बंद हैं। इसके बावजूद रेत माफिया अवैध खनन कर रहे थे। प्रशासन ने 2 जगहों पर कार्रवाई की। लीलर गांव में करीब 200 ट्रैक्टर और भरारी गांव में भी 200 ट्रैक्टर रेत का अवैध भंडारण मिला। टीम ने लीलर और भरारी में तीन चैन माउंटेन, एक जेसीबी और तीन हाईवा वाहन जब्त किए। छापेमारी के समय खदान में अवैध खनन चल रहा था। रेत निकालकर भंडारण भी किया जा रहा था। एसडीएम तिवारी ने बताया कि सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन अन्य जगहों पर भी छापेमारी कर सकता है। जिला कलेक्टर के आदेश के बावजूद रेत माफिया अवैध गतिविधियां कर रहे थे। जांजगीर-चांपा जिले में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के आदेश के बाद जांजगीर-चांपा जिले में नदियों से रेत उत्खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में पुलिस, खनिज, वन और परिवहन विभाग को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि 10 जून से 15 अक्टूबर तक नदियों से रेत उत्खनन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अवैध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वर्षा ऋतु के दौरान खनिज के अवैध कारोबार को रोकने के लिए टास्क फोर्स को सक्रिय किया गया है। अधिकारियों को भार क्षमता से अधिक खनिज परिवहन पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोयला और डस्ट ढोने वाले वाहनों को तिरपाल से ढंकना अनिवार्य होगा। गिट्टी खदानों के सीमांकन के लिए राजस्व विभाग को निर्देशित किया गया है। जिले में महानदी और हसदेव नदी के 5 रेत घाट वैध रूप से संचालित हैं। कई अन्य घाटों में … Read more

बीजेपी एमएलए रामेश्वर शर्मा जनता के बीच उनकी समस्या और विकास कार्यों की प्रगति देखने मैदान पर उतरे

भोपाल  मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में हुए भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा एक्शन में नजर आए। बीजेपी एमएलए जनता के बीच उनकी समस्या और विकास कार्यों की प्रगति देखने मैदान पर उतरे। शर्मा मंगलवार की सुबह 7 बजे से अधिकारियों के साथ अपने क्षेत्र का दौरा किया।  विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल के संत नगर में 305 करोड़ से बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर एवं फाटक रोड पर बन रहे ROB का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली के खंभों की शिफ्टिंग सहित फ्लाईओवर निर्माण संबंधी विभिन्न निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने लालघाट ग्रेड सेपरेटर, संत नगर इंदौर रोड पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाइओवर, फाटक रोड पर ROB निर्माण, भौरी स्थित प्रधानमंत्री आवास, गांव बैरागढ़ के प्रस्तावित सब स्टेशन सहित भोपाल बाईपास पर बनने वाले 6 लेन फ्लाईओवर स्थल का निरीक्षण किया।  बता दें कि रामेश्वर शर्मा भोपाल की हुजूर विधानसभा के सीट से विधायक हैं। वे 2013 से लगातार विधायक चुने जा रहे हैं। आरएसएस पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले रामेश्वर शर्मा हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर आगे रहते हैं। 

भोपाल पहुंची मोनालिसा, कहा- जब मैं कैमरे के सामने गई…

भोपाल  16 साल की मोनालिसा भोसले अब लाखों दिलों पर राज कर रही हैं। महाकुंभ मेले में माला बेचने वाली मध्यप्रदेश की साधारण सी लड़की आज बॉलीवुड के सफर पर है। हाल ही में मोनालिसा का पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज हुआ है, जिसके प्रमोशन में वे जुटी हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को मोनालिसा भोपाल पहुंची हैं। उन्हें देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि से वहीं हैं जो धार्मिक स्थलों पर मोतियों की माला बेचती थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि, उनके इस नए रुप को देखने के बाद खुद उनके घर वाले भी हैरान हो गए। मोनालिसा(Viral Girl Monalisa) ने यह भी बताया कि जब वह पहली बार कैमरे के सामने गई तो उन्हें कैसा लगा। जब कैमरे के सामने गई मोनालिसा मीडिया से बातचीत के दौरान मोनालिसा ने कहा कि, सादगी की शूटिंग के लिए जब मैं पहली बार कैमरे के सामने गई तो मुझे बहुत अच्छा लगा। म्यूजिक वीडियो में मुझे देखने के बाद मेरे परिवार वालों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ये मैं (मोनालिसा) हूं। मुझे देखने के बाद उन्हें भी बहुत अच्छा लगा। ऐसे बदली जिंदगी मोनालिसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले की रहने वाली हैं और इसी छोटे से घर में उन्होंने अपना बचपन बिताया है। बता दें कि महाकुंभ में आए कई श्रद्धालुओं ने मोनालिसा की सादगी भरी खूबसूरती को इंटरनेट पर वायरल कर दिया था। वायरल पोस्ट पर लोग भर-भरकर प्यार लुटाने लगे। इसके बाद माला बेचने वाली इस लड़की की जिंदगी रातोंरात बदल गई। मोनालिसा को देखने के बाद मशहूर डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने, उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर के लिए साइन कर लिया। मुंबई में घर लेने की प्लानिंग मोनालिसा ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में मुंबई में घर लेने वाली बात बताई। मीडिया से बातचीत के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा ने मुंबई की तारीफ करते हुए कहा कि, मुंबई शहर बहुत अच्छा है और यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। मेरा मन करता है कि मैं यहीं रह जाऊं। अभी मैं पैसा जमा कर रही हूं ताकि, यहां एक घर ले सकूं।

इंदौर में Love Jihad के लिए कौन कर रहा फंडिंग ? हिंदू संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग

इंदौर  हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने वाले मुस्लिम युवकों को फंडिंग मामले में हिंदू संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। हिंदू संगठन नेता संतोष शर्मा ने कहा कि- संगठन शुरू से ही कह रहा है कि सनातन पर प्रहार के लिए फंडिंग हो रही है। लव जिहाद ही नहीं कई तरह के अपराध करने के लिए फंडिंग हो रही है। बता दें कि शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में अल्ताफ और साहिल को पकड़ा गया था जिनका वीडियो वायरल हुआ है। दोनों ने वायरल वीडियो में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम लिया है। पार्षद अनवर कादरी पर लव जिहाद को लेकर फंडिंग करने का आरोप है। हिंदू संगठन के नेताओं का कहना है कि उनके लोगों ने उनका नाम उजागर किया है। पुलिस अनवर कादरी की मामले में तलाश कर रही है। दोनों ही मामलों में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ 120 बी के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दो पीड़िताओं ने दुष्कर्म और धार्मिक स्वतंत्रता के तहत प्रकरण दर्ज कराया है। बाणगंगा थाना पुलिस ने दोनों ही प्रकरणों में आरोपी बनाया है।

हमीदिया कॉलेज प्रिंसपल ने मस्जिद से आने वाली आवाजों को लेकर की शिकायत ,इससे छात्रों को पढ़ाई में बाधा हो रही

भोपाल  राजधानी भोपाल में स्थित प्रतिष्ठित हमीदिया महाविद्यालय इन दिनों एक नए विवाद की चपेट में आ गया है। कॉलेज परिसर में स्थित मस्जिद को लेकर छात्रों और फैकल्टी सदस्यों ने सुरक्षा, अनुशासन और पढ़ाई के माहौल पर सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पलता चौकसे ने उच्च शिक्षा विभाग के एसीएस अनुपम राजन से इसकी शिकायत की है।  उन्होंने बताया कि कॉलेज के पास बनी मस्जिद में अजान के कारण परीक्षा के दौरान छात्र डिस्टर्ब होते हैं। नीट सहित कई प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान यह समस्या सामने आई है। मस्जिद में नमाज के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही  यहां अध्यनरत छात्रों का भी आरोप है कि मस्जिद में नमाज के दौरान बाहरी लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है, जिससे कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर होती है और साथ ही क्लासरूम में पढ़ाई और परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य बाधित होते हैं। उच्च शिक्षा विभाग की वीसी में कॉलेज प्रिंसिपल ने यह मुद्दा उठाया है।  मजार से भी क्लासरूम तक पहुंचती माइक की आवाजें कॉलेज के पास एक मजार भी है, जिसे स्थानीय लोग पारिवारिक बता रहे हैं। यहां भी माइक का उपयोग किया जाता है, जिसकी वजह से क्लास के दौरान पढ़ाई में समस्या आती है। प्रिंसिपल ने बताया कि लगातार आने-जाने और तेज आवाज से पढ़ाई का महौल प्रभावित हो रहा है। कॉलेज जमीन की स्थिति साफ हो तो खेल मैदान बनेगा प्राचार्य चौकसे ने यह भी बताया कि यदि मजार की विवादित जमीन कॉलेज की पुष्टि होती है, तो उसे खेल मैदान में परिवर्तित करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाले त्योहारों पर परिसर की सुरक्षा और अनुशासन को बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। कॉलेज कुछ नहीं कर सकता, कार्रवाई शासन का जिम्मा कॉलेज प्रशासन ने एनसीसी विंग को इस तरफ शिफ्ट किया है, ताकि छात्र कम प्रभावित हों। प्रिंसिपल चौकसे ने स्पष्ट कहा कि कॉलेज प्रशासन केवल समस्याएं उजागर कर सकता है, निर्णय और कार्रवाई का जिम्मा शासन का है। कॉलेज की ओर खुलता है मस्जिद का गेट  प्रिंसिपल के अनुसार, मस्जिद का एक गेट कॉलेज की ओर खुलता है, जिससे बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इससे अनुशासन और सुरक्षा पर असर पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि मस्जिद कॉलेज की जमीन पर है या नहीं। डॉ. चौकसे का कहना है कि यदि जमीन कॉलेज की है, तो उसे खेल मैदान के रूप में विकसित करने की अनुमति दी जाए।

टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है: बटलर

नई दिल्ली  जोस बटलर का मानना ​​है कि भारत के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल कप्तान के रूप में रोहित शर्मा और विराट कोहली का मिश्रण हैं लेकिन जब वह शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में राष्ट्रीय टीम की अगुवाई करेंगे तो मैदान पर वह अपने दम पर टीम का नेतृत्व करेंगे। बटलर ने ये भी कहा है कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है। इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के पूर्व कप्तान बटलर इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गिल की कप्तानी में खेले थे। उन्होंने कहा कि इस 25 वर्षीय खिलाड़ी को कप्तानी की भूमिका और अपनी बल्लेबाजी के बीच संतुलन बनाना होगा। बटलर ने इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के साथ अपने पॉडकास्ट ‘फॉर द लव ऑफ क्रिकेट’ पर कहा, ‘‘वह वास्तव में प्रभावशाली खिलाड़ी है। जब वह बोलते हैं तो काफी शांत और संतुलित रहते हैं। मुझे लगता है कि मैदान पर खुद के लिए चुनौती पेश करते हैं। उनमें काफी जुनून होता है। मुझे लगता है कि कप्तान के रूप में वह कोहली और रोहित का मिश्रण होंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोहली वास्तव में बहुत आक्रामक थे। उन्होंने भारतीय टीम को पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने उसे मुकाबले के लिए तैयार किया। रोहित थोड़े अलग थे। थोड़े शांत और संयमित, लेकिन उनमें गजब का जुझारूपन था।’’ बटलर ने कहा, ‘‘गिल ने इन दोनों से काफी कुछ सीखा है लेकिन वह मैदान पर पूरी तरह से अलग नजर आएंगे।’’ बटलर ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करना देश में ‘तीसरे या चौथे सबसे प्रभावशाली व्यक्ति’ होने जैसा है। उन्होंने कहा, ‘‘गिल ने बल्लेबाजी और कप्तानी को अलग-अलग करने की बात की। इसलिए जब वह बल्लेबाजी करते हैं तो वह सिर्फ बल्लेबाज बने रहना चाहते हैं। इसके बाद वह अपने कप्तानी कौशल पर काम करेंगे और दोनों भूमिकाओं को अलग-अलग तरह से निभाने का प्रयास करेंगे।’’ बटलर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हम इन लोगों के स्टारडम के स्तर को समझ सकते हैं। आप इसे आईपीएल में देखते हैं। वे इस स्टारडम में जीते हैं। मुझे लगता है कि भारतीय टेस्ट कप्तान भारत में प्रधानमंत्री के बाद तीसरा या चौथा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति है। इसलिए यह बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है।’’  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet