LATEST NEWS

मध्य प्रदेश में धान कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये, खरीदी 2 दिसम्बर से की जाएगी

भोपाल मध्य प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि खरीफ मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिये धान (Dhan MSP) कॉमन का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2300 और धान ग्रेड-ए का 2320 रुपये है. इसी तरह ज्वार मालदण्डी का 3421 रुपये, ज्वार हाईब्रिड का 3371 रुपये और बाजरा का समर्थन मूल्य 2625 रुपये है. किसानों की एफएक्यू गुणवत्ता की उपज इन्हीं दरों पर उपार्जित की जाएगी. मंत्री राजपूत ने बताया है कि ज्वार एवं बाजरा का उपार्जन 22 नवम्बर से 20 दिसम्बर तक और धान का उपार्जन 2 दिसम्बर से 20 जनवरी 2025 तक किया जायेगा. उपार्जन हर सप्ताह के सोमवार से शुक्रवार तक होगा. 45 लाख मीट्रिक टन होगी धान की खरीदी भारत सरकार द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 45 लाख मीट्रिक टन, बाजरा की 3 लाख मीट्रिक टन और ज्वार की 50 हजार मीट्रिक टन की जाएगी. गोदाम स्तर पर खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण उपार्जन एजेंसी के गुणवत्ता सर्वेयर द्वारा स्टेक लगाने के पहले किया जाएगा. परिवहनकर्ता द्वारा समय-सीमा में उपार्जित खाद्यान्न का परिवहन नहीं करने पर पेनाल्टी की व्यवस्था साप्ताहिक रूप से की जाएगी. ऐसी है भुगतान व्यवस्था समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा की खरीदी के बाद भुगतान, कृषक पंजीयन के दौरान आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जाएगा. धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से उपार्जन केन्द्र पर लायी जाने वाली उपज की अवैध बिक्री को रोकने के लिये समुचित कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर्स को दिये गये हैं. किसान इस नंबर पर कर सकते हैं काॅल पंजीयन एवं उपार्जन में आने वाली तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिये जिले में एक टेक्निकल सेल का गठन किया जाएगा. राज्य स्तर पर भी तकनीकी सेल का गठन किया जाएगा. जिला स्तरीय समिति उपार्जन संबंधी सभी विवादों का अंतिम निराकरण तथा उपार्जित खाद्यान्न की गुणवत्ता की निगरानी करेगी. राज्य स्तर पर एक कंट्रोल-रूम भी स्थापित किया जाएगा. इसका टेलीफोन नम्बर 0755-2551471 रहेगा. यह उपार्जन अवधि में यह सुबह 9 से रात 7 बजे तक संचालित रहेगा.

निमाड़ उत्सव:15 से 17 नवंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी खेल गतिविधियां

महेश्वर पश्चिम निमाड़ के खरगौन जिले के ऐतिहासिक एवं गौरवशाली प्रसिद्ध पर्यटन स्थल महेश्वर में लोकमाता अहिल्या बाई की 300वीं जयंती पर कार्तिक पूर्णिमा से “निमाड़ उत्सव” का आयोजन होगा। यह 15 नवम्बर से 17 नवम्बर 2024 तक होगा। इस आयोजन को भव्य बनाने एवं इसमें अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। नवम्बर में आयोजित तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव में प्रतिदिन सायं 07 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन प्रातः 8:30 बजे से नर्मदा रिसोर्ट सभागार में संगोष्ठी का आयोजन होगा। तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव का शुभारंभ 15 नवंबर को उज्जैन के दिनेश शर्मा एवं सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले द्वारा मां नर्मदा की सांगीतिक आरती के साथ होगा। इस दौरान सांयकाल में सुगम संगीत की प्रस्तुति मुम्बई के सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक सुदेश भोसले एवं उनके साथियों द्वारा दी जाएगी। शनिवार 16 नवंबर को सायं 07 बजे निमाड़ी गायन अंतर्गत “लोककण्ठ” की प्रस्तुति मनीषा शास्त्री, राखी बांके, सोनाली ढाकसे, विकास शुक्ला एवं साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। गणगौर नृत्य की प्रस्तुति खण्डवा की साधना उपाध्याय एवं साथियों द्वारा, बैगा जनजाति के करमा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के दयाराम एवं साथियों द्वारा, छाऊ नृत्य की प्रस्तुति रांची की सृष्टिघर महतो व साथी कलाकारों द्वारा, भांगड़ा और मलवाई गिद्दा नृत्य की प्रस्तुति पटियाला के मनेन्द्र सिंह व साथी कलाकारों द्वारा तथा गोटीपुआ नृत्य की प्रस्तुति उड़ीसा की चन्द्रमणि प्रधान व साथी कलाकारों द्वारा दी जाएगी। रविवार 17 नवंबर को काठी नृत्य की प्रस्तुति हरसूद के रामदास साकल्ले एवं साथियों द्वारा, गुटुमबाजा नृत्य की प्रस्तुति डिण्डोरी के लेखपाल धुर्वे एवं साथियों द्वारा दी जाएगी। इसके पश्चात मेरठ के हरिओम पंवार, इंदौर के मुकेश भोलवा, दिल्ली के शंभु शिखर, इंदौर के श्याम सुंदर पलोड, खण्डवा के डॉ. श्रीराम परिहार, महेश्वर के विजेय शितांशु, हरिश दुबे, विष्णु फागना, गोगावां के जगदीश जोशिला, पंधाना के विरेन्द्र चौरे, सनावद के दीपक पगारे, खरगोन के नरेन्द्र जोशी, खलघाट के विजय शर्मा द्वारा काव्यपाठ किया जाएगा। निमाड़ उत्सव के दौरान होगी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं तीन दिवसीय निमाड़ उत्सव के दौरान विभिन्न प्रकार की खेल गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। 15 नवंबर को प्रातः 08 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर से अहिल्या घाट तक रैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रातः 09 बजे उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक वर्ग के लिए कबड्डी प्रतियोगिता, दोपहर 03 बजे से देवी अहिल्या घाट पर नौका सज्जा प्रतियोगिता, सांय 06 बजे से महिलाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालक व बालिका वर्ग के लिए कुश्ती प्रतियोगिता एवं दोपहर 12 बजे से देवी अहिल्या घाट पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 17 नवंबर को प्रातः 09 बजे से उत्कृष्ट विद्यालय महेश्वर में बालिका वर्ग के लिए कबड्डी एवं दोपहर 02 बजे से रांगोली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।  

‘अवतार: फायर एंड एश’ का फर्स्‍ट आया सामने

  पैंडोरा की दुनिया एक बार फिर चौंकाने वाली है। नावी और उसका परिवार अब समंदर के बीच है। जेम्स कैमरून के ब्‍लॉकबस्‍टर ‘अवतार’ फ्रेंचाइज की अगली फिल्‍म ‘अवतार: फायर एंड एश’ को लेकर 2022 से ही इंतजार हो रहा है। खासकर, तब जब ‘अवतार 3’ की नई तस्‍वीरों ने एक्‍साइटमेंट बढ़ा दी है। दो साल पहले ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ में हॉलीवुड डायरेक्‍टर ने पानी के नीचे बसी अपनी रंगीन दुनिया का विजुअल ट्रीट दिया था। अब 19 दिसंबर, 2025 को ‘अवतार 3’ से एक बार रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सफलता के लिए कमर कस चुके हैं। डिज्‍नी ने सोशल मीडिया पर हाल ही कुछ कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिनमें ‘अवतार’ की नई दुनिया की झलक देखने को मिल रही है। सामने आई चार तस्‍वीरों में नावी की हरी-भरी दुनिया के साथ ही एलियन वर्ल्‍ड की दोनों को दिखाया गया है। डायलन कोल ने तैयार की हैं ये कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें ‘अवतार 3’ की जो कॉन्‍सेप्‍ट तस्‍वीरें सामने आई हैं, उन्‍हें डायलन कोल ने तैयार किया है। इसमें नावी और विशाल व्‍हेल मछली तुलकुन समुद्र में एक चमकते हुए बायोलुमिनसेंट स्पॉट के पास दिख रहे हैं। तस्‍वीरों में पैंडोरा और नावी के रहस्‍य डायलन कोल की दूसरी तस्‍वीर में दो नावी समुद्री सूर्यास्त के सामने खड़े हैं। ये तस्‍वीरें पैंडोरा और नावी की दुनिया के रहस्‍यों को लेकर दिलचस्‍पी बढ़ाने वाले हैं। एक अन्‍य तस्‍वीर में एक कैदी को चट्टानी गांव में ले जाते हुए दिखाया गया है। विशाल पक्षी की पीठ पर सवारी करता नावी चौथी तस्‍वीर में नावी को एक उड़ने वाले विशाल पक्षी जैसे जानवर की पीठ पर सवारी करते हुए दिखाया गया है। उसके पंख नुकीले हैं। यह पहली ‘अवतार’ फिल्म में दिखाए गए बंशी की याद दिलाता है, जो जमीन से बहुत ऊपर उड़ता है। कैमरून बोले- दो संस्‍कृतियों का मेल होगा ‘अतवार: फायर एंड एश’ जेम्‍स कैमरून ने पिछले दिनों एक इंटरव्‍यू में बताया था कि ‘अवतार: फायर एंड एश’ पैंडोरा की दुनिया में दो नई संस्कृतियों को दिखाएगा। उन्‍होंने कहा, ‘हम ओमाटिकाया से मिले, हम मेटकेयना से मिले, आप अगली फिल्म में दो नई संस्कृतियों से मिलने जा रहे हैं।’

मध्यप्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से, पांच दिन चलेगा

Winter session of Madhya Pradesh Assembly will run for five days from December 16. मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस वर्ष पांच दिन का होगा, जो 16 दिसंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस दौरान तीन नए विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी और राज्य सरकार का अनुपूरक बजट प्रस्तुत कर मंजूरी हासिल की जाएगी। शीतकालीन सत्र के पहले दिन छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा से नवनिर्वाचित विधायक कमलेश शाह और 23 नवंबर को बुधनी और विजयपुर उपचुनावों के परिणामस्वरूप निर्वाचित विधायकों को भी शपथ दिलाई जाएगी। राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी, जिसके लिए सभी विभागों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। वित्त विभाग द्वारा प्रस्तावों का परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा सरकार तीन से चार महत्वपूर्ण विधेयकों को भी सदन में पेश किए जाने की संभावना है। विधानसभा में गैर-सरकारी विधेयकों और संकल्पों के लिए 20 दिसंबर का दिन निर्धारित किया गया है। अशासकीय विधेयकों के प्रस्तावों को 20 नवंबर तक और अशासकीय संकल्पों की सूचना 5 दिसंबर तक सचिवालय को दी जा सकेगी। स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण सूचनाएं, नियम 267 क के तहत सूचनाएं, और अविश्वास प्रस्ताव संबंधी सूचनाएं 10 दिसंबर से कार्यदिवस में विधानसभा सचिवालय में दी जा सकेंगी, जिन पर विधानसभा अध्यक्ष विचार करेंगे। वहीं, विधानसभा सचिवालय ने विधायकों को सूचित किया है कि वे विधानसभा से संबंधित किसी भी सूचना को अब विधानसभा अध्यक्ष के बजाय प्रमुख सचिव को संबोधित कर प्रस्तुत करेंगे। विधानसभा के नियम 236 के तहत विधायकों को इस प्रक्रिया से अवगत कराया गया है।

मनमानी फीस वसूली और फर्जी पुस्तकों के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का दिया आदेश

जबलपुर प्रशासन द्वारा मनमानी फीस वसूली और फर्जी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने की जांच में सख्त कार्रवाई न किए जाने के मामले में आधा दर्जन निजी स्कूल प्रबंधनों ने जबलपुर हाईकोर्ट का रुख किया। याचिका की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ के समक्ष शासन की ओर से स्टेटस रिपोर्ट पेश की गई। युगलपीठ ने रिपोर्ट को संतोषजनक नहीं पाया और एक नई स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। याचिकाकर्ता रॉयल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लिटिल किंगडम, स्मॉल वंडर्स, नचिकेता हायर सेकेंडरी स्कूल, स्टेम फील्ड इंटरनेशनल सहित अन्य निजी स्कूल प्रबंधनों की ओर से दायर अपील में कहा गया है कि मनमानी फीस वृद्धि और फर्जी पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल करने की जांच जबलपुर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। पूर्व में कई स्कूल प्रबंधनों के खिलाफ मामले दर्ज कर प्राधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। स्कूल प्रबंधन जांच में सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें आशंका है कि दीवाली अवकाश के दौरान प्रशासन उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकता है। युगलपीठ ने याचिका की प्रारंभिक सुनवाई के दौरान आरोपी स्कूल संचालकों और स्टाफ के खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई न करने के आदेश दिए थे। युगलपीठ ने याचिकाकर्ता स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया है कि वे जिला समिति की जांच में पूरा सहयोग करें और अपेक्षित दस्तावेज प्रस्तुत करें। साथ ही युगलपीठ ने जिला प्रशासन से कार्रवाई के संबंध में जवाब मांगा था। प्रशासन की रिपोर्ट को संतोषजनक न पाते हुए युगलपीठ ने उक्त आदेश जारी किए। याचिका पर अगली सुनवाई 13 नवंबर को होगी। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने पैरवी की।

मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और मतदान की तैयारियों की व्यवस्था करेंगे

भोपाल प्रदेश के बुधनी और विजयपुर विधानसभा क्षेत्रों में 13 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए मंगलवार सुबह मतदान दल रवाना हुआ। ये दल कड़ी सुरक्षा के बीच ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचेंगे और मतदान की तैयारियों की व्यवस्था करेंगे। इन दोनों सीटों पर चुनाव के लिए करीब 2800 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों ही सीटों पर कुल 5,31,616 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर नए विधायक चुनेंगे। दोनों जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी और कलेक्टर आज अपनी निगरानी में मतदान दलों को रवाना करेंगे। चुनावी शोर थमा, नेता अपने क्षेत्र लौट चलें बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान के लिए चुनावी शोर सोमवार शाम पांच बजे थमने के बाद अब प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर सीधे संपर्क कर वोट मांग रहे हैं। वहीं, चुनाव आयोग के निर्देश के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद अपने प्रत्याशी की जीत के लिए डेरा जमाए नेता अब अपने क्षेत्रों को लौट आए हैं या इन जिलों से बाहर चले गए हैं। आज सुबह से ही मतदान दलों को रवाना करने के लिए विजयपुर और बुधनी विधानसभा मुख्यालय पर अधिकारियों की टीम जुटी हुई है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से पालन करने की हिदायत के साथ भेजा गया है। बुधवार को दिन भर मतदान कराने के बाद टीमों को ईवीएम वहीं जमा करनी हैं, जहां से वे रवाना हुए थे। विजयपुर विधानसभा में करीब 1,308 और बुधनी में 1,452 कर्मचारियों और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

शाहरुख को धमकी देने वाला गिरफ्तार,धमकी में कहा था- 50 लाख दो वरना जान से मार दूंगा, कोर्ट में होगी पेशी

मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आने के बाद इंडस्ट्री और फैन्स शॉक रह गए थे. पुलिस ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी थी और रायपुर के एक व्यक्ति फैजान खान से इस मामले में पूछताछ की जा रही थी. अब इस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. पुलिस ने कथित रूप से मंगलवार सुबह फैजान खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट में होगी फैजान खान की पेशी जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने फैजान खान को रायपुर, छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी देने के मामले में सुबह तड़के मुंबई पुलिस, फैजान को अरेस्ट करने की ट्रांजिट रिमांड के साथ रायपुर पहुंची. फैजान को मंगलवार सुबह 11 बजे ही कोर्ट में पेश किया जाएगा. फैजान ने कहा था कि वो 14 नवंबर को, बांद्रा पुलिस में अपना बयान दर्ज कराने मुंबई आएगा. हालांकि, उसके परिचितों ने बताया कि उसे पिछले दो दिनों से कई धमकियां मिल रही थीं इसलिए उसने मुंबई पुलिस कमिश्नर को लिखा था कि सुरक्षा कारणों से वह फिजिकली नहीं बल्कि ऑडियो-वीडियो माध्यम से उनके सामने पेश होना चाहता है. फैजान खान की गिरफ्तारी CSP अजय सिंह ने की है और इसकी जानकारी छत्तीसगढ़ पुलिस को दे दी गई है. फैजान खान से की जा रही थी पूछताछ शाहरुख को धमकी मिलने के बाद मामले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को कॉल ट्रेस करने पर पता चला था कि ये कॉल रायपुर से किया गया है. जिस नंबर से कॉल किया गया था वो फैजान खान नाम के एक व्यक्ति का निकला जिससे रायपुर में पुलिस ने पूछताछ की. फैजान ने कहा था कि उसका फोन 5 दिन पहले, 2 नवंबर को ही चोरी हो चुका है. शाहरुख को मिली थी जान से मारने की धमकी 5 नवंबर को, दोपहर 1 बजकर 21 मिनट पर बांद्रा पुलिस को शाहरुख खान के नाम एक धमकी भरा कॉल आया था. फोन करने वाले ने कहा, ‘शाहरुख खान मन्नत बैंड स्टेंड वाला है ना… अगर उसने मुझे 50 लाख रुपये नहीं दिए, तो उसे मार डालूंगा.’ जब पुलिस ने कॉल करने वाले से उसकी पहचान पूछी तो जवाब मिला, ‘ये मैटर नहीं करता कि मेरा नाम क्या है… अगर लिखना ही है तो मेरा नाम हिन्दुस्तानी लिखो.’

उज्जैन में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का रेड कार्पेट स्वागत, राज्यपाल और सीएम ने किया अभिनंदन

Red carpet welcome of Vice President Jagdeep Dhankhar in Ujjain, Governor and CM congratulated उज्जैन। भारत के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन पहुंचे। यहां उनके स्वागत के लिए हैलीपेड पर रेड कार्पेट बिछाया गया। उज्जैन आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कौशल विकास व रोजगार एवं प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और पर्यटन एवं धार्मिक न्यास राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ इसके बाद कालिदास संस्कृत अकादमी में आयोजित ’66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह की अध्यक्षता करने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी मौजूद थे। बता दें कि समारोह का शुभारंभ शाम 4 बजे से हो गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रस्तुत किए जायेंगे। बुधवार 13 नवम्बर को सुबह 10 बजे महाकवि कालिदास के साहित्य में पंच महाभूत विमर्श पर आधारित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का प्रथम सत्र, दोपहर 2 बजे विक्रम विश्वविद्यालय के अंतर्गत राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी और शाम 5 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे शास्त्रधर्मी शैली पर आधारित तथा पारम्परिक शैली सेअनुप्रेरित नृत्य नाटिका का प्रस्तुतिकरण होगा। इसके पहले सोमवार को मंगल कलश यात्रा निकाली गई और कालिदास अकादमी में नान्दी-भक्ति संगीत का कार्यक्रम हुआ।

Vijaypur by-election: मतदान से पहले आदिवासी बस्ती में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 घायल, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

विजयपुर मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से एक दिन पहले फायरिंग हो गई। बाइक से आए 9 बदमाशों ने आदिवासियों को धमकाते हुए फायरिंग कर दी। गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने एक आरोपी को बंदूक के साथ पकड़ लिया। घटना ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव में सोमवार रात 10 बजे हुई है। कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर अराजकता गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। गाली-गलौज से रोकने पर ताबड़तोड़ फायरिंग वारदात में प्रकाश और हरविलास नाम के दो आदिवासी युवक घायल हो गए हैं। पुलिस को उन्होंने बताया कि रात में कुछ लोग बंदूकें लेकर बाइक से आए थे। बस्ती में पहुंचते ही गाली–गलौज करने लगे। मना करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस को सूचना दी तो एसडीओपी राजीव गुप्ता जवानों के साथ गांव पहुंचे। आचार संहिता के बीच फायरिंग, पुलिस पर सवाल विजयपुर में 13 नवंबर को वोटिंग है। इस समय चुनावी आचार संहिता लागू है। लिहाजा, निर्वाचन क्षेत्र में सभी लाइसेंसी बंदूकें पुलिस ने जब्त करा ली है। आसपास की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। इन सबके बावजूद सरेआम गोलीबारी होना पुलिस की निगरानी पर सवाल उठाता है। पटवारी बोले-कलेक्टर-एसपी को हटाए आयोग     प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घटना से जुड़ा एक वीडियो शेयर कर कलेक्टर-एसपी को हटाए जाने की मांग की है। कहा, विजयपुर में आज प्रचार समाप्त हुआ और मतदाताओं पर अत्याचार शुरू हो गया। भाजपा उपचुनाव को भी लाल स्याही से रंग रही है।     जीतू पटवारी ने कहा, एक ओर आचार संहिता लागू है, और दूसरी और भाजपा प्रत्याशी के हथियारबंद गुंडे आदिवासी भाइयों पर गोली चला रहे हैं। विजयपुर कलेक्टर और भाजपा में सांठ-गांठ की बात मैं लगातार कह रहा हूं, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया गया। अब इसके परिणाम सामने दिख रहे हैं। आरोपियों की हो तत्काल गिरफ्तारी श्योपुर के कांग्रेस जिलाध्यक्ष अतुल सिंह चौहान ने कहा, भाजपा नेता अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करते हैं। गरीब आदिवासियों पर फायरिंग उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाती है। पुलिस-प्रशासन आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें, नहीं तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। सूचना पर एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमों को रवाना किया। श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करना चाहते हैं। गरीब आदिवासियों पर इस तरह फायरिंग ओछी मानसिकता को दर्शाती है। प्रशासन और पुलिस आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करें, नहीं तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ लड़ाई लड़ेगी। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस ने जिलेभर के सभी शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा कर लिए हैं। इसके बावजूद आरोपी बंदूक लेकर गांव में पहुंचे। कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाइसेंस जमा हो गए थे तो फिर हथियार कहां से आए? विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भले ही बीजेपी विकास और कांग्रेस गद्दार के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, मगर जातिगत समीकरण चुनाव पर हावी है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में आदिवासी और कुशवाह समाज के लोग लामबंद दिखाई दे रहे हैं। श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करना चाहते हैं। गरीब आदिवासियों पर इस तरह फायरिंग करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रशासन और पुलिस को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगी। विजयपुर विधानसभा उपचुनाव से पहले प्रशासन और पुलिस ने जिलेभर के सभी शस्त्र लाइसेंस थानों में जमा करवा लिए थे। इसके बावजूद आरोपी बंदूक लेकर गांव में कैसे पहुंचे? कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब लाइसेंस जमा हो गए थे तो हथियार कहां से आए? विजयपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा विकास के मुद्दे पर और कांग्रेस गद्दारी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, लेकिन जातिगत समीकरण चुनाव में हावी हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा के समर्थन में आदिवासी और कुशवाह समाज के लोग लामबंद होते नजर आ रहे हैं। कमलनाथ ने भाजपा पर बोला हमला इधर, घटना को लेकर मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा- श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग से पहले आदिवासियों पर फायरिंग की घटना अत्यंत चिंताजनक है। इस घटना में आदिवासी समुदाय के कई लोग घायल हो गए। घटना से स्पष्ट होता है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र का माहौल खराब करना चाहती है और मतदाताओं को डराना चाहती है। वोटिंग से ठीक पहले इस तरह की वारदात कानून व्यवस्था और चुनाव के इंतजाम पर भी बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है। घटना से स्पष्ट हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी खरीद फरोख्त की राजनीति से बाज नहीं आ रही। वह विधायक तो खरीद सकती है, लेकिन जनता को नहीं खरीद सकती, इसलिए मतदाताओं के ऊपर गोलियां चलाई जा रही हैं। निर्वाचन आयोग से अपील करता हूं कि घटना को अत्यंत गंभीरता से ले और विजयपुर विधानसभा में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं।  

पुलिस कमिश्नर की फर्जी FB आईडी से ठगी : बैंक खातों में मिला 92 लाख का लेनदेन

Police Commissioner cheated with fake FB ID: Transaction worth Rs 92 lakh found in bank accounts भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल पुलिस कमिश्नर की फर्जी फेसबुक आईडी से ठगी मामले में अपडेट सामने आया हैं। दो बैंक खातों में 92 लाख रुपये का लेनदेन मिला है। यह दोनों खाते किराये पर लिए गए थे। पकड़े गए आरोपियों से 10 खाते मिले है। आरोपियों ने पूछताछ में 100 से ज्यादा ठगी की वारदात कबूली है। लड़की की आवाज़ में बातचीत, फिर रिकॉर्डिंग और ब्लैकमेल कर भी ठगी की गई। मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश, असम, ओडिशा और दिल्ली तक से अकाउंट में पैसे आने के सबूत मिले है। दरअसल, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्रा के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर लोगों के साथ ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को भोपाल क्राइम ब्रांच की टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार किया था। दोनों ही आरोपी बड़े पदों पर पदस्थ अधिकारियों के फोटो और नाम से फर्जी फेसबुक ID बनाते थे। इसके बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट में जुड़े लोगों से फर्जी आईडी से दोस्ती कर लेते थे। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए आरोपी के नाम शकील पिता आशु उर्फ़ आश मोहम्मद (24) निवासी नगला बंजरिका सदन का बांस थाना बगड़ तिराहा। वहीं दूसरे का नाम सुनील कुमार पिता सूरज कुमार (26) निवासी नगला बंजरिका सदन का बांस थाना बगड़ तिराहा है। दोनों ठग इतने शातिर थे कि अधिकारियों को ट्रांसफर होने का बताकर सस्ते दामों में फर्नीचर बेचने का झांसा देते थे। इसके बाद बिल बनवाने और ट्रांसपोर्ट से भेजने के नाम पर लोगों से पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। भोपाल क्राइम ब्रांच को आरोपियों से लगभग 100 लोगों से धोखाधड़ी करने के सबूत मिले थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

‘उम्मीदवार की जाति, धर्म और नस्ल देखकर वोट…’, मतदाताओं से क्या बोले नितिन गडकरी?

‘Vote considering the caste, religion and race of the candidate…’, what did Nitin Gadkari say to the voters? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस ही थी जिसने अपने स्वार्थ के लिए संविधान को तोड़ा-मरोड़ा और अब वह इसका दोष भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर मढ़ रही है. नितिन गडकरी ने काटोल में बीजेपी प्रत्याशी चरणसिंह ठाकुर के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए सोमवार (10 नवंबर, 2024) को कहा कि भाजपा न तो डॉ. बी आर आंबेडकर का संविधान बदलेगी और न ही किसी को ऐसा करने देगी. महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी. नितिन गडकरी ने कहा, ‘हम न तो बाबासाहेब आंबेडकर का संविधान बदलेंगे और न ही हमें किसी को ऐसा करने देंगे. संविधान की मूल संरचना को बदला नहीं जा सकता है.’ उन्होंने अपनी बात के समर्थन में ऐतिहासिक केशवानंद भारती मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया. नितिन गडकरी ने कहा, ‘संविधान की मुख्य विशेषताएं जैसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता के साथ-साथ मौलिक अधिकारों को कोई भी नहीं बदल सकता है. आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने संविधान को तोड़-मरोड़ा. देश के इतिहास में कांग्रेस ही थी जिसने संविधान को तोड़ने-मरोड़ने का पाप किया और अब वे हम पर दोष मढ़ रहे हैं.’ छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि महाराज ने लोगों को भगवान राम के राम राज्य के समान शिवशाही दी, जिसके बारे में महात्मा गांधी हमेशा कहते थे कि देश में इसे स्थापित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर आप राम राज्य स्थापित करना चाहते हैं तो यह नेताओं के हाथ में नहीं बल्कि जनता के हाथ में है. जाति, नस्ल, धर्म और भाषा के आधार पर मतदान न करें. कोई व्यक्ति अपनी जाति से नहीं बल्कि अपने गुणों से बड़ा होता है. छूआछूत और जातिवाद खत्म होना चाहिए.’ नितिन गडकरी ने कहा कि जो नेता अपनी योग्यता के आधार पर नहीं जीत सकते, वे चुनावी लाभ के लिए जाति का इस्तेमाल करते हैं. उन्होंने कहा, ‘आप भोजन और स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति के पास उसकी जाति देखे बगैर जाते हैं. जब तक आप ईमानदार, गैर-भ्रष्ट नेताओं और दल को नहीं चुनते, तब तक आपका भविष्य नहीं बदलेगा.’ उन्होंने कहा कि महायुति सरकार लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आई है. नितिन गडकरी ने पूछा कि क्या इनमें से कोई भी ऐसी योजना है जिसमें मुस्लिम और दलित आवेदन नहीं कर सकते?

ग्वालियर में बुनयादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और प्रयास : ऊर्जा मंत्री

 ग्वालियर उपनगर ग्वालियर में बुनयादी ढांचे को और बेहतर बनाने की दिशा में एक और प्रयास है। हर क्षेत्र में समृद्धि और विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता जारी है। हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर में विभिन्न वार्डों में  4 करोड 14 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों के भूमि पूजन के अवसर पर कही। ऊर्जा मंत्री तोमर ने सोमवार को वार्ड क्रमांक-5 में हड्डी मिल में खेल मैदान का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का भूमि पूजन कर क्षेत्र के नव निर्माण की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। खेल और सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने से हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा और अवसर मिलेंगे। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक के लिए समृद्ध और समर्थ माहौल तैयार करें। आप सभी का सहयोग ही हमारी प्रेरणा है और इसी के बल पर हम विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाते रहेंगे। मंत्री तोमर ने सोमवार को ग्वालियर के वार्ड क्रमांक-1 किशन बाग में नई सीवर लाइन एवं एबी रोड कटी घाटी पर स्थित टिल्लू बाबा की पहाड़ी पर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। क्षेत्र के विकास और स्वच्छता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए यह परियोजना स्थानीय निवासियों की सुविधा और स्वस्थ वातावरण के लिए एक अहम कदम है। आप सभी के सहयोग से इस विकास यात्रा को निरंतर गति मिल रही है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।    

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, स्व. पटवा की जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हुए शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की स्मृति में होगी सुशासन पर केंद्रित व्याख्यान माला नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के साथ अन्य गतिविधियाँ भी होंगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव, स्व. पटवा की जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. सुंदरलाल पटवा ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क सहित अनेक योजनाओं के निर्माण और क्रियान्वयन में अमूल्य सहयोग दिया। भोपाल में वीआईपी मार्ग के निर्माण में उन्होंने दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए कार्य पूर्ण करवाया। सुशासन स्थापित करने के लिये उन्होंने विशेष योगदान दिया। स्व. पटवा की स्मृति में उनके जन्म-शताब्दी वर्ष पर विभिन्न प्रकल्प संचालित किए जाएंगे। इसके अंतर्गत सुशासन पर आधारित व्याख्यान माला और स्मारिका के प्रकाशन के कार्य होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को स्व. सुंदरलाल पटवा के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक सुरेंद्र पटवा के निवास पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. पटवा के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर स्व. सुंदरलाल पटवा की धर्मपत्नी श्रीमती फूलकुंवर पटवा से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सुन्दरलाल पटवा की स्मृति में आगामी एक वर्ष तक विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्व. पटवा के कृतित्व, व्यक्तित्व और कार्यशैली से प्रभावित रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्व. सुंदरलाल पटवा “प्रजामंडल’’ और “राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ’’ से जुड़े रहे। वे वर्ष 1957 में पहली बार विधायक बने। उन्होंने निर्वाचनों में निरंतर विजय प्राप्त की। प्रतिपक्ष के नेता रहते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने बस्तर से झाबुआ तक लगभग तीन हजार किलोमीटर की पद यात्रा तय की। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि मेरी यादें उनके साथ जुड़ी हैं। कई बातें उनसे सीखने को मिलीं। उनका आत्मविश्वास माउंट एवरेस्ट की चोटी से भी ऊंचा था। उन्होंने अपनी धाक और साख बनाई। वे प्रखर वक्ता थे। स्वाध्याय का ध्यान रखते थे। कार्य में डूबे रहना उन्हें पसंद था। उनका मानना था कि क्षेत्रीय विकास पर निरंतर ध्यान देना चाहिए, साथ ही अपने निर्वाचन क्षेत्र के अलावा व्यापक स्तर पर जन कल्याण के कार्यों में भी संलग्न रहना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे लिए राजनीति व्यवसाय नहीं बल्कि सेवा है। स्व. सुंदरलाल पटवा का मानना था कि राजनैतिक क्षेत्र में भी बेहतर कार्य करते हुए स्वयं को परिष्कृत करते रहना चाहिए। वे निडर, परमार्थी और पुलिस सहित प्रशासनिक अमले का मनोबल बनाए रखने में विश्वास रखते थे। वर्ष 1992 के सिंहस्थ के लिए उन्होंने 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की थी, जबकि इसके पहले 1980 के सिंहस्थ में मात्र एक करोड़ रुपए की राशि तत्कालीन सरकार ने मंजूर की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हाल ही में मंदसौर और नीमच में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हुए हैं जिनका नामकरण 2 दिग्गज नेताओं स्व. सुंदरलाल पटवा और स्व. वीरेंद्र कुमार सखलेचा के नाम पर किया गया है। इस अवसर पर सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भी स्व. सुंदरलाल पटवा को श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़े संस्मरण सुनाए। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि स्व. सुंदरलाल पटवा ने राजनीति में अमिट छाप छोड़ी है। प्रदेश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि स्व. सुंदरलाल पटवा ने भोजपुर क्षेत्र के विकास के लिए भी कई योजनाएं संचालित कीं। आज की पीढ़ी उनके बताए मार्ग पर चले, यह आवश्यक है। सुरेंद्र पटवा ने नागरिकों और कार्यकर्ताओं की ओर से भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और अन्य अतिथियों का स्व. सुंदरलाल पटवा के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्व. सुंदरलाल पटवा की स्मृति में भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, मत्स्य विकास राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।  

बड़ा बदलाव, राज्य में 26 आईएएस अफसरों का तबादला, नवीन पदस्थापना के आदेश जारी, देखें लिस्ट

भोपाल मध्यप्रदेश में एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों (IAS Officers) को आधी रात इधर से उधर (IAS Transfer) कर दिया गया है. इस बार 26 IAS अफसरों के तबादले हुए हैं. कई विभागों के प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव और उपसचिव के प्रभार बदले गए हैं. अब मुख्यमंत्री सचिवालय से संजय कुमार शुक्ला बाहर हो गए ह्रैं. वहीं मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ लोक सेवा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आइए हम आपको सभी 26 अधिकारियों के नए विभागों व जिम्मेदारी के बारे में बताते हैं. ये रही सभी 26 अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट (IAS Transfer List) क्र. नाम वर्तमान पदस्थापना नवीन पदस्थापना 1. मनु श्रीवास्तव एसीएस, उर्जा विभाग, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग एसीएस, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा विभाग, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार 2. नीरज मंडलोई एसीएस, नगरीय विकास एवं आवास एसीएस, उर्जा विभाग, पावर मैनेजमेंट कंपनी का अतिरिक्त प्रभार 3. संजय कुमार शुक्ला प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, महिला एवं बाल विकास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी व विमानन विभाग प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी, विमानन विभाग, हाउसिंग बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार 4. उमा कांत उमराव प्रमुख सचिव, श्रम विभाग प्रमुख सचिव, खनिज एवं श्रम विभाग, पशु पालन एवं डेयरी 5. राघवेन्द्र सिंह प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री, लोकसेवा प्रबंधन, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार प्रमुख सचिव, उद्योग और एमएसएमई, आनंद विभाग का अतिरिक्त प्रभार 6. गुलशन बामरा प्रमुख सचिव, पर्यावरण प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य 7. ई रमेश कुमार प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जनजातीय कल्याण विभाग प्रमुख सचिव, अनुसूचित जनजातीय कल्याण विभाग 8. नवनीत मोहन कोठारी सचिव, एमएसएमई एवं आयुक्त उद्योग सचिव, पर्यावरण विभाग, महानिदेशक, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार 9. श्रीमन शुक्ल आयुक्त, शहडोल संभाग आयुक्त, आदिवासी विभाग 10. मदन विभीषण नागरगोजे सदस्य, राजस्व मंडल ग्वालियर आयुक्त, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा 11. सुरभि गुप्ता सचिव, चिकित्सा शिक्षा आयुक्त, शहडोल संभाग 12. दिलीप कुमार प्रबंध संचालक, कृषि आयुक्त, उद्योग और प्रबंधन संचालक, लघु उद्योग निगम का अतिरिक्त प्रभार 13. प्रियंका दास मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर सचिव, एमएसएमई 14. प्रीति मैथिल अपर सचिव, श्रम विभाग अपर सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण 15. मनीष सिंह आयुक्त, हाउसिंग बोर्ड अपर सचिव, परिवहन विभाग, एमडी, राज्य सड़क परिवहन निगम 16. अनुराग चौधरी एमडी, खनिज निगम अपर सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्प संख्यक कल्याण 17. मोहित बुंदस प्रबंध संचालक, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा आयुक्त, रेशम, वन विभाग में अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार 18. मनोज पुष्प संचालक, पंचायती राज आयुक्त पंजीयक, सहकारी संस्थाएं 19. गौतम सिंह परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट अपर सचिव, राजस्व विभाग 20. गिरिश शर्मा अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग परियोजना संचालक, स्किल डवलपमेंट प्रोजेक्ट और तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभारी 21. पंकज जैन प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश भवन विकास निगम, सदस्य सचिव, मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार 22. निधि निवेदिता प्रबंध संचालक, महिला वित्त एवं विकास निगम प्रबंध संचालक, मत्स्य महासंघ, उपसचिव, मछुआ कल्याण का अतिरिक्त प्रभार 23. कुमार पुरुषोत्तम उप सचिव, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण प्रबंध संचालक, कृषि मंडी बोर्ड 24. उमा महेश्वरी आर अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार 25. डॉ. सलोनी सिडाना सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, एफ्को का अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, प्रबंध संचालक, पब्लिक हेल्थ कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार 26. सुचिस्मिता सक्सेना उप सचिव, राजस्व उप सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दोनों ही प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला और राघवेंद्र कुमार सिंह अब अलग-अलग विभागों के प्रमुख सचिव होंगे.

आधी रात को मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

Full force at midnight…Sudden transfer of IAS officers: Congress expressed objection MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में एक बार फिर दो दर्जन से ज्यादा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का आधी रात तबादला कर दिया गया है. ट्रांसफर लिस्ट में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दोनों प्रमुख सचिव का भी नाम शामिल है. रात में अधिकारियों के तबादला आदेश पर कांग्रेस ने सवाल उठाये हैं. प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि आधी रात पूरी ताकत से चल रहा ‘तबादला उद्योग’ अब प्रशासनिक मशीन में खड़खड़ाहट की तेज आवाज पैदा कर रहा है. पटवारी ने कहा कि नियमों के विपरीत लगातार हो रहे तबादले डरी हुई सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति और अनिर्णय की स्थिति को दर्शाता है. पटवारी के आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी नेता राजपाल सिंह ने कहा कि जीतू पटवारी अभी तक के सबसे असफल प्रदेश अध्यक्ष साबित हुए हैं. लगता है कि कांग्रेस सरकार का कार्यकाल शायद याद नहीं रहा. उन्होंने कहा कि 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने तबादला उद्योग चला दिया था. एक अधिकारी को एक महीने में तीन बार बदला जा रहा था. रात में तबादले का आदेश जारी होने पर कांग्रेस ने उठाये सवाल प्रदेश की बीजेपी सरकार नियम अनुसार पोस्टिंग कर रही है. कांग्रेस को मध्य प्रदेश के विकास से शायद घृणा है, शायद इसलिए जीतू पटवारी झूठे आरोप लगा रहे हैं. प्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया का दावा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में अभी तक सबसे कम तबादले हुए हैं. कार्यकाल पूरा होने के बाद अधिकारियों को नियमानुसार इधर से उधर भेजा गया है. उन्होंने मोहन यादव सरकार के आदेश का बचाव किया. बीजेपी नेता ने कहा कि उपचुनाव होने की वजह से कांग्रेस को हर आदेश में राजनीति दिख रही है. सरकार कोई भी आदेश दिन-रात देखकर नहीं निकालती है. सरकार का आदेश जनहित को देखते हुए जारी होता है.

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet