LATEST NEWS

कांग्रेस से आए नेताओं ने भी बिगाड़ा भाजपा जिलाध्यक्षों के चयन का समीकरण, अब फैसला दिल्ली से

District presidents of BJP in Madhya Pradesh भोपाल (District presidents of BJP in Madhya Pradesh)। मध्य प्रदेश में जिलाध्यक्षों के चयन का राजनीतिक समीकरण बिगाड़ने के पीछे भाजपा के दिग्गज नेता तो हैं हीं, कांग्रेस से आए नेताओं के कारण भी यह चुनाव प्रभावित हुआ है। ग्वालियर-चंबल में जिलाध्यक्ष के चयन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का हस्तक्षेप रहा है, तो सागर में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पारुल साहू की वजह से राजनीतिक समीकरण बिगड़े हैं। इंदौर में मंत्री तुलसी सिलावट और संजय शुक्ला का दबाव रहा, तो गुना, नीमच, मंदसौर भी यही हाल है। यहां यह सभी नेता कांग्रेस से भाजपा में आए हैं, जिन्हें मूल भाजपाई आज भी स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में मूल भाजपाई और आयातित नेताओं के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। संघ से प्रस्तावित नाम भी दरकिनार संघ ने जो नाम प्रस्तावित किए थे, उनको भी दरकिनार किया गया और दिग्गज नेताओं के दबाव में सूची तैयार कर ली गई। इन सब के बीच अब केंद्रीय नेतृत्व ने कमान अपने हाथ में ले ली है।दिल्ली में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन पर्व की केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दिल्ली में जिलाध्यक्षों के नामों पर विचार विमर्श किया।बताया जा रहा है कि नामों पर सहमति बन गई है। जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जा सकती है। हालांकि नामों सूची में बड़े शहरी जिले अभी रोके जाएंगे। जहां विवाद स्थिति नहीं है, उन जिलों के अध्यक्षों की ही घोषणा की जाएगी।इधर, यह भी बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया आगे न बढ़े, इस हिसाब से जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी। पहली सूची 35 से 40 नामों की आ सकती है। दो जनवरी से चल रहा है मंथन, फिर भी जिलाध्यक्ष नहीं चुन पाई भाजपादो जनवरी से लगातार जिलाध्यक्षों के नामों पर मंथन किया जा रहा है। पार्टी प्रदेश के 60 संगठनात्मक जिलों में से 35 से 40 जिलों के अध्यक्षों के नामों पांच जनवरी को घोषित करने वाली थी, लेकिन छह जनवरी को पुन: सूची पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, विष्णुदत्त शर्मा, हितानंद ने दो घंटे तक मंथन किया था और पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मंगलवार तक सूची जारी करने की बात कही जा रही थी। इन पांच दिनों में प्रदेश नेतृत्व ने बैठक कर सामाजिक और राजनीतिक समीकरण बैठाते हुए सूची तैयार की। लेकिन कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने से यह जारी नहीं हो सकी।

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने बताया अपना वेडिंग प्लान

मुंबई, एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद से ‘लाइगर’, ‘काली पीली’, ‘पति पत्नी और वो’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ जैसी फिल्मों में काम करने के साथ ही अपना अच्छा खासा एक फैन बेस तैयार किया। अनन्या की फिल्मों के साथ-साथ इस बात की भी चर्चा है कि वह किसे डेट कर रही हैं। ऐसी अफवाह थी कि अनन्या अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं। अब अनन्या ने अपनी शादी काे लेकर अपने प्लान का खुलासा किया है। अभिनेत्री अनन्या पांडे वॉकर ब्लैंको के साथ अफवाहों के कारण सुर्खियों में रहीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की डेटिंग की अफवाहें तब शुरू हुईं, जब दोनों को शादी समारोह में एक साथ देखा गया। अब एक साक्षात्कार में अनन्या ने खुलासा किया कि वह अगले पांच वर्षों में शादी करने की योजना बना रही है। अगले पांच वर्ष के लिए अपने निजी जीवन की योजनाओं के बारे में बात करते हुए अनन्या ने कहा कि, उम्मीद है कि पांच साल बाद मेरी शादी हो जाएगी, मैं एक खुशहाल घर में रहूंगी। तब हम बच्चों के लिए योजना बना रहे होंगे। अनन्या ने अपने करियर की महत्वाकांक्षाओं के बारे में बताया, मैं वास्तव में खुद को अपने गेम के शीर्ष पर देखती हूं। हमेशा प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अभी मैं काम करने और अपने काम में बेहतर होने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको रिलेशनशिप टॉकरिपोर्ट के मुताबिक, अनंत अंबानी की शादी में अनन्या ने वॉकर को अपने ‘पार्टनर’ के तौर पर पेश किया था। एक सूत्र के अनुसार, वह इसे छिपा नहीं रही थी। कई लोगों ने उन्हें रोमांटिक गानों पर डांस करते हुए देखा। हालांकि, उन्होंने ने अभी तक इन चर्चाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बताया गया है कि वॉकर ब्लैंको वर्तमान में जामनगर में अंबानी के वंतारा में काम करते हैं। वॉकर ब्लैंको अमेरिका के रहने वाले हैं। अनन्या के 26वें जन्मदिन पर वॉकर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल’ आप बहुत खास है, मैं तुमसे प्यार करता हूँ, एनी!।’ अनन्या जल्द ही लक्ष्य लालवानी के साथ ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आएंगी। अनन्या ने वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में दमदार अभिनय किया था। दिए इंटरव्यू में अनन्या की मां भावना पांडे ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, हमें बहुत गर्व है कि अनन्या की मेहनत को दर्शकों ने स्वीकार किया है।  

टाइगर श्रॉफ ने जिम में किया वर्कआउट, बोले ‘खोज जारी है’

मुंबई, एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ ने जिम में भारी वजन उठाया और कहा कि अभी और अधिक ताकत की खोज जारी है। सोशल मीडिया पर सक्रिय टाइगर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे अपने दोनों हाथों में 60 किलो के डंबल लेकर बेंच चेस्ट करते नजर आए। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अधिक शक्ति की खोज जारी है 60।” यह कोई पहली बार नहीं है, जब टाइगर ने अपने वर्कआउट वीडियो को प्रशंसकों संग साझा किया बल्कि वह अक्सर वर्कआउट के साथ ही मोटिवेशनल पोस्ट भी अपलोड करते रहते हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपने प्रशिक्षण के बारे में जानकारी साझा करते हुए एक बेहद प्रभावशाली किक का वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में अभिनेता अपने ट्रेनर पर पूरी ताकत के साथ किक मारते हुए हवा में उछलते नजर आए थे। अभिनेता अपनी फिल्मों में भी एक्शन के साथ कमाल के स्टंट करते नजर आते हैं। वीडियो के साथ अभिनेता ने लिखा, “आमतौर पर मुझे अपने किसी भी हुनर पर गर्व नहीं होता, लेकिन यह कुछ ऐसा है, जिसके बारे में मुझे आश्चर्य है कि मैंने इसे अभी तक क्यों नहीं देखा। भाईजान बच गए। सॉरी नदीम खिलाड़ी।” टाइगर श्रॉफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह वर्तमान में अपनी आगामी एक्शन ‘बागी 4’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में टाइगर के साथ संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज संधू मुख्य कलाकार के रूप में नजर आएंगे। ‘बागी 4’ का निर्देशन ए. हर्षा ने किया है, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर ने किया है। ‘बागी 4’ के साथ पूर्व मिस यूनिवर्स हरनाज संधू बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में लोकप्रिय पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा भी नजर आएंगी।  

13 जनवरी को फिल्म नागबंधम से ‘रुद्र’ के किरदार का होगा अनावरण

मुंबई,  अभिषेक नामा निर्देशित और थंडर स्टूडियो के सहयोग से बनी लक्ष्मी इरा और देवांश अभिनीत फिल्म नागबंधम से ‘रुद्र’ के किरदार का अनावरण 13 जनवरी को होगा। 13 जनवरी को रिलीज़ होने वाले एक रोमांचक नए वीडियो में नागबंधम से ‘रुद्र’ को पेश किया जाएगा।यह फिल्म रहस्य, पौराणिक कथाओं और रोमांच को एक साथ मिलाकर एक शानदार अनुभव का वादा करती है। पोस्टर एक दिलचस्प कहानी को दर्शाता है, जिसमें एक अकेला व्यक्ति एक विशाल, जटिल नक्काशीदार द्वार के सामने खड़ा है, जो एक रहस्यमयी सुनहरी रोशनी से जगमगा रहा है। यह आकर्षक छवि अंदर छिपे रहस्यों और प्राचीन खजानों का संकेत देती है। उत्साह को बढ़ाते हुए, पोस्टर में 13 जनवरी को रुद्र के परिचय की घोषणा की गई है, जो सिनेमाई परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण चरित्र का अनावरण है। किशोर अन्नापुरेड्डी निर्मित फिल्म नागबंधम का सह-निर्माण तारक सिनेमा ने किया है।यह फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज़ की जाएगी।  

जॉनी डेप के नाम पर जालसाजी, अभिनेता ने फैंस को चेताया

लॉस एंजिल्स  हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने प्रशंसकों को चेताया। उन्होंने बताया कि उनके नाम और फेक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट के नाम पर जालसाजी की जा रही है। जॉनी डेप ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “सभी को नए साल की शुभकामनाएं, दुख की बात है और मुझे पता चला है कि ऑनलाइन जालसाज मेरे प्रशंसकों और फॉलोअर्स को मेरे नाम का इस्तेमाल कर उन्हें निशाना बना रहे हैं। अपनी रणनीति के तहत, वे मेरे और मेरी टीम के सदस्यों के नाम पर कई भ्रामक सोशल मीडिया और ईमेल अकाउंट बना चुके हैं।“ अभिनेता ने अलर्ट करते हुए लिखा, “हम इन अवैध योजनाओं से निपटने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आज, एआई मेरे चेहरे और आवाज का भ्रम पैदा कर सकता है। जालसाज मेरे असली रूप और आवाज की तरह दिख सकते हैं। लेकिन, न तो मैं और न ही मेरी टीम आपसे पैसे या आपकी व्यक्तिगत जानकारी मांगेगी।“ फोटो-शेयरिंग ऐप पर अभिनेता के 28 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा, “मैं किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ईमेल के जरिए या चैट-बेस्ड प्लेटफॉर्म के जरिए प्रशंसकों से सीधे बातचीत नहीं करता।” अभिनेता ने आगे बताया, “मैं एक्स, स्नैपचैट या डिस्कॉर्ड या पर नहीं हूं। मैं पेड मीटिंग, फोन कॉल, क्लब मेंबरशिप या फैन कार्ड ऑफर नहीं करता। अगर आपसे कभी भी इन चीजों के लिए पैसे मांगे जाते हैं, तो यह फ्रॉड है।” गोल्डन ग्लोब विजेता ने अपने करियर की शुरुआत एक संगीतकार के रूप में की थी। उन्होंने 1984 में हॉरर फिल्म ‘ए नाइटमेयर ऑन एल्म स्ट्रीट’ से फीचर फिल्म के साथ डेब्यू किया था। इसके बाद वह 1986 में आई ‘प्लाटून’ में दिखाई दिए थे। ‘एडवर्ड सिजरहैंड्स’, ‘एड वुड’, ‘स्लीपी हॉलो’, ‘चार्ली एंड द चॉकलेट फैक्ट्री’, ‘स्वीनी टॉड: द डेमन बार्बर ऑफ फ्लीट स्ट्रीट’ और ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फ्रेंचाइजी जैसी सफल फिल्मों में में काम कर चुके हैं।  

यश के जन्मदिन पर फिल्म टॉक्सिक-ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का ‘बर्थडे पीक’ रिलीज़

मुंबई,  रॉकिंग स्टार यश के जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से मजेदार ‘बर्थडे पीक’ रिलीज़ किया गया है। रॉकिंग स्टार यश आज 39 वर्ष के हो गए। उनके जन्मदिन पर उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक – ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से ‘बर्थडे पीक’ वीडियो रिलीज किया गया है। बर्थडे पीक में, यश सफेद सूट, फेडोरा और हाथ में सिगार लिए बेहद शान के साथ एंट्री करते हैं। जैसे ही यश अपना जलवा बिखेरते हैं, हर नजर उन पर टिक जाती है। यश और टॉक्सिक की दुनिया बनाने के बारे में निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा,टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ एक ऐसी कहानी है, जो परंपराओं को तोड़ती है और हमारे भीतर की हलचल को जगाने का वादा करती है। आज, जब हम अपनी फिल्म की पहली झलक पेश कर रहे हैं, हम यश का भी जश्न मना रहे हैं। एक ऐसा इंसान जिसे देश उसके विज़न और स्वैग के लिए सराहता है। मैंने उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है। वेंकट .के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत संयुक्त रूप से निर्मित, टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास ने किया है।  

सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री को आगामी फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी, 2025 को बताया नई शुरुआत

मुंबई अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को ठग सुकेश चंद्रशेखर से एक और पत्र मिला, जिसमें सुकेश ने अभिनेत्री को आगामी फिल्म ‘फतेह’ की रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में अभिनेत्री को शुभकामनाएं देने के साथ ही अब साल 2025 को रिश्ते की नई शुरुआत का समय बताया। सुकेश चंद्रशेखर ने पत्र में लिखा, “मेरी लेडी लव जैकी, मेरी बोटा बोम्मा, आपको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। बेबी गर्ल, 2025, यह हमारा साल है। वह साल जिसमें मैं तुम्हारे लिए अपने प्यार को साबित करने जा रहा हूं और अपने प्यार के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज देने जा रहा हूं, इस दुनिया के सामने, जो सोचती है कि मैं जुनूनी हूं।“ सुकेश ने आगे कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं तुम्हारा दीवाना हूं, मेरी बेबी और मैं जानता हूं कि तुम भी बहुत प्यार करती हो। हम पुराने समय के हैं और अगर आप वाकई उस व्यक्ति के लिए ‘प्यार’ शब्द का मतलब समझते हैं, तो आपको अपने साथी के प्रति प्यार में डूबे रहना चाहिए। दुनिया क्या सोचती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इतना मायने रखता है कि आप क्या महसूस करते हैं और आपके पास क्या है।” पत्र में उन्होंने दुनिया के बारे में ज्यादा ना सोचने की भी बात कही। उन्होंने कहा, “दुनिया क्या सोचती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, सिर्फ इतना मायने रखता है कि आप क्या महसूस करते हैं और आपके पास क्या है।“ सुकेश ने यह भी लिखा कि यह साल किस तरह नकारात्मकता को “ठीक” करेगा। उन्होंने लिखा, “इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि दुनिया को यह साबित करना है कि तथाकथित अपराध की कोई भी कहानी कभी सच नहीं थी और केवल एक चीज जो सच थी, वह थी हमारा एक-दूसरे के प्रति प्यार और जुनून।“ उन्होंने ‘फतेह’ के प्रमोशन के दौरान उनके देसी लुक पर भी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “बेबी मुझे सरप्राइज देने के लिए शुक्रिया।“ उन्होंने जैकलीन को अपनी असली बार्बी डॉल बताते हुए कहा फोटोशूट “बहुत बढ़िया” था। उन्होंने आगे लिखा, “बेबी इस साल सरप्राइज की लिस्ट का इंतजार नहीं कर सकता। मैं उत्साहित हूं। सबसे पहले एक साथ वापस आना और इस दुनिया को एक-दूसरे के लिए अपने प्यार से रंगना। बेबी गर्ल एक बार फिर से आपके साथ हुई हर चीज के लिए माफी। इस साल 2025 में एक नई शुरुआत होगी, मैं वादा करता हूं कि आपको हम पर और हमारे प्यार पर गर्व महसूस होगा।” “मेरा विश्वास करो बेबी, हमारी प्रेम कहानी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल कायम करेगी, निश्चित रूप से आपको गर्व महसूस कराएगी मेरी जान।“ बता दें, सुकेश चंद्रशेखर अभी भी जेल में है। उसे हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक मामले में जमानत दी थी, जिसमें उसे नौ साल पहले गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, ठग को उसके खिलाफ दर्ज कुछ अन्य मामलों में अभी भी जमानत मिलनी बाकी है।

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के घर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मुंबई बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं पूनम ढिल्लों के मुंबई खार स्थित आवास में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का पहचान 37 वर्षीय समीर अंसारी के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि पेंटर समीर अंसारी (37) को अभिनेत्री पूनम ढिल्लों के खार स्थित घर से हीरे का हार, 35,000 रुपये नकद और अमेरिकी डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पेंटिंग के काम के लिए आए अंसारी ने खुली अलमारी से कीमती सामान चुराया और पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया। बता दें कि अभिनेत्री मुख्य रूप से जुहू में रहती हैं। जबकि उनका बेटा अनमोल खार में स्थित घर में रहता है। यहां पर पूनम ढिल्लों कभी-कभी रुकती थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अंसारी फ्लैट की पेंटिंग करने के लिए 28 दिसंबर से 5 जनवरी के बीच अभिनेत्री के घर ही पर था। इस दौरान, उसने कीमती सामान चुराने के लिए खुली अलमारी का फायदा उठाया। अंसारी ने एक खुली अलमारी देखी और मौके का फायदा उठाकर चोरी कर ली। आरोपी ने चोरी किए गए कुछ पैसों से पार्टी भी की। आरोपी अंसारी को पुलिस ने बुलाया और जब पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया। पूनम ढिल्लों ने अपनी अदाकारी से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने 80 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत 1977 में की। वह 1980 के दशक में चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। पूनम ढिल्लों ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म त्रिशूल से की थी, जिसमें उनका छोटा सा रोल था। हालांकि, उनकी पहली बड़ी फिल्म नूरी थी। उनकी यह फिल्म हिट रही और उनकी पहचान बनी।  

Hare Matar Kabab Recipe: सर्दियों का मजा दोगुना करें हरे मटर के तीखे कबाब के साथ, जानें इसे बनाने की पूरी रेसिपी

hare matar kabab recipe jane ise banane ki aasan recipe Hare Matar Kabab Recipe: सर्दी में कुछ खास और सेहतमंद खाने की तलाश में हैं तो हरे मटर के तीखे कबाब आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकते हैं। यह कबाब स्वाद में तो लाजवाब होते ही हैं, साथ ही आपकी सेहत का भी ध्यान रखते हैं। तो इस सर्दी आप भी स्वादिष्ट और पौष्टिक कबाबों को घर पर बनाकर स्वाद का आनंद ले सकते हैं। Hare Matar Kabab Recipe: सर्दियों की ठंडी हवाएं दस्तक देने के साथ ही गरमागरम और मसालेदार खाने की चाहत बढ़ा देता है। ऐसे में हरे मटर के तीखे कबाब (Hare Matar Kabab Recipe) न केवल आपके स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अगर आप इस सर्दी कुछ अलग और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो ये रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं, इसे बनाने की शानदार रेसिपी। हरे मटर कबाब बनाने की विधि हरे मटर कबाब के फायदे हरे मटर के कबाब न केवल स्वाद में बेहतरीन होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी बेहद फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं इन कबाबों के कुछ प्रमुख लाभ

जीतू पटवारी का शिवराज पर तंज: ‘कृषि मंत्री न जाने किन किसानों से मिल रहे, 17 मंगलवार से इंतजार

jitu patwari accuses shivraj singh chouhan of ignoring meeting requests for 17 tuesdays कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं कि मैं सिर्फ दफ्तर में अधिकारियों से नहीं मिलता, बल्कि हर मंगलवार को अलग अलग राज्यों के किसानों से भी मुलाकात करता हूं। इसपर पटवारी ने कहा है कि वे पिछले सत्रह मंगलवार से शिवराज जी से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक बुलावा नहीं आया है। Jitu Patwari Accuses Shivraj Singh Chouhan : जीतू पटवारी ने बुधवार को शिवराज सिंह चौहान पर उनके साथ मंगलवार को न मिलने का आरोप लगाया है। दरअसल वे पिछले सत्रह मंगलवार से केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात का समय मांग रहे हैं और उनका कहना है कि उन्हें समय नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर आज उन्होंने शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो X पर साझा करते हुए कहा है कि ‘न जाने आप कौन से किसानों से मिल रहे हैं’। बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को निशाने पर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि वह पिछले सत्रह मंगलवारों से शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक समय नहीं दिया गया है। नए साल में भी मध्य प्रदेश के किसानों के लिए कोई राहत नहीं मिली और शिवराज सिंह चौहान की चुप्पी उनके संघर्ष और दर्द का अपमान है। जीतू पटवारी ने शेयर किया शिवराज सिंह चौहान का वीडियोजीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वे कहते दिखाई दे रहे हैं कि ‘मैं ऐसा मंत्री नहीं हूं कि सिर्फ दफ्तर में बैठकर अधिकारियों से बात करूं। मंगलवार का दिन मैंने किसानों से मिलने के लिए रखा है और हर मंगलवार मैं अलग-अलग प्रांत के किसानों से मिलता हूं।’ कहा ‘सत्रह मंगलवार हो गए, नहीं मिल रहा मुलाकात का समय’इस वीडियो को साझा करते हुए जीतू पटवारी ने शिवराज सिंह चौरान पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘कृषि मंत्री जी, न जाने कौन से किसानों से मिल रहे हैं। मैं भी किसान हूँ और पिछले 17 मंगलवार से अपने किसान भाइयों के साथ आपके समय की फसल का इंतज़ार कर रहा हूँ।’ बता दें कि मध्य प्रदेश में किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी पर हमला बोल रही है। कांग्रेस अध्यक्ष हर मंगलवार को शिवराज सिंह चौहान से मिलने का समय मांगते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें बुलावा नहीं आया है। इससे पहले, 1 जनवरी को जीतू पटवारी ने कहा था कि वे 100 मंगलवार तक शिवराज सिंह चौहान द्वारा समय दिए जाने की प्रतीक्षा करेंगे। इसके बाद वे खुद उनसे मिलने जाएंगे।

कमलनाथ को एमपी कांग्रेस में नहीं मिल रहा ‘भाव’? पूर्व सीएम ने खबरों पर तोड़ी चुप्पी

kamal nath not getting respect in mp congress former cm broke silence on news भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की अंदरूनी कलह की खबरों के बीच, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को पार्टी में किसी भी मतभेद से इनकार किया। कमलनाथ ने कहा कि सभी नेता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और मोहन यादव सरकार को चुनौती देने के लिए काम कर रहे हैं। यह बयान उन खबरों के बीच आया है जिनमें कहा गया था कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कुछ अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी में उपेक्षित होने पर नाराजगी जताई थी। महू में होने वाला है कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम यह नाराजगी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू में आयोजित होने वाले कांग्रेस के एक बड़े कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई वर्चुअल मीटिंग के दौरान सामने आई थी। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की उम्मीद है। सूत्रों के मुताबिक, कमलनाथ ने कहा था कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी उनसे किसी भी कार्यक्रम के बारे में सलाह नहीं ले रहे हैं। दिग्विजय सिंह समेत कुछ अन्य नेताओं ने भी कमलनाथ की बात का समर्थन किया था। सभी लोग हैं एकजुट कमलनाथ ने इन खबरों का खंडन करते हुए कहा कि सभी कांग्रेसी पार्टी को मजबूत करने और प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एकजुट हैं। विवाद का कोई सवाल ही नहीं है। पार्टी की राज्य राजनीतिक मामलों की समिति की हालिया बैठक को लेकर मीडिया में नाराजगी की अटकलें निराधार हैं। कमलनाथ का यह स्पष्टीकरण प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान के एक दिन बाद आया है। पटवारी ने भी इन खबरों का खंडन करते हुए कहा था कि सभी फैसले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श करके लिए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि वह खुद कमलनाथ से मुलाकात करेंगे। मीडिया पैनलिस्टों की सूची हो गई थी वापस हाल ही में, MPCC ने पार्टी के मीडिया पैनलिस्टों और प्रवक्ताओं की एक सूची जारी की थी। लेकिन, मीडिया को जारी करने के कुछ ही घंटों बाद यह सूची वापस ले ली गई। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी के बाद सूची वापस ली गई। नवंबर 2023 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद, कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने कमलनाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इस बदलाव के बाद से ही पार्टी में अंदरूनी कलह की खबरें आती रही हैं।

चुनाव आयोग में ही गड़बड़ी… EVM का बचाव करने पर राजीव कुमार पर भड़के संजय राउत

sanjay raut said on evm hack election commission महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं. संजय राउत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पूरी दुनिया कहती है कि ईवीएम में गड़बड़ी है. चुनाव आयोग कहता है कि इसमें कोई गड़बड़ी नहीं है. उन्होंने कहा कि हमें तो लगता है कि आयोग में ही सारी गड़बड़ी है. मुख्य चुनाव आयुक्त का नाम लेते हुए संजय राउत ने कहा कि राजीव कुमार रिटायर होंगे, इसके बाद भी उनके पास बढ़िया काम रहेगा. रिटायरमेंट के बाद मोदी-शाह उन्हें किसी राज्य का राज्यपाल बना देंगे. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में ईवीएम में गड़बड़ी हुई है. चुनाव आयोग को गांवों में जाकर बैठना चाहिए, तभी उन्हें ईवीएम और बैलेट पेपर की सच्चाई उन्हें वाकई में समझ आएगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकतंत्र का अपहरण कर लिया है. हजारों नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए. चुनाव आयोग अब बीजेपी के ‘ताट के नीचे बैठा बिल्ली’ बन गया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के तिथियों के ऐलान के समय उन सभी सवालों का जवाब दिया, जिसके लेकर इलेक्शन कमीशन पर सवाल उठाए जा रहे थे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव में वोट देने वाले किसी वोटर का नाम किसी भी तरीके से हटाया ही नहीं सकता है. उन्होंने कहा कि अगर फॉर्म साथ में न हो. यहां तक कि अगर किसी की मौत हो गई हो तो उसका रिकॉर्ड भी इलेक्शन कमीशन की तरफ से रखा जाता है. इसके लिए सभी मृतकों के डेथ सर्टिफिकेट को रिकॉर्ड में रखा जाता है. उन्होंने कहा कि अगर इसके बाद भी किसी का नाम गलती से हट जाता है तो हमारी तरफ से उसे नोटिस भेजा जाता है. मुख्य चुनाव आयुक्त ने एक शायरी के जरिए कहा कि आरोपों और इल्जामातों का दौर चले कोई गिला नहीं…हर परिणाम में प्रमाण देते है…शक का इलाज तो हकिम लुकमान के पास भी नहीं है.

दिल्ली में सीएम आवास पर संग्राम, पुलिस ने रोका तो संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज धरने पर बैठे

delhi assembly election 2025 police stopped aap sanjay singh and saurabh bhardwaj to cm residence Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली का विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. इस बीच बीजेपी के सीएम आवास को शीशमहल करार दिए जाने पर आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर है. आप के दो वरिष्ठ नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज बुधवार (8 जनवरी) को सीएम आवास दिखाने के लिए 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग पहुंच गए. आप नेता को 6 फ्लैग स्टाफ मार्ग पर स्थित सीएम आवास पर जाने से रोक दिया गया. यहां भारी संख्या में पुलिस का जाप्ता तैनात रहा. साथ ही दोनों नेताओं को रोकने के लिए बेरीकेडिंग की गई. इसके बाद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने सीएम आवास के बाहर ही धरना दिया. उन्होंने कहा कि हमें सीएम आवास जाने से क्यों रोका जा रहा है. भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने हमें बताया कि ऊपर से आदेश है. इस बीच पीडब्ल्यूडी ने मुख्यमंत्री आवास को अपने कब्जे में ले लिया. वहीं धरना खत्म होने के बाद संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सेंट्रल विस्टा में बन रहे पीएम आवास के लिए निकल गए. आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि जब हम सीएम आवास जनता को दिखाने के लिए आए हैं तो हमें क्यों रोका जा रहा है. हम ये दिखाना चाहते हैं बीजेपी झूठे आरोप लगाती है. साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को पीएम आवास भी दिखाना चाहिए जो कि इससे कहीं ज्यादा कीमत का है.

शक्कर कारखाना कैलारस की भूमि बेचना किसानों के साथ धोखा नहीं बिकने देंगे जमीन : उपाध्याय

Selling the land of sugar factory Kailaras, will not let the farmers be cheated by selling the land: Upadhyay जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने सरकार को सख्त चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री सहकारिता मंत्री एवं कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि 21 जनवरी को होने वाली नीलामी अगर सरकार नहीं रोकती तो उग्र आंदोलन किया जाएगा मीडिया के माध्यम से ज्ञात हुआ है कि उपयुक्त सहकारिता अनुभा सुद ने कर्मचारियों की देनदारी चुकाने के लिए 21 जनवरी को तहसील कैलारस में शक्कर कारखाने की जमीन नीलाम करने का आदेश दिया है विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि एक तरफ सरकार प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं आला अधिकारी कह रहे हैं की शक्कर  कारखाना प्रारंभ किया जाएगा और दूसरी तरफ किसानों को धोखा देने की नीयत से शक्कर कारखाने के जमीन नीलाम करने का आदेश जारी किया है अगर सात दिवस के अंदर नीलामी की घोषणा वापस नही ली जाती तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन एवं सरकार की रहेगी । जोरा ही नहीं संपूर्ण अंचल का किसान शक्कर कारखाना प्रारंभ होने की घोषणा से उत्साहित है लगभग 5000 से ज्यादा किसानों ने अपने खेतों में गाना उगाने के लिए अपने शपथ पत्र तक दिए हैं अगर धोखा जारी रहा तो  प्रदेश स्तरीय आंदोलन होगा।

एमपी गजब: फर्जी आरक्षक ने लोगों को लगाया 34 लाख का चुना

MP Amazing: Fake constable duped people of Rs 34 lakh MP News: मध्य प्रदेश पुलिस का एक फर्जी आरक्षक बनकर जालसाज ने कई लोगों के साथ 34 लाख रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी ने खुद को प्राधिकरण अधिकारियों से अच्छे संबंध बता कर आधी कीमत में मकान व दुकान दिलाने का वादा किया. इसके बाद लोगों से रुपए लेकर उनके साथ ठगी की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि राघवी थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि जगोटी का रहने वाले विशाल नामक युवक खुद को शाजापुर पुलिस का जवान बताकर प्राधिकरण की कॉलोनी में आधी कीमत में मकान और दुकान दिलाने का वादा कर रहा है. इसके एवज में वह लोगों से रुपयों की वसूली भी कर रहा है. इन लोगों ने की है शिकायतउन्होंने कहा कि इस मामले में भूपेश, शुभम गुप्ता, कृष्णकांत शर्मा कमल प्रजापत, लखन सिंह चौधरी, लक्ष्मण शर्मा, जागृति, विक्रम पटेल, लेखराज, विकास पटेल, अमित पोरवाल आदि लोगों ने शिकायत की है. जब पुलिस ने मामले की जांच की तो विशाल उर्फ लखन के खिलाफ शिकायत सही पाई गई. इसी के चलते पुलिस ने आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लोगों के साथ ठगी करने का खुलासा हुआ है. आरोपी पीड़ित लोगों से कहता था कि उसकी प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से अच्छी सांठगांठ है. इसी का सहारा लेकर वह ठगी की वारदात को अंजाम देता था. 34 लाख हड़प लिए आरोपी नेराघवी थाना प्रभारी वीरेंद्र बंदेवार ने बताया कि आरोपी विशाल ने कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक 34 लाख रुपए की ठगी की वारदात का पता चल चुका है, जबकि जांच में रकम और भी बढ़ाने की संभावना है. मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी भी बरामदपुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपी विशाल ने मध्य प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को अपने विश्वास में लेता था. उसने अपनी पोस्टिंग शाजापुर में बता रखी थी. इसके अलावा उसके पास से वर्दी भी बरामद हुई है. उसने फर्जी परिचय पत्र भी बना रखा था.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet