आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को दी अहम जिम्मेदारी, राज्यसभा में AAP संसदीय दल का अध्यक्ष बनाया
Aam Aadmi Party gave important responsibility to Sanjay Singh, made him the President of AAP Parliamentary Party in Rajya Sabha
Aam Aadmi Party gave important responsibility to Sanjay Singh, made him the President of AAP Parliamentary Party in Rajya Sabha
Manufacturing of artificial organs starts in AIIMS, disabled patients will get convenience
भोपाल मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने हल्की और मध्यम बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि जहां पर हल्की और मध्यम बारिश होगी, वहां बारिश का दौर लगातार चलता रहेगा. मध्य प्रदेश में इस बार अच्छी और समय पर हो रही बारिश की वजह से किसान काफी खुश हैं. प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश के कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर मध्यम बारिश के साथ बिजली चमकने, कड़कने और गिरने की आशंका है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के मुरैना, श्योपुर कला, ग्वालियर, सिवनी, बालाघाट में मध्यम बारिश हो सकती है. इसके अलावा यहां बारिश का क्रम आगे भी जारी रहेगा. इसी प्रकार हल्की बारिश को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक दमोह, उज्जैन, गुना, अशोकनगर, सागर, विदिशा, रायसेन, इंदौर, देवास, पंचमढी, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. इसके अतिरिक्त टीकमगढ़, शिवपुरी, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, आगर, पन्ना और कटनी में भी हल्की बारिश की संभावना है. किसानों के चेहरे पर आई चमक किसान संजय पटेल के मुताबिक पिछले 10 सालों में पहली बार किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है. इस बार बारिश का क्रम किसान की फसल के हिसाब से चल रहा है. यदि आगे भी मौसम ने किसानों का साथ दिया तो इस बार फसलों की बंपर आवक होने वाली है. किसान पवन चौधरी के मुताबिक फसलों की पैदावार बारिश पर निर्भर रहती है. इस बार बारिश की वजह से फिलहाल किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से दो सिस्टम एक्टिव है, जिसकी वजह से प्रदेश भर में गरज चमक की स्थिति बनी हुई है.
सीधी सीधी. सीधी जिले के आदिवासी वनांचल कुसमी इलाके में मानव तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. यहां बड़े शहरों की चका-चौंध का झांसा देकर लोग आदिवासी लड़कियों को बाहर ले जाते हैं. वहां पहले से ही तय प्लान के मुताबिक उनका लाखों में सौदा कर दिया जाता है. युवती को खरीदने के बाद उसके खरीददार शरीरिक प्रताड़ना शुरू कर देते हैं. ऐसे ही मामले का सीधी की कुसमी पुलिस ने पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक महिला और खरीददार सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में आरोपी खरीददार उत्तर प्रदेश के आगरा का निवासी है. कुसमी थाना प्रभारी भूपेश बैस ने बताया कि मामलें में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक आरोपी सुरेंद्र को छत्तीसगढ़ से, दूसरे आरोपी धर्मराज सिंह को सूरत से, सीता देवी उर्फ मुन्नीबाई और रणवीर सिंह को उत्तर प्रदेश के आगरा से पकड़ा है. रणवीर ही इस कांड का मुख्य आरोपी है. चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर हैं. वे पकड़े न जाएं इसलिए लगातार लोकेशन बदलते हैं. इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हो चुके हैं. इसमें शामिल महिला सीता फिल्मी स्टाइल में काम करती है. आरोपी महिला पहले भी ये काम करती रही है एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने बताया कि इस गैंग में शामिल महिला तस्कर का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है. वह इससे पहले भी यहां से लड़कियों को ले जाकर उत्तर प्रदेश में बेचती थी. मुख्य आरोपी और लड़की के खरीददार रणवीर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी पंजीबद्ध किया है. बताया गया है कि आरोपी ने पहले लड़की खरीदी. उसके बाद मंदिर में शादी कर युवती का रेप किया. पुलिस ने बताया कि इस तरह की कई शिकायतें सीधी जिले से मिल चुकी हैं. इन शिकायतों को लेकर पुलिस अलर्ट पर है.
Child gets mid day meal packet, when opened it turns out to be a snake
Strong steps towards health, nutrition and economic self-reliance of women and children
Health: Eating habits have a bad effect on the skin, know when and what to eat will be beneficial
SC: ‘Take advantage of special Lok Adalats for immediate resolution of pending cases’, appeals CJI Chandrachud
The report is worrying: about one third of the food produced is getting destroyed; fao
Big blow to BRS in Telangana, six MLAs join Congress
70 patients sick so far, serious victims sent to district hospital
‘I apologise’, Rishi Sunak’s first statement after the crushing defeat in the election results
Rahul Gandhi reached the house of the victims, hugged and consoled
Will organize a huge movement in Bhopal against the government regarding its rights; Rajveer Singh Tomar
भोपाल शहर की गोविंदपुरा तहसील में शासकीय भूमि पर किए गए कब्जों के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत बुधवार को कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा लगभग आधा एकड़ जमीन को मुक्त कराया गया है, जिसकी कीमत दो करोड़ 45 लाख रुपये बताई जा रही है। एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में करोंद कला में शासकीय भूमि पर कब्जा कर गोशाला बनाने की शिकायत मिली थी। जिससे मौके पर टीम भेजकर जांच कराई तो शिकायत सही निकली। इसके बाद बुधवार को नगर निगम, पुलिस बल के सहयोग से शासकीय भूमि पर बनी गोशाला को हटाने की कार्रवाई की गई है। यह गोशाला रामबाबू दांगी द्वारा बनाई गई थी, जिसमें कुल 78 गोवंश रखे गए थे। गोशाला को करीब 6 साल से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर चलाया जा रहा था। गोशाला के चारों तरफ बहुत गंदगी फैली हुई थी। वर्षा के कारण कीचड़ हो गई थी। ऐसे में गोवंश सही से रह भी नहीं पा रहे थे। जमीन को मुक्त कराने के बाद सभी गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद निपानिया सूखा स्थित नगर निगम की शासकीय गोशाला में रखवाया गया है।