LATEST NEWS

प्राइम वीडियो ने रिलीज़ किया छोरी 2 का ट्रेलर

मुंबई,  प्राइम वीडियो ने हॉरर फिल्म छोरी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल छोरी 2 का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज कर दिया है। टी-सीरीज़, एबंडेंशिया एंटरटेनमेंट, साइक और टैमारिस्क लेन प्रोडक्शन की हॉरर फिल्म छोरी 2 का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और इसमें नुसरत भरुचा ने साक्षी के क़िरदार में वापसी की है, उनके साथ सोहा अली ख़ान ने बहुत अहम भूमिका निभाई है, गश्मीर महाजनी, सौरभ गोयल, पल्लवी अजय, कुलदीप सरीन, और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकारों भी नज़र आने वाले हैं। भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों एवं क्षेत्रों में 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर छोरी 2 का एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगा। साक्षी की दुनिया में लौटने के बारे में बताते हुए, नुसरत भरुचा ने कहा, छोरी 2 में साक्षी के रूप में वापसी करना मेरे करियर के सबसे बढ़िया और फ़ायदेमंद तज़ुर्बों में से एक रहा है। हार माने बिना अपने बच्चे की जान बचाने के सात साल बाद, साक्षी का सबसे गहरा डर सच्चाई में बदल जाता है, जो कहानी में नए जज़्बात और गहराई में ले जाता है। इस भाग में डर और भी ज़्यादा गहरा, ज़्यादा ताक़तवर और बहुत हद तक असली लगता है क्योंकि ये एक माँ के अत्यंत बुरे सपनों को बयाँ करता है। विशाल ने बड़ी ख़ूबसूरती से सिहरन पैदा कर देने वाले पलों को बेबाक जज़्बातों के साथ तैयार किया है, जिससे कहानी ज़िंदा रहने की भावना, प्यार और एक माँ अपने बच्चे की हिफाज़त करने के लिए किस हद तक जा सकती है, उसका एक मज़ेदार ताना-बाना बन गई है। छोरी के इस भाग में शामिल होने वाली सोहा अली खान ने कहा, “छोरी 2 के हुनरमंद कलाकारों में शामिल होना और इस तरह के दिलकश क़िरदार को निभाना मेरे लिए एक रोमांचक नई चुनौती थी। जिस बात ने मुझे फिल्म की ओर खींचा, वह यह थी कि कैसे यह उथल-पुथल, माहौल के डर को लोक कहानियों को एक साथ मिलाती है जिसकी जड़ें हमारी संस्कृति में है। मेरा किरदार अनेक रंगों वाला है ।इसमें खतरा है लेकिन रहस्य भी है। वो कोई ऐसी इंसान नहीं है जिसकी आगे की ज़िंदगी को आप आसानी से समझ सकते हैं, जिसने उसे पर्दे पर उतारे जाने के लिए एक मनमोहक क़िरदार बना दिया। विशाल ने एक ऐसी दुनिया तैयार की है जहां हर तरफ से डर चला आता है, और इसका हिस्सा बनने से मुझे एक अदकारा के रूप में खुद के एक बिल्कुल नए पहलू को तलाशने का मौका मिला। इस फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए निर्देशक, विशाल फुरिया ने कहा, छोरी 2 के साथ, हम केवल एक सीक्वल नहीं बनाना चाहते थे। हम हर उस चीज़ को बड़ा करना चाहते थे जिसने पहली फिल्म को इतना ख़ौफ़नाक और भावनात्मक तौर पर ज़बरदस्त बनाया था। इस चैप्टर में छोरी की दुनिया और भी बड़ी हो जाती है; लोक कहानियाँ गहरी हो जाती हैं, और साक्षी का सामना करने वाली शैतानी ताक़त और भी ज़्यादा निजी और ख़तरनाक लगती है। हमने नए किरदार, नए भाग और अनजाने मोड़ पेश किए हैं और वो भी उस असली कहानी को साथ लेकर चलते हुए किया गया है जो कहानी को इसकी ख़ास वास्तविकता प्रदान करती है। इसका सार के रूप में, छोरी 2 एक मां की किसी ऐसी चीज़ के खिलाफ़ लगातार की जाने वाली लड़ाई है जो हर जगह मौजूद है, और यहीं असली दहशत छिपी हुई है।  

दुनिया की सबसे महंगी चाइल्‍ड स्टार ने कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को छोड़ा पीछे

लॉस एंजिल्स क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे रईस चाइल्ड आर्टिस्ट कौन है और उसकी कमाई कितनी है? इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने 17 साल की उम्र में ही जेंड्या और टिमोथी चालमेट जैसे स्टार्स को कमाई में पीछे छोड़ दिया था। अब इतनी कमाई करती है कि आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी बड़ी एक्ट्रेसेस भी शरमा जाएंगी। 17 साल की उम्र में ही इस चाइल्ड आर्टिस्ट ने एक रोल के लिए 85 करोड़ रुपये की फीस वसूली थी, और कमाई के मामले में कई बड़े स्टार्स को भी पछाड़ दिया। जिस चाइल्ड आर्टिस्ट की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है मिली बॉबी ब्राउन। वह दुनिया की सबसे अमीर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। उन्होंने Enola Holmes 2 के लिए साल 2022 में 10 मिलियन डॉलर (85 करोड़ रुपये) फीस ली थी। उस वक्त वह 17 साल की थी। यह दावा जुलाई 2022 की कुछ रिपोर्ट्स में किया गया। इतनी कमाई के साथ मिली ब्राउन उस वक्त हाइएस्ट पेड स्टार थीं। मिली ब्राउन ने ‘एनोला होम्स 2’ को प्रोड्यूस भी किया था। ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से मिली ब्राउन को मिला स्टारडम मिली बॉबी ब्राउन को ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से बड़ी चर्चा मिली थी, और फिर वह ‘एनोला होम्स 2’ और ‘मॉर्डन फैमिली’ जैसे प्रोजेक्ट्स से छा गईं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि मिली ब्राउन ने ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ के तीसरे सीजन के लिए 2 मिलियन डॉलर यानी 17 करोड़ रुपये फीस ली थी। उस वक्त वह मात्र 14 साल की थीं। हॉलीवुड ही नहीं, बॉलीवुड के कई स्टार्स को भी पछाड़ा इस तरह मिली ब्राउन 10 मिलियन डॉलर यानी 85 करोड़ की फीस के साथ दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वालीं चाइल्ड स्टार बन गईं। उन्होंने जेंड्या को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने ‘ड्यून’ के लिए 6-8 मिलियन डॉलर फीस ली थी। और तो और हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन भी 10 मिलियन डॉलर से कम फीस लेती हैं। और तो और बॉलीवुड में भी दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट और करीना तक प्रति फिल्म इससे कम फीस लेती हैं। यही नहीं, बॉलीवुड के चाइल्ड आर्टिस्ट भी ज्यादा से ज्यादा 6-7 लाख रुपये फीस लेते हैं। अब 22 साल की हो चुकी हैं मिली बॉबी ब्राउन मिली बॉबी ब्राउन 17 साल की उम्र में दुनिया की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली चाइल्ड आर्टिस्ट रहीं, और अब वह 22 साल की हो चुकी हैं। उन्हें साल 2016 में आए नेटफ्लिक्स के शो Stranger Things से पॉपुलैरिटी मिली थी। तब वह 11 साल की थीं। वह अभी तक उस शो में काम कर रही थीं। इसके अलावा वह ‘गॉडज़िला: किंग ऑफ द मॉन्सटर्स’, ‘डेमसेल’ और ‘द इलेक्ट्रिक स्टेट’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

पंचायत 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का किया ऐलान

मुंबई अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। आज इस सीरीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई के दिन रिलीज होगी। कब आएगा नया सीजन? अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई के दिन ओटीटी पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मेकर्स ने वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले जाएगी। पंचायत 4 की स्टार कास्ट ‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आएंगे। इसे प्रोड्यूस द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय इसे डायरेक्ट किया है। यहां खत्म हुई थी ‘पंचायत 3’ की कहानी ‘पंचायत 3’ के अंत में दिखाया गया था कि फुलेरा के प्रधान पति (रघुवीर यादव) को गोली लग जाती है। फुलेरा गांव के लोग इसका इल्जाम विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर मढते हैं। ऐसे में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद विधायक यह स्पष्ट करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। ऐसे में ‘पंचायत सीजन 4’ में पता लगेगा की आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी?

वेब सीरीज पंचायत 4 की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, प्राइम वीडियो पर इस दिन देगी दस्तक

अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘पंचायत’ के फैंस के लिए बड़ी अनाउंसमेंट की है। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने इसके नए सीजन की रिलीज डेट का ऐलान किया है। जी हां, इस सीरीज की शुरुआत साल 2020 में हुई थी। आज इस सीरीज को पांच साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अमेजन प्राइम वीडियो ने अनाउंस किया कि ‘पंचायत 4’ 2 जुलाई के दिन रिलीज होगी। कब आएगा नया सीजन? अमेजन प्राइम वीडियो ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि ‘पंचायत’ का चौथा सीजन 2 जुलाई के दिन ओटीटी पर दस्तक देगा। इसके साथ ही मेकर्स ने वादा किया है कि ‘पंचायत 4’ में और भी ज्यादा ड्रामा, ठहाके और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो फुलेरा की इस दुनिया को फैंस के और करीब ले जाएगी। पंचायत 4 की स्टार कास्ट ‘पंचायत 4’ में जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा नजर आएंगे। इसे प्रोड्यूस द वायरल फीवर (TVF) ने किया है। चंदन कुमार ने इसकी कहानी लिखी है और दीपक कुमार मिश्रा व अक्षत विजयवर्गीय इसे डायरेक्ट किया है। यहां खत्म हुई थी ‘पंचायत 3’ की कहानी ‘पंचायत 3’ के अंत में दिखाया गया था कि फुलेरा के प्रधान पति (रघुवीर यादव) को गोली लग जाती है। फुलेरा गांव के लोग इसका इल्जाम विधायक जी (पंकज झा) के गुंडों पर मढते हैं। ऐसे में सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और विधायक के लोगों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लड़ाई के बाद विधायक यह स्पष्ट करता है कि उसने गोली नहीं चलवाई थी। ऐसे में ‘पंचायत सीजन 4’ में पता लगेगा की आखिरकार प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी?

मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस की पत्नी रेशम कौर पंचतत्व में विलीन हुईं, सामने आई दिल तोड़ने वाली तस्वीरें

मुंबई मशहूर सूफी सिंगर हंसराज हंस और (बीजेपी) के पूर्व सांसद हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का बुधवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पत्नी के निधन से सिंगर भी बुरी तरह टूट गए हैं और रेशम का अंतिम संस्कार किया गया, जहां से दिल तोड़ देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। हंस राज हंत की पत्नी रेशम कौर को आज गुरुवार को पंचतत्व में विलीन किया गया। इस दौरान कई जानी-मानी हस्तियां उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुईं। हंस राज हंस की पत्नी का अंतिम संस्कार विधिपूर्वक किया गया और पूरे परिवार और दोस्त मंडली ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह वक्त हंस राज हंस और उनके परिवार के लिए बेहद कठिन था।   सिंगर अपने हाथों से पत्नी की चिता को अग्नि देते नजर आए। इस दौरान उनका चेहरा बेहद मायूस आए, वहीं उनके बेटों चेहरे पर भी उदासी छाई दिखी। परिवार के अलावा इस दुखद घड़ी में मशहूर गायक मास्टर सलीम, क्रिकेटर शिखर धवन, और अन्य कई लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए और हंस राज हंस के परिवार के साथ दुख साझा किया। 

Bhopal Nagar Nigam Budget: परिषद में वफ्फ संशोधन बिल का विरोध, विपक्ष ने किया हंगामा, बजट पर नहीं हुई चर्चा

bhopal municipal corporation budget

bhopal municipal corporation budget Bhopal Nagar Nigam Budget: भोपाल नगर निगम परिषद की शुरुआत हंगामे से हुई। बजट बैठक में प्रश्नकाल समाप्त हो चुका है। इसमें कुल 15 सवाल पूछे गए, जिसमें से 11 सवालों के ही जवाब दिए गए। हालांकि फिर भी हंगामा नहीं थमा। 32 मिनट देरी से शुरु हुई परिषद की 12वीं बैठकआईएसबीटी के परिषद हॉल में गुरुवार, 3 अप्रैल को 32 मिनट देरी से परिषद की बैठक शुरू हुई। वंदे मातरम गान के साथ शुरू की गई। परिषद की बैठक में अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने GIS का जिक्र किया। GIS की सफलता पर सभी अधिकारी, पार्षद, एमआईसी और महापौर को धन्यवाद दिया। फिर एमआईसी सदस्य रविंद्र यति ने वफ्फ संशोधन बिल के लिए पीएम मोदी को बधाई का प्रस्ताव रखा। जिसका नेता प्रतिपक्ष शब्सिता जाकी ने विरोध किया। इसके बाद वफ्फ संशोधन बिल पर विपक्ष का हंगामा शुरु हुआ। यह मौजूदा परिषद की यह 12वीं बैठक है। इसमें 3300 करोड़ रुपए का बजट पेश हो सकता है। मेट्रो के कारण सड़कों की हालात खराब, जा रही लोगों की जानविपक्ष ने भोपाल मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाए। विपक्ष ने कहा कि मेट्रो के कारण सड़कों की हालात खराब हो रही है। इससे कई लोगों की जान जा रही। मेट्रो की वजह से लोगों को असुविधा हो रही है। माइक प्रॉपर वर्क न करने पर कार्रवाई के निर्देशआयुक्त महोदय को जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है। माइक प्रॉपर वर्क न करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। हर पार्षद के पास माइक ले जाना पड़ता है। पार्षद बोले टेबल पर लगे माइक काम नहीं कर रहे है। वन नेशन—वन इलेक्शन पर चर्चा जरुरी— अध्यक्षपरिषद में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर प्रस्ताव रखा गया। निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि देश के विधानसभा लोकसभा में अच्छे प्रस्ताव पारित होने है, ऐसे में इस पर परिषद में चर्चा जरूरी है। विपक्ष ने आसंदी के पास किया हंगामाबीजेपी पार्षदों वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव का समर्थन किया तो विपक्ष ने आसंदी के पास जाकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष शकिता जकि ने कहा एजेंडे पर चर्चा की जाए। यह लोकसभा का मामला है, नगर निगम में इसे क्यों उठाया जा रहा है। पूर्व एमएल ने गलत लगाई थी याचिका— यतिनिगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव पर बुराई क्यां हैं। एमआईसी सदस्य रविंद्र यति ने कहा कि पूर्व एमएलए ने जो याचिका लगाई थी, वो गलत लगाई थी। देश में एक चुनाव होना चाहिए। बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाए— विपक्षकांग्रेस पार्षद ने कहा बैलेट पेपर से चुनाव किया जाए। बीजेपी पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के जनप्रतिनिधि की चुनाव लड़ते हैं। कांग्रेस को डर है कि स्टार प्रचारक कहा से लाएंगे। बीजेपी में कई सारे स्टार प्रचारक हैं। स्मार्ट सिटी मल्टी को अटल बिहारी वाजपेयी नाम दियापरिषद में भोपाल के न्यू मार्किट स्थित स्मार्ट सिटी मल्टी का नामकरण किया गया। परिषद की ओर से स्मार्ट सिटी मल्टी को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को परिषद में पारित कर लिया गया।

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपने ‘बचपन की यादें’, पापा दिखे साथ

मुंबई, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने बचपन की कुछ ‘यादें’ पोस्ट कीं। इनमें वो अपने पिता उदयसिंह बी. ठाकुर के साथ दिख रही हैं। मृणाल ठाकुर ने झूले पर बैठे हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनके पापा पास खड़े दिखे। इस खूबसूरत पल को शेयर करते हुए मृणाल ने कैप्शन में लिखा, “बचपन की यादें! लव यू पापा।” उन्होंने वीडियो में आतिफ असलम का गाना ‘मेरी कहानी’ को भी साझा किया। मृणाल अक्सर अपने पिता के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं, जिससे उनके रिश्ते की खूबसूरती दिखती है। पिता से उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग नेटिजन्स को पसंद भी खूब आती है। पिछले साल अपने पिता के जन्मदिन पर ‘सुपर 30’ की अभिनेत्री ने एक प्यारा सा नोट लिखकर उन्हें परिवार का ‘स्टार’ बताया था। मृणाल ने लिखा, “पापा, आप मेरी दुनिया हैं, मेरी प्रेरणा हैं, मेरी ताकत हैं, मेरी खुशी का स्रोत हैं और मेरे सबसे बड़े सपोर्टर हैं। मैं चाहती हूं कि हर पिता आपके जैसे शानदार और अद्भुत हों। आपने हमेशा मुझ पर विश्वास किया और मुझे अपना सबसे अच्छा रूप बनने के लिए प्रेरित किया। मैं आपके साथ के लिए आपकी आभारी रहूंगी, लेकिन हां कभी भी ये पर्याप्त नहीं होगा… इसका मतलब यह नहीं है कि मैं कोशिश करना बंद कर दूंगी। पापा आप जैसे हैं, उसके लिए धन्यवाद। आप सच में हमारे परिवार के स्टार हैं। जन्मदिन मुबारक हो पापा।” वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें, तो मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म “डकैत” की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें वह अदिवी सेश के साथ रोमांटिक भूमिका में नजर आएंगी। मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म में अनुराग कश्यप भी एक अहम भूमिका में हैं। शनील देव द्वारा निर्देशित और सुप्रिया यारलागड्डा द्वारा निर्मित इस फिल्म को सुनील नारंग ने सह-निर्मित किया है और इसे अन्नपूर्णा स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत किया गया है। डकैत के अलावा, मृणाल 2012 की हिट फिल्म “सन ऑफ सरदार” के बहुप्रतीक्षित सीक्वल “सन ऑफ सरदार 2” में भी दिखेंगी।  

‘बार्ड ऑफ ब्लड’ से ‘ग्राउंड ज़ीरो’ तक: इमरान हाशमी का फौजी अवतार में शानदार सफर

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपने सिने करियर में ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ से लेकर ‘ग्राउंड ज़ीरो’ जैसी फिल्मों में फौजी के अवतार में नजर आये हैं। इमरान हाशमी बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में से हैं जो अपनी अलग पहचान और दमदार परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने ऐसे किरदार निभाए जो नैतिक रूप से ग्रे शेड में थे,जैसे मर्डर (2004) में चालाक प्रेमी, जन्नत (2008) में एक शातिर सट्टेबाज और वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010) में एक स्टाइलिश गैंगस्टर। लेकिन वक्त के साथ उनके किरदारों में बदलाव आया है। अब वे ज्यादा गंभीर और दमदार रोल्स कर रहे हैं, खासकर देशभक्ति और सेना से जुड़े किरदारों में। जल्द ही वो अपनी आने वाली फिल्म ग्राउंड ज़ीरो में पहली बार एक रियल लाइफ आर्मी अफसर का रोल निभाने वाले हैं, जो उनकी एक्टिंग के एक और अलग अंदाज को दिखाएगा। इमरान हाशमी इससे पहले बार्ड ऑफ ब्लड (2019) में इंडियन इंटेलिजेंस विंग के पूर्व एजेंट कबीर आनंद का किरदार निभा चुके हैं। इस सीरीज में उन्हें भारतीय एजेंट्स को बचाने का जिम्मा सौंपा गया था, और उन्होंने दमदार एक्शन और देशभक्ति के बेहतरीन मेल से दर्शकों को बांधे रखा। उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया, खासकर उनके इमोशन्स और रणनीतिक अंदाज को, जिसने उनके किरदार को और भी असरदार बना दिया। इमरान हाशमी ने टाइगर 3 (2023) में खतरनाक विलेन आतिश रहमान का किरदार निभाया, जो एक भटका हुआ पूर्व आईएसआई एजेंट था और अपनी निजी दुश्मनी के चलते तबाही मचाने पर उतारू था। उनकी परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी कि वो इस फ्रेंचाइजी के सबसे खतरनाक विलेन में से एक बन गए। इमरान ने अपने किरदार में बेरहमी और चालाकी का जबरदस्त संतुलन दिखाया, जिससे उनका नेगेटिव रोल और भी प्रभावी बन गया। उनकी खौफनाक मौजूदगी और गहरी एक्टिंग को खूब तारीफें मिलीं। अब ग्राउंड ज़ीरो में, इमरान हाशमी पहली बार आर्मी अफसर के किरदार में नजर आएंगे। वह बीएसएफ कमांडेंट नरेंद्र नाथ दुबे का रोल निभा रहे हैं, जिन्होंने बीएसएफ के इतिहास के सबसे अहम ऑपरेशनों में से एक को लीड किया था। अपनी इंटेंस परफॉर्मेंस और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर इमरान इस रियल-लाइफ हीरो की बहादुरी और जज़्बे को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयार हैं। फिल्म के टीज़र ने पहले ही जबरदस्त चर्चा बटोरी है, और उनकी झलक को देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। ग्राउंड ज़ीरो 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।  

स्टार प्लस के शो ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ में आयेगा नया ट्विस्ट

मुंबई, स्टार प्लस के शो ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा। एडवोकेट अंजली अवस्थी के लेटेस्ट प्रोमो में प्यार और खुशी का माहौल अचानक एक बड़े झटके में बदल जाता है! अंजली और अमन की खुशियों पर तब ग्रहण लग जाता है जब उसके ससुर एक चौंकाने वाली शर्त रख देते हैं कि यदि अंजली इस घर की बहू बनकर रहना चाहती है , तो उसे अपना वकालत का करियर छोड़ना होगा। अब, जो रिश्ता प्यार और साथ का होना चाहिए था, वही अंजली के लिए सबसे बड़ा धर्मसंकट बन गया है। अमन का किरदार निभा रहे अंकित रायजादा ने शो में आने वाले ट्विस्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट शेयर की। उन्होंने कहा, “मैं वाकई बहुत एक्साइटेड हूं कि आखिरकार दर्शकों को अमन और अंजली के बीच कुछ दिल छू लेने वाले पल देखने को मिलेंगे। रोमांस के साथ-साथ, उन्हें कुछ अनएक्सपेक्टेड टकराव, हाई-वोल्टेज कोर्टरूम ड्रामा और ऐसे शॉकिंग खुलासे भी देखने को मिलेंगे, जो कहानी में बड़ा मोड़ लाएंगे। हर एपिसोड में कुछ नया होगा, जिससे ऑडियंस की नजरें टीवी स्क्रीन से हटेंगी ही नहीं। एडवोकेट अंजली अवस्थी रात 8:30 बजे सिर्फ़ स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।  

अक्षय ओबेरॉय अपनी साउथ डेब्यू फिल्म टॉक्सिक के लिए सीख रहे हैं कन्नड़ भाषा

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय अपनी साउथ डेब्यू फिल्म टॉक्सिक के लिए कन्नड़ भाषा सीख रहे हैं। अपने दमदार अभिनय के लिए मशहूर अक्षय ओबेरॉय अब कन्नड़ फिल्म टॉक्सिक से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर में वह सुपरस्टार यश के साथ नज़र आएंगे। अपने किरदार को पूरी तरह से वास्तविक और प्रभावी बनाने के लिए अक्षय इस समय कन्नड़ भाषा पर गहन प्रशिक्षण ले रहे हैं। फिल्म के प्रोडक्शन टीम ने अक्षय के लिए भाषा प्रशिक्षकों की व्यवस्था की है, जिससे वह न सिर्फ कन्नड़ उच्चारण को सही तरीके से सीख सकें, बल्कि अपने किरदार की भावनाओं को भी पूरी गहराई और सटीकता के साथ व्यक्त कर सकें। उनकी यह मेहनत न सिर्फ उनके अभिनय के प्रति समर्पण को दर्शाती है, बल्कि कन्नड़ सिनेमा के प्रति उनके सम्मान को भी दिखाती है। अपने इस नए सफर के बारे में अक्षय ने कहा, “नई इंडस्ट्री और भाषा में कदम रखना मेरे लिए रोमांचक और चुनौतीपूर्ण दोनों है। मेरे लिए यह सिर्फ कन्नड़ संवाद याद करने का नहीं, बल्कि इस भाषा और संस्कृति को गहराई से समझने का अवसर है, जिससे मैं अपने किरदार को वास्तविकता से निभा सकूं। प्रोडक्शन टीम ने मुझे बेहतरीन भाषा प्रशिक्षक दिए हैं, जो मेरे उच्चारण, शब्दों की ध्वनि और भावनाओं को संवारने में मदद कर रहे हैं। यश जैसे प्रेरणादायक सह-कलाकार के साथ काम करना भी एक शानदार अनुभव है। मैं इस फिल्म में अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं और कन्नड़ दर्शकों से एक गहरा जुड़ाव बनाना चाहता हूं।” टॉक्सिक के साथ अक्षय ओबेरॉय अपने करियर के एक नए रोमांचक अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। वह पूरी शिद्दत के साथ इस नई सिनेमाई दुनिया को अपना रहे हैं, और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके कन्नड़ डेब्यू का इंतेज़ार कर रहे हैं।  

मौनी रॉय ने करवाई ‘प्लास्टिक सर्जरी’

मुंबई इंडस्ट्री में सर्जरी कराना आम बात है। कभी वो सेलेब्स को सुंदर बना देता है और कभी तो उनके चेहरे का नक्शा ही बदल देता है। कुछ ऐसा ही हाल हुआ है एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ। बीते दिन उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें उनके माथे पर लाइन्स दिखाई दे रही थीं। और लोग सर्जरी का नतीजा बता रहे थे। अब एक दूसरा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके होंठ लोगों को अजीब लग रहे हैं। वह सूजे हुए थे। मौनी रॉय एक इवेंट में पहुंची थीं। वहां उनके होंठ ने सबका ध्यान खींचा। वह नई हेयरस्टाइल में दिखाई दीं। कई लोगों ने उनके उस लुक की तारीफ की। मगर कुछ ने उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की दुकान बता दिया। माथे पर गड्ढा और बदले हुए होंठों पर लोगों ने रिएक्ट किया। कुछ ने इसे बोटॉक्स और लिप फिलर का नतीजा बताया। मौनी रॉय का कॉस्मेटिक सर्जरी वाला लुक मौनी रॉय का वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा, ‘मौनी अब मौनी जैसी भी नहीं दिखतीं। मुझे तो कैप्शन देखना पड़ा कि ये कौन हैं।’ एक यूजर ने लिखा, ‘सर्जरी कर कर के वाट लगा दी है। पहचन में ही नहीं आ रही है और ये क्यूट कैसे हो सकता है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सर्जरी की दुकान, पूरे फेस का डिजाइन बन गया है। जैसे बच्चे ड्रॉइंग करते हैं टेढ़ा-मेढ़ा। वैसे ही डॉक्टर ने भी कुछ कलाकारी कर दी है।’ एक ने लिखा, ‘कितनी सर्जरी करवानी पड़ती है इनको जवान लगने के लिए।’ मौनी रॉय की सजंय दत्त के साथ फिल्म मौनी रॉय अब 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली फिल्म ‘द भूतनी’ में नदर आएंगी। इसमें संजय दत्त, सनी सिंह, आसिफ खान के अलावा पलक तिवारी अहम भूमिका में हैं। फइल्म को सिद्धांत कुमार सचदेव ने डायरेक्ट किया है और संजय दत्त, मान्यता दत्त, दीपक मुकुट, हुनर मुकुट ने प्रोड्यूसर किया है।

पर्दे पर एक बार फिर एक साथ नजर आएंगे सलमान खान और संजय दत्त‍

मुंबई सलमान खान और संजय दत्त‍ पर्दे पर एकबार फिर एकसाथ दस्‍तक देने वाले हैं। बीते दिनों ‘सिकंदर’ की रिलीज के बीच सलमान खान ने इस फिल्‍म को लेकर हिंट दिया था। जबकि संजय दत्त ने ‘द भूतनी’ के ट्रेलर लॉन्‍च पर कंफर्म किया कि वह अपने भाईजान के साथ फिल्‍म करने वाले हैं। अब ताजा जानकारी ये है कि इस फिल्‍म का टाइटल तय हो गया है। फिल्‍म का नाम ‘गंगा राम’ होगा और इसमें गांव की कहानी होगी और धमाकेदार एक्‍शन होगा। और तो और इसी साल फिल्‍म की शूटिंग भी शुरू होने वाली है। ‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘गंगा राम’ ग्रामीण बैकड्रॉप पर एक धमाकेदार देहाती एक्शन फिल्म होगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया है, ‘सलमान और संजू, गंगा राम नाम की एक देहाती एक्शन फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। इसमें दोनों लीड रोल में होंगे। इस फिल्‍म को सलमान खान अपने बैनर SKF (सलमान खान फिल्‍मस) के तहत प्रोड्यूस करेंगे।’ सलमान-संजय दत्त एकसाथ, मतलब थ‍िएटर्स में जश्‍न सलमान और संजय दत्त का एकसाथ पर्दे पर आना, दोनों ही सुपरस्‍टार्स के फैंस के लिए किसी सौगात की तरह है। दोनों असल जिंदगी में भी एक-दूसरे के सबसे करीबी दोस्‍त हैं। फिल्‍म को लेकर इसकी टीम बहुत ही रोमांचित है। खासकर एक्शन सेट-अप में दोनों OG सुपरस्‍टार्स को देखना मतलब, सिनेमाघरों में जश्‍न का माहौल होगा। कृष अहीर करेंगे डायरेक्‍ट, अल्‍फा मेल वाली कहानी ‘गंगा राम’ को कृष अहीर डायरेक्‍ट करेंगे। यह उनकी बतौर डायरेक्‍टर डेब्‍यू फिल्‍म होगी। कृष अहीर पिछले 5 साल में सलमान खान फिल्‍म्‍स की कई प्रोजेक्‍ट्स का हिस्‍सा रहे हैं। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, ‘गंगा राम, का मकसद दर्शकों को बड़े पर्दे पर विजुअल ट्रीट देना है। इसमें दो दिग्गजों – सलमान खान और संजय दत्त – को एक साथ दिखाया जाएगा। कहानी में वो सब है, जिसे आज की दुनिया में ‘अल्‍फा मेल’ का तमगा दिया जाता है।’ जून या जुलाई में शुरू हो जाएगी ‘गंगा राम’ की शूटिंग ‘गंगा राम’ की शूटिंग इसी साल जून या जुलाई 2025 के आसपास शुरू होने वाली है। हालांकि, सलमान और उनकी SKF की टीम किसी दूसरे स्टूडियो के साथ भी साझेदारी की कोशिश कर रही है, ताकि फिल्‍म के VFX और बड़े बजट से कहीं समझौता ना हो। ‘साजन’ और ‘चल मेरे भाई’ के बाद अब ‘गंगा राम’ नब्‍बे के दशक में पैदा हुए दर्शकों में सलमान खान और संजय दत्त को लेकर हमेशा से एक अलग क्रेज रहा है। फिल्‍मी जोड़ी से कहीं अधिक इसकी वजह असल जिंदगी में दोनों की गहरी दोस्‍ती है। साल 1991 में ‘साजन’ फिल्‍म में दोनों एकसाथ आए थे। इसके बाद 2000 में ‘चल मेरे भाई’ में दोनों दोस्‍त साथ थें। इसके बाद ‘ये है जलवा’, ‘रेडी’, ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘रेडी’ जैसी फिल्‍मों में दोनों ने एक-दूसरे के लिए कैमियो रोल किए हैं।

‘जाट’ का नया गाना ‘Touch Kiya’ हुआ रिलीज, उर्वशी रौतेला के आइटम सॉन्ग पर मिले नकारात्मक रिएक्शन

मुंबई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अब बहुत कम समय ही बाकी हैं। बैसाखी के मौके पर इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा। ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसका एक नया गाना आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि इसमें कोई और नहीं, बल्कि ‘दबिड़ी दबिड़ी’ फेम उर्वशी रौतेला हैं। उनका आइटम सॉन्ग है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का गाना Touch Kiya आउट हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग उनके इस गाने और डांस मूव्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अश्लील-घटिया बता रहे हैं। 4:15 मिनट के इस गाने को Zee म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे 1 घंटे में सिर्फ 80 हजार व्यूज मिले हैं। उर्वशी रौतेला का ‘टच किया’ गाना आउट गाने में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं, जिनसे सामने ये परफॉर्मेंस चल रही है। वहीं, विनीत इस गाने में उर्वशी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये BTS वीडियो भी है, जिसमें शूटिंग के हिस्से भी देखने को मिले हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने लिखा, ‘छी कितना गंदा गाना और गंदा डांस है।’ एक ने लिखा, ‘ये डांस करते हुए कितनी बेकार लगती है, जिसकी कोई हद नहीं।’ एक ने लिखा, ‘क्या घटियापन है।’ एक ने लिखा, ‘इतना गंदा डांस। ये डांस के नाम पर क्या हो रहा है।’ फिल्म ‘जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत सनी देओल फिल्म ‘जाट’ का ये पहला गाना है, जिसके बोल लोगों को पसंद नहीं आए। हालांकि इसमें विलेन बने रणदीप ने काफी मेहनत की है। उन्होंने रणतुंगा के किरदार के लिए अपनी आवाज बदली है और वजन भी बढ़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक दिखने के लिए बाल भी बढ़ाए हैं। वहीं, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुडवालों को साउथ के प्रोड्यूसर्स से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी फिल्मों में भारत दिखाई देता है। उन्होंने इशारा किया था कि वह आने वाले समय में साउथ में जाकर बसना चाहते हैं।

सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ का पहला गाना रिलीज़

मुंबई सनी देओल और रणदीप हुड्डा स्टारर फिल्म ‘जाट’ 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है और इसमें अब बहुत कम समय ही बाकी हैं। बैसाखी के मौके पर इसे थिएटर्स में उतारा जाएगा। ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है और अब इसका एक नया गाना आया है, जो सुर्खियां बटोर रहा है। क्योंकि इसमें कोई और नहीं, बल्कि ‘दबिड़ी दबिड़ी’ फेम उर्वशी रौतेला हैं। उनका आइटम सॉन्ग है, जिस पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। फिल्म ‘जाट’ को गोपीचंद ने डायरेक्ट किया है। मैत्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्म का गाना Touch Kiya आउट हुआ है, जिसमें उर्वशी रौतेला अपने हुस्न का जादू बिखेरने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि लोग उनके इस गाने और डांस मूव्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अश्लील-घटिया बता रहे हैं। 4:15 मिनट के इस गाने को Zee म्यूजिक कंपनी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे 1 घंटे में सिर्फ 80 हजार व्यूज मिले हैं। उर्वशी रौतेला का ‘टच किया’ गाना आउट गाने में रणदीप हुड्डा नजर आ रहे हैं, जिनसे सामने ये परफॉर्मेंस चल रही है। वहीं, विनीत इस गाने में उर्वशी के साथ दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये BTS वीडियो भी है, जिसमें शूटिंग के हिस्से भी देखने को मिले हैं। अब इस गाने में एक्ट्रेस को देखकर लोगों ने काफी कुछ कहा है। एक ने लिखा, ‘छी कितना गंदा गाना और गंदा डांस है।’ एक ने लिखा, ‘ये डांस करते हुए कितनी बेकार लगती है, जिसकी कोई हद नहीं।’ एक ने लिखा, ‘क्या घटियापन है।’ एक ने लिखा, ‘इतना गंदा डांस। ये डांस के नाम पर क्या हो रहा है।’ फिल्म ‘जाट’ के लिए रणदीप हुड्डा की मेहनत सनी देओल फिल्म ‘जाट’ का ये पहला गाना है, जिसके बोल लोगों को पसंद नहीं आए। हालांकि इसमें विलेन बने रणदीप ने काफी मेहनत की है। उन्होंने रणतुंगा के किरदार के लिए अपनी आवाज बदली है और वजन भी बढ़ाया है। इतना ही नहीं, उन्होंने खतरनाक दिखने के लिए बाल भी बढ़ाए हैं। वहीं, सनी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि बॉलीवुडवालों को साउथ के प्रोड्यूसर्स से सीख लेनी चाहिए। क्योंकि उनकी फिल्मों में भारत दिखाई देता है। उन्होंने इशारा किया था कि वह आने वाले समय में साउथ में जाकर बसना चाहते हैं।

हॉलीवुड एक्टर ‘बैटमैन’ वैल किल्मर नहीं रहे, 65 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लॉस एंजिल्स ‘बैटमैन’ फेम हॉलीवुड एक्टर वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया। न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी एक खबर के अनुसार, अभिनेता के निधन की पुष्टि उनकी बेटी मर्सिडीज किल्मर ने किया है। वह निमोनिया से पीड़ित थे। उन्होंने लॉस एंजिल्स में अंतिम सांस ली। कैलिफोर्निया में जन्में Val Kilmer ने एक्टिंग की पढ़ाई एक्टिंग स्कूल जुइलियार्ड से की थी। वे 1990 के दशक में हॉलीवुड के सबसे प्रमुख कलाकारों में से एक थे। उन्हें साल 2014 में गले के कैंसर का पता चला था। हालांकि, वह कैंसर से ठीक हो चुके थे। निमोनिया की वजह से उनका निधन हो गया। ‘बैटमैन’ और ‘द डोर्स’ से हुए फेमस वैल के फिल्मी करियर पर नजर डालें तो किल्मर को ‘बैटमैन’ और ‘द डोर्स’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह अपने लंबे बाल और लुक्स के लिए भी खासा जाने जाते थे। किल्मर ने 1984 में आई फिल्म ‘टॉप सीक्रेट’ के साथ अभिनय जगत की दुनिया में कदम रखा था। कॉमेडी फिल्मों में शानदार अभिनय कर फिल्मी दुनिया में एक बेहतर मुकाम हासिल की। कई एक्शन फिल्मों में किया काम एक्टर ‘टॉप सीक्रेट’, ‘रियल जीनियस’ के साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ और ‘विलो’, ‘द घोस्ट एंड द डार्कनेस’, ‘द सेंट’, ‘द प्रिंस ऑफ इजिप्ट’, ‘अलेक्जेंडर’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इससे पहले वह कॉमेडी शो ‘रियल जीनियस’ में दिखाई दिए थे। उन्हें 1986 की हिट ‘टॉप गन’ में अभिनेता टॉम क्रूज के सह-कलाकार के रूप में पहचान मिली। टॉम क्रूज संग आए थे नजर वैल किल्मर 1995 में आई ‘बैटमैन फॉरेवर’ से छा गए। उनकी अंतिम रिलीज साल 2022 में आई ‘टॉप गन: मेवरिक’ थी, जिसमें वह अभिनेता टॉम क्रूज के साथ दिखाई दिए थे। वैल रॉकस्टार की तरह लंबे बाल और गुड लुक्स के लिए जाने जाते थे। कॉमेडी फिल्मों में एक्टिंग कर उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। ‘टॉप सीक्रेट! ‘, ‘रियल जीनियस’ (1985) के साथ-साथ एक्शन फिल्म ‘टॉप गन’ (1986) और ‘विलो’ (1988) में अपनी सधी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet