LATEST NEWS

काले हिरण का शिकार, पोस्टमार्टम में खुलासा गोली मारकर हत्या

भोपाल  भोपाल से करीब 40 किमी दूर बरखेड़ा सालम गांव में काले हिरण का शव मिला है। ग्रामीण वीर सिंह मेवाड़ा ने मंगलवार सुबह शव दिखने की सूचना वन विभाग को दी थी। दोपहर में पहुंची वन विभाग की टीम ने काले हिरण के शव को कब्जे में लिया। भोपाल के जेल पहाड़ी स्थित पशु अस्पताल में काले हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गर्दन के पास गहरा घाव शुरुआती जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि काले हिरण की उम्र करीब पांच साल थी। उसकी गर्दन के पास गहरा घाव था। इससे आशंका जताई जा रही है कि गोली मारकर काले हिरण का शिकार किया गया होगा। हालांकि शिकारी अपने साथ शव ले जा नहीं पाए। माना जा रहा है कि ग्रामीणों के जाग जाने से वे ऐसा नहीं कर पाए हों। मौत का कारण अज्ञात वन अधिकारियों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही काले हिरण की मौत का सही कारण पता चल सकेगा। इसके बाद रिपोर्ट के आधार पर वन अपराध प्रकरण दर्ज कर जांच कमेटी बनाई जाएगी। काले हिरण का पोस्टमार्टम डा. संगीता धमीजा ने किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट एक-दो दिन में आएगी। वन विभाग ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा से वन विहार लाए गए नर तेंदुआ शावक की मौत उधर, पिछले साल छिंदवाड़ा वन मंडल से लाए नर तेंदुआ शावक की वन विहार में मृत्यु हो गई। उसे छिंदवाड़ा से उपचार के लिए वन विहार लाया गया था। शावक अत्यंत कमजोर और चल फिरने में असमर्थ था, जिसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। शावक का वन्य प्राणी चिकित्सक वन विहार डा. अतुल गुप्ता द्वारा विशेषज्ञों से परामर्श लेकर कर उपचार किया जा रहा था, लेकिन आंतरिक अंगों में कमजोरी के कारण शावक चल फिर नहीं पा रहा था। मृत नर तेंदुआ शावक का पोस्टमार्टम वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सक दल डा. अतुल गुप्ता, डा. हमजा नदीम और डा. रजत कुलकर्णी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृत नर तेंदुआ शावक का वन विहार में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थित दाह संस्कार किया गया।

बुधनी में नाराजगी नहीं: भाजपा प्रत्याशी के विरोध पर VD शर्मा का बयान

No resentment in Budhni: VD Sharma’s statement on opposition to BJP candidate भोपाल। बुधनी विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव का विरोध होने पर बवाल मच गया। कांग्रेस इसे लेकर अब सत्ता पक्ष पर तंज कस रही है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस नाराजगी को नकार दिया है। उन्होंने कहा कि बुधनी में कोई नाराजगी नहीं हैं। बीजेपी में कभी ऐसा नहीं हुआ। शिवराज सिंह जी के नेतृत्व में बुधनी लगातार जीतते आए हैं। बुधनी के साथ विजयपुर भारी बहुमत से जीत रहे हैं। 24 को विजयपुर और 25 अक्टूबर को बुधनी का नामांकन है। बुधनी और विजयपुर के लिए हम तैयार हैं। विजय का इतिहास भारतीय जनता पार्टी बनाएगी। गरीब कल्याण की योजना और हमारे विकास का काम ये हमारी ताकत है। विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा कि BJP हर जगह षड्यंत्र करने की कोशिश कर रही है। चाहे वो कुछ भी कर लें, दोनों ही सीटों पर कांग्रेस जीत रही है। कांग्रेस ईमानदारी के साथ इन सीटों पर जीत कर आएगी। जनता सब कुछ जानती है और वो उन्हें जवाब भी देगी। बुधनी में BJP की खुद की पार्टी के लोग उनका विरोध कर रहे हैं। वहां खुद अंदरूनी तौर पर षड्यंत्र चल रहा है। अपनी पीड़ा को कहना नाराज़गी नहीं होती: मंत्री राकेश शुक्ला पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के बयान पर मंत्री राकेश शुक्ला ने पलटवार किया है। उपचुनाव पर कांग्रेस के दावों पर उन्होंने कहा कि रामनिवास नामांकन भरेंगे और मुख्यमंत्री भी जा रहे हैं। हम भी जाएंगे। यहां पर लगातार प्रवास होते रहे हैं और वरिष्ठ नेता भी रहेंगे। भारतीय जनता पार्टी विजयपुर विधानसभा से रामनिवास रावत प्रचंड बहुमत से जीतकर आ रहे हैं। वहीं बुधनी में विरोध के आरोपों पर उन्होंने कहा कि अपनी पीड़ा को कहना नाराज़गी नहीं होती। पीड़ा उन्होंने अपनी कही है। नेताओं के सामने पीड़ा कहने का अधिकार सबको है। हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे और एक साथ मिलकर काम करेंगे तो जीतेंगे।जीतू पटवारी और कांग्रेस क्या कहती है, हमें इस पर नहीं जाना। संगठन और वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में हम जीत रहे हैं।

खजराना गणेश मंदिर आने वाले भक्तों को अब प्रसाद के तौर पर अलग-अलग तरह के लड्डू मिलेंगे

 इंदौर खजराना गणेश मंदिर आने वाले भक्तों को अब प्रसाद के तौर पर अलग-अलग तरह के लड्डू मिलेंगे। इतना ही नहीं प्रसाद के पैकेट भी नई डिजाइन से तैयार किए जा रहे हैं। इन रंगीन बाक्स पर प्रसाद में उपयोग होने वाली सामग्री की जानकारी के साथ ही मानक भी दिए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार दीपावली के बाद प्रसाद की नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी। गत माह तिरुपति मंदिर के प्रसाद में अमानक पदार्थ मिलने का मामला सामने आने के बाद खजराना प्रबंध समिति ने भी अपने प्रसाद की गुणवत्ता बेहतर करने का काम शुरू कर दिया है।   मंदिर प्रबंध समिति ने बताया कि समिति द्वारा प्रसाद के रूप में बेसन और ड्राइफ्रूट के लड्डू बनाए जाते हैं। इनके पैकेट पर निर्माण तारीख और एक्सपायरी तारीख अंकित होती है। सामान्य दिनों में 50 से 60 किलो प्रसाद भक्तों द्वारा खरीदा जाता है। वहीं बुधवार और पर्व के विशेष दिनों में 70 से 90 किलो तक प्रसाद बिकता है। यह प्रसाद 320 रुपये प्रति किलो बेचा जाता है। पैकेट की प्रिटिंग की इंक फूड हाइजेनिक रहेगी पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि प्रसाद के नए पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक पैकेट पर प्रसाद में कौन-कौन-से पदार्थ कितनी मात्रा में हैं, की जानकारी होगी। ग्रीन सर्कल के साथ ही निर्माण और एक्सपायरी डेट भी होगी। ताकि भक्तों को पता रहे कि उन्हें जो प्रसाद दिया जा रहा है, वह किन-किन वस्तुओं से बना है। नई व्यवस्था के तहत हम प्रसाद में लड्डुओं की वैरायटी भी बढ़ाने जा रहे हैं। मिष्ठान निर्माता उपलब्ध कराएंगे निश्शुल्क पैकेट पुजारी ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही इंदौर के एक प्रतिष्ठित मिष्ठान निर्माता के साथ चर्चा हुई है। इसमें मिष्ठान निर्माता ने प्रसाद के लिए आकर्षक पैकेट निश्शुल्क उपलब्ध कराने की बात कही है। साथ ही मंदिर में बनने वाले प्रसाद के मटेरियल की गुणवत्ता और शुद्धता बेहतर करने के लिए सैंपलिंग करने का भी कहा है ताकि प्रबंध समिति उच्च गुणवत्ता के प्रसाद में लगने वाला मटेरियल खरीद सके। इधर भी मापदंड लागू करने की जरूरत खजराना गणेश मंदिर प्रबंधन समिति भले ही प्रसाद की गुणवत्ता और शुद्धता को लेकर काम कर रही है, लेकिन मंदिर के बाहर दुकानों पर जो लड्डू पैकेट मिल रहे हैं, उन पर निर्माण तारीख, एक्सपायरी तारीख, मानक, ग्रीन मार्क आदि की जानकारी नहीं रहती है।

जबलपुर में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और भाई पर फायरिंग

जबलपुर  संस्कारधानी जबलपुर में नकाबपोश बदमाशों ने मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। फायरिंग की घटना में डॉक्टर के साथ कार में सवार भाई को कंधे में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में घायल 28 वर्षीय दीनू डोंगरे छिंदवाड़ा के गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने आया था। हालांकि अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलि मामले की जांच में जुटी है। कार सीखने गया था युवक दरअसल, डॉ रविशंकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर पदस्थ हैं। वह अपने रिश्ते के भाई को कार सीखाने के लिए बाइपास पर गए थे। इसी दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर की कार पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कार पर हुए हमले में डॉक्टर के साथ उनकी कार में सवार रिश्ते के भाई को कंधे में गोली लगी है जो गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित गुलाबराम से सिविल जज की परीक्षा देने जबलपुर आए थे। अपने भाई 28 वर्षीय दीनू डोंगरे के साथ घूमने के लिए निकले थे। घूमते-घूमते डॉक्टर भाई को कार सिखाने के लिए भेड़ाघाट की तरफ पहुंचे थे। अचानक तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनकी कार पर 5 राउंड गोलियां चलाईं। बाल-बाल बचे डॉक्टर फायरिंग की घटना में दीनू घायल हो गया, जबकि डॉ. रविशंकर ने किसी तरह खुद को बचाया। दीनू को घायल अवस्था में लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी। वही दीनू की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही भेड़ाघाट और धन्वंतरी नगर पुलिस थाना की टीमें, क्राइम ब्रांच और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाने की कोशिश की। हमलावरों की पहचान और उनके इरादों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बदमाशों की तलाश जारी है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता चल सके। वहीं, पूरे मामले में बरगी सीएसपी सुनील नेमा ने कहा कि एक गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें मेडिकल कॉलेज अस्पताल के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं शिशु रोग विशेषज्ञ की कार में चार राउंड फायरिंग की गई है। तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रदेश में देर रात IPS अफसरों के तबादले: इंदौर पुलिस कमिशन बने CM के ओएसडी

भोपाल  मध्य प्रदेश में मंगलवार की आधी रात को मुख्यमंत्री के ओएसडी समेत 7 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। रात एक बजे गृह विभाग ने तबादले के आदेश जारी किए। इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाया गया है। वहीं उज्जैन के आईजी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इसके अलावा 3 जिलों के एसपी भी बदले गए हैं। उज्जैन के आईजी अब इंदौर के कमिश्नर इंदौर के पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता अब मुख्यमंत्री के नए ओएसडी होंगे। उनकी जगह उज्जैन के आईजी संतोष सिंह इंदौर के नए पुलिस कमिश्नर बनाए गए हैं। इसके अलावा उमेश जोगा, जो कि अभी तक अपर परिवहन आयुक्त, ग्वालियर के पद पर थे, उन्हें उज्जैन जोन का एडीजी बनाया गया है। जबलपुर के एसपी भी बदले जबलपुर के एसपी आदित्य प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। देवास के एसपी संपत उपाध्याय को जबलपुर का नया एसपी बनाया गया है। बड़वानी के एसपी पुनीत गहलोत को देवास का एसपी बनाया गया है। इंदौर के पुलिस उपायुक्त जगदीश डाबर को बड़वानी का नया एसपी बनाया गया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़ ये तबादले तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं। यहां सभी तबादलों की सूची दी गई है: 1. उमेश जोगा: अपर परिवहन आयुक्त, मप्र, ग्वालियर से एडीजी, उज्जैन जोन 2. राकेश गुप्ता: पुलिस कमिश्नर, इंदौर से ओएसडी, मुख्यमंत्री 3. संतोष कुमार सिंह: पुलिस महानिरीक्षक, उज्जैन जोन से पुलिस कमिश्नर, इंदौर 4. आदित्य प्रताप सिंह: एसपी, जबलपुर से एआईजी, पुलिस मुख्यालय, भोपाल 5. जगदीश डाबर: पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), इंदौर से एसपी, बड़वानी 6. संपत उपाध्याय: एसपी, देवास से एसपी, जबलपुर 7. पुनीत गेहलोत: एसपी, बड़वानी से एसपी, देवास ओएसडी बदलने के पीछे की वजह साफ नहीं राकेश गुप्ता को मुख्यमंत्री का ओएसडी बनाए जाने के पीछे की वजह अभी साफ़ नहीं है। हालांकि माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री उन्हें अपनी टीम में शामिल कर क़ानून व्यवस्था को और बेहतर बनाना चाहते हैं। उमेश जोगा को मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र उज्जैन जोन का एडीजी बनाया गया है। वे इससे पहले फरवरी 2024 में अपर आयुक्त के पद पर नियुक्त हुए थे। यह पहली बार था जब एडीजी रैंक के किसी अधिकारी को अपर आयुक्त परिवहन के पद पर नियुक्त किया गया था। इससे पहले इस पद पर डीआईजी रैंक के अधिकारी ही तैनात होते रहे हैं। संतोष सिंह के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी संतोष सिंह को इंदौर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। इंदौर प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है और यहां अपराध पर नियंत्रण एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में संतोष सिंह के कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी होगी। गौरतलब है कि इससे पहले 10 अगस्त को भी मध्य प्रदेश सरकार ने आधी रात को 47 आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया था। इस तबादले में 8 जिलों के कलेक्टर और 7 जिलों के एसपी शामिल थे।

उमंग सिंघार का ABVP पर हमला: बीजेपी को दलित-आदिवासी विरोधी बताया

Umang Singhar’s attack on ABVP: Called BJP anti-Dalit-Tribal भोपाल। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर हमला करते हुए उसे दलित और आदिवासी विरोधी बताया है। उन्होंने इंदौर में ABVP के छात्रों के द्वारा हॉस्टल में घुसकर आदिवासी और दलित छात्रों के साथ अभद्रता को लेकर बीजेपी और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को आड़े हाथों लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि भाजपा अपने पाले हुए सड़क छाप गुंडों के जरिए दलित और आदिवासी विरोधी एजेंडा की प्रतिपूर्ति करती है। ये ABVP छात्रों का नहीं कुकृत्य करने वालों का संगठन है, जिसे भाजपा अपनी अगली पीढ़ी के लिए तैयार कर रही है। उमंग सिंघार ने ABVP संगठन पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग आदिवासी और दलित छात्रों को अपना निशाना बनाते रहते हैं। दो दिन पहले भाजपा की नई पीढ़ी ABVP के “गुंडे” इंदौर में आदिवासी और दलित छात्रों को उनके होस्टल कैम्पस में जाकर गालियां दी और होस्टल पर पत्थर फेंके। कानून को मजाक समझने वालों पर मौन यादव कार्रवाई करेंगे या दलित और आदिवासी अत्याचारों पर भी “मौन” रहेंगे? सिंघार ने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव जी इस मामले पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के आदेश दें।

RSS की अखिल भारतीय की चार दिवसीय बैठक ग्वालियर में, दीवाली के दिन से शुरू होने वाली, भागवत रहेंगे मौजूद

 ग्वालियर  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय स्तर की चार दिवसीय बैठक मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में होनी है. दीवाली के दिन से शुरू होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) पूरे समय उपस्थित रहेंगे. यह बैठक 31 अक्टूबर से शुरू होगी. बताया गया कि संघ की यह राष्ट्रीय बैठक शहर के शिवपुरी लिंक रोड पर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर केदारपुर परिसर में होगी. इसमें डॉ. भागवत चार दिन तक पूरे समय उपस्थित रहेंगे. उपस्थित रहेंगे ये लोग डॉ. मोहन भागवत के साथ संघ के कार्यवाह दत्तात्रय हौसबोले और अखिल भारतीय टोली के सभी सदस्य भी पूरे समय उपस्थित रहेंगे. आरएसएस की दीपावली बैठक के नाम से हर वर्ष होने वाली इस बैठक के लिए इस बार ग्वालियर को चुना गया है. इस बैठक में संघ परिवार की आगामी रणनीति और पाठ्यक्रमों में संभावित बदलावों पर व्यापक चर्चा होगी. इन संगठनों को भी किया गया आमंत्रित सूत्रों के अनुसार बैठक में भाग लेने आरएसएस के विभिन्न आनुषंगिक संगठनों के अपेक्षित पूर्णकालिक पदाधिकारी 30 अक्टूबर से ग्वालियर पहुंचना शुरू हो जाएंगे. इस बैठक का औपचारिक समापन 4 नवंबर को होगा. इस बैठक में भारतीय किसान संघ, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद सहित संघ से जुड़े संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है. इस बैठक की तैयारियों को लेकर बीती रात से यहां बैठकों का दौर शुरू हो गया है. रात को हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को भोजन और व्यवस्था संबंधी दायित्व सौंपे गए.

Actor Darshan को अदालत से राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई 28 अक्तूबर तक सुनवाई स्थगित

बेंगलुरु  फैन की हत्या मामले में जेल में बंद एक्टर दर्शन की जमानत याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट ने 28 अक्टूबर तक के लिए स्थगित कर दिया है। कर्नाटक हाई कोर्ट ने  दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई 28 अक्टूबर तक के लिए स्थगित की। जस्टिस एस. विश्वजीत शेट्टी की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई की। दर्शन की ओर से पेश हुए सीनियर वकील सी.वी. नागेश ने पीठ के सामने पक्ष रखते हुए कहा कि एक्टर को पीठ में तेज दर्द है और उनका डॉक्टर इलाज कर रहे हैं। एक्टर को इलाज की जरूरत है और इसी आधार पर जमानत मांगी गई है। वकील नागेश ने आगे कहा कि एक्टर को सर्जरी की जरूरत है और इस वजह से उन्हें जल्द ही जमानत दी जानी चाहिए। इस पर पीठ ने दर्शन की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जेल अधिकारियों से मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। सूत्रों के अनुसार, डॉक्टरों ने दर्शन को एमआरआई स्कैनिंग कराने को कहा है। एक्टर ने पहले किसी भी तरह के इलाज से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब वह विजयपुरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (वीआईएमएस) में एमआरआई स्कैनिंग कराने के लिए तैयार है। एक्टर के वकील ने कहा, “जेल अधिकारी फिजियोथेरेपी ट्रीटमेंट दे रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद दर्शन का पीठ दर्द कम नहीं हुआ है। अधिकारियों की तरफ से दर्शन को एमआरआई स्कैनिंग को ले जाने के लिए वीआईएमएस में सुरक्षा व्यवस्था कर रहे हैं।” बेंगलुरु की एक कोर्ट ने पिछले सोमवार को कन्नड़ एक्टर दर्शन और उनकी साथी पवित्रा गौड़ा की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया था। वह दोनों फैन रेणुकास्वामी हत्या मामले में जेल में बंद हैं। ज्ञात हो कि रेणुकास्वामी का अपहरण करने और बेरहमी से हत्या करने के आरोप में एक्टर दर्शन, पवित्रा गौड़ा और 15 अन्य आरोपियों को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। कथित तौर पर फैन ने पवित्रा को गंदे और अश्लील संदेश भेजे थे। बेंगलुरु सेंट्रल जेल में स्टार के साथ शाही व्यवहार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसके बाद एक्टर को बेल्लारी जेल में ट्रांसफर किया गया था। दर्शन पर तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं।    

पंचायत राज अधिनियम में संशोधन कर नया प्रविधान करने जा रही सरकार

भोपाल प्रदेश में नगरीय निकायों के अध्यक्षों के विरुद्ध जिस तरह से अविश्वास प्रस्ताव आता है, वैसा ही अब सरपंचों के विरुद्ध भी लाया जा सकेगा। इसके लिए सरकार पंचायत राज अधिनियम में संशोधन कर नया प्रविधान करने जा रही है। इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अध्यादेश लाया जाएगा। इसमें यह प्रविधान किया जाएगा कि तीन चौथाई पंच के हस्ताक्षर से ही आवेदन पत्र स्वीकार होगा और यह तीन वर्ष की कार्यावधि पूर्ण होने पर ही लाया जा सकेगा। नगरीय निकायों के बाद अब पंचायत में भी नए नियम होंगे लागू प्रदेश में अभी तक नगरीय निकायों के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने का ही प्रविधान था। इसमें भी दो वर्ष की कार्यावधि पूरी होने पर दो तिहाई पार्षदों के समर्थन से प्रस्ताव लाया जा सकता था। इस अवधि को बढ़ाकर सरकार ने तीन वर्ष की कार्यावधि और तीन चौथाई पार्षदों का समर्थन अनिवार्य कर दिया है। यही व्यवस्था सरपंच के लिए भी लागू करने की मांग विभिन्न संगठनों ने उठाई थी। पिछले दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इसके बाद विभाग ने अधिनियम में संशोधन की तैयारी प्रारंभ दी है। अध्यादेश के माध्यम के संशोधन विभागीय अधिकारियों कहा है कि चूंकि अभी विधानसभा का कोई सत्र प्रस्तावित नहीं है, इसलिए अध्यादेश के माध्यम के संशोधन किया जाएगा। प्रारूप तैयार करके वरिष्ठ सचिव समिति को भेजा जाएगा और फिर विधि एवं विधायी विभाग से परिमार्जित कराकर अंतिम निर्णय के लिए अगले माह तक कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जा सकता है।

आनंद संस्थान ने ‘हर घर दिवाली अभियान’ के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशियां बांटने की पहल की जा रही

भोपाल आनंद विभाग लोगों के जीवन में खुशियां पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। राज्य आनंद संस्थान द्वारा ‘हर घर दिवाली अभियान’ के माध्यम से गरीबों के जीवन में खुशियां बांटने की पहल की जा रही है। दीपावली का पर्व भारतीय समाज में आनंद व समृद्धि का त्यौहार माना जाता है। लोग अपने सामर्थ्य अनुसार इस पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं। अनेक परिवार ऐसे हैं जिनके पास इस समृद्धि के पर्व पर कुछ भी नया करने या उत्साह से मनाने के लिये आवश्यक संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। राज्य आनंद संस्थान अपने कार्यक्रमों में “मदद” को प्रोत्साहित करता है, जिसमें हम अपनी आवश्यकता से अधिक वस्तुओं को दूसरों के उपयोग करने के लिये दे देते हैं। दीपावली का पर्व मदद की अवधारणा को अपनाने का एक बेहतर अवसर प्रदान करता है। इस उद्देश्य से हर घर दिवाली अभियान का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत आनन्दकों के सहयोग से नगर में लोगों से संपर्क कर उनसे आग्रह किया जाएगा कि वे शहरों के संसाधन विहीन बस्तियों में रहने वाले घरों में भी दीपावली का पर्व अच्छे से मने, इसके लिए उन्हें अपने घरों या अन्य स्त्रोत से अतिरिक्त सामग्री प्रदान करें। दीपावली के पर्व के दौरान आपको घर में ऐसी अनेक वस्तुएं मिलती है, जो आपके लिए वर्तमान में उपयोगी नहीं है, किंतु अन्य के लिए उपयोगी हो सकती है। ऐसी वस्तुओं को अपने निकट के आनंदम केन्द्र (नेकी की दीवार) में छोड़ने का अनुरोध है, जिससे वह वस्तु किसी जरूरतमंद के उपयोग में आ सके। अपने निकटतम आनंदम केंद्र के बारे में जानने के लिए https://www.anandsansthanmp.in/hi/anandam पर क्लिक कर जानकारी ले सकते हैं।  

वायनाड लोकसभा उपचुनाव: प्रियंका गांधी ने भरा नामांकन, सोनिया, राहुल और खरगे ने दिखाई एकजुटता

Wayanad Lok Sabha by-election: Priyanka Gandhi filed nomination, Sonia, Rahul and Kharge showed solidarity. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी, भाई राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पर्चा भरा था। नामांकन पर्चा भरने के बाद उन्होंने अपने भाई राहुल गांधी के साथ एक रोड-शो किया। बता दें कि वायनाड उपचुनाव में प्रियंका गांधी का सामना भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास से होने वाला है। रोड शो में शामिल हुए ये नेताराहुल गांधी के अलावा प्रियंका के इस रोड शो में उनकी मां सोनिया गांधी और पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद रहे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य नेता भी इस रोड शो में शामिल हुए। प्रियंका गांधी ने किया लोगों को संबोधितरोड-शो में प्रियंका गांधी ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा, “पिछले 35 सालों से मैं अलग-अलग चुनावों के लिए प्रचार कर रही हूं। यह पहली बार है जब मैं आपके समर्थन की मांग अपने लिए कर रही हूं। यह एक बहुत ही अलग एहसास है। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझे वायनाड से उम्मीदवार बनने का सौभाग्य दिया।” उन्होंने आगे कहा, “सत्य और अहिंसा ने मेरे भाई (राहुल गांधी) को एकता और प्रेम के लिए देशभर में 8000 किमी पैदल चलने के लिए प्रेरित किया। जब पूरी दुनिया उनके खिलाफ थी, तब आप उनके साथ खड़े थे। मेरे भाई को लड़ने के लिए आपलोगों ने साहस दिया। मेरा पूरा परिवार आपका कर्जदार है। मुझे मालूम है कि उसे (राहुल गांधी) आपलोगों को छोड़ना पड़ा और मैं आपसे वादा करती हूं कि मैं आपके और उसके बीच के संबंधों को मजबूत करूंगी। उन्होंने मुझे बताया कि आप किन बड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मेरे भाई ने मुझे बताया कि आपलोगों की क्या तकलीफ है। मैं आपके घर आना चाहती हूं और आपसे सीधे समझना चाहती हूं कि आपकी समस्याएं क्या हैं और हम उनसे कैसे निपट सकते हैं।” कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी रोड-शो को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “वायनाड देश का ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है जहां से दो सांसद हैं, एक आधिकारिक सांसद और दूसरा अनौपचारिक सांसद।” प्रियंका गांधी के नामांकन पर कांग्रेस सांसद ने दी प्रतिक्रियाप्रियंका गांधी के नामांकन पर कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा, “आप जो ऊर्जा यहां देख रहे हैं, यह कुछ ऐसा है, जिसका हम सभी इंतजार कर रहे थे। हम चाहते थे कि प्रियंका गांधी किसी भी सीट से चुनाव लड़े, लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि किस्मत हमारे पास चलकर आएगी। हम सभी उत्साहित हैं। हर तरफ उत्साह है। यह वायनाड और केरल के लिए दोहरा सौभाग्य है, क्योंकि इसे अब स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा- प्रियंका गांधी वाड्रा, लोकसभा की सदस्य, वायनाड, केरल।” नव्या हरिदास ने प्रियंका गांधी को दी चुनौतीभाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने कांग्रेस को पहले ही कड़े मुकाबले की चुनौती दे चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि आगामी उपचुनाव में प्रियंका गांधी को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।। उन्होंने कहा,”मेरी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका गांधी हैं। मैं केवल इतना कहना चाहूंगी कि वायनाड में कांग्रेस को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने रायबरेली की सीट बरकरार रखने के लिए वायनाड की सीट छोड़ दी थी। जब वायनाड के लोगों को भूस्खलन का सामना करना पड़ा, तो उनके पास इन मुद्दों को उठाने के लिए संसद में कोई प्रतिनिधि नहीं था।” प्रियंका गांधी का पहला चुनावनव्या ने आगे कहा, “पिछले पांच वर्षों में राहुल गांधी ने शायद ही इस निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया हो। वे यहां के लोगों के मुद्दों को उठाने में भी नाकाम रहें। यह मेरा पहला लोकसभा चुनाव होगा।” उन्होंने यह भी कहा था कि वायनाड गांधी परिवार के लिए सिर्फ एक दूसरी सीट है। बता दें कि प्रियंका गांधी के साथ नव्या हरिदास का भी यह पहला चुनाव होगा। 13 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में एलडीएफ ने भी उम्मीदवार खड़ा किया। उन्होंने सत्यन मोकेरी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड संचालित कर रहा है ईएफए स्कूल

ईएफए स्कूल मीडिया प्रोजेक्ट देश का पहला एकीकृत मीडिया प्लेटफार्म EFA स्कूलों के लिये ब्रांड पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से एकीकृत मीडिया प्रोजेक्ट शुरू किया मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड संचालित कर रहा है ईएफए स्कूल भोपाल मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ईएफए (एजुकेशन फॉर ऑल) स्कूलों के लिये ब्रांड पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से एकीकृत मीडिया प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिये विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल के साथ अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिल रहा है। स्कूल मीडिया प्रोजेक्ट भारत का प्रथम एकीकृत मीडिया प्लेटफार्म है। जिसे एक्सट्रा चाईल्डहुड के सहयोग से विकसित किया गया है। यह मीडिया प्लेटफार्म 53 ईएफए शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निखारने, अनुभव करने और प्रदर्शित करने के साथ दुनिया से जुड़ने और संवाद करने का अवसर प्रदान कर रहा है। ईएफए स्कूल मीडिया प्लेटफार्म में विभिन्न मीडिया चैनल और मीडिया सेवाएँ शामिल है। यह केन्द्र भोपाल के शासकीय ईएफए सरोजनी नायडू कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय भोपाल में एक केन्द्रीयकृत स्कूल मीडिया सेंटर के रूप में संचालित हो रहा है। विभिन्न मीडिया प्लेटफार्म ईएफए रेडियो बच्चों के लिये एक पॉडकास्ट स्टेशन है जो उन्हें अपना रेडियो शो बनाने में मदद करता है। ईएफए टीवी यह एक यूट्यूब चैनल जहां विद्यार्थी अपने वीडियों और कहानियां साझा करते है। ईएफए का समाचार पत्र अपने सभी विद्यालयों में सभी समाचार और अद्यतन जानकारी को साझा करता है। ईएफए सोशल मीडिया एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है जो इंस्टाग्राम, ट्वीटर और फेसबुक पर स्कूल की गतिविधियां उपलब्धियां और विशेष आयोजनों के बारे में दैनिक अद्यतन जानकारी साझा करता है। अब तक ईएफए पत्रिका ने 500 से अधिक अंकों में 15 हजार से अधिक हस्तलिखित पृष्ठ तैयार किये है। ईएफए रेडियो स्टेशन के माध्यम से 100 से अधिक रेडियो शो तैयार किये गये है। ईएफए टीवी ने एक हजार से अधिक वीडियो बनाये है, जिन्हें 5 लाख से अधिक बार देखा गया है। ईएफए विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा 40 से अधिक विशिष्ट व्यक्तियों, शासकीय अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों से साक्षात्कार लिये है। इस प्रोजेक्ट में 2 हजार से अधिक विद्यार्थी अलग-अलग जिलों में मीडिया समन्वय की भूमिका निभा रहे है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और संचार कौशल का विकास हुआ है। मध्यप्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है।  

छोटा हाथी बना जीवन का साथी, समता सखी के नाम से मशहूर हैं सुशीला

भोपाल हिम्मत-ए-मर्दां, मदद् दे खुदा। जिंदगी कितनी भी बेरहम क्यूं न हो, जीना तो पड़ता है। बात सिर्फ़ इतनी सी ही नहीं है कि श्रीमती सुशीला देवी वर्मा, अबला से सबला बन गईं। तारीफ उस संघर्ष की है, जिनसे जूझकर, लड़कर और जीतकर सुशीला ने ये मुकाम पाया है। सुशीला कहती है कि बात सिर्फ़ कहने-सुनने की हो, तो दो पल रुक भी जाऊं… बात कुछ कर गुजरने की है और मुझे मीलों दूर जाना है… छिंदवाड़ा जिले के चौरई ब्लॉक के छोटे से गांव मोहगांव खुर्द में रहने वाली सुशीला कहने को तो एक साधारण ग्रामीण महिला हैं, पर काम उन्होंने असाधारण किया है। महज 8वीं कक्षा तक पढ़ीं सुशीला ने अपने जीवन के संघर्षों से जूझकर ऐसा काम कर दिखाया है कि अब वह प्रदेश की अन्य महिलाओं के लिये प्रेरणा का जीवंत उदाहरण बन गयी हैं। सुशीला अब “समता सखी” के नाम से मशहूर हो गयी हैं। घरेलू जिम्मेदारियों और आर्थिक तंगी से जूझ रहीं सुशीला की जिंदगी में फरवरी 2022 में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सब-कुछ बदल दिया। गांव की महिलाओं ने उन्हें “सुहानी स्व-सहायता समूह” के बारे में बताया। महिलाओं को आत्म-निर्भर बनाने के लिये यह समूह ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाया गया था। सुशीला इस समूह से जुड़ गयीं, क्योंकि उसे लगा कि वह अपने जीवन में कुछ नया कर सकती है। सुशीला सोचती थीं कि समूह से मिले ज्ञान का कैसे उपयोग करे। फिर भी अन्य महिलाओं से मिलकर उसकी समझ बढ़ने लगी। समूह से सुशीला को 12 हजार रुपये आर्थिक सहायता मिली। सुशीला की छोटी सी किराना दुकान थी, जो बेहद कम मुनाफे में चल रही थी। इस राशि से सुशीला ने दुकान का विस्तार किया और दुकान में अधिक सामान लाना शुरू किया। समूह से मिली इस छोटी मदद ने सुशीला को बड़ी हिम्मत दी। उन्होंने दुकान को बेहतर तरीके से चलाने के साथ-साथ खेती और सब्जी व्यापार की ओर भी ध्यान देना शुरू किया। समूह से और अधिक सहायता लेकर उन्होंने गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने के लिए “छोटा-हाथी” मालवाहक वाहन खरीदने का निर्णय लिया। यही उनके जीवन का सबसे बड़ा फैसला साबित हुआ। अब सुशीला हर सुबह छोटा हाथी पर सब्जियां लादकर गांव-गांव जातीं और शाम को मंडी में अनाज बेचतीं। इससे धीरे-धीरे उनकी मासिक आय बढ़ने लगी। जहां पहले उनके घर में धन की कमी रहती थी, वहीं अब वे अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए भी पैसे बचाने लगीं। उनकी मासिक आय करीब 10 हजार रुपये तक पहुंच गई, जो उनके परिवार के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव था। सुशीला की मेहनत और आत्मविश्वास ने गांव की अन्य महिलाओं को नई प्रेरणा दी है। आज सुशीला “जयकरण ग्राम संगठन” की सचिव हैं और ‘समता सखी’ के रूप में भी कार्यरत हैं। उन्होंने अपने परिश्रम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को संवारा, वरन् अपने सामर्थ्य से समाज में भी एक मजबूत पहचान बनाई है।  

25 अक्टूबर से शुरू होगा सोयाबीन का उपार्जन

भोपाल किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत प्रदेश में 65 लाख 83 हजार 726 किसानों को कार्ड बनाकर जारी किए गए है। केन्द्रीय योजनाओं का प्रदेश में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। किसानों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। 25 अक्टूबर से शुरू होगा सोयाबीन का उपार्जन प्रदेश के 3 लाख 44 हजार किसानों ने सोयाबीन उपार्जन के लिए पंजीयन कराया है। सोयाबीन की उपार्जन प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 4 हजार 892 रूपये प्रति क्विंटल की दर पर सोयाबीन की खरीदी होगी। आगामी 22 नबंबर से मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा) का एवं 2 दिसंबर से धान का उपार्जन होगा। राज्य सरकार ने किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर अल्पकालीन कृषि ऋण (3 लाख रूपये तक अधिकतम) उपलब्ध कराने का फैसला लिया है।  

जबलपुर विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार: सीईओ और सहायक भू अर्जन अधिकारी कि मिली भगत से

Corruption in Jabalpur Development Authority: In collusion with CEO and Assistant Land Acquisition Officer जीतेन्द्र श्रीवास्तव ( विशेष संवाददाता )जबलपुर – जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA) के सीईओ दीपक वैद्य और सहायक भू अर्जन अधिकारी अमित धुर्वे पर गंभीर आरोप लगे हैं कि उन्होंने खसरा नंबर 132/1, कुल रकबा 4.80 एकड़ की जमीन को भारी रिश्वत लेकर जालसाज पीयूष दूबे और भरत दूबे को बेच दिया है। यह जमीन ब्रम्हा पूरी सोसाइटी की है, जिसके मूल मालिकों के साथ धोखाधड़ी की गई है। सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने इस जमीन को बेचने के लिए 5 करोड़ रुपये की रिश्वत ली। इस प्रक्रिया के दौरान एक फर्जी लीज डीड भी तैयार की गई, जिसके तहत जमीन दूबे भाइयों को अवैध रूप से सौंप दी गई। यह जमीन पहले से ही विवादास्पद थी, और इस पर 1 जनहित याचिका (PIL) और 4 वाद (WP) के फैसले भी हुए थे। बावजूद इसके, JDA द्वारा अनैतिक रूप से इस जमीन की बिक्री कर दी गई। मूल मालिकों के साथ धोखाधड़ीमूल मालिकों को जब इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली, तो उन्होंने कानूनी कार्यवाही का सहारा लिया और हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इसके बावजूद, JDA और संबंधित सरकारी विभाग द्वारा इस मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। यह सवाल उठता है कि इस भ्रष्टाचार में क्या और भी उच्च अधिकारी संलिप्त हैं? भ्रष्टाचार के गहरे सवालजबलपुर के विकास प्राधिकरण में ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि किसी जमीन को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ हो। वर्ष 1985 से लेकर आज तक कई सीईओ और अध्यक्ष आए, परंतु किसी ने भी इस जमीन को लेकर ऐसा विवादास्पद निर्णय नहीं लिया। यह सवाल उठता है कि आखिर क्यों अब जाकर यह काम किया गया और वह भी नियमों के विपरीत? उच्चस्तरीय जांच की मांगइस मामले में यह भी जानने की जरूरत है कि इतनी बड़ी रकम, जो रिश्वत के तौर पर ली गई, आई कहां से? और अभी तक इस मामले में कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई? मूल मालिकों के साथ हुई इस धोखाधड़ी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है, ताकि दोषी अधिकारियों को निलंबित किया जा सके और न्याय हो सके। इस घटना ने जबलपुर विकास प्राधिकरण और उसकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जो कि जबलपुर के विकास और जनता के हितों के खिलाफ हैं। जनता इस मामले में सच्चाई और न्याय की उम्मीद कर रही है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet