LATEST NEWS

कलेक्टर का बाप या सर्वर का सेवक: पटवारी की नई पहचान

Collector’s father or server’s servant: Patwari’s new identity कमलेश अहिरवार ( विशेष संवाददाता सहारा समाचार )भोपाल ! मध्य प्रदेश में राजस्व महाभियान 3.0 जोर-शोर से चल रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। योजना के 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन सर्वर की लचर हालत ने पटवारी और किसान दोनों को असहाय बना दिया है। एक ओर किसान फॉर्मर आईडी और पीएम किसान जैसी योजनाओं के लिए पटवारी से उम्मीद लगाए बैठा है, वहीं दूसरी ओर पटवारी सर्वर की कृपा पाने के लिए लोकसेवा केंद्र और CSC सेंटर के चक्कर काट रहा है। पटवारी की पहचान अब सरकारी कर्मचारी से ज्यादा सर्वर का सेवक बन गई है। फॉर्मर आईडी जैसे कार्यों के लिए उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। अगर किस्मत अच्छी हो, तो दिनभर में एक या दो आईडी बन जाएं, वरना पूरे दिन की मेहनत बेकार। छः महीने पहले शुरू हुई यह प्रक्रिया आज भी अधूरी है। किसान और पटवारी दोनों इस त्रासदी को नियति मानकर चल रहे हैं। हालत यह है कि किसान की झल्लाहट का पहला शिकार पटवारी ही बनता है। किसान जब अपनी फसल के काम छोड़कर पटवारी से बार-बार एक ही सवाल करता है—”मेरी आईडी क्यों नहीं बनी?”—तो पटवारी के पास जवाब में सिर्फ एक लाइन होती है, “सर्वर नहीं चल रहा।” लेकिन यह जवाब न किसान को संतुष्ट करता है और न ही अधिकारियों को। जब पटवारी अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास जाता है, तो उन्हें आश्वासन मिलता है कि सर्वर पर काम हो रहा है। लेकिन यह “काम हो रहा है” कब “काम हो गया” में बदलेगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं। दूसरी तरफ, मंचों पर अधिकारी और नेता सर्वर की असफलताओं का ठीकरा खुलेआम पटवारियों के सिर फोड़ते हैं। “कलेक्टर का बाप” जैसे तमगे देकर वे यह भूल जाते हैं कि पटवारी सिर्फ एक माध्यम है, जो सरकार और किसान के बीच पुल बनाने का काम करता है। योजनाओं की स्थिति और खराब हो जाती है, जब किसान का दो साल पुराना पंजीयन भी पूरा नहीं होता। सम्मान निधि योजना के तहत पैसा तो दूर, किसानों की पीएम किसान आईडी तक नहीं बन पाई। और इन सबका दोष, जैसा कि हमेशा होता है, पटवारी पर डाल दिया जाता है। पटवारी इस पूरे तंत्र को समझ चुका है और अब इसे अपनी नियति मानकर काम कर रहा है। चाय के कप और सर्वर के इंतजार के बीच, वह यह सोचता है कि उसकी मेहनत और धैर्य का अंत कब होगा। लेकिन सर्वर के इस शासन में, पटवारी और किसान की आवाज शायद ही किसी तक पहुंचे। पटवारी, जो कभी अपने अधिकारों और कर्तव्यों का राजा था, अब सर्वर का सेवक बनकर रह गया है।

बांग्लादेश में हिन्दू नरसंहार के विरोध में सकल हिन्दू समाज का उग्र विरोध प्रदर्शन ।

Fierce protest by the entire Hindu community against the Hindu genocide in Bangladesh. हरिप्रसाद गोहेआमला ! बांग्लादेशी सरकार के संरक्षण में कट्टरपंथी अतिवादियों समूहों के द्वारा बांग्लादेश मे करोड़ों हिन्दुओं समेत अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे जघन्य -अत्याचार, अमानवीय व्यवहार एवं बांग्लादेशी सरकार के आक्रोशित करने वाले रवैया के विरुद्ध सकल हिंदू समाज आमला के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में मातृ शक्ति समेत बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों के द्वारा तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया । स्थानीय नगर पालिका स्कूल परिसर जनपद चौक पर सनातनी बंधुओ एवं मातृशक्तियों की उपस्थिति में नगर पालिका स्कूल परिसर जनपद चौक आमला में एकत्रीकरण के साथ मुख्य मार्ग से रैली के रूप में तहसील पहुंच कर बांग्लादेश में विधर्मीयो के द्वारा हिन्दू समुदाय के लोगों के साथ कुकृत्यों एवं दुराचार व सनातन धार्मिक स्थलों पर आगजनी एवं तोड़फोड़ की नियोजित घटनाओं की पूरज़ोर तरीके से निंदा कर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन , स्थानीय प्रशासन आमला को सौप कर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की । व्यापारियों ने बंद रखे अपने प्रतिष्ठान , समाज के सभी वर्गों की रही भागीदारी सकल हिन्दू समाज के विरोध प्रदर्शन को आमला नगर के सभी व्यापारी संगठनों ने अपना समर्थन किया इस दौरान व्यापारीगणों ने अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे । विरोध प्रदर्शन एवं रैली में बड़ी संख्या में मातृ शक्ति, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के प्रमुख, समाज के सभी वर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बंगलादेश सरकार के संरक्षण में कट्टरपंथियों के द्वारा हिन्दू समुदाय के नरसंहार एवं अत्याचार का विरोध कर भारत सरकार से बांगलादेशी हिन्दुओं के सुरक्षा की मांग की गई।

कैबिनेट बैठक के बीच 2 बड़े IPS अफसरों के तबादले

भोपाल ! मध्य प्रदेश में एक तरफ मोहन यादव की कैबिनेट की मीटिंग पर सभी की नजर थी, बीच में दो बड़े IPS अफसरों के तबादले की खबर आ गई. बता दें अजय कुमार शर्मा को EOW महानिदेशक पद से हटा दिया है. उन्हें अध्यक्ष पुलिस हाऊसिंग बना दिया है. इसके अलावा उपेंद्र कुमार जैन आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ के महानिदेशक बनाये गए. कैलाश मकवाना के DGP बनने के बाद अध्यक्ष पुलिस हाऊसिंग का पद खाली था

‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी एक हो सकती है प्रीक्वल !

मुंबई ‘मिर्जापुर’ ओटीटी की दुनिया की सबसे पॉपुलर सीरीज रही है। इसका पहला सीजन साल 2018 में आया था, और अब तभी से यह सीरीज दर्शकों के दिलों-दिमाग पर छा गई। गुड्डू भैया से लेकर मुन्ना और कालीन भैया तक… ‘मिर्जापुर’ सीरीज का हर किरदार लोगों के दिलों में रच-बस गया। ‘मिर्जापुर’ का तीसरा सीजन जुलाई 2024 में रिलीज हुआ था, और अब इस पर फिल्म आ रही है। मेकर्स ने कुछ समय पहले ‘मिर्जापुर’ फिल्म का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही फैंस के बीच उथल-पुथल मच गई। हर कोई जानने को उत्सुक हो गया कि आखिर फिल्म में क्या होगा। अब गुड्डू भैया यानी अली फजल ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ फिल्म में क्या कुछ हो सकता है। अली फजल ने जो हिंट दिया है, उससे कयास लगाए जाने लगे हैं कि ‘मिर्जापुर’ फिल्म की कहानी एक प्रीक्वल हो सकती है। अली फजल ने इस नाम की सीरीज में गुड्डू पंडित का रोल प्ले किया था, और घर-घर मशहूर हो गए थे। अली फजल ने ‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ से बातचीत में कहा, ‘हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं। इसमें ओजी कास्ट (मिर्जापुर सीरीज की ओरिजनल और पुरानी कास्ट) होगी और हम पीछे जाएंगे। शायद पीछे की कहानी और पहले का समय दिखाया जाएगा, क्योंकि कुछ पुराने वो लोग भी नजर आएंगे, जो सीरीज में मर चुके हैं।’ जब अली फजल से पूछा गया कि क्या ‘मिर्जापुर’ फिल्म एक प्रीक्वल होगी, तो वह बोले, ‘आपको पता चल जाएगा। पर फिलहाल हम इसे सिनेमाघरों में लाने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।’ साल 2026 में थिएटर्स में आएगी ‘मिर्जापुर’ ‘मिर्जापुर’ साल 2026 में रिलीज होगी। इसमें अली फजल के अलावा मुन्ना यानी दिव्येंदु, कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी भी नजर आएंगे। अभिषेक ने सीरीज में कंपाउंडर का रोल प्ले किया था।

फिल्म इंडस्ट्री काफी इनसिक्योर, अवॉर्ड मिलने के बाद 15 महीने बैठना पड़ा था घर: विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं लेकिन उन्हें मूवीज में काम करने का उतना मौका नहीं मिल पाया जितना कि मिल सकता था। एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिजनस में आने का फैसला लिया। इनसिक्योर है। यहां चापलूसी से काम चलता है। उन्होंने बताया कि उन्हें 2007 में काम के लिए अवॉर्ड मिला तो लगा था कि कई ऑफर्स आएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने बिजनस करने का फैसला लिया और अपनी किस्मत खुद लिखने की ठानी। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में विवेक बोले, मैंने 22 साल में करीब 67 प्रोजेक्ट्स किए हैं लेकिन इंडस्ट्री बहुत इनसिक्योर जगह है। आप अच्छा परफॉर्म कर रहे हों, अवॉर्ड्स जीत रहे हों और एक्टर के तौर पर अपना काम कर रहे हों लेकिन उसी समय आपको दूसरी वजह से आपको काम मिलना बंद हो जाएगा। बैठे रहे घर विवेक बोले,’2007 में जब मैंने शूटआउट ऐट लोखंडवाला की थी, गनपत गाना वायरल हुआ था। मुझे अवॉर्ड मिला था तो मुझे बहुत सारे ऑफर्स की उम्मीद थी, लेकिन मुझे एक भी नहीं मिला। मैं फिल्म सफल होने के बाद 14 से 15 महीने घर पर बैठा रहा।’ लिया बिजनस करने का फैसला इसके बाद विवेक ने फैसला लिया कि वह इंडस्ट्री के भरोसे रहने के बजाय अपना खुद का पैसा कमाने के बारे में सोचेंगे। उन्होंने तय किया कि कोई बाहरी ताकत उनका भविष्य निर्धारित नहीं करेगी। नहीं बेच सकता आत्मा विवेक बोले, मैं बहुत सी चीजों को लेकर परेशान था। मैंने बहुत टेंशन ले रखी थी। इसका कोई फायदा नहीं था। विवेक ने बताया कि बिजनस हमेशा उनका प्लान बी था। मैंने तय किया कि सिनेमा मेरा पैशन रहेगा और रोजी-रोटी बिजनस से चलेगी। इससे मुझे आजादी मिली और मैं लॉबी के जाल से भी बाहर आ गया। अपनी आत्मा बेचनी पड़े या किसी की चापलूसी मेरे लिए तो जीने का तरीका नहीं था। कुछ लोग इससे रोजी चलाते हैं लेकिन मैं नहीं।

नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन में ज़ाहिर प्रवेश ।

Explicit entry into National Railway Mazdoor Union. हरिप्रसाद गोहेआमला। नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन कोंकण रेलवे के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी.नायर एवं नागपूर मंडल परिषद के विचारों से प्रभावित होकर कल शाम कॉमरेड शुभम जाधव,कॉमरेड राजेश आर रावत ने उनका काम जो नहीं हो रहा था,करवा दिया जिस बात से उत्साहित होकर शुभम जाधव,अपनी टीम के साथ, कॉमरेड दिगंबर घाटोड़े जी के मार्गदर्शन में अजनी जनरल शाखा में जाहिर प्रवेश लिया,प्रशांत रामटेकेकर,प्रशांत कालबंदे गोधनी,श्रीकांत कांबले,निखिल राउत भरतवाड़ा इन पांच कामरेडो के नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन से जुड़ने से युवा वर्ग को सीधा और साफ़ इशारा जाता हैं कि युवाओं का सम्मान और युवा वर्ग को प्रोत्साहित करने के लिए नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन वचन बद्ध हैं और मान्यता चुनाव प्रभारी(नॉर्थ) साइड कॉमरेड राजेश आर रावत, युवाओं के लिए ताज़ा उदाहरण हैं । अपने पुराने अनुभवों से सभी समस्याओं का हल… नेशनल रेल्वे मजदूर यूनियन,सभी रेल कर्मचारीयों के हित के लिए कई कॉमरेडो ने कितना बलिदान दिया संघर्ष किया हैं,जो आज हम सब हर्ष पूर्ण जीवन जी रहे…एक रेल एक यूनियन…एक रेल नेक यूनियन…समस्याओं का समाधान ने.रे.म.यू.नहीं चाहिए अनेक यूनियन…इंकलाब जिंदाबाद जिंदाबाद ।

रेलवे यूनियनों के मान्यता चुनाव में वोटिंग शुरू, श्रमिक हितों की रक्षा के लिए रेलवे कर्मचारी साथी, नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन को मतदान करें – राजेश आर रावत

Voting begins in the recognition elections of railway unions, railway employees to protect workers’ interests, vote for National Railway Mazdoor Union – Rajesh R Rawat हरिप्रसाद गोहेआमला ! रेलवे में यूनियन मान्यता के लिए बुधवार से तीन दिवसीय मतदान की प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है । छह दिसंबर तक चलने वाली इस मतदान में हजारों रेलकर्मी मतदान करेंगे।मतदान के इस महायज्ञ में अपना वोट डालने के उपरांत नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन के नार्थ साइड चुनाव प्रभारी राजेश आर रावत ने रेलकर्मियों से अपील करते हुए कहा कि रेल कर्मचारियों के सुख-दुख में हर संभव मददगार एन.आर.एम.यू. के महामंत्री कॉमरेड वेणु पी. नायर और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपना बहुमूल्य वोट नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन को देकर, अपनी भागीदारी सुनिश्चित कीजिये।

प्रदेश में अब मनमानी नहीं कर पाएंगे प्राइवेट अस्पताल, सरकार ने जारी किए ये जरूरी निर्देश

Now private hospitals will not be able to act arbitrarily in the state, the government has issued these important instructions मध्य प्रदेश में प्राइवेट अस्पतालों में इलाज और जांच के नाम पर हमेशा मनमानी राशि लेने के आरोप लगते रहे हैं. लेकिन, अब इन पर लगाम लगाने का मध्य प्रदेश सरकार ने मन बना लिया है. अब एमपी के निजी अस्पताल प्रबंधन अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे, क्योंकि अब सरकार ने निजी प्राइवेट अस्पताल को ट्रीटमेंट और जांच की रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं. प्राइवेट अस्पतालों में रेट लिस्ट लगाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के आयुक्त की ओर स दिए गए हैं. मरीजों के अधिकार और हितों का संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश स्वास्थ्य विभाग आयुक्त तरुण राठी ने आदेश जारी किया है. उन्होंने जारी किए गए आदेश में कहा कि सभी चिकित्सकीय सेवाओं की दर सूची रेट लिस्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करें. स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त तरुण राठी ने साफ कहा है कि अस्पताल में काउंटर पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है. स्वास्थ्य आयुक्त के अनुसार रोगी या उनके परिजनों द्वारा मांगे जाने पर अस्पताल मैनेजमेंट को रेट सूची दिखाना होगा. किसी अस्पताल को यदि रेट लिस्ट में संशोधन करना हो, तो इसकी सूचना मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ को देना होगा. संशोधित रेट लिस्ट को भी प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा. रेट लिस्ट नहीं तो होगी कार्रवाई आयुक्त की ओर से अपने निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि रेट लिस्ट के बिना अतिरिक्त शुल्क लेना नियमों का उल्लंघन है. अस्पतालों की ओर से मनमाने रेट वसूलने की घटनाओं को रोकने के लिए आयुक्त ने सीएमएचओ को लगातार निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं. आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि जिन प्राइवेट अस्पतालों में रेट लिस्ट नहीं होगी उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

एमपी हाईकोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा, दोषी युवक को रोपने होंगे 50 पौधे

MP High Court gave a unique punishment, the guilty youth will have to plant 50 saplings. जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश संजीव सचदेवा व न्यायमूर्ति विनय सराफ की युगलपीठ ने न्यायालय के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी वाली पोस्ट इंटरनेट मीडिया पर डालने के आपराधिक अवमानना प्रकरण में आरोपित युवक को दोषी पाते हुए सजा बतौर 50 स्वदेशी प्रजाति के पौधे रोपने के आदेश दिए हैं। इसके लिए 15 दिन की समय-सीमा निर्धारित की है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा है कि वन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी आरोपित को बताएंगे कि वह कहां पर किस प्रजाति के पौधे लगा सकता है। इसके साथ ही युवक को चेतावनी दी कि वह भविष्य में ऐसी गलती न दोहराए। मुरैना जिले के संबलगढ़ न्यायालय का मामलाप्रकरण मुरैना जिले के संबलगढ़ न्यायालय द्वारा हाई कोर्ट को भेजे गए पत्र से संबंधित था। इसमें अवगत कराया गया था कि राजस्थान के जयपुर जिले के त्रिवेणी नगर निवासी आरोपित राहुल साहू के विरुद्ध प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अभिषेक कुमार के न्यायालय में भरण-पोषण का मामला विचाराधीन था। राहुल की पत्नी पूजा राठौर वादी है। सात मई, 2024 को पूजा ने न्यायालय को सूचित किया कि राहुल ने उसके और न्यायालय के विरुद्ध अनर्गल टिप्पणी वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की है। पूजा ने उस पोस्ट का साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किया। युगलपीठ ने सजा के सिलसिले में सुझाव मांगान्यायालय ने इस जानकारी को अभिलेख पर लेकर आरोपित राहुल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया, लेकिन न तो आरोपित की ओर से जवाब प्रस्तुत किया गया और न ही वह उपस्थिति हुआ। इस रवैये को पर आपराधिक अवमानना प्रकरण चलाने के लिए न्यायालय ने हाई कोर्ट को पत्र भेज दिया। प्रकरण हाई कोर्ट में सुनवाई में आया तो कोर्ट रूम में उपस्थित अधिवक्ता आदित्य संघी से युगलपीठ ने सजा के सिलसिले में सुझाव मांगा। अधिवक्ता ने कहा कि सुझाव दिया कि आरोपित की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उसे सुधारात्मक रूप से प्रतीकात्मक सजा दी जा सकती है। इसके अंतर्गत समाज सेवा करना बेहतर होगा। मसलन, भंवरताल पार्क में पौधारोपण कराया जाए। हाई कोर्ट को यह सुझाव पसंद आया।

शुरू हुई हीरों की नीलामी: आकर्षण का केंद्र बना 19 कैरेट 22 सेंट का हीरा

Diamond auction started: 19 carat 22 cent diamond became the center of attraction पन्ना। हीरों की नगरी के नाम से विख्यात मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की उथली हीरा खदानों से प्राप्त हीरों की नीलामी आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुरू हो गई है। जिसमें सूरत और गुजरात के व्यापारी शामिल होने के लिए आए हैं। यह नीलामी आगामी तीन दिनों तक चलेगी। हीरा अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि, पहले दिन इस हीरों की नीलामी में 21 ट्रे के माध्यम से 50 नग हीरे जिनका वजन 93 कैरेट 27 सेंट है रखे गए है। आज की नीलामी में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र 19 कैरेट 22 सेंट का बड़ा हीरा है। उन्होंने बताया कि, नीलामी के पहले आज होने वाली नीलामी में रखे गए हीरों का ऑक्शन लगाया गया था। ताकि व्यपारी इन हीरों को अच्छे से परख सके। इस नीलामी में व्यापारियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा गई।

Mohan Cabinet Decision: एमपी में शराब नीति को लेकर कमेटी करेगी काम, मोहन सरकार ने लिए कई बड़े फैसले

Mohan Cabinet Decision: Committee will work on liquor policy in MP, Mohan government took many big decisions भोपाल। मध्य प्रदेश में मोहन कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई है। जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। 25 करोड़ के निवेश वाले थर्मल पावर प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं शराब नीति को लेकर कमेटी काम करेगी।बुधवार को मंत्रालय में सीएम डॉ मोहन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है। जिसमें कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। कैबिनेट मीटिंग के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रदेश में 11 से 26 दिसंबर तक जनकल्याण पर्व मनाया जाएगा। 25 करोड़ के निवेश वाले थर्मल पावर प्लांट से हजारों लोग रोजगार मिलेगा। केंद्र ने मंजूरी मिली है।वहीं शराब नीति को लेकर कमेटी काम करेगी। उज्जैन सिंहस्थ बाईपास को फोरलेन किया जा रहा है। फोरलेन से पीथमपुर का औद्योगिक विकास भी होगा। नवीनीकरण ऊर्जा में लगने वाले उपकरण के पार्क के लिए मप्र का चयन हुआ है। इसके लिए केंद्र सरकार 300 करोड़ की राशि देगी। इसके अलावा नर्मदापुरम के बाबई में मेगा औद्योगिक पार्क बनाया जाएगा।

शिवाजी महाराज की भूमिका में दिखा ऋषभ शेट्टी का ऐतिहासिक लुक

मुंबई, भारतीय राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने इस ऐतिहासिक फिल्म “द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज” में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर कुछ ही देर पहले ऋषभ शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया है, जिसे लेकर कंतारा स्टार ऋषभ के प्रशंसक बेहद खुश और उत्साहित हैं। ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और लिखा, ”हमारा सम्मान और विशेषाधिकार, भारत के महानतम योद्धा राजा – भारत के गौरव की महाकाव्य गाथा प्रस्तुत है।” इसके साथ ही ऋषभ ने बताया कि फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी शिवाजी की बायोपिक शिवाजी की बायोपिक निर्देशक के तौर पर यह संदीप की पहली फीचर फिल्म होगी। इस प्रोडक्शन में महान योद्धा राजा की कहानी को पर्दे पर लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय तकनीकी और बेहतरीन ग्राॉफिक्स का इस्तेमाल किया जाएगा।  ऋषभ शेट्टी निर्देशक संदीप की फिल्म “द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज” में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। ऋषक्ष शेट्टी ने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाना शब्दों से परे सम्मान की बात है। वे एक राष्ट्रीय नायक हैं जिनका प्रभाव इतिहास से परे है और मुझे उनकी कहानी को स्क्रीन पर लाने में बहुत गर्व महसूस होगा।”   फिल्म को लेकर संदीप सिंह का बयान संदीप सिंह ने टोरंटो टाइटल, बॉक्सिंग बायोपिक ”मैरी कॉम” में उन्होंने सह-निर्माता के रूप में काम किया। इसके अलावा संदीप ने “अलीगढ़” और स्लम सॉकर फिल्म “झुंड” सहित कई फिल्मों का निर्माण किया है। उन्होंने ZEE5 स्ट्रीमिंग ओरिजिनल, ट्रांसजेंडर-थीम वाली “सफेद” के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी। संदीप ने बायोपिक “पीएम नरेंद्र मोदी” और बायोपिक “मैं अटल हूं” का भी निर्माण किया है। संदीप सिंह ने कहा, “ऋषभ शेट्टी इस भूमिका के लिए मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे। ऋषक्ष वाकई में छत्रपति शिवाजी महाराज की ताकत, भावना और वीरता का प्रतीक हैं। यह फिल्म कई सालों से मेरा सपना रही है और इस कहानी को सिल्वर स्क्रीन पर लाना मेरे लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है।” शिवाजी महाराज शिवाजी (1630-1680), ने मराठा साम्राज्य की स्थापना उस समय की थी, जब भारत का अधिकांश हिस्सा मुस्लिम राजाओं के शासन में था। उन्होंने सैन्य चालों और रणनीतिक सूझबूझ के मिश्रण का उपयोग करके अपने क्षेत्रों को जीता था। ऐसे समय में जब मुगल सम्राट औरंगजेब हिंदुओं पर अत्याचार कर रहा था, समुदाय ने शिवाजी के नेतृत्व में एकजुट होकर उन्हें छत्रपति (सम्राट) का ताज पहनाया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, शिवाजी को एक हिंदू राष्ट्रवादी नायक के रूप में बहुत सम्मान दिया गया था, जिसे लोग आज भी नहीं भुला पाए हैं।    

डकैती थ्रिलर ज्वेल थीफ में नजर आएंगी निकिता दत्ता

मुंबई,  फिल्म घराट गणपति में बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री निकिता दत्ता अब बहुप्रतीक्षित डकैती थ्रिलर ज्वेल थीफ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सैफ अली खान और जयदीप अहलावत भी अहम भूमिका में हैं। इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग अब आधिकारिक रूप से पूरी हो गई है, और निकिता दत्ता ने सेट पर अपने आखिरी दिन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। निकिता ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में फिल्म के कलाकारों और क्रू के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, फिल्म की शूटिंग हमेशा भावनात्मक होती है। लेकिन यह फिल्म अलग तरह से प्रभावित कर रही है। स्क्रीन पर मिलते हैं, मारफलिक्सपी। इसके अलावा, निकिता ने फिल्म की निर्माता ममता आनंद के साथ भी एक तस्वीर शेयर की और लिखा, जस्ट प्यार। ज्वेल थीफ फिल्म एक रोमांचक डकैती थ्रिलर है, जिसे रॉबी ग्रेवाल द्वारा निर्देशित किया गया है। फिल्म में सैफ अली खान और निकिता दत्ता की जोड़ी को लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और इसके सिनेमाई सफर को लेकर कई प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। निकिता दत्ता के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि उन्होंने इस दौरान शानदार अभिनय किया है, और वह एक नए अवतार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं।

खत्म हुआ अनुज कपाड़िया का सफर, गौरव खन्ना ने छोड़ा ‘अनुपमा’

मुंबई अक्टूबर में ‘अनुपमा’ में 15 साल के टाइम लीप में कई किरदार बाहर हो गए लेकिन गौरव खन्ना का रोल अनुज कपाड़िया कई दिनों से सीक्रेट बना हुआ था। दो महीने तक सेट से दूर रहने के बाद एक्टर ने आखिरकार शो में अपने किरदार के बारे में बता दिया है। गौरव खन्ना ने हाल ही में खुलासा किया है कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं और उन्होंने ‘अनुपमा’ को छोड़ दिया है। गौरव ने कहा, ‘लोग मुझसे अनुपमा में मेरी वापसी के बारे में लगातार पूछ रहे हैं। राजन सर (निर्माता राजन शाही) ने कैरेक्टर के लिए मुझसे बात की और हमने इसके लिए दो महीने तक इंतजार किया। हालांकि, कहानी को आगे बढ़ना था और इंतज़ार करने का अब कोई मतलब नहीं रह गया था। उन्होंने भी महसूस किया कि अब मेरे लिए कुछ बड़ा तलाशने का समय आ गया है। तो, अभी के लिए अनुज का चैप्टर बंद हो गया है लेकिन मैं इसे अल्पविराम के रूप में देखता हूं, पूर्ण विराम के रूप में नहीं। यदि कहानी की मांग है तो मुझे वापस लौटने में खुशी होगी।’ खत्म हुआ अनुज कपाड़िया का रोल उन्होंने आगे कहा कि उनके रोल की शुरुआत एक गेस्ट के तौर पर होनी थी। उन्होंने कहा, ‘अनुज के रोल की प्लानिंग तीन महीने के कैमियो के तौर पर बनाई गई थी, लेकिन यह तीन साल तक चलने वाले मेरे करियर का एक बड़ा हिस्सा बन गया। इस तरह का प्यार दुर्लभ है और मैं इसके लिए अपने फैंस को धन्यवाद कहता हूं।’ रूपाली गांगुली से अनबन पर कहा ये लीड रोल करने वाली रूपाली गांगुली के साथ अनबन की अफवाहों के बारे में पूछे जाने पर गौरव खन्ना ने कहा, ‘मैं ऐसे इंटरव्यूज में शामिल नहीं होता या अफवाहों पर रिएक्शन नहीं देता। जो काम हमने मिलकर बनाया है वह मायने रखता है। मैंने हमेशा अपने स्किल पर ध्यान दिया है और ‘एक्शन’ और ‘कट’ से परे क्या होता है यह मायने नहीं रखता है।’ गौरव खन्ना के शोज गौरव को फेमस शो ‘अनुपमा’ में अनुज कपाड़िया के रोल के लिए बहुत सराहना मिली, जिसमें रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे भी लीड रोल में थे। अनुज और अनुपमा के रोल में गौरव और रूपाली की ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया। ‘अनुपमा’ के अलावा एक्टर ‘सीआईडी’, ‘कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘जीवन साथी’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘तेरे बिन’ और ‘गंगा’ जैसे शो में भी दिखाई दिए हैं।

उर्फी ने डिसोल्व करवाया चिन फिलर

मुंबई बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो अपने कई बॉडी पार्ट्स में फिलर लेती हैं। वैसे तो आमतौर पर फिलर्स शरीर के अंगों की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन कभी-कभी एक्ट्रेस इन्हें हटा भी देती हैं। अब जैसे उर्फी जावेद को ही देख लीजिए, 8-9 साल से चिन फिलर करवा रहीं उर्फी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है, जिसमें उन्होंने बीफोर और आफ्टर की फोटो शेयर की हैं। आइए पहले ये जानते हैं कि चिन फिलर होता क्या है। कुछ ही घंटे पहले उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद से जुड़ी अपडेट स्टोरी पर शेयर करते हुए दो स्टोरी शेयर की है। एक में उन्होंने चिन फिलर वाली फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ‘तो मैंने अपने सारे चिन फिलर्स को डीसोल्व करने का फैसला लिया है।’ उर्फी ने शेयर कि बिफोर आफ्टर फोटो इसी के साथ उर्फी ने दूसरी स्टोरी भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने चिन फिलर हटाने के बाद की फोटो लगाई है और साथ ही लिखा है कि ‘कोई चिन फिलर नहीं!! मुझे अपना चेहरा इस तरह देखने की आदत नहीं है! मैं पिछले 8-9 वर्षों से चिन फिलर्स ले रहा हूं।’ खैर उर्फी ने 8-9 साल पहले चिन फिलर करवाना शुरू किया था और अब छोड़ दिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं चिन फिलर क्या होता है? क्या होता है चिन फिलर? आपको बता दें कि चिन फिल को फेस की अपीयरेंस को बेहतर बनाने के लिए क्या जाता है और ये फेस टेक्सचर को बैलेंस करता है। विस्तार से समझें तो चिन फिलर्स एक नोन सर्जिकल प्रोसेस हैं जिसमें इंजेक्शन की मदद से डर्मल फिलर्स का इस्तेमाल किया जाता है और चिन और जॉलाइन को शेप दी जाती है। ये पर्मानेंट नहीं होते हैं इसलिए कि उर्फी जावेद ने भी उनका मन न होने पर इन्हें लेना छोड़ दिया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet