LATEST NEWS

प्रदेश की सरकार लगातार जनहित के लिए कर रही कार्य, हजारों परिवारों को देंगे सहायता राशि

लखनऊ उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार जनहित के लिए कार्य कर रही है। योगी सरकार ने ऐसे कई फैसल लिए है। जिसने आम जनता की तकदीर बदल दी। इसी कड़ी में आज सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण करेंगे। जिसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सर्वसमावेशी विकास, कृषक कल्याण और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोक-कल्याण के पथ पर सतत अग्रसर है। आज ऋषि-मुनियों एवं सिद्ध संतों की पावन धरा जनपद अम्बेडकरनगर में ‘मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना’ के अंतर्गत हजारों परिवारों को संबल प्रदान करने हेतु सहायता राशि का वितरण किया जाएगा। सीएम योगी ने आगे बताया कि अंबेडकरनगर जनपद के सर्वांगीण विकास हेतु 1,184 करोड़ की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास का सौभाग्य भी प्राप्त होगा। इधर, सीएम योगी के अम्बेडकरनगर दौरे को लेकर सारी तैयारियां कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सीएम योगी जिस जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहां पर सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए गए है।

यशस्वी जायसवाल विश्व कीर्तिमान बनाने के करीब, ऐसा करते ही विश्व क्रिकेट में मचा देंगे खलबली

नई दिल्ली 20 जून से टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी. इस सीरीज पर सभी की नजर होगी क्योंकि 5 मैचों की इस सीरीज से ही नए WTC चक्र की शुरुआत भी होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम के स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टेस्ट क्रिकेट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के करीब हैं. 2023 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद से जायसवाल ने तेजी से प्रगति की है और उन्हें आज दुनिया के सबसे बेहतरीन युवा खिलाड़ियों में गिना जा रहा है. हासिल कर सकते हैं ये मुकाम यह बाएं हाथ का बल्लेबाज अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज़ 2000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने की कगार पर है. जायसवाल ने अब तक 19 टेस्ट मैचों की 36 पारियों में 1798 रन बनाए हैं. उनका औसत 52.88 है, जिसमें चार शतक और दस अर्धशतक शामिल हैं. अगर वह आगामी तीन पारियों में 2000 रन पूरे कर लेते हैं, तो वह राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने यह मुकाम 40 पारियों में हासिल किया था. इसलिए इंग्लैंड दौरे पर यह ऐतिहासिक मौका यशस्वी के सामने है. हालांकि, इंग्लैंड की स्विंग होती पिचों पर ओपनिंग करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा. इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अभ्यास मैचों में जायसवाल ने चार पारियों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है. हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में यशस्वी का प्रदर्शन सराहनीय रहा, जहां उन्होंने 391 रन बनाए, औसत 43.44 रहा और एक शतक के साथ दो अर्धशतक भी लगाए. इस शानदार फॉर्म को देखते हुए, वह इंग्लैंड में भी अपने खेल को जारी रखना चाहेंगे. इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव. भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल पहला टेस्ट:  20-24 जून, 2025 – हेडिंग्ले, लीड्स  दूसरा टेस्ट: 2-6 जुलाई, 2025 – एजबेस्टन, बर्मिंघम  तीसरा टेस्ट: 10-14 जुलाई, 2025 – लॉर्ड्स, लंदन  चौथा टेस्ट: 23-27 जुलाई, 2025 – ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर  पांचवां टेस्ट: 31 जुलाई-4 अगस्त, 2025 – द ओवल, लंदन   लीड्स में ये भारतीय खिलाड़ी रचेंगे इतिहास! चकनाचूर होंगे महारिकॉर्ड्स भारत (IND) और इंग्लैंड (ENG) के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 जून से लीड्स में होना है। ये टेस्ट सीरीज जून से अगस्त 2025 तक चलेगी, जिसमें मैच हेडिंग्ले (लीड्स), एजबेस्टन (बर्मिंघम), लॉर्ड्स और द ओवल (लंदन) और ओल्ड ट्रैफर्ड (मैनचेस्टर) जैसी जगह पर खेले जाने हैं। इस सीरीज में कई भारतीय खिलाड़ी कई कीर्तिमान रचने के करीब हैं। पहले टेस्ट मैच में भी कई बड़े रिकॉर्ड्स टूट सकते हैं, जिसमें केएल राहुल और रवींद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ी पर खास नजरें होगी। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ये भारतीय खिलाड़ी रचेंगे इतिहास! 1. शुभमन गिल  भारतीय टीम के नए कप्तान शुभमन गिल टेस्ट में 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 107 रन दूर हैं। उन्होंने 32 मैचों में 35.05 की औसत से 1,893 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 7अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, इंग्लैंड में उनका रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है, जहां उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 88 रन बनाए हैं। यह दौरा उनकी क्षमता और कप्तानी की असली परीक्षा लेगा। 2. यशस्वी जायसवाल भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल अपने 2,000 टेस्ट रन पूरे करने से 202 रन दूर हैं। 23 साल के इस खिलाड़ी ने सिर्फ 19 टेस्ट में 52.88 की शानदार औसत से 1,798 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं। अभ्यास मैचों में मामूली प्रदर्शन के बावजूद, जायसवाल भारत में इंग्लैंड के खिलाफ 712 रन और ऑस्ट्रेलिया में 391 रन बनाकर आत्मविश्वास से भरे हैं। वह भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ की हड्डी होंगे। 3. केएल राहुल  अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल IND vs ENG Test सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 9,000 रन के कीर्तिमान रचने के करीब हैं। मौजूदा समय में उन्होंने 215 मैच खेलकर 8,565 रन बना लिए हैं। 17 शतकों और 57 अर्धशतकों के साथ, राहुल अच्छी फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक वार्म-अप मैच में 116 और 51 रन बनाए।  4. ऋषभ पंत  भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टेस्ट में 3,000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 52  रन की दरकार हैं। आईपीएल में औसत प्रदर्शन और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बावजूद, पंत का आक्रामक क्रिकेट, खासकर विदेशी धरती पर उनके आंकड़े के बताते हैं कि वह गेम चेंजर हैं। 5. रवींद्र जडेजा  टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की नजरें भी एक खास मुकाम हासिल करने पर होगी। वह अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7,000 रन से सिर्फ 309 रन दूर हैं। इंग्लैंड में एक अनुभवी खिलाड़ी के रूप में, दिग्गजों  की गैरमौजूदगी में जडेजा की भूमिका और भी महत्वपूर्ण होगी। 6. मोहम्मद सिराज  भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने से सिर्फ 15 विकेट दूर हैं।   

खाद-बीज की क्वालिटी को लेकर किसानों को करें जागरूक: मंत्री नेताम

रायपुर : किसानों को संवेदनशीलता के साथ सहूलियतें दी जाएं: मंत्री राम विचार नेताम मंत्री राम विचार नेताम समितियों में खाद-बीज का पर्याप्त भंडारण और किसानों की मांग के अनुरूप वितरण किया जाए खाद-बीज की क्वालिटी को लेकर किसानों को करें जागरूक  अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई सुगंधित धान की खेती को दिया जाए बढ़ावा मसालों, फूल और फलों की खेती को बढ़ावा देने का प्रयास करें आमदनी बढ़ाने फसल चक्र परिवर्तन के लिए किसानों को करें प्रोत्साहित कृषि मंत्री ने विभागीय काम-काज की समीक्षा की रायपुर   कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम ने आज छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर स्थित न्यू सर्किट हाउस में प्रदेशभर के कृषि अधिकारियों की मैराथन बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। मंत्री नेताम ने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है। हमारी सरकार की प्राथमिकता किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही उन्हें ज्यादा से ज्यादा सहूलियतें देना है। उन्होंने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को उनकी मांग के अनुरूप प्रमाणित खाद-बीज उपलब्ध कराना सुनिश्चित हों। उन्होंने समिति केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज के भण्डारण और वितरण भी सुनिश्चित करने के ही किसानों को उनकी मांग के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने बैठक में कहा कि राज्य के अलग-अलग स्थानों से नकली खाद-बीज की शिकायतें मिल रही है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि खाद-बीज की क्वालिटी और प्रमाणिकता को लेकर किसानों को जागरूक करें। मंत्री नेताम ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों की संलिप्तता का मामला पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मंत्री नेताम ने उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य में मसाला, फूल और फलों की खेती की काफी संभावनाएं हैं। अतः किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए जिलेवार वहां के वातावरण के अनुरूप अधिक उत्पादकता वाली उद्यानिकी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने प्रदेश में सुगन्धित धान की खेती को बढ़ावा दिया जाए और इसे छत्तीसगढ़ के ब्रांड के रूप में विकसित किया जाए। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि खरीफ सीजन 2025 के लिए कृषि विभाग द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। खरीफ के लिए खाद-बीज का पर्याप्त भण्डारण कराए जाने के साथ ही किसानों को इसका तेजी से वितरण भी किया जा रहा है। खरीफ सीजन 2025 के लिए रासायनिक उर्वरकों का लक्ष्य 14 लाख 62 हजार मेट्रिक टन निर्धारित किया गया है,  जिसमें राज्य स्तर पर सरकारी क्षेत्र में 9.49 लाख मीट्रिक टन तथा निजी क्षेत्र में 5.13 लाख मीट्रिक टन है। इसमें 7 लाख 12 हजार यूरिया, डीएपी 3.10 लाख, एनपीके 1.80 लाख, पोटाश 60 हजार एवं सुपर फास्फेट 2 लाख मीट्रिक टन शामिल है। लक्ष्य के विरूद्ध 10.67 लाख मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण कर किसानों को 5.23 लाख मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है।  मंत्री नेताम ने कहा कि उर्वरक कंपनियों से विभिन्न प्रकार की खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग सतत् संपर्क एवं समन्वय करें, ताकि राज्य की डिमांड अनुरूप उर्वरकों की रैक निर्धारित सेड्यूल के अनुरूप उपलब्ध हो सके। आज की स्थिति में यूरिया 4.96 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 1.13 लाख मीट्रिक टन, एनपीके 1.60 लाख मीट्रिक टन, पोटाश 72 हजार 879 एवं सुपर फास्फेट 2.26 लाख मीट्रिक टन का भण्डारण हो चुका है, जिसमें से यूरिया 2.52 लाख, डीएपी 74 हजार 575, एनपीके 86 हजार 280, पोटाश 31 हजार 152 एवं सुपर फास्फेट 79 हजार 408 मीट्रिक टन का वितरण किसानों को किया गया है। खरीफ सीजन की विभिन्न फसलों के लिए 4 लाख 95 हजार 58 क्विंटल बीज की डिमांड को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा 4 लाख 29 हजार 535 क्विंटल बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई हैै। समितियों के माध्यम से किसानों को अब तक 2 लाख 62 हजार 232 क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। राज्य में खाद एवं बीज का भण्डारण एवं उठाव की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कृषि मंत्री नेताम ने केन्द्र और राज्य पोषित योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छुटे हुए किसानों का केव्हायसी पूरी सजगता के साथ कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सुशासन तिहार के तहत पात्र आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वायल हेल्थ योजना आदि की भी प्रगति की समीक्षा की और इन योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। मंत्री नेताम ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप चिन्हांकित क्षेत्रों में पामआयल की खेती, बांस की खेती, फूलों की खेती, फलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। उन्होंने बस्तर और सरगुजा क्षेत्रों में विशेषकर मिलेट्स फसलों के रकबा में बढ़ोत्तरी के लिए किसानों को जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव श्रीमती शहला निगार, कृषि विभाग के संचालक राहुल देव, उद्यानिकी विभाग के संचालक एस. जगदीशन राव, मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक महेन्द्र सवन्नी सहित विभाग के सभी संभागों और जिलों के अधिकारी उपस्थित थे।

एयर इंडिया की सैन फ्रैंसिस्को से मुंबई आ रही विमान में गड़बड़ी की सूचना मिलने पर यात्रियों को कोलाकाता में ही उतार लिया गया

कोलकाता  सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के कारण यात्रियों को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा. यह घटना मंगलवार तड़के उस समय हुई जब फ्लाइट अपनी तय समय पर रात 12:45 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरी थी. एअर इंडिया की फ्लाइट AI180 के बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी पाई गई, जिसके चलते विमान के टेकऑफ में देरी हो गई. करीब सुबह 5:20 बजे विमान के भीतर अनाउंसमेंट कर सभी यात्रियों को विमान से उतरने के लिए कहा गया.  उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला फ्लाइट के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह फैसला उड़ान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. फिलहाल विमान की तकनीकी जांच की जा रही है. अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए प्लेन के बाद हाल के दिनों में एअर इंडिया के कई विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की सूचना मिली है. एअर इंडिया विमान का ब्लैक बॉक्स मिला बता दें कि एअर इंडिया विमान हादसे की जांच कर रही टीम को कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) यानी ब्लैक बॉक्स मिल गया है. रविवार को अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की. यह खोज इस भीषण हादसे के कारणों का पता लगाने में निर्णायक साबित होगी, जिसमें अब तक 270 लोगों की मौत हो चुकी है. मृतकों में विमान में सवार 241 यात्री और क्रू के अलावा 29 लोग जमीन पर भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक, AAIB ने इस दुर्घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. साथ ही, विमान अमेरिकी निर्मित होने के कारण अमेरिकी राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) भी अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है. ईंजन में आई खराबी एयर इंडिया की फ्लाइट अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से वाया कोलकाता मुंबई जाने वाली थी। सैन फ्रांसिस्को से उड़ान भरने के बाद फ्लाइट कोलकाता लैंड हुई। यहां ईंधन भरवाने और तकनीकी जांच के दौरान इंजन में गड़बड़ी पाई गई। टेक्निकल टीम ने कहा कि इंजन में ओवरहीटिंग की समस्या आ रही है। साथ ही, मैकनिकल खराबी है। इसके बाद पायलट ने कोलकाता से मुंबई के लिए उड़ान रद्द करने का फैसला लिया। फिर 240 यात्रियों समेट 14 क्रू मेंबर्स को प्लेन से बाहर निकाला गया। विमान को किया गया ग्राउंडेड कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि विमान में गड़बड़ी पाए जाने के बाद तकनीकी जांच के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। एक्सपर्ट्स की टीम फ्लाइट की मरम्मत और जांच में जुटी हुई है। यात्रियों को जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों को मुआवजा और रिफंड की प्रक्रिया के लिए भी संपर्क किया जाएगा। बीते सोमवार को भी आई थी तकनीकी खराबी की खबर सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया की दो उड़ानों को लौटना पड़ा। दिल्ली से रांची जाने वाली फ्लाइट AI9695 को शाम 6.20 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे वापस दिल्ली के लिए मोड़ दिया गया। इससे पहले हांगकांग से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI315 तकनीकी खराबी के कारण वापस हांगकांड में लैंड हुई। रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी खराबी देखी गई रविवार को भी दो उड़ानों में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज के विमान को कुछ ही मिनटों बाद हीथ्रो पर लाया गया। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर जब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर था, तब फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत मिले थे। वहीं, जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (एआरएफएफ) की टीम मौके पर पहुंची और सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर खराब भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र को संबोधित करने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी आए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का हेलीकॉप्टर जेडएम 2967 खराब हो गया। सिंह को दूसरे हेलीकॉप्टर से रवाना किया गया। बाद में खराब हुए हेलीकॉप्टर को ठीक कर शाम साढ़े पांच बजे भेजा गया।  

इजरायल और ईरान में भारतीय दूतावासों ने जारी की एडवाइजरी, सतर्क रहने और दूतावास के संपर्क में रहने की दी सलाह

तेहरान   ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद दोनों देशों में फंसे भारतीयों को वापस स्वदेश लाने के लिए अभियान तेज हो गया है। सबसे पहले ईरान से सभी भारतीय छात्रों को सुरक्षित लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भारत ने सोमवार (16 जून) से ईरान में फंसे अपने नागरिकों को निकालना शुरू किया। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, करीब 100 भारतीयों का पहला जत्था ईरान से निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि वे आर्मेनिया सीमा पर पहुंच गए हैं। सोमवार को केंद्र ने कहा कि तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति की निगरानी कर रहा है। ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा है। साथ ही कुछ मामलों में उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भी पहुंचाया जा रहा है। सरकारी सूत्रों ने बताया कि ईरान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय छात्रों को आर्मेनिया के रास्ते निकाला जा रहा है। आर्मेनिया से उनको जॉर्जिया और फिर पश्चिम एशिया के रास्ते भारत लाया जा सकता है। 110 छात्रों का पहला दल आर्मेनिया सीमा पर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि तीन यूनिवर्सिटी के छात्रों को फिलहाल सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। अन्य छात्रों को भी शिफ्ट किया जा रहा है। ईरान में करीब डेढ़ हजार कश्मीरियों समेत 10,000 भारतीय छात्र हैं। अधिकतर छात्र मेडिकल की पढ़ाई के लिए ईरान गए हैं। भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी इस बीच, ईरान में भारत के दूतावास की एक ताजा एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि जो भी भारतीय या भारतीय मूल के लोग अपने संसाधनों के जरिए तेहरान से बाहर निकल सकते हैं वो शहर के बाहर सुरक्षित ठिकानों पर चले जाएं। ईरान में भारतीय दूतावास ने कहा, “सभी भारतीय नागरिक और पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) जो अपने संसाधनों का उपयोग करके तेहरान से बाहर जा सकते हैं, उन्हें शहर के बाहर सुरक्षित स्थान पर जाने की सलाह दी जाती है।” भारतीय छात्रों को लेकर सरकार अलर्ट विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, “तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार सुरक्षा स्थिति पर नजर रखे हुए है और ईरान में भारतीय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपर्क कर रहा है।” बयान में कहा गया है, “कुछ मामलों में छात्रों को दूतावास की मदद से ईरान में ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। अन्य व्यवहार्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है। और जानकारी बाद में दी जाएगी।” इस बयान के अनुसार, दूतावास समुदाय के नेताओं से भी सतत संपर्क बनाए हुए है। इजरायल और ईरान में भारतीय दूतावासों ने स्थिति को ध्यान में रखते हुए अपने X हैंडल पर एडवाइजरी जारी किए हैं। ईरान में भारतीय दूतावास की ओर से X पर एक पोस्ट में कहा गया है, “ईरान में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, परामर्श के तहत यहां रह रहे सभी भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें, किसी भी तरह की अनावश्यक गतिविधियों से बचें, दूतावास के सोशल मीडिया अकाउंट पर दी जा रही सूचना को ध्यान में रखें। स्थानीय अधिकारियों द्वारा बताए गए सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करें।”

मुख्यमंत्री ने बेलखेड़ा को शासकीय महाविद्यालय की दी सौगात: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लाड़ली बहनों और माताओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को 250 रूपए शगुन दिया जाएगा मुख्यमंत्री ने बेलखेड़ा को शासकीय महाविद्यालय की दी सौगात लाड़ली बहना सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को मिली 2081 करोड़ से अधिक की राशि 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों को 341 करोड़ रूपये 27 लाख बहनों को गैस सिलेंडर रिफलिंग के लिए 39.14 करोड़ रूपये की अनुदान राशि हुई अंतरित 6 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि अंतरित राज्य सरकार वीरांगनाओं के नाम पर चला रही है योजनाएं शहपुरा में एसडीएम/एसडीओपी कार्यालय की घोषणा मुख्यमंत्री ने 22.44 करोड़ रूपये की लागत वाले 8 विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमि-पूजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव जबलपुर जिले के बेलखेड़ा में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में हुए शामिल जबलपुर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि माताओं, बहनों और बेटियों को मान-सम्मान और उनका वाजिब हक दिलाने में राज्य सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लाड़ली बहनों को आत्मनिर्भर बनाने, सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान और समृद्धि प्रदान करने के लिए हमारी सरकार द्वारा हर महीने बहनों के खातों में राशि भेजकर बहनों का रक्षाबंधन मनवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगले महीने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में लाड़ली बहनों को 250 रूपए बढ़ाकर दिया जाएगा, जिससे ताकि बहनें उत्साह पूर्वक त्यौहार मना सकें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को जबलपुर जिले के बेलखेड़ा गांव में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की लाड़ली बहनों सहित अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के जरिये 2081 करोड़ रूपसे से अधिक की सम्मान एवं सहायता राशि अंतरित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारी सरकार ने विरासत से विकास का संकल्प लिया है। जबलपुर क्षेत्र महारानी दुर्गावती, रानी अवंतीबाई जैसी वीरांगनाओं की धरती है। हमारी सरकार ने इन वीरांगनाओं के नाम पर योजनाएं चलाई हैं। इनका लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की माताओं और बहनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना ही हमारा लक्ष्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरे देश सहित मध्यप्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खातों में लाड़ली बहना योजना की जून माह की किश्त 1551 करोड़ 44 लाख रूपये अंतरित किये। योजनान्तर्गत लाड़ली बहनों को मिलने वाली यह 25वीं किश्त है। योजना में प्रत्येक लाड़ली बहना को प्रत्येक माह 1250 रूपये की राशि उनके बैंक खाता में अंतरित की जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लाड़ली बहनों की जिंदगी को बेहतर करने मध्यप्रदेश सरकार प्रति महीने साढ़े पंद्रह सौ करोड़ रुपए अंतरित करती है। उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक की राशि बहनों को दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ रूपए की राशि, 27 लाख से अधिक बहनों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपए की अनुदान राशि और मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में 6 हजार 821 श्रमिक परिवारों को 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरण करने के साथ ही करीब 22 करोड़ 44 लाख रूपये के विकास कार्यों का भी लोकार्पण और भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री की घोषणा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरगी विधायक नीरज सिंह के अनुरोध पर बेलखेड़ा में शासकीय महाविद्यालय प्रारम्भ करने और शहपुरा में अनुविभागीय राजस्व कार्यालय व शासकीय कर्मचारियों के आवास भवन के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने शहपुरा में एसडीओपी की पदस्थापना की भी घोषणा की। बहनों के आशीर्वाद से धन्य हुई जिंदगी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद मिल जाए तो जिंदगी धन्य हो जाती है। उन्होंने कहा कि भाई अकेले अपने घर को गौरवान्वित करता है जबकि बहनें ससुराल और मायके दोनों घरों का गौरव बनती हैं। उन्होंने कहा कि माताएं और बहने घर-परिवार के लिए समर्पण करती हैं और परिवार में बच्चों को बड़ा करने में माताओं और बहनों की भूमिका देवतुल्य होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की गौरवशाली संस्कृति रही है। हमारे यहां सात जन्मों की कसमों के साथ विवाह की रस्में होती हैं। सबको पक्का आवास मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गांव, पहाड़ और नगर में रहने वाले, कच्चे और टूटे छत के मकान में रहने वाले सभी लोगों को पक्का मकान देने का काम किया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना से हमारी माताओं और बहनों की आंखों को धुएं से मुक्ति दिलाने का काम भी प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गैस रिफिलिंग के तहत प्रदेश की 27 लाख से अधिक बहनों के खाते में भी आज 39.14 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर जल जीवन मिशन के तहत अब हर घर नल से जल पहुंच रहा है इससे माताओं और बहनों को कुंए और दूर दराज के जल स्त्रोतों से पानी लाने के कष्ट से निजात मिली है। मुख्यमंत्री ने बहनों के लिए प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी कई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सेना में भी बेटियों को बराबरी का दर्जा मिल रहा है। गरीबों को मिल रहा निःशुल्क खाद्यान्न मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेडीमेड गारमेंट के माध्यम से व्यवसाय करने वाली बहनों को 5 हजार रूपए अलग से देने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कोदो-कुटकी खरीदने पर प्रति क्विंटल 1 हजार रुपए का बोनस देना प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1 करोड़ 33 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न देने का काम भी सरकार कर रही है। बच्चों की पढ़ाई, लिखाई की जवाबदारी सरकार निभा रही है। उन्होंने कहा कि अगले महीने मेधावी छात्रों को स्कूटी और लैपटॉप भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने सांदीपनि विद्यालयों का जिक्र करते हुए कहा कि विद्यालयों में सभी प्रकार … Read more

17 जून को मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में मंत्री टंक राम वर्मा लेंगे विभागीय समीक्षा बैठक

रायपुर राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा 17 जून को सुबह 11 बजे मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर में विभागीय कार्याे की समीक्षा करेंगे. इस महत्वपूर्ण बैठक में राजस्व, आपदा प्रबंधन, भूमि अधिग्रहण, नक्शा निरीक्षण और अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की जाएगी. बैठक में विशेष रूप से ई-गवर्नेंस के अंतर्गत डिजिटल क्राप सर्वे और जीआईएस कार्यों की प्रगति,राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का विश्लेषण और समयबद्ध निस्तारण,भू-अर्जन मामलों की जांच एवं शिकायतों की स्थिति,प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम हेतु उपकरणों और निधियों के उपयोग की समीक्षा की जाएगी. इसी तरह सर्वे-रिसर्वे, नक्शा, परियोजना और WINDS योजना की प्रगति की रिपोर्ट के साथ-साथ मानसून से पहले आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा और NDRF के फायर सेफ्टी सिस्टम के आधुनिकीकरण की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी. बैठक में नवपदस्थ नायब तहसीलदारों, भू-अभिलेख अधिकारियों तथा अन्य राजस्व अधिकारियों की पदोन्नति से जुड़ी प्रक्रियाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी.

रायपुर : मुख्यमंत्री साय से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात,ओलम्पिक दिवस आयोजन हेतु किया आमंत्रित

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की और साय को 23 जून को ओलम्पिक दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।  इस अवसर पर  छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, प्रदेश वालीबॉल संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ उपाध्यक्ष सुनील रामदास एवं संयुक्त सचिव प्रशांत रघुवंशी उपस्थित थे। इस दौरान छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी गई। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष है।

एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025

एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिंप, थाईलैण्ड -2025 अकादमी के खिलाड़ियों ने जीते 3 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक मंत्री सारंग ने दी खिलाड़ियों को बधाई भोपाल  थाईलैण्ड के रेयॉन्ग (पट्टाया) में 12 से 15 जून तक आयोजित एशियन कैनो स्प्रींट एवं पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 3 स्वर्ण 2 रजत एवं 3 कांस्य सहित कुल 8 पदक अर्जित किये। खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा 3 स्वर्ण और 1 रजत पदक अर्जित करने वाली प्राची यादव की मंत्री सारंग ने मुक्तकंठ से सराहना करते हुए बधाई दी है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन कर पदक अर्जित करने पर सभी खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है। एशियन कैनो स्प्रींट स्पर्धा में अकादमी के खिलाड़ी प्रिंस गोस्वामी और सुधीर कुमार की जोड़ी ने सी2-1000 मीटर की जूनियर स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित किया। बालिका वर्ग की सी2-500 मीटर स्पर्धा में अकादमी की खिलाड़ी दीपिका ढ़ीमर ने कांस्य पदक जीता। एशियन पैरा कैनो चैम्पियनशिप में अकादमी की खिलाड़ी प्राची यादव ने महिला वर्ग की केएल2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, व्हीएल 2-200 मीटर में स्वर्ण पदक, केएल2-500 मीटर में स्वर्ण पदक एवं व्हीएल2-500 मीटर में रजत पदक अर्जित किये। पैरा कैनो पुरूष वर्ग में मनीष कौरव ने केएल3-200 मीटर स्पर्धा में रजत पदक एवं केएल3-500 मीटर में कांस्य पदक अर्जित किया।  

बिना विलंब शुल्क के ईग्नू में ऑनलाइन मोड में प्रवेश का सुनहरा मौका, अंतिम तिथि 15 जुलाई

रायपुर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, (इग्नू) नई दिल्ली द्वारा जुलाई 2025 के लिए ऑनलाइन मोड में प्रवेश के लिए नामांकन बिना विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि 15 जुलाई 2025 है। नामांकन के लिए स्नातक-स्नातकोत्तर व पी.जी. डिप्लोमा सर्टिफिकेट कार्यक्रम एवं अवेयरनेस प्रोग्राम भी उपलब्ध है जिसके लिए निर्देशन वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक शिक्षार्थी अध्ययन केंद्र में उपलब्धता के आधार पर विषय का चुनाव कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए अध्ययन केंद्र-1509 शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं। शिक्षार्थियों को मुद्रित सामाग्री न लेने पर कार्यक्रम शुल्क में 15 प्रतिशत की छूट दी गई है जो ऑनलाइन सामग्री के आधार पर पढ़ाई कर सकेंगे। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए बीए, बीकॉम और बीएससी (सभी सामान्य) में निःशुल्क नामांकन का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन मोड में नए प्रवेश के लिए पोर्टल पर जा कर इग्नू के लिंक https://ignouadmission.samarth.edu.in/ पद पर प्रवेश के लिए नामांकन 15 जुलाई 2025 तक कर सकते हैं।

कभी सोचा नहीं था कि मेरी दुकान में चाय पीने.. आयेंगे मुख्यमंत्री

जबलपुर  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर के बेलखेड़ा में सोमवार को राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में शामिल होने के बाद सड़क मार्ग से डुमना विमानतल के रास्ते में काफिला रूकवाकर अंध-मूक चौराहा स्थित शंकर चाट भंडार के स्टॉल पर चाय का आनंद लिया। इस अवसर पर सांसद आशीष दुबे, विधायक अशोक रोहाणी, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर एवं अखिलेश जैन भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने दुकानदार ब्रजेश लोधी से कुशलक्षेम पूछीं और उनके परिवार और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अकस्मात् अपनी दुकान में पाकर ब्रजेश प्रफुल्लित हो उठे, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसकी छोटी सी दुकान में स्वयं मुख्यमंत्री चाय पीने आए हैं। ब्रजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उसके जैसे छोटे दुकानदार से भी बड़ी ही आत्मीयता से मिले। ब्रजेश ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर बहुत खुशी हुई, हमारे मुख्यमंत्री बड़े सहज और सरल स्वभाव के हैं।।  

कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 18 जून को बीजेपी विधायक दल की बैठक

रायपुर  भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 18 जून 2025 को दोपहर 12 बजे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित की जाएगी। बैठक को लेकर सभी विधायकों को सूचना जारी कर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। इनमें अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रांत संगठन मंत्री पवन साय शामिल हैं। इस बैठक में आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को लेकर भी चर्चा की जा सकती है। इसके साथ ही विधायकों के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की समीक्षा की जा सकती है।

योगी सरकार में हुईं 218262 पदों पर सीधी भर्ती

लखनऊ  प्रदेश में सिपाही नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती ने सपा सरकार में हुई भर्तियों को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, सपा सरकार के पांच वर्ष के कार्यकाल में 49965 पदों पर भर्तियां हुई थीं, जबकि भाजपा सरकार के आठ वर्ष में यह आंकड़ा 218262 तक पहुंच चुका है। इनमें 35247 महिलाएं हैं। यही नहीं सिपाही, उपनिरीक्षक और समकक्ष के 24 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। सपा सरकार के दौरान प्रदेश पुलिस में 49965 भर्तियों में 5262 अदालत के आदेश पर करनी पड़ी थीं। सीधी भर्ती के तहत 38315 सिपाही चुने गए थे। इसके अलावा 3784 उपनिरीक्षक, सात प्रोग्रामर, 2256 कंप्यूटर ऑपरेटर और 341 सिपाही के पदों पर मृतक आश्रित भर्ती हुए थे। भाजपा सरकार में 153811 सिपाही नागरिक पुलिस और पीएसी में भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा 9534 उपनिरीक्षक और लेखा संवर्ग के 1329 उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक के पदों पर सीधी की गई है। पुलिस के अन्य संवर्गों में भी रिक्त पदों को तेजी से भरा गया है। अधूरा काम आगे बढ़ाया भाजपा सरकार ने पिछली बसपा और सपा सरकार में अटकी भर्ती प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई। वर्ष 2011 में उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर व समकक्ष के 1003 पदों पर भर्ती के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराया। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2013 में सिपाही नागरिक पुलिस के 4098, सिपाही पीएसी के 615 और फायरमैन के 785 पदों पर भर्ती की गई। सिपाही नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की परीक्षा का परिणाम घोषित कर 34716 और उपनिरीक्षक भर्ती 2016 के 2486 पदों पर भर्ती की। खिलाड़ी कोटे में भर्ती शुरू खिलाड़ी कोटे के तहत 491 सिपाहियों की भर्ती की गई है। इनमें 313 पुरुष और 178 महिलाएं हैं। मृतक आश्रित कोटे में उपनिरीक्षक से लेकर आरक्षी के पद पर कुल 3794 भर्तियां हुई हैं। इसके अलावा 5805 जेल वार्डर व घुड़सवार पुलिस की भर्ती की गई है।    

कुछ मिनटों में समझ सकेंगे गंभीर बीमारियों की जड़, कम टाइम में होंगे ऑपरेशन, एक बूंद खून से चुटकियों में पता चलेगी जानलेवा बिमारी

भोपाल जब शरीर में संक्रमण का स्तर बहुत ज्यादा हो जाता है, तो मरीज का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर हो जाता है. जब शरीर के सभी अंग प्रभावित होते हैं. तो मरीज की मौत भी हो सकती है. रोग की इसी स्थिति को सेप्सिस कहा जाता है. हालांकि इस दुर्लभ बीमारी सेप्सिस के दौरान मरीज के शरीर में स्थित संक्रमण का जल्द से जल्द पता लगाने की जरुरत होती है. जिससे मरीज की जान बचाई जा सके, लेकिन अब तक कोई ऐसी तकनीकी नहीं थी, जिससे 15 से 20 मिनट में संक्रमण का पता लगाया जा सके. जिससे इस बीमारी से पीड़ित अधिकतर मरीजों की मृत्यु हो जाती है. पहले टेस्ट रिपोर्ट आने में 3 दिन का लगता था समय बता दें कि ऑटोप्सी के दौरान पहले कल्चर रिपोर्ट आने में 3 से 4 दिन का समय लगता था, लेकिन अब प्रोकैल्सिटोनिन टेस्ट से 15 से 20 मिनट में डॉक्टर मरीज के शरीर में संक्रमण का पता लगा सकेंगे. इस शोध को अमेरिका के बाल्टीमोर में हाल में ही आयोजित 77वें अमेरिकन एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज सम्मेलन में प्रस्तुत किया गया. इस शोध के जरिए जो टूल बनाया गया है, उससे मरीज के शरीर में संक्रमण के स्तर का पता बहुत ही कम समय में लगाया जा सकता है. एम्स भोपाल में पारिसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग की हेड डॉ. अरनीत अरोरा ने बताया कि “पॉइंट ऑफ केयर टूल मरीजों के इलाज में भी क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है. इस शोध में ऑटोप्सी के दौरान सेप्सिस का पता लगाने के लिए प्रोकैल्सिटोनिन (पीसीटी) बायोमार्कर का उपयोग किया गया है. यह टूल 15 से 30 मिनट में बता देता है संक्रमण बता दें कि यह टूल एक सरल विधि पर कार्य करता है, इसके लिए पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर से केवल एक बूंद खून और अंग का नमूना लिया जाता है. प्रोकैल्सिटोनिन टेस्ट के जरिए 10 से 15 मिनट में परिणाम मिल जाते हैं. इसकी ग्रेडिंग होती है. जो 05 से 50 के पार तक होती है. यदि अंक 10 से ऊपर हैं, तो यह संकेत देता है कि मृतक के शरीर में संक्रमण का स्तर बहुत अधिक था. यह टेस्ट मरीज के जीवित रहते भी किया जा सकता है, जैसे कल्बर टेस्ट. यह 15 से 30 मिनट में बता देता है कि शरीर में संक्रमण किस स्तर तक फैल चुका है, इससे पहले कल्बर टेस्ट (जिसकी रिपोर्ट दिन में आती है) पर ही निर्भर रहना पड़ता था. भारत में अभी केवल एम्स भोपाल में हुआ शोध दरअसल, कल्चर टेस्ट की रिपोर्ट में 3 दिन लगते थे, जिससे इलाज में देरी होती थी. बॉयोकेमिस्ट्री की मशीनों से प्रोकैल्सिटोनिन टेस्ट में 3 घंटे लगते थे, जो ऑटोप्सी के लिए उपयुक्त नहीं था. भारत में अभी यह शोध केवल एम्स भोपाल में हुआ है. विदेशों में जर्मनी और फ्रांस जैसे कुछ देशों में ही सीमित संस्थान इसका उपयोग करते हैं. देश में ऐसी तकनीक अभी व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं है. बैक्टीरिया, वायरस के संक्रमण से शुरू होता है सेप्सिस यह टूल मरीजों को तुरंत सही इलाज दिलाने में मदद करेगा. सेप्सिस की जल्द पहचान से जान बचाने की संभावना बढ़ेगी. अस्पताल में भर्ती मरीजों का समय पर यह टेस्ट हो गया तो, संक्रमण के स्तर का पता लगाकर जरूरी दवाएं समय पर देकर उसकी जान बचाई जा सकती है. सेप्सिस एक जानलेवा स्थिति है, जो शरीर में बैक्टीरिया, वायरस या फंगस के कारण होने वाले गंभीर संक्रमण से शुरू होती है. यह तब होता है, जब शरीर का इम्यून सिस्टम संक्रमण से लड़ते हुए खुद के ऊतकों और अंगों को नुकसान पहुंचाने लगता है. यह आमतौर पर फेफड़े, मूत्र मार्ग या पेट के रास्ते से शुरू हो सकता है. यदि समय पर इलाज न हो तो यह मल्टी-ऑर्गन फेलियर होने से मौत का कारण बन सकता है. अभी 1000 से 1300 रुपये में होती हैं जांच एम्स भोपाल के डायरेक्टर प्रो. अजय सिंह ने बताया कि “अभी तक डॉक्टरों को यह पता नहीं चल पाता था कि मरीज में संक्रमण कितना गंभीर है. प्रोकैल्सिटोनिन टेस्ट से नंबर के आधार पर तुरंत स्थिति स्पष्ट हो जाती है, जिससे सही समय पर सटीक इलाज शुरू हो सकता है. यह चिकित्सा क्षेत्र में तेज और प्रभावी निदान को दिशा में इनोवेशन ला सकता है. अभी तक 100 केस पर टेस्ट किए गए हैं, 300 और केस के बाद निष्कर्ष निकाले जाएंगे. यह टूल सेप्सिस की त्वरित पहचान कर इलाज को आसान बनाएगा. इसकी लागत करीब 1000 रुपए से 1300 तक प्रति टेस्ट है.”

‘अगर मां कमाती भी हो, बच्चे ही परवरिश के लिए पैसे देना पिता की ही जिम्मेदारी’, हाईकोर्ट का अहम फैसला

नई दिल्ली  दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई करते हुए महिलाओं और बच्चों के हक में एक बड़ा फैसला सुनाया है। इसके तहत दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि मां ज्यादा कमाती है तो क्या हुआ, बच्चे की देखभाल की पूरी जिम्मेदारी पिता पर होगी। पिता को पूरा खर्च देना होगा। दरअसल, एक तलाकशुदा व्यक्ति ने अदालत से गुहार लगाई थी कि उसकी पूर्व पत्नी हर महीने 75 से 80 हजार रुपये प्रति माह कमाती है, इसलिए अपने दो बच्चों की परवरिश का वित्तीय बोझ बराबर-बराबर बांटना चाहिए। पिता की मांग को हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया। फिर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि भले ही पूर्व पत्नी नौकरीपेशा हो और प्रति माह 75 से 80 हजार रुपये कमाती हो लेकिन दो बच्चों के भरण-पोषण की पूरी वित्तीय जिम्मेदारी पिता पर होनी चाहिए, जो लगभग 1.75 लाख रुपये प्रति माह कमाता है। हाईकोर्ट ने केवल आय के आधार पर खर्च को 50:50 विभाजित करने की पिता की मांग को खारिज कर दिया। न्यायालय ने दोहराया कि भरण-पोषण में न केवल बुनियादी जरूरतें शामिल होनी चाहिए, बल्कि शिक्षा, सह-पाठयक्रम गतिविधियां और बच्चे की गरिमा बनाए रखना भी शामिल होना चाहिए। न्यायालय ने कहा कि बच्चे का भरण-पोषण मुख्य रूप से गैर-संरक्षक माता-पिता का कर्तव्य है, खासकर अगर वह माता-पिता आर्थिक रूप से मजबूत हो। मां दोहरी भूमिका निभाती है: हाईकोर्टन्यायालय ने मां की दोहरी भूमिका को व्यापक रूप से स्वीकार किया। एक कार्यरत पेशेवर और एकमात्र देखभालकर्ता के रूप में, वह भावनात्मक और तार्किक बोझ उठाती है जो उसे वित्तीय दायित्व से बचाने के लिए काफी है। उच्च न्यायालय ने कहा कि पत्नी को दो काम करने पड़ते हैं, एक कार्यालय के लिए और दूसरा कार्यालय के बाद बच्चे की देखभाल के लिए। इसे मौद्रिक शब्दों में नहीं आंका जा सकता।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet