LATEST NEWS

भारत की ट्रेन ईरान में दौड़ेगी, रूस से अफगानिस्‍तान तक रास्‍ता होगा साफ, एशियाई और यूरेशियाई देशों को व्‍यापार का मुख्‍य रास्‍ता मुहैया कराएगा

तेहरान भारत और ईरान चाबहार बंदरगाह से जहेदान शहर के बीच नए रेल मार्ग को तेजी से बनाने की योजना बना रहे हैं। इस रेलमार्ग से रणनीतिक रूप से महत्‍वपूर्ण ईरानी बंदरगाह चाबहार अंतरराष्‍ट्रीय उत्‍तर-दक्षिण ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (INSTC) के लिए प्रवेश द्वार बन जाएगा। यह कॉरिडोर मध्‍य एशियाई और यूरेशियाई देशों को व्‍यापार का मुख्‍य रास्‍ता मुहैया कराएगा जो कैस्पियन सागर के पूर्वी तरफ स्थित हैं। इसमें रूस भी शामिल हैं जो अभी पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए इस मार्ग से भारत संग व्‍यापार करने लगा है। इस कॉरिडोर के बनने से अफगानिस्‍तान का भी अरब महासागर से सीधा संपर्क हो जाएगा और उसकी पाकिस्‍तान के कराची पोर्ट पर से निर्भरता खत्‍म हो जाएगी। भारत और ईरान के अधिकारियों ने कहा है कि नए रेल मार्ग को बनाने के लिए काम तब तेज किया जा रहा है जब चाबहार पोर्ट पर काम शुरू हो गया है। इससे भारत के लिए सामानों को भेजा जाना शुरू हो गया है। इस साल माना जा रहा है कि यह पोर्ट कई मिलियन टन कार्गो को हैंडल करेगा। साल के पहले दो महीने में ही चाबहार पोर्ट से कई टन सामान का आवागमन हुआ है। इन अधिकारियों ने कहा कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम भूराजनीतिक स्‍थान पर स्थित होने की वजह से चाबहार पोर्ट INSTC कॉरिडोर का प्रवेश द्वार बन सकता है। अभी यह ईरानी पोर्ट रोड के जरिए देश के बाकी हिस्‍सों से जुड़ा हुआ है। तालिबान भी कर रहा चाबहार पोर्ट में निवेश अधिकारियों ने कहा कि चाबहार और जाहेदान को जोड़ने के लिए वर्तमान रेलवे नेटवर्क की ईरान समीक्षा कर रहे हैं। चूंकि चाबहार पोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ रहा है, ऐसे में रेल और रोड से उसकी कनेक्‍ट‍िविटी बहुत जरूरी है ताकि सामान आसानी से और तेजी से एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाएं। इसी वजह से इसे आगे बढ़ाने पर बात चल रही है। यह पूरी चाबहार- जाहेदान रेलवे लाइन 700 किमी लंबी होगी। भारतीय रेलवे के IRCON और ईरान रेलवे कंस्‍ट्रक्‍शन के बीच साल 2016 में समझौता होने के बाद भी इस रेल लाइन को लेकर कोई काम आगे नहीं बढ़ पाया है। भारत ने चाबहार पोर्ट के विकास में करोड़ों डॉलर का निवेश किया है। भारत ने हाल ही में वहां पर क्रेन भी लगाई हैं ताकि कंटेनर को आसानी से उतारा और चढ़ाया जा सके। चीन और पाकिस्‍तान के ग्‍वादर पोर्ट को टक्‍कर देने के लिए भारत चाबहार को आगे बढ़ा रहा है। इससे भारत का सीधे अफगानिस्‍तान और रूस तक संपर्क हो गया है। भारत के बाद तालिबान सरकार ने भी ऐलान किया है कि वह चाबहार पोर्ट के पास निवेश करने जा रही है। इस रेलवे लाइन के बनने पर सामानों को तेजी से पहुंचाया जा सकेगा।

पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रस्तावित 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाले रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे

सासाराम (रोहतास) रोहतास व कैमूर जिले से होकर गुजर रही ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से रेलगाड़ी दौड़ेगी। मिशन रफ्तार के तहत इस खंड पर भी ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए काम हो रहा है। कार्य पूरा हो जाने पर ट्रेनों की रफ्तार 130 से बढ़ाकर 160 किलोमीटर प्रतिघंटा तक कर दिया जाएगा। पूर्व मध्य रेल द्वारा प्रस्तावित 160 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति वाले रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा बाड़ लगाए जा रहे हैं। इसके तहत बिहार, झारखंड एवं उत्तर प्रदेश राज्य में पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार के लगभग 412 किलोमीटर लंबे ग्रैंड कॉर्ड रेलवे ट्रैक को कवर किया जाएगा। प्रधानखंटा से डीडीयू तक 231 किमी फेंसिंग का काम पूरा प्रधानखंटा से धनबाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन गोमो, कोडरमा, गया, सोननगर होते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक 412 किलोमीटर रेलखंड में से 231 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की फेंसिंग का कार्य पूरा हो चुका है। डीडीयू रेल डिवीजन के डीआरएम राजेश गुप्ता के मुताबिक, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 200 किलोमीटर में से 110 किलोमीटर रेलवे ट्रैक फेंसिंग का कार्य प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंटेड स्लैब लगाकर पूरा किया जा चुका है। शेष 90 किलोमीटर का कार्य क्रैस बैरियर लगाकर शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा। इसी तरह धनबाद मंडल में 175 किलोमीटर ग्रैंड कॉर्ड रेलखंड में से 25 किलोमीटर लंबे घाट सेक्शन छोड़कर शेष 150 किलोमीटर रेलवे ट्रैक की फेसिंग कार्य किया गया है। इनमें से अब तक 121 किलोमीटर का कार्य प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंटेड स्लैब लगाकर पूरा हो चुका है। बाकी बचे 29 किलोमीटर का कार्य क्रैस बैरियर लगाकर अगस्त, 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। फेंसिंग कार्य पूरा होने के बाद आवागमन होगा सुगम प्रबंधक ने कहा कि प्री-फैब्रिकेटेड सीमेंट के ढलाई किया हुआ स्लैब को दो पिलरों के मध्य स्थापित कर दिया जाता है तथा क्रैस बैरियर स्टील के दो पिलों के मध्य एक सीमित ऊंचाई के अंतराल पर दो स्टील प्लेटों को लगाया जाता है। बहुप्रतीक्षित ट्रैक फेंसिंग के कई फायदे हैं। उन्होंने कहा कि फेंसिंग कार्य पूरा हो जाने के बाद रेलखंड पर गाड़ियों का आवागमन और सुगम हो जाएगा। इससे ट्रेनों का समय पालन बनाए रखने में मदद मिलने के साथ अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन भी हो सकेगा। साथ ही जहां ट्रेनों का निर्बाध परिचालन होगा, वहीं लोगों द्वारा रेलवे ट्रैकों का अतिक्रमण या अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैकों से गुजरने पर होने वाली घटनाओं पर भी रोक लगेगी।

क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार, पर्यटन को बढ़ावा देने नागरिक विमानन नीति 2024 को मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी: कर्नल राठौड़

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक में प्रदेश में विमानन क्षेत्र में आधारभूत ढांचे के विकास, बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दृष्टि से नियमों में संशोधन और गांधी दर्शन संग्रहालय के संचालन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र बैरवा, उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए मंत्रिमंडल में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। तीन महाविद्यालयों का नामकरण उप मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचन्द्र बैरवा ने बताया कि दानदाताओं को सम्मानित करने एवं प्रोत्साहन करने के उद्देश्य से चूरू जिले के राजकीय महाविद्यालय, साहवा का नामकरण श्रीमती मोहनी देवी चाचान राजकीय महाविद्यालय, साहवा, बाड़मेर जिले के राजकीय महाविद्यालय, धोरीमन्ना का नामकरण शांति देवी उदयराज गांधी राजकीय महाविद्यालय, धौरीमन्ना एवं बीकानेर जिले के राजकीय कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ का नामकरण राजकीय सदू देवी पारख कन्या महाविद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ करने की स्वीकृति मंत्रिमंडल द्वारा प्रदान की गई। अक्षय ऊर्जा नीति, 2023 के प्रावधानों में संशोधन उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में अक्षय ऊर्जा नीति, 2023 एवं राजस्थान भू-राजस्व (अक्षय ऊर्जा पर आधारित विद्युत संयत्रों की स्थापना हेतु राजकीय भूमि का आवंटन) नियम, 2007 के प्रावधानों में संशोधन किये जाने संबंधी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। उन्होंने बताया कि राजस्थान को बिजली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य सरकार की ओर से विद्युत क्षेत्र में करीब सवा दो लाख करोड़ रुपए के एमओयू किए जा चुके हैं। अब इन संशोधनों से प्रदेश में बिजली क्षेत्र में 2 लाख करोड़ के नए निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में उपलब्ध सौर विकिरण का समुचित उपयोग करने हेतु आवंटन नियमों में प्रासंगिक बदलाव किया गया है जिससे सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि आवंटन डीएलसी दर के 7.5 प्रतिशत पर किया जा सकेगा। साथ ही, अब 2 हैक्टेयर भूमि पर एक मेगावाट की दर से सौर ऊर्जा उत्पादन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इससे राजस्व अर्जन में बढ़ोतरी के साथ निवेश व रोजगार के नवीन अवसर सृजित होंगे। साथ ही, अक्षय ऊर्जा से उत्पादित विद्युत का अधिकांश भाग राज्य को प्राप्त हो सकेगा। नागरिक विमानन नीति 2024 को मंजूरी कर्नल राठौड़ ने बताया कि प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नागरिक विमानन नीति 2024 को मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान की है। उन्होंने बताया कि यह नीति विमानन प्रशिक्षण सुविधाओं, विमानन रखरखाव सेवाओं को बढ़ाने और एयरोस्पेस गतिविधियों को विकसित करने पर केन्द्रित है। इसके अंतर्गत किशनगढ़, झालावाड़ और भीलवाड़ा में फ्लाइंग स्कूल खोले जाएंगे और कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जयपुर में एयरोसिटी बनाई जाएगी जिसमें होटल, रेस्त्रां सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। प्रदेश के विभिन्न हवाई अड्डों पर कार्गाे सुविधा प्रारम्भ की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस नीति के तहत प्रदेश की पुरानी हवाई पट्टियों को मरम्मत कर पुनः उड़ान योग्य बनाया जाएगा। गांधी वाटिका अधिनियम को समाप्त करने के लिए आएगा विधेयक संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि गांधी वाटिका न्यास, जयपुर अधिनियम-2023 को समाप्त करने के लिए विधानसभा में विधेयक लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2023 में लाए गए अधिनियम की विभिन्न धाराओं में उपाध्यक्ष को असीमित वित्तीय शक्तियां दी गई थी। न्यास से संबंधित किसी भी प्रकार की स्थावर सम्पत्ति का विक्रय, बंधक या निपटान करने का अधिकार उपाध्यक्ष को दिया गया था। मनोनीत उपाध्यक्ष को हटाने के संबंध में किसी भी प्रकार का प्रावधान भी उक्त अधिनियम में नहीं किया गया था। ये प्रावधान राज्य हित में नहीं हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गांधी दर्शन संग्रहालय का संचालन किया जाता रहेगा। उन्होंने बताया कि राज्य में अन्य विभागों के अधीन संचालित संग्रहालयों का संचालन संबंधित विभाग द्वारा ही किया जा रहा है, ऐसी स्थिति में गांधी दर्शन संग्रहालय के संचालन एवं प्रशासनिक क्रियान्वयन हेतु गांधी वाटिका न्यास की आवश्यकता नहीं है।

पाकिस्तान में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया

इस्लामाबाद पाकिस्तान में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत में सुरक्षाबलों ने दो अलग-अलग अभियानों में नौ आतंकवादियों को मार गिराया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि सुरक्षाबलों ने खैबर और लक्की मरवत जिलों में खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने पहले ऑपरेशन के दौरान खैबर जिले के तिराह क्षेत्र में दो आतंकवादी कमांडरों समेत सात आतंकियों को ढेर किया। आईएसपीआर के अनुसार, अभियान के दौरान हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। मारे गए सभी आतंकवादी वांछित थे। वहीं लक्की मरवत जिले में एक अलग अभियान में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया। क्षेत्र में मौजूद अन्य आतंकवादियों को खत्म करने के लिए सेना का अभियान जारी है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं, देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने हिंदुओं को हिंसा से जोड़ने वाले राहुल गांधी के बयान पर कहा कि आज गंभीर साजिश हो रही है। यह कहा गया कि हिंदू हिंसक होते हैं। यह आपका चरित्र है और आपकी सोच है। इस देश के हिंदुओं के साथ ऐसे कारनामे हो रहे हैं। यह देश सहनशील है तो इसकी वजह हिंदू हैं। कुछ दिन पहले हिंदुओं में जो शक्ति की कल्पना है, उसके विनाश की घोषणा की गई थी। पूरा बंगाल शक्ति की उपासना करता है। पूरा देश आस्था रखता है और आप उस शक्ति के विनाश की बात करते हो। इन लोगों ने हिंदू आतंकवाद शब्द गढ़ने की कोशिश की थी। इनके साथी हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया जैसे शब्दों से कर चुके हैं। ये लोग गालियां दे रहे हैं। यह देश कभी माफ नहीं करेगा। हम बचपन से सीखते हैं और देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईश्वर का हर रूप दर्शन के लिए होता है। उसका स्वरूप निजी स्वार्थ साधने के लिए प्रदर्शन करने को नहीं होता। निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए ईश्वर के रूपों का इस तरह से प्रदर्शन हो रहा है। इसे देश कैसे माफ कर सकता है।  

झील में मरी मिलीं ’10 हजार किलो’ मछलियां, करीब 1 करोड़ का नुकसान

Administration stopped Congress' Kisan Nyay Yatra from entering Indore

तेलंगाना तेलंगाना के पतनचेरु में चितकुल झील में 10 हजार किलो मछलिया मृत पाई गई हैं। झील के किनारे मृत मछलियों का ढेर लग गया। बताया जा रहा है कि झील में लगभग 10 टन मछलियां मर गई हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनियों द्वारा छोड़े गए रासायनिक प्रदूषण के कारण हैदराबाद के निकट चितकुल झील में हजारों मरी हुई मछलियां तैर रही हैं। 1 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान मृत पाई गई मछलियों का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हजारों की संख्या में मछलियां दिख रही हैं। घटना सूचना मिलने पर फिशरीज यानी मत्स्य विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। मछलियों की मौत के कारण की जांच के लिए सैंपल जुटाए गए हैं। अधिकारियों का मानना है कि मछलियों के मरने से करीब 1 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि 2023 में पिछले दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान, मत्स्य पालन विभाग ने झील में 1.5 लाख मछलियां छोड़ी थीं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने तालाब का दौरा किया और पाया कि तालाब के पानी में घुलनशील यानी सोल्यूबल ऑक्सीजन का स्तर सामान्य से नीचे था, जिसके कारण मछलियों की मौत हो गई, लेकिन असली वजह लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगी। चितकुल गांव में 100 से ज्यादा मछली पकड़ने वाले परिवार अपनी आजीविका के लिए इस तालाब पर निर्भर हैं।

आम तौर पर 8 जुलाई को मॉनसून पूरे देश को कवर करता, लेकिन समय से 6 दिन पहले ही पूरे देश को तर कर रहा मॉनसून

नई दिल्ली भीषण गर्मी के बाद अब मॉनसून पूरे देश को तर कर रहा है। इस बार बीच में मॉनसून भले ही थोड़े दिनों के लिए ठिठक गया था लेकिन जब रफ्तार पकड़ी तो सामान्य समय से 6 दिन पहले ही पूरे भारत को कवर कर लिया। मौसम विभाग के मुताबिक साउथवेस्ट मॉनसून पूरे देश में पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिन तक उत्तर-पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होगी। IMD ने बताया, मॉनसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब की तरफ बढ़ गया है। 2 जुलाई से इन राज्यों में भी बारिश शुरू हो जाएगी। आम तौर पर 8 जुलाई को मॉनसून पूरे देश को कवर करता है। हालांकि इस बार छह दिन पहले ही यह देश के कोने-कोने में पहुंच गया है। वहीं मॉनसून ट्रफ इस समय फिरोजपुर, रोहतक, हरदोई, बलिया, बालुरघाट, कैलाशहर और पूर्व में मणिपुर तक फैली हुई है। बीच में रुक गया था मॉनसून 11 जून के बाद मॉनसून ठिठक गया था। यह 9 दिनों तक महाराष्ट्र में ही रुका रहा और आगे बढ़ने का नाम नहीं ले रहा था। हालांकि 25 जून के बाद एक बार फिर मॉनसूनी हवाओं ने रफ्तार पकड़ी। अब मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है और कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। इसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात और पूर्वोत्तर के राज्य शामिल हैं। वहीं दक्षिणपूर्वी पाकिस्तान के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज्फ्फराबाद में चार और 6 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा 2 जुलाई से 6 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान में तीन जुलाई को तेज बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन तक भारी बारिश का अनुमान है। 6 जुलाई तक उत्तराखंड में भी मूसलाधार वर्षा का अनुमान है। पश्चिमी उत्तर  प्रदेश में 6 जुलाई तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अ लावा 5 और 6 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उपहिमालयी इलाके में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 5 और 6 जुलाई को 20 सेमी तक बारिश हो सकती है। कोंकण गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 6 जुलाई तक बारिश होगी।  

देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं : डी वाई चंद्रचूड़

नई दिल्ली देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा है कि कोई भी जज संप्रभु शक्ति नहीं हैं बल्कि वे संविधान के अधीन वादियों के सेवक हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ ने ये भी कहा कि देश की अदालतें संविधान के अधीन हैं और उसके तहत ही देशवासियों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अदालतें और जज सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं। सीजेआई ने कहा कि न्यायालय को संविधान के अलावा किसी और की सेवा नहीं करनी चाहिए, सिवाय फरियादियों के जो उनके पास न्याय के लिए आते हैं। उन्होंने कहा, हमारी अदालतें केवल संप्रभु सत्ता नहीं हैं, बल्कि अनिवार्य रूप से सार्वजनिक सेवा प्रदाता हैं।” सीजेआई दिल्ली के कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी में अतिरिक्त अदालत भवनों के निर्माण के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन दिल्ली हाई कोर्ट ने किया था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने कड़कड़डूमा अदालत में हुए एक समारोह में अदालत परिसरों के निर्माण के लिए नींव भी रखीं। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपने संबोधन में CJI चंद्रचूड़ ने यह भी बताया कि कैसे सार्वजनिक भवन विकलांग व्यक्तियों के लिए सुलभ होने चाहिए। इस संबंध में, उन्होंने मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग की नई दिल्ली यात्रा से संबंधित एक कहानी भी सुनाई। सीजेआई चंद्रचूड़ ने बताया कि वैज्ञानिक राष्ट्रीय राजधानी में ऐतिहासिक स्मारकों का दौरा करने के इच्छुक थे। दिल्ली की कानून मंत्री आतिशी ने इस मौके पर कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में न्याय प्रदान करने के वादों को पूरा करने तथा न्यायपालिका के लिए हरसंभव सहयोग मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कड़कड़डूमा, शास्त्री पार्क और रोहिणी सेक्टर-26 में तीन अदालत परिसरों के शिलान्यास समारोह में उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले दशक में अदालतों के लिए बजटीय आवंटन चार गुना तक बढ़ाया है। आतिशी ने कहा कि 2014-15 में यह 760 करोड़ रुपये था और पिछले कुछ वर्षों में इसमें लगातार वृद्धि हुई है जिससे यह 2024-25 में चार गुना से ज्यादा बढ़कर करीब 3,000 करोड़ रुपये हो गया है। आतिशी ने कहा कि नयी अदालत इमारतें संविधान में विश्वास और न्याय के लिए उम्मीद दर्शाएंगी। उन्होंने कहा कि यह पूरी परियोजना 1,100 करोड़ रुपये की है। मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार के कार्यकाल में न्यायिक बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है जिसमें 2019 में राउज एवेन्यू में 60 अदालत कक्षों का उद्घाटन, साकेत, तीस हजारी और कड़कड़डूमा अदालतों में 144 अदालत कक्ष बनाना तथा दिल्ली उच्च न्यायालय में एक नए ब्लॉक का निर्माण शामिल है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने कहा कि तीनों अदालत परिसर हरित भवन होंगे जिसमें वर्षा जल संचयन और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं होंगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यायिक प्रणाली को मजबूत करना आवश्यक है।  

मारपीट की शिकार पीड़िता ने कहा- मुझे नंगा करके पीटा गया, राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया

Those who speak against Rahul Gandhi should be arrested immediately by filing FIR

कोलकाता पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में मारपीट की शिकार पीड़िता ने राज्य पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और न ही उनकी पुलिस पर भरोसा है। अपनी आपबीती सुनाते हुए भाजपा मारपीट की शिकार भाजपा नेता ने कहा कि उन्हें नंगा कर पीटा गया। मंगलवार को राज्यपाल से मुलाकात के बाद उन्होंने ये बयान दिया। शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस संबंध में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। हालांकि इससे पहले तृणमूल (TMC) नेताओं ने अल्पसंख्यक नेता पर हमले के संबंध में भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया था और दावा किया था कि यह पारिवारिक विवाद का नतीजा है। अब पीड़िता का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, “टीएमसी के लोगों ने मुझे पीटा। मुझे नंगा करके पीटा गया। मुझे ममता बनर्जी और पुलिस पर भरोसा नहीं है। मैं भाजपा से जुड़ी हुई हूं।” राज्यपाल से मुलाकात के बाद जब उनसे पूछा गया कि उन्हें न्याय मिलने का कितना भरोसा है, तो उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है।” पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस को पहले उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा में कोड़े मारने की घटना के पीड़ितों से मिलने जाना था, लेकिन मंगलवार सुबह उन्होंने कूचबिहार में पीड़ितों से मुलाकात की। बोस सुबह नई दिल्ली से बागडोगरा पहुंचे और सीधे कूचबिहार चले गए, जहां पीड़ित उनका इंतजार कर रहे थे। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, “राज्यपाल ने कूचबिहार सर्किट हाउस में पीड़ितों से बातचीत की और उनसे जानकारी जुटाई।”  अधिकारी ने कहा, “चूंकि पीड़ितों ने कूचबिहार में उनसे मिलने की इच्छा जताई है और वे पहले ही यहां पहुंच चुके हैं, इसलिए राज्यपाल उनसे यहीं मिले।” बोस ने सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से एक जोड़े की पिटाई के मामले में रिपोर्ट मांगी थी। कूचबिहार जिले के माथाभांगा के घोक्साडांगा पुलिस स्टेशन में महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 25 जून को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की कुछ महिला कार्यकर्ताओं ने उसे घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें निर्वस्त्र कर पीटा गया और करीब एक किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। कूचबिहार जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “10 आरोपियों में से सात को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी तीन की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।”  

मौसम विभाग ने बताया- जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान, जून की होगी भरपाई

नई दिल्ली मौसम विभाग ने भारतीय किसानों के लिए एक अच्छी खबर दी है। इसके मुताबिक अगले तीन महीनों में जमकर बरसात होने वाली है। जुलाई के साथ-साथ अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश होने का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक जुलाई की औसत बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है। गौरतलब है कि मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट आई है। इसमें बताया गया है कि जून महीने में औसत से कम बारिश हुई है। आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में जून के महीने में 33 प्रतिशत कम बारिश हुई। उन्होंने बताया कि जून के अंत में सिर्फ एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना। आम तौर पर महीने में तीन कम दबाव वाले क्षेत्र बनते हैं। मौसम परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण कम दबाव वाले क्षेत्र नहीं बन सके। अगस्त-सितंबर का ला नीना कनेक्शन धनंजय महापात्र ने कहा कि हम जुलाई में मानसून के दौरान अच्छी बारिश की उम्मीद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लंबी अवधि के औसत (एलपीए) 28.04 सेमी से 106 प्रतिशत अधिक रह सकती है। जून में कम बारिश की खबर के बाद जुलाई, अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश की खबर किसानों को खुशखबरी देने वाली हो सकती है। अगस्त और सितंबर में अच्छी बारिश की वजह बनेगा ला नीना। मौसम वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि ला नीना के चलते इन दोनों महीनों में खूब बारिश होगी। विशेषज्ञ बताते हैं कि अल नीनो और ला नीनो नाम के दो वेदर कंडीशंस बनती हैं। जहां अल नीनो के दौरान मॉनसून कमजोर पड़ जाता है और बारिश कम होती है। वहीं, ला नीना के दौरान खूब बारिश होती है। जून की होगी भरपाई जून में उम्मीद से कम बारिश होने के चलते किसानों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में जुलाई में होने वाली अच्छी बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी की ग्रोथ के लिए यह बारिश काफी जरूरी है। इससे चावल, कॉटन, सोयाबीन और गन्ने की फसल को काफी फायदा मिलेगा। मॉनसून अभी तक देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंच चुका है। आईएमडी चीफ ने बताया कि बहुत जल्द ही यह राजस्थान, हरियाणा और पंजाब तक भी पहुंच जाएगा। गौरतलब है कि भारत में जून में सामान्य से 11 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। महापात्र ने जून में सामान्य से कम वर्षा के लिए मौसम प्रणालियों की कमी के कारण देश के उत्तरी और पूर्वी भागों में मानसून की धीमी प्रगति को जिम्मेदार ठहराया।  

पंजाब सरकार ने लोकसभा स्पीकर को भेजा आवेदन- अमृतपाल को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए परोल मिलनी चाहिए

नई दिल्ली पंजाब सरकार ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखकर कहा है कि  खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने के लिए परोल मिलनी चाहिए। बता दें कि यूएपीए के तहत गुवाहाटी की जेल में बंद अमृतपाल ने इस बार खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता है। पूर्व सांसद और अमृतपाल के प्रवक्ता राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि अमृतसर जिला मैजिस्ट्रेट के सामने अमृतपाल की परोल के लिए याचिका फाइल की है। खालसा ने कहा, मैजिस्ट्रेट ने इस याचिका को पंजाब के गृह सचिव के पास भेज दिया और इसके बाद इसे लोकसभा स्पीकर को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, एक चुने हुए सदस्य को 60 दिनों के भीतर सदस्य लेनी है। हालांकि अब तक लोकसभा ने कोई ऐक्शन नहीं लिया है। पंजाब से चुने गए कुल 13 में से 12 सांसद शपथ ले चुके हैं। वहीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला से सांसद इंजीनियर राशिद शपथ नहीं ले पाए थे। वह भी  गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत दर्ज एक मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। हालांकि अब एनआईए ने उनको शपथ ग्रहण के लिए परोल दिए जाने पर सहमति जता दी है। वहीं अमृतपाल के वकील के मुताबिक सिंह ने 11 जून को पंजाब सरकार को पत्र लिखकर सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए हिरासत से अस्थायी रिहाई की मांग की थी। ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख सिंह वर्तमान में रासुका के तहत अपने नौ सहयोगियों के साथ असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। अमृतपाल सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और 404430 वोट हासिल किए। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1,97,120 वोटों के अंतर से हराया। सिंह को एक महीने से अधिक लंबी तलाशी के बाद पिछले साल 23 अप्रैल को पंजाब के मोगा के रोडे गांव में गिरफ्तार किया गया था। खालिस्तान समर्थक सिंह 18 मार्च को जालंधर जिले में वाहन और हुलिया बदलकर पुलिस की गिरफ्त से भाग गए थे।    

UN की बैठक में तालिबान प्रतिनिधिमंडल को बड़ा झटका, तालिबान सरकार को मान्यता नहीं

दोहा अफगानिस्तान के साथ जुड़ाव बढ़ाने वाली संयुक्त राष्ट्र और तालिबान के बीच एक मीटिंग कतर में हुई। इसे लेकर संयुक्त राष्ट्र के एक अधिकारी ने साफ कह दिया है कि यह मीटिंग सरकार को मान्यता के रूप में तब्दील नहीं होती है। कतर की राजधानी दोहा में रविवार और सोमवार को पहली तालिबान प्रशासन के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र प्रायोजित बैठक में भाग लिया। इसमें लगभग दो दर्जन देशों के दूत मौजूद थे। तालिबान को पहली बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि फरवरी में दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए अस्वीकार्य शर्तें रखी गई थीं। तालिबान ने मांग की थी कि अफगान सिविल सोसायटी के लोगों को बातचीत से बाहर रखा जाए और तालिबान के साथ वैसा ही व्यवहार किया जाए, जैसा एक वैध देश के साथ होता है। दोहा में मीटिंग के दौरान अफगान महिलाओं के प्रतिनिधियों को हिस्सा लेने से बाहर रखा गया, जिससे तालिबान के लिए अपना दूत भेजने का रास्ता साफ हो गया। हालांकि आयोजकों ने जोर देकर कहा कि महिलाओं के अधिकारों की मांग उठाई जाएगी। तालिबान को मान्यता नहीं राजनीतिक और शांति निर्माण मामलों के लिए संयुक्त राष्ट्र अधिकारी रोजमेरी ए डिकार्लो ने सोमवार को कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगी कि इस बैठक और जुड़ाव की इस प्रक्रिया का मतलब सामान्यीकरण या मान्यता नहीं है।’ उन्होंने कहा मेरी आशा है कि पिछले दो दिनों में विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक आदान-प्रदान हमें कुछ समस्याओं के समाधान के करीब ले आया है, जिनका अफगान लोगों पर विनाशकारी प्रभाव पड़ रहा है। दोहा में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने कहा कि सभा के मौके पर उनके लिए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से मिलने का अवसर था। क्या बोला तालिबान उन्होंने कहा कि तालिबान का संदेश बैठक में भाग लेने वाले सभी देशों तक पहुंच गया। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान को निजी क्षेत्र और ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की जरूरत है। ज्यादातर देशों ने इन क्षेत्रों में सहयोग की इच्छा व्यक्त की है। 2021 में अमेरिका और नाटो की सेनाएं दो दशक के युद्ध के बाद अफगानिस्तान से वापस हो गई थीं। अगस्त 2021 में तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। लेकिन कोई भी देश आधिकारिक तौर पर तालिबान को मान्यता नहीं देता है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि महिला शिक्षा और रोजगार पर प्रतिबंध जारी रहने तक मान्यता व्यावहारिक रूप से असंभव है।

गिरफ्तारी और रिमांड को दी गई चुनौती पर सीबीआई से जवाब मांगा, मामले की अगली सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी

नई दिल्ली कथित शराब घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से गिरफ्तार करके तीन दिन तक रिमांड पर रखे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। आम आदमी पार्टी के प्रमुख की ओर से गिरफ्तारी और रिमांड को दी गई चुनौती पर सीबीआई से जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी। केजरीवाल की याचिका पर जस्टिस नीना बंसल कृष्णा की बेंच ने सुनवाई की। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एफआईआर 2022 में ही दर्ज की गई थी। उन्हें अप्रैल 2023 में समन किया गया था और 9 घंटे पूछताछ की गई। उसके बाद से कुछ नहीं किया गया और अब गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी मेमो में कुछ कारण बताए जाने की आवश्यकता होती है। सिंघवी से कोर्ट ने कहा कि आप गिरफ्तारी को रद्द करके उन्हें हिरासत से छोड़ने की मांग कर रहे हैं? सिंघवी ने इसका जवाब हां में दिया तो कोर्ट ने पूछा, ‘क्या आपने जमानत याचिका दायर की है?’ सिंघवी ने जवाब दिया कि अभी ऐसा नहीं किया है, लेकिन ऐसा करने जा रहे हैं। कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी करके अपना जवाब दाखिल करने को कहा। जज ने मामले को शनिवार को सूचीबद्ध करने को कहा। केजरीवाल को सीबीआई ने 26 जून को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। वह ईडी की ओर से दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग केस में न्यायिक हिरासत में थे। गिरफ्तारी के बाद निचली अदालत ने केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई रिमांड में भेज दिया था। रिमांड खत्म होने के बाद जांच एजेंसी ने केजरीवाल को दोबारा न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। केजरीवाल ने विशेष अदालत के 26 जून के आदेश को भी चुनौती दी है, जिसके तहत उन्हें तीन दिन के लिए सीबीआई की रिमांड पर भेजा गया था। उन्होंन आरोप लगाया कि सीबीआई ने गिरफ्तारी के लिए झूठा आधार बनाया। गिरफ्तारी के लिए कोई तर्क नहीं दिया गया। याचिका में कहा गया कि उनकी गिरफ्तारी कथित तौर पर 4 जून से पहले सीबीआई के कब्जे में मौजूद सामग्री के आधार पर की गई थी। पहले से उपलब्ध सामग्री के आधार पर गिरफ्तारी अवैध है, इसमें पुनर्मूल्यांकन शामिल है, जिसकी कानूनन अनुमति नहीं है।  

Agniveer के परिवार ने खोली राहुल गांधी के झूठ की पोल, बताया सरकार से 1.08 करोड़ रुपए की मदद मिली

नई दिल्ली अग्निवीर को लेकर लोकसभा में किया गया राहुल गांधी का दावा गलत साबित हुआ है। जान गंवाने वाले अग्निवीर के परिवार ने कहा है कि उन्हें सरकार से 1.08 करोड़ रुपए की मदद मिली थी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में कहा था कि अग्निवीर यूज एंड थ्रो लेबर हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि सीमा पर जान गंवाने वाले अग्निवीरों की सरकार सुधि नहीं ले रही है। उस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस बात का विरोध किया था और कहा था कि यह बात पूरी तरह से गलत है। बताया पूरा सच अग्निवीर अक्षय गावत के परिजन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में पिंपलगांव सराय में रहते हैं। अक्षय गावत सियाचिन में ड्यूटी करते हुए एक अक्टूबर 2023 को अपनी जान गंवा बैठे थे। सोमवार को रिपोटर्स से बात करते हुए अक्षय के पिता लक्ष्मण गावते ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि अक्षय की मौत पर परिवार को उसके इंश्योरेंस के 48 लाख रुपए मिले थे। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 50 लाख रुपए और प्रदेश सरकार की तरफ से 10 लाख रुपए मिले थे। इस दौरान उन्होंने अक्षय की बहन के लिए सरकारी नौकरी की भी मांग की। 14 जून 2022 को आई थी योजना गौरतलब है कि अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून, 2022 को की गई थी। इसमें 17 से 21 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का प्रावधान किया गया था, जिनमें से 25 प्रतिशत को आगे 15 और वर्षों के लिए बनाए रखने का प्रावधान है। सरकार ने बाद में ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया।

गौरक्षकों ने गौतस्कर समझकर दोनों का पीछा किया और पकड़ते ही टूट पड़े, बाद में चेक किया ट्रक तो नींबू देख भागे

When BJP leader threatened to remove his uniform, ASI got angry and tore his uniform.

जयपुर हरियाणा के दो नींबू व्यापारियों को राजस्थान में पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। स्वंभू गौरक्षकों ने गौतस्कर समझकर दोनों का पीछा किया और पकड़ते ही टूट पड़े। बर्बरता से दोनों को पीटने के बाद उन्होंने गाड़ी की तलाशी ली और तला चला कि इसमें सिर्फ नींबू भरा हुआ था। पुलिस कुछ आरोपियों को पकड़ चुकी है और अन्य की तलाश चल रही है। राजगढ़ सर्कल के डीएसपी प्रशांत किरण ने कहा, ‘घटना तब प्रकाश में आई जब इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर आया। इसके बाद सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पीड़ितों को हरियाणा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।’ पुलिस के मुताबिक दोनों पीड़ितों की पहचान सोनू बंसीराम (29) और सुंदर सिंह (35) के रूप में हुई जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं। दोनों कुछ दिन पहले राजस्थान आए थे। वे ट्रक भरे नींबू लेकर पंजाब के भटिंडा जा रहे थे। डीएसपी ने बताया, ‘शनिवार रात बारिश की वजह से जब उन्होंने अपने वाहन को रोका तो किसी ने स्थानीय कथित गौरक्षकों को सूचना दी कि ट्रक में पशु भरे हुए हैं जिन्हें हरियाणा ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर करीब 20 लोगों ने निजी वाहनों में हाईवे 52 पर उस ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। भीड़ को देखकर दोनों डर गए और गाड़ी लेकर भागने लगे। इससे आरोपियों का शक बढ़ गया।’   अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें लासेडी गांव के पास एक टोल प्लाजा के नजदीक पकड़ लिया। दोनों को ट्रक से निकाला और बिना वाहन की जांच किए उन्हें बर्बरात से पीटना शुरू कर दिया। डीएसपी ने कहा, ‘घंटों प्रताड़ित करने के बाद उनमें से एक ने ट्रक का पिछला हिस्सा खोला तो पाया कि उसमें नींबू भरा हुआ है।’ इसके बाद सभी वहां से भाग गए। अधिकारी ने बताया कि मारपीट में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। सोनू के हाथ और पैर में कई फ्रैक्चर हैं। सुंदर के हाथों और खोपड़ी में काफी चोट है। स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से दोनों को बेहतर इलाज के लिए हरियाणा के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा, ‘सोशल मीडिया पर रविवार रात वीडियो वायरल होने के बाद तुरंत ऐक्शन लिया गया और पीड़ितों से बात करके एफआईआर दर्ज की गई।’ किरण ने कहा कि 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 8 लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीन-चार और रडार पर हैं। पुलिस को शक है कि कुछ लोगों ने मौके पर रहकर उन्हें और उकसाया।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet