LATEST NEWS

MP Assembly के चौथे दिन 7 महत्वपूर्ण विधेयक पारित, खाद संकट को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

7 important bills passed on fourth day of MP Assembly, Congress cornered government over fertilizer crisis भोपाल ! मध्यप्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन 7 महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा के बाद उन्हें पारित कर दिया गया. इनमें मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम संशोधन विधेयक 2024, मध्यप्रदेश माल और सेवा कर तृतीय संशोधन विधेयक 2024, मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस व संबंधित विषयों का विनियमन संशोधन विधेयक 2024 समेत अन्य विधेयक शामिल हैं. इधर सदन में कांग्रेस विधायकों ने किसानों के खाद संकट को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. वहीं संसद में बाबा साहब अंबेडकर को लेकर केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह द्वारा की गई टिप्पणी के मामले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार ने माफी मांगने की मांग की. साथ ही लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा राहुल गांधी को दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस विधायक सदन से वाक आउट कर गए. हालांकि, कुछ देर बाद फिर वापस सदन में लौट आए. खाद संकट और नकली खाद पर चर्चा शाम 6 बजे के बाद सदन में किसानों के खाद संकट पर चर्चा शुरु हुई. इसमें कांग्रेस विधायक बाला बच्चन ने कहा, ” मालवा निमाड़ क्षेत्र में किसानों को पानी तो मिल रहा है. लेकिन उनको खेती करने के लिए पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है, जिससे किसानों की लंबी लाइनें लग रही हैं.” वहीं कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा, ” लंबे समय से हमारे देश का किसान हरियाणा और दिल्ली बॉर्डर पर जमा हैं. उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. आप कहते हैं कि खेती को लाभ का धंध बनाएंगे. लेकिन प्रदेश में एक बोरी खाद के लिए किसान को अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाना पड़ रहा है. किसानों को प्रदेश में नकली खाद मिल रही है. ऐसे लोगों को सत्तापक्ष का संरक्षण मिल रहा है.” 3 साल से पहले नहीं हटेंगे नगर पालिका अध्यक्ष मध्यप्रदेश नगर पालिका निगम द्वितीय संशोधन विधेयक 2024 को सदन में मंजूरी मिल गई है. अब नगर पालिका अध्यक्ष और नगर परिषद अध्यक्ष को 3 साल से पहले नहीं हटाया जा सकेगा. यानी इनके खिलाफ 3 साल से पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जाएगा. अब तक यह सीमा 2 साल थी. वहीं अब अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित करने के लिए तीन चौथाई सदस्यों की जरुरत होगी. अब तक अविश्वास प्रस्ताव के लिए दो तिहाई बहुमत की जरुरत होती थी. इसके साथ ही नगर पालिका निगम और परिषद के अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होगा. निजी स्कूलों के खिलाफ सुनवाई के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था मध्यप्रदेश निजी विद्यालय फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन संशोधन विधेयक 2024 को पारित करने से पहले इस पर सदन में पर्याप्त चर्चा हुई. पक्ष और विपक्ष के आठ से अधिक विधायकों ने इस चर्चा में हिस्सा लिया. कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि इस बिल में 25 हजार रु से कम फीस वाले निजी स्कूलों को शामिल नहीं किया गया है. ऐसे में स्कूल वाला यदि 50 हजार रु फीस लेता है, तो वह ट्यूशन फीस 25 हजार रु दिखाएगा, जबकि बाकी खर्च किसी अन्य मद में दिखा देगा. इस पर स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि इस बिल में संशोधन के बाद निजी स्कूल द्वारा बच्चों से ली जाने वाले ट्रांसपोर्टेशन शुल्क को भी फीस में जोड़ा गया है. हम स्कूलों के खिलाफ सुनवाई के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था बना रहे हैं. एससी-एसटी और ओबीसी छात्रों को समय पर मिले स्कालरशिप चर्चा के दौरान फूल सिंह बरैया ने कहा कि जब एससी, एसटी या ओबीसी का कोई छात्र कालेज में एडमिशन लेता है, तो संचालक उससे कहता है कि तुम फीस मत देना स्कालरशिप दे देना. लेकिन जब इन बच्चों को समय पर स्कालरशिप नहीं मिलती तो कालेज संचालक ऐसे बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठने देता है. बरैया ने कहा कि सरकार को एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के विद्यार्थियों को समय पर स्कालरशिप दिया जाना चाहिए, जिससे उनकी पढ़ाई में रुकावट न आए. नगर पालिक के विधेयक से नेता प्रतिपक्ष असहमत नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ” नगर पालिका के विधेयक में संशोधन से पहले हर धारा और उपधारा पर चर्चा होनी चाहिए. इसके अंदर काफी पेचीदिगियां हैं. आप घर बनवाने के लिए ऑनलाइन परमिशन की बात करते हैं लेकिन इसके लिए लोगों को अधिकारियों के कितने चक्कर लगाने पड़ते हैं. एक पेड़ काटने के लिए ही लोगों को नगर निगम के आयुक्त से बात करनी पड़ती है. ऐसे में इस बिल में संशोधन से पहले इसे प्रवर समिति में भेजा जाना चाहिए, फिर इस पर विचार होना चाहिए.” विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष खुद भरेंगे आयकर मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष वेतन और भत्ता संशोधन विधेयक 2024 और मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष वेतन और भत्ता संशोधन विधेयक 2024 को भी पारित कर दिया गया है. इसके तहत अब विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का इंनकम टैक्स सरकार नहीं भरेगी. उनको खुद अपना इनकम टैक्स भरना पड़ेगा. इसके पहले तक विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष का टैक्स सरकार देती थी. विधानसभा में ये विधेयक हुए पारित

जौरा विधानसभा के साथ हो रहा भेदभाव बीजेपी के विधायकों को 15 15 करोड़ और हमें कुछ नहीं :पंकज उपाध्याय 

Jaura assembly is being discriminated against, BJP MLAs get 15 crores each and we get nothing: Pankaj Upadhyay  भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा कांग्रेस विधायकों के साथ हो रहे भेदभाव जिसमें बीजेपी के विधायकों को सरकार के द्वारा 15 15 करोड़ रूपया दिया गया वहीं कांग्रेस विधायको को कुछ नहीं दिया गया किसानों को आ रही खाद की समस्या पहाड़गढ़ जंगल क्षेत्र के गांव धौधा कन्हार गहतौली जडेरू मरा रकैरा मानपुर निरार चंचुल कुंवरपुर में आ रही पीने की पानी की समस्या एवं सिंचाई की समस्या की बात उठाई सरपंचों को आ रही विकास कार्यों की समस्या मनरैगा में लगातार काम का मंजूर न होने की समस्या उठाई नल जल योजना को असफल बताया कई गांव में स्कूल न होने की बात उठाई जिसमें बस्तौली रामलाल का पूरा केमपुरा की बात रखी स्कूलों में भवन न होने की भवन होने पर उनके जर्जर होने की स्कूल में पीने के पानी की समस्या की बात रखी, सिकरवारी क्षेत्र के ग्राम बर्रेड में कॉलेज की मांग रखी गई ,सेना फौज  पुलिस फोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं की बात रखी जिसमें उनके लिए नई स्पोर्ट कंपलेक्स की मांग को रखा और कहा की भिंड मुरैना के युवा फौज की तैयारी करते हैं एवं सबसे ज्यादा शहीद होते हैं उनके लिए सरकार कुछ नहीं कर रही भरती के लिए अपने शहरों से सैकड़ो किलोमीटर दूर जाना पड़ता है जहां युवाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार होता है कैलारस शक्कर मिल की बात राखी परंतु माइक बंद कर दिया गया और बात रिकॉर्ड नहीं की गई कांग्रेस विधायक ने कहा सदन में भी हमारे साथ भेदभाव हो रहा है 2 मिनट में अपनी बात को रखने का कहा जाता है एवं माइक बंद कर दिया जाता है

शादी के 2 साल बाद मां बनी देवोलिना भट्टाचार्जी ने दिया बेटे को जन्म

मुंबई टीवी की गोपी बहू के नाम से फेमस देवोलिना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) को लेकर खुश करने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो देवोलिना मां बन गई है और उन्होंने बेटे के जन्म दिया है। उन्होंने 18 दिसंबर को बेटे को जन्म दिया था और इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर एक क्यूट वीडियो शेयर कर दी थी। उन्होंने लिखा था- हैलो वर्ल्ड ये रहा हमारा लिटिल एंजल बेटा। आपको बता दें कि देवोलिना ने 2022 में अपने जिम ट्रेनर शहनवाज शेख (Shanwaz Shaikh) से शादी की थी। देवोलिना ने अपनी शादी को काफी सीक्रेट रखा था। साथ निभाना साथिया की एक्ट्रेस के घर आई खुशियां टीवी शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल प्ले करने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी के घर खुशियां आई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया और टीवी सेलेब्स के साथ फैन्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। साथ निभाना साथिया के बाद देवोलीना बिग बॉस 13 में नजर आईं। इस शो से उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद 2022 में देवोलीना उस वक्त सुर्खियों में आई जब उन्होंने शानवाज शेख से शादी की। 2023 उन्हें शो दिल दियां गल्लां में देखा गया। वे छठी मईया की बिटिया का भी हिस्सा रही लेकिन प्रेग्नेंसी के कारण उन्होंने शो छोड़ दिया। ज्वैलरी डिजाइनर रही है देवोलीना भट्टाचार्जी देवोलीना भट्टाचार्जी एक ट्रेन भरतनाट्यम डांसर है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ज्वैलरी डिजाइनर के तौर पर की थी। मुंबई में पहली बार उन पर ध्यान तब गया जब उन्होंने डांस रियलिटी सीरीज़ डांस इंडिया डांस 2 के लिए ऑडिशन दिया। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत एनडीटीवी इमेजिन के सवारे सबके सपने प्रीतो से की थी। 2012 में देवोलीना ने स्टार प्लस के साथ निभाना साथिया में लीड रोल गोपी बहू का किरदार निभाने का मौका मिला। उन्होंने शो में जिया मानेक को रिप्लेस किया था। 2017 में उन्होंने ये शो छोड़ दिया था। वे बंगाल 1947 और कूकी जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

ग्रह मंत्री का बयान गैरजिम्मेदाराना : कांग्रेस

Planet Minister’s statement irresponsible: Congress हरिप्रसाद गोहेआमला । देश के ग्रह मंत्री अमित शाह द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ टिप्पणी करने के बाद आज प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मांलवे एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख के नेतृत्व में नगर पालिका स्कूल में स्थित बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसके बाद जनपद चौक पर ग्रह मंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी द्वारा अमित शाह मुर्दाबाद , ग्रह मंत्री माफी मांगे के जमकर नारे लगाए इस विषय में प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मांलवे ने बताया कि संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ गृह मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय है लेकिन भाजपा के नेताओं की यही रीति चल रही है देश में हिंसा की भावना पैदा करना और राज करना भाजपा सरकार देश के संविधान में संशोधन करने की तैयारी में है मोदी सरकार फूट डालो राज करो कि राजनीति कर रही है उन्हें देश में विकास से कोई सरोकार नहीं है उन्हें सत्ता का लोभ है जिसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार है जिसका उदाहरण है ग्रह मंत्री अमित शाह बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी करना वही ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख ने कहा कि भाजपा की सरकार में जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है देश की तानाशाह सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने की बजाए उनपर अत्याचार कर रही है। जिस वजह से देश की बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। इस तारतम्य में नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार देश को जोड़ने की जगह तोड़ने में लगी हुई है विकास कार्य करना होता नहीं तो हिन्दू मुस्लिम और राम मंदिर निर्माण के नाम पर चुनाव लड़ती है मोदी सरकार में बेरोजगारों की हालत बद्तर हो गई है गरीब बेरोजगारों को रोजगार के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है यह अत्यधिक शर्मनाक बात है लेकिन देश के प्रधानमंत्री अनदेखा कर तानाशाही चला रहे हैं।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश सोनी, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद सुनील उईके, पार्षद अमित हुरमाड़े, प्रदीप कोकाटे, यशवंत हुडे, मनीष नागले, विनोद नागले, विजेंद्र भावसार, नीरज कटारिया,श्याम सोनी, यशवंत चढ़ोकार, जितेंद्र शर्मा, छन्नू बेले, गणेश ढोमने , वीरेंद्र बर्थे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे ।

मध्य प्रदेश में कोदो का कहर : दो दिन में दो जिलों में 13 लोग बीमार, स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप, सैंपल जांच के लिए भेजे

Kodo havoc in Madhya Pradesh: 13 people fell ill in two districts in two days, panic in health department, samples sent for testing मध्य प्रदेश में इन दिनों कोदो का कहर जारी है। दो दिनों में दो जिलों में 13 लोग इसे खाने से बीमार हो गए हैं। लगभग दो महीने पहले इसे खाने से 10 हाथियों की मौत भी हो चुकी है। कोदो की रोटी खाने से शहडोल में एक दिन पहले चार, कटनी में एक परिवार के तीन सदस्य और आज यानी गुरुवार को छह लोग बीमार हो चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि कोदो की पुरानी रोटी फूड पॉइजनिंग का कारण हो सकती है। या चने की भाजी में अत्यधिक उपयोग हो रहा खाद इसकी वजह हो सकता है। जांच के बाद सब स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के मुताबिक कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से दूसरे दिन भी जिला अस्पताल में एक ही परिवार के छह सदस्य भर्ती हुए हैं। इसमें दो बच्चे भी शामिल हैंं। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत खतरे के बाहर है। ज्ञात हो कि मंगलवार को दादरा टोला के चार सदस्य कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अब बुधवार रात मुख्यालय से सटे ग्राम चाका में एक ही परिवार के छह सदस्य कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार हो गए हैं। डॉक्टरों की टीम जिनका इलाज कर रही है। लगातार दूसरे दिन भी कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से बीमार लोगों से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिसिन डॉक्टर के साथ एक बैठक कर कोदो की सैंपलिंग करने की बात कही है। खाना खाने के आधे घंटे बाद बिगड़ी तबीयत रामचरण कोरी ने बताया कि बीती रात्रि 8:30 बजे परिवार के सभी लोग इकट्ठा हुए और कोदो की रोटी और चने की भाजी खाई थी। आधे घंटे बाद परिवार के 6 सदस्य ने खाना खाया था, उन सबकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और सबको चक्कर के साथ उल्टियां आनी शुरू हो गई। इसके बाद पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने निजी वाहन से सभी को जिला अस्पताल लाकर भर्ती करवाया है। इसमें रामचरण कोरी (58), सावित्री ( 55), रामकुमार (35), राजकुमारी कोरी (25), दो बच्चों में जिया 7 वर्ष एवं सूर्या 6 वर्ष शामिल है। परिवार के 6 सदस्यों में दो बच्चे बच्चा वॉर्ड के आईसीयू वार्ड में भर्ती किए गए हैं, जिनका इलाज शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील हथगेल के द्वारा किया जा रहा है। सीएमएचओ एवं प्रभारी सिविल सर्जन ने बुलाई बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर राजेश मिश्रा ने लगातार दूसरे दिन भी कोदो की रोटी और चने की भाजी खाने से भर्ती हुए मरीजों से मुलाकात कर डॉक्टरो से चर्चा की है। डॉ. मिश्रा ने बताया कि जिन डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज किया है, उनके साथ एक बैठक कर चीजों को बारीकी से पता लगाने की कोशिश की जा रही है। किन वजह से दो दिनों के भीतर 10 लोग बीमार हुए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि जिस कोदो को खाने से लोग बीमार हुए हैं। उसका सैंपल लेने के निर्देश फूड विभाग को जारी किए गए हैं। कोदो और चने की भाजी का फूड विभाग सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद चीज स्पष्ट हो सकेगी कि किस वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। एक दिन पहले चार लोग हुए थे बीमार शहडोल मुख्यालय से लगे गांव खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला में मंगलवार रात एक परिवार के सदस्यों ने कोदो की रोटी के साथ चने की भाजी खाई थी, इसके कुछ देर बाद उन्हें उल्टी दस्त शुरू हो गई और तबीयत बिगड़ने लगी। एक युवक ने खाना नहीं खाया था, उसकी तबीयत नहीं बिगड़ी और उसने पड़ोसियों से मदद लेकर सभी को जिला अस्पताल उपचार के लिए लाकर भर्ती करवाया। बताया गया कि खम्हरिया पंचायत के ददरा टोला गांव निवासी राजेंद्र सिंह की अमलाई निवासी उनकी बुआ शाम घर आई थीं। रात में भोजन में कोदो की रोटी और चने की भाजी बनी थी। सभी भोजन करने के बाद सो गए। रात करीब दो बजे राजेंद्र सिंह मरावी, लक्ष्मी सिंह, रामवती सिंह और चंदा बाई की तबीयत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त होने लगे। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें जांच के बाद भर्ती कर लिया गया। कटनी में दादा-पोते सहित तीन बीमार कटनी जिले में कोदो की रोटी खाकर दादा पोते सहित तीन लोग बीमार हुए हैं। मामला कटनी जनपद पंचायत के ग्राम जरवाही का बताया गया, जहां सुबह के वक्त आलू की सब्जी के साथ कोदो की रोटी खाने से दादा और उनके दो पोते को अचानक चक्कर के साथ उल्टी होने लगी। तीनों की एक साथ बिगड़ी तबीयत देख परिजन उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल लाए थे। ड्यूटी में मौजूद डॉक्टर नर्स ने प्राथमिक इलाज के साथ तीनों को भर्ती किया है। उर्मिला बाई ने बताया कि हमेशा की कोदो की रोटी और सब्जी खिलाया था, लेकिन सबकी तबीयत बिगड़ गई। बेटा घर में था नहीं इसलिए पड़ोसियों की मदद से सभी को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल ले आए, यहां इलाज हो रहा है। पीड़ित सोने लाल चौधरी ने बताया कि सुबह कोदो की रोटी अपने पोतों के साथ खाई थी, जिसके बाद मैं घर के बाहर घूमने निकला तो चक्कर आने लगे। तभी घर में खेल रहे पोते भी बेहोश हो गए थे। हम लोगों को समझ नहीं आया कब गाड़ी में बैठे और अस्पताल आ गए। हम लोग सिर्फ कोदो की रोटी और सब्जी खाए बस, अभी तबीयत ठीक है। क्या कहते हैं विशेषज्ञ अमर उजाला की टीम ने विशेषज्ञों से इसके बारे में जब चर्चा की तो शहडोल में मेडिसिन विभाग के डॉक्टर गंगेश डांडिया ने बताया कि कोदो अगर अधिक पुराना है तो फूड पॉइजनिंग की आशंकाएं हो सकती हैं। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। सभी भर्ती मरीजों की जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। डॉ. … Read more

एमपी गजब : हॉस्पिटल की ऑक्सीजन पाइप उड़ा ले गए चोर, आफत में आई नवजातों की जान

MP Amazing: Thieves took away the oxygen pipe of the hospital, 11 newborns lost their lives. राजगढ़ ! जिला अस्पताल में बुधवार रात चोरी का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरों ने ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कॉपर की लाइन काटकर पार कर दी, बिना ये सोचे कि इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की जान संकट में पड़ सकती है. इस घटनाक्रम से ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखे गए 11 बच्चों की जान खतरे में पड़ गई. गनीमत ये रही कि नवजात बच्चों को बैकअप वाले जंबो सिलेंडर की मदद से ऑक्सीजन तुरंत मिल गया. अगर जंबो सिलेंडर नहीं होता तो एक बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था. अलार्म बजते ही हरकत में आया हॉस्पिटल स्टाफ जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक्स एमडी और एसएनसीयू प्रभारी डॉक्टर आरएस माथुर ने कहा, ” बुधवार रात एसएनसीयू में लगभग 24 बच्चे भर्ती थे, इनमें से 11 बच्चों को ऑक्सीजन स्पोर्ट पर रखा गया था. सुबह लगभग 5 बजे एसएनसीयू में इमरजेंसी अलार्म बजने लगा था क्योंकि वहां ऑक्सीजन सप्लाई नहीं हो रही थी. ड्यूटी पर तैनात हमारे कर्मचारियों ने तुरंत जंबो सिलेंडर की मदद से बच्चों की जान को सुरक्षित किया.” पाइप काटने से पहले मुख्य लाइन की थी बंद डॉ. आरएस माथुर ने आगे कहा, ” जब हमने अलार्म बजने की वजह जानने की कोशिश की, तो पता चला कि पीएम रूम के पास ऑक्सीजन प्लांट है जहां से ऑक्सीजन स्टोर होती है. उसी मेन लाइन को अज्ञात चोरों ने बंद कर लगभग 10 फीट लंबी कॉपर लाइन काट ली और चुरा ले गए. फिलहाल, हमारे एसएनसीयू में भर्ती सभी नवजात सुरक्षित हैं.” अस्पताल में पहले भी हो चुकी है चोरी पूरे मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने कहा, ” हमने हॉस्पिटल में जांच के लिए पुलिसकर्मी को भेजा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से जो भी जानकारी मिलेगी उसी हिसाब से आगामी कार्रवाई की जाएगी.” गौरतलब है कि राजगढ़ जिला अस्पताल में यह चोरी की पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी चोरी का मामला सामने आया चुका है. चोरी का खुलासा होने पर अस्पताल के अस्थाई कर्मचारी को चोरी में संलिप्त पाया गया था.

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का सितम जारी, 25 दिसंबर से तेज सर्दी का दूसरा दौर 

Severe cold continues in Madhya Pradesh, second round of severe cold from December 25  भोपाल । मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर 23 से 25 दिसंबर के बीच आएगा। यह जनवरी 2025 तक रहेगा। इससे पहले अगले 4-5 दिन तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से यानी ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में कोहरा रहेगा। भोपाल, उज्जैन, जबलपुर में रात का पारा 8-10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहेगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में कोहरा छाने का अनुमान जताया है। बाकी जगहों पर मौसम साफ रहेगा। दिन में तेज धूप हो सकती है। ठंड से थोड़ी राहत, 2 डिग्री तक बढ़ा पारा मंगलवार-बुधवार की रात प्रदेश में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली। रात के पारे में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, कई शहर ऐसे हैं, जहां पारा 5 डिग्री सेल्सियस से कम ही रहा। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 2.4 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 3.5 डिग्री, उमरिया में 3.8 डिग्री, नौगांव में 4 डिग्री, टीकमगढ़ में 5.3 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री और राजगढ़ में 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर में 5.2 डिग्री, ग्वालियर में 5.4 डिग्री, भोपाल में 6.2 डिग्री, उज्जैन में 10 डिग्री और इंदौर में 11.6 डिग्री सेल्सियस टेम्प्रेचर दर्ज किया गया। हालांकि, बुधवार को दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिली। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कई शहरों में पारा 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। इसलिए बदला मौसम  मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव ने कहा- शीतलहर और कोल्ड डे यानी ठंडे दिन की कंडीशन खत्म हो गई है। चार से पांच दिन तक टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी रहेगी। जिससे ठंड का असर कम होगा। उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के गुजरने के बाद बर्फबारी होगी। उत्तरी हवाएं फिर चलने लगेंगी। इसके बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर दोबारा आएगा। दिसंबर में रिकॉर्ड तोड़ चुकी ठंड इस बार दिसंबर महीने में ही ठंड रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। स्थिति यह रही कि पूरे प्रदेश में जनवरी से भी ठंडा दिसंबर रहा। भोपाल समेत कई शहरों में ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 9 दिन शीतलहर चली। बुधवार से शीतलहर का दौर थमा। भोपाल में दिसंबर की सर्दी ने 58 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई जबकि वन विहार नेशनल पार्क में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगा दिए गए। मंदिरों में भगवान को भी ठंड से बचाने के लिए जतन किए जा रहे हैं।

टॉम क्रूज को मिला अमेरिकी नौसेना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज अपनी एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऊपर से वो खतरनाक के खतरनाक स्टंट सीन खुद ही करते हैं। ऐसे स्टंट सीन, जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएं। खैर। टॉम क्रूज को अमेरिकी नौसेना के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से नवाजा गया है। आइये जानते हैं क्यों? वैराइटी के अनुसार, सोमवार को लंदन में एक इवेंट हुआ। यहां टॉम क्रूज को ‘टॉप गन’, ‘बॉर्न ऑन द फोर्थ ऑफ जुलाई’, ‘ए फ्यू गुड मैन’ और ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी में उनके काम के जरिए ‘नौसेना और मरीन क्रॉप्स में उनके शादार योगदान’ के लिए नौसेना के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया। यूएस नेवी के सचिव कार्लोस डेल टोरो ने टॉम को पदक दिया। एक बयान में नौसेना ने कहा कि टॉम क्रूज ने अपनी फिल्मों में उच्च प्रशिक्षित कर्मियों और वर्दी में रहते हुए उनके द्वारा किए गए बलिदानों के लिए पब्लिकली जागरुकता और सराहना बढ़ाई है। 43 साल से दर्शकों को कर रहे हैं एंटरटेन टॉम क्रूज ने साल 1981 में ‘एंडलेस लव’ फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो पिछले 43 साल से अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। उन्हें ‘टॉप गन’ (1986), ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ (1996), ‘द मम्मी’ (2017) जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा गया। टॉम क्रूज की अपकमिंग मूवीज टॉम को साल 2025 में Mission: Impossible – The Final Reckoning में देखा जाएगा। इसमें वो Ethan Hunt का किरदार निभाएंगे। ये ‘मिशन इम्पॉसिबल’ फ्रेंचाइजी की अगली किश्त है। इसके अलावा उनके पास ‘Judy’ फिल्म भी है।

यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स की पहली फिल्म में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में

मुंबई, बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स की बहुप्रतीक्षित क्रिएटिव साझेदारी की पहली बड़ी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। पिछले हफ्ते, भारत की सबसे प्रतिष्ठित मीडिया कंपनी यशराज फिल्म्स ने पोशम पा पिक्चर्स के साथ एक रोमांचक क्रिएटिव पार्टनरशिप की घोषणा की। पोषम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत में सबसे इनोवेटिव प्रोडक्शन हाउस में से एक माना जाता है। यह साझेदारी 2025 से थिएट्रिकल फिल्मों का निर्माण करेगी। यह कदम यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी की नई रणनीतिक सोच के तहत उठाया गया है। अक्षय यशराज फिल्म्स को प्रोडक्शन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से एक नया बिजनेस मॉडल विकसित कर रहे हैं। अक्षय का यह दूसरा प्रोडक्शन प्रोजेक्ट होगा। इससे पहले उन्होंने मोहित सूरी की फिल्म प्रोड्यूस की थी, जिसमें आहान पांडे और अनीत पड्डा मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। सूत्रों ने बताया कि आयुष्मान खुराना, जिन्होंने हमेशा कंटेंट में इनोवेशन को अपनी पहचान बनाया है, इस प्रोजेक्ट में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म एक ऐसा रोमांचक अनुभव देने का वादा करती है, जो शुरुआत से ही दर्शकों को अपनी सीट से बांध कर रखेगी।पोशम पा पिक्चर्स के पार्टनर्स समीर सक्सेना, अमित गोलानी, बिस्वपति सरकार और सौरभ खन्ना ने व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से कई प्रशंसित प्रोजेक्ट्स ‘काला पानी’और ‘मामला लीगल है’ बनाये हैं।

गोल्डन टेंपल में यामी गौतम पति आदित्य धर और संजय दत्त संग गुरुद्वारे में टेका मत्था

मुंबई बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त इन दिनों अमृतसर में हैं और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। संजय और आदित्य दोनों ने काम से ब्रेक लिया और गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां पर आदित्य की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी उन्हें ज्वॉइन किया। उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और यामी की गोद में बेटे वेदाविद ने सबका ध्यान खींच लिया है। यामी गौतम ने पति आदित्य धर, बेटे वेदाविद और एक्टर संजय दत्त के साथ गुरुद्वारा में मत्था टेका। उन्होंने वहां पर फैंस के साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं। हालांकि, इस तस्वीर में वेदाविद का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इससे पहले मंगलवार को संजय दत्त ने पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल से भी मुलाकात की। कुलदीप ने X पर ‘खलनायक’ स्टार के साथ फोटो शेयर की थी। रणवीर सिंह के साथ स्वर्ण मंदिर के किए थे दर्शन आदित्य धर पिछले महीने बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ गोल्डन टेंपल पहुंचे थे। रणवीर ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था, ‘जाको राखे साईयां मार सके ना कोई…।’ ऐसी फिल्म बना रहे हैं आदित्य धर आदित्य, रणवीर सिंह और संजय दत्त के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें आर माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल भी हैं। ये फिल्म इंडियन इंटेलिजेंस एजेंसी रॉ के इतिहास के किताबों की कुछ हैरान कर देने वाली सच्ची घटनाओं पर बेस्ड है।  

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ में प्रवीण नहीं दे पाए 25 लाख रुपये के इस सवाल का जवाब

मुंबई ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्टए एपिसोड की शुरुआत अमिताभ बच्चन ने रोलओवर कंटेस्टेंट प्रवीण नाथ के साथ की। कानपुर के रहने वाले प्रवीण ने पिछले एपिसोड में उन्होंने तीन लाख 20 हजार रुपये जीते थे। अमिताभ ने छठे सवाल के साथ प्रवीण नाथ संग आगे का गेम शुरू किया। दी गई लाइफलाइनों की मदद से प्रवीण नाथ 25 लाख रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। पर यहीं पर सारा गेम पलट गया। प्रवीण 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे पाए, जिससे अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन ने प्रवीण नाथ ने 25 लाख रुपये के लिए 13वां सवाल पूछा। लेकिन प्रवीण के पास कोई लाइफलाइन नहीं बची थी। पर प्रवीण ने फिर भी रिस्क लिया और गेम खेलने का फैसला किया। यही फैसला भारी पड़ गया, क्योंकि प्रवीण जीती हुई रकम भी हार गए और सिर्फ तीन लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए। प्रवीण ने मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब आसानी से दे दिए थे और यह देख अमिताभ के साथ दर्शक भी हैरान थे। 13वें सवाल ने बिगाड़ा प्रवीण का गेम प्रवीण का गेम देखकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह 25 लाख रुपये भी जीत जाएंगे, पर इसी सवाल ने उनका गेम बिगाड़ दिया और जीती रकम भी हाथ से निकल गई। 25 लाख रुपये के लिए यह था सवाल और उसका सही जवाब अमिताभ ने 25 लाख के लिए जो सवाल पूछा था, वह था, ‘उस घोड़े का नाम क्या है जो 2024 पेरिस ओलंपिक में ड्रेसेज इवेंट में सवारी करने वाले पहले भारतीय घुड़सवार अनुश अग्रवाल के साथ आया था? इसके ऑप्शन थे- A) सर कारमेलो ओल्ड B) डीकैथलॉन C) सेंट सिमोन D) प्रिंसेस डोरीन प्रवीण नाथ ने काफी दिमाग लगाने के बाद ऑप्शन B चुना, पर वह जवाब गलत निकला। इसका सही जवाब A) सर कारमेलो ओल्ड था।

ऑस्कर की रेस से बाहर हुई ‘लापता लेडीज’, शहाना गोस्वामी की ‘संतोष’ से उम्मीदें

मुंबई ऑस्कर्स 2025 में किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’ को झटका लगा है. आमिर खान के प्रोड्क्शन में बनी ये फिल्म 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटिगरी में इंडिया की ऑफिशियल एंट्री थी. लेकिन बुरी खबर ये है कि लापता लेडीज ऑस्कर्स जीतने की रेस से बाहर हो गई है. इस न्यूज से फैंस बेहद निराश हैं. ‘लापता लेडीज’ हुई बाहर मंगलवार को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट्स एंड साइंसेज ने अगले राउंड के लिए सलेक्ट होने वाली 15 फिल्मों की अनाउंसमेंट की. इसमें किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज शॉर्टलिस्ट नहीं हो पाई. कुल 15 फिल्मों को अगले राउंड के लिए चुना गया है. इन्हें एकेडमी के मेंबर्स देखकर फाइनल लिस्ट के लिए तय करेंगे. आमिर की फिल्म भले ही बाहर हो गई हो, लेकिन UK की तरफ से ऑस्कर्स 2025 में भेजी गई हिंदी भाषा की फिल्म ‘संतोष’ अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट की गई है. मूवी को ब्रिटिश इंडियन फिल्ममेकर संध्या सुरी ने डायरेक्ट किया है. ऑस्कर्स 2025 के विनर्स का ऐलान 2 मार्च को होगा. वो 15 फिल्में जो अगले राउंड के लिए सलेक्ट हुईं… ब्राजील, आई एम स्टिल हेयर कनाडा, यूनिवर्सल लैंग्वेज चेक गणराज्य, वेव्स डेनमार्क, द गर्ल विद द नीडल फ्रांस, एमिलिया पेरेज़ (Emilia Pérez) जर्मनी, द सीड ऑफ द सेक्रेड फिग (The Seed of the Sacred Fig) आइसलैंड, टच आयरलैंड, नीकैप इटली, वर्मीग्लियो लातविया, फ्लो नॉर्वे, आर्मंड (Armand) फिलिस्तीन, फ्रॉम ग्राउंड ज़ीरो सेनेगल, दाहोमी थाईलैंड, हाउ टू मेक मिलियन्स बिफोर ग्रैंडमा डाइस यूनाइटेड किंगडम, संतोष लापता लेडीज ने की कितनी कमाई? लापता लेडीज 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी. इसमें नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव अहम रोल में दिखे. फिल्म को क्रिटिक्स और पब्लिक ने बेशुमार प्यार दिया. रूरल इंडिया पर सेट ये फिल्म दो दुल्हनों की कहानी है जिनकी ट्रेन में अदला-बदली हो जाती है. किरण राव की ये फिल्म कई सामाजिक मुद्दों पर चोट करती है. 5 करोड़ के बजट में बनी मूवी का इंडिया नेट कलेक्शन 20.58 करोड़ है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 27.06 करोड़ का बिजनेस किया. क्या है फिल्म ‘संतोष’ की कहानी? मूवी में शहाना गोस्वामी पुलिस अफसर के रोल में हैं. सुनीता राजवार, संजय बिश्नोई, कुशाल दुबे, नवल शुक्ला और प्रतिभा अवस्थी भी अहम रोल में हैं. ‘संतोष’ कहानी है विधवा (शनाया गोस्वामी) की, जिसे पति की मौत के बाद उसकी जगह पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी मिलती है. पुलिस की नौकरी तो मिल जाती है, लेकिन उसे काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. शनाया को एक यंग लेडी की हत्या का केस सुलझाने को मिलता है. इसी के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है.    

त्वचा में लाएं निखार

सर्दियां आते ही त्वचा को जरूरत होती है विशेष देखभाल की, क्योंकि इस मौसम की शुष्क हवा त्वचा की स्वाभाविक नमी को नष्ट कर देती है। इस वजह से धीरे-धीरे आपकी कोमल त्वचा में रूखापन आने लगता है। अतः त्वचा की देखभाल के लिए क्या करें, आइए जानें। -अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो सर्दी के मौसम में भी आपको ऑयली मॉइश्चराइजर इस्तेमाल न करके ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। -इस मौसम में त्वचा की स्वाभाविक नमी कम हो जाती है। त्वचा की नमी बरकरार रखने के लिए सुबह नहाने के बाद और रात को सोने से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। -त्वचा की स्निग्धता बनाए रखने और उसमें नमी पैदा करने के लिए अपने भोजन पर विशेष ध्यान दें। इसके लिए भोजन में प्रोटीन, फल और हरी सब्जियां जरूर शामिल करें। -यदि त्वचा ज्यादा तैलीय है तो दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर हल्के हाथ से कुछ देर तक मलें। फिर धो लें। -हाथों और पैरों की त्वचा को नर्म और मुलायम बनाए रखने के लिए महीने में एक बार पेडिक्योर और मेनिक्योर कराएं और रात को सोने से पहले हाथों को अच्छी तरह धोकर हैंडलोशन जरूर लगाएं।  

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 द रूल ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ ने वर्ल्डवाइड ग्रॉस 1409 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों को धूल चटा दी है।सुकुमार के निर्देशन में बनी पुष्पा 2 इसी साल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  ‘पुष्पा द राइज’ से धमाल मचाने के बाद अल्लू अर्जुन हाई वोल्टेज एनर्जी के साथ सीक्वल ‘पुष्पा 2 द रूल’ में नजर आ रहे हैं।’पुष्पा 2: द रूल’ रिलीज के बाद से ही हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है।अल्लू  अर्जुन की ‘पुष्पार 2: द रूल’ बॉक्स  ऑफिस पर कामयाबी का डंका बजा रही है।फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में काफी धांसू कमाई कर रही है। अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड 1409 करोड़ रुपये की कमाई करके धमाल मचा दिया है। माइथ्री मूवी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा,सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। #पुष्पा 2 द रूलने 11 दिनों में दुनियाभर में 1409 करोड़ की कमाई की।अभी अपनी टिकट बुक करें! पुष्पा: द राइज के सीक्वल पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज की भूमिका में और रश्मिका मंदाना श्रीवल्ली की भूमिका में वापस आ गयी हैं। इस फिल्म में फहाद फासिल की भी अहम भूमिका है।इस फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है और इसका संगीत टी-सीरीज ने दिया है।

एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की आयुध पूजा की धुनों पर डांस किया

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने एनटीआर जूनियर की देवरा: पार्ट 1 के गाने आयुध पूजा पर डांस किया है। एस.एस. राजामौली के भतीजे की शादी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में राजामौली डांस फ्लोर पर थिरकते हुए नज़र आ रहे हैं।वह एनटीआर जूनियर की फिल्म देवरा: पार्ट 1 के गाना आयुध पूजा की धुनों पर थिरक रहे हैं। एस.एस. राजामौली के साथ काल भैरव भी हैं। जो बात इस वीडियो को और भी खास बनाती है, वह है इसका फिल्म देवरा और मैन ऑफ मासेस एनटीआर जूनियर से जुड़ा हुआ कनेक्शन। प्रशंसक एनटीआर जूनियर की देवरा की धुनों पर राजामौली के डांस को देखकर खुद को उनकी तारीफ रोक नहीं पाए।स्टूडेंट नंबर 1 और आरआरआर में एनटीआर जूनियर और राजामौली के प्रतिष्ठित फिल्म सहयोग से लेकर इन व्यक्तिगत, अनकहे इशारों तक, यह स्पष्ट है कि उनका रिश्ता सिर्फ फिल्मों से परे है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet