LATEST NEWS

भोपाल इंदौर ग्वालियर समेत कई जिलों में आज जोरदार बारिश होने की संभावना

Arvind Kejriwal reached the famous Hanuman temple

भोपाल भोपाल में आज तेज बारिश का अलर्ट है। एक इंच तक पानी गिर सकता है। वहीं इंदौर अगले 24 घंटे में हल्की बारिश का अनुमान है। ग्वालियर में मंगलवार को गरज-चमक, आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। जबलपुर में अगले 24 घंटे और आने वाले दिनों में जबलपुर में तेज बारिश का अलर्ट है। उज्जैन में भी बारिश का अलर्ट है। प्रदेश में कहीं ज्यादा तो कहीं कम हुई बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी हिस्से यानी भोपाल, इंदौर-ग्वालियर समेत 31 में से 21 जिलों में 2 से 63 प्रतिशत अधिक बारिश हो गई। दूसरी ओर, पूर्वी हिस्से के जबलपुर-रीवा समेत 23 जिलों में से 19 में 72 प्रतिशत तक कम पानी गिरा है। भोपाल में जून में ही 63 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जुलाई में बारिश की अनुकूल परिस्थितियां हैं। 3 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जून माह में भोपाल में 63% ज्यादा हुई बारिश मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी भोपाल में अभी तक 63 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि भोपाल में एक ही महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। जोकि 1986 को हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है। इस बार 23 जून को मानसून ने आमद दी। मौसम विभाग का तेज बारिश को लेकर अलर्ट मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। गुना, रायसेन के सांची और भीमबेटका, विदिशा के उदयगिरि और सागर में आकाशीय बिजली चमकने या गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं भोपाल, शाजापुर, सीहोर, अशोकनगर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, दमोह, मंडला में मध्यम गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, सिवनी, सीधी, सिंगरौली, राजगढ़, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया के रतनगढ़, भिंड, खंडवा, खरगोन के महेश्वर, हरदा, देवास और कटनी में भी बारिश हो सकती है। अगले 5 दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का जारी रहेगा दौर मौसम विभाग, भोपाल के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 5 दिन तक आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई से पूर्वी बंगाल की खाड़ी से बारिश की एक्टिविटी तेज होगी। इससे पूर्वी हिस्से के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को कई जिले भीगेंगे। 3 जुलाई से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा। 15 जुलाई तक प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। उन्होंने बताया, कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से बारिश का दौर चल रहा है। पिछले 24 से 48 घंटे में कई जगहों पर अति भारी बारिश भी हुई है।

कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ ने नर्सरी स्थापना के कार्यों का लिया जायजा

बदरा में 5 हेक्टेयर क्षेत्र में मनरेगा के तहत स्थापित होगी नर्सरी कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ ने नर्सरी स्थापना के कार्यों का लिया जायजा अनूपपुर जिले के जनपद पंचायत अनूपपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बदरा में 5 हेक्टेयर भूमि पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी स्कीम (मनरेगा) के तहत स्थापित की जा रही नर्सरी का कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा ने निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नर्सरी की सुरक्षा के लिए फेंसिंग कार्य का जायजा लेते हुए कलेक्टर एवं जिपं. सीईओ ने आवश्‍यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने के संबंध में संबंधित अमले को दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत अनूपपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऊषा किरण गुप्ता सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।       कलेक्टर ने बदरा नर्सरी में पौधरोपण कार्यक्रम जुलाई माह के प्रथम पखवाड़े में ही आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधरोपण में समाज के सभी लोगों तथा जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, शासकीय सेवकों, पंचायत राज के पदाधिकारियों तथा नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।     भ्रमण के दौरान अवगत कराया गया कि बदरा में स्थापित की जा रही मनरेगा नर्सरी में 30 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। नर्सरी के संबंध में जनपद पंचायत अनूपपुर की मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी सुश्री ऊषा किरण गुप्ता ने कार्यों के संबंध में जानकारी दी।

अपराधिक नए कानून के प्रति लोगो को जागरूक करने पुलिस ने बाटे पेम्पलेट

Four dead bodies found together in a well, sensation spread in the area

टीकमगढ़  1 जुलाई 2024 से नवीन अपराधिक अधिनियम के तीन कानून, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, और भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होने जा रहे हैं। टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्र अंतर्गत संबंधित पुलिस अधिकारियों को नवीन अपराधिक नियम की जानकारी देते हुए। क्षेत्रीय लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देशित किया है। 14 पुलिस थानो, 9 चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रम हुए आयोजित। इसी क्रम मे देरी पुलिस चौकी प्रभारी चन्दन शाक्य ने नए कानून के बारे में क्षेत्रीय एवं ग्राम के लोगो को बताया। और अपराधिक  गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी है। देरी पुलिस चौकी प्रभारी ने जन संवाद करते हुए नए कानून के बारे में आमजन से विस्तृत चर्चा की गई। और बताया नए कानून 1 जुलाई 2024 से प्रभावित हो जाएंगे। जागरूकता बैठक में ग्राम एवं क्षेत्र वासियो को नवीन आपराधिक कानून जिसके प्रचार प्रसार के लिए पुलिस द्वारा लोगो को पेम्पलेट बांटे गए।

मध्य प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व कान्हा, पेंच, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी को एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद

Jabalpur: 25th wreath laying ceremony of Pandit Omkar Maharaj

भोपाल  अगर आपको टाइगर का दीदार करना है तो अब 3 महीने इंतजार करना पड़ेगा। यानी 1 अक्टूबर के बाद ही आपको सलीके से टाइगर दिखाई देंगे। इसके लिए मध्य प्रदेश के सभी 6 टाइगर रिजर्व कान्हा, पेंच, बांधवगढ़, सतपुड़ा, पन्ना और संजय धुबरी को एक जुलाई से पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। हालांकि कुछ टाइगर रिजर्व के बफर जोन में पर्यटक टाइगर सफारी पहले की तरह ही कर सकेंगे, लेकिन वे कोर एरिया में नहीं जा पाएंगे। ऐसे में टाइगर के दिखने का चांस न के बराबर होगा। पन्ना टाइगर रिजर्व को 1 जुलाई से 30 सितंबर तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। इस समय में कोर गेट क्षेत्र बंद रहेंगे, जबकि बफर क्षेत्र जैसे पांडव फॉल और रानेह फॉल खुले रहेंगे। इस सीजन में पन्ना टाइगर रिजर्व ने इतिहास में सबसे अधिक, 6 करोड़ से अधिक की आय दर्ज की है। 1 अक्टूबर 2023 से 30 मई 2024 तक 2 लाख से अधिक देशी और विदेशी पर्यटक यहां आए। 47 डिग्री तापमान के बावजूद टिकिट बिकते रहे और पर्यटक आते रहे। आकर्षण का केंद्र: टाइगर परिवार इस सीजन में पर्यटकों को टाइगर परिवार के साथ देखने का अवसर मिला, जो उनके लिए रोमांचकारी अनुभव बना। बाघिन पी-652 और उसके शावक हिनौता गेट पर और बाघिन पी-151 और उसके चार शावक मडला गेट पर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे। ऐसे होगा आय का उपयोग पन्ना टाइगर रिजर्व की फील्ड डायरेक्टर, अंजना सूचिता तिर्की ने बताया कि प्राप्त आय का 10% ईको टूरिज्म बोर्ड को, 33% ईको विकास समितियों में गांवों के विकास के लिए, और बची हुई राशि टाइगर रिजर्व के विकास में खर्च की जाएगी। बढ़ती बाघों और पर्यटकों की संख्या पन्ना टाइगर रिजर्व देश और दुनिया भर में बढ़ती हुई बाघों की संख्या और पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या के लिए प्रसिद्ध है। बाघों के दीदार के लिए यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में निरंतर वृद्धि देखने को मिल रही है। मानसून का प्रभाव मानसून के दौरान, पन्ना जैसे टाइगर रिजर्व के अधिकांश अक्षम हो जाते हैं क्योंकि गीले रास्तों और जंगली क्षेत्रों में वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। मानसून का समय बाघ और बाघिनों के लिए प्रेम का मौसम होता है। वे साथ में रहते हैं और एकांतवास में रहते हैं, और अगर कोई उन्हें विघ्नित करता है, तो वे खूंखार हो सकते हैं, जिसके कारण सुरक्षा के लिए कोर क्षेत्रों को बंद कर दिया जाता है। इस अवधि में, बांधवगढ़ जैसे अन्य रिजर्व्स के बफर क्षेत्रों में सफारी जारी रहेगी, जिससे पर्यटक बारिश के दौरान सफारी का आनंद ले सकें।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की मैं घोर भर्त्सना करता हूँ ,पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है

Just 200 meters away from the police station, robbers looted and attacked a couple, elderly man died, wife injured.

भोपाल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू को हिंसक कहने पर देश की सियासत गरमा गई है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित सरकार के कई मंत्रियों ने राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में आपत्ति जताई, अब सदन के बाहर से भी राहुल गांधी के बयान की निंदा और भर्त्सना हो रही है, उनसे माफ़ी मांगने की मांग की जा रही है। नाक रगड़कर माफ़ी मांगें राहुल : डॉ मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि राहुल गांधी के बयान की मैं घोर भर्त्सना करता हूँ उनके बयान से  पूरा हिंदू समाज लज्जित हुआ है, नेता प्रतिपक्ष द्वारा हिन्दुओं को सांसद में जिस प्रकार हिन्दू समाज को हिंसक बताया है ये उनकी कुत्सिक मानसिकता है,  पूरे देश में इसे लेकर उबाल है उन्हें नाक रगड़कर माफ़ी मांगनी चाहिए। कांग्रेस स्पष्ट करे वो राहुल के बयान से इत्तेफाक रखती है या नहीं सीएम मोहन यादव ने कहा मैं गर्व से कहता हूँ कि मैं हिंदू हूँ, उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से कहा कि तत्काल राहुल गांधी से माफ़ी मांगने के लिए कहें इससे सम्पूर्ण हिंदू समाज की भावना आहत हुई है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के बयान से कांग्रेस इत्तेफाक रखती है या नहीं ये भी वो स्पष्ट करे। योगी बोले – ये अपरिपक्व बुद्धि के व्यक्ति का बचकाना बयान है उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई है , उन्होंने कहा कि हमें लगा था कि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी परिपक्व हो जायेंगे लेकिन मुझे खेद हो रहा है। राहुल गांधी का बयान अपरिपक्व बुद्धि के व्यक्ति का बचकाना बयान है, योगी ने कहा कि हिंदू भारत का मूल समाज है, भारत की आत्मा है , उन्होंने कहा कि हिंदू कोई जाति, सम्प्रदाय, मत और पंथ सूचक नहीं है ये भारत की मूल आत्मा है। राहुल गांधी का बयान सत्य से परे है, भारत की मूल आत्मा को लहूलुहान करने जैसा है। राहुल गांधी को माफ़ी मांगनी चाहिए।

कलेक्टर अवि प्रसाद के नेतृत्व पर आलाधिकारियों का दल अलग अलग क्षेत्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया, 11 कार्यालय में लटके मिले ताले

 कटनी यूं तो शासकीय कार्यालय खुलने का वक्त सुबह 10 बजे से शुरू हो जाता है, लेकिन शहरीय क्षेत्र के निरीक्षण में निकले डिप्टी कलेक्टर और संयुक्त कलेक्टर के औचक निरीक्षण में अधिकांश कार्यालय में ताला लटके मिले है। संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा ने बताया की कलेक्टर अवि प्रसाद के नेतृत्व पर डिप्टी कलेक्टर प्रमोद चतुर्वेदी के साथ आज एसडीएम कार्यालय, शहरीय तहसील कार्यालय, ग्रामीण तहसील कार्यालय, आबकारी विभाग, शहरीय महिला बाल विकास विभाग, जनपद पंचायत कटनी सहित 11 कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया है। जहां ज्यादतर कार्यालय बंद मिले कुछ दफ्तर खुले मिले और छोटे कर्मी मौजूद मिले वही हमारे द्वारा खड़े होकर इंतजार किया गया और देखा गया की अधिकारी कर्मचारी कितने बजे तक उपस्थित होते है। लेकिन साढ़े 10बजे तक बड़े अधिकारी नहीं पहुंच पाए है जिसकी रिपोर्ट बनाते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद को सौंपी जाएगी। आपको बता दे डिप्टी और संयुक्त कलेक्टर के औचक निरीक्षण से विभाग में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। बताया जा रहा है जैसे जैसे शासकीय कर्मियों को औचक निरीक्षण की जानकारी मिली, वैसे वैसे वह पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने लगे। बड़ी बात ये है आज मंगलवार की जनसुनवाई लगाई जाना है। ऐसे में अधिकारियों की गैरमौजूदगी कितनी सही है। वहीं कलेक्टर के 1 हफ्ते पहले दिए निर्देशों का पालन छोटे कर्मचारी के साथ-साथ बड़े अधिकारी ने भी नजर अंदाज कर दिया था, फिलहाल देखना है कि कलेक्टर द्वारा इन तमाम लापरवाह अधिकारियों पर क्या कार्रवाई करते है।  

क्रिकेट की विरासत जारी: लॉर्ड्स में तैमूर अली खान, दादा पटौदी से प्रेरित

Chhatarpur: National Lok Adalat organized on 14th September

करीना कपूर खान और सैफ अली खान टिनसेलटाउन के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। 2012 में शादी करने वाले इस कपल के दो बेटे हैं, तैमूर और जहांगीर और इसमें कोई शक नहीं है कि सैफ और करीना के प्यारे बच्चे भी उनके प्यारे माता-पिता की तरह ही फेमस हो गए हैं। इस स्टार जोड़ी ने अपने बच्चों को बेहतरीन तरीके से पालने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है और समय-समय पर सैफ और करीना को अपने दोनों बेटों के साथ शानदार समय बिताते हुए देखा है। हाल ही में, हमें क्रिकेट एकेडमी से सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान का एक वीडियो मिला। अभिनेता को अपने बेटे को खेल की बातें सिखाते हुए और उन्हें अपने परिवार के इतिहास के बारे में बताते हुए देखा गया। सैफ तैमूर को काउंटी के बारे में समझा रहे थे और बताया कि उनके परदादा वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलते थे। सैफ ने इस बात पर भी चर्चा की कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी न सेक्स की कप्तानी की थी क्रिकेट खेलना सीख रहे तैमूर अली खान इंटरनेशनल क्रिकेट मास्टर्स यूके के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें सैफ और करीना के बड़े बेटे तैमूर को लॉर्ड्स में दिखाया गया है के इनडोर नेट पर प्रैक्टिस करते देखा गया। जैसे ही कोई गेंदबाजी कर रहा था, तैमूर को अपनी पूरी क्षमता से गेंद घुमाते और गेंद को हिट करते देखा गया। इस बीच, एक दूसरे क्लिप में, तैमूर ने अपने पिता की ओर यॉर्कर फेंका और फिर सैफ ने अपना बल्ला देखा और गेंद को मारा। लंदन में बच्चों के साथ सैफ और करीना फिलहाल करीना कपूर और सैफ अली खान लंदन में अपने बच्चों के साथ प्रेग्नेंट टाइम एंजॉय कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में, एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कुछ झलकियाँ शेयर की हैं। एक पोस्ट में करीना को ब्लू कलर का बीचवियर पहने और रेत पर लाते हुए देखा गया, जबकि सैफ ने उनकी स्माइल को फोटोबॉम्ब किया। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- मेरे लिए, यह फोटोबॉम्बर है। सैफ और करीना की फिल्में करीना कपूर ने हाल ही में कॉमेडी फिल्म ‘क्रू’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से अपने फैंस को प्रभावित किया। वह अगली बार हंसल मेहता की ‘द बकिंघम मर्डर्स’ में दिखाई देंगे, जो सितंबर 2024 में रिलीज होगी। इस बीच, सैफ अली खान को आखिरी बार प्रभास और कृति सेनन स्टारर ‘आदिपुरुष’ में देखा गया और वह अगली बार ‘देवारा’ में जाह्नवी कपूर और जूनियर एन सिस्टर्स के साथ नजर आएंगी।

इंदौर के युगपुरुष धाम अनाथ आश्रम में 2 दिन में 2 बच्चों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती; क्या है कारण

Farming is being done on forest land in Chhatarpur under the cover of forest revenue border dispute.

 इंदौर    इंदौर जिले के मल्हारगंज स्थित श्री युगपुरुष धाम अनाथ आश्रम में दो दिन के अंदर सात बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, 5 अन्य बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीमार पड़े बच्चों के खून में इंफेक्शन मिला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि बच्चों में किस तरह का इंफेक्शन मिला है। फिलहाल आश्रम के कर्ताधर्ताओं ने पांच बच्चों को मंगलवार सुबह अस्पताल भेजा है। इन बच्चों को अलग-अलग जिलों से लाकर आश्रम को सौंपा गयाा था। मल्हारगंज पुलिस के मुताबिक, आश्रम में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे करण बच्चे की सोमवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि मंगलवार को 7 वर्षीय आकाश की भी मौत की जानकारी सामने आई है। वहीं 5 अन्य बच्चों को आश्रम द्वारा एमवाई अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बच्चों के खून में किसी तरह का इंफेक्शन होने की बात सामने आ रही है। इस मामले में मल्हारगंज पुलिस को जानकारी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतकोंं में शामिल सोनकच्छ के रहने वाले करण को 15 महीने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से आश्रम में लाया गया था। वहीं नर्मदापुरम निवासी आकाश को 3 महीने पहले चाइल्ड हेल्पलाइन ने आश्रम को सौंपा था।  चाचा नेहरू अस्‍पताल पहुंचे कलेक्‍टर इसके बाद एक बच्‍चे की मौत रात में हुई। दूसरे बच्‍चे ने मंगलवार सुबह दम तोड़ दिया। बच्‍चों की मौत की सूचना पर इंदौर कलेक्‍टर आशीष सिंह चाचा नेहरू अस्‍पताल पहुंचे। खून में संक्रमण से बीमार होने की आशंका जानकारी मिली है कि बच्‍चों के खून में संक्रमण के कारण तबीयत बिगड़ी है। बच्‍चों को एमवाय अस्‍पताल से चाचा नेहरू अस्‍पताल उपचार के लिए रेफर किया गया। मप्र के अलग-अलग जिलों के हैं बच्‍चे आश्रम में मप्र के अलग-अलग जिलों से लाए गए बच्‍चों को रखा गया है। मल्‍हारगंज पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय करण की सोमवार को अस्‍वस्‍थ होने के बाद मौत हो गई। पुलिस भी कर रही मामले की जांच इसके बाद आज सुबह सात वर्षीय आकाश नामक बच्‍चे की भी मौत हो गई। बच्‍चों की मौत के बाद पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है। बच्‍चों की मौत के बाद आश्रम प्रबंधन ने बाल कल्‍याण समिति को पत्र लिखकर मामले की जानकारी दी है। यह भी हो सकता है कारण इंदौर कलेक्‍टर के अनुसार बच्‍चों की मौत डायरिया अथवा डि‍हाइड्रेशन और मिर्गी जैसी बीमारी से होने की आशंका है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही स्‍पष्‍ट कारण पता चल सकेगा। कलेक्‍टर ने दो बच्‍चों की मौत की पुष्‍ट‍ि की है। उनके अनुसार एक बच्‍चे की मौत मिर्गी से होने का पता चला है। मानसिक दिव्‍यांग बच्‍चों को रखा जाता है आश्रम में शहर के पंचकुइया इलाके के इस आश्रम में मानसिक दिव्‍यांग बच्‍चों को रखा जाता है। इस आश्रम में वर्तमान में 200 से अधिक बच्‍चे हैं। इनमें 100 से अधिक बालक और इतनी ही बालिकाएं हैं। इस आश्रम की शुरुआत वर्ष 2006 में की गई थी। स्‍वामी परमानंद गिरी के सानिध्‍य में यह आश्रम संचालित होता है। मां का नाम प्राचार्य और पिता का नाम आश्रम सचिव के नाम पर पता चला है कि इस आश्रम में सभी बच्‍चों के पिता का नाम आश्रम के सचिव तुलसी शादीजा के नाम पर और मां का नाम प्राचार्य अनीता के नाम पर है। सभी के उपनाम स्‍वामीजी के नाम पर परमानंद ही रखे गए हैं।  

Indian Railways ने 14 समर स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, सप्ताह में अलग-अलग दिन चलती है ये सभी ट्रेनें

A mega awareness campaign will be organized on World Suicide Day.

 रतलाम  ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के साथ गुजरने वाली 14 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे पुन: विस्तारित की गई है। सभी 14 ट्रेनें पूर्वानुसार ही चलेंगी यानी इन स्पेशल ट्रेनों के मार्ग, आगमन/प्रस्थान समय, दिन, कोच कंपोजिशन आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। ट्रेन नंबर 09622, 09654, 04712 व 09724 के बढ़े फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग आज से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू हो गई है। रेलवे ने इन समर स्पेशल ट्रेनों के बढ़ाए फेरे     09621 अजमेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर से सात से 28 जुलाई तक प्रति रविवार चलेगी।     09622 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से आठ से 29 जुलाई तक प्रति सोमवार चलेगी।     09653 अजमेर -बांद्रा टर्मिनस स्पेशल अजमेर से छह जुलाई से 28 सितंबर तक प्रति शनिवार चलेगी।     09654 बांद्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से सात जुलाई से 29 सितंबर तक प्रति रविवार चलेगी।     04711 बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल बीकानेर से तीन से 31 जुलाई तक प्रति बुधवार चलेगी।     04712 बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से एक अगस्त तक प्रति गुरुवार चलेगी।     09723 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जयपुर से तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रति बुधवार चलेगी।     09724 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर स्पेशल बांद्रा टर्मिनस से चार जुलाई से 26 सितंबर तक प्रति गुरुवार चलेगी।     09627 अजमेर-सोलापुर स्पेशल अजमेर से तीन जुलाई से 25 सितंबर तक प्रति बुधवार चलेगी।     09628 सोलापुर -अजमेर स्पेशल सोलापुर से चार जुलाई से 26 सितंबर तक प्रति गुरुवार चलेगी।     04715 बीकानेर-साईं नगर शिर्डी स्पेशल बीकानेर से छह से 27 जुलाई तक प्रति शनिवार चलेगी।     04716 साईं नगर शिर्डी -बीकानेर स्पेशल साईंनगर शिर्डी से सात से 28 जुलाई तक प्रति रविवार को चलेगी।     09625 अजमेर-दौंड स्पेशल अजमेर से चार से 25 जुलाई तक प्रति गुरुवार चलेगी।     09626 दौंड-अजमेर स्पेशल दौंड से पांच से 26 जुलाई तक प्रति शुक्रवार चलेगी। ट्रेनों की नई समय सारणी एक जनवरी से रतलाम रेल मंडल से संचालित की जा रही ट्रेनों की समय सारणी में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। वर्तमान समय सारणी 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहेगी। एक जनवरी 2025 से नई समय सारणी लागू होगी। इसके साथ ही भारतीय रेलवे द्वारा जारी ट्रेन एट ए ग्लांस जो वर्तमान में चल रहा है, उसे 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है। एक जनवरी से नया एट ए ग्लांस जारी किया जाएगा।

कमिश्नर कार्यालय में आयोजित हुई जनसुनवाई

SIF submitted a memorandum to draw attention to the mental health problems of men.

शहडोल  कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आज साप्ताहिक जनसुनवाई आयेाजित की गई। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।     शहडोल जिले के तहसील बुढार निवासी महेश सिंह ने जनसुनवाई में आवेदन देकर बताया कि नगर परिषद बुढार मे बाल मैन के पद पर (जल प्रदाय शाखा) में कार्यरत था मै 30 दिसम्बर 2022 को सेवा निवृत्त हो गया हूं। मेरा अभी तक पंेन्शन का निर्धारण नही किया गया है, जिससे मुझे को घर का खर्च चलाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि मुझे 1 वर्ष 6 महीने बीत जाने के बाद भी पेंशन नही मिल रही है। महेश सिंह का कहना था कि मुझे पेंशन का निर्धारण पेंषन दिलाया जाए। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर  पेंशन दिलाने के निर्देश दिए।  ग्राम सामतपुर तहसील सोहागपुर निवासी  कुमन सिंह, ललन सिंह, प्रेमकुमारी व अन्य किसानों ने जनसुनवाई में सामूहिक आवेदन देकर बताया कि ग्राम कोदवार खुर्द प.ह. नं. 110 में स्थित है जिसमें हम लोगो ने अपने अपने पटटे व कब्जे की भूमि करीब 13 एकड में गेंहू की फसल लगाये हुए थे, जो पककर तैयार होकर काटने योग्य हो गया था, 24 मार्च 2024 को दोपहर में अचानक आग लग जाने के कारण पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई, जिसके उपरान्त हम लोगो के द्वारा तुरन्त ही हल्का पटवारी व थाना सिंहपुर मे सूचित किये और हल्का पटवारी द्वारा तुरन्त उक्त दिनांक को मौके से जाकर निरीक्षण कर जॉच प्रतिवेदन क्षतिपत्रक पंचनामा तैयार कर नायब तहसीलदार अमरहा सर्किल मे जमा किया गया है, किन्तु आज दिनांक तक हम किसानों को उक्त गेहू की फसल नुकसानी की क्षति प्राप्त नही हो सकी है. जिससे हम खरीफ की फसल धान सोयाबीन की बोबाई करने में असमर्थ हमारे पास पूर्व से बैंक का कर्जा बना हुआ है, बैंक से कर्ज लेकर ही गेंहू की फसल लगाये थे.  और गेंहू की फसल जलकर राख हो जाने से हम बैंक का कर्ज नही पटा पा रहे है और हम खाद बीज भी नही ले पा रहे है क्षतिपूर्ति की राशि के लिए ठोकरे खाते फिर रहे है। उन्होंने बताया कि किसानो की स्थिति परिस्थिति देखते हुए गेहू की फसल की नुकसानी की क्षतिपूर्ति की राशि जल्द से जल्द प्रदाय  कराया जाए जिससे हमें आगे की फसलों का पैदावार कर सकें। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन देकर क्षति हुई फसलों की राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।  जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम पंचायत धुरवार निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक रामकरण शुक्ल ने आवेदन देकर बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा मेरी पेंशन की राशि बिना सूचना दिए बंद कर दी गई जिससे मुझे काफी समस्याए हो रही है। उनका कहना था कि मेरी पेंषन  की राशि पुनः प्रारंभ  करवाई जाए। जिस पर संयुक्त आयुक्त विकास मगन सिंह कनेश ने  संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित पेंशन पुनः प्रारंभ करने के निर्देष दिए।     इसी प्रकार जनसुनवाई  में शहडोल संभाग के दूर-दराज से आए अन्य लोंगो की भी सुनवाई की गई तथा  निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए गए। जनसुनवाई में उपायुक्त राजस्व श्रीमती मिनिषा पाण्डेय, अपर संचालक लोक शिक्षण सहदेव मरावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित होगा, इसके लिए 550 करोड़ रुपए का निवेश भी प्रस्तावित है

सागर भोपाल की तरह सागर में भी ग्लोबल स्किल पार्क स्थापित होगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपए का निवेश भी प्रस्तावित है। इसका निर्माण इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में किया जाएगा। यह जानकारी सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में सागर विधायक शैलेंद्र जैन के सवाल के जवाब पर कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री गौतम टेटवाल ने दी। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है। बता दें कि विधायक शैलेंद्र जैन ने मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्न के माध्यम से वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर में ग्लोबल स्किल पार्क बनाने की घोषणा की गई थी, जिस पर प्रश्न दिनांक तक क्या प्रगति है, प्रोजेक्ट में भूमि आवंटन हेतु क्या प्रचलन में हैं एवं क्या सागर में अबतक ग्लोबल स्किल पार्क (जीएसपी) की स्थापना नहीं होने के कारण प्रशिक्षणार्थियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है एवं क्या शासन शीघ्र ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना कराएगा। प्रश्न के उत्तर में कौशल विकास एवम रोजगार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने बताया कि मध्य प्रदेश में 4 स्थानों पर ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाना है, जिनमें सागर में ग्लोबल स्किल पार्क में 550.60 करोड़ का वृहद निवेश प्रस्तावित है। विभाग द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि जीएसपी का निर्माण इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में ही किया जाये, जिससे इस अत्याधुनिक जीएसएपी की सिनर्जी इंजीनियरिंग कॉलेज में स्थापित हो सके और दोनों संस्थाओं के शिक्षकों व विद्यार्थियों को परस्पर लाभ प्राप्त हो सके।  

जबलपुर में छात्रा को दूसरे लड़के के साथ देखकर आपा खो बैठा युवक, बीच सड़क पर लड़की का काटा गला

 जबलपुर एकतरफा प्यार में बीच सड़क पर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दूसरे लड़के के साथ छात्रा को देखकर युवक आग बबूला हो गया। छात्रा और उसके दोस्त को कार से घूमता देखकर युवक बर्दाश्त नहीं कर पाया। युवक ने कार का पीछा किया। कार से उतरते ही 16 साल की लड़के के गले में चाकू घोंप दिया। छात्रा को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना जबलपुर के ओमती इलाके की है। जानें पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, गुफरान (21) छात्रा के ही मोहल्ले का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को पसंद नहीं आया। लड़की ने गुफरान के प्रपोजल को ठुकराया गुफरान ने एक दिन छात्रा को समझाया। गुफरान ने लड़की से कहा कि वो उसे बहुत प्यार करता है, लेकिन गुफरान के प्रपोजल को ठुकरा दिया। लड़की ने कहा कि वो गुफरान से कोई मतलब नहीं रखना चाहती। इसी बात से गुफरान गुस्सा गया। गुफरान घात लगाकर छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब उसने छात्रा पर हमला किया तो कार में मौजूद उसका दोस्त घबराकर भाग गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त कर ली। छात्रा ने आरोपी के प्रपोजल को ठुकरा दिया था आरोपी गुफरान (21) भी छात्रा के ही मोहल्ले का रहने वाला है। कपड़े की दुकान में काम करता है। छात्रा से उसकी दोस्ती एक साल पहले हुई थी। दोनों साथ में घूमा करते थे। इस बीच छात्रा की दोस्ती एक और लड़के से हो गई। नए दोस्त के साथ छात्रा का घूमना-फिरना गुफरान को पसंद नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने छात्रा को समझाया। उससे कहा कि वह उसे बहुत प्यार करता है। लेकिन, छात्रा ने उसके प्रपोजल को ठुकरा कर कह दिया कि वह कोई मतलब नहीं रखना चाहती। आरोपी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार गुफरान घात लगाकर छात्रा के लौटने का इंतजार कर रहा था। जब उसने छात्रा पर हमला किया तो कार में मौजूद उसका दोस्त घबराकर भाग गया। पुलिस ने रेलवे स्टेशन से आरोपी को गिरफ्तार किया। कार भी जब्त कर ली।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet