LATEST NEWS

यादव कॉलोनी चौक पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन, रात 8 बजे से जुटेंगे गोविंदा

yadav colony chowk matki phod pratiyogita jabalpur विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर यादव कॉलोनी चौक में आज 03 सितंबर, गुरुवार को रात 8 बजे से भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न अखाड़ों की गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को उत्साह और पारंपरिक अंदाज में मनाया जाएगा। आयोजक एवं भाजपा नगर महामंत्री रंजीत पटेल ने सभी अखाड़ों के गोविंदाओं से प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही उन्होंने संस्कारधानीवासियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने और गोविंदा टीमों का उत्साहवर्धन करने का आग्रह किया है।  कार्यक्रम एक नजर में स्थान: यादव कॉलोनी चौक, जबलपुर दिनांक 03 सितंबर, गुरुवार समय: रात 8 बजे से कार्यक्रम: मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजक: रंजीत पटेल, भाजपा नगर महामंत्री खास बात: आयोजन में विभिन्न अखाड़ों के गोविंदाओं के शामिल होने से प्रतियोगिता रोमांचक होने की उम्मीद है।  जबलपुर | स्थानीय समाचार | धर्म एवं संस्कृति

जबलपुर में दो कंटेनरों की जोरदार भिड़ंत, परिवहन विभाग ने साफ की दुर्घटना की स्थिति

Two containers collided violently in Jabalpur, the transport department clarified the accident situation. अचानक ब्रेक लगाने के बाद पीछे से आए कंटेनर ने मारी टक्कर, चालक घायल; परिवहन विभाग ने वाहन रोकने की बात से किया इनकार विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। नागपुर से जबलपुर की ओर जा रहे दो कंटेनर वाहनों के बीच 29 अगस्त 2026 को हुई सड़क दुर्घटना को लेकर परिवहन विभाग ने अपनी तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट की है। विभाग के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब आगे चल रहे VRL कंपनी के कंटेनर KA-63-9431 ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर RJ-18-GB-2975 के चालक द्वारा समय पर ब्रेक नहीं लगाए जा सके। परिवहन विभाग द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर के समय हुई। उस दौरान परिवहन विभाग का स्टाफ सड़क के दूसरे किनारे पेड़ के पास बैठकर लंच कर रहा था। विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्टाफ द्वारा सड़क पर किसी वाहन को रोकने अथवा हाथ देकर रोकने की कार्रवाई नहीं की जा रही थी। पीछे से आए कंटेनर की हुई टक्कर विभाग के अनुसार VRL कंपनी का कंटेनर आगे चल रहा था। अचानक ब्रेक लगाए जाने के कारण उसकी गति कम हुई। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे कंटेनर RJ-18-GB-2975 के चालक ने समय पर ब्रेक नहीं लगाए, जिसके चलते दोनों कंटेनरों के बीच टक्कर हो गई। हादसे में संबंधित वाहन के चालक के पैर में चोट आई है और उसका उपचार कराया जा रहा है। पुलिस में दर्ज हुआ मामला परिवहन विभाग के मुताबिक दुर्घटना के संबंध में RJ-18-GB-2975 के चालक/परिचालक द्वारा वाहन क्रमांक KA-63-9431 के चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और अचानक ब्रेक लगाकर वाहन रोकने का मामला दर्ज कराया गया है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई संबंधित पुलिस थाने द्वारा की जा रही है। परिवहन विभाग ने दी सफाई संभागीय उड़नदस्ता, परिवहन विभाग जबलपुर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि दुर्घटना के समय विभागीय स्टाफ किसी वाहन को रोकने का प्रयास नहीं कर रहा था। विभाग ने हादसे को दोनों वाहनों की आपसी स्थिति और आगे चल रहे वाहन द्वारा अचानक ब्रेक लगाए जाने से हुई दुर्घटना बताया है। “दुर्घटना के समय परिवहन विभाग का कोई भी स्टाफ सड़क पर किसी वाहन को रोकने अथवा हाथ देकर रोकने की कार्रवाई नहीं कर रहा था।” — संभागीय उड़नदस्ता, परिवहन विभाग, जबलपुर

साझी विरासत राखी महोत्सव में गूंजा प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश

साझी विरासत राखी महोत्सव में गूंजा प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश Shared Heritage Rakhi Festival resonates with the message of love, unity and brotherhood विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर), जबलपुर द्वारा “साझी विरासत राखी महोत्सव” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में प्रेम, आपसी भाईचारे, सद्भाव और एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोगों ने एक-दूसरे की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के प्रति सम्मान और अपनत्व की भावना व्यक्त की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना था कि रिश्ते किसी धर्म, जाति या समुदाय से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और इंसानियत से बनते हैं। जबलपुर  अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि भारत की पहचान हमेशा से अनेकता में एकता रही है। हमारे देश में अलग-अलग धर्मों, जातियों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं। हमारी यही साझी संस्कृति और आपसी भाईचारा देश की सबसे बड़ी ताकत है। शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें केवल एक धागा बांधने का संदेश नहीं देता, बल्कि यह भी सिखाता है कि हम एक-दूसरे की भावनाओं और सम्मान की रक्षा करें। समाज में नफरत और दूरी बढ़ाने के बजाय प्रेम, विश्वास और भाईचारे को मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में खादी की राखियों का भी विशेष महत्व रहा। खादी की राखी के माध्यम से सामाजिक एकता के साथ स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। खादी से जुड़ी राखियों को बढ़ावा देकर स्थानीय कारीगरों और स्वदेशी उत्पादों के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास भी किया गया। सौरभ नाटी शर्मा ने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव मनाने के अवसर नहीं हैं, बल्कि समाज को जोड़ने और एक-दूसरे के साथ खड़े होने का संदेश भी देते हैं। रक्षाबंधन का पर्व हमें संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम समाज में किसी भी तरह के भेदभाव और नफरत को बढ़ावा नहीं देंगे तथा हर व्यक्ति के साथ सम्मान और प्रेम से व्यवहार करेंगे। “साझी विरासत राखी महोत्सव” में शामिल लोगों ने आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। सभी ने कहा कि समाज में शांति, प्रेम और एकता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि राखी का धागा केवल कलाई पर नहीं, बल्कि दिलों को भी जोड़ता है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर इंसानियत और भाईचारे को मजबूत करना ही रक्षाबंधन के पर्व की सच्ची भावना है। आज के कार्यक्रम में लखन घनघोरिया, दिनेश यादव, गीता शरत तिवारी, अमरीश मिश्रा, सरबजीत सिंह रील, बंटी गुप्ता, गुड्डू नबी, आलोक गुप्ता, आरिफ़ बेग, अमरचंद बाबरिया, देवकी पटेल, खुर्शीद अंसारी, पुष्कल शर्मा, राजेश दीवान, आसिफ़ इक़बाल, कीर्ति सिंह, समर्थ अवस्थी, रिज़वान अली कोटी, रंजीत सिंह ठाकुर, असलम खान, विक्रम ठाकुर, तबस्सुम अंसारी, मोनिका सिंह, अफसाना अंसारी, पूजा सिंह, कामिल भाई, श्वेता सेमुअल, अशोक यादव, सतीश सराठे, राजकुमार सोनी, ज़फर खान, आदि उपस्थित थे!

केंद्रीय जेल जबलपुर समेत कई जेलों में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने बांधी राखी

केंद्रीय जेल जबलपुर समेत कई जेलों में रक्षाबंधन की धूम, बहनों ने बांधी राखी Rakshabandhan was celebrated with great enthusiasm in many jails including Central Jail Jabalpur, sisters tied Rakhi. रक्षाबंधन पर जेलों में सजेगी भाई-बहन के रिश्ते की अनोखी तस्वीर, 2,800 से ज्यादा बंदियों को बहनों ने बांधी राखी विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर केंद्रीय जेल जबलपुर एवं अधीनस्थ जेलों में बंदियों के लिए खुली मुलाकात का आयोजन किया गया। जेल मुख्यालय, भोपाल को भेजी गई जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मुलाकात में बड़ी संख्या में बंदी भाइयों से उनकी बहनों ने मुलाकात कर राखी बांधी। दस्तावेज में केंद्रीय जेल जबलपुर समेत जिला जेल कटनी, मंडला, डिंडोरी तथा उप जेल सिहोरा और पाटन की जानकारी शामिल है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इन जेलों में पुरुष बंदियों के साथ महिला बंदिनियों को भी राखी बांधी गई। कहां कितने बंदियों को बांधी गई राखी? केंद्रीय जेल जबलपुर: 1,548 पुरुष बंदी एवं 22 महिला बंदिनी जिला जेल कटनी: 303 पुरुष बंदी एवं 13 महिला बंदिनी जिला जेल मंडला: 127 पुरुष बंदी एवं 4 महिला बंदिनी जिला जेल डिंडोरी: 264 पुरुष बंदी एवं 9 महिला बंदिनी उप जेल सिहोरा: 49 बंदी उप जेल पाटन: 80 बंदी जानकारी अनुसार मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में परिजनों और बच्चों ने भी जेल पहुंचकर अपने परिजनों से मुलाकात की। पाटन उप जेल में 188 माताओं/बहनों एवं 22 बच्चों द्वारा मुलाकात किए जाने की जानकारी भी दर्ज है। जेल की दीवारों के बीच दिखा भाई-बहन का भावनात्मक रिश्ता रक्षाबंधन के इस आयोजन का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों को भी अपने परिवार से जुड़ने और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को महसूस करने का अवसर देना रहा। राखी बांधने पहुंचीं बहनों और परिजनों की मुलाकात ने जेल परिसर में भावुक माहौल बना दिया। केंद्रीय जेल जबलपुर के जेल अधीक्षक अखिलेश तोमर और उप अधीक्षक मदन कोमल की देखरेख में व्यवस्था को लेकर तैयारियां की गईं। जेल प्रशासन द्वारा रक्षाबंधन से संबंधित छायाचित्र एवं आंकड़ों की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल को भेजी गई है।

बाबा श्याम के भजनों से गूंजा मां बड़ी खेरमाई मंदिर, भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

Maa Badi Khermai Temple resonates with Baba Shyam’s bhajans; devotees immersed in devotion. विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। मां बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में मंगलवार रात बाबा श्याम के भव्य कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। श्याम संग प्रीत परिवार की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम के पूजन-अर्चन एवं भक्ति भाव के साथ हुई। जैसे-जैसे कीर्तन आगे बढ़ा, मंदिर परिसर बाबा श्याम के जयकारों और भजनों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों पर भाव-विभोर होकर सहभागिता की और देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे। मुनमुन प्रगति यादव ने भजनों से बांधा समां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण प्रसिद्ध गायिका मुनमुन प्रगति यादव की भजन प्रस्तुति रही। उन्होंने बाबा श्याम की महिमा और भक्ति से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। कई श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए तो पूरा वातावरण “बाबा श्याम की जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और आस्था का दिखा अद्भुत संगम आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा श्याम की भक्ति और उनके गुणगान के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना था। आयोजन में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मां बड़ी खेरमाई मंदिर परिसर में सजे धार्मिक वातावरण, भजनों और श्रद्धालुओं की आस्था ने आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजकों ने जताया आभार कार्यक्रम के सफल आयोजन के बाद श्याम संग प्रीत परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों और आयोजन से जुड़े लोगों का आभार व्यक्त किया गया। आयोजकों ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से धार्मिक आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भक्ति में डूबी रही रात बाबा श्याम के जयकारों के बीच संपन्न हुए इस कीर्तन ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। मंदिर परिसर में देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। || हारे के सहारे की जय |||| खाटू नरेश की जय ||

परिवहन संभागीय उड़नदस्ता जबलपुर द्वारा दो पुलर वाहन जब्त, प्रकरण न्यायालय को प्रेषित

Two puller vehicles seized by Transport Divisional Flying Squad Jabalpur, case sent to court विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव,अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। परिवहन संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए ट्रांसटेक लॉजिस्टिक इंटरनेशनल कंपनी के दो पुलर वाहनों क्रमांक MH-46-CU-5214 एवं MH-46-CU-6214 को जब्त किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि उक्त दोनों वाहन जबलपुर से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे। वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका था तथा मध्यप्रदेश मोटरयान कर भी जमा नहीं किया गया था। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संभागीय उड़नदस्ता, जबलपुर की टीम द्वारा दोनों वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से थाना बरगी परिसर में खड़ा कराया गया है। साथ ही, संबंधित प्रकरण को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई एवं सुनवाई हेतु न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। परिवहन निरीक्षक एवं प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर के द्वारा बताया गया है कि बिना वैध परमिट एवं कर जमा किए बिना संचालित होने वाले वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर जांच एवं कार्रवाई की जारी रहेगी.

जबलपुर: किराए के भवनों और सुविधाविहीन स्कूलों पर कार्रवाई की मांग तेज, कई संगठन आए सामने

Jabalpur: Demand for action against rented buildings and schools lacking facilities intensifies, several organizations come forward विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव,अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। शहपुरा विकासखंड में किराए के भवनों, घरों और दुकानों में संचालित निजी स्कूलों तथा सुविधाविहीन विद्यालयों की मान्यता समाप्त करने की मांग अब तेज होती जा रही है। इस मुद्दे पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम पटेल ने चेतावनी दी है कि यदि नियमों का उल्लंघन कर संचालित स्कूलों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। वहीं बहुजन चेतना मोर्चा, भीम आर्मी भारत एकता मिशन सहित अन्य संगठनों ने भी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ऐसे विद्यालयों की मान्यता निरस्त करने और विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। गौरतलब है कि 22 विद्यालयों के खिलाफ साक्ष्यों सहित शिकायत जिला प्रशासन को सौंपी गई थी। शिकायत के आधार पर एसडीएम द्वारा जांच दल का गठन किया जा चुका है। जांच दल ने बुधवार को बरगी क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर भवन, मूलभूत सुविधाओं और मान्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच की। संगठनों का कहना है कि शिक्षा के नाम पर नियमों की अनदेखी कर संचालित स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण मिल सके। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

केन्द्रीय जेल जबलपुर में ‘‘स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा सभा भवन‘‘ के निर्माण के लिए शिलान्यास

Foundation stone laid for the construction of “Freedom Fighter Jawaharlal Darda Sabha Bhawan” in Central Jail Jabalpur  विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं लोकमत पत्र समूह के संस्थापक जवाहरलाल दर्डा (बाबूजी) की स्मृति में केन्द्रीय जेल जबलपुर कारागार में बन रहे ‘‘स्वतंत्रता सेनानी जवाहरलाल दर्डा सभा भवन‘‘ के निर्माण के लिए शिलान्यास समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जवाहरलाल दर्डा (बाबूजी) बहुमुखी प्रतिभा के धनी एवं चुम्बकीय व्यक्तित्व के  गांधीवादी नेता थे, दर्डा गांधी के आह्वान पर वर्ष 1940 में मात्र 17 वर्ष की आयु में स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हुए एवं वर्ष 1942 में भारत छोडो आंदोलन में शामिल होने पर लगभग 01 वर्ष 09 माह तक कारागार में बंद रहे। कारागार में बंद रहने के दौरान युवा कैदियों के बीच भी बाबूजी ने आजादी की अलख जगाई। ऐसे स्वतंत्रता संग्राम के साक्षी बाबूजी के नाम से केन्द्रीय कारागार में बन रहे सभागार के शिलान्यास कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र दर्डा, एडिटर इन चीफ, लोकमत पत्र समूह, पूर्व उद्योग मंत्री, महाराष्ट्र शासन द्वारा की गई। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में संस्कारधानी जबलपुर से सांसद अशोक रोहाणी, विधायक, कैंट विधानसभा क्षेत्र, श्रीमती स्वाति सदानंद गोडबोले, पूर्व महापौर जबलपुर एवं अखिलेश तोमर, जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल जबलपुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त शिलान्यास एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री  प्रहलाद पटेल जी एवं अशोक रोहाणी, विधायक, कैंट विधानसभा क्षेत्र के करकमलों द्वारा कुदाल चलाकर किया गया।  केन्द्रीय कारागार में पूर्व से ही सुभाष सभागार है, किंतु उस सभागार की क्षमता मात्र 100 बंदी की है, वर्तमान में बनाया जा रहा नवीन सभागार लगभग 5000 स्कवैयर फीट का रहेगा, जिसकी बंदी क्षमता लगभग 400 बंदी की रहेगी। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य शैक्षणिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकेंगे। कार्यक्रम के संयोजक के रूप में  मदन कमलेश, उप जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर एवं संजय परोहा, लोकमत पत्र समूह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के समापन में  अखिलेश तोमर, जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर द्वारा सभी गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

जून में आरटीओ का सख्त एक्शन: 1,528 वाहनों पर कार्रवाई, 59 लाख रुपये की चालानी कार्यवाही

RTO takes strict action in June: Action taken against 1,528 vehicles, challan proceedings worth Rs 59 lakh विशेष संवाददाता: जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। परिवहन आयुक्त उमेश जोगा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध परिवहन, कर वंचना एवं सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त प्रवर्तन अभियान के तहत संभागीय परिवहन सड़क सुरक्षा दल, जबलपुर ने जून माह में उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 1,528 वाहनों के विरुद्ध लगभग 59 लाख रुपये की चालानी कार्रवाई की है। विभाग की इस सतत कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों एवं परिवहन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।      जून माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में 26 वाहन बिना वैध परमिट, 17 ओवरलोड वाहन तथा 61 वाहनों में निर्धारित सीमा से अधिक माल बाहर निकला हुआ पाया गया। इसके अतिरिक्त 37 चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, 40 वाहन बिना वैध प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUCC), 86 चालक बिना सीट बेल्ट तथा 159 वाहन बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के संचालित होते मिले, जिनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए अभियान के दौरान 324 वाहन चालक मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाते पाए गए। इसके अलावा 2 वाहन बिना वैध बीमा तथा 2 वाहन बिना फिटनेस प्रमाण-पत्र के संचालित होते मिले। अन्य विभिन्न मोटरयान अपराधों में भी नियमानुसार चालानी कार्रवाई की गई। वहीं वाहन क्रमांक RJ 11 GB 7855 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई वर्तमान में विचाराधीन है।  परिवहन आयुक्त उमेश जोगा द्वारा प्रत्येक माह आयोजित राजस्व समीक्षा बैठकों में सभी क्षेत्रीय एवं प्रवर्तन अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जा रहे हैं कि अवैध परिवहन, कर चोरी, ओवरलोडिंग एवं मोटरयान अधिनियम के उल्लंघनों के विरुद्ध बिना किसी भेदभाव के कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इन्हीं निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप जबलपुर संभाग में लगातार सघन जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। लगातार हो रही प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई से अवैध परिवहन करने वालों, परिवहन माफियाओं तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों में कानून का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी कारण कुछ असामाजिक तत्व एवं नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जांच दल की छवि धूमिल करने तथा विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करने के उद्देश्य से भ्रामक एवं निराधार प्रचार-प्रसार का सहारा ले रहे हैं। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसे किसी भी दुष्प्रचार से प्रभावित हुए बिना नियमों के अनुरूप निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी विक्रम सिंह ठाकुर ने सभी वाहन स्वामियों एवं चालकों से अपील की है कि वे वाहन संचालन के दौरान सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, मोटरयान अधिनियम एवं सड़क सुरक्षा नियमों का पूर्ण पालन करें तथा सुरक्षित, अनुशासित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर प्रवर्तन कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मेधावी विद्यार्थियों का हुआ भव्य सम्मान, प्रतिभाओं को मिला प्रोत्साहन का मंच

Meritorious students were honoured with grand awards and talents got a platform for encouragement. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला जबलपुर (म.प्र.) के तत्वावधान में आयोजित “मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह-2026” रविवार को 70 एमएम डाइनिंग (4th ब्रिज), जबलपुर में गरिमामय वातावरण के बीच संपन्न हुआ। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही वह दिव्य प्रकाश है, जो जीवन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त करती है। मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण तैयार करता है तथा अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। समारोह में विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर उनकी प्रतिभा, परिश्रम और उपलब्धियों की सराहना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों, समाजजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संदीप जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (महाकौशल प्रांत) के प्रांत अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम के समन्वय का दायित्व डॉ. श्वेता श्रीवास्तव ने निभाया, जबकि आयोजन का सफल संचालन एवं संयोजन जिला अध्यक्ष प्रणीत वर्मा के नेतृत्व में किया गया। समारोह के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर किए जाते रहेंगे।

बरेला एक्सीडेंट : सगाई से लौट रहे परिवार की कार ट्राला से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

बरेला एक्सीडेंट : सगाई से लौट रहे परिवार की कार ट्राला से टकराई, एक की मौत, पांच घायल Barela accident: Car of a family returning from an engagement party collides with a trailer, one dead, five injured विशेष संवाददाता:  जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। जिले के बरेला थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शारदा मंदिर नागा घाटी स्थित मंगलायतन कॉलेज के सामने मंडला रोड पर एक अर्टिगा कार और ट्राला की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार में कुल सात लोग सवार थे, जो रायपुर में सगाई समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंडला की ओर से आ रहे ट्राला से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में सीधी जिले के कमर्जी निवासी राजेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। कार में पीछे बैठा एक व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बरेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जबलपुर में घरों और दुकानों से संचालित निजी स्कूलों पर उठे सवाल, कलेक्टर से जांच और कार्रवाई की मांग

Questions raised about private schools operating from homes and shops in Jabalpur, demand for investigation and action from the Collector विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव ,अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घरों, दुकानों और अनुपयुक्त भवनों में संचालित निजी (प्राइवेट) स्कूलों को लेकर एक गंभीर शिकायत कलेक्टर जबलपुर को सौंपी गई है। शिकायतकर्ता घनश्याम सिंह लोधी ने आरोप लगाया है कि जिले के कई निजी विद्यालय शिक्षा विभाग के निर्धारित मानकों का पालन किए बिना संचालित हो रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों की सुरक्षा और शिक्षा की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। शिकायत पत्र में कहा गया है कि शाहपुरा (भिटौनी), बरगी, सिहोरा, तेंदूखेड़ा, मझौली, मनकड़ी, बरेला सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई स्कूल किराए के मकानों, दुकानों अथवा छोटे परिसरों में संचालित किए जा रहे हैं। आरोप है कि इन विद्यालयों में न तो पर्याप्त खेल मैदान हैं और न ही विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। शिकायत में लगाए गए प्रमुख आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार— कई विद्यालय घनी आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित हो रहे हैं, जहां पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। स्कूल परिसरों में निर्धारित मानकों के अनुरूप खेल मैदान उपलब्ध नहीं हैं। कई भवनों में पर्याप्त हवा और प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। कुछ विद्यालयों में बी.एड. और डी.एड. जैसी आवश्यक योग्यता वाले शिक्षकों की कमी है। विद्यार्थियों के परिवहन में उपयोग किए जा रहे वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए गए हैं। कुछ स्कूल संचालकों द्वारा स्कूल परिसर से अलग स्थानों को खेल मैदान बताकर मान्यता लेने का आरोप लगाया गया है। 22 विद्यालयों की सूची भी सौंपी शिकायत के साथ 22 निजी विद्यालयों की सूची भी संलग्न की गई है, जिनके संबंध में जांच की मांग की गई है। इनमें शाहपुरा, बरगी, गांगई, भेड़ाघाट और आसपास के क्षेत्रों के कई निजी विद्यालय शामिल हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग शिकायतकर्ता ने कलेक्टर से मांग की है कि जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मान्यता संबंधी सभी आवश्यक मापदंडों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि किसी विद्यालय में नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। यह मामला सामने आने के बाद जिले में निजी स्कूलों की मान्यता, सुरक्षा मानकों और बुनियादी सुविधाओं को लेकर बहस तेज होने की संभावना है। अब निगाहें जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं। नोट: शिकायत में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के हैं। इनकी पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

जबलपुर में “एक शाम खाटूवाले के नाम” भजन संध्या का हुआ भव्य आयोजन

A grand ‘Ek Shaam Khatuwale Ke Naam’ bhajan evening was organized in Jabalpur. जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। शहर के मानस भवन में सोमवार शाम आयोजित एक शाम खाटूवाले के नाम भव्य कीर्तन एवं भजन जागरण संध्या श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने उपस्थित होकर बाबा श्याम के दरबार में भजनों और संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम में भजन प्रवाहक नयन कपूर (जबलपुर), राहुल मिश्रा (दिल्ली) एवं प्रीति सरगम (जबलपुर) ने अपने मधुर भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चले भजन-कीर्तन में श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। इस अवसर पर सामूहिक श्याम नाम संकीर्तन, मनमोहक भजन जागरण एवं बाबा श्याम के दिव्य दरबार का विशेष आयोजन किया गया। भजनों की प्रस्तुति के दौरान श्रद्धालु झूमते और नाचते हुए बाबा का गुणगान करते रहे। कार्यक्रम का आयोजन “करने वाले श्याम, कराने वाले श्याम” के तत्वावधान में किया गया, जबकि अपना श्याम परिवार, जबलपुर द्वारा इसकी व्यवस्था की गई। आयोजकों ने सभी श्याम भक्तों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता और एकता का संदेश प्रसारित होता है। पूरे आयोजन के दौरान मानस भवन श्याम भक्तों की श्रद्धा और भक्ति से गुंजायमान रहा तथा कार्यक्रम का समापन बाबा श्याम की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

एडीजी प्रमोद वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई 25वीं पूर्वी जोन पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता

25th Eastern Zone Police Sports Competition Concludes Under the Chief Guestsip of ADG Pramod Verma जितेन्द्र श्रीवास्तव अर्पिता श्रीवास्तव जबलपुर। 25वीं पूर्वी जोन अंतर जिला पुलिस वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता-2026 का भव्य समापन समारोह जबलपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में पूर्वी जोन के विभिन्न जिलों से आए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, जबलपुर जोन, जबलपुर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक, जबलपुर रेंज, जबलपुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि प्रमोद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास करते हैं। पुलिस बल में खेल गतिविधियां शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ बेहतर कार्यक्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विशिष्ट अतिथि अतुल सिंह ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेल स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजन के सफल समापन पर सभी प्रतिभागियों एवं आयोजन समिति को बधाई दी गई।

जबलपुर- बरेला में शारदा मंदिर के पास सड़क हादसा, कार सवार दो लोगों की जलने से मौत

Jabalpur- Road accident near Sharda temple in Barela, two people in a car died due to burning. विशेष संवाददाता जितेन्द्र श्रीवास्तव/अर्पिता श्रीवास्तव  जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत शारदा मंदिर के पास हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डंपर और स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत के बाद वाहन में आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की जा रही है, जबकि वाहन में अन्य लोगों के भी फंसे होने और उनके हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। मृतकों की पहचान भी अभी नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन वाहन के अवशेषों की जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसे के समय वाहन में कुल कितने लोग सवार थे। सूत्रों के अनुसार रेत से भरा डंपर मंडला की तरफ से आ रहा था, जबकि स्कॉर्पियो जबलपुर से मंडला की ओर जा रही थी। नागा घाटी के पास रेत से भरे डंपर ने ओवरटेक कर स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिसकी वजह से स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाने से उसमें सवार लोग निकल नहीं पाए और आग में जल गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इसके बाद दो लोगों के शव निकाले गए। स्कार्पियाें हरियाणा की बताई जा रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet