LATEST NEWS

आमला प्रीमियम लीग के फाइनल मुकाबले में एच.एम.एकता ने केसी बड़कुइ को किया परस्त,एच एम एकता टीम बनी आमला प्रीमियम लीग विजेता ।

HM Ekta defeated KC Barkui in the final match of Amla Premium League.HM Ekta team becomes Amla Premium League winner. हरिप्रसादगोहेआमला । नगर के रेल्वे स्टेडियम में लगातार 3 वर्षो से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। इस क्रिकेट प्रतियोगिता से नगर के प्रतिभावान खिलाड़ी को अपना हुनर दिखाने का एक मौका मिलता है और वे दिखाते भी है। शहर में आयोजित इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के दिग्गज टेनिस बॉल के खिलाड़ी और अन्य प्रदेशों से भी खिलाड़ी यह क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर चौके ,छक्के,लगाकर दर्शकों का मनोरंजन तो करते है साथ हि अपने खेल से सबका दिल भी जीत लेते हैं। इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार 1 लाख 11 हजार 1सौ ग्यारह रुपये, द्वितीय पुरुस्कार 55 हजार 5 सौ 55 रुपये, के साथ विजेता व उपविजेता टीम को एक चमचमाती ट्राफी,बेस्ट बेस्टमेन, मेन आफ द सीरीज ,बेस्ट बॉलर,सहित अन्य ट्राफी क्रिकेट खिलाड़ी को दी गई। बुधवार के दिन दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी मुकेश खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार,नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे एवं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव,समाजसेविका आराधना मालवीय, शरद जैसवाल,युवा मोर्चा अध्यक्ष नीलेश राठौर,रोशन साबले,नरेंद्र गिरी, संदीप सिसोदिया,प्रदीप कोकाटे,बिल्लू यादव,शैलेन्द्र राठौर,दीपक दवंडे सहित अतिथि मौजूद थे ।इस प्रतियोगिता के मुख्य संरक्षण चंदन मानू,सतीश मीना,सुनील यादव,सन्नी भूमरकर, शेख आबिद, शरद भलावी,राकेश धामोड़े,गन्नू ठाकुर के संरक्षण में यह प्रतियोगिता आयोजित कि जा रही हैं। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में हुआ घमासान | पहला सेमीफाइनल मुकाबले में के.सी.बड़कुइ ओर गाजी क्लब के बीच खेला गया। जो कि बड़ा रोमांचक मुकाबला दोनों टीम के बीच खेला हुआ,इस रोमांचक मुकाबले में के.सी. बड़कोइ ने जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई इस मैच में मेन ऑफ द मैच टोनू रहे,वही दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला करन इलेवन बैतूल और एच. एम.एकता के बीच खेला गया इस मुकाबले में एच. एम.एकता ने करन इलेवन को आसानी से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दोनों के बीच फाइनल मैच खेला गया जिसमें केसी क्लब ने टॉस जीतकर 8 ओवरों में मात्र 53 रन ही बनाए इसका पीछा करने उतरी एच एम एकता क्लब ने बड़े ही रोमांचित मैच में अंतिम ओवर की दूसरी बॉल पर यह मुकाबला जीता।इसमें मेन ऑफ द मैच सरोश अहमद मेन ऑफ द सीरीज सरोश अहमद.बेस्ट हीटर अंसार,बेस्ट बैट्समैन अन्नू,बेस्ट बॉलर आनंद,बेस्ट फील्डर सोहेल खान,बेस्ट ऑलराउंडर शब्बीर शाह,सपोर्टिंग टीम ऑफ टूर्नामेंट कृष्णा सोनी,बेस्ट अंपायर दिलीप दोमने,सुनील यादव,प्रदीप पोटफोडे को दिया गया। फाइनल मुकाबले में एच एम एकता ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।अंत में राजू बोहोत ने सभी अतिथियों खिलाड़ियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

दिल्ली सीएम आतिशी का शिवराज को जवाब , यह वैसे ही जैसे दाऊद इब्राहिम अहिंसा पर प्रवचन दे

Delhi CM Atishi’s reply to Shivraj is like Dawood Ibrahim giving sermon on non-violence. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर किसानों की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार केंद्र की किसान-कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में विफल रही है, जिससे दिल्ली के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखा है. उन्होंने दिल्ली में किसानों की स्थिति पर चिंता जताई है. शिवराज ने कहा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों के प्रति बेहद उदासीन है. किसानों के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में कोई संवेदना नहीं. शिवराज सिंह की चिट्ठी पर सीएम आतिशी का जवाब आया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का किसानों के बारे में बात करना वैसे ही है जैसे दाऊद अहिंसा पर प्रवचन दे रहा हो. जितना बुरा हाल किसानों का बीजेपी के समय हुआ, उतना कभी नहीं हुआ. आतिशी ने कहा कि पंजाब में किसान आमरण अनशन पर बैठे हैं, मोदी जी से कहिए उनसे बात करें. किसानों से राजनीति करना बंद करिए. बीजेपी राज में किसानों पर गोलियां, लाठियां चलाई गईं. शिवराज ने क्या कहा था?चिट्ठी में शिवराज ने लिखा, दिल्ली में केजरीवाल और आतिशी ने कभी किसानों के हित में उचित निर्णय नहीं लिए. केजरीवाल ने हमेशा चुनावों से पहले बड़ी बड़ी घोषणाएं कर राजनैतिक लाभ लिया है. केजरीवाल ने सरकार में आते ही जनहितैषी निर्णयों को लेने के स्थान पर अपना रोना रोया है. उन्होंने आगे लिखा, 10 वर्षो से दिल्ली में आप की सरकार है, लेकिन पूर्व सीएम केजरीवाल ने हमेशा किसानों के साथ केवल धोखा किया है. केंद्र सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली में लागू नहीं किया. दिल्ली के किसान केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं. ‘किसानों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया’केंद्रीय मंत्री चिट्ठी में आगे लिखते हैं, दिल्ली में आप सरकार का किसानों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया है. एकीकृत बागवानी मिशन, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, बीज ग्राम कार्यक्रम सहित अनेक योजनाओं का लाभ किसान नहीं ले पा रहे हैं. दिल्ली में केंद्र की कृषि योजनाएं लागू नहीं होने से किसान भाई-बहन नर्सरी और टिशू कल्चर की स्थापना, रोपण सामग्री की आपूर्ति, फसल उपरांत प्रबंधन के इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण, नए बाग़, पाली हाउस एवं कोल्ड चैन की सब्सिडी सहित अनेक योजनाओं के लाभ नहीं ले पा रहे हैं. उन्होंने लिखा, कृषि विकास योजना को लागू नहीं होने से कृषि मशीनीकरण, सूक्ष्म सिंचाई, मृदा स्वास्थ्य, फसल अवशेष प्रबंधन, परंपरागत कृषि विकास योजना, कृषि वानिकी और फसल डायवर्सिफिकेशन के लिए सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ दिल्ली के किसान नहीं ले पा रहे हैं. बीज ग्राम कार्यक्रम के दिल्ली में क्रियान्वयन नहीं होने से बीजों के वितरण, बीज परीक्षण, प्रयोगशालाओं के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार, बीज प्रमाणीकरण एजेंसियों की सहायता, बीजों की पारंपरिक किस्म के लिए सहायता और बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सब्सिडी जैसे लाभ नहीं मिल पा रहे हैं. ‘किसानों की आजीविका पर संकट’शिवराज सिंह चौहान ने आगे लिखा, दिल्ली में ट्रैक्टर, हार्वेस्टर सहित किसान उपकरण का पंजीकरण कमर्शियल व्हीकल श्रेणी में किया जा रहा है, जिससे किसानों को अधिक दाम देना पड़ रहा है. आप की सरकार फ्री बिजली की बात करती है, लेकिन दिल्ली में किसानों के लिए बिजली की उच्च दरें निर्धारित कर रखी है. यमुना से लगे गांवों में सिंचाई उपकरणों के बिक़ली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, जिससे किसानों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है. कृषि मंत्री ने पत्र में लिखा, राजनैतिक प्रतिस्पर्धा किसान कल्याण में बाधा नहीं बननी चाहिए, किसान कल्याण सभी सरकारों का कर्तव्य हैं. दलगत राजनीति से उठकर आप की सरकार को किसानों के हित में निर्णय लेने चाहिए. आम आदमी पार्टी की सरकार को केंद्र की योजनाओं को लागू कर दिल्ली के किसानों को राहत प्रदान करनी चाहिए.

,,,, में नहीं रहेगी केंद्र में मोदी सरकार… संजय राउत के बयान से मची खलबली

,,,, Modi government will not remain at the center… Sanjay Raut’s statement created panic उद्धव शिवसेना सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार को लेकर बड़ा दावा किया है, उन्होंने कहा कि मेरे मन में संदेह है कि साल 2026 के बाद केंद्र सरकार बचेगी या नहीं. मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे. केंद्र सरकार अस्थिर हो गई, तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा. राज्यसभा सांसद और उद्धव शिवसेना के नेता संजय राउत अपने बयानों को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं, आज यानी कि गुरुवार को उन्होंने एक बयान में दावा किया कि केंद्र की मोदी सरकार 2026 में नहीं बचेगी. संजय राउत ने कहा कि मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं, मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेंगे. और केंद्र सरकार अस्थिर हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा. महाराष्ट्र में कैसे पड़ेगा असर? महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 132 सीटों पर जीत दर्ज की है, तो वहीं शिवसेना ने 57 एनसीपी ने 41 पर जीत दर्ज की है. इन तीनों दलों ने मिलकरमहाराष्ट्र में सरकार बनाई है. संजय राउत का दावा अगर सही साबित होता है तो महाराष्ट्र में भी बीजेपी मुश्किल में पड़ सकती है. यही कारण है कि राउत ने दावा किया कि केंद्र के अस्थिर होने के बाद महाराष्ट्र पर भी असर पड़ेगा. सियासी बयानबाजी के बीच राउत का दावा बिहार में भी आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि नीतीश के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए. लालू ने कहा कि नीतीश कुमार साथ में आएं, मिलकर काम करें. नीतीश कुमार ही हमेशा भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे. लालू के इस बयान के पहले भी नीतीश को लेकर कई तरह के बयान सामने आए हैं. इन बयानों के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि राजनीतिक गलियारों में कुछ तो पक रहा है. जिसके कारण ये बयान सामने आ रहे हैं.

बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी: एक क्लिक में नया बिजली कनेक्शन

Good news for electricity consumers: New electricity connection in one click भोपाल। नए साल में मध्य प्रदेश के लोगों को बिजली विभाग की ओर से बड़ी सौगात मिली है। अब उपभोक्ता एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जानकारी दी कि मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कार्यक्षेत्र के 16 जिलों के उपभोक्ताओं के लिए यह सुविधा शुरू की है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने एमपी ऑनलाइन के साथ अनुबंध किया है, जिससे उपभोक्ताओं को जनवरी के अंतिम सप्ताह से यह सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा के तहत उपभोक्ता न केवल नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकेंगे, बल्कि गैर-कृषि उपभोक्ताओं का ईकेवाईसी, पीएम-सीएम किसान सम्मान निधि लाभार्थियों का सत्यापन, भार वृद्धि, और नाम परिवर्तन जैसे कार्य भी ऑनलाइन ही करवा सकेंगे। यह अनुबंध कंपनी मुख्यालय में प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल, निदेशक (वाणिज्य) सुधीर कुमार श्रीवास्तव, मुख्य महाप्रबंधक (वाणिज्य) स्वाति सिंह, और एमपी ऑनलाइन के बिजनेस हेड संदीप राजपाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नई सुविधा के साथ बिजली उपभोक्ताओं के काम और भी सरल हो जाएंगे। ऊर्जा मंत्री ने इसे डिजिटल युग में उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए एक बड़ा कदम बताया है।

प्रदेश में अपराधियों की शामत: अगले तीन महीने होगी ताबड़तोड़ कार्रवाई

There will be swift action against criminals in the state in the next three months भोपाल। मध्यप्रदेश में अब अगले 3 महीने तक अपराधियों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई होगी। इसके लिए गृह विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं। जनवरी से लेकर मार्च के बीच प्रदेश में ला एंड आर्डर बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई तेज होगी। वहीं आदतन अपराधियों के खिलाफ कलेक्टर रासुका लगाएंगे। सभी जिलों के एसपी अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर कलेक्टर को रिपोर्ट देंगे। मध्य प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों में रोक लगाने के लिए प्रशासन एक्शन मोड पर है। ऐसे में अगले तीन महीने गुंडों-बदमाशों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाएगी।

सर्द हवाओं से ठिठुरा मध्यप्रदेश, कईं जिलों में अलर्ट: भोपाल, सहित  जिले शीतलहर की चपेट में 

Madhya Pradesh shivers due to cold winds, alert in many districts: Bhopal and other districts in the grip of cold wave भोपाल । सर्द हवाओं से मध्यप्रदेश ठिठुर रहा है। आलम यह है कि दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। वहीं कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। नए साल के पहले दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड रही। मौसम विभाग की माने तो अगले 3 दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी। गुरुवार को भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर समेत 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। इससे पहले प्रदेश के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी। आज, गुरुवार को जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, उनमें भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर के अलावा मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी भी शामिल हैं। बर्फबारी हो रही, इसलिए बढ़ रही ठंड वर्तमान में जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे प्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। बारिश थमते ही ठंड का असर बढ़ा बता दें कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी के चलते दिसंबर के आखिरी दिनों में बारिश और ओले का दौर रहा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 45 से अधिक जिलों में बारिश हुई। वहीं, 20 जिले ऐसे रहे, जहां ओले भी गिरे। बारिश का दौर खत्म होते ही ठंड का असर बढ़ गया। साल 2024 की आखिरी रात भी ठंडी रही। वहीं, नए साल 2025 के पहले दिन सर्दी का असर बना रहा। अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 2 जनवरी: भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर, सागर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, देवास, शाजापुर, सीहोर, हरदा, बैतूल, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर, उमरिया, कटनी में शीतलहर भी चलेगी। 3 जनवरी: जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह में शीतलहर चलने का अलर्ट है। वहीं, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया, सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया रहेगा। 4 जनवरी: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

नेहा ने पहली बार पेटार के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया

मुंबई,  हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा अपने विदेशी बॉयफ्रेंड पेटार स्लिस्कोविक के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट रहने वाली नेहा ने पहली बार किसी के साथ अपनी केमिस्ट्री को सार्वजनिक किया। पेटार स्लिस्कोविक एक 33 साल के क्रोएशियाई फुटबॉलर हैं, जो बोस्निया से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 2011 में जर्मन क्लब मेन्ज़ 05 के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी और बाद में सेंट पॉली और डायनमो ड्रेसडेन जैसे प्रमुख क्लबों के लिए भी खेले। पेटार का भारतीय फुटबॉल से भी खास नाता है, क्योंकि उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नईयिन एफसी और जमशेदपुर एफसी का प्रतिनिधित्व किया है। 2022 में चेन्नईयिन एफसी के लिए खेलते हुए उन्होंने आठ गोल किए और अपनी शानदार तकनीक के लिए सराहे गए। नेहा शर्मा, जिन्हें फिल्मों क्रुक और यमला पगला दीवाना 2 से पहचान मिली, हाल ही में पेटार के साथ मुंबई की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमते हुए देखी गईं। नेहा ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी, जबकि पेटार कैजुअल टी-शर्ट में नजर आए। दोनों के तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने के बाद, फैंस ने उनकी रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगानी शुरू कर दी हैं। नेहा, जो अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा निजी रखने की आदत रखती हैं, ने इस बार अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी हालिया आउटिंग और शानदार केमिस्ट्री को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं। कुछ फैंस ने इसे दिल टूटने का पल भी कहा, जबकि अन्य इस रिश्ते को लेकर आश्वस्त हैं कि यह बॉलीवुड और स्पोर्ट्स का परफेक्ट मिलन हो सकता है।  

सुपरस्टार रजनीकांत ने फिल्म बाशा के पॉपुलर डायलॉग के साथ नए साल की शुभकामनाएं दी

नई दिल्ली,  देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। नये साल के अवसर पर साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी फिल्म के डायलॉग के साथ लोगों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दी। रजनीकांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रजनीकांत ने नए साल की शुभकामनाओं के रूप में अपनी फिल्म बाशा का एक पॉपुलर डायलॉग पोस्ट किया। “ईश्वर अच्छे लोगों की परीक्षा लेता है, लेकिन उन्हें कभी नहीं छोड़ता। दूसरी ओर, ईश्वर बुरे लोगों को बहुत कुछ देता है, लेकिन अंततः उन्हें छोड़ देता है”। बता दें कि इस साल साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाएगी। फिल्म ‘कूली’ साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। मेकर्स का कहना है कि ये फिल्म साल 2025 के मिड में रिलीज होगी। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, वरिष्ठ अदाकारा नीतू सिंह कपूर ने अपने परिवार संग मिलकर नए साल का स्वागत किया। कैमरे में कैद उन पलों को अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों से शेयर किया। इस जश्न का हिस्सा उनकी समधन सोनी राजदान, स्टार कपल रणबीर-आलिया, बेटी रिद्धिमा अपने पति और बेटी बने। नीतू ने इन चार तस्वीरों की श्रृंखला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साझा की। इन्हें देख कर एहसास हो रहा है कि ड्रेस कोड ब्लैक है। सभी ने काले रंग का आउटफिट पहन रखा है। हालांकि समधन चीट कर गई हैं। वो रेड कलर की ड्रेस में है उन्होंने अपनी नातिन और नीतू की पोती राहा से ट्विनिंग की है। सोनी रेड ब्लिंगी ड्रेस में दिखीं। एक गार्डन एरिया में फ्लोर सीटिंग के साथ नए साल का जश्न मनाते परिवार दिखा।  

तमन्ना ने अपने प्रियजनों संग अनोखे अंदाज में मनाया नए साल का जश्न, साझा की तस्वीर

मुंबई,  हिन्दी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने माता-पिता को नए साल की शुभकामनाएं दी। अभिनेत्री ने परिवार से दूर रहने के बावजूद दिल छू लेने वाले पलों को साझा किया। अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपने माता-पिता के साथ वर्चुअल सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर वीडियो कॉल सेशन की एक तस्वीर शेयर की, जिसके कैप्शन में उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ “हैप्पी न्यू ईयर” लिखा। ‘बाहुबली’ की अभिनेत्री ने कार से एक वीडियो पोस्ट की। वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करते समय उनकी मुस्कान फैंस को दीवाना बना रही है। कुछ दिन पहले ही तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन की शानदार तस्वीरें शेयर की थीं। एक तस्वीर में अभिनेत्री बॉयफ्रेंड विजय वर्मा और उनके दोस्त एक साथ वीडियो गेम का आनंद लेते नजर आए थे। भाटिया ने कई सोलो और कैंडिड तस्वीरें भी पोस्ट की। अभिनेत्री ने पोस्ट का शीर्षक दिया, “गोवा गेटअवे।” मीडिया में चर्चा है कि विजय और तमन्ना ने नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी “लस्ट स्टोरीज़ 2” की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की थी। गोवा में एक नए साल की पार्टी में साथ देखे जाने के बाद उनके रिश्ते की अफवाह फैलने लगी थी। हालांकि, बाद में विजय ने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म पर काम करते समय डेटिंग शुरू नहीं की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया हाल ही में नेटफ्लिक्स थ्रिलर-एक्शन फिल्म “सिकंदर का मुकद्दर” में नजर आईं। इस सीरीज में उन्होंने कामिनी सिंह का किरदार निभाया। यह सीरीज एक हीरे की चोरी पर केंद्रित है। अभिनेत्री ने फिल्म “स्त्री 2” में भी एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्होंने विशेष रूप से “आज की रात” गीत में अपने प्रदर्शन से ध्यान आकर्षित किया था। तमन्ना भाटिया जल्द ही अशोक तेजा द्वारा निर्देशित “ओडेला 2” में नजर आएंगी। इस प्रोजेक्ट का निर्माण संपत नंदी ने किया है और इसका निर्माण डी. मधु ने किया है। मार्च में, तमन्ना ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया था, जिसमें वह एक समर्पित शिव भक्त की भूमिका में हैं।  

काजोल ने परिवार संग खास अंदाज में मनाया नए साल का जश्न

मुंबई,  देश और दुनिया ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत किया है। बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने खास अंदाज में 2024 को अलविदा कहते हुए फैंस को नए साल 2025 की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर परिवार संग सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। काजोल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पति अजय देवगन, बेटे युग और बेटी निसा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की शानदार तस्वीरें शेयर की। नए साल के सेलिब्रेशन में उनकी मां भी नजर आ रही हैं। अभिनेत्री काजोल ने कैप्शन में लिखा कहा, “और यह समापन! निश्चित रूप से ये किसी फिल्म के खत्म होने से ज्यादा बेहतर है। आप सभी को आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं। आपके घर मेहमान आते रहें, आपकी टेबल खाने से भरी रहें। आप सभी खूब पार्टी करते रहें और आपके पड़ोसी हमेशा शिकायत करें कि आपकी पार्टी कितनी लंबी और मजेदार हैं। आप हमेशा खुश रहें और खुशियां बांटते रहें।” अजय देवगन ने भी इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अब तक की यात्रा के लिए आभारी हूं। 2025 में क्या होने वाला है, इसके लिए उत्साहित हूं। नया साल मुबारक।” काजोल ने पहले जिक्र किया था कि वह पिछले साल शानदार थीं और 2025 में और भी शानदार होंगी। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने साड़ी में खुद की शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, “मैं पिछले साल शानदार थी और मैं अगले साल और भी शानदार रहूंगी।” काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस साल रिलीज हुई शशांक चतुर्वेदी की थ्रिलर फिल्म दो पत्ती में नजर आईं थी। काजोल को इस फिल्म में कृति सेनन और टीवी अभिनेता शहीर शेख के साथ देखा गया था।  

हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ नजर आयेंगी रश्मिका मंदाना

मुंबई, जानी मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना फिल्म थामा’ में आयुष्मान खुराना के साथ काम करती नजर आयेंगी। पुष्पा 2 : द रूल की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद रश्मिका मंदाना एक बार फिर से धमाल मचाने के लिये तैयार हैं। रश्मिका इन दिनों आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ‘थामा’ में काम कर रही हैं।रश्मिका में आयुष्मान के साथ फिल्म ‘थामा’ के सेट से वीडियो शेयर किया है। वीडियो को शेयर करके हुए रश्मिका ने लिखा, ‘उम्मीद है कि आप थामा-के-दार हॉलिडे मना रहे होंगे.2025 में मिलते हैं। हॉरर-कॉमेडी फिल्म थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार करेंगे।वहीं, दिनेश विजन और अमर कौशिक इस फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म की कहानी को नीरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखी है। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनने को तैयार फिल्म ‘थामा’ दीपावली 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम भूमिका में हैं।  

भोपाल: ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए वृंदावन ग्राम योजना शुरू

Bhopal: Vrindavan Gram Yojana started to improve rural economy विशेष रिपोर्ट: उदित नारायण, भोपाल ! मध्य प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है। प्रदेश के 313 विकासखंडों में ‘वृंदावन ग्राम’ की स्थापना की जाएगी। इस योजना के तहत ऐसे गांवों का चयन किया जाएगा, जहां कम से कम 2,000 की जनसंख्या और 500 से अधिक गोवंश हों। योजना का उद्देश्ययोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को प्रोत्साहित करना, गोवंश का संरक्षण और संवर्धन करना, तथा जैविक खेती के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना है। इन गांवों में चारे, पानी और परिवहन की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। ग्राम चयन और पर्यवेक्षणग्राम का चयन संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री के परामर्श से कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारियों की एक समिति गठित की जाएगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सभी कलेक्टर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। गाय आधारित उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंगवृंदावन ग्राम में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए स्व-सहायता समूहों का गठन किया जाएगा। इन समूहों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा। उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग स्थानीय मेलों, किसान बाजारों और राष्ट्रीय प्रदर्शनी में की जाएगी। मध्य प्रदेश का योगदानमध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक राज्य है। इस योजना के माध्यम से राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। योजना के तहत पशुओं की नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि, और जैविक खेती को व्यापक रूप से अपनाने पर जोर दिया जाएगा। सकारात्मक बदलाव की उम्मीदइस योजना से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि जैविक खेती और स्वच्छ पर्यावरण के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकेगा। योजना के तहत उत्पादों की ब्रांडिंग और मार्केटिंग के जरिए ग्रामीण उद्यमिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

3 जनवरी से कांग्रेस शुरू करेगी ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान, इस वजह से टला था कार्यक्रम

Congress will start ‘Jai Bapu, Jai Bhim, Jai Constitution’ campaign from January 3, due to this the program was postponed. कांग्रेस शुक्रवार को पूर्व निर्धारित ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ अभियान का शुभारंभ करेगी। यह अभियान राज्यों, जिलों और ब्लॉक से शुरू होगा और 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन मध्य प्रदेश के महू (वर्तमान में डॉ. आंबेडकर नगर) शहर में एक बड़ी जनसभा के साथ समाप्त होगा। डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण टला था कार्यक्रमइस अभियान की शुरुआत पहले 27 दिसंबर को होनी थी। लेकिन 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण इसे टाल दिया गया था। मनमोहन सिंह के निधन पर सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई थी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में फैसला लिया गया था कि मनमोहन सिंह को सम्मान देने के लिए इस अभियान को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया था। आंबेडकर की जन्मभूमि पर होगा अभियान का समापनउन्होंने कहा, यह भरोसा करना मुश्किल है कि वह (मनमोहन सिंह) अब हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन अब तीन जनवरी से यह अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। इस अभियान का समापन डॉ. आंबेडकर की जन्मभूमि महू में 26 जनवरी को एक जनसभा के साथ होगा। 26 जनवरी को भारतीय संविधान को लागू हुए 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। सीडब्ल्यूसी ने अपने प्रस्ताव में कहा था कि कांग्रेस संविधान की सुरक्षा और भारतीय स्वाधीनता संग्राम के सिद्धांतों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अभियान के तहत 27 दिसंबर को बेलगावी में एक रैली का आयोजन किया जाना था, लेकिन शोक के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा’ भी शुरू करेगी कांग्रेसकांग्रेस के मुताबिक, 26 जनवरी 2025 से लेकर 26 जनवरी 2026 तक एक राष्ट्रीय पदयात्रा शुरू की जाएगी, जिसे संविधान बचाओ राष्ट्रीय पदयात्रा नाम दिया जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस के सभी नेता शामिल होंगे और यह यात्रा गांव-गांव और शहर-शहर जाएगी। इसके अलावा, कांग्रेस ने कहा कि अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में गुजरात में एआईसीसी की एक बैठक आयोजित की जाएगी।

अनु अग्रवाल ने छोटी सी ड्रेस में किया ऐसा डांस, यूजर्स ने जमकर किया ट्रोल

मुंबई नब्बे के दशक में फिल्म ‘आशिकी’ से रातोंरात स्टार बनीं अनु अग्रवाल इस वक्त अपने एक वीडियो लेकर चर्चा में हैं, जिसे कारण यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। अनु अग्रवाल ने हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह छोटी सी ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। अनु अग्रवाल ने वीडियो शेयर कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा, ‘जमकर पार्टी करना, जमकर मेहनत करना और मेडिटेशन मेरा मोटो है।’ लेकिन अनु अग्रवाल अपने पहने कपड़ों और डांस करने के तरीके के कारण यूजर्स के निशाने पर आ गईं। यूजर्स ने सुनाया- बकवास और एकदम घटिया एक यूजर ने लिखा, ‘क्या बकवास है। प्लीज अनु अपनी क्लास मेनटेन रखो। हमें तुम ‘आशिकी’ में बहुत अच्छी लगी थीं। उसे बर्बाद मत करो।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्लासी बनो। ये क्या घटियापन है?’ एक और कमेंट है, ‘ये इतना चीप डांस क्यों कर रही है?’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये 2024 है 1990 नहीं मैडम। कब तुम बड़ी होगी और ये बच्चों का फ्रॉक पहनना बंद करोगी?’ 1999 में हुआ था एक्सीडेंट, महीनेभर कोमा में रहीं मालूम हो कि ‘आशिकी’ जैसी हिट के बाद अनु अग्रवाल ने कुछ और फिल्मों में काम किया था, पर वो नहीं चलीं। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। साल 1999 में अनु अग्रवाल का जानलेवा एक्सीडेंट हुआ, जिसके कारण वह 29 दिन तक कोमा में रही थीं और चेहरा भी बिगड़ गया था। इसके कारण अनु अग्रवाल की याददाश्त भी चली गई। अनु अग्रवाल की चली गई थी याददाश्त, कुछ नहीं याद एक इंटरव्यू में अनु अग्रवाल ने कहा था कि उन्हें अब ‘आशिकी’ के बाद का कुछ याद नहीं है। उन्होंने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से कहा था, ‘एक्सीडेंट के बाद जब मेरी याददाश्त चली गई तो मैंने फिल्म देखी। मेरी मां ने फिल्म चलाई, लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी जुड़ नहीं पाई। मैं स्क्रीन पर मौजूद लड़की से खुद को जोड़ नहीं पाई।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा था, ‘मेरी मां कहती रहीं कि ये तुम हो। मैं बस एक बच्चे की तरह इसे देखता रही, लेकिन मैं कनेक्ट नहीं कर सकी। उस समय ‘आशिकी 2′ आ गई थी, इसलिए उन्होंने मुझे वो फिल्म भी दिखाई, पर मुझे कुछ समझ नहीं आया।’

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet