LATEST NEWS

प्रदेश में 16 दिसंबर तक कड़ाके की ठंड का दौर: भोपाल समेत 18 जिलों में आज शीतलहर; बर्फबारी का असर

Severe cold wave in the state till 16 December: Cold wave in 18 districts including Bhopal today; effect of snowfall शाजापुर में शनिवार को कोहरा छाया रहा। बीती रात यहां का तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल । पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के असर से पूरा मध्यप्रदेश पिछले 5 दिन से कड़ाके की ठंड की चपेट में है। यह दौर अगले 3 दिन यानी, 16 दिसंबर तक बना रहेगा। इसके बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। शनिवार को जबलपुर-सिवनी समेत 18 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चलेगी। IMD (मौसम विभाग) भोपाल के अनुसार, नीमच, मंदसौर, धार, शाजापुर, राजगढ़, सागर, सिवनी, जबलपुर, कटनी, शहडोल, छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में सर्द हवा चलेंगी। वहीं, सीहोर, रायसेन, विदिशा में सर्द हवा चलने के साथ कोल्ड डे भी रहेगा। नरसिंहपुर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, उत्तर भारत में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। इस वजह से ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार बढ़ी पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर 296 किमी प्रतिघंटा की गति से सब ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। पहले यह रफ्तार 278 किमी प्रतिघंटा थी। हवा की ऊंचाई कम होने पर ठंड का असर और भी बढ़ जाएगा। उत्तरी हिस्से में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से बर्फ पिघल रही है, जिससे हवा में ठंडक है।

ताहिर राज भसीन ने ‘ये काली काली आंखें’ के सीजन 3 को लेकर खुशी जाहिर की

मुंबई, अभिनेता ताहिर राज भसीन ने ‘ये काली काली आंखें’ सीजन 3 को लेकर खुशी जाहिर की है। नेटफ्लिक्स की सुपरहिट थ्रिलर ‘ये काली काली आंखें’ ने फिर से दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया है! 22 नवंबर, 2024 को जबरदस्त दूसरे सीज़न के रिलीज के तीन हफ्ते बाद ही इस शो को तीसरे सीज़न के लिए हरी झंडी मिल गई है, जो दुनियाभर में फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी है।डार्क ट्विस्ट्स, साइकोलॉजिकल गहराई और दिलचस्प लव ट्रायंगल के लिए मशहूर यह शो लगातार लोकप्रियता की नई ऊंचाइयां छू रहा है। सीजन 2 ने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप 10 में #1 पर डेब्यू किया और पहले सीजन में भी नए सिरे से दिलचस्पी पैदा की, जो शो की बड़ी पहुंच और आलोचनात्मक प्रशंसा का प्रमाण है। छह एपिसोड्स की संक्षिप्त लेकिन दमदार कहानी, अंतरराष्ट्रीय साजिश और गहरे चरित्र चित्रण ने इसे अलग पहचान दिलाई है। ये काली काली आंखें सीरीज में विक्रांत का किरदार निभाने वाले ताहिर राज भसीन ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैं बेहद आभारी हूं कि ‘ये काली काली आंखें’ को तीसरे सीज़न के लिए मंजूरी मिली है और मेरे किरदार और शो को दुनियाभर में मिली सराहना ने इसे और खास बना दिया है। पहले सीज़न ने पल्प एंटरटेनमेंट से दर्शकों को बांध लिया, जबकि दूसरे सीज़न ने ‘सीज़न 2 कर्स’ को तोड़ते हुए सुपर सफलता हासिल की है। इसके शानदार ट्विस्ट्स और हाई ड्रामा ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। ताहिर ने अपने किरदार को दोबारा निभाने की चुनौतियों और अनुभवों पर कहा, यह मेरे करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण किरदारों में से एक है। तीसरे सीजन के लिए हरी झंडी मिलना इस मेहनत की पुष्टि करता है, जो हमने इस हिट फ्रेंचाइजी को बनाने में लगाई है। विक्रांत को दोबारा जीना मेरे लिए रोमांचक और संतोषजनक रहा है, और मैं अगला अध्याय और भी ज्यादा ट्विस्ट्स और इंटेंसिटी के साथ पेश करने के लिए उत्साहित हूं। आलोचनात्मक प्रशंसा और फैन्स का समर्थन हमें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है।  

अरिजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिए देशभक्ति का गीत गाया

मुंबई,  बॉलीवुड के जानेमाने गायक अरिजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिये देशभक्ति गीत गाया है। अरिजीत सिंह ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है। अरजीत सिंह ने सोनू सूद की पहली निर्देशित फिल्म ‘फतेह’ के लिए देशभक्ति गीत ‘फतेह कर फतेह’ गाया है। यह गीत मनदीप खुराना द्वारा लिखित और हारून-गेविन द्वारा रचित है। सोनू सूद ने कहा, अरिजीत सिंह की भावनाओं को जगाने की क्षमता बेजोड़ है। ‘फ़तेह कर फ़तेह’ एक ऐसा गाना है जो पूरी फ़िल्म की मूल भावना को दर्शाता है। मुझे लगता है कि पूरा देश इस बात से सहमत होगा। शक्ति सागर प्रोडक्शंस की सोनाली सूद और ज़ी स्टूडियो के उमेश केआर बंसल द्वारा निर्मित फतेह साहस, और साइबर अपराध के खिलाफ लड़ाई की एक रोमांचक कहानी है। सोनू सूद के साथ फिल्म फतेह में जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और दिग्गज नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार शामिल हैं।यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज़ होगी।  

आदित्य चोपड़ा की यशराज फिल्म्स ने ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की

मुंबई,  यशराज फिल्मस ने अपनी आने वाली फिल्म मर्दानी 3 की घोषणा कर दी है। ‘मर्दानी 2’ की रिलीज़ एनिवर्सरी पर, यशराज फिल्म्स ने आज आधिकारिक रूप से ‘मर्दानी 3’ की घोषणा की, जिसमें रानी मुखर्जी फिर से बहादुर पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय की भूमिका में नज़र आएंगी। रानी मुखर्जी ने कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हम अप्रैल 2025 से ‘मर्दानी 3’ की शूटिंग शुरू कर रहे हैं! पुलिस की वर्दी पहनना और एक ऐसा किरदार निभाना जो मुझे केवल प्यार ही देता है, हमेशा खास होता है। मुझे गर्व है कि मैं इस साहसी पुलिस अफसर की भूमिका को दोबारा निभाने जा रही हूं। यह फिल्म उन सभी गुमनाम बहादुर पुलिस अफसरों को समर्पित है, जो हर दिन हमारी सुरक्षा के लिए निस्वार्थ रूप से काम करते हैं।‘मर्दानी 3’ का रोमांच पिछले सभी भागों से कई गुना ज्यादा होगा। रानी मुखर्जी ने कहा, जब हमने ‘मर्दानी 3’ बनाने की शुरुआत की, तो हमारी कोशिश थी कि हमें एक ऐसी कहानी मिले जो ‘मर्दानी फ्रेंचाइज़ी’ को अगले स्तर पर ले जाए। मैं जो कहानी हमारे पास है उसे लेकर बेहद उत्साहित हूं और उम्मीद करती हूं कि दर्शक भी इसे देखकर उतना ही रोमांचित होंगे।‘मर्दानी’ एक बेहद पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइज़ी है, और इससे जुड़े दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरना हमारी ज़िम्मेदारी है। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे कि हम दर्शकों को निराश न करें। ‘मर्दानी 3’ डार्क, डेडली और ब्रूटल है। मैं लोगों की प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करती हूं कि इसे उतना ही प्यार मिलेगा, जितना अब तक मिला है। ‘मर्दानी 3’ में यशराज फिल्म्स दो नई प्रतिभाओं जो की लेखन और निर्देशन से जुड़े है उन्हें इस फ्रेंचाइज़ी को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी दे रहा है।‘द रेलवे मेन’ फेम आयुष गुप्ता ने ‘मर्दानी 3’ की स्क्रिप्ट लिखी है। ‘द रेलवे मेन’ से आयुष ने स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में शानदार डेब्यू किया और लेखन शैली को दुनियाभर में सराहा गया।फिल्म का निर्देशन अभिराज मीनावाला करेंगे।अभिराज ने पहले ‘बैंड बाजा बारात’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’, ‘जब तक है जान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में असिस्ट किया है। फिलहाल वे ‘वॉर 2’ के एसोसिएट डायरेक्टर हैं और अब उन्हें ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ी की कमान सौंपी गई है।  

रुसलान मुमताज की फिल्म लव इज़ फॉरएवर का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, अभिनेता रुसलान मुमताज की आने वाली फिल्म लव इज़ फॉरएवर का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में एक साथ रिलीज होगी। एस .श्रीनिवास के निर्देशन में बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ हॉरर ड्रामा फिल्म है, जिसे पूरे भारत में एक साथ रिद्धि सिद्धि फिल्म वितरक कंपनी रिलीज़ कर रही है। इस फिल्म में दो गाने हैं। पहला सॉन्ग अल्तमश फरीदी और मधुश्री जबकि दूसरा सॉन्ग जावेद अली ने गाया है। निर्देशक एस श्रीनिवास ने बताया कि फिल्म की कहानी छोटे शहर की है। जाहिर सी बात है कि यह रोमांटिक और हॉरर फिल्म है। फिल्म के गाने बहुत ही मेलोडियस हैं। फिल्म में ऐसे कई रोमांचक मोड आते हैं, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो जाएंगे। फिल्म लव इज़ फॉरएवर में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर की मुख्य भूमिकाएं है। इस फिल्म के डीओपी राज शेखर नायडू, संगीत निर्देशक डे चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, एक्शन मास्टर मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर कौसर शेख, डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि हैं।  

नामपल्ली कोर्ट से अल्लू अर्जुन को झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

‘पुष्पा 2’ स्टार अल्लू अर्जुन को जेल हो गई है। उन्हें 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह एक्शन उनकी फिल्म की स्क्रीनिंग में मची भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में लिया गया। कोर्ट में सुनवाई के बाद एक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एक्टर के लिए बड़ा झटका है। इससे उनके फैंस को भी शॉक लगा है। इससे पहले शुक्रवार, 13 दिसंबर को अल्लू अर्जुन को चिक्कड़पल्ली पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया था। अल्लू अर्जुन के खिलाफ BNS की धाराओं- 105 और 118 (1) के तहत चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। उन्हें वहां से पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन लाया गया, और फिर कोर्ट में पेश किया गया। अल्लू अर्जुन से पूछताछ के बाद मेडिकल जांच और कोर्ट में पेशी पूछताछ के बाद अल्लू अर्जुन का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और फिर कोर्ट में पेश किया गया। यहां एक्टर को 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। अल्लू अर्जुन पर क्या है आरोप? अल्लू अर्जुन पर आरोप है कि 4 दिसंबर को वह संध्या थिएटर में अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर पर बिना बताए पहुंच गए। इस कारण वहां भगदड़ मच गई। भारी भीड़ थिएटर में घुसने की कोशिश करने लगी। इसमें 39 वर्षीय महिला रेवती और उसका बेटा दब गए। सांस घुटने से दोनों बेहोश हो गए। पुलिस जब रेवती और उसके बेटे को अस्पताल ले गई, तो डॉक्टरों ने रेवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटे की हालत नाजुक बताई। मृतक महिला के परिवार ने दर्ज करवाया केस, लगीं ये धाराएं रेवती के पति और परिवार के लोगों ने अल्लू अर्जुन को इसका जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ चिक्कड़पल्ली स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अल्लू अर्जुन और उनकी सिक्योरिटी टीम के अलावा थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ BNS की धाराओं 105 और 118 (1) के तहत केस दर्ज किया। इस मामले में थिएटर के मालिक, मैनेजर और बालकनी के सुपरवाइजर की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है और तीनों न्यायिक हिरासत में हैं।

आशा नेगी ने अपनी पुरानी यादें की शेयर

मुंबई टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ 2009 में शुरू हुए सबसे पसंदीदा और फेमस शो में से एक है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे और आशा नेगी जैसी शानदार स्टार कास्ट थी, जो अब शो में अपने नए रोल्स के लिए जाने जाते हैं। हालांकि शो कुछ साल पहले ऑफ-एयर हो गया लेकिन पुरानी यादें और फैन फॉलोइंग आज भी बरकरार है। इसी को याद करते हुए आशा नेगी ने अपनी पुरानी यादें शेयर की हैं। आशा नेगी की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चे में बनी रहती हैं। अक्सर आशा अपनी फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपने घायल कर देने वाले लुक्स से लोगों का ध्यान खींचने में कभी असफल नहीं होती हैं। चाहे वह पारंपरिक कपड़े हों या फिर वेस्टर्न, आशा इसे स्टाइल और फैशन के साथ पहनती हैं। आशा ने दिखाई पूर्वी देशमुख की यादें पूर्वी देशमुख का रोल करने वाली आशा नेगी ने अपने कैरेक्टर का एक फैन द्वारा बनाया गया वीडियो शेयर किया है जो आपको पुरानी यादों में गुम करा देगा और पुराने दिनों की ओर ले जाएगा। आशा को ज़ी टीवी के शो ‘पवित्र रिश्ता’ में पूर्वी देशमुख किर्लोस्कर और ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज़ ‘बारिश’ में गौरवी करमरकर की भूमिका के लिए जाना जाता है। शो में मिले ऋत्विक और हुआ प्यार उसी शो में आशा की मुलाकात उनके प्यार से हुई थी। ऋत्विक और आशा की मुलाकात उनके शो ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। हालांकि, यह उनके लिए पहली नजर का प्यार नहीं था। सेट पर काफी समय बिताने के बाद ही उनकी दोस्ती कुछ और बढ़ी और उन्होंने 2013 में डेटिंग शुरू कर दी। उनके रिश्ते के सामने आने के कुछ महीनों बाद, ऋत्विक और आशा ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 6 में भाग लिया और जीत हासिल की।

अरबपति हैं 32 साल की सिंगर सेलेना गोमेज, जस्टिन बीबर की EX गर्लफ्रेंड की कमाई उनसे ज्यादा

न्यूयॉर्क अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज ने बॉयफ्रेंड बेनी ब्लैंको के साथ सगाई कर ली है और इसी कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। सेलेना अपनी पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल को लेकर भी चर्चे में रहती हैं। ग्लोबल स्टार के पास प्यार से साथ अपार संपत्ति भी है। वो एक अरबपति हैं, जिनकी कुल संपत्ति 1.3 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 32 वर्षीय सेलेना की कुल नेटवर्थ सिंगिंग, ब्रांड एंडोर्समेंट और एक्टिंग से आती है, लेकिन उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा उनकी 5 साल पुरानी मेकअप कंपनी रेयर ब्यूटी से जुड़ा है। उनके ब्रांड की सफलता ने उन्हें ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स पर टेलर स्विफ्ट और रिहाना जैसी सबसे कम उम्र की हस्तियों में सबसे अमीरों में से एक बना दिया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ स्टार Selena Gomez ने इंस्टाग्राम पर दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली शख्सियत के रूप में भी पैसे कमाए हैं। वह फुटबॉल आइकन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 639 मिलियन फॉलोअर्स और लियोनेल मेस्सी के 505 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से पीछे हैं। सेलेना गोमेज के 424 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उनकी नेटवर्थ लगभग 10000 करोड़ रुपये हैं। सेलेना गोमेज की नेटवर्थ कितनी? सेलेना गोमेज का करियर स्टोरीबुक जैसा है, जिसकी शुरुआत डिज्नी चैनल पर एक टीवी शो ‘द विजार्ड्स ऑफ वेवरली प्लेस’ से हुई थी। उनके पास कई फेमस टीवी शोज और फिल्म प्रोजेक्ट भी हैं। उन्होंने अब बंद हो चुके मैक्स कुकिंग शो ‘सेलेना + शेफ’ को बनाया और हिट शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ में कॉमेडी आइकन मार्टिन शॉर्ट और स्टीव मार्टिन के साथ भी काम किया। ब्लूमबर्ग के अनुसार, 32 वर्षीय स्टार ने लुई वुइटन, कोच और प्यूमा जैसी कंपनियों के साथ एंडोर्समेंट डील से भी करोड़ों डॉलर कमाए हैं। सेलेना का कई करोड़ का अपना ब्रांड हालांकि, उनकी ऑन-स्क्रीन सफलता के बावजूद, उनकी ये उपलब्धियां उनकी नेटवर्थ का छोटा हिस्सा हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ‘रेयर ब्यूटी’ से जुड़ा है, जिसे उन्होंने 2020 में लॉन्च किया था। कथित तौर पर इस ब्रांड ने फरवरी तक 12 महीनों में 400 मिलियन की बिक्री की। उन्होंने कथित तौर पर ‘रेयर ब्यूटी’ के लिए निवेशकों से संपर्क किया और उससे भी कई डॉलर रुपये की कमाई की। रियलिटी शो से भी कमाती हैं पैसे 32 वर्षीय सिंगर के बाकी के इनकम में उनके शो ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ से होने वाली आय शामिल है, जिसे हाल ही में पांचवें सीजन के साथ लॉन्च किया गया है, जहां से वह कथित तौर पर प्रति सीजन 6 मिलियन डॉलर कमाती हैं। इसके अलावा, उनकी सिंगिंग रॉयल्टी का एक छोटा हिस्सा भी इसमें शामिल है।

पुष्पा-2 प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए लेकर गई हैदराबाद पुलिस

हैदराबाद एक्टर अल्लू अर्जुन को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. खबर है कि उनको गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था. अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार करके चिक्कडपल्ली पुलिस स्टेशन ले जाया जा रहा है. बता दें कि 4 दिसंबर को फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में जिसमें रेवती नाम की महिला की मौत हो गई थी. उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने उनको बंजारा हिल स्थित घर से हैदराबाद से अरेस्ट किया है. अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। चार दिसंबर को हैदराबाद में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत की मौत के मामले में यह केस दर्ज किया गया है। अल्लू अर्जुन के अलावा उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ गैर-इरादतन का केस किया गया है। बताया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन बताए बिना ही बुधवार, 4 दिसंबर की रात हैदराबाद के संध्या थिएटर पहुंच गए थे। वह वहां अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के लिए गए थे। अल्लू अर्जुन को देख थिएटर के बाहर खड़े फैंस अपने फेवरेट एक्टर को देखने के लिए उमड़ गए और भगदड़ मच गई। बिना बताए गए थे अल्लू अर्जुन, सांस घुटने से लोग बेहोश रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैंस का पूरा हुजूम थिएटर के अंदर घुसने की कोशिश करने लगा, जिससे अंदर भारी भीड़ हो गई और लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। पर स्थिति बिगड़ गई। सांस घुटने से कुछ लोग बेहोश भी हो गए, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस पूरे मामले में अल्लू अर्जुन को जिम्मेदार ठहराया गया है। एक्टर के साथ-साथ उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और संध्या थिएटर के खिलाफ IPC की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 118(1) (जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत केस दर्ज किया गया है। यह केस चिक्काडपल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। मृत महिला का नाम रेवती, बेटे की हालत नाजुक मृत महिला का नाम रेवती (39 साल उम्र) बताया जा रहा है। वह पति और दोनों बच्चों के साथ ‘पुष्पा 2’ देखने गई थी। लेकिन जैसे ही अल्लू अर्जुन थिएटर में पहुंचे, वहां फैंस के बीच हो-हल्ला मच गया और एक्टर को देखने के लिए भगदड़ मच गई। इसी में महिला की जान चली गई। वहीं बेटा अभी अस्पताल में है, और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

फार्मर आईडी बनाने जिलों में लगाए जाएंगे शिविर, दस रुपए देगी सरकार

Camps will be organized in the districts for making Farmer ID, the government will give ten rupees भोपाल। राज्यों में कैंप लगाकर किसान आईडी बनाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को इनसेंटिव देगी। इसमें प्रति कैंप 15,000 रुपये तक दिए जाएंगे। इसके अलावा हर आईडी बनाने पर केंद्र की ओर से राज्य सरकार को 10 रुपये दिए जाएंगे। दरअसल कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्यों से किसान पहचान पत्र को तेजी से बनवाने के लिए कैंप लगाने को कहा है। किसान पहचान पत्र या किसान आईडी एक आधार से जुड़ी अनूठी डिजिटल पहचान है, जो राज्य के लैंड रिकॉर्ड से जुड़ी हुई है। इसके अलावा इसमें डेमोग्राफी, बोई गई फसल और जमीन के मालिकाना हक जैसी जानकारी भी होती है। किसान आईडी के माध्यम से बनाए गए डेटाबेस को किसान रजिस्ट्री के रूप में जाना जाएगा। यही वजह है कि केंद्र ने अब राज्यों से किसान आईडी देने के लिए कैंप-मोड अपनाने को कहा है।केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने 27 नवंबर को इस संबंध में मध्यप्रदेश सराकर को एक पत्र भेजा था। केंद्र के पत्र के बाद आयुक्त भू-अभिलेख ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को इस संबंध में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर लगाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि राजधानी सहित प्रदेश भर में करीब 87 लाख 90 हजार किसानों की आईडी जनरेट होनी हैं, जबकि अकेले भोपाल में करीब 65 हजार किसानों की फार्मर आईडी बननी है। आयुक्त भू-अभिलेख अनुभा श्रीवास्तव द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि फार्मर आईडी क्रियेशन के लिए राज्यों को इंसेंटिवाइज करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्पेशल सेंट्रल असिस्टेंस स्कीम घोषित की गई है।फार्मर आईडी क्रियेशन कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने की दृष्टि से इसे राजस्व महाअभियान 3.0 में भी शामिल किया गया है। फार्मर आईडी जनरेट करने की कार्रवाई अभियान के रूप में पूर्ण करने के लिए कैम्प आयोजित कर शीघ्र कार्रवाई पूर्ण करने के निर्देश भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने दिए हैं। भारत सरकार द्वारा प्रति कैप राशि 15000 रुपए तीन किश्तों में प्रदान की जाएगी। इसकी प्रक्रिया भी केंद्र सरकार के निर्देश में विहित की गई है। इन कागजों की होगी जरूरत जरूरत इसके लिए आपको आधार कार्ड की कॉपी, जमीन की जानकारी के लिए नकल की कॉपी, फसल के नाम, किस्में, बोनी का समय, बैंक पासबुक की डिटेल देनी होगी। हमेशा ध्यान रखें कि आधार नंबर और मोबाइल नंबर देते समय उसे चेक कर लें। आधार नंबर 12 अंकों का और मोबाइल नंबर 10 अंकों का होना चाहिए। इस तरह से मुहैया कराई जाएगी राशि प्रदेश में फार्मर आईडी बनाने के लिए केंद्र सरकार राज्यों को इनसेंटिव देगी। इसमें प्रति कैंप 15,000 रुपये तक दिए जाएंगे। इसमें गांवों में क्लस्टर से पीएम किसान डाटाबेस अनुसार कम-से-कम 50 फीसदी किसानों को रजिस्टर करना होगा। पहली किश्त 5000 रुपए प्रथम 15 फीसदी किसान आईडी जनरेट करने पर, दूसरी किश्त 5000 रुपए आगामी 15 प्रतिशत आईडी जनरेट करने पर और तीसरी किश्त 5000 आगामी 20 फीसदी फार्मर आईडी जनरेट करने पर प्राप्त होगी। प्रति फार्मर आईडी जनरेशन पर राशि 10 रुपए राज्य को प्राप्त होगी। यह राशि राजस्व महाअभियान 3.0 में फार्मर आईडी व खसरा आधार लिकिंग के लिए नियत कर्मचारी को दी जाएगी। ऐसे बनेंगे किसान आईडी इसके लिए किसानों को खुद का रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन में गांव के पटवारी या सर्वेयर से किसान संपर्क कर सकते हैं। राजस्व का मैदानी अमला किसानों की किसान पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन में मदद करेंगे। आप चाहें तो यह काम खुद भी कर सकते हैं। यह काम मोबाइल से कम्प्यूटर से भी किया जा सकता है। इसमें दी गई लिंक पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करें और कैप्चा कोड भरना होगा। इसके बाद आपको नया यूजर अकाउंट बनाना होगा। अकाउंट बनने के बाद आपका किसान आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

रातापानी टाइगर रिजर्व के संरक्षण के लिए निकाली बाइक रैली, CM ने की शुरुआत, रणदीप हुड्डा भी रहे शामिल

Bike rally taken out for the conservation of Ratapani Tiger Reserve, CM started it, Randeep Hooda also participated रातापानी जंगल के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष बाइक रैली का आयोजन किया गया। “विरासत से विकास” अभियान के अंतर्गत यह रैली कोलार रोड स्थित गोल जोड़ चौराहे से शुरू हुई। रैली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी भाग लिया और अभियान की सराहना की। अभियान के दौरान अभिनेता रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को उनके कार्यकाल के एक साल पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि मैं कुरुक्षेत्र की धरती से आता हूं, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अन्याय के खिलाफ संदेश दिया। आज मैं उस प्रदेश में हूं, जहां भगवान ने शिक्षा पाई और जहां जल, जंगल और गायों की सुरक्षा का संदेश दिया गया। रणदीप हुड्डा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री कृष्ण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने जो कार्य किए हैं, वह सराहनीय हैं। विशेषकर जंगलों और वन्य जीवों के संरक्षण के लिए उनकी प्रतिबद्धता प्रशंसा योग्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर वीर सावरकर की तारीफ करते हुए कहा कि वीर सावरकर को दो बार कालापानी की सजा हुई, लेकिन वे कभी नहीं झुके। उनका आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देता है। रातापानी टाइगर रिजर्व से एक नई इबारत लिखी जाएगी, जहां टाइगर का संरक्षण किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, “जंगल का राजा टाइगर ही होता है, क्योंकि टाइगर अपने पराक्रम से शिकार करता है। टाइगर रिजर्व की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रदेश के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस टाइगर रिजर्व के उद्घाटन के लिए बाइक रैली का आयोजन रोजगार और प्रदेश को गौरव देने का एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भोपाल और आसपास के क्षेत्र में भूगर्भीय परिवर्तन के कारण प्राचीन चित्रकला और अन्य ऐतिहासिक धरोहरें भी पाई जाती हैं। सीएम ने कहा कि भोपाल एक ऐसी राजधानी जिसके आंगन ने अपना टाइगर रिजर्व बना है।

वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने गए वनकर्मियों पर हमला, पथराव में एक गंभीर घायल

Forest workers who went to remove encroachment on forest land attacked, one seriously injured in stone pelting खंडवा। गुड़ी वन परिक्षेत्र में हजारों हेक्टयर वनभूमि को कब्जा मुक्त करने के लिए वन विभाग की टीम जंगल में दो दिनों से कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार सुबह सरमेश्वर वन परिक्षेत्र में नवाड़ की जमीन से कब्जा हटाने के लिए 46 वनकर्मियों का दल गया था। वनकर्मियों पर पथराव शुरू कर दियावन भूमि में प्रवेश रोकने के लिए खंती खोदने का कार्य पोकलेन मशीन से करवाया जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े दस बजे अतिक्रमणकारियों ने वनकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से वहां भगदड़ मच गई। पथराव में वन रक्षक संजय सिंह तोमर के सिर में पीछे की ओर पत्थर लगने से वह बेहोश हो गया। घटना में पांच-सात अन्य कर्मचारी भी घायल हुए हैं। गंभीर चोट लगने से वन रक्षक सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बिना अनुमति के जुलूस, धरना व प्रदर्शन करने पर लगा प्रतिबंधखंडवा मेंअपर जिला दंडाधिकारी केआर बड़ोले ने जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सायबर अपराधों की घटनाओं को रोकने के लिए साइबर कैफे में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। इसकी कम से कम एक महीने तक रिकार्डिंग सुरक्षित रखना होगी। इसकी जिम्मेदारी सायबर कैफे संचालक की होगी।सायबर कैफे में कार्यरत कर्मचारियों की पूरी जानकारी परिचय पत्र व फोटो सहित निकटतम पुलिस थाने में जमा कराना होगी। आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध धारा 223 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

फिर सामने आई स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही: नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाया, बेड के बजाय दिए टेंट के गद्दे

Negligence of health department: Women made to lie on the ground after sterilization operation सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नसबंदी शिविर में पहुंची महिलाओं को ऑपरेशन के बाद जमीन पर लिटाया गया। ठंड और ठिठुरन के बावजूद महिलाओं को बेड के बजाय टेंट हाउस से मंगाए गए गद्दों पर जमीन पर लिटाया। जिले में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था फिर उजागर हुई है। नसबंदी शिविर में बड़ी संख्या में महिलाएं ऑपरेशन के लिए पहुंची थी। जो ऑपरेशन के बाद जमीन पर लेटी नजर आईं। यह व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है। शिविरों में महिलाओं के लिए बेड का कोई इंतजाम नहीं किया गया। ठंड के मौसम में इस तरह की लापरवाही महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। बतादें कि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऑपरेशन के बाद महिलाओं को जमीन पर लिटाने की तस्वीर पहले भी सामने आ चुकी है। इस बार फिर यहां एक-दो महिलाएं नहीं बल्कि कई महिलाएं जमीन पर लेटी नजर आई। वहीं मामले को लेकर प्रभारी एडीएम ने स्थिति का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था में जल्द सुधार किया जाएगा।

एमपी गजब: अभी तक आपने देखा पुरूष नसबंदी एवं महिला नसबंदी , अब प्रदेश में कुत्ता नसबंदी एवं टीकाकरण अभियान शुरू, टेंडर जारी किया

MP Ghazab: Till now you have seen male sterilization and female sterilization, now dog sterilization and vaccination campaign started in the state, tender issued. दमोह ! दरअसल, शहर में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने से इनके काटने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 10 से 15 लोग रेबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके अलावा, नगर पालिका के पास भी आवारा कुत्तों को पकड़ने की शिकायतें आ रही हैं। लेकिन, पर्याप्त अमला और संसाधन न होने के कारण अब नसबंदी और टीकाकरण कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नगर पालिका ने टेंडर जारी कर दिया है। शहर में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका 20 लाख रुपये खर्च करेगी। इससे शहरभर में आवारा कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा। बधियाकरण के बाद टैगिंग कर कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा। पागल कुत्ते को पकड़ने के लिए नहीं हैं संसाधननगर पालिका अधिकारियों के अनुसार, शहर में यदि कोई कुत्ता पागल हो जाता है और लोग उसे पकड़ने की शिकायत दर्ज कराते हैं, तो नगर पालिका के पास प्रशिक्षित अमला नहीं है। न ही पर्याप्त संसाधन हैं, जिससे पागल कुत्ते को पकड़कर उसका इलाज कराया जा सके। हर दिन किसी न किसी वार्ड से आवारा कुत्तों को लेकर शिकायत आती है। इस स्थिति में आवारा कुत्तों से निजात के लिए अब नगर पालिका बधियाकरण कराने जा रही है। टेंडर जारी करने के बाद अब एजेंसियों का इंतजार किया जा रहा है। एजेंसियां आते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। एजेंसी को हायर करने के बाद कुत्तों को पकड़ा जाएगा। इसके बाद बधियाकरण करके टैगिंग कर दी जाएगी, जिससे इन कुत्तों की पहचान हो सके। लाइसेंसी एजेंसी को दिया जाएगा कामनगर पालिका दमोह के स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र पटेल ने बताया कि आवारा कुत्तों से निजात के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एक माह की समय सीमा तय की गई है, जिसमें एजेंसियां शामिल होंगी। लाइसेंसी एजेंसी को ही काम दिया जाएगा, जो कुत्तों का बधियाकरण करेगी और सुरक्षित तरीके से कार्य सुनिश्चित किया जाएगा।

बैतूल उपचुनाव में भाजपा को झटका, भाजपा पार्षद के इस्तीफे के बाद खाली हुई सीट पर कांग्रेस की जीत

Shock to BJP in Betul by-election, Congress wins on the seat vacant after resignation of BJP councilor. बैतूल ! जिले के सारणी नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 33 के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है. पार्षद पद के लिए उपचुनाव की गुरुवार को मतगणना हुई. कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भलावी ने भाजपा प्रत्याशी को 160 वोटों से हराया. भाजपा पार्षद के इस्तीफा के बाद खाली हुई सीट पर 9 दिसंबर को हुए मतदान की धीमी गति और मतदाताओं की चुनाव में कम रुचि से ही स्पष्ट हो गया था कि परिणाम आश्चर्य में डालने वाले होंगे और हुआ भी कुछ ऐसा ही. कांग्रेस प्रत्याशी ने 160 वोटों से जीता उपचुनाव 12 दिसंबर को आए चुनावी परिणाम ने सबको चौंका दिया. हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहले से ही अपनी प्रत्याशी की जीत का दम भर थे और हुआ भी कुछ ऐसा ही. कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भलावी ने यह उपचुनाव 160 मतों से जीत लिया है. निर्वाचन प्रमाण पत्र लेकर समर्थकों के साथ जैसे ही रेखा भलावी मतगणना स्थल से बाहर निकली वैसे ही कांग्रेसियों ने जमकर जश्न मनाया. 32.5 प्रतिशत हुआ था मतदान नगर पालिका परिषद सारणी के लिए हुए उपचुनाव में शायद यह पहला अवसर है, जब जागरूकता के बावजूद इतना कम मतदान हुआ है. जबकि उपचुनाव को लेकर प्रत्याशियों और प्रशासन में उत्साह था. बावजूद इसके 2166 मतदाताओं में से महज 704 मतदाताओं ने ही मतदान किया था. महज 32.5 प्रतिशत मतदान से प्रशासन भी चिंतित था. प्रशासन को इतनी कम वोटिंग की उम्मीद नहीं थी. भाजपा को दोनों बूथ पर मिली करारी शिकस्त भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी जगदीश नगदे को कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भलावी ने दोनों बूथों पर करारी शिकस्त दी है. बूथ क्रमांक 64 पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जहां 140 मत पड़े. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 183 मत पड़े. जबकि निर्दलीय प्रत्याशी शोभा जगदेव को 69 वोट मिले. इसी तरह मतदान केंद्र क्रमांक 65 पर भाजपा प्रत्याशी को जहां 83 वोट मिले. वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 200 मत गिरे, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को महज 29 वोट ही मिले. शिक्षिका बनने पर पार्षद पद से दिया था इस्तीफा नगर पालिका परिषद सारणी के वार्ड नंबर 33 की भाजपा पार्षद संगीता सूर्यवंशी का शिक्षा विभाग में चयन होने पर उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दिया था. इसके बाद से वार्ड में पार्षद पद के लिए उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई थी. भाजपा ने जहां उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. वहीं कांग्रेस ने इस मौके को भुनाने में कोई गलती नहीं की. रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. अभिजीत सिंह ने बताया कि, ”उपचुनाव की मतगणना संपन्न हो गई है. कांग्रेस प्रत्याशी रेखा भलावी 160 वोटों से जीती हैं. उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है.”

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet