LATEST NEWS

कैबिनेट मंत्री के बेटे का पुलिस पर हमला, वीडियो वायरल होने से सियासी तूफान

Video of cabinet minister’s son clashing with police goes viral, politics started over this मध्य प्रदेश के जबलपुर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल का पुलिस से विवाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक मंत्री के बेटे की कार से बुजुर्ग दंपती को टक्कर लगी थी। इसके बाद सड़क पर हंगामा हो गया और पुलिस भी पहुंच गई। वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जबलपुर। जबलपुर में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल का पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस समझाने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह आक्रामक रूप से धौंस दिखाता रहा। जानकारी के मुताबिक प्रबल की कार से बुजुर्ग दंपती को टक्कर लगी थी, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस भी वहां पहुंची थी। घटना के बाद मामले की पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। जबलपुर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हम वीडियो देखकर जांच करवाएंगे। टक्कर के बाद जमा हो गई भीड़ दरअसल यह पूरा मामला बीते बुधवार का बताया जा रहा है। घटना यादव कॉलोनी लेबर चौक की है, जहां प्रबल पटेल कार से जा रहा था, उसकी कार से बुजुर्ग दंतपी को टक्कर लगती है। लोगों की भीड़ जमा होती है, आसपास मौजूद पुलिस भी पहुंच जाती है। मौके पर पहुंच गए थे प्रबल के साथी दंपती के साथ प्रबल की कहासुनी होती है। पुलिस युवक को समझाती है और भीड़ भी युवक पर दवाब बनाने लगती है। जिसके बाद प्रबल के कुछ साथी मौके पर आते हैं। प्रबल पुलिस को धौंस देते नजर आता है। उसने खुद को मंत्री पुत्र बताते हुए पुलिस कर्मियों पर दवाब बनाया। बुजुर्ग दंपती ने नहीं की कोई शिकायतइस मामले में बुजुर्ग दंपती की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं की गई है। सड़क पर हुए इस हंगामे का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें इस मामले में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन वे इसकी जांच करवाएंगे। वीडियो पर गर्माई सियासतमध्य प्रदेश कांग्रेस ने वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर शेयर कर सरकार पर सवाल उठाए हैं। पोस्ट में लिखा है- ‘प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बेटे प्रबल ने जबलपुर में बुजुर्ग दंपती को टक्कर मारने के बाद पुलिस वालों को इस अंदाज में धमकाया।’

धर्म नगरी धाम में बदल गया जम्बाड़ा ग्राम पं मोहन पाठक शास्त्री के सानिध्य में संपन्न हो रहा पंच कुंडीय ज्ञानयज्ञ

Panch Kundiya Gyanayagya is being conducted under the guidance of Pt. Mohan Pathak Shastri, Jambara village has turned into Dharma Nagari Dham. हरिप्रसाद गोहेआमला । ग्राम जम्बाडा इन दिनों धर्म नगरी का रूप ले चुका है गांव में चारो ओर धर्म ध्वजा लहरा रही है।क्षेत्र के प्रसिद्ध शास्त्री पंडित मोहन पाठक शास्त्री जी के सानिध्य में पंच कुण्डी महायज्ञ संपन्न हो रहा है।इस महायज्ञ में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर कथा वाचन कर यज्ञ शाला में पूजन अर्चन कर रहे है।आयोजन समिति से जुड़े दधी सिंह सिसोदिया और रामचंद्र देशमुख सरपंच ग्राम जम्बाडा ने बताया की पंडित मोहन पाठक शास्त्री जी के सानिध्य में विगत 25 वर्षो से यह महायज्ञ का आयोजन हो रहा है इस महायज्ञ में न केवल जम्बाड़ा बल्कि आसपास क्षेत्र के लोग सम्मिलित होते है। जम्बाड़ा क्षेत्र के परिजन जो बाहर रहते है नौकरी कर रहे है वे सभी छुट्टी लेकर 10 दिनों के लिए इस महायज्ञ में शामिल होने आते है यहां तक की विदेशो से भी लोग शामिल होने आते है। इस महायज्ञ से जुड़े लोगो का सम्मान श्री महावीर हनुमान गौशाला समिति आमला के लोगो ने किया और इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद दिया।उल्लेखनीय है की जम्बाड़ा के अतिरिक्त अन्य ग्रामों में भी यह महायज्ञ का आयोजन होता आया है।इस अवसर पर सभी ने पूजन किया।इस अवसर पर समिति की ओर से शाल श्रीफल और पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया।समिति की ओर से पंडित मोहन पाठक शास्त्री, पंडित विनोद शास्त्री जबलपुर,पंडित संतोष शास्त्री सिवनी,पंडित गणेश महाराज जबलपुर का सम्मान किया गया।वही आयोजन समिति से जुड़े दधीसिंह सिसोदिया,रामचंद्र देशमुख सरपंच, उकंडराव बारस्कर,सीताराम गौर लिखड़ी,गुणवंत सिंह चौहान खरपड़ा खेड़ी,किशन सिंह परमार उमरिया,बारीकराव ठाकरे तिरमहु,मारोती वागद्रे,तीरथ सिंह सूर्यवंशी रोहना छिंदवाड़ा,उदय सिंह पटेल,डोमा सिंह महाजन एवम सुनील सराटकर का सम्मान किया।इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवराम सिंह जी सब इंस्पेक्टर आर पी एफ आमला उपस्थित थे।गौशाला समिति के मनोज वाधवा,देवेंद्र राजपूत,अनिल सोनी,राजीव मदान,हेमंत गुगनानी,यशवंत चड़ोकार,दिलीप चौकीकर एवम मनोज विश्वकर्मा उपस्थित थे।इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए पंडित मोहन पाठक ने कहा की यह आयोजन विश्वकल्याण और जनकल्याण के लिए होता है।गौमाता के बिना यज्ञ अधूरा है गौमाता की सेवा कर हम न केवल पुण्य अर्जित करते है बल्कि यह कार्य यज्ञ से भी बढ़कर है।हम सभी को गौमाता की सेवा में जुटना चाहिए। अंत में सभी महा आरती में सम्मिलित हुए।कार्यक्रम का मंच संचालन मनोज विश्वकर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन दधी सिंह सिसोदिया ने व्यक्त किया।उल्लेखनीय है की 25 वर्षो से चली आ रही इस यज्ञ परंपरा को जम्बाडा के युवा आगे बढ़ा रहे है।कार्यक्रम को सफल बनाने में साहेबराव जी गीते,कृष्णराव वागद्रे,रमेश लोखंडे,नरसिंह वागद्रे,मोनू सोनी,उत्तम पारखे,रामराव देशमुख,रवि माथनकर,योगेश कोशे,नामूजी बारस्कर,रामनाथ वागद्रे,चंद्रभान कोसे आदि उपस्थित थे।

दिल्ली मेट्रो में बिना लिखित परीक्षा के नौकरी पाने का मौका, 96000 पाएं सैलरी

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का मन बना रहे लोगों के लिए एक अच्छा अवसर है. अगर आप भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो दिल्ली मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट delhimetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के इस भर्ती के लिए जो कई भी आवेदन कर रहे हैं, वे 1 नबंवर तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं. अगर आप भी इन पदों पर काम करने की इच्छा रखते हैं, तो आवेदन करने से पहले दिए गए इन बातों को गौर से पढ़ें. दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने की क्या है योग्यता दिल्ली मेट्रो के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.ई. (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) या समकक्ष डिग्री होनी चाहिए. दिल्ली मेट्रो में अप्लाई करने की क्या है आयु सीमा दिल्ली मेट्रो में नौकरी पाने की ख्वाहिश रखने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 55 वर्ष और अधिकतम आयुसीमा 62 वर्ष होनी चाहिए. दिल्ली मेट्रो में चयन होने पर मिलती है सैलरी मैनेजर (इंस्पेक्शन): 96,600 रुपये प्रतिमाह असिस्टेंट मैनेजर (इंस्पेक्शन): 75,100 प्रतिमाह दिल्ली मेट्रो में ऐसे होगा चयन जो कोई भी दिल्ली मेट्रो के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन पर्सनल इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा. उम्मीदवारों के नॉलेज, स्किल, फिजिकल फिटनेस और प्रासंगिक अनुभव का आकलन किया जाएगा. यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन ऐसे करें आवेदन उम्मीदवारों को DMRC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्मेट डाउनलोड करना होगा. विधिवत भरा हुआ आवेदन पोस्ट के नाम के साथ लिफाफे पर स्पष्ट रूप से अंकित करके स्पीड पोस्ट या ईमेल के माध्यम से नीचे दिए गए पते पर भेजना होगा. कार्यकारी निदेशक (एचआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड मेट्रो भवन, फायर ब्रिगेड लेन बाराखंभा रोड, नई दिल्ली

प्रदेश में दिवाली मनाएगा संघ परिवार: प्रचारकों का ग्वालियर में होगा प्रशिक्षण वर्ग, संघ प्रमुख मोहन भागवत होंगे शामिल

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के संघ सदस्यों के लिए इस बार दीपावली पर्व कुछ खास रहेगा।दरअसलराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सम-वैचारिक संगठनों के संगठन मंत्री और अन्य पदों की जिम्मेदारी संभाल रहे प्रचारकों का चार दिवसीय अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग इस बार ग्वालियर में आयोजित किया जा रहा है। 1 से 4 नवंबर तक यह वर्ग चलेगा। इसके लिए 30 अक्टूबर को सभी प्रचारक ग्वालियर के केदारधाम सरस्वती शिशु मंदिर में एकत्र होंगे। इसमें संघ प्रमुख डॉ  मोहन भागवत और अखिल भारतीय टोली के सभी प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। संगठन के पदाधिकारी रहेंगे मौजूद ग्वालियर में आयोजित किए जा रहे इस कैंप में संघ के 3 दर्जन से अधिक अनुषांगिक संगठनों के नगर प्रचारक से लेकर अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जनवरी 2025 से शुरू होने वाले संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम की रूपरेखा इसी कैंप के दौरान बनाई जाएगी। नए पाठ्यक्रम की बनेगी रूपरेखा संघ की स्थापना के अगले वर्ष 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यही वजह है कि संघ इस वर्ग में अपने सम-वैचारिक संगठनों में भेजे गए प्रचारकों के प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में भी बदलाव करने जा रहा है। संघ की अखिल भारतीय टोली की मौजूदगी में ही नए पाठ्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित अन्य सहसरकार्यवाह भी उपस्थित रहेंगे। स्वयंसेवकों के लिए संघ शिक्षा वर्ग की तरह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने प्रचारकों के लिए भी समय-समय पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन करता है। आमतौर पर हर पांच वर्ष में संघ की ओर से सभी सम-वैचारिक संगठनों के उन संगठन मंत्रियों का प्रशिक्षण वर्ग किया जाता है, जो पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय मजदूर संघ, आरोग्य भारती, प्रज्ञा प्रवाह, चित्र भारती जैसे संगठनों में काम कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्वालियर में संघ के सम-वैचारिक संगठनों में कार्यरत प्रचारकों को संघ चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ की स्थापना के अगले वर्ष 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। यही वजह है कि संघ इस वर्ग में अपने सम-वैचारिक संगठनों में भेजे गए प्रचारकों के प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में भी बदलाव करने जा रहा है। संघ की अखिल भारतीय टोली की मौजूदगी में ही नए पाठ्यक्रम की रूपरेखा तय की जाएगी। इसमें संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित अन्य सहसरकार्यवाह भी उपस्थित रहेंगे। वर्ग के लिए संघ प्रमुख डा. मोहन भागवत 30 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंचने की संभावना है। 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय टोली की बैठक हो सकती है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

रतलाम : प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव में भक्तों से सजावट के लिए 17 अक्टूबर से सामग्री लेना शुरू की जाएगी

रतलाम  रतलाम शहर के माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव में भक्तों द्वारा सजावट के लिए दिए जाने वाले रुपये, आभूषण, मोती आदि से विशेष शृंगार की तैयारी हो गई है। 17 अक्टूबर से सामग्री लेना शुरू की जाएगी। पहले दिन धनतेरस पर ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर के पट खोले जाएंगे। विशेष शृंगार के दर्शन भाईदूज तक लगातार किए जा सकेंगे। इसके बाद श्रद्धालुओं को सामग्री वापस देना शुरू की जाएगी। 2008 के बाद से बढ़ा शृंगार का स्वरूप इस सामग्री से होने वाले विशेष शृंगार को लेकर मंदिर देश भर में प्रसिद्ध है। पूर्व में कुछ ही लोग सामग्री देते थे, लेकिन वर्ष 2008 के बाद से सामग्री देने वाले भक्तों की संख्या बढ़ने पर शृंगार का स्परूप भी विस्तृत कर दिया गया। दी जाने वाली सामग्री को रजिस्टर में दर्ज कर श्रद्धालु को टोकन दिया जाता है। इसी टोकन से सामग्री वापस मिल जाती है। इस बार भी यही व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा के लिए रहते हैं जरूरी इंतजाम पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा के लिए मंदिर समिति व पुलिस प्रशासन भी सभी जरूरी इंतजाम करता है। अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाता है। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डिस्प्ले पास में स्थित माणकचौक थाने पर रहता है। वहां से भी निगरानी होती है। मंदिर के संजय पुजारी ने बताया कि 17 से 28 अक्टूबर तक सामग्री ली जाएगी। भाई दूज के बाद रजिस्टर में दर्ज फोटो, टोकन आदि के आधार पर ही सामग्री वापस की जाएगी। रतलाम शहर के साथ यहां बाहर से भी लोग अपनी सामग्री जमा कराने के लिए मंदिर में पहुंचते हैं। महालक्ष्मी मंदिर में विशेष शृंगार पर नजर सामग्री – सोने-चांदी के आभूषण, चांदी की सिल्लियां, पांच से लेकर 500 रुपये तक के नोट, श्रीयंत्र, कछुआ, तिजोरी आदि महालक्ष्मी मंदिर में ली जाती है। सामग्री देने वाले औसतन श्रद्धालु – करीब 3000 श्रद्धालु यहां सामग्री जमा कराने के लिए पहुंचते हैं। मान्यता – महालक्ष्मी मंदिर में रखी शृंगार सामग्री वापस लेने के बाद घर की तिजोरी, पूजन स्थान पर रखने से सालभर सुख-समृद्धि बनी रहती है। व्यवस्था – धनतेरस से मंदिर में विशेष दर्शन शुरू होते हैं। दर्शन व्यवस्था में भी भक्त सहयोग करते हैं। सुरक्षा – दीपोत्सव में मंदिर में विशेष पुलिस बल के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है।

जबलपुर: गोहलपुर में आग ने लॉज को किया तबाह, लोग हुए परेशान

Jabalpur: Fire destroys lodge in Gohalpur, people get worried जीतेन्द्र श्रीवास्तवजबलपुर ! जबलपुर में देर रात एक लॉज में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के बाद आस-पास के घरों से लोग घबराकर बाहर निकल आए थे। दशहरा पर्व के उल्लास के बीच शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3:15 बजे गोहलपुर क्षेत्र में स्थित एक लॉज में आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। आग की कुर्ती उठती लगता देख आसपास रहने वालों मे अफरा-तफरी मच गई और वह घरों से निकलकर बाहर आ गए। तत्काल ही लॉज में आग लगने की सूचना नगर निगम के दमकल भाग को दी गई। इसकी जानकारी लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। आग से लॉज के पर्दे, फर्नीचर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग दमकल कर्मियों के मुताबिक तकरीबन 3:15 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। तत्काल ही एक बड़ा दमकल वाहन रवाना किया गया। आग तेजी से फैल रही थी, धुआं उठ रहा था। लगभग लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग के मुताबिक फिलहाल आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। लॉज अजय पटेल का बताया जा रहा हैं।

मुनिश्री विशांत सागर घुवारा आए थे, जहा उनके शिष्य ने जैन समाज की लड़की को भगा ले गया, परिवारवालो ने मुनिश्री को पीटा

छतरपुर मुनिश्री के सेवकों में शामिल एक शिष्य जैन समाज की लड़की को भगा ले गया। लड़की भागे जाने की जानकारी जैन परिवार को लगी तो परिवार के लोग शनिवार सुबह करीब पांच बजे मुनिश्री के पास पहुंचे और उनके साथ मारपीट कर दी और गाली गलाैज की गई। बाद में समाज के लोगों ने उक्त परिवार के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में करीब सात लोगों पर मारपीट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जैन समाज के लोगों ने बताया कि घटना छतरपुर जिले के घुवार क्षेत्र की है। जहां मुनिश्री 1008 विशांत सागर महाराज चतुर्थ मास में घुवारा आए थे। उनके साथ शिष्यों में शामिल एक शिष्य का किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा होगा। वह 10 हजार के वेतन पर था। बीते दिवस वह दोनों भाग गए। शिष्य फिरोजाबाद का रहने वाला बताया गया है। लड़की को भगाकर ले जाने के मामले में जैन परिवार के लोग एकत्रित होकर मुनिश्री के पास पहुंचे। जिन्होंने शुक्रवार को रात के समय हंगामा किया और गेट तोड़ने की कोशिश की गईं। गालियां दी तब मुनिश्री साधना में लीन थे। जब वह बाहर नहीं आए तो दूसरे दिन शनिवार को सुबह पांच बजे पहुंच गए और मुनिश्री के साथ मारपीट कर दी। बाद में समाज के सभी लोग एकत्रित हुए और थाने पहुंचे। साथ ही मुनिश्री के साथ धरने पर बैठ गए। पुलिस ने आरोपित सुरेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन, महेंद्र जैन, नरेंद्र जैन सहित उनके लड़कों पर मामला दर्ज कर लिया है। अब जैन समाज के लोगों की बड़ी बैठक बुलाई गई है। जिसमें अन्य जिलों से करीब एक हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई है। मामले को लेकर भगवां थाना प्रभारी रामस्वरूप उपाध्याय ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में ले लिया है।

विशाल ददलानी ने सलोनी साज़ की तारीफ़ की

मुंबई, जाने-माने गायक विशाल ददलानी ने सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल की प्रतियोगी सलोनी साज़ की तारीफ़ की है। सिंगिंग रियलिटी शो, इंडियन आइडल, का सीजन 15 सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर वापस आ रहा है। ऑडिशन के दौरान न केवल अविश्वसनीय गायन प्रतिभा वाले बल्कि प्रेरणादायक कहानियों वाले बहुत सारे प्रतियोगी नज़र आए। ऐसा ही एक अद्वितीय प्रतिभागी है 23 साल की दिल्ली की सलोनी साज़, जिनकी आवाज़, व्यक्तित्व और आभा सबसे अलग है। सलोनी के ‘बिल्लो रानी’ (फिल्म ‘धन धना धन गोल’ से) पर किए गए प्रदर्शन ने जजों को उनकी विशेष और भारी आवाज़ पर ध्यान देने के लिए मजबूर कर दिया। सलोनी ने यह भी बताया कि कई लोग उनकी आवाज़ को मर्दाना कहकर आलोचना करते हैं। उनके सोशल मीडिया पर भी अधिकतर टिप्पणियां नकारात्मक होती हैं। इस पर विशाल ददलानी ने गुस्से में कहा, “ज़माना गधा है। कुछ लोग तुम्हें कभी नहीं समझेंगे, लेकिन जो लोग संगीत के क्षेत्र में हैं और इसे समझते हैं, वे हमेशा तुम्हारी आवाज़ की सराहना करेंगे क्योंकि हम अद्वितीयता और पहचान की तलाश में रहते हैं। जब तक तुम्हारी आवाज़ सही दिशा नहीं पाएगी, कोई इसे समझ नहीं पाएगा, लेकिन ऐसे बहुत लोग हैं जो तुम्हें दिशा दे सकते हैं, इसलिए चिंता मत करो।” श्रेया घोषाल ने भी उनकी आवाज़ की तारीफ करते हुए कहा, “ये एक अनोखी आवाज़ है। क्या उन्होंने आबिदा परवीन और उषा उत्थुप को नहीं सुना है?” सलोनी ने यह भी साझा किया कि उनकी आवाज़ एक रात में बदल गई; 2 साल पहले, एक रात वह उठीं और सांस नहीं ले पा रहीं थीं, उनका गला दर्द कर रहा था, इसलिए उनके पिता उन्हें अस्पताल ले गए। कुछ टेस्ट के बाद डॉक्टर ने बताया कि सलोनी के गले में एक ट्यूमर है और उसका ऑपरेशन करना पड़ेगा। इस प्रक्रिया के बाद उन्होंने कुछ हफ्तों के लिए अपनी आवाज़ खो दी। उसके बाद, उनके पिता ने उन्हें प्रेरित किया और उनकी सेहत में सुधार सुनिश्चित किया।

विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत

उमरिया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। प्रतिमा को जल प्रवाहित करने के लिए गांव के ही तालाब में ले जाया गया था, इस दौरान यह हादसा हुआ। युवक का नाम छोटू पटेल है, जो सेजवाही का रहने वाला था। प्रतिमा को जल में विसर्जन करने के लिए गांव के लोग गए थे, उनके साथ छोटू भी था। तालाब में गड्ढा होने के कारण छोटू पटेल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने नौ दिनों तक पूजा अर्चना के बाद विजयदशमी पर देवी मां को नम आंखो से विदाई दी। नौरोजाबाद नगर के सभी दुर्गा समितियों ने राम लीला मैदान में विसर्जन चल समारोह के लिए मां दुर्गा की प्रतिमाओं के साथ एकत्रित हुए। जहां विधायक शिवनारायण सिंह के द्वारा मूर्ति विसर्जन चल समारोह को हरी झंडी दिखाई गई। नगर के राम लीला मैदान से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का ऐतिहासिक चल समारोह 4 बजे सांय को प्रारंभ हुआ। विसर्जन चल समारोह रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों पीपल चौक, बस स्टैंड, पांच नंबर, इंदिरा चौक , मुंडी खोली, बाजारपुरा, होते हुए नगर परिषद द्वारा जोहिला नदी के किनारे बनाए गए विसर्जन कुंड में , सभी प्रतिमाओं का विसर्जन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। चल समारोह के दौरान डीजे और बैंड की थाप पर सभी श्रद्धालु नाचते नजर आए। चल समारोह में नगर परिषद की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह, सुरक्षा के लिए नौरोजाबाद नगर निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, तहसीलदार अभय नंद शर्मा समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन 31 करोड़ की कमाई की

मुंबई, दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की फिल्म ‘वेट्टैयन’ ने पहले दिन भारतीय बाजार में 31 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत की मुख्य भूमिका है।इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका है।  अमिताभ और रजनीकांत ने अंधा कानून, गिरफ्तार और हम जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। यह जोड़ी 33 साल के बाद साथ नजर आयी है।दर्शकों से से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के साथ ही फिल्म वेट्टैयन की ओपनिंग भी दमदार रही है। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के पहले दिन की कमाई के आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘वेट्टैयन’ ने रिलीज के पहले दिन 31.7 करोड़ रूपये की कमाई की है। इस फिल्म ने तमिल में 27.75 करोड़, तेलुगु में 3.3 करोड़, हिंदी में 0.6 करोड़ और कन्नड़ में 0.05 करोड़ की कमाई की है। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी फिल्म वेट्टैयन में रजनीकांत और अमिताभ बच्चन के अलावा राणा दग्गुबाती, फहद फाजिल, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य सितारे शामिल हैं। इस फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर का है।

यश कुमार की फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार और अपर्णा मलिक स्टारर फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले हो रहा है और निर्देशन राज किशोर प्रसाद (राजू) कर रहे हैं। इस फिल्म की कहानी यश कुमार और मनोज कुशवाहा ने लिखी है। फिल्म नागराज और चण्डालिका का फर्स्ट लुक रिलीज होने के बाद यश कुमार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, इस फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों को बहुत पसंद आएगा, क्योंकि इसमें एक अनोखी कहानी के साथ दमदार एक्शन और इमोशन का मेल है। हम इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार देंगे, जैसा कि उन्होंने हमेशा मेरे काम को सराहा है।नागराज और चण्डालिका एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को अपने साथ बांधे रखेगी। इसकी कहानी और किरदार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ेंगे। फिल्म में एक्शन, इमोशन और मनोरंजन का बेहतरीन मिश्रण है, और यह सभी उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म नागराज और चण्डालिका का संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गीतकार राजेश मिश्रा और धरम हिंदुस्तानी हैं। डीओपी समीर सैयद जहांगीर है, जबकि एक्शन प्रदीप खड़का का है।फिल्म की कोरियोग्राफी प्रवीण सेलार ने की ।  

जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने नए प्रोजेक्ट ‘वनवास’ की घोषणा की

मुंबई,  जी स्टूडियोज और अनिल शर्मा ने दशहरा के अवसर पर अपने नए प्रोजेक्ट ‘वनवास’ की घोषणा की है। गदर: एक प्रेम कथा और गदर 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए मशहूर ज़ी स्टूडियोज़ और अनिल शर्मा अब फिल्म वनवास बनाने जा रहे हैं।मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है, जिसमें ,अपने ही अपनों को देते हैं: वनवास का फर्स्ट लुक दिखाया गया है। इसमें राम राम गाना भी है, जो फिल्म के दिव्य माहौल को और बेहतर बनाता है। अनिल शर्मा ने कहा, रामायण और वनवास एक अलग ही कहानी है, जहां बच्चे अपने माता-पिता को वनवास दिलाते हैं। कलयुग का रामायण जहां अपने ही देते हैं अपनों को वनवास। ज़ी स्टूडियोज़ के चीफ़ बिज़नेस ऑफ़िसर उमेश कुमार बंसल ने कहा, हम इस तरह की एपिक स्टोरी का समर्थन करके बहुत खुश हैं। यह एक शानदार प्रोजेक्ट है। यह बच्चों और उनके माता-पिता के आधुनिक समय के रिश्ते पर एक नया नज़रिया है। हमारा लक्ष्य दर्शकों को पहले कभी न देखा गया अनुभव प्रदान करने का, और वनवास के साथ, हमें विश्वास है कि हम इसे हासिल करेंगे। यह कहना सही होगा कि वनवास कलयुग की रामायण है।हम इस तरह के शानदार प्रोजेक्ट का समर्थन करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वनवास आज के पारिवारिक रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करता है, और हमें यकीन है कि यह दर्शकों को असल में एक अनूठा अनुभव देगा। अनिल शर्मा द्वारा लिखित-निर्मित और निर्देशित फिल्म वनवास जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा वर्ल्ड वाइड रिलीज़ की जाएगी।

रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनायेंगे डा.सुभाष चंद्रा

मुंबई, जी समूह के संस्थापक डा. सुभाष चंद्रा ने दिवंगत उद्योगपति रतन टाटा की जिंदगी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। प्रसिद्ध उद्योगपति एवं टाटा संस के मानद अध्यक्ष पद्म विभूषण रतन एन टाटा का निधन बुधवार को हो गया है।जी समूह के संस्थापक डा.सुभाष चंद्रा ने रतन टाटा के जीवन पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। डा.सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘जी ग्रुप ने निर्णय लिया है, रतन टाटा के उपर, उनके जीवन के उपर एक फुल लेंथ बायोग्राफिकल फिल्म बनाई जाएगी, जोकि जी5 पर तो चलेगी ही। बाकी जी के जितनी भी भाषाओं के नेटवर्क हैं, उन सभी भाषाओं में फिल्म बनेगी। पूरे देश और दुनिया को वियोन के माध्यम से वह फिल्म दिखाई जाएगी।

18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म सिंघम

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म सिंघम 18 अक्टूबर को फिर से रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म ‘सिंघम’ वर्ष 2011 में रिलीज हुयी थी। सिंघम की सीक्वल ‘सिंघम रिटर्न्स’ वर्ष 2014 में रिलीज हुई थी।अब फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इस वर्ष दीवाली के अवसर पर 01 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इससे पूर्व सिंघम फिर से 18 अक्टूबर को सिनेमाघरो में रिलीज होगी। रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर फिल्म सिंघम का एक पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, दीवाली पर अपनी पूरी ताकत के साथ आने से पहले! अनुभव करें कि यह सब फिर से कैसे शुरू हुआ था। मास अगेन का फिर से अनुभव करें। फिर से एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर लें सिंघम अगेन से पहले एक बार फिर सिंघम को थियेटर्स में देखें.. 18 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हो रही है। अजय देवगन ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उनकी फिल्म ‘सिंघम’ सिनेमाघरों में फिर से 18 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘आली रे आली आता तुमची बारी आली… मूवी वापस देखने की। सिंघम थिएटर में दोबारा रिलीज हो रही है। सिंघम अगेन में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार हैं।

परिजनों ने युवती को हवन में बैठने से किया मना तो नाराज होकर मां की साड़ी से लगाई फांसी

भोपाल  नवरात्र की नवमी पर घर के बाहर झांकी में किए जा रहे हवन में 16 वर्षीय किशोरी को स्वजन ने बैठने नहीं जाने दिया। यह बात किशोरी को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने खुदकुशी कर ली। किशोरी के घर के बाहर झांकी में नवमी का हवन होना था। हवन में आहुति देने कई बच्चे बैठे थे तो किशोरी ने भी जिद की, लेकिन जब परिवार ने उसे नहीं बैठने दिया तो वह गुस्से में कमरे के भीतर गई और मां की साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कमरे में जाकर लगाई फांसी रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार किशोरी राधिका बुंदेला इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। शुक्रवार को सुबह हवन में नहीं बैठाने की बात पर पहले उसके छोटे भाइयों ने चिढ़ा दिया था, जिसके बाद राधिका बेहद नाराज हो गई। आवेश में आकर वह अपने कमरे में चली गई। उसने मां की साड़ी ली, पाइप के सहारे फंदा बनाया और इसके बाद फंदे को अपने गले में कसकर कुर्सी हटा दी। इस दौरान उसने कमरे का गेट खुला छोड़ दिया था। स्वजन अस्पताल ले गए, लेकिन नहीं बची जान कमरे के बाहर बैठी मां की नजर जब तक उस पर पड़ी, तब तक उसकी सांसों की डोर टूट चुकी थी। स्वजन उसे फंदे से उतारकर नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, एक युक की मौत, दो गंभीर उधर, बिलखिरिया थाना क्षेत्र के झागरिया पहाड़ी रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिससे हादसे में एक बाइक सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग गंभीर घायल हैं। बिलखिरिया थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु की है। पुलिस के अनुसार 21 वर्षीय अभिषेक मांझी रायसेन जिले का रहने वाला है। वह गुरुवार रात करीब दस बजे अपने घर जा रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान अभिषेक ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा बाइक सवार अयान गंभीर रूप से घायल है। वहीं हादसे में घायल तीसरी युवती की पहचान नहीं हो सकी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet