LATEST NEWS

ट्रांसपोर्ट यूनियन ने PM मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया.

भोपाल  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा परिवहन चेक पोस्ट को खत्म करने को लेकर प्रदेश के ट्रांसपोर्टर बहुत खुश हैं. उन्होंने इसे लेकर सीएम मोहन यादव की तारीफ की है और उनका आभार जताया है. 9 जुलाई को पांडुचेरी में आयोजित हुई एआईएमटीसी की 216 वीं कार्यकरिणी समिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग एंव समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया गया है. ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंन्द्र सरकार के समर्थन और सहयोग के लिए भी आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया.     ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष अमृतलाल मदान, चेयरमैन डॉ. जी. आर. शन्मुगप्पा और कोर कमेटी के चेयरमैन बल मलकित सिंह ने मध्य प्रदेश में जुलाई 2024 से अवैध बॉर्डर चेकपोस्ट्स को समाप्त करने का वादा पूरा करने के लिए 9 जुलाई को पांडुचेरी में एक धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया. जिसमें मध्यप्रदेश सरकार को इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया गया है. डॉ. यादव के नेतृत्व में पारदर्शी शासन की प्रतिबद्धता: बल मलकित सिंह धन्यवाद प्रस्ताव जारी करने के पश्चात एआईएमटीसी के कमेटी के चैयनमेन बल मलकित सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के चेकपोस्ट बंद करने के निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस AIMTC ने स्वागत किया है. ट्रांसपोटर्स ने डॉ यादव के निर्णय की सराहना की और इसे ऐतिहासिक बताते हुए मध्यप्रदेश की तरह अन्य प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से भी इस व्यवस्था को अपनाने की मांग की है. बैठक में मौजूद ट्रांसपोटरों ने कहा कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव का मध्यप्रदेश में चेक पोस्ट नाके बंद करने का निर्णय मील का पत्थर साबित होगा. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व और स्वच्छ और पारदर्शी शासन के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, राज्य में एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है. यह कदम परिवहन क्षेत्र में भ्रष्टाचार और उत्पीड़न को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण है. परिवहन समुदाय को उम्मीद है कि यह कदम एक अच्छा शासन वातावरण बनाएगा, विदेशी निवेश आकर्षित करेगा और राज्य की छवि को एक मेहमान नवाज क्षेत्र के रूप में बढ़ाएगा.     मध्यप्रदेश सरकार द्वारा परिवहन चेक पोस्ट समाप्त करने के ऐतिहासिक निर्णय का ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस, नई दिल्ली (एआईएमटीसी) ने स्वागत किया है। पीएम मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के दृष्टिकोण को मजबूती समिति ने प्रस्ताव जारी करते हुए कहा कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के दृष्टिकोण के साथ मेल खाता है, जिससे व्यापार करने में आसानी होगी और सामानों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित होगी, जिससे लॉजिस्टिक लागत कम होगी और “मेक इन इंडिया” पहल को समर्थन मिलेगा. क्या है ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी), भारतीय परिवहन समुदाय का एक गैर-राजनीतिक, धर्मनिरपेक्ष, गैर-लाभकारी शीर्ष संगठन, 1936 से इस क्षेत्र की सेवा कर रहा है. एआईएमटीसी 95 लाख ट्रक ड्राइवरों और परिवहनकर्ताओं, लगभग 50 लाख बस, पर्यटक टैक्सी, और मैक्सी कैब ऑपरेटरों का प्रतिनिधित्व करता है और पूरे भारत में 3,500 से अधिक तालुका, जिला, राज्य-स्तरीय संघों और परिवहन संघों की आवाज है, जो लगभग 20 करोड़ लोगों को सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से परिवहन व्यापार से जोड़ता है.

बिग बॉस OTT 3: जानें लेटेस्ट एपिसोड की अपडेट

बिग बॉस ओटीटी का सीजन 3 हर गुजरते दिन के साथ धमाकेदार होता जा रहा है. जहां अभी अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़कांड का मुद्दा ठंडा नहीं हुआ था, वहीं अब दो पत्नियों वाले यूट्यूबर ने दूसरे कंटेस्टेंट से पंगा ले लिया है. बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान मलिक (Armaan Malik) का अब रैपर नैजी को लेकर पारा चढ़ गया है. अरमान ने सरेआम जाकर नैजी को टॉयलेट ठीक से फ्लश करने वाली बात पर जाकर खूब सुनाया. जहां नैजी ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने फ्ल्श किया था लेकिन कई बार वह टॉयलेट से निकलने से पहले चेक नहीं करते हैं, जिसपर अरमान रैपर को एटीकेट्स का लेक्चर देते हैं. अरमान-नैजी के बीच रणवीर शौरी ने भी दिया दखल! बिग बॉस ओटीटी 3 के लेटेस्ट एपिसोड में अरमान के चिल्लाने के बाद रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) बहुत ही आराम से नैजी को समझाते और कहते हैं कि वॉशरूम से निकलने से पहले एक बार चेक कर लिया करें, क्योंकि सभी वही वॉशरूम इस्तेमाल कर रहे हैं. नैजी (Rapper Naezy) इस बात पर राजी हो जाते हैं और कहते हैं कि वह इसका ध्यान रखेंगे. मुश्किल दिनों को नैजी ने किया याद रैपर नैजी (Rapper Naezy Bigg Boss) ने मुद्दा ठंडा होने के बाद चंद्रिका दीक्षित से अपने मुश्किल दिनों का जिक्र किया. जहां नैजी ने कहा- ‘मुझे कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ा बल्कि मेरे लिए अच्छा ही है. मैं इससे बुरी सिचुएशन में रहा हूं. मैने इससे बुरा वक्त काटा है, यह मेरे लिए एकदम हलवा है. इधर तो मैं हील हो रहा हूं.’ तो वहीं लेटेस्ट एपिसोड में रणवीर शौरी, नैजी की साइड लेते दिखाई दिए और उन्होंने अरमान मलिक से कहा कि नैजी की बुरी आदतों को इग्नोर कर दिया करे, क्योंकि वह बुरे फेज से गुजर रहा है. वह जानबूझकर झगड़े नहीं करता है और अपनी गलती को मान लेता है.

मोहन सरकार अब उड़ेगी बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 विमान से, जाने यान की खासियत

भोपाल  राज्य सरकार 233 करोड़ रुपए की लागत से नया विमान (जेट विमान मॉडल- बांबार्डियर चैलेंजर 3500) खरीदने जा रही है। करीब चार साल पहले तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने करीब 90 करोड़ रुपए की लागत से नया विमान खरीदा था, यह विमान ग्वालियर एयरपोर्ट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बाद में इसे करीब 33 करोड़ रुपए में कबाड़ में बेच दिया गया। तभी से मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री किराए के विमान से काम चला रहे थे। अब कैबिनेट ने नया विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। जल्दी ही विमानन विभाग के पास नया विमान आ जाएगा। मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि कैबिनेट ने  विमान खरीदने का अनुमोदन कर दिया। राज्य शासन के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों की उड़ान के लिए मप्र शासन के लिए विमान, हेलीकाप्टर क्रय-विक्रय नियम, 2019 के तहत बुलाए गए टेंडर में निम्नतम (एल-1 ) निविदाकार संस्था से विमान मॉडल चैलेंजर 3500 जेट विमान खरीदने के निर्णय का अनुमोदन दिया गया। मध्य प्रदेश सरकार के बेड़े में शामिल होगा नया जेट मंत्री विजयवर्गीय के अनुसार राज्य सरकार ने कनाडा की कंपनी से 233 करोड़ रुपये में जेट विमान खरीदने का फैसला किया है. विशेषज्ञ कमेटी की रिपोर्ट के बाद बेड़े में नया जेट विमान शामिल होगा. जेट विमान की खरीदारी टेंडर के जरिये होगी. मोहन कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों पर भी मुहर लगायी. जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों को देखते हुए राज्य सरकार ने नई जेल निर्माण करने का फैसला लिया है. सीधी जिले में बोकारो नदी पर सिंचाई योजना शुरू की जायेगी. 5 धांसू एडवांस फीचर्स …234 करोड़ के ‘जेट विमान में बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500 (Bombardier Challenger 3500) के एडवांस फीचर्स -नया जेट विमान ‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ एडवांस तकनीक से बना है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि 4,850 की कम से कम ऊंचाई और 41 हजार फीट की अधिकतम ऊंचाई पर भी यह जमीन पर होने का अहसास देता है। -इस विमान में एयर सर्कुलेशन की तकनीक ऐसी है कि सिर्फ दो मिनट में यह ताजा हवा से केबिन को भर देता है। इससे यात्रियों के लिए ताजगी भरा अहसास बना रहता है। -इस विमान के केबिन में कोई शोर सुनाई नहीं देगा। इसे इस सेग्मेंट में उपलब्ध सभी विमानों में सबसे स्मार्ट केबिन कहा गया है, जहां वायरलेस चार्जिंग से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। Bombardier Challenger 3500 -‘बॉम्बार्डियर चैलेंजर 3500’ में इंडस्ट्री का पहला वॉयस-कंट्रोल्ड केबिन और नए जमाने की सीटें लगी हैं। चैलेंजर 3500 विमान स्थिरता, प्रदर्शन और विश्वसनीयता का बेहतरीन मिश्रण प्रदान करता है, जिसके सहारे आप किसी भी मौसम में लंबी उड़ान भर सकते हैं। -इसमें चैलेंजर 3500 बेहतरीन केबिन अनुभव प्रदान करता है। इसे 2022 रेड डॉट के बेस्ट ऑफ बेस्ट प्रोडक्ट डिजाइन से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। यह विमान के इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन होने की पुष्टि करता है।

आम जनमानस की समस्याएं सुनते हुए जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

टीकमगढ़ आज जिला पंचायत सभाकक्ष कलेक्ट्रेट टीकमगढ़ में जनसुनवाई में केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार , लोगों की समस्याएं सुनकर उन‌ समस्याओं का निदान करते किया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे। साथ में प्रशासनिक अधिकारियों सहित भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व मंत्री अंखड प्रताप सिंह यादव,पूरन चंद्र, अभिषेक खरे रानू, मुन्ना लाल साहू, बृजेश किशोर तिवारी, सुनील खटीक, सचिन खटीक, राजीव जैन वर्धमान, जीतू सेन,प्रफुल्ल द्विवेदी,स्वप्निल तिवारी, पंकज प्रजापति, अरविंद खटीक, देवेंद्र नापित, रोहित वैसाखिया, आदित्य योगी, शुभम व्यास सहित आम जनमानस व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

अलग रह रही पत्नी पर दबाव बनाने पति ने बच्चों से की क्रूरता, उल्टा लटकाकर पीटा, पुलिस ने बच्चों को मुक्त कराकर मां को सौंपा

अशोकनगर  मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के चंदेरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों को पैरों में कपड़ा बांधकर उल्टा लटका दिया और उन्हें बुरी तरह पीटा। मासूम बेटा-बेटी चीखते हुए दया की भीख मांगते रहे, लेकिन निर्दयी पिता का दिल नहीं पसीजा। इतना ही नहीं, उसने दोनों को पीटने का वीडियो भी बनाया और अपनी पत्नी को भेज दिया, जो ललितपुर में रहती है। मां ने जब यह वीडियो देखा तो उसके होश उड़ गए। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस आरोपित के घर पहुंची और बच्चों का उसके चंगुल से छुड़ाकर मां को सौंप दिया। आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीटे जाने की वजह से बच्चों के शरीर पर निशान पड़ गए। पुलिस ने बच्चों को किया रेस्क्यू अशोक नगर पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जैन ने बताया कि चंदेरी में रहने वाले भगवान दास परिहार द्वारा अपने दोनों बच्चों के साथ मारपीट करने एवं उन्हें उल्टा लटकाए जाने के वीडियो मिले थे। शिकायत के बाद चंदेरी पुलिस उक्त व्यक्ति के घर पहुंची और वहां से बच्चों को रेस्क्यू कर उनके पिता के खिलाफ मारपीट की धाराओं एवं बच्चों के साथ क्रूरता बरतने पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। अलग रहती है पत्नी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भगवानदास की पत्नी उसे छोड़ कर ललितपुर में अपने पहले पति के बच्चों के साथ रहती है। भगवान दास के साथ उसकी यह दूसरी शादी थी। जिन बच्चों के साथ मारपीट की गई है, वे भगवानदास के ही हैं। बच्चों को खिला रहा था खाना पुलिस जब भगवानदास परिहार के घर पहुंची। उस समय वह बच्चों को अपने हाथ से खाना खिला रहा था। अकेला होने की वजह से भोजन वही बनाता है। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले आई। यहां भगवानदास ने बताया कि वह बच्चों से बहुत प्यार करता है। पत्नी उससे अलग रहती है। पत्नी को साथ रहने के लिए समझाने की कोशिश में उसने ऐसा किया। पुलिस ने बच्चों से पूछा कि वे किसके पास रहना चाहते हैं तो उन्होंने मां के पास रहने की बात कही। इस पर उन्हें मां के साथ भेज दिया गया।  

ग्वालियर में ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

ग्वालियर ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में हाईवे पर ऑटो और ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार नरेश बाल्मीकि, उनकी पत्नी ऊषा, बेटा राहुल और भतीजी अंकिता की मौत हो गई। सभी मुरैना के बानमोर के रहने वाले थे। ऑटो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। नरेश और उनका परिवार बेटी निशा के देवर की शादी में भात देने मालनपुर (भिंड) गए थे। लौटते समय सुबह करीब 4 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी है। घटनाक्रम के मुताबिक बानमोर निवासी 52 वर्षीय नरेश बाल्मीकि अपनी पत्नी 45 वर्षीय ऊषा, 25 वर्षीय बेटे राहुल, 17 वर्षीय भतीजी अंकिता व भतीजे अजय के साथ मालनपुर में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में भाग लेने गया था। गुरुवार सुबह नरेश अपने परिवार के साथ मालनपुर से बानमोर लौट रहा था। ऑटो को भतीजा अजय चला रहा था। जब वे महाराजपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठे नरेश, ऊषा, राहुल व अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो चला रहा अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए मोर्चरी भेजा और घायल अजय को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। साथ ही ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को बनमोर भेजी है।

CA रिजल्ट हुआ जारी, फाइनल में शिवम ने किया टॉप

नई दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए मई इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। सीए फाइनल एग्जाम 2024 में दिल्ली के शिवम मिश्रा ने 500 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया टॉप किया है। दिल्ली की ही वर्षा अरोड़ा ने 480 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तीसरे स्थान पर मुंबई की किरण राजेंद्र सिंह और नवी- मुंबई के घिल्मन सलीम अंसारी रहे हैं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में भिवाड़ी के कुशाग्र रॉय ने 538 अंक प्राप्त कर टॉप किया है। दूसरे स्थान पर युग सचिन करिया और यज्ञ ललित चंदक रहे, जिन्हें एक समान 526 अंक प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर दिल्ली के मनित सिंह भाटिया और मुंबई के हिरेश काशीराम्का रहे, जिन्हें 519 अंक मिले। मई में हुई सीए फाइनल परीक्षा 2024 में ग्रुप 1 की परीक्षा 74887 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 20479 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। ग्रुप 2 की परीक्षा 58891 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें सिर्फ 21408 उम्मीदवार ही परीक्षा पास कर पाए। दोनों ग्रुप की परीक्षा 35819 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 7122 उम्मीदवार ही पास हो पाए। दोनों ग्रुप का पासिंग पर्सेंटेज 19.88 प्रतिशत रहा। आईसीएआई के द्वारा जारी की गई जानकारी के मुताबिक सीए मई इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में ग्रुप 1 में 1,17,764 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से केवल 31978 उम्मीदवारों ने ही एग्जाम पास किया है। वहीं ग्रुप 2 की परीक्षा 71145 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 13008 उम्मीदवार ही पास हुए। दोनों ग्रुप की परीक्षा 59956 उम्मीदवारों ने दी थी, जिसमें से 11041 उम्मीदवार ही पास हुए। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा- 1.    icai.nic.in 2.    icaiexam.icai.org 3.    caresults.icai.org उम्मीदवार अपना रिजल्ट एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार आईसीएआई सीए मई 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें- 1.    सबसे पहले उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट icai.nic. in या icai.org पर जाना होगा। 2.    इसके बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं। 3.    इसके बाद आपको सीए इंटर/फाइनल रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक कीजिए। 4.    अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज ओपन हो जाएगा। 5.    अब आप को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तारीख डालकर लॉग इन करना होगा। 6.    अब आप के सामने आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा। 7.    अब आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 8.    भविष्य के लिए अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लीजिए।

सीएम ने 25वीं बटालियन के साथ पौधरोपण किया, मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर भी दिया गया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस परिवार की तरफ से आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर डीजीपी सुधीर सक्सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पर्यावरण दिवस पर एक प्रेरणा पूरे देश में जन अभियान बन गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने पांच करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि राजधानी भोपाल ने 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भोपाल को बधाई। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करने के साथ ही 11 लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमें प्रकृति से जोड़ती है। नए विज्ञान की उन्नति की राह में जंगलों पर जो आरियां चलाई गई, उसकी कीमत भी हम लोग चुका रहे हैं। खास तौर से कार्बन उत्सर्जन का वातावरण जो बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी भरपाई पौधरोपण से हो सकती है। लेकिन सिर्फ पौधा लगाने ही नहीं उसके पांच फीट की ऊंचाई तक बढ़े होने पेड़ बनने तक चिंता करना भी जरूरी है। यह संवेदनशील तरीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़ा है कि मां के साथ सेल्फी लेना या मां नहीं है तो उनके चित्र के साथ पौधा लगाना। यह संवेदना का बड़ा गहरा पक्ष है। हमारी पूरी संस्कृति मां आधारित है। मुख्यमंत्री ने पुलिस की तरफ से कार्यक्रम आयोजन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए साढ़े सात हजार से ज्यादा पद हमने बजट में रखे हैं। ताकि जरुरतों को पूरा किया जा सके। यह कार्यक्रम पुलिस का एक सकारात्मक स्वरूप दिखाई देता है। पुलिस ने अपनी सख्ती से अपने मूल रूप को भी कायम किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभाग अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। मेरी तरफ से पुलिस परिवार को बधाई। यह प्रकृति से जुड़ने का तरीका भी है। मेरी अपनी ओर से बधाई।

‘कल्कि 2898 एडी’ की 14वें दिन की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन घटी, फिर भी रही कमाल

‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तूफान मचाया है। पिछले 6 महीने से कमाई की सुस्त रफ्तार ने ऐसी तेजी पकड़ी है कि ये थमने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन बीत चुके हैं और 14वें दिन भी इस फिल्म ने इतनी कमाई की है जो इस साल कई बड़ी फिल्में पहले दिन भी नहीं कमा पाई। इस फिल्म का क्रेज अब तक ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है और दूसरे हफ्ते में भी कमाल जारी है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने दूसरे बुधवार को कितनी कमाई की है। ओपनिंग डे पर ही मचाया तहलका ‘कल्कि 2898 एडी’ जबरदस्त एडवांस बुकिंग की बदौलत पहले ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा छूते-छूते रह गई। हालांकि, इसने ओपनिंग डे पर जहां देशभर में 95.3 करोड़ की कमाई की , वहीं दुनिया भर में फिल्म ने 175 करोड़ का आकड़ा छू लिया है। वाकई कलेक्शन होश उड़ाने वाले थे और गुरुवार की रिलीज हुई इस फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने लोगों की पहले वीकेंड पर सिनेमाघरों में खींच पाने में काफी सफल रही। हालांकि, ओपनिंग डे वाला कलेक्शन फिर से हाथ न आया और वीकेंड पर ये फिल्म इससे नीचे ही रही। वहीं धीरे-धीरे अब कलेक्शन में गिरावट आने लगी है 14 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे बुधवार को फिल्म की कमाई 7.5 करोड़ के करीब रही और इसने सबसे अधिक हिन्दी में कमाई की है जो करीब 4.75 करोड़ के आसपास रही है। कुल मिलाकर 14 दिनों में फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए देश भर में 536.75 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं हिन्दी में फिल्म ने अब तक देश भर में 229.05 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड ‘कल्कि’ ने की 870 करोड़ की कमाई वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने करीब 870 करोड़ के करीब कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने केवल विदेशों में अब तक 230 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जो इस का सबसे बड़ा कलेक्शन है। देश की अब तक सातवीं सबसे धाकड़ फिल्म हालांकि, ये फिल्म भारत की वर्ल्डवाइड सबसे शानदार कमाई करने वाली अब तक फिल्मों में 7वें नंबर पर है। इस फिल्म से पहले नंबर 1 पर ‘बाहुबली 2’, दूसरे पर ‘केजीएफ चैप्टर 2’, तीसरे नंबर पर ‘RRR’, चौथे नंबर पर ‘जवान’, पांचवें पर ‘एनिमल’ और छठे नंबर पर’पठान’ शामिल हैं। ‘धन्य हो अमिताभ का वर्ना ये आदिपुरुष 2 ही बना डालते’, प्रभास को बॉक्स ऑफिस का सबसे बड़ा स्टार बताया तो बोली जनता कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की साउथ के फेमस निर्देशक नाग अश्विन की ये फिल्म दुनियाभर में लगभग 8500 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई, जो तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी जैसी पांच भाषाओं में है। कहानी भगवान विष्णु के आधुनिक अवतार की है, जिनका जन्म संसार को बुराइयों से बचाने के लिए होनेवाला है। ये जन्म इतना आसान नहीं। वहीं फिल्म की शुरुआत महाभारत के युद्ध के बाद की कहानी से होती है, जहां भगवान कृष्ण ने द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को अमरत्व का श्राप दिया था। वहीं फिल्म का अंत भी अश्वत्थामा पर ही जाकर होती है। हालांकि, इस बीच की कहानी आपको कई सौ साल आगे भी लेकर जाती है।

आज प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रीवा से लेकर इंदौर तक चेतावनी, जानिए मौसम का हाल

भोपाल मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से रीवा-सीधी में आज भारी बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है। मौसम विभाग ने मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 2 साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से सिस्टम एक्टिव है। ये सिस्टम प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश करा रहे हैं। अगले 4-5 दिन बरसात का सिलसिला जारी रहेगा। छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में बुधवार दोपहर को हल्की बारिश हुई। आज MP में ऐसा रहेगा मौसम भारी बारिश का अलर्ट मऊगंज, सतना, मैहर, सिंगरौली, निवाड़ी, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना में तेज बारिश हो सकती है। हल्की बारिश का अलर्ट भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा। हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बार एमपी में ऐसे पहुंचा मानसून 21 जून को प्रदेश के 6 जिले- मंडला, डिंडोरी पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, अनूपपुर में सबसे पहले मानसून पहुंचा। 23 जून को प्रदेश के 26 जिले- , बड़वानी, धार, खरगोन, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, अलीराजपुर बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, जबलपुर, सागर, दमोह, कटनी, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर,उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में मानसून एंटर हुआ। 25 जून को प्रदेश के 17 जिले- , आगर, शाजापुर, राजगढ़, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर ,गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज में मानसून पहुंचा। 27 जून को 6 जिले- ग्वालियर, श्योपुरकलां, भिंड, मुरैना, दतिया और निवाड़ी में मानसून आया। दमोह में सवा, भोपाल में आधा इंच से ज्यादा बारिश बुधवार को दमोह, भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी और शिवपुरी में बारिश हुई। शाम तक दमोह में सवा इंच और भोपाल में आधा इंच से ज्यादा पानी गिरा। ग्वालियर, पचमढ़ी और शिवपुरी में भी बारिश का आंकड़ा आधा से पौन इंच तक रहा। कई जिलों में तेज धूप भी खिली। इस कारण पारे में 4.8 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। रीवा और दमोह में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। सतना, टीकमगढ़, खजुराहो और नौगांव में तापमान 36 डिग्री या इससे ज्यादा दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 33.6 डिग्री, इंदौर में 30.8 डिग्री, ग्वालियर में 36.3 डिग्री, जबलपुर में 34.6 डिग्री और उज्जैन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी भोपाल से बड़ी खबर अमरकंटक एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

भोपाल राजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। अमरकंटक एक्सप्रेस में आग लग गई। आग एसी कोच के निचले हिस्से में लगी। यह हादसा मिसरोद और मंडीदीप स्टेशन के बीच हुआ। हादसे के बाद यात्री दहशत में आ गए। बताया जाता है, यह आग बी-तीन और बी-चार एसी कोच के नीचे लगी थी। उसके बाद फायर इस्टिंग्यूशर से इसे बुझाया गया। आग की घटना के बाद रेलवे ने जांच के आदेश दे दिए हैं। बता दें कि ट्रेन में सवार यात्रियों में से किसी एक ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया अकाउंट में अपलोड कर दिया। अमरकंट एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ के दुर्ग और मध्यप्रदेश के भोपाल के बीच चलती है। इसके दुर्ग और भोपाल के अलावा 27 अन्य हॉल्ट हैं। ऐसा हादसा शहडोल में भी हुआ था इससे पहले 27 जून को मध्यप्रदेश के शहडोल भी रेल हादसा हुआ था। यहां स्टेशन से लगे यार्ड में मालगाड़ी के चार डिब्बे पटरी से उतर गए थे। कुछ कोच बगल में खड़ी एक दूसरी मालगाड़ी से भी टकरा गए थे। हादसे के बाद ट्रैक की चार लाइन प्रभावित हो गई थी। हालांकि, इस हादसे से पैसेंजर ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। घटना में किसी को भी किसी भी तरह की चोट नहीं आई। यह ट्रेन कोयला भरकर छत्तीसगढ़ के परसा से राजस्थान जा रही थी। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और पलटे हुए वैगन को हटाया। गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल महीने में भी शहडोल रेलवे स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा हो गया था। शहडोल रेलवे स्टेशन से नौ किमी दूर सिंहपुर स्टेशन है। इस स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं थीं। हादसे के वक्त एक ट्रेन में आग भी लग गई थी। यह हादसा इतना भीषण था कि एक इंजन के ऊपर दूसरी ट्रेन का इंजन चढ़ गया था। हादसे में इसे चला रहे मोटरमैन की भी मौत हो गई थी।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वंदे मातरम् गान के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रसन्नता का विषय है कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह आगामी 14 जुलाई को प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का एक साथ शुभारंभ कर रहे हैं। एक्सीलेंस कॉलेजों की विशेषता है कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप इनमें सभी कोर्स उपलब्ध होंगे तथा ये कॉलेज सभी संसाधनों से युक्त होंगे। युवा पीढ़ी को इन कॉलेजों का लाभ मिलेगा। सभी मंत्रीगण अपने-अपने क्षेत्र में कॉलेजों के शुभारंभ कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में यह बात कही। बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम् गान के साथ आरंभ हुई। बजट के प्रमुख बिन्दुओं पर जिलों में हों संवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के बजट की सभी ओर सराहना हो रही है। बजट के जन-कल्याण एवं विकास से संबंधित प्रमुख बिंदुओं पर सभी जिलों में संवाद कार्यक्रम किए जाएं। प्रदेश के विभिन्न अंचलों को राजधानी से सीधे जोड़ने के लिए बनने वाले एक्सप्रेस-वे तथा सभी विभागों को उपलब्ध कराई गई पर्याप्त राशि से प्रदेश के विकास पर होने वाले प्रभाव के संबंध में जिलों में चर्चा हो। प्रदेश के सभी जिलों में औद्योगिक गतिविधियों का हो विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 20 जुलाई को जबलपुर में इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है। प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के लिए सभी जिलों में सहयोग व मार्गदर्शन कार्यक्रम संचालित किए जाएं। प्रदेश के स्थानीय औद्योगिक इकाई संचालकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें अपनी गतिविधियों का विस्तार करने एवं निवेश को बढ़ाने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराते हुए प्रोत्साहित किया जाए। पड़ोसी राज्यों के साथ समन्वित गतिविधियों का होगा विस्तार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पड़ौसी राज्यों के साथ विभिन्न गतिविधियों में समन्वय और सहयोग बढ़ाया जाएगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के धार्मिक महत्व के स्थलों में बेहतर नेटवर्क विकसित करने में रुचि दिखाई है। दोनों राज्यों के बीच ‘नदी जोड़ों अभियान’ पर भी गतिविधियां चल रही हैं। इसी प्रकार महाराष्ट्र के साथ भी नदी जोड़ों अभियान की संभावनाओं पर चर्चा हुई है। नवाचार से छिंदवाड़ा सहित अन्य जिलों में पर्याप्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। जिला स्तर पर लक्ष्य तय कर सभी विभागों के समन्वय से किया जाए पौध-रोपण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पौध-रोपण अभियान के अंतर्गत साढे 5 करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने इंदौर एवं भोपाल में जारी पौध-रोपण गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी जिले पौध-रोपण का लक्ष्य तय करें एवं सभी विभागों में समन्वय करते हुए इसे अंजाम दिया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अभियान में लगाए गए पौधों के रख-रखाव के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाए।  

रितेश-जेनेलिया करेंगे अंगदान, लिया बड़ा फैसला

मुंबई, शादी के 12 साल बाद भी एक्टर रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा दोनों न्यू कपल लगते हैं। दोनों एक-दूसरे से बेतहाशा मोहब्बत करने के साथ-साथ एक-दूसरे की काफी इज्जत भी करते हैं। इसी बीच कपल ने अपनी लाइफ में एक बड़ा फैसला किया है। कपल ने बताया कि वे अंग दान करने जा रहे हैं। इस बारे में दोनों लंबे वक्त से सोच रहे हैं, लेकिन अब वक्त आ गया है कि वे इस नेक काम ने आगे बढ़े। रितेश देशमुख इससे पहले अंग दान के बारे में बताते हुए अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अंग दान करने की अपने फैसला के बारे में बात की थी, जिसके बारे में वे काफी लंबे समय से सोच रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी के लिए जीवन के उपहार से बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता है। कपल ने 1 जुलाई अपने इस प्लान के बारे में बताया था।वीडियो में रितेश देशमुख को ये कहते हुए देखा गया था कि – आज, 1 जुलाई को हम आपको बताना चाहते हैं कि हमने अपने अंग दान करने का फैसला किया है। वहीं वीडियो में जेनेलिया ने कहा, हां, हमने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है और यह हमारे लिए जीवन के उपहार से बेहतर कोई उपहार नहीं है। अब कपल के इस वीडियो को नेशनल ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (नोटटो) ने अपने आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया है। नोटटो इन दिग्गज अभिनेताओं का आभार व्यक्त किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, बॉलीवुड के स्टार कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया को जुलाई के चल रहे अंगदान महीने के दौरान अपने अंग दान करने का संकल्प लेने के लिए धन्यवाद। उनका यह कदम दूसरों को भी इस नेक काम से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। #अंगदान #बॉलीवुड #जीवन बचाएं।   आपको याद दिला दें कि अमिताभ बच्चन के कौन बनेगा करोड़पति-12 के करमवीर स्पेशल एपिसोड में जब मोहन फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी डॉ. सुनील श्रॉफ आए थे। तब इस उनके साथ एक्टर रितेश देशमुख इस एपिसोड का हिस्सा बने थे। शो में रितेश ने बताया था कि वे भी अंग दान करना चाहते हैं। उनके इस नेक काम में उनकी वाइफ जेनेलिया डिसूजा भी उनका साथ देने वाली हैं। दोनों लंबे वक्त से इस नेक काम को करना चाहते हैं, लेकिन किसी न किसी वजह से वे फैसला नहीं कर पा रहे थे। रितेश देशमुख और जेनेलिया की शादी साल 2012 में हुई थी। अब कपल की शादी को 12 साल हो गए हैं और उनके दो मासूम बेटे भी हैं। बता दें कि रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा बी-टाउन के आईडियल और फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स देते दिखाई देते हैं।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet