LATEST NEWS

पुलिस आरक्षक की चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में ‘थियोडोलाइट’ तकनीक का सहारा, जानें क्या है ये टेक्निक

भोपाल मध्य प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों पर भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगते रहे हैं। ऐेसे में अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नहीं चाहते कि युवाओं के भविष्य से किसी प्रकार का खिलवाड़ हो। इसके कारण पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है। 54 हजार अभ्यर्थी ले रहे भाग वर्तमान में पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए चल रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जिससे मानवीय त्रुटि की संभावना खत्म हो सके। मध्य प्रदेश पुलिस थियोडोलाइट यंत्र का उपयोग कर रही है। इसकी खास बात यह है कि इससे आंकड़े बिल्कुल सही आते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश भर में 54 हजार अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में भाग ले रहे हैं। प्रिज्म लेयर से होगा माप पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के अनुसार प्रदेश में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो रही है। इसमें लंबी कूद और गोला फेंक में माप के लिए ‘थियोडोलाइट’ तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। जहां पर गोला गिरेगा वहां प्रिज्म लेजर रखकर इसके माध्यम से उसका मापन थियोडोलाइट से किया जाएगा। इस मशीन की रीडिंग अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ ही सीधे कंप्यूटर में रिकॉर्ड हो जाएगी। ऐसे में रीडिंग की गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म हो जाएगी। बायोमेट्रिक से होगा वेरिफिकेशन इस भर्ती में प्रदेश के 10 जिलों में केंद्रों में 800 मीटर की दौड़, लंबी कूद और गोला फेंक की परीक्षा ली जाएगी। शारीरिक भर्ती के लिए परीक्षार्थी के सत्यापन के लिए आधार बायोमेट्रिक का उपयोग किया जाएगा। यह मेल नहीं खाता तो रेटिना मिलान की जाएगी। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए परीक्षा की रिकार्डिंग कर मैदान में बड़ी स्क्रीन में दिखाया जाएगा। 100 नंबर का होगा फिजिकल टेस्ट शारीरिक दक्षता परीक्षा के 100 अंक रखे गए हैं। इतने ही अंकों की लिखित परीक्षा पहले हो चुकी है। दोनों को जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। आपको बता दें कि 800 मीटर दौड़ के लिए 40 नंबर, लंबी कूद के लिए 30, गोला फेंक के लिए 30 नंबर तय किये गए हैं। थियोडोलाइट तकनीक थियोडोलाइट एक ऐसी मशीन है, जिसे आमतौर पर सिविल इंजीनियरिंग में उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग क्षैतिज और ऊर्ध्वाधर कोणों को मापने के लिए किया जाता है। इससे माप में पूरी शुद्धता रहती है।

करवा चौथ: प्रकृति प्रेम का प्रतीक पर्व, परिवार और परंपराओं का मिलन

Karva Chauth: Festival symbolizing love of nature, union of family and traditions हम कोई भी व्रत-त्योहार मनाएं, वह किसी न किसी रूप में प्रकृति प्रेम का संदेश देता है. यह संदेश जल, जमीन और पेड़-पौधों को संरक्षित और सुरक्षित करने के प्रण से जुड़ा होता है. यह सच है कि हम प्रकृति को सुरक्षित रखेंगे, तभी हम दीघांयु होंगे, हम पीढ़ी- दर-पीढ़ी आगे बढ़ेंगे. दशहरा के बाद हम अंधकार पर प्रकाश के विजय का पर्व दीपावली मनाते हैं, लेकिन इससे पहले हम कार्तिक कृष्ण चतुर्थी को करवा चौथ भी मनाते हैं. स्त्रियां पति की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं. स्त्रियां जानती हैं कि जिस धरा पर हमारा सुखमय दांपत्य जीवन बीत रहा है, उसके लिए पृथ्वी और प्रकृति के प्रति आभार प्रकट करना जरूरी है, इसलिए वह करवा चौथ के अवसर पर ऐसे अनुष्ठान संपन्न करती है, जो प्रकृति की सुरक्षा और संरक्षण का भी संदेश देता है. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन स्त्रियां सुख-शांति और समृद्धि से परिपूर्ण दांपत्य-जीवन की कामना लिये करवा चौथ का व्रत रखती हैं. वास्तव में यह वत न सिर्फ स्त्रियों, बल्कि पुरुषों के भी प्रेम, समर्पण और त्याग का महापर्व है. यदि हम इसे विस्तृत रूप में देखें, तो यह सृष्टि और प्रकृति प्रेम का भी संदेश देता है. पौराणिक पात्र से जुड़ा है करवा चौथ मान्यता है कि महाभारत काल में द्रौपदी ने यह व्रत रखा था. पांडवों पर आयी विपत्ति को दूर करने की कामना के लिये द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण से मदद मांगी और करवा चौथ का व्रत रखा. सावित्री और सत्यवान के अलौकिक प्रेम संबंध की कथा को भी इससे जोड़ कर देखा जाता है. व्रत के शुभ मुहूर्त में सबसे पहले श्री गणेश की पूजा की जाती है. इसके बाद शिव- पार्वती और कार्तिकेय की पूजा की जाती है. व्रत खोलने से पहले इस दिन छलनी करवा चौथ 20 अक्तूबर के माध्यम से चंद्रमा दर्शन का विधान है. यह इंगित करता है कि दांपत्य संबंधों में तभी शीतलता होगी, जब हम एक-दूसरे के अवगुणों को छलनी से छान कर देखेंगे. करवा चौथ मानवीय मनोभावों के साथ- साथ प्रकृति के प्रति भी प्रेम प्रकट करने का संदेश देता है. संपूर्ण ब्र‌ह्मांड के प्रति आभार यदि आपने कभी करवा चौथ करती हुई स्त्री को गौर से देखा होगा, तो पाया होगा कि इस दिन वह चंद्रमा को मिट्टी के पात्र में शीतल कलश में मौजूद पानी और अन्य तत्व वनस्पति और खनिजों सहित हमारी धरती की समृद्धि का प्रतीक हैं. हम कलश को पांच तत्वों- आकाश, वायु, अग्नि, जल, पृथ्वी से जोड़ सकते हैं. इसके आधार पर मिट्टी या किसी धातु का बर्तन पृथ्वी या धरती का प्रतीक है. जीवन का आधार गंगा जल कलश हिंदू अनुष्ठानों में गहरा प्रतीकात्मक महत्व रखता है, जो समृद्धि और आध्यात्मिक शुद्धता का प्रतिनिधित्व करता है. कलश या करवा को पवित्र गंगा नदी के जल से भरा जाता है. यहां गंगा जल जीवन को बनाये रखने वाली दिव्य ऊर्जा का प्रतीक है. जल जीवन का आधार है. गंगा तभी हमें ऊर्जा पूरित करेगी, जब उसका जल स्वच्छ रहेगा. जल लेकर अर्घ्य देती है. इसका आशय है, जहां से शीतलता और रोशनी मिले, उसके प्रति संवेदना की आर्द्रता जरूर प्रदान करना चाहिए, साथ ही यह संदेश मिलता है कि जल, थल और नभ यानी संपूर्ण ब्रह्मांड के प्रति हम आभार प्रकट करें. हम उन्हें स्वच्छ व संरक्षित रखने की कोशिश करें, हम ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे. ईश्वर के करीब लाता है यह पर्व करवा चौथ में पति के स्वास्थ और लंबी आयु के लिए व्रत रखा जाता है. इसमें सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक उपवास किया जाता है. इस अनुष्ठान के अंतर्गत शिव-पार्वती पूजा की थाली तैयार करना, चंद्रमा की पूजा करना और चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों जल और मठरी से व्रत तोड़ने का विधान है. यह एक-दूसरे के प्रति प्रेम-सम्मान और भक्ति का प्रतीक है. मन अशांत होने पर न हम मनुष्य के प्रति प्रेम प्रकट कर पाते हैं और न ही ईश्वर- पृथ्वी का चित्रण है कलश करवा चौथ के नाम में ‘करवा’ शब्द मिट्टी के बर्तन को संदर्भित करता है. पूर्ण कलश पृथ्वी का चित्रण है. भक्ति में ध्यान लगा पाते हैं. यदि हम गौर करें, तो करवा चौथ उपवास का मुख्य उद्देश्य मन को शांत कर ईश्वर और गुरु के करीब आना है.

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने ग्रेनेड के साथ दो आतंकियों को किया गिरफ्तार

Jammu and Kashmir: Security forces arrested two terrorists with grenade Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है वह लोकल ही है. जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ में सुरक्षाबल का तलाशी अभियान जारी है. Jammu Kashmir News: जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आतंकी स्थानीय बताई जा रहे हैं. सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से दो ग्रेनेड बरामद किया है. ये दोनों हाइब्रिड आतंकवादी है. ये दिखने में तो सामान्य होते हैं, लेकिन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं या उनकी सहायता करते हैं, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है. आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबल चला रहे अभियान जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ और राजौरी के विभिन्न स्थानों पर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बीते कुछ दिनों से सुरक्षाबल का तलाशी अभियान जारी है. इससे पहले बुधवार (16 अक्टूबर 2024) को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरसाई टॉप इलाके के मोहरी शाहस्तर में पुलिस और सेना ने देर रात संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया था. आतंकवादियों की तलाश के लिए अतिरिक्त बल भी भेजा गया था. इस दौरान जंगल की ओर बढ़ रहे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी भी हुई थी. सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया है. वहीं जम्मू के व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने डोडा का दौरा कर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की. इस जिले में हाल के दिनों में कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं. पुंछ से आतंकियों का हेल्पर हुआ गिरफ्तार राजौरी जिले में तीन संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने शद्र शरीफ क्षेत्र के कुंदन और आसपास के गांवों में घेराबंदी कर गुरुवार (17 अक्टूबर 2024) तड़के तलाशी अभियान शुरू किया था. पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारतीय सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में आतंकियों का साथ देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया था. सुरक्षा बलों ने उसके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए थे.

अखिलेश यादव का महाराष्ट्र प्लान: MVA में समाजवादी पार्टी की सीटों की मांग पर स्पष्टता

Akhilesh Yadav’s Maharashtra Plan: Clarity on Samajwadi Party’s demand for seats in MVA समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मालेगांव और धुले में रैली करने वाले हैं. सपा विधानसभा चुनाव में दो से अधिक सीटें एमवीए से लेने की कोशिश में है. इस समय सपा के दो विधायक हैं. MVA Seat Sharing In Maharashtra: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों मिशन महाराष्ट्र में जुटे हैं. उनकी कोशिश महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में रहकर अधिक से अधिक सीटें सपा के पाले में लाने की है. इसी के मद्देनजर अखिलेश यादव आज (शुक्रवार, 18 अक्टूबर) महाराष्ट्र पहुंचे. यहां उन्होंने कहा कि हरियाणा का हारा हुआ चुनाव बीजेपी ने जीत लिया, लेकिन झारखंड और महाराष्ट्र INDIA गठबंधन ही जीतेगा. महाराष्ट्र में हमें महासावधान रहना पड़ेगा. अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी के साथ बैठक की. इसके बाद उन्होंने कहा, ”महाराष्ट्र की महाविकास अघाड़ी से सपा की 12 सीटों की मांग बिलकुल सही है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीतकर आएगी. हमें उम्मीद है कि जहां सपा जीतेगी, वहां एमवीए सीट देगा. सवाल संख्या का नहीं, जीत का है. अबू आजमी लगातार कोशिश कर रहे हैं. मालेगांव और धुले में भी हमारी दावेदारी है.” अखिलेश यादव दोनों जगह रैली करने वाले हैं. कौन-कौन सी सीटें चाहती है सपा? सपा ने अमरावती के रावेर से भी चुनाव लड़ने में रुचि दिखाई है. अन्य सीटें जो सपा चाहती है वे हैं मानखुर्द शिवाजी नगर, वर्सोवा, और अनुशक्ति नगर (मुंबई उपनगरीय जिला), भायखला (मुंबई शहर), भिवंडी पूर्व और भिवंडी पश्चिम (ठाणे), मालेगांव सेंट्रल (नासिक), औरंगाबाद पूर्व (छत्रपति संभाजी नगर), करंजा (वाशिम) और धुले शहर (धुले जिला). इस समय मानखुर्द शिवाजी नगर से अबू आजमी विधायक हैं. वहीं भिवंडी पूर्व से सपा के रईस शेख विधायक हैं. 2019 में कैसा रहा था सपा का हाल?288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा में 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा और परिणाम 23 नवंबर को आएंगे. 2019 में समाजवादी पार्टी ने महाराष्ट्र में सात सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से दो पर जीत हासिल हुई थी. अन्य पांच सीटों पर सपा उम्मीदवार की जमानत जब्त हो गई. महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन (एमवीए) में कांग्रेस, शरद पवार की पार्टी एनसीपी (एसपी) और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना-यूबीटी और अन्य छोटी पार्टियां शामिल है. अखिलेश यादव कहते रहे हैं कि पूरी ताकत से इंडिया ब्लॉक के साथ खड़े रहेंगे. एमवीए का मुकाबला यहां महायुति से है. महायुति (एनडीए) में बीजेपी के साथ एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है. नाना पटोले ने क्या कहा? एमवीए में शामिल नेताओं का कहना है कि जल्द ही सभी सीटों पर बातचीत पूरी हो जाएगी.महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि एमवीए में 25 से 30 विधानसभा सीट को लेकर है गतिरोध, कांग्रेस आलाकमान फैसला लेगा. सीटों के बंटवारे पर पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह स्पष्ट है कि जब एक से अधिक दल गठबंधन के रूप में एक साथ आते हैं तो सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष होगा, लेकिन यह समझना आवश्यक है कि इसे तब तक नहीं खींचा जा सकता जब तक कि यह टूट न जाए. हालांकि, मुझे लगता है कि अभी ऐसा कोई बड़ा मुद्दा नहीं है. हम एक या दो दिन में अपनी सीट बंटवारे की बातचीत पूरी कर लेंगे, ज्यादातर कल तक, क्योंकि यह अंतिम चरण में पहुंच गया है.

एमपी में खाद की कमी पर कांग्रेस का हल्ला, कृषि मंत्री ने यूक्रेन-रूस युद्ध को ठहराया जिम्मेदार

Congress protests over fertilizer shortage in MP, Agriculture Minister blames Ukraine-Russia war भोपाल ! किसानों को खाद उपलब्ध कराने का दावा खोखला साबित हो रहा है. घंटों कतार में लगने के बावजूद पर्याप्त खाद नहीं मिल रही है. बुआई के मौसम में खाद की किल्लत जी का जंजाल बन गयी है. सीहोर जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी में खाद के लिए किसानों की भीड़ देखी गई. आधार कार्ड की फोटोकॉपी लिये किसान कतारबद्ध नजर आए. किसानों का दर्द है कि सुबह से लाइन में लगने के बावजूद खाद नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि खाद के लिए जद्दोजहद करने का अंदेशा था. इसलिए घर से रोटी बांधकर साथ लाए थे. भूख लगने पर पेड़ के नीचे बैठकर खाया है. नाराज किसानों ने सरकार के दावे पर सवाल उठाये. उन्होंने कहा कि सरकार हर साल ऐलान करती है कि प्रदेश में खाद की समस्या नहीं होने दी जायेगी. लगता है कि अधिकारियों को मुख्यमंत्री के आदेश की परवाह नहीं है. धूप में भूखे प्यास खड़े रहने के बावजूद खाद नहीं मिल रही है. खाद बांटने वाले कर्मचारी-अधिकारियों की डांट भी खाने को किसान मजबूर हैं. खाद की किल्लत पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने सफाई दी है. उन्होंने माना कि यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण खाद आने में देरी हो रही है. कृषि मंत्री ने खाद की कमी के पीछे यूक्रेन-रूस युद्ध को कारण बताया. खाद की किल्लत पर कांग्रेस हमलावर प्रदेश में खाद संकट पर विपक्ष लगातार हमलावर है. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खाद संकट का जिम्मेदार केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव को ठहराया है. दिग्विजय सिंह ने कहा कि 1993 से लेकर 2003 तक कांग्रेस की सरकार थी. उस दौरान खाद के लिए किसानों को परेशान नहीं होना पड़ा. खाद की कालाबजारी नहीं होने का भी उन्होंने दावा किया. आज खाद की ब्लैकमार्केटिंग और नकली खाद मामले में बीजेपी से जुड़े नेताओं का नाम सामने आ रहा है.

डी-नोटिफिकेशन के बाद भी चम्बल अभयारण्य क्षेत्र में नहीं होगा रेत खनन

Sand mining will not happen in Chambal sanctuary area even after de-notification उदित नारायणभोपाल। राज्य सरकार द्वारा 31 जनवरी 2023 को मुरैना वनमंडल में स्थित राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य का 207.049 हेक्टेयर क्षेत्र स्थानीय निवासियों को उनकी आजीविका हेतु रेत आपूर्ति हेतु डिनोटिफाई किया गया था, परन्तु अब इस डिनोटिफिकेशन को निरस्त किया जायेगा। अब यह मामला राज्य शासन स्तर पर है जहां वन मंत्री रामनिवास रावत से डिनोटिफिकेशन की सूचना निरस्त करने का प्रशासकीय अनुमोदन मांगा गया है।दरअसल सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी ने इस डिनोटिफिकेशन की प्रक्रिया कोरह रहे घड़ियालों, डाल्फिन एवं कछुओं के रहवास के प्रतिकूल माना है। मप्र के स्टेट वाईल्ड लाईफ बोर्ड की 11 जून 2024 को हुई बैठक में यह प्रकरण आया था जिसमें निर्णय लिया गया था कि राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य के अंतर्गत स्थानीय लोगों की रेत आपूर्ति हेतु किये गये डिनोटिफाई क्षेत्र के संबंध में सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी द्वारा रेत आपूर्ति के संबंध में चम्बल अभयारण्य की नदी में दिये गये निर्णय के परिप्रेक्ष्य में प्रस्ताव का पुनः परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जाये। इस पर राज्य के वन मुख्यालय की वन्यप्राणी शाखा ने प्रस्ताव का परीक्षण कर अब रिपोर्ट दी है कि डिनोटिफिकेशन की सूचना निरस्त किया जाये। शुरु से ही हुई गड़बड़ी दरअसल स्थानीय लोगों को रेत की आपूर्ति हेतु हेतु 31 जनवरी 2023 को चम्बल नदी का 207.049 हेक्टेयर क्षेत्र डिनोटिफाई किया गया था। इसके बाद मुरैना डीएफओ ने आपत्ति ली कि डिनोटिफिकेशन क्षेत्र इको सेंसेटिव जोन में आता है जहां रेत की आपूर्ति नदी से नहीं हो सकती है। इस पर इको सेंसेटिव जोन को खत्म करने का प्रस्ताव लाया गया परन्तु सुप्रीम कोर्ट एवं एनजीटी ने इस प्रक्रिया को गलत माना। अब डिनोटिफिकेशन निरस्त करने के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं बचा है। साल भर पहले एनजीटी ने भी दिया निर्देश नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (एनसीएस) में अवैध खनन को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है। साथ ही कोर्ट ने अधिकारियों से रेत खनन संबंधी दिशा-निर्देशों को भी लागू करने को कहा है। यह निर्देश न्यायमूर्ति शिव कुमार सिंह और न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी की पीठ ने दिया है। इस मामले में कोर्ट ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, एसपीसीबी के साथ भिंड, मुरैना, ग्वालियर, आगरा, इटावा, झांसी, धौलपुर और भरतपुर के पुलिस अधीक्षक और जिला मजिस्ट्रेट से अवैध खनन को नियंत्रित करने, उस पर निगरानी रखने और तीन महीनों के भीतर इस मामले में क्या कार्रवाई की गई, उस पर रिपोर्ट सबमिट करने को कहा था किन्तु आज तक उत्तर प्रदेश राजस्थान और मध्य प्रदेश के डीजीपी ने अपनी रिपोर्ट सबमिट नहीं की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने भी उठाया था मामला कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी चंबल अपहरण क्षेत्र में हो रहे रेट उत्खनन को लेकर एक अभियान चलाया था। डॉक्टर सिंह ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक को पत्र लिखा था पर उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। यहां तक कि डॉ सिंह विधानसभा से लेकर सड़क तक जल जीवों की सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद किया था।

सरकारी स्कूल में शराबी हेडमास्टर की हरकत, कार्रवाई की तैयारी

Drunk headmaster’s actions in government school, preparation for action सिंगरौली ! सरकारी स्कूल में हेडमास्टर शराब के नशे में पहुंचा. इसका वीडियो ग्रामीणों ने बना लिया. अब इस मामले में शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की बात कही है. मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल से शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है. सिंगरौली जिले के ग्रामीण क्षेत्र बिंदुल संकुल केंद्र, पुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में एक टीचर शराब के नशे में धुत नजर आया. शराब पीकर स्कूल आने की वजह भी शिक्षक ने बताई. उसने कहा कि मेरा मोबाइल गुम हो गया, दिमाग डिस्टर्ब है, इसलिए थोड़ी बहुत शराब पीकर आया हूं. स्कूल में सिर्फ एक टीचरपुरा गांव में सरकारी स्कूल में तैनात इस टीचर का नाम अर्जुन सिंह है. इसी प्राथमिक विद्यालय में हेडमास्टर भी है, जो लंबे समय से इसी स्कूल में है और अक्सर स्कूल में शराब के नशे में ही आता है. इस प्राथमिक विद्यालय में सिर्फ यही एक शिक्षक है. ग्रामीणों ने बनाया वीडियोरोजाना की तरह बुधवार (16 अक्टूबर) को जब शराबी हेडमास्टर स्कूल पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसका वीडियो बनाया और पूछा कि आप शराब पीकर क्यों आये हो? तो जवाब भी ऐसा दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. शराबी हेडमास्टर ने कहा कि मेरा मोबाइल गुम गया है, इसलिए शराब पीकर स्कूल आया हूं. शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?ग्रामीणों ने नशे में धुत्त शराबी हेडमास्टर का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होने के बाद जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी एसबी सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कही.

भोपाल में माइनिंग कॉन्क्लेव का सफल समापन, 20 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव

Successful completion of Mining Conclave in Bhopal, investment proposal of Rs 20 thousand crores Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव का समापन हो चुका है. इसमें मध्य प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेशन का प्रस्ताव मिला है. MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे दो दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव का शुक्रवार को समापन हो गया. समापन समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 2 दिवसीय माइनिंग कॉन्क्लेव सफल रहा है. इसमें मध्य प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये के निवेशन का प्रस्ताव मिला है. सीएम मोहन यादव ने उद्योगपतियों से अपील की कि आप सरकार के साथ खड़े हों, हम आपके साथ खड़े हैं. खनिज की दृष्टि से मध्य प्रदेश भाग्यशाली. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार चलाने वाला कैसा है, यह मायने रखता है, सीएम ने पीएम मोदी की नीति का दिया हवाला. उन्होंने कहा कि भारत पर ईश्वर और मां वसुधा की विशेष कृपा है, हम दोहन में विश्वास रखते हैं, शोषण में नहीं. मीनिंग सेक्टर रिर्फांम पुस्तिका का विमोचनसीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भारत विश्व की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है. आयोजन के दौरान मप्र माइनिंग कॉन्क्लेव-2024 में मीनिंग सेक्टर रिर्फांम पुस्तिका का विमोचन भी किया गया. इस अवसर पर एमओआईएल (भारत सरकार के उपक्रम) और मध्यप्रदेश राज्य खनिज निगम लिमिटेड के बीच ब्लॉकों के व्यवसायिक दोहन के लिए संयुक्त उद्यम समझौता भी संपन्न हुआ. ‘मध्य प्रदेश की खदानों से निकले पत्थर उच्च कोटि के’सीएम ने कहा कि हमारे मध्य प्रदेश की खदानों से निकले पत्थर की गुणवत्ता उच्च कोटि की है. केन्द्र सरकार की ओर से माइनिंग नीलामी को लेकर प्रदेश को नंबर वन का पुरस्कार मिला है. खनिजों से भरपूर हमारा मध्य प्रदेश निरंतर खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है. वहीं उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार जहां घपलों-घोटालों की लिप्तता से बाहर नहीं निकल सकी थी, वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में माइनिंग क्षेत्र में अभूतपूर्व कीर्तिमान रचे गए हैं, कहीं कोई घोटाला नहीं हुआ.

श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मारी टक्कर, एक की मौत, 26 अन्य घायल

सिवनी जबलपुर-सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 में शुक्रवार दोपहर बड़ी सड़क दुघर्टना हो गई। श्रमिकों को लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हैं। इनमें गंभींर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। भुट्टा तोड़कर लौट रहे थे श्रमिक दरअसल खेत से मक्का (भुट्टा) तोड़ने के बाद 27 श्रमिक ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर घर लौट रहे थे। हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार कंटेनर वाहन ने ट्रैक्टर-ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्राली फोरलेन किनारे पलट गई। इस भीषण दुघर्टना के बाद हाईवे में चीख पुकार मच गई। तेज बारिश के बीच हादसा तेज वर्षा के बीच मौके पर पहुंची बंडोल पुलिस और एंबुलेंस कर्मचारियों ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल श्रमिकों में अधिकांश महिलाएं हैं। घटना स्थल पर ट्रैक्टर-ट्राली में सवार एक महिला श्रमिक की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हैं, इनमें गंभीर रूप से दो घायलों को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है। इनका चल रहा उपचार मृतक महिला की पहचान बती यादव (35) आमाकोला निवासी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों में रामकला बाई व रामकला बाई निवासी नांदी बरघाट को बेहतर उपचार के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती अन्य 24 घायलों का उपचार चल रहा है। इसमें बरघाट नांदी गांव निवासी कृष्णा बाई (35), कोशल्या बाई बट्टी (45), दशरथ बिसेन (50), दर्शन बिसेन (55), जोशी मर्सकोले, राजेश नागोत्रा, अनीता बाई यादव (45), चतुरसिंह बट्टी, रामकली बिसेन (45), इंद्रा बिसेन (20), सोमवती बट्टी (45), कौशल्या बाई मानेश्वर (50), जामवती बाई बिसेन (40) शामिल है। वहीं अन्य घायलों में लखनवाड़ा थाना के आमाकोला गांव निवासी अभिलाषा बाई (30), सीमा बाई यादव (38), अनुराधा यादव (19), संतलाल यादव (62), लक्ष्मी यादव (21), अनीता बाई यादव (45), अन्नी बाई यादव (50), संजू यादव (35), आदेश बघेल (35), शिवकुमारी यादव (35), विमल यादव (45) व सरस्वती यादव (35) शामिल हैं। तेज वर्षा के दौरान मची चीख-पुकार जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर तेज वर्षा के बीच हाईवे में भीषण दुघर्टना के बाद चीख-पुकार मच गई। बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे सहित पुलिस कर्मियों ने वर्षा के पानी में भीगते हुए सभी घायलों को अलग-अलग चौपहिया वाहन से जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल चौकी के पुलिस कर्मियों ने सभी को वार्ड में भर्ती कराया। यहां डाक्टर व स्वास्थ्य अमला तत्परता से घायलों के उपचार में जुट गया।

अब प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी

भोपाल प्रदेश की मंडियों में तौल-कांटे से तौल की जानकारी ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर होगी। इसके लिए तौल-कांटों को ई- अनुज्ञा पोर्टल से लिंक किया जाएगा। राज्य मंडी बोर्ड ने तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचालित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने आवश्यक प्रक्रिया के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। मंडियों में किसान अपनी फसल का विक्रय करने आते हैं। तौल-कांटे से तौल की जानकारी आटोमैटिक ढंग से मंडी बोर्ड के ई-अनुज्ञा पोर्टल पर दर्ज होने से किसानों को उनकी उपज के सही तौल का भुगतान मिल सकेगा। व्यापारी द्वारा मंडी से उठाई कृषि उपज की सही मात्रा भी प्रदर्शित हो जाएगी। चार सदस्यीय समिति का गठन बता दें, प्रदेश में 259 कृषि उपज मंडियां और 298 उप मंडियां हैं। मंडी बोर्ड ने चार सदस्यीय समिति की गठितराज्य मंडी बोर्ड ने मंडियों में तौल कांटे को ई-अनुज्ञा पोर्टल से लिंक करने एवं तौल-कांटे से तौल की मात्रा को स्वचलित रूप से ई-अनुज्ञा पोर्टल पर कैप्चर करने की प्रक्रिया विकसित करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति में मंडी बोर्ड के संयुक्त संचालक (नियमन), उप संचालक (प्रांगण), कार्यपालन यंत्री मुख्यालय एवं चीफ प्रोग्रामर आइटी नियुक्त किए गए हैं। यह समिति तौल-कांटों को ई-अनुज्ञा पोर्टल से लिंक करने के संबंध में उपलब्ध तकनीक का अध्ययन कर इसका प्रदेश की मंडी समितियों में क्रियान्वयन के लिए प्रक्रिया का निर्धारण करने की कार्रवाई का प्रतिवेदन 15 दिन के अंदर प्रस्तुत करेगी।

खालवा में 50 करोड़ रूपये से बनेगा सी.एम. राईज स्कूल: जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह

भोपाल   खंडवा जिले के खालवा में 50 करोड़ रुपए से सी.एम. राईज स्कूल बनाया जाएगा। इसमें 100 सीटर छात्रावास की व्यवस्था भी रहेगी। इसके अलावा खालवा में हॉकी खेल मैदान के लिए 4 करोड़ रुपए लागत से एस्ट्रो टर्फ बनाया जाएगा। जनजातीय कार्य, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन तथा भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने शुक्रवार को क्रीड़ा परिसर खालवा में 68वीं शालेय राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि 18.66 करोड़ रूपए लागत से यहां चेंजिंग रूम, प्रशासनिक भवन, बास्केटबॉल खेल मैदान भी बनाये जायेंगे। मंत्री डॉ. शाह ने खिलाड़ियों से कहा कि जीतना या हारना खेल का हिस्सा है। जीत या हार नहीं, बल्कि खेल में भाग लेना बड़ी बात है। सभी ने खेल भावना से अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उसका सपना है कि 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों में खालवा ब्लॉक का कम से कम एक जनजातीय खिलाड़ी अवश्य भाग ले। उन्होंने बताया कि सेल्दामाल गांव में ढ़ाई करोड़ रुपए से खेल परिसर बनाया जा रहा है, जिसमें प्रशासनिक भवन के साथ-साथ शूटिंग एवं तीन स्विमिंग पूल भी बनाये जायेंगे। मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के मापदंडों के अनुसार कोच एवं पीटीआई की भर्ती भी यहां की जाएगी। इस खेल मैदान के बनने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधा खालवा के जनजातीय वर्ग सहित अन्य वर्गों के बच्चों को भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि एक खिलाड़ी पर लगभग 15 हजार रुपए महीना खर्च किया जाएगा। स्कूली खेल सेल्दामाल में आयोजित होंगे। क्रीड़ा परिसर खालवा की बाउंड्रीवाल, रंगाई-पुताई आदि कार्यों के लिए भी जरूरी राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि गुलाई, सुंदरदेव, रोशनी, सेल्दामाल, चारखेड़ा, देवलीकलां एवं खालवा में लगभग 40 करोड़ रुपए लागत के सी.एम. राइज स्कूल एवं 10 करोड़ रुपए लागत के छात्रावास बनाए जाएंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि संभाग स्तर पर खेल परिसर बनाए जाएंगे, जिसमें खिलाड़ियों को खेलने के लिए बेहतर सुविधा मिल सकेगी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 68 वीं शालेय राज्य स्तरीय अंडर-14 फुटबाल प्रतियोगिता जनजातीय कार्य विभाग खण्डवा द्वारा बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 10 संभागों के बालक बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता टीमों को जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. शाह ने प्रमाण-पत्र देकर पुरस्कृत किया। जनजातीय कार्य विभाग संभाग टीम की बालिका मानवी दिहाल एवं भोपाल संभाग टीम के खिलाड़ी शौर्य सिंह के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मंत्री डॉ. शाह ने उन्हें शील्ड प्रदान की। इस दौरान मंत्री डॉ. शाह ने स्कूल शिक्षा विभाग के कक्षा 9वीं एवं 10वीं के 50-50 विद्यार्थियों को साइकिल भी वितरित की।  

जयंत पुलिस ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर उसके साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी०एस०परस्ते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी की सतत् निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत श्री सुधाकर सिंह परिहार एवं उनकी टीम को नाबालिक से अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली प्रकरण का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 30.09.2024 को फरियादिता निवासी जैतपुर चौकी उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसकी लड़की उम्र-17 वर्ष 08 माह घर से बैढन आयुष्मान कार्ड बनवाने गयी थी, जो वापस नही आयी, जिसकी पता तलाश आस पडोस एवं नाते रिश्तेदारी में किये लेकिन बच्ची का कही कोई पता नही चला है। मुझे संदेह है कि नवजीवन बिहार का संजय साकेत मेरी बच्ची को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की पता तलाश की गई जो दिनांक 17.08.2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि गुमशुदा थाना विन्ध्यनगर के इलाहाबादी होटल के पास खडी है, जिस पर तत्काल उसके परिजनो सहित मौके पर पहुंच कर गुमशुदा को दस्तयाब किया। धारा 180 बीएनएसएस के तहत गुमशुदा का कथन कराया गया एवं धारा 183 बीएनएसएस का कथन माननीय न्यायालय से कराया गया जिस पर गुमशुदा द्वारा बताया गया कि आरोपी उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। तथा कई बार शारीरिक संबंध बनाना बताया गया जिस पर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 87, 64 (1) बीएनएस एवं 3/4 (1) पाक्सो एक्ट इजाफा किया गया तथा आरोपी की लगातार तलाश की गई जो दिनांक 17.10.2024 को खुटार थाना बैढन में दस्तयाब हुआ जिससे घटना के संबंध में पूछतांछ की गई जिस पर आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जिसे माननीय न्यायालय द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। सराहनीय भूमिका – चौकी प्रभारी जयंत उनि श्री सुधाकर सिंह परिहार, सउनि राजवर्धन सिंह, उत्तम सिंह, श्यामबिहारी द्विवेदी, सउनि रवि गोस्वामी, प्र०आर०-सुनील मिश्रा, कुनाल सिंह, प्र०आर० सतीश मिश्रा, सिरदेलाल उइके, आर० महेश पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

सुबह सुबह सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने वार्ड 41 में पहुचे विधायक एवं निगम अध्यक्ष

सिंगरौली सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास  शाह एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय के द्वारा आज सुबह सुबह वार्ड 41 छठघाट मोहल्ले में पहुचकर स्वच्छता व्यवस्था का अवलोकन किया गया।  एवं विशेष सफाई अभियान में श्रमदान किया गया।  विधायक श्री शाह एवं निगम अध्यक्ष ने वार्डवासियो से चर्चा कर उन्हे अपने आस पास  स्वच्छता रखने के लिए प्ररित भी किया गया। वार्डवासियो से चर्चा करते हुये विधायक श्री शाह ने कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि अपने नगर साफ सुन्दर बनाने में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि सभी जब मिलकर सकल्प लेगे कि हम अपने आस पास गंदगी कूड़ा कचरा एकात्रित नही होने देगे सभी के सामूहिक प्रयास से ही नगर स्वच्छ सुन्दर हो सकता है।   वही निगम अध्यक्ष ने कहा कि हम अपने आस पास की साफ सफाई स्वंय करे घरो से निकलने वाले सूखे एवं गीले कचरे को इधर उधर फेके नही बल्कि निगम के कचरा वाहन में कचरे को अलग अलग करके दे। जब हम मिलकर सामूहिक प्रयास करेगे तभी स्वच्छता के सभी मापदण्डो को पूरा कर पायेगे। तत्पश्चात विधायक एवं निगम अध्यक्ष के द्वारा गनियारी में स्थित छठघाट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये गये कि छठ पूजा के पहले घाट की विधवत साफ सफाई कराकर सभी व्यवस्था करले ताकि छठ पूजन के लिए घाट में आने वाले व्रतियों को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाये।   इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, उपायुक्त आरपी बैस, स्वच्छता प्रकोष्ठ के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा वार्ड के नागरिक गण उपस्थित रहे।

एक दिन में 100 से अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर हुई कार्यवाही

सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस परस्ते के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी श्री विद्याविरिधी तिवारी एवं पुलिस टीम के द्वारा शहर के चौराहो पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के विभिन्न चौराहों जैसे माजन मोड़, इंदिरा चौक, अंबेडकर चौक, मस्जिद तिराहा, कॉलेज तिराहा, अमलोरी तिराहा, जयंत बस पड़ाव, निम्न स्थानों पर यातायात का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक जो – 1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाना 2. दो पहिया वाहन पर तीन सवारी बैठ कर वाहन चलाना। 3. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग 4. वाहनों का नम्बर प्लेट निर्धारित मानक अनुरूप ना होना 5. वाहनों में बिना किसी प्राधिकृत व्यक्ति के अनुमति के बिना परिवर्तन या मोडिफिकेशन कराना 6. दो पहिया वाहनों या बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफिकेशन साइलेंसर लगाना 7. शहर के अंदर निर्धारित गति का पालन न करते हुए तेज रफ्तार में वाहन चलाना 8. रेड लाईट जम्प करना    9.  दो पहिया वाहन चलाते समय तेज रफ्तार एवं स्टंट ड्राइव करते हुए पाए जाते हैं ऐसे    10.  चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना    11. चार पहिया वाहनों पर अपारदर्शी फिल्म लगाया जाना उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही के साथ-साथ समझाइए भी दी गई एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई बॉडी वार्म कैमरे की निगरानी में हो रही चालानी कार्यवाही- वाहन चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बॉडीवार्म कैमरे की निगरानी में चलानी कार्यवाही की जा रही है बॉडीवार्म कैमरे के माध्यम से चालानी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाती है नो पार्किंग एवं सड़क पर खड़े वाहनों पर व्हील लॉक लगाकर की जा रही कार्यवाही –          शहर की सड़कों पर नो पार्किंग जोन में वाहन चालकों द्वारा वाहनों को खड़ा कर यातायात अवरोध किया जाता है ऐसे वाहनों पर भी व्हील लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई यातायात पुलिस टीम के द्वारा माजन मोड़ से इंदिरा चौक तक मुख्य मार्ग में की जा रही है एवं स्थाई रूप से खड़े वाहनों को लगातार हटवाया जा रहा है    

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड को मिला ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड’

भोपाल अंतर्राष्ट्रीय (इंग्लैंड बेस्ड) ट्रेवल मैगजीन ‘लक्स-लाइफ’ द्वारा म.प्र. टूरिज्म बोर्ड को मरीन टूरिज्म अवॉर्ड में ‘इनलेंड वॉटर टूरिज्म एक्सलेंस अवॉर्ड 2024’ से सम्मानित किया है। मरीन टूरिज्म अवार्ड्स 2024 में पर्यटकों को अविस्मरणीय अनुभव देने वाली दुनिया की सबसे उल्लेखनीय टूरिज्म अनुभव व्यवसायों की उपलब्धियों को सम्मानित किया है। मैगजीन द्वारा यह सम्मान म.प्र. को जल पर्यटन के क्षेत्र में नवाचार करने, पर्यटन अनुभव बढ़ाने एवं राज्य की जल निकायों में अभिनव पर्य़टन संरचनाओं को विकसित करने के लिये दिया गया है। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग व प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड श्री शिव शेखर शुक्ला ने बतया कि यह सम्मान हमारे राज्य की प्राकृतिक संपदाओं और पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों का प्रतीक है। प्रदेश में जल आधारित पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और हमारे जल निकायों के संरक्षण और उनके सतत् विकास में विभाग निरंतर कार्यशील है। चारों तरफ जमीन से घिरा होने के बावजूद म.प्र. की विभिन्न जल निकायों में 37 गतिविधियों का संचालन अधिसूचित 22 जल निकायों में निजी हितधारकों के साथ मिलकर किया जा रहा है। 16 बोट क्लब म.प्र. पर्य़टन विभाग संचालित कर रहा है। सैलानी आइलैंड में स्कूबा डाइविंग जैसी यूनिक गतिविधी हो रही है, 6 क्रूज प्रोजेक्ट चिह्नित किये जा चुके हैं, जिसमें से ओंकारेश्वर में “स्टैच्यु ऑफ वननेस” से लेकर “स्टैच्यु ऑफ यूनिटी” गुजरात तक क्रूज प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो चुका है। नर्मदा नदी के 3 क्रूज प्रोजेक्ट के रूट हेतु हाइड्रोग्राफिक सर्वे भी हो चुका है, एवं चम्बल नदी के 3 क्रूज प्रोजेक्ट के रूट सर्वे किये जाने हैं। प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने कहा कि यह पुरस्कार मध्यप्रदेश को एक प्रमुख अंतर्देशीय जल पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने के विभाग के सतत् प्रयासों का प्रमाण है, जो आगंतुकों को प्रकृति, संस्कृति और आतिथ्य का अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करता है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet