LATEST NEWS

MP : पब में फैशन शो पर बवाल, हिंदू जागरण मंच की दबिश, छुपकर भागीं मॉडल्स

इंदौर। इंदौर के एक पब में आयोजित फैशन शो में बवाल हो गया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शो को बंद करा दिया। मॉडल्स को आनन-फानन में पब के पीछे के रास्ते से निकालना पड़ा। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पब में अश्लीलता परोसी जा रही है। लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनकी शिकायत पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आयोजकों को थाने ले आई। यहां पर भी हिंदू संगठनों ने हंगामा करना जारी रखा। पुलिस ने आयोजक फैज अहमद गौरी, कोरियोग्राफर आदित्य कोतवाल, डिजाइनर अरबाज खान, मेकअप मैन और पब मालिक पर FIR दर्ज कर ली है। शहर के विजयनगर के शो-शॉ पब में बुधवार रात नौ बजे फैज अहमद गौरी ने हाई हील्स नाम से फैशन शो का आयोजन किया था। शो शुरू होने के पहले ही हिंदू जागरण मंच से जुड़े सुमित हार्डिया, सोनू कल्याणे सहित अन्य लोग यहां पहुंचे। इस दौरान जमकर हंगामा किया गया। मौके पर पहुंचे युवक और युवतियों को पीछे के रास्ते से बाहर करना पड़ा। काफी देर तक हंगामा होने के बाद यहां टीआई तहजीब काजी पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई की बात करते हुए आयोजक को थाने ले जाने की बात कही। थाने पर भी हंगामा हिंदूवादी संगठन के लोग थाने पहुंच गए। उन्होंने यहां पर भी हंगामा किया। उनका आरोप था कि पब में इस तरह के आयोजन कर हिंदू संस्कृति को खत्म किया जा रहा है। उन्होंने अश्लीलता परोसने और लव जिहाद को बढ़ावा देने की बात कही। यहां अफसरों को केस दर्ज करने की बात का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया गया। आयोजक के खिलाफ केस दर्ज टीआई तहजीब काजी ने बताया कि मामले में शो के कोरियाग्राफर आदित्य कोतवाल, डिजाइनर अरबाज खान, फोटोग्राफर फैज अहमद गोरी, मैनेजर लारेंस, पब मालिक भूपेंद्र रघुवंशी और मेकअप मैन कशिश पर धारा 181 ओर 151 के तहत कार्रवाई की गई है।

MP : सेल्समैन से बना मैनेजर, काली कमाई से बनायीं अकूत संपत्ति

रतलाम/झाबुआ। झाबुआ में देवझिरी में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक भारत सिंह हाडा 25 साल की नौकरी में अकूत संपत्ति का मालिक बन गया। वह लक्जरी लाइफ जीता था। रंभापुर में आलीशान बंगला किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है। बंगले में जिम भी है। लोकायुक्त की कार्रवाई शुरू होने के बाद से वह लापता है। हालांकि, फोन चालू है। हाडा का कहना है कि मेरे खिलाफ लंबे समय से शिकायतें हो रही थीं। कार्रवाई का अंदेशा था। समय आने पर सारे डॉक्युमेंट्स पेश करूंगा। लोकायुक्त टीम ने भारत सिंह हाडा के 3 घरों पर रतलाम, झाबुआ, रंभापुर में छापा मारा। इस वक्त हाडा की पत्नी ममता श्रीवास्तव हाडा और बेटा मौजूद थे। भारत सिंह घर में मौजूद नहीं था। टीम गुरुवार सुबह 6 बजे पहुंची तो पत्नी ने दरवाजा खोला। पूछा कि आप कौन हैं और कहां से आए हैं? टीम ने परिचय देते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। भारत सिंह मूलत: मालटोदी गांव के रहने वाले हैं। शाम तक करीब सवा करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। इसमें 4 मकान, 50 तोला सोना, 20 लाख रुपए नकद, चांदी के बर्तन, दो प्लॉट, दो कार, 10 एलआईसी पॉलिसी, 5 लाख रुपए की एफडी, कृषि जमीन समेत अन्य सामान मिला है। टीम को कुछ बैंक खाते भी मिले हैं। टीम ने कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। जीता है लक्जरी लाइफ भारत सिंह के तीनों मकान तीन मंजिला हैं। रंभापुर में उसके मकान पर टीम पहुंची, तो हैरान रह गई। यहां लक्जरी मकान है। तीनों घरों में ऐशो-आराम की हर सुविधा मौजूद थी। रंभापुर के एक कमरे में जिम भी बना रखी है। उसे महंगी घड़ियों और सामान का शौक है। 1997 में सेल्समैन के रूप में हुआ था भर्ती भारत सिंह 1997 में सेल्समैन पर भर्ती हुआ था। 2014 में सहायक प्रबंधक बना। 2017 में प्रबंधक बनाया गया। उसकी सैलरी करीब 34 हजार रुपए है। सहायक प्रबंधक के पद पर उसे 26 हजार रुपए मिलते थे। वहीं, सेल्समैन रहते हुए उसे करीब 8 से 12 हजार रुपए मिलते थे। यही नहीं, उसकी नियुक्ति भी अस्थाई है। पत्नी और बेटा भी नौकरी में भारत सिंह की दो शादियां हुई हैं। पहली पत्नी से दो बेटे और दूसरी पत्नी ममता सिंह से एक बेटा और एक बेटी है। भारत सिंह के मुताबिक पत्नी ममता सिंह पुलिस में है। उसे 47 हजार रुपए और एक बेटे को 40 हजार और दूसरे बेटे को नौकरी में 10 हजार रुपए मिलते हैं। दोनों कारें पत्नी के नाम पर हैं फाइनेंस पर हैं। इसकी किश्त भी भरते हैं। इसके अलावा बेटे को बिजनेस शुरू करवाने के लिए 15 लाख रुपए समधी से उधार लिए थे। बोला- टीम को कार्रवाई करने दो, मैं जवाब दूंगा कार्रवाई के बाद से ही भारतसिंह लापता है। पुलिसकर्मियों और टीम ने कॉल भी किए, लेकिन वह नहीं आया। भास्कर से बातचीत में उसने बताया कि टीम को अपनी कार्रवाई करने दें। मुझे इसके बारे में पहले से आशंका थी। लगातार शिकायतें की जा रही थीं। मैं समय आने पर डॉक्युमेंट पेश करूंगा।

ऑनर किलिंग : UP के प्रेमी जोड़े का दिल्ली से अपहरण, लड़के का शव ग्वालियर और लड़की का राजस्थान में फेंका

ग्वालियर। उत्तम यादव। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद ऑनर किलिंग का मामला तीन स्टेट से जुड़ गया। प्रेमी जोड़े का दिल्ली से लड़की के परिवार वालों ने अपहरण किया था। ग्वालियर के आंतरी में दोनों की बेरहमी से हत्या की। युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया गया। लड़की के परिजन हत्या के बाद लड़के का शव ग्वालियर में आंतरी के पास झाड़ियों में जबकि यहां से 100 किलोमीटर दूर मुरैना और धौलपुर के बीच लड़की का शव झाड़ियों में फेंक कर चले गए। शव मिलने के 42 दिन बाद हत्या का खुलासा हुआ है। ग्वालियर के आंतरी स्थित भरथरी की पुलिया के पास 5 अगस्त को युवक का शव सड़े-गले अवस्था में मिला था। पहली नजर में मामला संदिग्ध था। तत्काल पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया था। फॉरेंसिक एक्सपर्ट ने मृतक का गुप्तांग काटे जाने की पुष्टि की थी, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इस मामले में पुलिस अभी पड़ताल ही कर रही थी कि बुधवार शाम को बड़ा खुलासा हुआ। यूपी के फिरोजाबाद स्थित सिरसागंज थाना पुलिस ग्वालियर आई। पुलिस ने बताया है कि मृतक का शव जहांगीरपुर निवासी उत्तम सिंह यादव (20) का है। यूपी से फिरोजाबाद से शुरू कहानी ग्वालियर में खत्म यूपी में जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में जहांगीरपुर निवासी सुगड़ सिंह ने अपने बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी 10 अगस्त को दर्ज कराई थी। 12 अगस्त को जान से मारने की नीयत से अपहरण करने के संबंध में गांव के ही कुछ लोगों के नाम दर्ज कराए। सिरसागंज पुलिस मामले की जांच में जुटी। जांच में यह पता चला कि उत्तम यादव का पड़ोसी नेहा पुत्री देवीराम यादव (16) से प्रेम प्रसंग था। दोनों 31 जुलाई को घर से दिल्ली भाग गए। उत्तम के एक दोस्त से नेहा के परिवार वालों को इसकी जानकारी मिली। दोनों को नेहा के पिता देवीराम यादव, चाचा शेरनाम सिंह और दो अन्य लोगों ने 2 अगस्त को दिल्ली में पकड़ लिया और पिनाहट ले आए। यहां दोनों को समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद दोनों को कार में डालकर भिंड ले आए। यहां से ग्वालियर के आंतरी के भरथरी पुलिया के पास 2 से 3 अगस्त की रात दोनों की गला घोंटकर हत्या कर दी। यमुना नदी में शव तलाशती रही पुलिस इस मामले में जब पुलिस ने लड़की के चाचा, पिता और भाई को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया तो उन्होंने उत्तम यादव के साथ अपनी बेटी की हत्या की बात कुबूल ली। उन्होंने हत्या करके शव यमुना नदी में फेंकने की बात कही। इस पर तय हो गया कि हत्या कर दी गई है। शव को पुलिस युमना नदी में तलाश करती रही, लेकिन कुछ नहीं मिला। ऐसे पता चला फिरोजाबाद पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल लोकशन खंगाला। जहां-जहां सभी गए थे, उस रूट पर पड़ने वाले थानों में अज्ञात लाशों की जानकारी जुटाई। धौलपुर और आंतरी में मिले दोनों शवों की हत्या एक तरीके से की गई थी। दोनों शवों के गले पर रस्सी के गांठ के 8 निशान मिले। उम्र और हाइट एक जैसी थी। इसके बाद पुलिस दोनों जगहों पर गई और पूरी डिटेल निकाली और पूरे हत्याकांड का खुलासा किया।

MP : राजगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत:जीप ने मारी तेज टक्कर

राजगढ़। राजगढ़ से 3 किलोमीटर दूर ब्यावरा रोड पर गुरुवार सुबह 9 बजे तूफान वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो में सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। वे किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजगढ़ जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक, ब्यावरा के पिपलिया चौकी क्षेत्र में हिरण खेड़ी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोग ऑटो से राजगढ़ जा रहे थे। यहां उन्हें किसी रिश्तेदार के यहां अंतिम संस्कार में शामिल होना था। इसी दौरान राजगढ़ से करीब 3 किलोमीटर दूर NH-52 पर एक तूफान वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ASP प्रदीप शर्मा ने बताया कि ऑटो ड्राइवर बबलू घायल हो गया। एक अन्य व्यक्ति सुरक्षित है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया था। पुलिस ने JCB की मदद से ऑटो को हटवाया, तब जाकर यातायात चालू हो पाया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

NCRB की रिपोर्ट … UP रेप के मामले में टॉप पर, बच्चों के खिलाफ सबसे ज्यादा अपराध MP में

नई दिल्ली। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने बुधवार को 2020 में हुए अपराधों का डेटा जारी किया है। इसके मुताबिक 2020 में हर रोज औसतन 80 मर्डर हुए। सबसे ज्यादा हत्या के मामले उत्तर प्रदेश में आए। कुल अपराधों की बात करें तो 2019 के मुकाबले 2020 में क्राइम रेट में 28% का इजाफा हुआ है। किडनैपिंग, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामले कम हुए हैं। 2020 में देश में कुल 66,01,285 मामले दर्ज हुए। जो 2019 के 51,56,158 मुकाबले 14,45,127 ज्यादा हैं। 2019 के मुकाबले 1% बढ़े मर्डर के मामले रिपोर्ट कहती है कि 2020 में देश में कुल 29,193 मर्डर हुए। यानी हर दिन औसतन 80 मर्डर। जो 2019 के 28,915 के मुकाबले 79 ज्यादा हैं। सबसे ज्यादा 10,404 लोगों की हत्याएं आपसी विवाद की वजह से हुईं, वहीं 4,034 हत्याएं पुरानी दुश्मनी की वजह से हुईं। सबसे ज्यादा हत्या के मामले उत्तर प्रदेश में आए। उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा हत्याएं बिहार (3,150), महाराष्ट्र (2,163), मध्य प्रदेश (2,101) और पश्चिम बंगाल (1,948) में हुई हैं। राजधानी दिल्ली में पिछले साल 472 हत्याएं हुईं। जिन लोगों की हत्या हुई उनमें 38.5% की उम्र 30 से 45 साल के बीच थी, वहीं 35.9% की उम्र 18 से 30 साल के बीच थी। 16.4% की उम्र 45 से 60 साल के बीच थी, वहीं 4% ऐसे बुजुर्गों की हत्या हुई जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा थी। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 3,71,503 मामले दर्ज हुए। जो 2019 के 4,05,326 मामलों के मुकाबले 8.3% कम थे। इनमें सबसे ज्यादा 30% मामले पति और उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता करने के थे। वहीं 23% मामले शील भंग करने के इरादे से महिलाओं पर हमला करने के थे। 16.8% मामले किडनैपिंग के तो 7.5% मामले रेप के थे। बच्चों के खिलाफ अपराध के 42.6% मामले किडनैपिंग के बच्चों के खिलाफ अपराध के देश में 1,28,531 मामले दर्ज हुए। जो 2019 के मुकाबले 13.2% कम हैं। बच्चों खिलाफ होने वाले अपराधों में सबसे ज्यादा 42.6% मामले किडनैपिंग के हैं। बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा मामले भी 38.8% दर्ज हुए। दलितों के खिलाफ अपराध में 9.4% का इजाफा 2020 में दलितों के खिलाफ अपराध के कुल 50,291 मामले दर्ज हुए, जो 2019 के मुकाबले 9.4% ज्यादा हैं। इनमें 32.9% मामले मारपीट से आई साधारण चोट के थे। 8.5% मामले SC/ST एक्ट के थे। आदिवासियों के खिलाफ अपराध में भी 9.3% का इजाफा 2020 में आदिवासियों के खिलाफ अपराध के कुल 8,272 मामले दर्ज हुए। 2019 के मुकाबले आदिवासियों के खिलाफ अपराध में 9.3% का इजाफा हुआ है।

BHOPAL : पिकनिक स्पॉट के 100 फीट गहरे कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत

विदिशा/रायसेन। विदिशा में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हलाली डैम के पास मिनी पचमढ़ी के नाम से मशहूर पिकनिक स्पॉट के 100 फीट गहरे कुंड में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई। भोपाल से पांच दोस्त सुबह यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। हादसा पैर फिसलने से होना बताया जा रहा है। एक दोस्त को बचाने के चक्कर में चार दोस्त गहरे पानी में उतर गए। दो को बचा लिया गया, जबकि तीन डूब गए। भोपाल के अशोका गार्डन निवासी 17 साल का अमित पटेल, 19 साल का अभय शर्मा और मोहित शर्मा की डूबने से मौत हुई है। इनकी बॉडी को छोटा पचमढ़ी के पास झरने से निकाल लिया गया है। वहीं, 17 साल के अभिषेक शर्मा और अभिषेक सिंह निवासी भीम नगर को बचा लिया गया। पुलिस के अनुसार, अभिषेक शर्मा चार अन्य दोस्तों के साथ सुबह भोपाल से मिनी पचमढ़ी में पिकनिक मनाने पहुंचा था। अशोका गार्डन भोपाल का रहने वाला अभय करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरने वाले झरने के निचले हिस्से में पहुंच गया। नहाते समय उसका पैर फिसल गया। उसे गहरे पानी में जाता देख अन्य चारों युवक पानी में उतर गए। इनमें से तीन युवक गहरे पानी में जाने से डूब गए। अभिषेक सिंह जैसे-तैसे बाहर निकला और आवाज लगाई। आसपास के कुछ ग्रामीण मदद को पहुंचे और अभिषेक शर्मा को भी बचा लिया। स्थानीय लोगों ने ही पुलिस को भी सूचना दी।

MP : लव स्टोरी में आया ट्विस्ट, किसी और की हो चुकी 9 साल पहले गुम विवाहिता

ग्वालियर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) से ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ सामने आई है. यहां पति बरसों तक पत्नी की तलाश में भटकता रहा, वहीं पत्नी ने प्रेमी के साथ शादी रचा ली और दो बच्चों के साथ घर भी बसा लिया. बरसों बाद जब वह शहर वापस लौटी तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया. लेकिन पुलिस के लिये अब नई मुसीबत खड़ी हो गई है. क्योंकि, उसका पहला पति 2 साल से लापता है और पत्नी उसके पास जाने से भी इनकार कर रही है. इतने वर्षों में इस केस के 11 जांच अधिकारी बदल गए. पुलिस के अनुसार ग्वालियर के हजीरा इलाके में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर सुनील दुबे की पत्नी रानी अप्रैल 2012 को अचानक लापता हो गई थी. सुनील की शादी 2005 में हुई थी. शादी के 7 साल बाद तक कोई बच्चा नही हुआ था. इसके बाद सुनील ने हजीरा थाना में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. पुलिस ने महिला की हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा. पुलिस ने सुनील के द्वारा बताए गए कुछ संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन रानी का कुछ पता नही चल पाया. उधर सुनील लगातार पुलिस के चक्कर लगाता रहा. 2 दिन पहले जब विवाहिता का पता चला तो पुलिस भी हैरान रह गई. ये है पूरी लव स्टोरी सुनील की पत्नी 9 साल पहले 25 वर्ष की उम्र में लापता हुई थी. अब 34 साल की उम्र में बरामद हुई है. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवाहिता अपने पुराने मकान मालिक के रिश्तेदार कल्ला के साथ दिल्ली चली गई थी. कल्ला भी पेशे से टैक्सी ड्राइवर है. वो सुनील का परिचित भी था. कल्ला की पत्नी की साल 2010 में मौत हो गई थी. पत्नी की मौत के बाद कल्ला और सुनील की पत्नी को एक-दूसरे से प्यार हो गया. 12 अप्रैल 2012 की रात सुनील की पत्नी अपने प्रेमी कल्ला के साथ दिल्ली चली गई. दिल्ली में शादी के बाद इनके घर दो बेटियों का जन्म भी हो गया. बड़ी बेटी 7 साल की हो गई, जबकि छोटी बेटी की उम्र 4 साल है. 2 साल से गायब है महिला का पहला पति इधर, दिल्ली में कोरोना बेकाबू हुआ तो कल्ला अपनी पत्नी रानी और बच्चों को लेकर ग्वालियर आ गया. दोनों हजीरा के गदाईपुरा में एक किराए के मकान में रहने लगे. कल्ला के लौटने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस को खबर दी, हजीरा पुलिस ने तस्दीक करने के बाद महिला को पकड़ लिया गया. साल 2012 में सुनील की पत्नी लापता हुई, तब से पुलिस उसकी वक्त वक्त पर तलाश करती रही. 9 साल के लंबे अरसे में हजीरा थाने के इस गुमशुदगी मामले में 11 विवेचना अधिकारी बदले जा चुके हैं. सुनील की पत्नी अब मिल गई है, लेकिन पति सुनील का पता नही मिल रहा. 2 साल पहले सुनील ने मकान खाली कर दिया था. उसका मोबाइल भी बंद हो चुका है. पुलिस अब पति सुनील को तलाश रही है.

खंडवा में प्रेमी जोड़ा कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूदा, दोनों के चीथड़े उड़ गए

खंडवा। दिल्ली-मुंबई रूट पर दौड़ रही कर्नाटक एक्सप्रेस के सामने कूदकर एक प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। मामला, मध्यप्रदेश के खंडवा का है, युवक-युवती की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। इंजन के सामने कूदे युवक की बॉडी ट्रेन से लटक गई। उसके पैर ट्रेन के पहियों में आ गए। ऐसे में पत्थरों की आवाज आने पर ड्राइवर ने करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रोकी। वहीं, युवती का सिर इंजन से चिपका मिला। कर्नाटक एक्सप्रेस खंडवा जंक्शन से सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रवाना हुई। यहां से करीब 20 किमी दूर 11.30 बजे सातफाटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर घटना का पता चला। प्रत्यक्षदर्शी सोनू लालवानी के मुताबिक- वह खंडवा से बुरहानपुर के लिए सफर कर रहे थे। इंजन से सटी पहली बोगी में वह सवार थे। सातफाटा स्टेशन से करीब 4 किमी पहले से पटरियों पर पत्थर टकराने की आवाज रही थी। ट्रेन हादसे की आशंका हुई तो ड्राइवर ने सातफाटा स्टेशन पर ट्रेन रोक दी। नीचे उतरकर देखा तो इंजन पर एक युवक का शव लटका हुआ था। उसके दोनों पैर पर ट्रेन के पहियों में आ गए थे। इसके कारण पत्थर लग रहे थे। ड्राइवर का कहना था कि उसे यह अंदाजा यह है कि युवक के साथ एक युवती डोंगरगांव स्टेशन के आगे मोड़ पर इंजन के सामने कूदे थे। इंजन में युवती के सिर के बाल और मस्तिष्क चिपके हुए थे, जिससे यह पुष्टि हुई कि युवक और युवती ने एक साथ खुदकुशी की है। जीआरपी टीम रवाना खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया का कहना है कि, उन्हें एक युवक के शव मिलने की सूचना सातफाटा स्टेशन मास्टर ने दी है। मौके पर जीआरपी टीम को रवाना कर दिया गया है। शव बिखरे हुए बताए जा रहे है। इनकी पहचान कर पाना मुश्किल है।

भोपाल के थाने में बदमाश का बर्थडे सेलिब्रेशन :TI को SP ने हटाया

भोपाल। भोपाल में आपराधिक प्रवृत्ति के युवक से TT नगर थाने में केक कटवाकर खिलाने के मामले में थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा को लाइन अटैच कर दिया गया है। वीडियो में टीआई बदमाशों की गैंग के सदस्य के जन्मदिन पर थाने में बर्थ-डे केक कटवाते हुए दिख रहे हैं। बताया गया कि दो दिन पहले TI की भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार से देर रात DJ न बजाने को लेकर बहस हुई थी। पवार के दोस्त गोविंदा उर्फ लकी के जन्मदिन पर DJ बजाया जा रहा था। इस पर पवार ने TI को थाने से हटाने की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों पर दबाव बनाया था। मामला गरमाने पर दोनों पक्ष इसे मैनेज करने में जुट गए। नतीजा ये रहा कि राजनीतिक दबाव में आकर TI ने पवार के आपराधिक प्रवृत्ति के दोस्त गोविंदा उर्फ लकी से थाने में ही केक कटवा दिया। थोड़ी देर बाद ही ये वीडियो वायरल हो गया। थाना प्रभारी शर्मा का कहना है कि पवार दो दिन पहले हुई बहस को खत्म करने के लिए खुद ही केक लेकर आए, इसलिए उन्होंने केक काटने की सहमति दे दी। पवार के साथियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी उन्हें नहीं थी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि पवार के साथ ऐसे युवक भी थाने में आए, जो आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद दो दिन पहले सेकंड स्टॉप पर रात 12 बजे वैभव अपने साथी गोविंदा उर्फ लकी का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान भीड़ भी जुट गई और DJ से शोरशराबा भी हो रहा था। इसकी जानकारी मिलने पर TT नगर पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचा और उन्हें DJ बंद करने की हिदायत दी। वैभव और उनके साथी नहीं माने तो स्टाफ ने TI से उनकी फोन पर बात करवाई। इस दौरान दोनों में बहस हो गई। बड़े नेताओं ने पवार के पक्ष में अफसरों से बात कर मामला शांत करने के लिए दबाव बनाया। इस पर TI ने गोविंदा को थाने में बुलवा लिया। वीडियो में TT नगर TI लकी के केक काटने के दौरान ताली बजाते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद उसे केक भी खिलाया। उसे जन्मदिन की बधाई दी। TI शर्मा कहना है कि लकी पर अपराध दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं थी। गोविंदा पर TT नगर, MP नगर में अपराध दर्ज सोशल मीडिया में वायरल हुए मैसेज में गोविंदा उर्फ लकी पर TT नगर और MP नगर थाने में अपराध दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस जांच की बात कह रही है। वायरल मैसेज में लकी के साथ दिख रहे इशान उपाध्याय, हेमंत ठाकुर, भवानी का भी आपराधिक रिकार्ड बताया गया है। गोविंदा इन्हीं साथियों के साथ केक काटने TT नगर थाना पहुंचा था।

BJP नेता आत्माराम तोमर की संदिग्‍ध मौत, घर में मिला शव; हत्या की आशंका

बड़ौत . पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और बीजेपी नेता (BJP Leader) डॉ आत्माराम तोमर (Atmaram Tomar Died) अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए है. जानकारी के अनुसार वो अपने घर में अकेले रहते थे. डॉ आत्माराम तोमर की गला घोंट कर हत्या (Murder) किए जाने की आशंका जताई जा रही है. डॉ आत्माराम तोमर छपरौली से बीजेपी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं. तोमर जनता वैदिक इंटर कालिज बड़ौत के प्रधानाचार्य भी रह चुके थे. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के अंजाम देने के बाद बदमाश तोमर की स्कोर्पियो गाड़ी भी ले गए. डॉ आत्माराम तोमर के बिजरोल रोड स्थित आवास पर बीजेपी नेताओं का जमावड़ा हुआ है. देर रात वारदात को दिया गया अंजाम जानकारी के अनुसार देर रात घटना को अंजाम दिया गया. परिजनों का आरोप है कि गला दबाकर तोमर की हत्या की गई है. 1997 में डॉ आत्माराम तोमर गन्ना संस्थान के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) पर रहे थे. वारदात को बड़ौत थाना क्षेत्र के बिजरौल रोड़ इलाके में अंजाम दिया गया है. गले में लिपटा मिला तौलिया पुलिस को उनके गले में तौलिया भी लिपटा मिला. इससे उनकी हत्या की भी आंशका जताई जा रही है. देर रात एसपी नीरज जादौन, एएसपी मनीष मिश्र, सीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली. इसके बाद डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया. आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई. साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए. परिवार में मचा कोहराम उधर सूचना पर मृतक डॉ. आत्मराम तोमर के बेटा डॉ. प्रताप भी मौके पर पहुंचे. फिलहाल मौत या फिर हत्या का कारण पता नहीं चल सका है. घटना के बाद परिजनों में भी कोहराम मच हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामले की जांच हो रही है, उसके बाद ही स्तिथि स्पष्ट होगी.

MP : बीजेपी सांसद की बहन बताकर टोल नाके पर गाली-गलौज, निकली कांग्रेसी पार्षद

भोपाल. .मध्य प्रदेश कांग्रेस (madhya pradesh congress) के मीडिया सेल के इंचार्ज के गुरुवार को एक ट्वीट करने के बाद काफी हंगामा मच गया है. कांग्रेस के मीडिया सेल के इंचार्ज केके मिश्रा (kk mishra) ने ट्वीट करके एक महिला का वीडियो शेयर किया था. ये वीडियो झाबुआ रोड पर तितरी के पास टोल नाके का बताया जा रहा है. इस वीडियों में कार में सवार होकर आई महिला खुद को सांसद गुमानसिंह डामोर (MP Guman singh Damor) की बहन बता रही है साथ ही टोल देने के नाम पर विवाद किया और जमकर गाली गलौच भी करती नजर आ रही है. दरअसल कांग्रेस के इस ट्वीट को करने की वजह यह थी कि वो महिला खुद को बीजेपी सांसद की बहन बताते हुए रौब झाड़ रही थी. कांग्रेस के नेता ने वीडियो ट्वीट कर बीजेपी और सीएम शिवराज पर भी कई सवाल खड़े किए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद पता चला कि वीडियो वाली महिला कांग्रेस पार्टी की ही झाबुआ वॉर्ड 17 से पार्षद मालू बेन डोडियार है. मालू बेन विधायक कांतिलाल भूरिया की टीम की सदस्य है. ‘प्रदेश कुछ ज्यादा ही आत्मनिर्भर बन गया है’ कांग्रेस मीडिया सेल के इंचार्ज केके मिश्रा ने ट्वीट कर कहा कि ‘रतलाम-झाबुआ सांसद श्री गुमानसिंह डामोर की VDO में दिख रही मोहतरमा बहन हैं या नहीं,खुदा जाने,पर टोल प्लाजा में उनकी अभद्र भाषाशैली महिला अस्मिता को जरूर झकझोर रही है!लगता है प्रदेश कुछ ज्यादा ही आत्मनिर्भर बन गया है,साथ ही शिवराजजी के अमेरिका की सड़कों की दास्तां भी बयां हो रही है.’ सांसद ने कहा वो महिला नहीं है घर की सदस्य सांसद गुमानसिंह डामोर ने बताया कि वो सभी महिला मातृशक्ति को अपनी बहन मानते हैं, लेकिन टोल गेट पर विवाद करने वाली महिला उनकी बहन या परिवार के किसी भी सदस्य के रूप में भी नहीं है.

यूपी में अपराधी प्रवृत्ति के 800 माफिया डान चिन्हित

पुलिस ने हर जिले से खोजे दर्जन भर शातिर, मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद, बृजेश कुमार सिंह, बब्लू श्रीवास्तव व मुनीर नाम सबसे ऊपर, 668 माफिया गिरफ्तार, आठ हजार से ज्यादा दर्ज हुए मुकदमे, 12 की हुई कुर्की, 25 पर लगा एनएसए और 567 पर लगा गैंगेस्टर लखनऊ. यूपी पुलिस ने प्रदेश भर से अपराधी प्रवृत्ति वाले 800 माफिया को चिन्हित कर उन पर अपराधों के आधार पर आठ हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए है। पुलिस ने इनके खिलाफ कुर्की से लेकर संपत्ति जब्त तक की कार्रवाई की है। साथ ही इनमें से 25 माफिया पर एनएसए और 567 के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। सूक्ष्म स्तर पर की जा रही अपराधियों की मॉनीटरिंग पुलिस विभाग की तरफ से जारी निर्देश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सूक्ष्म स्तर पर अपराधियों की मॉनीटरिंग करने को कहा गया है। इसीक्रम में कानून व्यवस्था में रोड़ा बन रहे आदतन 233 आपराधिक माफिया पर गुंडा एक्ट के तहत कार्यवाही की है और 11 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। इसके अलावा ऐसे 382 आपराधिक माफिया की हिस्ट्रीशीट भी खोली गई है और 274 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यह हैं प्रदेश के 25 बड़े माफिया गाजीपुर जिले के युसूफपुर मोहम्दाबाद निवासी मुख्तार अंसारी प्रयागराज जिले के खुल्दाबाद थाना क्षेत्र निवासी अतीक अहमद वाराणसी जिले के चौबेपुर निवासी बृजेश कुमार सिंह उर्फ अरुण कुमार सिंह लखनऊ जिले के हसनगंज निवासी ओमप्रकाश उर्फ बब्लू श्रीवास्तव बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र निवासी मुनीर अंबेडकरनगर जिले के हंसवार थानाक्षेत्र निवासी खान मुबारक गाजियाबाद जिले के लोनी निवासी अमित कसाना शामली जिले के आदर्श मंडी निवासी आकाश जाट मेरठ जिले के सरूरपुर निवासी उधम सिंह मेरठ जिले के सरूरपुर निवासी योगेश भदौड़ा बागपत जिले के बड़ौत निवासी अजीत उर्फ हप्पू मुजफ्फरनगर जिले के रतनपुर निवासी सुशील उर्फ मूंछ मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली निवासी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा गौतमबुद्धनगर जिले के कासना निवासी सुन्दर भाटी उर्फ नेताजी गौतमबुद्धनगर जिले के कासना निवासी अनिल भाटी गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर निवासी अनिल दुजाना उर्फ अनिल नागर गौतमबुद्धनगर जिले के दनकौर निवासी सिंघराज भाटी गौतमबुद्धनगर जिले के जारचा निवासी अंकित गुर्जर वाराणसी जिले के कोतवाली निवासी सुभाष सिंह ठाकुर आजमगढ़ जिले के जीयनपुर निवासी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद उमेश राय उर्फ गौरा राय गाजीपुर जिले के सैदपुर निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ पवन कुमार लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. सलीम लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. सोहराब लखनऊ जिले के कैंट निवासी मो. रुस्तम

MP : मौसी का पूरा परिवार ही खत्म कर दिया

ग्वालियर में एक दोस्त के साथ चोरी करने घुसा, जो जागता गया उसे मारते गए  मौसी, मौसा और उनकी बेटी को मार डाला, दो गिरफ्तार पकड़ा गया आरोपी घोड़ा हवालात में बोला, साहब 3 लाख मिला, तीन हत्या और सिर चढ़ गईं ग्वालियर.  आखिरकार पुलिस ने 72 घंटे में ट्रिपल मर्डर का खुलासा कर दिया है। हत्या करने वाला कोई और नहीं मृतक का साढू का बेटा ही निकला है। अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया है। दोनों चोरी करने घर में घुसे थे। जिसकी नींद खुलती गई, उसे मारते गए। एक-एक करके मौसा, मौसी और मौसेरी बहन को मौत के घाट उतार दिया। मास्टर माइंड भतीजा सचिन पाल समेत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी तरुण झा उर्फ घोड़ा का चोरी का भी रिकॉर्ड होना पता चला है। दोनों ने पुलिस को पूरी घटना बयां की है। पूरी प्लानिंग मृतक के भतीजे सचिन पाल ने बनाई थी। इसमें मोनू नाम के युवक का नाम भी आया था, लेकिन बाद में उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई है। पूरा खुलासा पुलिस को आए एक कॉल पर हुआ है। जिसमें कहा गया कि जिसे बाहर ढूंढ रहे हो वह हवालात में बैठा है। घोड़ा को उसी थाना पुलिस ने खुलासे से एक दिन पहले ही एक वारंट में पकड़ा था। तब पता भी नहीं था कि यह ट्रिपल मर्डर का खुलासा करेगा। ऐसे खुला मामला मुरार के अल्पना टॉकीज के पास रहने वाले जगदीश पाल (60), उसकी पत्नी सरोज और बेटी 11 वर्षीय कीर्ति पाल की हत्या कर दी गई थी। मास्टर माइंड जगदीश के साढू का बेटा सचिन पाल निकला है। हत्या के बाद पुलिस काफी हाथ पैर मार रही थी। तभी घटना स्थल के पास रहने वाले एक पड़ोसी ने पुलिस को आसान का क्लू दिया। उसने बताया कि मृतक के घर के सामने ही उसका साढू रहता है। साढू तो दिख रहा है, लेकिन उसका बेटा सचिन इतने बढ़े हत्याकांड के बाद भी नजर नहीं आ रहा। पुलिस ने सचिन और उसके दोस्त घोड़ा को गिरफ्तार किया। घोड़ा ने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात लूट और चोरी के इरादे से ही घर में पीछे के रास्ते से दाखिल हुए थे। जब चोरी कर रहे थे तो सबसे पहले मौसी सरोज की नींद खुली। उस पर चाकू से हमला कर दिया। फिर उसका तकिया से मुंह दबाकर हत्या की। इसके बाद मौसा और बहन की नींद खुल गई। मौसा की गला घोंटकर हत्या की। रात 2 बजे से सुबह 4.30 बजे तक कीर्ति पर कट्‌टा अड़ाकर घर में रखे गहनों के बारे में पूछते रहे। उसे मारने का प्लान नहीं था। पर जाते समय अचानक सचिन के चेहरे से साफी हट गई। जिससे उसकी पहचान हो सकती थी। इसलिए कीर्ति को भी तकिया से मुंह दबाकर मार डाला। पहचान हो जाती, इसलिए हत्या करनी पड़ी रात करीब 2 बजे घर में पीछे के रास्ते से दोनों दाखिल हुए। जब वारदात को अंजाम दे रहे थे तभी सचिन की मौसी सरोज की नींद खुल गई। उसने एक आरोपी के बाल पकड़ लिए। इसके बाद सचिन ने ही मौसी की चाकू मारकर हत्या की। घटना के बाद मृतका के हाथ में कुछ बाल भी फोरेंसिक टीम को मिले हैं। जब सरोज को चाकू मारे तो उसी कमरे में सो रहे जगदीश पाल और कीर्ति की भी नींद खुल गई। उन्होंने सचिन को पहचान लिया। इसके बाद उन दोनों के गले घोंटकर हत्या कर दी गई। चेहरे से साफी नहीं हटती तो बच सकती थी जान – कीर्ति की जान बच सकती थी, लेकिन उसकी किस्मत ठीक नहीं थी। जब दोनों आरोपी जा रहे थे तभी कमरे से निकलते समय सचिन के चेहरे से साफी हट गई। इसके बाद 11 साल की कीर्ति ने उसे पहचान लिया। दोनों बदमाश वापस लौटे और फिर उसको भी मार दिया। बहन के घर छुपाया था माल – पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता लगा कि उसने लूट का माल अपनी एक बहन के घर मुरार में ही छुपा दिया था। जब पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी तो उसे अपने पकड़े जाने का मलाला था, लेकिन हत्या पर पछतावा नहीं था। साहब, जिसे ढूंढ रहे हो वह तो हवालात में बैठा है – जब पुलिस ट्रिपल मर्डर के आरोपियों की तलाश कर रही थी। तभी ASP राजेश डंडौतिया को एक कॉल आया। मुखबिर ने बताया कि साहब, जिस ताले को खोलना चाह रहे हो उसकी चाबी पहले से ही थाने में रखी है। उसका इशारा घोड़ा पर था। जिसे पुलिस ने एक दिन पहले पुराने वारंट में पकड़ा था। उस समय पुलिस को पता भी नहीं था कि यही ट्रिपल मर्डर का सूत्रधार निकलेगा। इसके बाद पुलिस ने घोड़ा से कड़ी पूछताछ की तो वह टूट गया। इस पर आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा ने पूरी टीम को 30 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया है।

MP में बेरोजगारी बनी जान की दुश्मन

खरगोन में चयनित शिक्षक की कीटनाशक पीने से मौत  – बेटा अस्पताल में भर्ती, कांग्रेस बोली – सरकार जिम्मेदार खरगोन.  खरगोन में लंबे समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित शिक्षक ने खुदकुशी कर ली है। उसने पहले बेटे को कीटनाशक दिया। इसके बाद खुद भी गटक लिया। कीटनाशक पीने से जहां पिता की मौत हो गई। वहीं, उसके 8 साल के बेटे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उसे इंदौर रैफर कर दिया गया। कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने शिक्षक की मौत का जिम्मेदार शिवराज सरकार को बताया है। खरगोन के जिला अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार अकावल्या का रहने वाले 36 साल के राकेश पाटीदार की मौत हो गई है। वहीं, उसके 8 साल के बेटे आरव को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया है। मंगलवार रात 8.50 बजे वह बेटे के साथ बिस्टान रोड पर भोंगनाला के पास पड़ा था। लोगों ने देख पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान रात 9.30 बजे राकेश की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

MP के 3 नेता-कारोबारी ने किया नाबालिग से रेप, गिरफ्तार

भोपाल के दो होटलों में BJP-JDU नेताओं और पेट्रोल पंप संचालक पकड़े गए भोपाल. हरियाणा के पलवल से भाग कर आई एक नाबालिग से भोपाल के दो होटल और एक फ्लैट में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एमपी नगर के होटल से गैंगरेप करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने डिंडौरी जिले से पकड़ा है। गैंगरेप में शामिल एक भाजपा का पदाधिकारी है, जबकि दूसरा आरोपी जेडीयू डिंडौरी का जिला अध्यक्ष है। तीसरा आरोपी कारोबारी है। इस मामले में दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को पूर्व में पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक डिंडौरी भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनीष नायक, जेडीयू का जिलाध्यक्ष दिनेश अवधिया और पेट्रोल पंप संचालक अमित सोनी को हिरासत में लिया गया है। इन पर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप है। बता दें, नाबालिग अशोका गार्डन निवासी पारूल को बस में मिली थी। अशोका गार्डन थाना प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वह उसे काम दिलाने के लिए भोपाल लेकर आई थी। यहां अशोका गार्डन के अस्सी फीट रोड स्थित अमन होटल में रुकवाया था। पारूल के जानने वाले सैफ ने नाबालिग को पास के फ्लैट में ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके अगले दिन पारुल उसे एमपी नगर स्थित एक होटल में ले गई, जहां दो लोगों ने दुष्कर्म किया। तीसरे दिन फिर उसके साथ एक अन्य होटल में दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने अशोका गार्डन थाने में सीमा, पारूल और सैफ समेत अन्य तीन लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। दोनों होटलों में दुष्कर्म करने वाले डिंडौरी के नेता और व्यापारी को पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लिया है। होटल से मिली तीनों आरोपियों की जानकारी पीड़िता इन तीनों आरोपियों के नाम नहीं जानती थी। पुलिस ने होटल से जानकारी निकाली गई, जिसमें पता चला कि डिंडौरी निवासी मनीष नायक, दिनेश अवधिया, अमित सोनी नाम के व्यक्ति होटल में 18 अगस्त की रात ठहरे हुए थे। सोमवार को पुलिस डिंडौरी पहुंची, जहां से तीनों आरोपियों को लेकर भोपाल पहुंची। देह व्यापार में धकेली गई पीड़िता का दर्द मेरी उम्र 17 साल 8 महीने है। मैं, जिला पलवल, हरियाणा के एक गांव की रहने वाली हूं। घर से 13 अगस्त को भागकर मुंबई जाने के लिए मथुरा आई थी। वहां से मुझे किसी ने बताया कि इंदौर होते हुए तुम्हें मुंबई के लिए बस मिल जाएगी। तो मैं इंदौर की बस में बैठकर आ रही थी। मुझे बस में एक लड़की मिली। जिसने अपना नाम पारुल राठौर बताया था। उसके बाद पारुल ने मुझे बताया कि वह भोपाल में अकेली रहती है। उसने कहा कि तुम मेरे साथ भोपाल चलो। मैं तुम्हें काम धंधा दिला दूंगी। उसकी बात मानकर मैं भोपाल आ गई। मुझे उसने अशोका गार्डन के अमन होटल में अपनी आईडी लगाकर रुकवाया। इसके बाद पारुल ने मुझे कहा कि तुम मेरे साथ गलत काम करने लगोगी तो तुम्हें कुछ पैसे कमा लोगी। उसके बाद पारुल ने मुझे कहा कि तुम मेरे साथ चला करो। 16 अगस्त को पारुल अमन होटल के पास ही एक फ्लैट पर लेकर मुझे गई। जहां, सैफ नाम के व्यक्ति ने मेरे साथ पहली बार दुष्कर्म किया। पारुल ने सैफ से 1500 रुपए लिए। अगले दिन पारुल ने सीमा नाम की अपनी सहेली को फोन किया। पारुल मुझे लेकर एमपी नगर स्थित एक होटल में ले गई। जहां दो लोगों ने गलत काम किया। पारुल ने दोनों लोगों से 6 हजार रुपए लिया था। इसके अगले दिन मुझे फिर एक होटल में ले जाया, जहां एक व्यक्ति ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। अगले रोज पारुल मुझे फिर एक होटल में भेज रही थी। तब मैंने मना कर दिया। इसपर मुझे पारुल ने कहा कि तुम काम नहीं करोगी तो जान से हमारे लोग मार देंगे। होटल में उसके आदमी तैनात रहते थे, जो मुझपर हर पल नजर रखते थे। 19 अगस्त को मैं मौका पाकर होटल से भाग थाने पहुंची। जहां, अशोका गार्डन थाने में पुलिस को आप बीती बताई।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet