LATEST NEWS

वन स्टॉप सेंटर से मिली जीविका उपार्जन की राह

सफलता की कहानी वन स्टॉप सेंटर से मिली जीविका उपार्जन की राह भोपाल बालाघाट जिले में इन दिनों सड़कों पर एक महिला ई-रिक्शा चलाती नजर आती है। यह है वारासिवनी की 24 वर्षीय रश्मि बसेने (परिवर्तित नाम)। रश्मि के विवाह के कुछ दिन बाद ही पति और ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया गया। दहेज को लेकर पति ने शराब के नशे में मार-पीट करना शुरू कर दिया था। इसी बीच रश्मि गर्भवती भी हो गई लेकिन पति के साथ ससुराल पक्ष द्वारा लगातार प्रताड़ित होती रही। प्रताड़ना से रश्मि मानसिक तौर पर टूट गई थी। कुछ दिन बाद रश्मि तंग आकर अपने मायके आ गयी। उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस में आवेदन किया। पुलिस द्वारा उसको वन स्टॉप सेंटर के बारे में जानकारी मिली। मार्च 2023 को रशिम को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया। बालाघाट के वन स्टॉप सेंटर में रश्मि का पंजीयन किया गया और उनकी कई बार काउंसलिंग की गई। सेंटर में परामर्श मिलने के बाद रश्मि को मानसिक संबल मिला। जुलाई 2023 में उसके पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की एफआईआर वारासिवनी थाने में दर्ज की गई। वन स्टॉप सेंटर द्वारा न्यायालयीन एवं नि:शुल्क अधिवक्ता सहायता लेकर घरेलू हिंसा का प्रकरण न्यायालय में दर्ज कराया गया। वन स्टॉप सेंटर द्वारा रश्मि को आर्थिक रूप से सशक्त करने एवं जीविका उपार्जन के लिये ई-रिक्शा चलाने का प्रशिक्षण दिया गया। अब रश्मि ई-रिक्शा चलाती है और उससे होने वाली आय से अपना और अपनी बच्ची का भरण-पोषण कर रही है। वह कहती हैं कि वन स्टॉप सेंटर की मदद से पीड़ित जरूरतमंद महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने के साथ स्व-रोजगार से जुड़ने के लिये विभिन्न विभाग और एनजीओ के समन्वय से विविध कौशल में प्रशिक्षण भी प्राप्त करती हैं।  

रेलवे ने NTPC की 11000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाई

रेलवे में सरकारी नौकरी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रेजुएट्स और अंडरग्रेजुएट लेवल की 11 हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया था, वे अब बढ़ी हुई तारीख तक आवेदन कर सकते हैं. ताजा अपडेट के अनुसार, रेलवे में नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 27 अक्टूबर और ग्रेजुएट लेवल के लिए 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. ग्रेजुएट लेवल के आवेदन 14 सितंबर से शुरू हुई थे और अंडरग्रेजुएट लेवल के आवेदन 21 सितंबर से शुरू हुए थे. RRB NTPC Vacancy Details: यहां देखें वैकेंसी डिटेल्स ग्रेजुएट लेवल चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: 1736 पद स्टेशन मास्टर: 994 पद गुड्स ट्रेन मैनेजर: 3144 पद जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: 1507 पद सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 732 पद कुल खाली पद: 8113   अंडरग्रेजुएट लेवल कमर्शियल कम टिकट क्लर्क: 2022 पद अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट: 361 पद जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: 990 पद ट्रेन्स क्लर्क: 72 पद कुल खाली पद: 3445 अंडरग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) परीक्षा या समकक्ष परीक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ध्यान रहे जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों के 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एसएसी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों का केवल पास होना काफी है. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की उम्र 1 जनवरी 2025 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंड के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे आवेदन से पहले नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें. अभी अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें- ग्रेजुएट लेवल: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. अगर आयु सीमा की बात करें तो योग्य आवेदकों की कम से कम उम्र 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष और अधिकतम 36 वर्ष (कोविड-19 की वजह से एक बार तीन वर्ष की छूट दी गई है) तक ही होनी चाहिए. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती नियम के आधार पर अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये, एससी/एसटी/ दिव्यांग उम्मीदवारों को 250 रुपये और सभी महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस जमा करने होगी.  

जब ASP के सामने दंडवत हो गए BJP विधायक प्रदीप पटेल

सतना  मध्य प्रदेश के नए बने मऊगंज जिले के विधायक प्रदीप पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में विधायक मऊगंज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे. फिर गुन्डों से रक्षा करने की बात कहते हुए एडिशनल एसपी को दंडवत प्रणाम किया. इसके पहले विधायक आईजी से मिलने भी पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय में आईजी नहीं मिले. फिर उन्होंने कुर्सी को प्रणाम किया और जिला मुख्यालय पहुंचे गए. मऊगंज के सत्ताधारी विधायक प्रदीप पटेल का साक्षात दंडवत होने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. सभी के दिल में अब बस एक ही सवाल है कि आखिर एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने दंडवत होकर रहम की भीख क्यों मांग रहे हैं? बता दें कि मऊगंज विधायक इससे पहले भी हैरतअंगेज कारनामे करते हुए मीडिया में सुर्खियां बटोर चुके हैं. उन्होंने अपने ही सरकार की व्यवस्था के खिलाफ धरना भी दिया था. खुद को कार्यालय में कैद भी कर चुके हैं. कहा तो यह भी जाता है कि अपनी गाड़ी में गद्दा और कंबल लेकर मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल चलते हैं और अचानक धरने पर बैठ जाते हैं. उनके ऐसे कारनामों से शासन और प्रशासन के अधिकारियों की सांसें फूलने लगती है. वीडियो का वीडियो हो रहा वायरल मऊगंज विधायक ने पुलिस अधिकारियों के सामने दंडवत होकर गुंडों से रक्षा करने की मांग की. इतना ही नहीं उनके दंडवत होने का वीडियो भी अब सामने आया है. पूरा मामला नशा के कारोबार से जुड़ा हुआ है. विधायक ने एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक को सौंपा है जिसमें जिले में मादक प्रदार्थ की तस्करी रोकने की बात कही गई है. विधायक ने प्रेस नोट में आईजी महेंद्र सिंह और एएसपी अनुराग पांडेय पर गंभीर आरोप भी लगाए हैं. उनकी मानें तो दोनों अधिकारियों का नशा कारोबारियों को संरक्षण मिला है. जिले में अपराध बढ़ रहा है. इस पूरे मामले को लेकर मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का कहना है कि विधायक प्रदीप पटेल ने नशे का कारोबार रोकने का ज्ञापन दिया है. पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है.

दमोह प्रशासन अलर्ट मोड पर, छापेमार कार्रवाई, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त , कीमत लाखों में

दमोह इन दिनों नवरात्रि का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसके खत्म होते ही दीपावली आ जाएगी। जिसे लेकर दमोह जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है और इसलिए कार्रवाई भी की जा रही है। इसी कड़ी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, जिले से मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई है। इसके तहत, बड़े पैमाने पर अवैध पटाखा जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। अवैध पटाखा जब्त बता दें कि पिछले साल शहर के बीचो-बीच चल रही पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था, जिसमें 7 लोगों की जानें चली गई थी। उसके बाद, कलेक्टर ने पटाखा लाइसेंस रद्द कर दिए थे। जिसपर सालों भर कोई कदम नहीं उठाया गया और एक बार फिर दिवाली करीब आने को है, तो पटाखा सुर्खियों में बना हुआ है। लाइसेंस रद्द होने के बाद भी दुकानदार पटाखा बेच रहे हैं। कई जगह तो इसका भंडारण भी किया गया है। कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश इसकी सूचना मिलते ही प्रशासन एक्टिव मोड पर है। दरअसल, कलेक्टर ने रेवेन्यू और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय में चल रही कार्रवाईयों के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी छापेमारी कार्रवाई की जा रही है। बुधवार के दिन शाम को कार्रवाई शुरू की गई, जो कि रात तक चली। वहीं, तेंदूखेड़ा इलाके में भी 3 दुकानों से अवैध पटाखे जब्त किए गए है। जिनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। टीआई ने कही ये बात मामले को लेकर तेंदूखेड़ा थाना प्रभारी विजय अहीरवाल का कहना है कि इस कार्रवाई में लाखों के सामान जब्त किए गए हैं। आने वाले समय में आगे ऐसी और भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी ना घटित हो।

तलाक केस के बीच पति ने पत्नी से जबरन बनाए शारीरिक संबंध, अब ऐसी हुई हालत

भोपाल  यूं तो पति-पत्नी में विवाद चल रहा है। यह विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ने अलग-अलग होने के लिए कोर्ट में तलाक का केस लगा दिया। तलाक होता इससे पहले हुए एक कांड ने सनसनी फैला दी। यह मामला एमपी की राजधानी भोपाल से सामने आया है। भोपाल के अशोका गार्डन में एक पति ने अपनी ही पत्नी के साथ बलात्कार किया। जबकि दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। यही नहीं उसने पीड़िता को धमकाकर कई बार उसका शोषण भी किया। पुलिस ने एक्शन लेते हुए पति को पकड़ लिया है। हवसी पति ने नहीं छोड़ा पीछा घटना के बाद पीड़िता ने अशोका गार्डन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। 31 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति से अलग रह रही थी। पर वहां भी हवस के नशे में चूर उसके पति ने पीड़िता का पीछा नहीं छोड़ा। घर में अकेली थी उस दौरान आया हैवान 27 सितंबर को जब वह अपने घर में अकेली थी, तभी उसका पति अचानक आ धमका और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आगे बताया कि आरोपी पति ने उसके साथ कई बार जबरदस्ती की और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस आरोपी को पहुंचाया जेल महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में है : मंत्री कुशवाह

भोपाल उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश, देश के अग्रणी राज्यों में है। प्रदेश की इस उपलब्धि के दृष्टिगत केन्द्र सरकार द्वारा मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना की अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई है। मंत्री कुशवाह ने केन्द्र सरकार के इस निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण मंत्री चिराग पासवान के प्रति आभार व्यक्त किया है। प्रमुख सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन ने बताया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण मंत्रालय द्वारा मध्यप्रदेश में योजना के क्रियान्वयन अवधि को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। इस योजना के तहत मध्यप्रदेश में 420 औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिये बैंकों द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है, जो एक रिकार्ड है। प्रमुख सचिव राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश में पीएमएफएमई योजना वर्ष 2020-21 से 2024-25 तक 5 वर्षों के लिए लागू की गई थी। पीएमएफएमई योजना के माध्यम से खाद्य प्र-संस्करण उद्योग इकाइयों की स्थापना के लिए निजी और समूह को 35 प्रतिशत या अधिकतम 10 लाख रूपये का अनुदान दिया जाता है। इससे प्रेरित होकर प्रदेश में कृषि/उद्यानिकी के क्षेत्र में युवा स्वयं की औद्योगिक यूनिट स्थापना के लिए प्रेरित हुए है। राजन ने बताया कि प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से प्रस्तावों का परीक्षण किया जाता है, इसके उपरांत ही केन्द्रीय इंटरमिनिस्ट्रियल इम्पावर कमेटी को प्रस्ताव भेजे जाते है। योजना में प्राप्त 917 प्रकरणों में से 420 प्रकरणों की स्वीकृति प्राप्त कर मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी राज्य बना है। उल्लेखनीय है कि अपर सचिव, केन्द्रीय खाद्य प्र-संस्करण मिनहाज आलम ने पत्र लिखकर प्रमुख सचिव उद्यानिकी अनुपम राजन और उनकी टीम के कार्य की सराहना की है।  

रतना टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने दी श्रद्धांजलि

मुंबई प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा के निधन पर फिल्मी सितारों ने उन्हें श्रंदाजलि दी है। भारत मे दिग्गटज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार की रात निधन हो गया। रतन टाटा के निधन की खबर आने के बाद से देश में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर लोग रतन टाटा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के सितारों ने रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि दी है। संजय दत्त ने एक्स पर पोस्ट कर रतन टाटा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा, भारत ने आज एक सच्चा दूरदर्शी खो दिया है. वह सत्यनिष्ठा और करुणा के प्रतीक थे जिनका योगदान बिजनेस से परे था, जिसने अनगिनत जिंदगियों को प्रभावित किया।उनकी आत्मा को शांति मिले। सलमान खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर रतन टाटा को नम आखों से श्रद्धांजलि दी है। सलमान खान ने अपनी पोस्ट में लिखा है, मिस्टर रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख हुआ। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, अपनी दयालुता से आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ। आपके नेतृत्व और उदारता की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया उसके प्रति आपके जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं और आपकी बहुत याद आएगी सर। अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, दुनिया एक दूरदर्शी के निधन पर शोक मनाती है। रतन टाटा की विरासत पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी. भारत और उससे परे उनका योगदान अतुलनीय है। हम अत्यंत आभारी हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले सर। अक्षय कुमार ने एक्स अकाउंट पर लिखा, दुनिया उस व्यक्ति को अलविदा कह रही है जिसने सिर्फ एक साम्राज्य से कहीं ज्यादा का निर्माण किया. रतन टाटा के निधन के बारे में सुनकर दिल टूट गया. दयालुता, नवीनता और नेतृत्व की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. रेस्ट इन पीस, एक सच्चे लीजेंड. ॐ शांति। सुष्मिता सेन अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है कि क्या शानदार इंसान थे. आर आई पी सर। करण जौहर ने लिखा, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे मिस्टर रतन टाटा, पूरी दुनिया आपका विजन और आपकी विरासत को आप मिस करेगी। रोहित शेट्टी ने प्रणाम इमोजी के साथ लिखा है कि रियल हीरो, भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता उन जिंदगियों से मापी जाती है, जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा और हमें दयालुता के साथ नेतृत्व करना सिखाने के लिए आभारी हूं। सच्ची विरासतें उन पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिवंगत रतन टाटा की एक तस्वीर साझा की और लिखा, रतन टाटा की दुखद खबर से बहुत दुखी हूं. उन्होंने अपने हर काम के माध्यम से अखंडता और गरिमा के मूल्यों को बरकरार रखा और वास्तव में भारत के एक प्रतीक और ताज थे। आरआईपी सर, आपने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है। रतन टाटा की करीबी दोस्त रहीं सिमी ग्रेवाल ने लिखा, ‘वो कहते हैं कि तुम चले गए। तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है…बहुत ही मुश्किल। अलविदा मेरे दोस्त।’ तारा सुतारिया ने लिखा, रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर बेहद दुखी हूं। ग्रेट लीडर और सबका दिल जीतने वाले ह्यूमन बींग को अलविदा। रितेश देशमुख एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर लिखा है, असा माणूस पुन्हा होणे नाही. यह जानकर बहुत दुख हुआ कि मिस्टर रतन टाटा जी अब नहीं रहे. परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदनाएं. रेस्ट इन ग्लोरी सर। बोमन इरानी ने लिखा, उद्योग से लेकर, परोपकार, शान-शौकत, मानवता और जानवरों के लिए उनका प्रेम। उन्होंने देश में बड़ा योगदान दिया है। उनके जाने के बाद भी वह सबके लिए इंडिया के हमेशा सर्वश्रेष्ठ नागरिक रहेंगे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे। एस एस राजामौली ने लिखा, ‘महापुरुष जन्म लेते हैं और हमेशा जीवित रहते हैं। टाटा उत्पाद का उपयोग किए बिना एक दिन की कल्पना करना कठिन है… रतन टाटा की विरासत रोजमर्रा की जिंदगी में समाहित है। अगर कोई पंचभूतों के साथ समय की कसौटी पर खरा उतर सकता है, तो आप हैं। भारत के लिए आपने जो कुछ भी किया है और अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया है। उसके लिए आपका धन्यवाद सर। आपने एक ऐसी छाप छोड़ी है जो पीढ़ियों तक याद रहेगी। आपको सलाम… आपका प्रशंसक… जय हिंद।’ वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रतन टाटा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की और लिखा, ‘आईआइपी, रतन टाटा सर।’ रणदीप हुड्डा ने लिखा, ‘भारत का सबसे मूल्यवान व्यक्ति जिनके मूल्यों के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। आपकी ईमानदारी और विनम्रता से कई लोगों प्रेरणा मिली है। कभी दिखावा नहीं किया, लेकिन हमेशा स्टार रह #रतन टाटा जी ने जो जीवन जिया, वह हमेशा प्रेरणादायी रहेगा।’ श्रद्धा कपूर ने लिखा, “सर रतन टाटा ने हमें दिखाया कि सच्ची सफलता का मापदंड उन लोगों के जीवन से है, जिन्हें हम छूते हैं। उनकी प्रेरणा और दयालुता के साथ आगे बढ़ने की कला ने हमें बहुत कुछ सिखाया और इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। सच्ची विरासतें उस पर बनती हैं, जो हम पीछे छोड़ते हैं… हर चीज के लिए धन्यवाद, सर।” राणा दग्गुबाती ने सोशल मीडिया पर टाटा को एक ऐसे नेता के रूप में याद किया, जिन्होंने देश पर अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने पोस्ट किया, ‘नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक!! उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। भारत ने आज एक दिग्गज को खो दिया है। #आरआईपीरतनटाटाटा। कमल हासन एक्स पर रतन टाटा के योगदान पर प्रकाश डालते हुए एक नोट शेयर है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘रतन टाटा जी मेरे निजी हीरो थे, जिनके जैसा बनने की मैंने पूरी जिंदगी कोशिश की है। एक राष्ट्रीय खजाना जिसका राष्ट्र निर्माण में योगदान आधुनिक भारत की कहानी में हमेशा के लिए अंकित रहेगा. उनकी असली समृद्धि भौतिक संपदा में नहीं बल्कि उनकी नैतिकता, ईमानदारी, विनम्रता और देशभक्ति में निहित थी। चिरंजीवी ने एक्स पर रतन टाटा की थ्रोबैक … Read more

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक

नहीं रहे भारत के रतन” उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने महान उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर व्यक्त किया शोक भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि भारत के महान उद्योगपति, परोपकारी व्यक्तित्व, रतन टाटा के निधन की खबर सम्पूर्ण देश के लिए अत्यंत दुःखद है। टाटा ने अपने असाधारण नेतृत्व और समर्पण से न केवल भारत को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और जनसेवा के क्षेत्र में भी अमूल्य योगदान दिया। उनका निधन देश के औद्योगिक जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रतन टाटा का जीवन और उनकी सेवाएं सदैव प्रेरणास्त्रोत रहेंगी। उन्होंने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।  

सनावद के जंगलों में मिली औरंगाबाद के लापता बिल्डर की लाश,ड्राइवर को 15 लाख लेकर ओंकारेश्वर बुलाया था

खरगोन मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया है। मामला सनावद थाना क्षेत्र का है। शव महाराष्ट्र के औरंगाबाद के लापता बिल्डर का बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रारंभिक विवेचना के आधार पर इसे हत्या बताया है। खरगोन के एसपी धर्मराज मीणा ने बताया कि सनावद थाना क्षेत्र के दौड़वा बिंजलवाड़ा मार्ग पर आज अधजली हालत में एक व्यक्ति का शव मिला। कंकाल बन चुका यह शव करीब 10 दिन पुराना है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए खंडवा स्थित मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। शव को कुछ जानवरों के खाये जाने के भी निशान मिले हैं। महाराष्ट्र के बिल्डर के रूप में हुई पहचान एसपी ने बताया कि शव की शिनाख्त महाराष्ट्र के औरंगाबाद के बिल्डर किशोर लोकरे (40 वर्ष) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि औरंगाबाद के एमआईडीसी वलूज पुलिस थाने में 3 अक्टूबर को किशोर लोकरे की गुमशुदगी कायम हुई थी। उन्होंने बताया कि आज इसी थाना क्षेत्र के एक पुलिस अधिकारी ने खरगोन पुलिस को इस मामले की जानकारी दी थी। मोबाइल ट्रैकिंग में खंडवा मिली थी लोकेशन उन्होंने बताया कि किशोर अपने काम के सिलसिले में 17 सितंबर को मुंबई गया था। उसके बाद वह औरंगाबाद नहीं लौटते हुए भुसावल आ गया था। उसने अपने ड्राइवर के माध्यम से राशि मंगाई और उसके बाद वह मप्र के ओंकारेश्वर दर्शन हेतु आया था। महाराष्ट्र पुलिस को उसकी अन्तिम लोकेशन 27 सितंबर को खंडवा जिले के देशगांव क्षेत्र में मिली थी, इसके बाद उसका मोबाइल बंद पाया गया।ॉ उन्होने प्रारंभिक तौर पर विवेचना के आधार पर बताया कि मृतक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद उसके शव को जलाने की भी कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशोर को गड़ा धन ढूंढने का शौक था।

IAS अधिकारियों के तबादले की लहर, सामान्य प्रशासन विभाग ने दी अधिसूचना

मध्य प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने IAS किशोर कुमार कन्याल, अरुण कुमार विश्वकर्मा और लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड के तबादला आदेश जारी किये हैं भोपाल ! मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये हैं इसमें एक उप सचिव और दो कलेक्टर शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है। तबादला सूची में IAS अधिकारियों के नामसामान्य प्रशासन विभाग मध्य प्रदेश द्वारा जारी आदेश में वन विभाग में बतौर उप सचिव पदस्थ किशोर कुमार कन्याल को वहां से हटाकर श्योपुर जिले में कलेक्टर बनाकर भेजा है, इसके अलावा निवाड़ी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा को जिले से हटाकर अपर संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड भोपाल पदस्थ किया है वहीं श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड को फील्ड से हटाकर कलेक्टर निवाड़ी बनाया है।

दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट, 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का किया निरीक्षण

 दमोह दमोह स्टेशन से असलाना के बीच तीसरी रेल लाइन का ट्रैक कंप्लीट हो गया है। इसलिए बुधवार को यहां पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन दौड़ाकर थर्ड लाइन का निरीक्षण अधिकारियों ने किया। जल्द ही इस ट्रेक पर आवागमन शुरू होगा। जबलपुर रेल मंडल के एडीआरएम और रेलवे के सुरक्षा आयुक्त ने तीसरी रेलवे लाइन का निरीक्षण कर लिया है। दमोह से असलाना के बीच ट्रैक सही मिला है, लेकिन सागर रूट पर पथरिया से असलना के बीच में सुनार नदी और कटनी रूट पर घटेरा, बांदकपुर के बीच व्यारमा नदी पर पुल न बनने की वजह से तीसरी लाइन पूरी तरह से कंपलीट नहीं हो पाई है। हालांकि सुरक्षा आयुक्त से स्वीकृति पत्र जारी होने के बाद इस पर आवागमन चालू हो पाएगा। दमोह स्टेशन मास्टर मुकेश जैन ने बताया कि असलाना से दमोह के बीच में रेल संरक्षा आयुक्त ने 120 किमी की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ाई। इसमें कहीं पर कोई खामी नहीं मिली, लेकिन सुनार नदी पर पुल न बनने की वजह से कुछ समय लग सकता है। इसी तरह की स्थिति घटेरा के पास व्यारमा नदी पर पुल न बनने की समस्या है। यहां पर भी काम चल रहा है। जल्द ही पूरा होने के बाद रेलवे ट्रैक फ्री हो जाएगा। बता दें तीसरी रेल लाइन विस्तारीकरण का यह बहुत बड़ा काम है इससे जहां रेल सुविधाओं में वृद्धि होगी। इसके साथ ही छोटे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। पिछले दिनों मलैया मिल फाटक से असलाना स्टेशन तक तीसरी रेल लाइन जोड़ने के लिए 52 यात्री ट्रेनों को बंद करना पड़ा था। अब जबकि तीसरी लाइन का काम पूरा हो गया है तो इस ट्रेक पर ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी और यात्रियों को एक ही समय पर दो यात्री ट्रेनें उपलब्ध रहेंगी।

संजय राउत पर भोपाल क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज, लाड़ली बहना योजना पर दिया था बयान

 भोपाल राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने संबंधी अपराध दर्ज किया है। इस मामले की शिकायत जिला उपाध्याक्ष भाजपा महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने की थी। सुषमा चौहान ने शिकायत में बताया कि एक्स पर एक वीडियो शिवसेना नेता संजय राउत का पोस्ट किया गया है। साथ ही राउत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी प्रसारित किया। इसमें मध्यप्रदेश शासन की लाड़ली बहना योजना के संबंध में जानबूझकर भ्रम फैलाने के लिए बोला गया है। राउत ने कहा है कि मध्यप्रदेश एक ऐसा राज्य है, वहां लाड़ली बहना योजना चलाई और वह बंद हो गई है तो महाराष्ट्र में भी बंद हो जाएगी। इस तरीके की झूठी अफवाह फैलाकर संजय राउत बहनों में लोकप्रिय लाड़ली बहना योजना के प्रति झूठी अफवाह उड़ा रहे हैं। संजय राउत ने अपने राजनैतिक लाभ के लिए मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव की छवि धूमिल हो। इस शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच ने संजय राउत के खिलाफ भ्रम फैलाने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। शिवसेना नेता राउत के बयान पर सीएम ने दिया बड़ा बयान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब से हमने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। लगातार हर महीने, निश्चित समय पर बहनों को पैसे देने का काम किया है। हमने हमारी 500 साल पूर्व की सम्राज्ञी वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती के अवसर पर एक साथ प्रदेश की हितग्राही लाड़ली के खातों में राशि डाली है। कोई ऐसा महीना नहीं जा रहा है, जिसमें यह राशि नहीं डाली गई है, लेकिन हार के डर से शिवसेना (यूबीटी) के लोग महाराष्ट्र के चुनाव में मतदाताओं को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

महाकाल लोक परिसर में उर्दू की किताब बैग में लेकर घूम रही थी महिला, बैग से निकले कई आधार कार्ड

उज्जैन  महाकाल लोक में तैनात सुरक्षा एजेंसी के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह एक संदिग्ध महिला को पकड़ा है। महिला को जब पकड़ने की कोशिश की गई, तब वह भागने का प्रयास करने लगी। सुरक्षा एजेंसी ने उसे महाकाल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं, महिला की तलाशी ली गई तो उसके झोले से उर्दू में लिखे कुछ दस्तावेज और 5 आधार कार्ड बरामद हुए हैं। आधार कार्ड में अलग-अलग नाम महिला के पास जो आधार कार्ड मिले हैं, उस पर मुस्लिमों के नाम हैं। सभी पर अलग-अलग नाम दर्ज हैं। इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि सुरक्षा गार्डों ने एक संदिग्ध महिला को पकड़कर महाकाल थाना पुलिस के सुपुर्द किया है। महिला से अभी पूछताछ की जा रही रही है। मंजू परमार बता रही है नाम महाकाल लोक से पकड़ी गई महिला अपना नाम मंजू परमार बता रही है। झोले से जो आधार कार्ड मिला है, उसमें उसका नाम रुखसार लिखा है। वहीं, मंजू परमार के नाम से जो आधार कार्ड मिला है, उससे महिला के चेहरे का मिलान नहीं हो रहा है। बताया जा रहा है कि झोले से कुल पांच आधार कार्ड मिले हैं, सबकी जांच की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों लश्कर ए तैयबा ने बीकानेर हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन प्रभारी को पत्र लिखकर महाकालेश्वर मंदिर को उड़ाने की धमकी दी थी। उसी के बाद से यह चर्चा जोरों पर थी कि यहां कोई संदिग्ध व्यक्ति हमला कर सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जवान सतर्क हैं। साथ ही महाकाल मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड भी चारों ओर पैनी नजर रखे हुए हैं।

जिला बदर आदतन अपराधी संतोष पटेल कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

अनूपपुर            पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शान्ति पूर्ण मनाये जाने हेतु लगातार असामाजिक तत्वो एवं आदतन अपराधियो की चेकिंग कर सख्त कार्यवाही की जा रही है।  बुधवार की रात्रि आदतन अपराधियो की चेकिंग के दौरान टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन, प्रधान आरक्षक शेख रसीद एवं महेन्द्र राठौर के द्वारा जिला बदर आदतन आरोपी संतोष पटेल पिता रामकुमार पटेल उम्र करीब 30 साल निवासी वार्ड न. 09 अनूपपुर को शंकर मंदिर तिराहा के पास जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर बिना अनुमति नगर में घूमते पाये जाने पर पकड़ा जाकर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 446/24 धारा 223 बी.एन.एस. एवं धारा 14  म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध किया जाकर गिरफ्तार किया गया है।              उल्लेखनीय है कि जिला बदर आरोपी संतोष पटेल निवासी अनूपपुर के विरूद्ध बलात्कार, महिला से अश्लील छेड़खानी, मारपीट, अड़ीबाजी, वसूली एवं आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण  थाना कोतवाली अनूपपुर में  दर्ज है एवं माननीय न्यायालय में विचाराधीन है जो माननीय  न्यायालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला अनूपपुर द्वारा प्रकरण क्र. 30/ जिला बदर /2022 में दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को संतोष पटेल निवासी अनूपपुर को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1 धारा – 5 की कंडिका (क), (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत जिला अनूपपुर की चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा से लगे हुए म.प्र. राज्य के जिला शहडोल, उमरिया एवं डिण्डौरी चुतर्दिक राजस्व सीमाओ से एक वर्ष के कालावधि के लिए निष्कासित करने का आदेश जारी किया गया है। जो उक्त आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर आरोपी संतोष पटेल को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद

अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ भारतीय किसान संघ हुआ लामबंद जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन डिंडोरी शहपुरा किसानों के हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करवाने के लिए शासन-प्रशासन तक आवाज बनने का कार्य भारतीय किसान संघ डिंडोरी करती है । इन दिनों शक्ति की उपासना में सभी लोग लगे हुए है, वहीं विघुत विभाग शहपुरा भी अघोषित बिजली करने में लगी है । यहा तक की ग्रामीण क्षेत्रों मे 10 घंटे तक लगातार बिज़ली बंद होने से ग्रामीण किसान परेशान होते है  l विद्युत विभाग के आला अधिकारियों को विजली व्यवस्था को लेकर चिंता भी नहीं है जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठानी पड रही है । बिजली विभाग के इस मनमानी रवैये के विरोध में भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के नाम तहसीलदार शहपुरा को ज्ञापन सौंपा गया है । वहीं दूसरी ओर बजाग तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीगहन में 1 वर्ष से ट्रांसफार्मर खराब है, ग्राम खारीडीह में 6 माह से ट्रांसफार्मर खराब है तथा करंजिया उप तहसील में राजस्व प्रकरण लंबित है इन समस्याओं के जल्द निराकरण करवाए जाने के लिए बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव ने नायब तहसीलदार करंजिया को ज्ञापन सौंपा  है । ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, तहसील कार्यालय मंत्री संत कुमार सहित किसान बंधु उपस्थित रहे

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet