LATEST NEWS

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत, किसकी वजह से टूटी शादी?

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादीशुदा जिंदगी में दिक्कतों को लेकर खबरें आ रही हैं. रिपोर्ट्स हैं कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो कर दिया है. युजवेंद्र चहल ने धनश्री संग अपनी फोटोज भी हटा दी हैं. हालांकि, दोनों ने ही अभी तक इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई है. दोनों की शादी टूटने और रिश्ते में दरार को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. धनश्री की वायरल हो रही फोटो धनश्री की कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर संग एक कोजी फोटो वायरल हो रही है. इस फोटो में प्रतीक धनश्री को पीछे से पकड़े हुए पोज देते दिख रहे हैं. वहीं धनश्री शर्माती नजर आ रही हैं. ये फोटो पहले भी वायरल हुई थी. उस वक्त धनश्री काफी ट्रोल हुई थीं. उन्होंने ट्रोल्स को जवाब भी दिया था. धनश्री ने कहा था- ‘मैं कभी भी ट्रोल्स से प्रभावित नहीं हुई, लेकिन इस बार मुझे दिक्कत हो रही है. क्योंकि मेरी फैमिली परेशान है. आप लोगों से रिक्वेस्ट है कि थोड़ा सेंसेटिव रहिए और टैलेंट पर फोकस कीजिए. हम यहां पर आपको एंटरटेन करने के लिए हैं. मैं एक महिला हूं, मेरे साथ ये फेयर नहीं है. मैं फाइटर हूं और हिम्मत नहीं छोड़ूंगी.’ मिस्ट्री गर्ल संग स्पॉट हुए युजवेंद्र वहीं हाल ही में युजवेंद्र चहल मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युजवेंद्र को एक लड़की के साथ देखा गया. मिस्ट्री गर्ल ने डार्क ग्रीन का आउटफिट पहना हुआ था. युजवेंद्र चहल कैमरा देख अपना चेहरा छुपाते हुए नजर आए. युजवेंद्र के साथ ये लड़की कौन है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

एसएस राजामौली की ‘SSMB29’ की शूटिंग शुरू, प्रियंका चोपड़ा का दिखेगा एक्शन अवतार

इंदौर सुपरस्टार महेश बाबू और फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 की शूटिंग शुरू हो गई है। गुरुवार को फिल्म के लॉन्च के मौके पर हैदराबाद में पूजा की गई। इस दौरान महेश बाबू मौजूद रहे। इस फिल्म को लेकर महेश बाबू के फैंस में उत्साह है। ‘SSMB29’ का अभी तक कोई ऑफिशियल नाम नहीं रखा गया है, लेकिन यह फिल्म अफ्रीकी जंगल की यात्रा पर बनेगी। फिल्म में महेश बाबू भगवान हनुमान से प्रेरणा लेकर एक खास चीज की खोज करने वाले बनेंगे। महेश बाबू का यह नया अवतार दर्शकों को काफी अच्छा लगेगा। महेश बाबू ने इससे पहले कभी इस तरह की भूमिका नहीं निभाई है। महेश के पूजा समारोह में आने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। प्रियंका चोपड़ा का फिल्म में एक्शन अवतार इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी महेश बाबू के साथ मुख्य महिला भूमिका निभाएंगी। उनका नाम आने से फिल्म को लेकर चर्चाएं और बढ़ गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि वह इस फिल्म में काम करने को लेकर उत्साहित हैं। प्रियंका ने फिल्म को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। वह इस फिल्म में एक्शन करती दिखाई देंगी। फिल्म का हिस्सा बनेगा एक हॉलीवुड स्टूडियो इस फिल्म को एसएस राजामौली के पिता विजयेंद्र प्रसाद लिख रहे हैं। इसको डायरेक्ट एसएस राजामौली कर रहे हैं। महेश बाबू पहली बार एसएस राजामौली के साथ काम रहे हैं। कई रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को एक बड़ी हॉलीवुड स्टूडियो भी प्रॉड्यूस करेगी। शूटिंग को वर्ल्ड वाइड होगी, जिससे यह और भी खास बन जाएगी। महेश बाबू के फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने “मुफासा: द लायन किंग” के तेलुगु वर्जन के लिए अपनी आवाज दी थी, जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर आभार भी जताया था।

Delhi Election 2025 Date: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान, 8 को आएंगे नतीजे

Delhi Assembly Election 2025 Date: चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी 2025 को मतदान होगा। 8 फरवरी 2025 को मतगणना होगी और इसी के साथ यह तय हो जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है? दिल्ली में इस तरह है चुनाव कार्यक्रम चुनाव की अधिसूचना- 10 जनवरीनामांकन की आखिरी तारीख- 17 जनवरीनामांकन पत्रों की जांच- 18 जनवरीनाम वापसी का अंतिम दिन- 20 जनवरीमतदान की तारीख- 5 फरवरीमतगणना की तारीख- 8 फरवरी ‘दुनिया के देशों में तो एक-एक महीने काउंटिंग चल रही है’ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हम पर यह सवाल उठाए गए कि शाम पांच बजे के बाद कैसे मतदान का आंकड़ा बढ़ जाता है? करोड़ों वोट कैसे बढ़ जाते हैं? यह ध्यान रखना होगा कि सुबह 9:30 बजे, 11:30, दोपहर 1:30, 3:30 और शाम 5:30 बजे के बीच सेक्टर मजिस्ट्रेट मतदान का आंकड़ा इकट्ठा करते हैं। वोटिंग खत्म होने के समय फॉर्म 17-सी दिया जाता है। जब शाम 7:30 बजे तक अधिकारी तक सारी मशीनें इकट्ठा करता है, तब उसके मतदान केंद्र का अंतिम आंकड़ा पता चल पाता है, जबकि हमसे कहा जाता है कि छह बजे ही आंकड़ा बता दें। लोग ये भूल जाते हैं कि दुनिया के बड़े देशों में तो एक-एक महीना मतगणना चल रही है। ‘ईवीएम को नई बैटरी डालकर सील किया जाता है’ उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ईवीएम में नई बैटरी डाली जाती है। उसी दिन उसे सील किया जाता है। जिस दिन मतदान होता है, उस दिन सील पोलिंग एजेंट के सामने तोड़ी जाती है। मॉक पोल किया जाता है। पोलिंग एजेंट रिकॉर्ड रखते हैं कि कौन आया, कौन गया। किसमें कितने वोट पड़े, इसकी संख्या उनको दी जाती है। काउंटिंग के दिन भी पूरी प्रक्रिया दोहराई जाती है। फॉर्म 17 सी से मिलान होता है। उसके बाद किसी भी पांच वीवीपैट से भी मिलान किया जाता है। हमारी प्रक्रिया पर कई बार सवाल उठाए गए हैं। फॉर्म सात के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता: चुनाव आयोग चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि भारतीय मतदाता बेहद जागरूक हैं। मतदाता सूचियों को लेकर अब भी कहानियां चल रही हैं। करीब 70 सीटें हैं। जिसमें राजनीतिक दल और उम्मीदवार हमारे साथ रहते हैं, जितने भी दावे और आपत्तियां आती हैं। उन्हें सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा किया जाता है। फॉर्म सात के बिना नाम नहीं हटाया जा सकता। ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस: चुनाव आयोग चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम में अविश्वसनीयता या किसी खामी का कोई सबूत नहीं है। ईवीएम में वायरस या बग आने का कोई सवाल ही नहीं है। ईवीएम में अवैध वोट होने का सवाल ही नहीं है। कोई धांधली संभव नहीं है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट अलग-अलग फैसलों में लगातार यही कह रहे हैं और क्या कहा जा सकता है? ईवीएम मतगणना के लिए फुलप्रूफ डिवाइस है। टेम्परिंग के आरोप बेबुनियाद हैं। हम अभी बोल रहे हैं क्योंकि चुनाव के समय हम नहीं बोलते।

Golden Globe Awards 2025: फिल्म ‘All We Imagine As Light’ को दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला

लंदन दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सिनेमा अवॉर्ड्स में से एक, 82वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड्स की सेरेमनी रविवार शाम को (भारत में सोमवार सुबह) पूरी हुई. इस अवॉर्ड शो में भारत की उम्मीद डायरेक्टर पायल कपाड़िया से जुड़ी थी, जिनकी फिल्म ‘All We Imagine As Light’ को दो कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. जहां फिल्म को ‘बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था, वहीं इसके लिए पायल कपाड़िया को ‘बेस्ट डायरेक्टर’ कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था. लेकिन दोनों ही कैटेगरी में कोई अवॉर्ड नहीं मिला. जैक्स ऑडियार्ड की फ्रेंच फिल्म ‘एमीलिया पेरेज’ इस बार गोल्डन ग्लोब्स में ज्यूरी की फेवरेट नजर आई. इस फिल्म ने ‘बेस्ट नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज मोशन पिक्चर’ कैटेगरी में अवॉर्ड जीता, जिसमें भारत की फिल्म भी शामिल थी. इसके अलावा भी इस फिल्म ने कई कैटेगरी में अवॉर्ड जीते. टीवी की तरफ से अमेरिका-जापान के को-प्रोडक्शन में बने शो ‘शोगुन’ का जलवा रहा. पेश हैं 82वें गोल्डन ग्लोब्स की बड़ी कैटेगरीज में अवॉर्ड जीतने वाले विनर्स के नाम बेस्ट मोशन पिक्चर (नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज): एमीलिया पेरेज बेस्ट मोशन पिक्चर (म्यूजिकल या कॉमेडी):एमीलिया पेरेज बेस्ट मोशन पिक्चर (एनिमेटेड): फ्लो सिनेमेटिक और बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट: Wicked बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा): फर्नांडा टॉरेस ( I’m Still here के लिए) बेस्ट एक्टर (ड्रामा): एड्रियन ब्रोडी ( ‘The Brutalist’ के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (म्यूजिकल या कॉमेडी): डेमी मूर (The Substance के लिए) बेस्ट एक्टर (म्यूजिकल या कॉमेडी): सेबेस्टियन स्टैन (A Different Man के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल): Zoe Saldaña (‘एमीलिया पेरेज’ के लिए) बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल): Kieran Culkin (A Real Pain के लिए) बेस्ट डायरेक्टर: ब्रेडी कॉर्बेट (The Brutalist के लिए) बेस्ट स्क्रीनप्ले (मोशन पिक्चर): Peter Straughan (Conclave के लिए) बेस्ट ओरिजिनल स्कोर (मोशन पिक्चर): Trent Reznor and Atticus Ross (Challengers के लिए) बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग (मोशन पिक्चर): El Mal (‘एमीलिया पेरेज’ से) बेस्ट टेलीविजन सीरीज (ड्रामा): शोगुन बेस्ट टेलीविजन सीरीज (म्यूजिकल या ड्रामा): हैक्स बेस्ट लिमिटेड सीरीज (एंथोलॉजी या टीवी मोशन पिक्चर): Baby Reindeer बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी परफॉरमेंस, ड्रामा): एना सवाई (शोगुन के लिए) बेस्ट एक्टर (टीवी परफॉरमेंस, ड्रामा): हिरोयुकी सनादा (शोगुन के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी परफॉरमेंस, म्यूजिकल या कॉमेडी): जीन स्मार्ट (‘हैक्स’ के लिए) बेस्ट एक्टर (टीवी परफॉरमेंस, म्यूजिकल या कॉमेडी): जेरेमी एलन वाइट (‘द बीयर’ के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (टीवी सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी फिल्म): जोडी फोस्टर (‘ट्रू डिटेक्टिव: नाईट कंट्री’ के लिए) बेस्ट एक्टर (टीवी सीरीज, एंथोलॉजी सीरीज या टीवी फिल्म): कॉलिन फेरेल (‘द पेंगुइन’ के लिए) बेस्ट एक्ट्रेस (सपोर्टिंग रोल, टीवी): जेसिका गनिंग (Baby Reindeer के लिए) बेस्ट एक्टर (सपोर्टिंग रोल, टीवी): Tadanobu Asano (‘शोगुन’ के लिए) बेस्ट परफॉरमेंस (स्टैंड-अप कॉमेडी या टीवी): अली वोंग (‘अली वोंग: सिंगल लेडी’ के लिए).  

Deva Teaser: शाहिद कपूर के फैंस का इंतजार खत्म, धुआंधार एक्शन

मुंबई शाहिद कपूर के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है. उनकी मच-अवेटेड फिल्म ‘देवा’ का टीजर रिलीज किया गया, जहां उनका जबरदस्त खूंखार और खतरनाक अंदाज देखने को मिला. अब तक आपको लगा होगा कि कमीने, हैदर और कबीर सिंह में जिस शाहिद कपूर को आपने देखा उससे किलर अंदाज उनका और क्या ही होगा? तो आप गलत हो सकते हैं. देवा के टीजर में शाहिद अपने सबसे खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं, जिसे खून खराबे और मार पिटाई से जरा भी खौफ नहीं है. फिल्म में वैसे तो शाहिद एक पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं लेकिन उनका अंदाज एकदम रिबेलियस और कातिलाना है. धुआंधार गोली चलाते, दुश्मनों का खात्मा करते और अपने ही सनकी अंदाज में डांस करते शाहिद का लुक बेहद जानदार है. टीजर को देख फैंस ट्रेलर के इंतजार में बेसब्र हो रहे हैं. माना जा रहा है कि इस एक्शन थ्रिलर फिल्म से शाहिद कपूर भी अपनी इमेज को अमिताभ बच्चन जैसे एंग्री यंग मैन के तौर पर स्थापित करने को तैयार है. टीजर में वो ताबड़तोड़ एक्शन सीक्वेंस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि इससे पहले जारी किए गए पोस्टर में भी शाहिद को अमिताभ की जंजीर का फैन दिखाया गया था. पोस्टर में वो मुंह में सिगरेट दबाए, खतरनाक लुक देते दिखे थे. वहीं उनके पीछे बिग बी का जंजीर का आइकॉनिक लुक था. शाहिद कपूर के बेखौफ लुक को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि साल 2025 शाहिद के लिए गुड लक लेकर आया है. शाहिद का ये रैम्पेज मोड सबको अच्छा लग रहा है. यूजर्स ने लिखा- कबीर सिंह वाइब्स, आला रे आला देवा आला. एक और ने लिखा- शाहिद कपूर की अब तक इंडस्ट्री को पहचान नहीं हो पाई है.  वो डांस-रोमांस से लेकर एक्शन तक में जबरदस्त हैं. अब लग रहा है वो अपने फॉर्म में आ रहे हैं. मलयालम सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर रोशन एंड्रूज की इस एक्शन थ्रिलर में शाहिद एक कॉप का रोल करने वाले हैं, जो कि एक्शन पैक्ड फिल्म है. देवा 31 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी हैं. देखना तो दिलचस्प होगा कि फैंस को उनका ये अंदाज कितना लुभाता है. फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार है. इसके अलावा शाहिद के खाते में विशाल भारद्वाज की एक फिल्म, कॉकटेल 2 भी है. माना जाए कि साल 2025 शाहिद के लिए धमाकेदार साबित हो सकता है तो गलत नहीं होगा.  

Sky Force Trailer: दमदार मूवी फिर एक्शन मोड में अक्षय कुमार, लेंगे पाक से बदला

मुंबई साल 2025 की शुरुआत देशभक्ति और आर्मी से जुड़े जज्बों से होने वाली है. अक्षय कुमार की स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है. फिल्म में अक्षय के साथ सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी हैं. वीर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने को तैयार हैं. बताते हैं कैसा है ट्रेलर… एरियल शॉट्स और इमोशन्स का संगम स्काई फोर्स नाम से ही जाहिर है कि ये एक देशभक्ति फिल्म है. अक्षय कुमार आर्मी के जाबांज ऑफिसर टाइगर हैं, तो वहीं वीर पहाड़िया- टैबी के रोल में हैं. वीर की पत्नी का किरदार निभा रही हैं सारा अली खान. ट्रेलर से पूरी कहानी लगभग साफ होती है कि ये पाकिस्तान से बदला लेने, एक होनहार ऑफिसर से खो जाने और उसके बाद उस दर्द से जूझ रहे उसके परिवार की कहानी है. लेकिन वो ऑफिसर बाद में मिलता है या नहीं? ये फिल्म देखने पर पता चलेगा. फैंस की अक्षय से बंधी उम्मीदें ट्रेलर में खूब सारे एरियल शॉट्स हैं, जो आपको जाने-पहचाने से लगेंगे. वहीं एक छोटे से बच्चे को गोद में लिए पत्नी का दर्द, अपने भाई जैसे ऑफिसर को वापस ढूंढने की जद्दोजहद और सरकार की नजरअंदाजी भी आपको नया सा फील नहीं देती है. लेकिन देशभक्ति एक ऐसा जज्बा है जो जब भी पर्दे पर आता है तो दर्शकों के दिलों पर कुछ छाप छोड़ जाता है. वहीं अक्षय कुमार का भी फैंडम ऐसा है, जिनसे उम्मीदें कभी टूटती नहीं हैं. ऐसे में देखना तो दिलचस्प होगा कि अक्षय अपने कंधों पर इस फिल्म की कामयाबी का भार कितनी मजबूती से उठाते हैं?  ‘स्काई फोर्स’ को अभिषेक अनिल कपूर और संदीप केवलानी ने मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले डायरेक्ट किया है. इस फिल्म को दिनेश विजान, अमर कौशिक और जियो स्टूडियोज के तहत ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रही हैं. फिल्म 24 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म में निम्रत कौर भी होंगी. सारा अली खान इससे पहले ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ फिल्म में अपनी देशभक्ति वाली इमेज दिखा चुकी हैं. वहीं अक्षय का तो पैट्रोटिज्म से पुराना नाता रहा है. ऐसे में वीर पहाड़िया अपनी पहचान कितनी बना पाते हैं ये भी देखना मजेदार होगा.  

Emergency Trailer: ‘कौरवों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है’, दमदार लगीं कंगना रनौत

मुंबई बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत की मच-अवेटेड फिल्म ‘इमरजेंसी’ का सेकंड ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. 1975 में लगी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने के मौके पर कंगना ने अपनी पॉलिटिकल ड्रामा में इतिहास के उस विवादित पहलू को दिखाया है, जब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगाई थी. ‘इमरजेंसी’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज फिल्म के सेकंड ट्रेलर में इमरजेंसी लगाने के बाद देश में मची उथल-पुथल को दिखाया गया है. इंदिरा गांधी के रोल में दिखीं कंगना पर चौतरफा हमले होते हैं. एक सीन में अकेले इमरजेंसी का फैसला लेने पर जब राष्ट्रपति उनसे सवाल करते हैं तब वो कहती हैं- मैं ही कैबिनेट हूं. कहानी में आगे दिखाया गया है कैसे देश में युद्ध का ऐलान होता है. इंदिरा गांधी के खिलाफ ‘सिंहासन खाली करो’ की मांग चारों ओर उठती है. फिल्म में अनुपम खेर (जयप्रकाश नारायण), श्रेयस तलपड़े (अटल बिहारी वाजपेयी) और मिलिंद सोमन (फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ) के रोल में नजर आएंगे. कंगना के मुरीद हुए फैंस ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स कंगना रनौत से खासे इंप्रेसिव हैं. एक्ट्रेस को शेरनी का टैग दिया है. लोगों का कहना है इंदिरा गांधी के रोल में कंगना दमदार लगी हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी से लेकर एक्सप्रेशंस तक, सब माइंड ब्लोइंग हैं. फैंस को इमरजेंसी फिल्म का ये ट्रेलर पसंद आया है. एक यूजर का कहना है ये फिल्म कंगना को उनका अगला नेशनल अवॉर्ड दिलवाएगी. फिल्म से जब कंगना का पहला लुक सामने आया था, तभी से फैंस इस मूवी को देखने के लिए एक्साइटेड थे. अब ट्रेलर रिलीज ने उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है. फिल्म की रिलीज डेट पर रहा विवाद कंगना के निर्देशन में बनी फिल्म शुरुआत से विवादों में घिरी है. इसके सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर काफी बवाल हुआ था. पहले मूवी 14 जून 2024 को रिलीज होनी शेड्यूल थी. फिर इसकी रिलीज 6 सितंबर के लिए खिसकी. सिख समुदाय ने आरोप लगाया कि उनके समाज की फिल्म में गलत छवि दिखाई गई है. इसे बैन करने की मांग हुई. सिखों का आक्रोश देश सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट नहीं दिया. CBFC ने रिवाइजिंग कमेटी बनाई और मेकर्स को बदलाव के लिए कुछ सुझाव बताए. कई सीन्स हटाने को कहा गया. ऐतिहासिक मुद्दों पर डिस्क्लेमर लगाने के आदेश दिए. ये सभी बदलाव सुनिश्चित करने के बाद मूवी की 17 जनवरी की रिलीज डेट मिली.  

बीजापुर में नक्सलियों ने जवानों की गाड़ी को बारूदी सुरंग से उड़ाया, नौ जवान शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें 9 जवान शहीद हो गए. नक्सल प्रभावित कुटरू से बेदरे मार्ग पर करकेली के पास नक्सलियों ने जवानों से भरी पिकअप वाहन को ब्लास्ट कर उड़ा दिया है. इस हमले में अब तक 9 जवानों के शहीद होने की पुष्टि एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने की है. बताया जा रहा है कि शहीदों की संख्या और बढ़ सकती है. साथ ही कुछ जवान घायल भी हुए हैं. बस्तर आईजी के मुताबिक, हमले में कुल 10 लोग मारे गए हैं, जिसमें 9 DRG जवान और एक सिविलियन (पिकअप वाहन का ड्राइवर) शामिल हैं. घात लगाकर बैठे थे नक्सली पहले से ही नक्सलियों ने यहां बारूदी सुरंग बिछा रखा था, जैसे ही जवानों की वाहन इस बारूदी सुरंग की चपेट में आई तुरंत नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में 15 से ज्यादा जवान सवार थे जो नक्सल विरोधी अभियान से वापस कैंप लौट रहे थे. नक्सलियों ने पहले से ही जवानों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंग बिछा रखा था जिसकी चपेट में आकर 9 जवान शहीद हो गए. फिलहाल घटनास्थल पर एम्बुलेंस और जवानों की टीम रवाना किया गया है. संयुक्त ऑपरेशन से लौट रहे थे जवान दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर के संयुक्त ऑपरेशन के बाद जवान वापस लौट रहे थे. दोपहर करीब 2.15 बजे बीजापुर के थाना कुटरू क्षेत्रांतर्गत ग्राम अम्बेली के पास अज्ञात माओवादियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट कर सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ा दिया गया. इसमें Dantewada DRG के 9 जवान शहीद हो गए.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने किया ‘प्यारी दीदी’ योजना का ऐलान, महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये

Delhi Elections: Congress announces ‘Pyaari Didi’ scheme, women will get Rs 2500 every month दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है. कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं के लिए प्यारी दीदी योजना का ऐलान किया है. इस योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं यहां प्यारी दीदी योजना को लॉन्च करने आया हूं. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस दिल्ली में सरकार बनाएगी और हमारी पहली कैबिनेट में प्यारी दीदी योजना लागू की जाएगी और दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये दिए जाएंगे. यह उसी मॉडल पर है जो हमने कर्नाटक में लागू किया था. कांग्रेस नेता देवेंद्र यादव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए कांग्रेस जरूरी है. दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपए देगी AAP सरकार इससे पहले आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली में हमारी सरकार फिर से सत्ता में आएगी तो हम इस सम्मान की राशि 1000 से बढ़ाकर 21 रुपये कर देंगे. केजरीवाल ने 2024 के बजट में इसका ऐलान किया था. 18 से 60 साल तक की महिलाओं को इस योजना का फायदा मिलेगा. लाभार्थियों की संख्या 38 लाख है. सूत्रों के मुताबिक, अगले 2-3 दिन में दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है. कांग्रेस भी दो लिस्ट जारी कर अपने कुछ उम्मीदवार उतार दिए हैं. बीजेपी ने दो दिन पहले 29 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है. बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दिल्ली सत्ता पर काबिज होने की जंग लड़ रही हैं.

वोट दिया इसका मतलब ये नहीं कि मैं आपका मजदूर… बारामती में वोटर्स पर भड़के डिप्टी CM अजित पवार

Voted does not mean that I am your laborer… Deputy CM Ajit Pawar angry at voters in Baramati महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार उस वक्त अपना आपा खो बैठे, जब एक वोटर ने अपनी समस्या के बारे में उन्हें बताया, और समस्या के समाधान की बात कही. जिस पर पवार भड़के और बोले कि आपने वोट दिया इसका ये मतलब नही की आप मेरे मालिक हैं. अजित पवार का ये बयान अब राजनीतिक गलियारों की सुर्खियां बन चुका है. ऐसा इसलिए क्योंकि चुनाव के पहले जनता के हित की बात करने वाले नेता चुनाव के बाद जनता के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. इसकी चर्चा हो रही है. परेशानी के जवाब में अजित पवार ने कहा कि आपने मुझे वोट दिया है, इसका मतलब ये नहीं कि आप मेरे बॉस यानी मालिक बन गए. क्या आपने मुझे अब खेतिहर मजदूर बना दिया है? बारामती पहुंचे थी डिप्टी सीएम पवार दरअसल बारामती की इस सभा में अलग अलग तहसीलों और गांवो से किसान अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे. जिनके समाधान की आस सबको थी. किसानों को उम्मीद थी कि जनसमस्याओं को अजित पवार सुनेंगे. और इन समस्याओं को सॉल्व करने को लेकर कुछ कदम उठाएंगे. लेकिन डिप्टी सीएम का ये रवैया देखकर हर कोई हैरान रह गया. बचाव में उतरे मंत्री संजय शिरसाट बयान के बाद वहां का माहौल कुछ गंभीर हो गया. जिसको देखते हुए कैबिनेट मंत्री संजय शिरसाट ने पूरा मोर्चा संभाला, और बचाव करते हुए कहा कि कभी-कभी जनप्रतिनिधि जब काम कर रहा होता है तो कुछ मतदाता कुछ मुद्दों पर अपनी जिद करने लगते हैं, लेकिन उसमें जनप्रतिनिधि के ही कमेंट्स या बयानों को हाईलाइट किया जाता है जबकि वोटर्स का बर्ताव कहीं नहीं दिखाया जाता. अधिकारियों से क्या बोले पवार? विदेश दौरे से लौटने के बाद डिप्टी सीएम अजित पवार ने रविवार को बारामती क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने कई नए कामों का शिलान्यास भी किया. अजित पवार ने कहा कि बारामती का रियल एस्टेट बाजार बढ़ रहा है, लेकिन मुंबई और पुणे के बड़े डेवलपर्स अभी तक इसमें एंटर नहीं कर पाए हैं. समस्याओं पर भड़कने के बाद उन्होंने अधिकारियों की भी क्लास लगा दी, और हिदायत दी कि काम में कोई कमी नहीं आनी चाहिए. हर समस्या समाधान किया जाए.

जबलपुर के धान खरीदी केंद्रों की जांच शुरू: कलेक्टर ने दिए वीडियोग्राफी के निर्देश

Investigation of Jabalpur’s paddy procurement centers started: Collector gave instructions for videography जबलपुर। जबलपुर के पाटन और शाहपुरा के 6 उपार्जन केन्द्रों में मिली गड़बड़ी के बाद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए हैं। लिहाजा जांच के लिए गठित पांच टीमें इन उपार्जन केंद्रों की पड़ताल कर रही है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने उपार्जन केंद्रों में की जा रही जांच की वीडियो ग्राफी भी करने के निर्देश दिए थे। औसत से ज्यादा की जा रही थी धान खरीदी खाद्य विभाग की सहायक आपूर्ति नियंत्रक संजय खरे ने बताया कि, विगत दिनों कलेक्टर दीपक सक्सेना धन उपार्जन केंद्रों के निरीक्षण पर निकले थे। उन्होंने शाहपुरा तहसील की सेवा सहकारी संस्था पिपरिया कला की बलराज विहार हाउस का निरीक्षण किया था। वहां करीब 5000 क्विंटल धान का ढेर लगा था। धान किसकी अनुमति से रखी गई थी इसकी कोई जानकारी तहसीलदार और एसडीएम के साथ ही फूड कंट्रोलर को नहीं दी गई। लिहाजा कलेक्टर ने इसके जांच के निर्देश दिए थे। इसके अलावा अनमोल संकुल स्तरीय संगठन पाटन, सेवा सहकारी संस्था सरौंद क्रमांक-2, सेवा सहकारी संस्था सहसन, सेवा सहकारी संस्था मुर्रई, सेवा सहकारी संस्था की रिपोर्ट भी जल्द कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई खाद्य विभाग के सहायक आपूर्ति नियंत्रक संजय खरे ने बताया कि, जांच में अनियमितता जाने पर कार्यवाही भी की जाएगी। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि धान उपार्जन में गड़बड़ी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही की जाएगी।

2025 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने तय किया ‘लक्ष्य’

मुंबई, ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने खुलासा किया बेटी और पति के साथ 2025 का खुलकर स्वागत किया। फैंस संग अपने जीवन के अनमोल पल साझा किए। साथ ही बताया कि अब उनका लक्ष्य क्या है? प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी सहित कई तस्वीरें शेयर की। पहली तस्वीर में प्रियंका ऑरेंज रंग की बिकिनी पहन अपने आलीशान विला की छत पर खड़ी दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य तस्वीर में वह बीच पर निक के साथ लाल बिकिनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं, जबकि उनकी बेटी पानी के साथ खेल रही है। एक अन्य तस्वीर में अभिनेत्री जेट स्की पर बैठी नजर आ रही हैं। जबकि अन्य तस्वीरों में प्रियंका और बेटी मालती साथ में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ” जिंदगी को खुलकर जीना ही 2025 के लिए मेरा लक्ष्य है। खुशी, आनंद और शांति हो। हम सभी को इस नए साल में बहुत कुछ मिले। अपने परिवार के लिए बहुत आभारी हूं। 2025 की शुभकामनाएं। ऐसी शानदार यादों के लिए शुक्रिया।” नए साल की पूर्व संध्या पर प्रियंका ने साझा किया कि कैसे वह उन लोगों को हैंडल करती हैं जिनसे बुरी वाइब्स आती हैं। उन्होंने एक पोस्ट फिर से शेयर किया, जिसमें नकारात्मक ऊर्जा वाले लोगों के साथ कैसे निपटना है, इसके बारे में बताया गया है। वीडियो में एक लड़की एक स्प्रे का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रही। क्लिप में लिखा है, “मैं उन लोगों को बधाई देती हूं, जो बुरी ऊर्जा से भरे हैं।” एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उनके पास कई रोमांचक प्रोजेक्ट हैं, जिनमें “हेड्स ऑफ स्टेट” भी शामिल है। इसमें उनके साथ इदरीस एल्बा और जॉन सीना दिखाई देंगे। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। वह “द ब्लफ” में 19वीं सदी के कैरेबियन समुद्री डाकू की भूमिका भी निभाएंगी। यह एक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन भी फ्लॉवर कर रहे हैं। फिल्म में कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और वेदांतेन नायडू मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, प्रियंका वेब सीरीज “सिटाडेल” के दूसरे सीजन में वापसी करने के लिए तैयार हैं।    

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को होगा रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म इमरजेंसी का नया ट्रेलर 06 जनवरी को रिलीज होगा। ज़ी स्टूडियोज़ और मणिकर्णिका फ़िल्म्स निर्मित, ‘इमरजेंसी’ की कहानी वर्ष 1975 पर आधारित है, जब भारत में इमरजेंसी लागू हुई थी। इस फिल्म में कंगना रनौत, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आयेंगी। इमरजेंसी के निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का नया ट्रेलर 06 जनवरी को रिलीज होगा। सोशल मीडिया पर घोषणा साझा करते हुए, निर्माताओं ने लिखा, भारत के सबसे काले घंटे के 50 साल बाद – इमरजेंसी। भारत की सबसे शक्तिशाली महिला और घटना की अनकही कहानी का अनावरण करें जिसने राष्ट्र को हमेशा के लिए बदल दिया। #इमरजेंसी ट्रेलर 06 जनवरी 2025 को रिलीज होगा। 17 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में #इमरजेंसी को देखें। फिल्म ‘इमरजेंसी’ में कंगना रनौत के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, मिलिंद सोमन,श्रेयस तलपड़े, विशाक नायर और दिवंगत सतीश कौशिक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कंगना ने इमरजेंसी में अभिनय करने के साथ ही फिल्म का निर्माण और निर्देशन भी किया है।इमरजेंसी में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण,श्रेयस तलपड़े अटल बिहारी वाजपेयी, मिलिंद सोमन फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ,महिमा चौधरी पुपुल जयकर ,विशाक नायर संजय गांधी,और दिवंगत सतीश कौशिक जगजीवन राम के किरदार में नजर आयेंगे। यह फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होगी।  

प्रिया और एटली ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग में निवेश किया, बेंगलुरु फ्रेंचाइजी हासिल की

मुंबई,  फिल्म निर्माता प्रिया एटली और एटली ने वर्ल्ड पिकलबॉल लीग (डब्ल्यूपीबीएल) में बेंगलुरु फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण की घोषणा की है।टीम को बेंगलुरु जवान कहा जाएगा। पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी गौरव नाटेकर और आरती पोनप्पा नाटेकर सह-स्थापित, विश्व पिकलबॉल लीग 24 जनवरी को शुरू होगी और इसमें भारत और दुनिया भर के 48 खिलाड़ी छह फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। बेंगलुरु जवानों की टीम में खिलाड़ियों की सूची में खिलाड़ियों की जबरदस्त कतार शामिल है, जिसमें भारतीय पिकलबॉल सनसनी वृषाली ठाकरे भी शामिल हैं, जो अपनी शानदार खेल शैली के लिए हैमर ठाकरे के नाम से मशहूर हैं।उनके साथ जैक फोस्टर, कतेरीना स्टीवर्ट, ट्रांग ह्यून मैकक्लेन, मार्सेलो जार्डिम, एलेजांद्रा बोबेरिया, फेलिक्स ग्रुनर्ट, माउरो गार्सिया शामिल होंगे जो लाइन-अप को पूरा करेंगे। एटली और प्रिया, 24 जनवरी से शुरू होने वाली वर्ल्ड पिकलबॉल लीग की कार्रवाई को देखने के लिए उत्साहित हैं। उन्होने बेंगलुरु फ्रैंचाइज़ी के अधिग्रहण के लिए अपनी खुशी साझा की। उन्होंने कहा,मनोरंजन हमेशा से हमारा जुनून रहा है, और हम ऐसी कहानियां बताने के लिए भाग्यशाली रहे हैं जो लोगों से गहरे स्तर पर जुड़ती हैं। सिनेमा की तरह खेलों में भी भावनाओं को जगाने, और बदलाव को प्रेरित करने की शक्ति होती है। वर्ल्ड पिकलबॉल लीग हमारे लिए दोनों दुनियाओं का एक बेहतरीन मिश्रण है, उच्च ऊर्जा वाले खेल और जीवंत मनोरंजन का एक शानदार मिश्रण।  

नए साल का जश्न मना एक साथ लौटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय

मुंबई,  तलाक की सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए बॉलीवुड की स्टार जोड़ी ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ छुट्टियां मनाकर मुंबई लौट आए हैं। तीनों को एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिषेक आगे चल रहे थे, जबकि ऐश्वर्या और आराध्या उनके पीछे चल रही थीं। उन्होंने एयरपोर्ट के बाहर खड़े फोटोग्राफर्स को “हैप्पी न्यू ईयर” भी कहा। अभिषेक ने जहां स्वेटशर्ट, ब्लैक पैंट और सफेद जूते पहने थे वहीं, ऐश्वर्या और आराध्या ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे। इस दौरान मीडिया ने उन्हें एक संयुक्त फोटो के लिए अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने खास ध्यान नहीं दिया। दोनों अपनी कार की ओर बढ़ गए। एक अन्य वीडियो में ऐश्वर्या अपनी बेटी से पूछती नजर आ रही हैं कि क्या किसी ने उसे धक्का दिया, क्योंकि आराध्या चलते समय अचानक कूद गई थी। अभिषेक को कार के पास दोनों का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है। अपनी पत्नी और बेटी के बैठने के बाद, कार की आगे वाली सीट पर बैठकर वह चले जाते हैं। दिसंबर में इस जोड़ी ने अपनी बेटी आराध्या के स्कूल के वार्षिक समारोह में भी भाग लिया था। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। कार्यक्रम के पहले दिन, अमिताभ बच्चन भी अपनी पोती का प्रदर्शन देखने के लिए शामिल हुए। अफवाहों के फैलने के बाद से यह पहली बार था जब ऐश्वर्या राय और अभिषेक को सार्वजनिक रूप से एक साथ देखा गया। दोनों के संबंध में खटास को लेकर अटकलें लगातार चल रही थीं, पिछले साल की शुरुआत में एक शादी में अलग-अलग दिखने के बाद इसे और हवा मिली। अफवाहों के ताजे मामलों ने तब जोर पकड़ा जब दुबई के एक कार्यक्रम में ऐश्वर्या का नाम “बच्चन” उपनाम के बिना लिस्ट किया गया। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी 2007 में हुई थी। दोनों को नवंबर 2011 में बेटी हुई थी। बता दें कि हाल ही में अभिषेक बच्चन का नाम उनकी को स्टार निमरत कौर के साथ जुड़ा था। दोनों के बीच डेटिंग की अफवाह थी।  

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet