LATEST NEWS

10 जनवरी को पूरे भारत में केंद्र सरकार का फूकेंगे पुतला… खन्नौरी बॉर्डर पर किसानों की महापंचायत में ऐलान

farmer protest khanauri border jagjit singh dallewal 10 january central govt effigy burning announcement खन्नौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों ने आज हुई महापंचायत में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन तेज करने का फैसला किया. किसानों ने ऐलान किया है कि वो 10 जनवरी को देशभर में केंद्र सरकार का पुतला फूकेंगे. इसके अलावा किसानों से आंदोलन में शामिल होने की भी अपील की गई है. पंजाब के खन्नौरी बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों की शनिवार को महापंचायत हुई. इसमें संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 10 जनवरी को पूरे भारत में केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का फैसला किया है. महापंचायत को आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने संबोधित भी किया. डल्लेवाल ने कहा कि आज आब सब दूर-दूर से चलकर आए हैं. मैं आप सभी से मिलना चाहता था. डल्लेवाल ने कहा कि ये लड़ाई मेरी नहीं है. ये सब ऊपर वाले की मर्जी से हो रहा है. ये शरीर ऊपर वाले ने दिया है. जैसा भगवान करवाना चाहते हैं वैसे ही अब हो रहा है. मुझे पुलिस उठाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन रात को हरियाणा-पंजाब से सैकड़ों नौजवान खन्नौरी बॉर्डर पर पहुंच गए. मुझे विश्वास है कि हम लड़ाई जीतेंगे. डल्लेवाल बोले- हम शांत नहीं बैठ सकते उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि ये कठिन काम है, लेकिन किसी काम को कठिन देखकर हम आराम से नहीं बैठ सकते हैं. हमारे किसान परिवारों के 4 लाख किसानों ने सुसाइड किया है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि सुप्रीम कोर्ट की कमेटी की रिपोर्ट है, लेकिन असलियत में 7 लाख किसान सुसाइड कर चुके हैं. हम किसान नेता हैं, हम लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया सुसाइड रुक सकें. किसान नेता ने सुप्रीम कोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि डल्लेवाल की लाइफ काफी महत्वपूर्ण, लेकिन जिन 7 लाख किसानों ने सुसाइड किया है वो भी हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण थे.उन 7 लाख किसानों के बच्चे के लिए हमें शहादत दे देनी चाहिए. जब हम दिल्ली से आंदोलन खत्म करके वापस आए थे तो दूसरे राज्यों के लोगों ने हमें उलाहना दिया कि पंजाब के संगठन वापस जा रहे हैं. आंदोलन तेज करने की अपील डल्लेवाल ने आगे कहा कि अब मैं दूसरे राज्यों के किसानों से कहता हूं कि अपने राज्यों में आंदोलन तेज कर दीजिए. एमएसपी सबको चाहिए. आप सब अपने-अपने गांवों से एक-एक ट्राली खन्नौरी बॉर्डर पर जरूर भेजें ताकि पुलिस आंदोलन को खत्म ना कर सके. हालांकि, महापंचायत को संबोधित करते हुए बीच में डल्लेवाल की तबीयत भी बिगड़ गई जिसके बाद भाषण को जल्दी खत्म करा दिया गया.

IIT मद्रास के छात्रों से मिले rahul gandhi, शिक्षा प्रणाली पर उठाए सवाल, कहा- बेहतर भविष्य के…

rahul gandhi meets iit students said responsibility of the govt to provide quality education लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास के छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए वर्तमान की शिक्षा प्रणाली पर फिर से विचार करने की जरूरत है। ‘शिक्षा पर अधिक पैसा हो खर्च’ उन्होंने आईआईटी मद्रास के छात्रों के एक समूह के साथ बातचीत में कहा कि बेहतर भविष्य और भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनाने के लिए यह जरूरी है कि देश की मौजूदा शिक्षा प्रणाली पर पुनर्विचार किया जाए तथा शिक्षा पर अधिक पैसा खर्च किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहन के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल नहीं की जा सकती। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बातचीत का यह वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किया। सफलता का असली मतलब जानने की कोशिश की: राहुल गांधी उन्होंने कहा, ‘‘मुझे हाल ही में आईआईटी मद्रास के कुछ प्रतिभाशाली युवाओं से बात करने का सौभाग्य मिला। साथ में, हमने जानने की कोशिश की कि सफलता का असली मतलब क्या है। हमने भारत के भविष्य को आकार देने में अनुसंधान और शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका तथा एक ऐसे उत्पादन पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर चर्चा की जो निष्पक्षता, नवाचार और सभी के लिए अवसर को महत्व देता है।’ ‘शिक्षा प्रणआली पर विचार किया जाए’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपने युवाओं को शिक्षित करने, बेहतर कल की कल्पना को साकार करने और भारत को वैश्विक नेतृत्वकर्ता में बदलने के लिए भारतीय शिक्षा प्रणाली को लेकर फिर से विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘वर्तमान में, हमारा शिक्षा ढांचा अक्सर युवाओं को कुछ करियर जैसे डॉक्टर, इंजीनियर, आईएएस, आईपीएस, या सशस्त्र बल तक सीमित कर देता है।’ भारत को विश्व मंच पर समानता… राहुल गांधी ने कहा कि यह विविध अवसरों को खोलने, छात्रों को अपनी आकांक्षा को पूरा करने और नवाचार एवं पसंद से प्रेरित भविष्य बनाने के लिए सशक्त बनाने का समय है। उन्होंने कहा, ‘यह बातचीत केवल विचारों के बारे में नहीं थी, यह समझने के बारे में भी थी कि हम भारत को विश्व मंच पर समानता और प्रगति की शक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं। उनके विचारशील प्रश्नों और ताज़ा दृष्टिकोण ने इसे वास्तव में प्रेरणादायक बातचीत बना दिया।’ उन्होंने यह वीडियो ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘मानना है कि अपने लोगों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की गारंटी देना किसी भी सरकार की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक है। इसे निजीकरण और वित्तीय प्रोत्साहन के माध्यम से हासिल नहीं किया जा सकता। हमें शिक्षा पर अधिक पैसा खर्च करने तथा सरकारी संस्थानों को मजबूत करने की जरूरत है।’

Jammu Kashmir Army Vehicle Accident: बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा… चार जवानों की मौत, दो घायल

Jammu Kashmir Army Vehicle Accident जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में बड़ा हादसा हुआ है। सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चार सैनिकों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार दोपहर यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि फिसलन के कारण सेना का एक ट्रक पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में चार जवानों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। इनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। यह दुर्घटना बंदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

महाभारत से सीखें लाइफ मैनेजमेंट टिप्स: नए साल में 5 बातें अपनाएंगे तो मुश्किल कामों में भी मिल सकती है सफलता

Learn life management tips from Mahabharata: If you adopt these 5 things in the new year, you can get success even in difficult tasks नया साल 2025 शुरू हो गया है। पिछले साल मिली असफलताओं और अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो इस बार सफलता जरूर मिल सकती है। महाभारत के किस्सों से समझें लाइफ मैनेजमेंट की 5 टिप्स, जिन्हें फॉलो करने से आपकी प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी और मुश्किल काम में भी सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी… 1. एकता बनाए रखें, साथियों पर भरोसा करें 2. अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएं 3. लक्ष्य बनाएं और उसी पर पूरा ध्यान लगाएं 4. समय का ही सही उपयोग जरूर करें 5. विकल्पों का चयन सतर्कता से करें

सत्ता में आते ही पानी के गलत बिल माफ होंगे, केजरीवाल ने फिर किया बड़ा ऐलान

rvind kejriwal pc no need to submit water-bill delhi assembly election 2025 aap press conference Arvind Kejriwal Press Conference PC: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिन दिल्ली वासियों के पास पानी का गलत बिल आया है, उनका बिल माफ किया जाएगा। माफ होंगे पानी के गलत बिल अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार हर महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दे रही है। मेरे जेल जाने के बाद इन्होंने पानी के बिल भेज दिए। जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद वो सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे। केजरीवाल ने क्या कहा? प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सभी परिवारों को 20-20 हजार लीटर पानी फ्री दिया जाता है। दिल्ली में लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के पानी के बिल जीरो आते हैं। मगर जब मैं जेल गया तो इन्होंने पीछे से कुछ तो गड़बड़ की कि लोगों के हर महीने लाखों-हजारों रुपए पानी के बिल आने लगे। हमारे दिल्ली के लोग पानी के बिल को लेकर त्रस्त हैं। इसलिए आज मैं सार्वजनिक रूप से ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनका पानी का बिल गलत आया है, उन्हें अपना बिल भरने की जरूरत नहीं है। आप इंतजार करिए। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हम आपके सारे बिल माफ करवा देंगे। कांग्रेस पर साधा निशाना कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को जीत की भविष्यवाणी करने दीजिए। हमें जनता पर भरोसा है। कांग्रेस और बीजेपी को अब औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए कि वो मिलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस को वैसे भी कोई सीरियस नहीं लेता है। बीजेपी को घेरा बीजेपी पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी तक बीजेपी के पास न कोई मुख्यमंत्री चेहरा है, न कोई नैरेटिव है और न कोई दिल्ली को लेकर विजन है कि वो आगे क्या करेंगे? 10 साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया। अब वो केवल AAP को गालियां देकर ये चुनाव जीतना चाहती है। हम लोगों को बता रहे हैं कि हमने 10 साल में यह काम किया और आने वाले 5 साल में यह काम करेंगे। हमें हमारे कामों के आधार पर वोट दो। वहीं बीजेपी कह रही है कि पिछले 10 साल में हमने इतनी गालियां दी और आने वाले 10 साल में और अच्छी-अच्छी गालियां देंगे केजरीवाल को, हमें गालियों के नाम पर वोट दो। अब जनता तय करेगी कि किसे वोट देना है।

‘झगड़े के लिए नहीं सीखते हैं लाठी चलाना, बल्कि…’, इंदौर में क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत?

wielding stick brings bravery rss chief mohan bhagwat statement राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे और स्वर शतकम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया और बताया कि लाठी चलाना क्यों सीखना जरूरी है। मोहन भागवत ने यह भी कहा कि किसी भी मामले में हमारा देश पीछे रहने वाला नहीं है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के पास जो है, वो हमारे देश के पास नहीं है, ऐसे नहीं हो सकता है। हमारा देश पीछे रहने वाला मुल्क नहीं है। हम भी ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। विश्व के देशों की पहली पंक्ति में बैठकर हम भी बता सकते हैं कि हमारे पास क्या-क्या है? कार्यक्रम करते हैं, इसलिए उसका प्रदर्शन होता है : मोहन भागवत उन्होंने आगे कहा कि एक बात और है। संघ कोई भी कार्य प्रदर्शन के लिए नहीं करता है, बल्कि जो काम करता है उसी का प्रदर्शन हो जाता है। संघ के जितने भी कार्यक्रम होते हैं और जिसका आप प्रदर्शन देखते हैं। हम शाखा में भी ये कार्यक्रम करते हैं, लेकिन वो प्रदर्शन के लिए नहीं करते हैं। कार्यक्रम करते हैं, इसलिए उसका प्रदर्शन होता है। इंसानों के सद्गुणों में होती है वृद्धि : RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आगे कहा कि संघ के कार्यक्रमों से इंसान की प्रवृति, स्वभाव और संस्कार बनता है। उनके सद्गुणों में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि हम संघ में दंड सीखते हैं। लाठी चलाना प्रदर्शन या झगड़े करने के लिए नहीं सीखते हैं। अगर सीख गए और दोनों प्रसंग आए तो दोनों में काम आ जाते हैं। लाठी चलाने वाले व्यक्ति में आती है वीरता : भागवत आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि हमें उत्सवों में प्रदर्शन करना पड़ता है। हम झगड़ा नहीं करते हैं। अगर कोई आकर झगड़ा करने लगे तो उसका इलाज करना ही पड़ता है। लाठी चलाना इसलिए नहीं सीखते हैं। लाठी चलाना इसलिए सीखते हैं, क्योंकि लाठी चलाने वाले व्यक्तियों में वीरता आती है। वो किसी से डरता नहीं है।

मोहन सरकार की देर रात आपात बैठक, यूनियन कार्बाइड के कचरे पर बड़ा फैसला

Late night emergency meeting of Mohan government, big decision on Union Carbide waste भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार देर रात यूनियन कार्बाइड के कचरे और पीथमपुर की घटना को लेकर आपात बैठक बुलाई. दरअसल, पीथमपुर में विषैला कचरा जलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को व्यापक बंद का ऐलान किया गया. इस दौरान दो प्रदर्शनकारियों ने आत्मदाह की कोशिश की जिससे माहौल बिगड़ गया. देर रात आपात बैठक के दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा, ” जनता का किसी भी प्रकार अहित हो, यह बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम ये मामला कोर्ट के सामने लाएंगे और कोर्ट के आदेश के बाद ही अब आगे बढ़ेंगे. राज्य सरकार जनता के साथ खड़ी है और उनकी भावनाओं की कद्र करती है. ” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके साथ ही पीथमपुर के नागरिकों से अपील की है कि वे यूनियन कार्बाइड से जुड़ी झूठी अफवाहों पर विश्वास न करें और न ही ऐसी अफवाहों को आगे बढ़ने दें. सरकार कोई भी ऐसा कदम नहीं उठा सकती, जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़े. ख्यमंत्री निवास पर बुलाई गई आपात बैठकयूनियन कार्बाइड के कचरे के निष्पादन और पीथमपुर की घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर रात अपने निवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई. इस दौरान बैठक में मुख्यमंत्री ने उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से चर्चा की. इस दौरान मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, प्रमुख सचिव विधि सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे. कोर्ट ने दी थी 4 जनवरी की डेडलाइन : सीएममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा, ” मध्यप्रदेश सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है. हम हमेशा जनता के हित को लेकर आगे बढ़े हैं. यूनियन कार्बाइड के वेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और हाईकोर्ट के आदेश का हमने परिपालन किया था. कोर्ट ने इसके लिए 4 जनवरी तक कचरा निर्धारित स्थान तक पहुंचाने और 6 जनवरी को रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा था.” मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में जनता तक यह विषय पहुंचना चाहिए. पीथमपुर में नहीं जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा?मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संकेत दिए हैं कि फिलहाल पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा आगे नहीं जलेगा. उन्होंने कहा, ” यूनियन कार्बाइड के कचरे को लेकर सुरक्षा के मापदंडों पर किसी प्रकार से कोई खतरा या कोई डर का भाव जनता के बीच आया है तो राज्य सरकार जनता की भावना को ध्यान में रखकर कार्य करेगी. मध्यप्रदेश सरकार प्रयास करेगी कि माननीय न्यायालय के सामने यह विषय लाया जाए, इसके बाद ही हम आगे बढ़ेंगे. माननीय कोर्ट जैसा आदेश देगा, हम उसका पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे. हम तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे, जब तक न्यायालय कोई निर्देश जारी नहीं करता.”

मध्यप्रदेश वासियों को 2 दिन बाद कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत, कईं जिलों में कोहरा छाया रहेगा 

Madhya Pradesh residents will get relief from severe cold after 2 days, fog will prevail in many districts  एमपी के ग्वालियर-चंबल में घना कोहरा, 23 जिलों में असर: विजिबिजिटी 100 मीटर से भी कम;  खजुराहो-रीवा में सुबह कोहरे में डूबी रही। भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के 12 जिलों में आज घना कोहरा है। वहीं, 11 जिलों में मध्यम कोहरा छाया हुआ है। कुछ जगहों पर विजिबिजिटी 100 मीटर से भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिन प्रदेश में कोहरे और तेज ठंड का असर रहेगा। इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया- 6 और 7 जनवरी को कोहरा छंट जाएगा। दिन-रात के टेम्परेचर में बढ़ोतरी होगी। कुछ दिन उतार-चढ़ाव के बाद कड़ाके की ठंड का असर फिर से बढ़ेगा। बर्फ पिघलने पर गिरेगा पारा जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी होने से सर्द हवाएं प्रदेश में आ रही हैं। अभी 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से जेट स्ट्रीम चल रही है। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। इस कारण जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहेगा। 20 से 22 दिन तक शीतलहर चलने का अनुमान है। 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम 4 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में घना कोहरा है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, जबलपुर, मैहर में मध्यम से घना कोहरा है। 5 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में मध्यम से घना कोहरा रहेगा। 6 जनवरी: कुछ जिलों में कोहरे का असर देखने को मिल सकता है। रातें भी ठंडी ही रहेंगी।

संध्या थिएटर भगदड़ मामले अल्लू अर्जुन को कोर्ट से बड़ी राहत, मिली जमानत

हैदराबाद ‘पुष्पा 2’ के दिग्गज एक्टर अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को हैदराबाद की नामपल्ली अदालत ने जमानत दे दी। एक्टर को संध्या थिएटर भगदड़ से जुड़े मामले में जमानत मिली। यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में शामिल हुए। एक्टर की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई और जब उन्होंने अपनी कार से फैंस की तरफ हाथ हिलाया। इसके बाद ही अराजकता फैल गई। इससे रेवती नाम की महिला की दुखद मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया। घटना के सिलसिले में अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने 50,000 के मुचलके पर उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी और रिहा कर दिया। रेवती के परिवार की शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बच्चे के लिए दिए गए 2 करोड़ 24 दिसंबर को, घायल बच्चे के पिता भास्कर ने बताया कि उनके बेटे ने 20 दिनों की देखभाल के बाद रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। उन्होंने सपोर्ट के लिए अल्लू अर्जुन और तेलंगाना सरकार का आभार भी जताया। अगले दिन, 25 दिसंबर को फिल्ममेकर और अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने घायल बच्चे श्री तेज और उसके परिवार के लिए 2 करोड़ के वित्तीय सहायता पैकेज की घोषणा की। वेकेशन पर जाएंगे अल्लू अर्जुन रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने संध्या थिएटर भगदड़ मामले में पुलिस अधिकारी से जांच कराने को कहा और मामले पर आवश्यक कार्रवाई की भी बात कही गई थी। बता दें कि इस घटना से परेशान अल्लू अर्जुन एक वेकेशन की भी प्लानिंग कर रहे हैं और खबरें हैं कि ये मामला सुलझते ही वो लॉन्ग वेकेशन पर जाएंगे।

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड में यूपी के सुमित यादव नहीं दे पाए 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल का जवाब

मुंबई ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के 2 जनवरी के एपिसोड की शुरुआत उत्तर प्रदेश के रहने वाले रोलओवर कंटेस्टेंट सुमित यादव के साथ हुई। सुमित 14 साल से ‘केबीसी’ में आने का सपना देख रहे थे और जब यह पूरा हुआ तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। पर वह 12 लाख 50 हजार की रकम के लिए पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पाए। वो सवाल और उसका जवाब क्या था, यहां बता रहे हैं। सुमित यादव ने गेम खेलने से पहले होस्ट अमिताभ बच्चन से कहा कि शो में आने के चक्कर में वह रातभर सो नहीं सके। इसके बाद अमिताभ ने सुमित के साथ खेल की शुरुआत की। सुमित ने 80 हजार के सवाल के लिए ‘ऑडियंस पोल’ लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। जब एक लाख 60 हजार रुपये का सवाल आया, तो उन्हें ‘दुगनास्त्र’ की पावर मिल गई और बोनस अमाउंट जीता। सुमित ने कहा कि इन पैसों से वह मां को वैष्णो देवी भेजेंगे। सुमित यादव दी गई लाइफलाइनों के इस्तेमाल से 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल तक जा पहुंचे। इस सवाल तक उनके पास दो लाइफलाइन बची थीं। यह सवाल था- महाभारत के अनुसार, इनमें से किसने भीम को वह पेय पदार्थ उपलब्ध कराया था जो उन्हें एक हजार हाथियों की ताकत देता था? सुमित यादव ने पहले ‘वीडियो कॉल ए फ्रेंड’ लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। फिर काफी देर तक सोचते रहे और आखिरी बची लाइफलाइन ‘डबल डिप’ भी यूज कर ली। इसके बाद उन्होंने पहले ऑप्शन B) भगवान वरुण चुना और फिर बदलकर A)देवी गंगा चुना। लेकिन दोनों की जवाब गलत निकले। इस तरह सुमित यादव सिर्फ 3 लाख 20 हजार रुपये ही जीत पाए।

एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन

न्यूयॉर्क स्विस सोशलाइट और एक्ट्रेस जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, जिन्हें लोग ‘कैटवुमन’ के नाम से अधिक जानते हैं। जोसलीन अपने हाई प्रोफाइल तलाक को लेकर काफी चर्चा में रही थीं, जिसकी बदौलत वो दुनिया के सबसे अमीर शख्सियत में से एक बन गई थीं। उन्हें कैटवुमन इसलिए कहा जाता था क्योंकि उन्होंने बिल्ली जैसी दिखने के लिए अनगिनत प्लास्टिक सर्जरी करा रखी थी। इसके अलावा वो बॉयफ्रेंड पर कैंची से हमला करने के आरोप में अरेस्ट भी हो चुकी थीं। पिछले साल 31 दिसंबर को जोसलीन वाइल्डेनस्टीन का निधन हो गया। बताया जाता है कि तलाक की कानूनी कार्यवाही के बाद जोसलिन को रिकॉर्ड तोड़ 2.3 बिलियन डॉलर यानी 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का सेटलमेंट मिला और 13 साल तक हर साल 100 मिलियन डॉलर दिए गए।     हालांकि उन्हें आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया। हालांकि, आगे की प्लास्टिक सर्जरी के लिए इस फंड का इस्तेमाल करने से उन्हें मना कर दिया गया।     बताया जाता है कि अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन और अपने एक्स हसबैंड एलेक वाइल्डेनस्टीन को इम्प्रेस करने के लिए ही उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाना शुरू किया। कहते हैं कि उनके हसबैंड को बिल्लियां बहुत पसंद थीं और जोसलीन ने इसी वजह से अपना चेहरा बिल्लियों जैसा बनवा लिया था।  जोसलीन ने इन रिपोर्ट्स को गलत बताया था कि उन्होंने ये सब अपने हसबैंड के लिए किया था। कुछ रिपोरट्स में ये भी कहा गया था दोनों पति-पत्नी ने मैचिंग फेसलिफ्ट करवाया था।     रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बिल्ली की तरह दिखने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर डाले थे। हालांकि, एलेक की राय उन्हें लेकर कुछ और थी और तलाक के बाद उन्होंने खुलकर इस बारे में बातें भी कीं।     ‘वैनिटी फेयर’ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘जोसलीन को लगता था कि वो अपने चेहरे को फर्नीचर के टुकड़े की तरह ठीक कर सकती है, स्किन उस तरह से काम नहीं करती लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनती थीं।’  वहीं जोससीन का ये भी दावा किया कि उनका ये खास लुक जेनेटिकल था, उन्हों कहा था कि उनका चेहरा अपनी दादी तरह है जिस वजह से उनके गाल की हड्डियां ऊंची हैं और बादाम के शेप में आंखें हैं।     बताया जाता है कि स्विटजरलैंड के एक साधारण परिवार में जन्मी जोसलीन पेरिस पहुंचीं और बाद में अफ्रीका चली गईं, जहां 1977 में उनकी मुलाकात एलेक से हुई थी। इसके एक साल बाद ही उन्होंने शादी कर ली। साल 1999 में उनका तलाक हो गया। रिपोर्ट्स बताते हैं कि साल 1997 में ही जोसलीन ने एलेक को 21 साल की रूसी मॉडल के साथ रंगे हाथ पकड़ा था और इसी के बाद उनके रिश्ते खराब हुए और बात तलाक पर जा पहुंची।  तलाक के बाद से जोसलीन अपने बॉयफ्रेंड एलेक के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में रहीं। जोसलीन ने क्लेन पर सोशल मीडिया पर बहुत ज़्यादा समय बिताने का आरोप लगाया था। कहते हैं कि जोसलीन ने उस पर गर्म मोम फेंका और उसका चेहरा भी खरोंचा। इतना ही नहीं उन्होंने कैंची से बॉयफ्रेंड की सीने पर वार किया था। जब वहां पुलिस पहुंची तो क्लेन के शरीर पर कैंची के घाव सहित कई चोटें दिख रही थीं। वाइल्डेनस्टीन का कहना था कि क्लेन पर उन्हें बंधक बनाकर रखा था।     अमीर हस्ती होने के बावजूद उन्हें बकाया किराया जैसे मुकदमे और क्रेडिट कार्ड के कर्ज से जूझना पड़ा। साल 2018 तक वाइल्डेनस्टीन को दिवालिया घोषित कर दिया गया था। उन्होंने अदालत में दाखिल किए गए डॉक्यूमेंट्स में कहा कि वह बेरोजगार थीं और अपने खर्चों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से दोस्तों और परिवार के सपोर्ट पर निर्भर थी। जोसलीन साल 1973 में आई ‘Servez-vous mesdames’ और टीवी सीरीज ‘VH1 News Presents’ में नजर आई थीं।

‘पाताल लोक’ सीजन 2 का टीजर रिलीज

मुंबई जयदीप अहलावत की मच अवेटेड सीरीज ‘पाताल लोक 2’ का टीजर आ गया है। जयदीप अहलावत ने एक बार फिर हाथीराम चौधरी के रोल में दमदार वापसी की है। हालांकि, टीजर में दूसरे सीजन की झलक नहीं दिखाई गई है, पर जयदीप जिस तरह से लिफ्ट में एक खूंखार कहानी बताते नजर आ रहे हैं, उससे हिंट मिलता है कि दूसरा सीजन तगड़ा होने वाला है। पाताल लोक सीजन 2 के टीजर की शुरुआत हाथीराम बने जयदीप अहलावत से होती है। वह एक लिफ्ट में हैं और अचानक ही वह रुक जाती है। फिर वह बोलते हैं, ‘एक कहानी सुनाऊं क्या? एक गांव में एक आदमी रहता था। उसे कीड़ों से बड़ी नफरत थी। कहता था कि इन सारी बुराइयों की जड़ ये कीड़े हैं। फिर एक दिन उस आदमी के घर के कोने से एक कीड़ा निकला और उसने उस आदमी को काट लिया।’ ‘एक कीड़ा मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़ी ना होता है पाताल लोक में’ वह आगे कहानी सुनाते हैं, ‘लेकिन हिम्मत करके उस आदमी ने उस कीड़े को मार दिया। बस फिर क्या, बंदा रातोंरात हीरो बन गया पूरे गांव ने उसे सिर-आंखों पर बिठा लिया। सब खुश और अगली कई रातें बड़े चैन से मुस्कुराते हुए सोया। फिर एक सुनसान रात में उसके बिस्तर के नीचे कुछ मिला। एक कीड़ा था और फिर 10, हजार, लाख करोड़…अनगिनत कीड़े। उसे क्या लगा था? एक कीड़ा मार दिया तो खेल खत्म? ऐसा थोड़ी ना होता है पाताल लोक में।’ यहां देखिए ‘पाताल लोक सीजन 2’ का ट्रेलर इस कहानी के जरिए जयदीप अहलावत का किरदार एक तरह से चेतावनी देता है कि खेल अभी खत्म नहीं हुआ है और काफी ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिलेगा। टीजर देख यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ‘नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है। एकदम खूंखार हाथीराम। पहला सीजन पसंद आया था।’ एक और कमेंट है, ‘सालों का इंतजार पूरा हुआ। हाथीराम इज बैक।’ 17 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन 17 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इसमें गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम और इश्वाक सिंह हैं।

भाजपा: प्रदेश एवं जिला अध्यक्षों का नाम तय, दिनभर चली बैठक ,अध्यक्ष का ऐलान

BJP: Names of state and district presidents decided, announcement of district president on January 5 and state president on January 15 भोपाल। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश के चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। वे मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन करेंगे। 15 जनवरी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय की भूमिका भी नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन में महत्वपूर्ण होगी।पांच जनवरी तक जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। धर्मेंद्र प्रधान मध्य प्रदेश से राज्य सभा सदस्य रहे हैं। अब वे ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से सांसद हैं। मध्य प्रदेश से राज्य सभा रहने के कारण उनका प्रदेश से जुड़ाव रहा है । जिला अध्यक्ष के लिए पांच-पांच नामों का पैनल तैयार भाजपा संगठन चुनाव के तहत नए जिला अध्यक्षों के नामों के चयन की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। गुरुवार को दिनभर चली बैठकों में प्रदेश के चुनाव अधिकारियों के साथ अलग-अलग जिलों के जिला चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षकों से साथ वन-टू-वन चर्चा की गई। नामों का पैनल फाइनल कर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष दिल्ली भेजा जाएगा प्रत्येक जिले के लिए प्रस्तावित पांच नामों का पैनल तैयार किया गया है। इनमें दो नामों के अलावा एससी, एसटी और महिला का एक-एक नाम शामिल हैं। कुल पांच नामों का पैनल तैयार किया गया है। शुक्रवार को इन नामों का पैनल फाइनल कर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली से नामों पर अंतिम निर्णय के बाद पांच जनवरी को जिला अध्यक्षों की घोषणा की जा सकती है। दिनभर चली बैठक गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में दिनभर चली बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व संगठन पर्व की केंद्रीय पर्यवेक्षक सरोज पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने जिला अध्यक्ष के नामों पर विचार विमर्श कर फाइनल पैनल तैयार किया। बताया जा रहा है कि 15 मौजूदा युवा जिला अध्यक्षों को रिपीट किया जा सकता है। हालांकि पार्टी यह भी सुनिश्चित करेगी कि इन जिला अध्यक्षों का कार्यकाल निर्विवाद रहा हो। चार साल से अधिक समय से जिला अध्यक्ष रहने वाले रिपीट नहीं किए जाएंगे। पार्टी ने इस बार जिला अध्यक्ष के महिलाओं को भी प्राथमिकता में रखा है। पैनल में महिला नेत्रियों का नाम शामिल है।

यूएस: एच-1 बी वीजा, डोनाल्ड ट्रंप का बना सर दर्द , एलन मस्क ने किया समर्थन

US: H-1B visa, Donald Trump’s headache, Elon Musk supported अमेरिका में एच-1बी वीजा को लेकर बहस जारी है। ट्रंप समर्थक इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं, वहीं ट्रंप के करीबी उद्योगपति एलन मस्क ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया है। अब इस बहस में अमेरिका के वरिष्ठ और प्रभावशाली सांसद बर्नी सैंडर्स भी शामिल हो गए हैं। बर्नी सैंडर्स ने मस्क पर आरोप लगाया है कि वह एच-1बी वीजा का समर्थन सिर्फ विदेशों से सस्ते कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के लिए कर रहे हैं। एच-1बी वीजा के जरिए अमेरिकी कंपनियां विदेशों से कुशल कर्मचारियों को नौकरी पर रख सकते हैं। ‘श्रम लागत कम करना चाहते हैं मस्क’ बर्नी सैंडर्स लंबे समय से कर्मचारियों के अधिकारों के समर्थक रहे हैं। गुरुवार को एक बयान में कहा कि एच-1बी वीजा कुशल कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए नहीं है बल्कि सस्ते कर्मचारियों को नौकरी पर रखने और श्रम लागत कम करने के लिए है। बर्नी सैंडर्स ने दावा किया कि इस वीजा के जरिए अमेरिकी अरबपतियों को फायदा हो रहा है और टेस्ला जैसी कंपनियां कुशल अमेरिकी कर्मचारियों की जगह विदेशों, जैसे भारतीय कर्मचारियों को नौकरी दे रही हैं। बर्नी सैंडर्स ने मांग की कि एच-1बी वीजा में संशोधन किया जाना चाहिए ताकि अमेरिकी कर्मचारियों को इसका नुकसान न झेलना पड़े। अमेरिकी सांसद ने कहा कि मस्क की कंपनी में बीते साल करीब साढ़े सात हजार अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया, जबकि एच-1बी वीजा धारक कर्मचारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया। एलन मस्क ने एच-1बी वीजा का किया था समर्थन गौरतलब है कि एलन मस्क एच-1बी वीजा के समर्थक हैं और उन्होंने इसका समर्थन करते हुए कहा था कि अमेरिका में कुशल कर्मचारियों की कमी है और इस कमी को पूरा करने के लिए एच-1बी वीजा जरूरी है। मस्क ने कहा कि कई इंजीनियर्स इस वीजा के जरिए अमेरिका आए और उन्होंने अमेरिका के विकास में अहम योगदान दिया। मस्क के इस दावे पर भी बर्नी सैंडर्स ने पलटवार किया और कहा कि टेस्ला में कई एच-1बी वीजा धारक अकाउंटेंट और मैकेनिकल इंजीनियर हैं और ये उच्च प्रशिक्षित कर्मचारियों की श्रेणी में नहीं आते हैं। ट्रंप समर्थक भी कर चुके हैं इसका विरोध उल्लेखनीय है कि बीते दिनों ट्रंप समर्थक लॉरा लूमर और स्टीव बैनन आदि ने एच-1बी वीजा का विरोध किया था और दावा किया कि इससे अमेरिकी लोगों की नौकरियां छिन रही हैं। इस पर मस्क ने एच-1बी वीजा का समर्थन किया। डोनाल्ड ट्रंप ने भी मस्क का समर्थन करते हुए एच-1बी वीजा को जारी रखने की बात कही थी।

यूनियन कार्बाइड कचरा जलाने का विरोध: युवक बुरी तरह झुलसे ,कमलनाथ ने चिंता व्यक्त की

Protest against burning of Union Carbide garbage: Youth badly burnt, Kamal Nath expressed concern भोपाल। यूनियन कार्बाइड के कचरे को जलाने के विरोध में आज दो युवकों ने आत्मदाह का प्रयास किया, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना ने प्रदेश में एक बार फिर इस विवादित मुद्दे को गर्मा दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए दोनों युवकों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि इस मामले में सभी पक्षों को विश्वास में लेकर ही कोई निर्णय लिया जाए। कमलनाथ ने कहा, “यह मामला अत्यंत संवेदनशील है। मुख्यमंत्री मोहन यादव से मेरा आग्रह है कि जनभावनाओं और जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ही कोई कदम उठाया जाए।” इस मुद्दे पर इंदौर और पीथमपुर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के नेता कचरा जलाने की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। गौरतलब है कि यूनियन कार्बाइड का यह कचरा लंबे समय से विवाद का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों और पर्यावरणविदों का मानना है कि इसे जलाने से पर्यावरण और जन स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। जनभावनाओं को देखते हुए यह देखना होगा कि सरकार इस विवाद का समाधान कैसे करती है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet