LATEST NEWS

अपना समय देकर शिक्षक हमारे जीवन को सवारते है ; जनभागीदारी अध्यक्ष मुक्ता ढोलेकर

Teachers save our lives by giving their time (Jan Bhagidari President Mukta Dholekar)

Teachers save our lives by giving their time (Jan Bhagidari President Mukta Dholekar) हरिप्रसाद गोहेआमला । शिक्षक हमारे जीवन का स्तंभ होते है,वह अपना समय देकर हमारे जीवन को सवारते है और आगे बढ़ाते है । उक्त आसय के विचार मुक्ता ढोलेकर जनभागीदारी अध्यक्ष ने आज डाक्टर भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान गुरुओं के सम्मान में कही । इस मौके पर अध्यक्ष मुक्ता ने सर्व प्रथम तिलक कर गुरुओं का सम्मान किया बाद गुरुओं को साल श्रीफल भेंट कर उन्हे सम्मानित किया । उन्होंने कहा शिक्षक ना सिर्फ हमें शिक्षा देते हैं बल्कि वह हमेशा हमें अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करते रहते हैं। उनकी कही बातें ही हमारे जीवन को निखारती हैं । इस दिन देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिवस होता है जो एक शिक्षक थे। सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद और महान दार्शनिक थे। 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में जन्मे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 27 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। 1954 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महाविधालय के छात्र शिवम कोशल, मोहित ढोलेकर,चंदन कुमार मंडल,नवनीत मालवीय,छात्रा अंजली व समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे ।

गुरुनानक वार्ड आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया पोषण दिवस ।

Nutrition Day celebrated at Guru Nanak Ward Anganwadi Centre.

Nutrition Day celebrated at Guru Nanak Ward Anganwadi Centre. हरिप्रसाद गोहेआमला । भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण माह जागरूक अभियान अंतर्गत आमला नगर के गुरुनानक वार्ड क्र 15 के आगनवाड़ी केंद्र में पोषण माह जागरूक अभियान का आयोजन आयोजित किया गया । इस दौरान महिलाओं को उनके आहार व स्तनपान के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी आवश्यक खानपान और आयरन व फोलिक एसिड की गोलियां खाने की सलाह दी गई । वहीं शिविर में महिलाओं को बताया गया कि बच्चों के पोषण आहार का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए । जन्म के बाद 6 माह तक बच्चों को मां का दूध पिलाएं उसे ऊपरी आहार भी 6 माह बाद दिया जाए। मां का दूध बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी होता है । इस दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म की गई। गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार वितरण के साथ बेहतर पोषण और प्रसवपूर्व जांच की जानकारी दी गई ।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपना रावत व सुनिला घोरसे ने बताया कि सरकार बेहतर पोषण के लिए विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित करती है। इसके तहत प्रत्येक माह के मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में सात से नौ महीने की गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म कराई जाती है । उन्होंने बताया कि गोदभराई कार्यक्रम मनाने को लेकर विभाग का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है । गर्भावस्था में खान-पान का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। प्रतिदिन हरे साग-सब्जी, मूंग की दाल, सतरंगी फल, सूखे मेवे एवं दूध, का सेवन करें। इस दौरान अतिरिक्त वसा की जरूरत को पूरा करने के लिए चिकनाई पूर्ण खाद्य पदार्थों का सेवन करें।साथ ही जिन महिलाओं में खून की कमी हो,उन गर्भवती महिलाओं को बच्चे के जन्म से पहले व बादमे 180 आयरन की गोलियां लेनी चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास आमला की पर्यवेक्षक रोशनी धुर्वे,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सपना रावत,वार्ड 17 की कार्यकर्ता सुनीला घोरसे,सहायिका कला विजयकर, ANM उषा अतुलकर,आशा कार्यकर्ता चंद्रिका बिसोने, सहित वार्ड की अधिकतर महिलाएं एव बालिकाएं उपस्थित रही ।

नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन 30 सितम्बर तक

Application on National Scholarship Portal till 30th September

Application on National Scholarship Portal till 30th September भोपाल ! भारत सरकार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय श्रम कल्याण संगठन जबलपुर द्वारा बीड़ी एवं खदान श्रमिकों के अध्ययनरत बच्चों के लिये वित्तीय सहायता योजना के अंतर्गत वर्ष 2024-25 में ‘नेशनल स्कॉलरशिपा पोर्टल’ (एनएसपी) पर प्री-मेट्रिक श्रेणी में शिक्षण के लिये आवेदन तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 30 सितम्बर 2024 तक कर दी गई है। पोस्ट मेट्रिक के लिये आवेदन करने की अंतिम 31 अक्टूबर निर्धारित है। शैक्षणिक सत्र वर्ष 2024-25 के लिये शिक्षा वित्तीय सहायता योजना में मध्यप्रदेश राज्य के बीड़ी, चूना पत्थर, डोलोमाईट, लौ-मैंग्नीज-क्रोम अयस्क खदान श्रमिकों के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों में कक्षा एक से उच्च शिक्षा गृहण करने पर एक हजार रूपये से 25 हजार रूपये तक छात्रवृत्ति स्वीकृत की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र विद्यार्थियों के लिये नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 जून से प्रारंभ हो चुकी है, जो कि 30 सितम्बर तक जारी रहेगी। ऑनलाइन आवेदन संबंधी या अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिये जबलपुर मुख्यालय के दूरभाष क्रमांक- 0761-4039-510, 403-9511 एवं 403-9513 और ई-मेल आईडी- wc.jabalpur@rediffmail.com, wcjab.commp.gov.in तथा कल्याण प्रशासक कार्यालय के दूरभाषा क्रमांक- 0731-270-3530 ई-मेल आईडी- waind@mp.gov.in पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त मध्यप्रदेश परिक्षेत्र में संचालित अपने नजदीकी औषधालय एवं केन्द्रीय चिकित्सालय सागर से जानकारी प्राप्त की जा सकती है। संस्थान द्वारा सत्यापित नहीं किये गये आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

जंगल महकमे में पोस्टिंग में हो रही महिला आईएफएस अफसरों की अनदेखी

Women IFS officers are being ignored for posting in the forest department.

Women IFS officers are being ignored for posting in the forest department. गणेश पाण्डेयभोपाल। जंगल महकमे में पॉवर और मैनेजमेंट के चलते महिला आईएफएस अफसरों की पोस्टिंग में अनदेखी की जा रही है। जबकि कुछ महिला अधिकारी तो विषय-विशेषज्ञ भी है फिर भी मुख्यधारा के हाशिये पर हैं। मसलन, इंदौर सर्किल से रिटायर्ड हुए वन संरक्षक नरेन्द्र सनोडिया के रिक्त पद का प्रभार वन बल प्रमुख असीम श्रीवास्तव ने 54 किलोमीटर दूर स्थित उज्जैन सर्किल के वन संरक्षक मस्तराम बघेल को सौंप दिया। जबकि इंदौर सर्किल में ही बघेल से सीनियर 2001 बैच की महिला आईएफएस अधिकारी एवं मुख्य वन संरक्षक पदमाप्रिया बालकृष्णन क्षेत्रीय वर्किंग प्लान ऑफिसर है। वैसे तो इंदौर सर्किल का प्रभार तो पदमाप्रिया को मिलना था पर वह मैनेजमेंट के खेल में पिछड़ गई और प्रमोटी आईएफएस बघेल को दे दिया गया। पूर्व में जब एपीसीसीएफ मनोज अग्रवाल उज्जैन सर्कल में पदस्थ थे तब उन्हें भी इंदौर सर्किल का प्रभार दिया गया था किन्तु तत्कालीन वन बल प्रमुख आरके गुप्ता ने प्रभार सौंपने वाले निर्णय में संशोधन करते हुए इंदौर सर्किल में ही पदस्थ वन संरक्षक आदर्श श्रीवास्तव को प्रभार दे दिया था।इंदौर सर्किल पाने के लिए जो जोर-अजमाइशइंदौर सर्किल में पदस्थ होने के लिए कई आईएफएस अधिकारी पीपी मैनेजमेंट फार्मूले के अंतर्गत प्रयासरत है। जबकि शासन और विभाग प्रमुख को पीपी मैनेजमेंट फार्मूले को दरकिनार कर सीनियर-कम-मेरिट के सिद्धांत पर पोस्टिंग करना चाहिए। यानि पुरानी परंपरा के अनुसार 2001 बैच की महिला आईएफएस मुख्य वन संरक्षक पदमा प्रिया बालकृष्णन इंदौर सर्किल में पदस्थ होने की हकदार हैं। वैसे भी कैडर में इंदौर सर्किल का पद मुख्य वन संरक्षक का ही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि यदि उनकी पोस्टिंग अभी इंदौर सर्किल के मुख्य वन संरक्षक के पद पर नहीं होती है तो वे अगले साल एपीपीसीएफ के पद पर प्रमोट हो जाएंगी। यदि ऐसा हुआ तो वह इकलौती ऐसी अफसर होंगी, जो सर्किल सीसीएफ के पद पर कार्य किए बिना ही एपीसीसीएफ पद पर प्रमोट हो जाएंगी।वाइल्डलाइफ डिप्लोमा धारी करा रही है वीआइपी को दर्शनमहकमे में एक और महिला आईएफएस डॉ किरण बिसेन की योग्यता की अनदेखी की जा रही है। डॉ बिसेन पशु चिकित्सा के साथ-साथ वन्य प्राणी मैनेजमेंट की डिप्लोमा धारी भी है। यही नहीं, वह चीता मैनेजमेंट पर दक्षिण अफ्रीका में ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। इसके पहले बिसेन पेंच नेशनल पार्क में तीन साल से अधिक समय तक उप संचालक के पद पर पदस्थ रह चुकीं है। बावजूद इसके, विभाग ने उन्हें अघोषित तौर पर उज्जैन डीएफओ के पद पर पदस्थ कर वीआईपी और वीवीआईपी को साढ़े तीन साल से दर्शन कराने की जिम्मेदारी दी है। जबकि पेंच नेशनल पार्क में फील्ड डारेक्टर का पद खाली है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सदस्थ फील्ड डायरेक्टर एवं एपीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति की वन्यप्राणी मुख्यालय में वापसी होने जा रही है। ऐसी स्थिति में यहां भी एक वन्य प्राणी विशेषज्ञ आईएफएस की आवश्यकता है। विभाग में वन्य प्राणी विशेषज्ञ आईएफएस की कमी है।इनकी भी हो रही है अनदेखी1995 बैच की महिला आईएफएस अर्चना शुक्ला की भी वन विभाग ने अनदेखी की है। वे लंबे समय से विभाग की मुख्य धारा के हासिए पर है। वर्तमान में भी वे डेपुटेशन पर एपीसीसीएफ वन विकास निगम में पदस्थ है। इसके पहले भी वे प्रतिनियुक्ति पर लघुवनोपज संघ में पदस्थ रह चुकीं है। वर्तमान में फेडरेसन के प्रसंस्करण केंद्र बरखेड़ा पठानी में सबसे जूनियर प्रमोटी डीएफओ अर्चना पटेल को पदस्थ किया गया है। पटेल की अनुभवहीनता के कारण फेडरेशन के एमएफपी पार्क के उत्पादन और उसकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इसके पहले एमएफपी पार्क के सीइओ के पद पर एपीसीसीएफ स्तर के अधिकारियों की पोस्टिंग होती रही है। वर्तमान में इस पद के लिए दो महिला अधिकारी हकदार है। पहली एपीसीसीएफ अर्चना शुक्ला और दूसरी 2007 बैच की राखी नंदा, जिन्हें सामाजिक वानिकी में पदस्थ किया गया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि सामाजिक वानिकी का कार्य वन मंडल में पदस्थ सीनियर आईएफएस अधिकारी भी संभाल सकता है। इसके अलावा 2011 बैच की आईएफएस संध्या को तो सबसे अधिक उपेक्षित रही है। वह किसी भी वन मंडल में 5-6 महीने से अधिक टेरिटोरियल डीएफओ नहीं रहीं है। जबकि उनकी कार्य शैली फॉरेस्ट प्रोटक्शन की रही है।

अमानक दवाओं की सप्लाई पर चिकित्सक महासंघ अलर्ट, CM को लिखी चिट्ठी

Doctors federation alert on supply of non-standard medicines, letter written to CM

Doctors federation alert on supply of non-standard medicines, letter written to CM भोपाल ! प्रदेश के सरकारी अस्पताल में अमानक दवाइयों की सप्लाई हो रही है. इस बात का खुलासा चिकित्सक महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लिखे पत्र से हुआ है. चिकित्सक महासंघ द्वारा लिखे गए पत्र में सीएम से एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही आजीवन कारावास सजा की मांग की है. बता दें मध्य प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में अमानक दवाइयों का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. इसे लेकर मध्य प्रदेश मेडिकल कॉरपोरेशन ने सीएम डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है. इस पत्र में शासकीय अस्पतालों में कार्यरत डॉक्टरों की शिकायत पर आईसीयू और ऑपरेशन के दौरान उपयोग की जाने वाली जीवन रक्षक 10 दवाओं को लैब जांच में अमानक पाए जाने पर चिंता जताई. डॉक्टर्स ने मामले को गंभीर चिंता का विषय बताया और सीएम को लिखे पत्र में बताया कि 10 जीवन रक्षक दवाओं का अमानक पाया जाना मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ है. ‘बच्चों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़’पत्र में बताया कि ओआरएस जैसे सामग्री के अमानक पाए जाने से दस्त एवं डायरिया से ग्रस्त बच्चों का इलाज प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुआ है. हमारे चिकित्सकों ने गंभीर मरीजों के उपचार में इन दवाओं का उपयोग किए जाने पर मरीजों पर दवा का असर न होना पाया गया है. चिकित्सा संघ ने कहा की विगत दिनों में लगातार दवाओं के अमानक पाए जाने पर ऐसा प्रतीत होता है कि निर्माता कंपनियों पर गुणवत्तापूर्ण दवाइयां निर्मित करने का कोई नियंत्रण नहीं है. आजीवन कारावास की सजा होसीएम को लिखे पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ मांग करता है कि मध्य प्रदेश में दवा निर्माता कंपनियों शासकीय अस्पतालों में अमानक दवाइयां सप्लाई करने की स्थिति में आजीवन कारावास का कठोर दंड निर्धारित किया जाए.

ट्रामा सेंटर के ICU में लगी आग, दम घुटने से एक की मौत, 7 की हालत गंभीर

Fire breaks out in ICU of Trauma Center, one dead due to suffocation, condition of 7 critical

Fire breaks out in ICU of Trauma Center, one dead due to suffocation, condition of 7 critical ग्वालियर ! जयरोग्य अस्पताल ट्रामा सेंटर के आईसीयू (इंटेसिव केयर यूनिट) में आग लग गई. घटना के बाद तुरंत बाद स्टाफ आग पर काबू पाया और आनन फानन में भर्ती मरीजों को अन्य कमरे में शिफ्ट किया. हालांकि इस दौरान दम घुटने की वजह से एक की मौत हो गई. बता दें आज (मंगलवार) सुबह 7 बजे आईसीयू में एससी का कम्प्रेशर पाइप फटने की वजह से आगजनी की घटना घटित हुई. आईसीयू में 10 मरीज भर्ती थे, जिनमें से 7 की हालत गंभीर थी. शिवपुरी निवासी मरीज आजाद खान आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट थे, जबकि 9 अन्य मरीजों को न्यूरोलॉजी के चलते आईसूयी में शिफ्ट किया गया. स्टाफ ने पाया काबूआगजनी की घटना घटित होते ही स्टाफ अलर्ट हुआ और फायर एस्टिंग्विश (अग्निशमन यंत्र) से आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक फॉल्स सीलिंग और एक बेड आग पकड़ चुका था, जिससे पूरे आईसीयू में धुआं भर गया. घटना के तुरंत बाद सभी मरीजों को अन्य कमरे में शिफ्ट यिका गया. वेंटिलेटर हटते ही तोड़ा दमइस आगजनी की घटना से एक मरीज की मौत हो गई है. दरअसल आजाद खान को सडक़ हादसे में घायल होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया था. वह वेंटिलेटर पर थे, जैसे ही उन्हें अलग कमरे में शिफ्ट करने के लिए वेटिंलेटर हटाया तो उन्होंने दम तोड़ दिया. आईसीयू में उत्तर प्रदेश निवासी राजकुमार सिंह, ग्वालियर के राहुल कुशवाह, भिंड की प्रीति गौड़, मुरैना की रजनी राठौर, झांसी के बृजेन्द्र कुमार, ग्वालियर के शैलेन्द्र चौहान सहित 10 मरीज भर्ती थे, जिन्हें आगजनी की घटना के बाद अलग कमरे में शिफ्ट किया है.

गौरव चौधरी बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बने, पेंच में पूर्णकालिक का इंतजार

Gaurav Chaudhary becomes the field director of Bandhavgarh Tiger Reserve, waiting for full time appointment

Gaurav Chaudhary becomes the field director of Bandhavgarh Tiger Reserve, waiting for full time appointment भोपाल। केंद्रीय एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के सख्त निर्देश पर अंततः साल भर बाद राज्य शासन ने उत्तर शहडोल वन मंडल में पदस्थ वन संरक्षक गौरव चौधरी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फील्ड डायरेक्टर बनाया गया। साल भर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्ट का पद रिक्त था। इसी प्रकार पेंच नेशनल पार्क के संचालक का पद 2 साल से रिक्त है। अतिरिक्त प्रभार में प्रबंधन का कार्य चल रहा है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हुई बाघों की मौत पर राष्ट्रीय स्तर पर मध्य प्रदेश के बाघ प्रबंधन पर सवाल उठने लगे। नेशनल अखबारों में भी टाइगर मौत की खबरें सुर्खियों में रही। इस मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय में भी मामला उठा। इन सब कारणों के केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव को कई बार बांधवगढ़ में पूर्णकालीन डायरेक्टर पदस्थ करने की हिदायत देते हुए पत्र भी लिखे। हालांकि उनके निर्देश पर मुख्यमंत्री यादव यही बहाना बनाते रहे कि वन मंत्री नए बने हैं इसलिए आईएफएस के पदस्थापनाओं के संबंध में विचार- मंथन चल रहा है। लंबे समय से निर्णय नहीं हो पाने के कारण केंद्रीय मंत्री यादव ने सख्त लहजे में मुख्यमंत्री को निर्देश दिए कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तत्काल फील्ड डायरेक्टर को पदस्थ करें। केंद्रीय मंत्री के निर्देश पर रविवार को गौरव चौधरी पोस्टिंग के आदेश जारी करने पर जबकि पेंच नेशनल पार्क में 2 साल से फील्ड डायरेक्टर का पद रिक्त हैं। सिंगल आदेश और अफसरों में हड़कंपवन विभाग में लंबे समय से आईएफएस अधिकारियों के कई पद खाली पड़े है। इन पदों को भरने के लिए मुख्यालय से प्रस्ताव भेजे गए है पर उस पर प्राइम पोस्टिंग के लिए हो रही जोर-अजमाईस के चलते निर्णय नहीं हो पा रहे हैं। अचानक रविवार को गौरव चौधरी के सिंगल आदेश को लेकर वन विभाग के अधिकारी हतप्रभ रह गए। जबकि वन संरक्षक के अधिकारियों की सूची में और भी नाम थे। हालांकि गौरव चौधरी के साथ-साथ जो अधिकारियों के नाम सूची में शामिल थे। इन नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी इसलिए मामला अधर में लटका था। जैसे दक्षिण सिवनी में पदस्थ वन संरक्षक वासु कनौजिया को बैतूल सर्किल, मंत्रालय में पदस्थ अशोक कुमार को होशंगाबाद सर्किल में, सीएफ समाजिक वानिकी राखी नंदा को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और होशंगाबाद वन संरक्षक अनिल शुक्ला की सेवाएं डेपुटेशन पर वन विकास निगम को सौंपने का प्रस्ताव शामिल था। इसके अलावा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एवं पीसीसीएफ एल कृष्णमूर्ति को एपीसीसीएफ वन्य प्राणी मुख्यालय में पोस्ट करने का प्रस्ताव है।

250 पेंशनरों ने स्वास्थ्य जांच शिविर का लिया लाभ ,100 ने बनवाए उम्मीद कार्ड ।

250 pensioners took benefit of health check-up camp, 100 got hope cards made.

250 pensioners took benefit of health check-up camp, 100 got hope cards made. हरिप्रसाद गोहेआमला । रेल्वे चिकित्सालय आमला में रेल कर्मचारियों के लिए निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था। आयोजित शिविर में पेंशनर संगठन आमला से जुड़े कोई 250 पेंशनरों ने अपना, अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा शिविर का लाभ लिया एवं सफल आयोजन के लिए रेल प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर आगे भी इस तरह के शिविर लगाने पहल की । संगठन अध्यक्ष रामप्रसाद पंवार ने बताया आयोजित शिविर में नागपुर से चिकित्सक जनरल फिजिशियन, हड्डी विशेषज्ञ, एवं महिलाओ कि विशेषज्ञ पधारे थे इसीके साथ औषधीय व्यवस्था भी परिपूर्ण थी इस शिविर मे करीब करीब 250 पेनशरो ने लाभ लिया जिसमे महिलाओ ने भी अपना परीक्षण करवाया सभी रेल्वे पेंशनर वेल्फेयर एसोसिएशन आमला शाखा के पदाधिकारियो ने इस आयोजन के लिए नागपुर मण्डल के सभी अधिकारियो एवं रेल प्रशासन को बधाई प्रेषित की एवं भविष्य मे इसी तरह से आयोजन की अपेक्षा निवेदन किया। इस मौके पर उम्मीद कार्ड भी बनाये जा रहे थे जिसमे करीब करीब 100 लोगो ने कार्ड बनवाये इसके लिए कल्याण निरिक्षक श्री ए आर धोटेजी का पुर्ण सहयोग रहा । इस मौके पर प्रमुख रूप से शाखा के अध्यक्ष रामप्रसाद पवार, कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश पाटील, महा मंत्री प्रकाश डाफणे, कोषाध्यक्ष मोहम्मद गुफरान, सह सचिव श्रीराम गाठीया, नारायण नावंगे,महादेव पंडागरे, गुलाब झाडे, प्रकाश अतुलकर उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, सुखलाल मौर्य, मधुकर मौखेडे, राम रतन जौंजारे रामचरण पनढरी गंगारे महीला संगठन अध्यक्ष नफिशा शाह ,कोषाध्यक्ष चन्द्रकला हरसुले, सरिता सुनिता उईके, उषा ठाकुर आदि मौजूद थे ।

रेलवे दवाखाने में चिकित्सा जांच शिविर का हुआ आयोजन

Medical check-up camp was organized in the railway dispensary.

Medical check-up camp was organized in the railway dispensary. हरिप्रसाद गोहेआमला । रेल कर्मियों, पेंशनरों और उनके परिवार जनो के स्वास्थ्य की जांच एवं समस्या सुनने के लिए रेल्वे दवाखाने में शिविर आयोजित हुआ । नागपुर मंडल के प्रमुख माननीय रेल प्रबंधक मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्रीमती सांझी जैन के कुशल नेतृत्व मे रेल कर्मी व उनके परिवार के स्वास्थ जांच एवं उपचार हेतू रेल्वे चिकित्सालय आपला में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में लोगों द्वारा लाभ प्राप्त किया, वही पर कार्मिक शाखा नागपुर द्वारा कर्मचारियो की सर्विस संबंधित शिकायत, एच आर एम एस एवं उम्मीद कार्ड बनाने का काम किया गया । कार्मचारियों की विभिन्न शिकायतो का निवारण भी स्थल पर ही किया गया । स्वास्थ्य शिविर में नागपुर से पधारे डॉ प्रिती सिडीएमओ,डॉ.श्रवण, डॉ० रविचन्द्र, डॉ०वेंकटगिरी, डॉ लवी आर्य ने उपचार किया,इस अवसर पर कैलास माथनकर सीएचआई, रविकांत पण्डोले,अनीशा सिस्टर सहित रेलवे अस्पताल का स्टाफ उपस्थित था । कार्मिक शारवा से ए आर धोटे मुख्य कल्याण निरीक्षक आमला,पलास चौरसिया कार्यालय अधिक्षक नागपुर द्वारा कर्मचारियो की समस्या सुनी गई और मौके पर ही उसका निराकरण किया गया पेंशनर वेल्फर एशिसियेशन द्वारा कार्यक्रम में सह हयोग प्रदान किया गया । पेंशनर एशोसियेशन के रामप्रसाद पवार सहित उनके संगठन के अन्य पदाधिकारी गणों ने भी सहयोग किया । रेलवे अस्पताल आमला में सुबह से ही बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी सहित रेलवे पेंशनर एवं उनके परिजन उपस्थित थे ।

युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले

Youth Congress's ruckus, came out to surround the Chief Minister's residence

Youth Congress’s ruckus, came out to surround the Chief Minister’s residence भोपाल। मध्य प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता घोटाला सहित युवाओं की समस्याओं को लेकर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को भोपाल में जंगी प्रदर्शन किया। प्रदेशभर से आए यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता रोशनपुरा चौक पर एकत्र हुए और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह की अगुआई में यह प्रदर्शन हो रहा है। संगठन द्वारा चलाए गए ‘क्या हुआ तेरा वादा’ अभियान के तहत प्राप्त साढ़े चार लाख पोस्टकार्ड मुख्यमंत्री को सौंपे जाएंगे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। जीतू पटवारी ने कहा कि युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार धोखेबाजी कर रही है। नर्सिंग कॉलेज घोटाला सबके सामने है। ना तो युवाओं को रोजगार मिला है और ना ही स्वरोजगार। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रास्ते में बैरिकेडिंग कर दी है। भारी पुलिसबल मौके पर तैनात है। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोपयुवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों को आवास देने की घोषणा की, पर उसकी योजना तक नहीं बनी। सरकारी नौकरी की परीक्षा फॉर्म फीस माफ नहीं की गई और न ही नर्सिंग घोटाले के आरोपितों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई की गई। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी भी नहीं मिली है। इन सभी मुद्दों को लेकर ‘अब युवा करेगा क्रांति’ कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

राष्ट्रीय सरपंच संघ की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक: मांगों की प्रगति और आगामी रणनीति पर विचार

Meeting of state officials of National Sarpanch Association: Consideration of progress of demands and upcoming strategy.

Meeting of state officials of National Sarpanch Association: Consideration of progress of demands and upcoming strategy. राजीव रंजन झा भोपाल ! राष्ट्रीय सरपंच संघ की गांधी भवन भोपाल में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश भर से संघ के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष शामिल हुए। यह बैठक संघ की गत 23 जुलाई 2024 को प्रदेश सरकार को सौंपे गए ज्ञापन की प्रगति की समीक्षा और भविष्य की राजनीतिक रणनीति तय करने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। इस ज्ञापन में सरपंचों की विभिन्न मांगों को लेकर सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई थी। बैठक के प्रमुख मुद्दे बैठक की शुरुआत संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह तोमर के उद्घाटन भाषण से हुई। उन्होंने ज्ञापन की मौजूदा स्थिति और सरकार के रुख पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ज्ञापन में जिन मुद्दों को उठाया गया था, उनमें से कुछ पर सरकार ने ध्यान दिया है, लेकिन अब भी कई महत्वपूर्ण मांगें अनसुलझी हैं। तोमर ने कहा कि इस स्थिति में संघ को एक सशक्त और एकजुट रणनीति अपनानी होगी ताकि सरपंचों की आवाज को और प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। 23.07.2024 को सरकार को सौंपे गए ज्ञापन की प्रमुख मांगें ज्ञापन में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई थीं: सरपंचों के अधिकारों में वृद्धि: सरपंचों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को बढ़ाने की मांग की गई थी, ताकि वे अपने ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को स्वतंत्र रूप से और प्रभावी ढंग से संचालित कर सकें। पंचायती राज संस्थाओं की स्वायत्तता : पंचायती राज संस्थाओं को अधिक स्वायत्तता प्रदान करने और उनके निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि करने की मांग की गई थी, जिससे ग्राम स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत किया जा सके। स्थानीय समस्याओं का समाधान: हर जिले में सरपंचों की स्थानीय समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने के लिए एक विशेष समिति के गठन की मांग की गई थी। चर्चा के प्रमुख बिंदु और निर्णय बैठक के दौरान सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों ने ज्ञापन पर हुई प्रगति पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कई सदस्यों ने सरकार की उदासीनता पर नाराजगी जताई और अधिक आक्रामक रवैया अपनाने का सुझाव दिया। इसके साथ ही, कुछ सदस्यों ने बातचीत और संवाद के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति का समर्थन किया। बैठक के अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि संघ की आगे की रणनीति तय करने का पूरा अधिकार प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सिंह तोमर को दिया जाएगा। तोमर ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि वे अगले 15 दिनों के भीतर एक विस्तृत और प्रभावी रणनीति की घोषणा करेंगे, जिसमें सरकार के साथ आगे की बातचीत, धरना-प्रदर्शन, और आवश्यकतानुसार अन्य कदम शामिल हो सकते हैं। आगे की राह राजबीर सिंह तोमर द्वारा आगामी रणनीति की घोषणा से पहले, संघ के सभी सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों में जनसमर्थन जुटाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सभी सरपंचों से अपील की कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायतों में संघ के उद्देश्यों और मांगों को लोगों तक पहुंचाएं, ताकि आंदोलन को जनसमर्थन मिल सके। निष्कर्ष यह बैठक राष्ट्रीय सरपंच संघ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है, क्योंकि इसमें संघ की आगामी दिशा तय की गई है। सरकार के सामने सरपंचों की मांगों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने और उन पर कार्रवाई करवाने के लिए संघ की एकजुटता और रणनीति निर्णायक साबित होगी। राजबीर सिंह तोमर की नेतृत्व क्षमता पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, और उनके द्वारा आगामी 15 दिनों में घोषित की जाने वाली रणनीति संघ के भविष्य की दिशा निर्धारित करेगी।

झोलाछाप डॉक्टरों पर नहीं हो रही कार्रवाई, अधिकारियों भी कर रहे नजरअंदाज

No action is being taken against quacks, officials are also ignoring them

No action is being taken against quacks, officials are also ignoring them जितेंद्र श्रीवास्तवजबलपुर ! प्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिए थे। मगर, इसके बावजूद अभी जिले में कोई कार्रवाई होते हुए नजर नहीं आ रही है। झोला छाप डाक्टरों के द्वारा ग्राम बरबटी बरगी जिला जबलपुर में भोली भाली जनता के साथ झोलाछाप डॉक्टर फर्जी डिग्रियों द्वारा इलाज करके मौत के हवाले किया जा रहा है ! इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्वास्थ्य विभाग भी इसमें कोई रूचि नहीं ले रहा है। झोलाछाप डॉक्टर ग्रामीण क्षेत्रों में कर रहे इलाजबता दें कि सैकड़ों झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा मरीजों का अवैध उपचार किए जाने के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिससे मरीजों की जान को भी खतरा रहता है। यह डॉक्टर बिना किसी मेडिकल डिग्री या प्रमाण पत्र के गंभीर बीमारियों का इलाज कर रहे हैं।सबसे ज्यादा इनकी संख्या ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। कई मरीजों की बीमारी इनके इलाज के बाद गंभीर हो जाती है। ऐसे में कई बार उनकी जान पर भी बन आती है। अधिकारी भी कार्रवाई में नहीं ले रहे रुचिस्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल ऑफिसर को बिना डिग्री के इलाज करने वाले डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। मगर, अभी तक ग्राम बरबटी बरगी क्षेत्र में कोई कार्रवाई नहीं की !

उद्योग समूहों और निवेशकों ने मध्यप्रदेश सरकार पर जताया भरोसा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Industry groups and investors expressed confidence in Madhya Pradesh government: Chief Minister Dr. Yadav

Industry groups and investors expressed confidence in Madhya Pradesh government: Chief Minister Dr. Yadav भोपाल ! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि ग्वालियर में हो रही इन्वेस्टर समिट में, अब तक हुई सभी इन्वेस्टर समिट से बेहतर परिणाम आने की उम्मीद है। क्षेत्रीय स्तर पर औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न भागों में की जा रही इन्वेस्टर समिट के परिणाम प्रोत्साहित करने वाले हैं। उद्योग समूहों और निवेशकों ने मध्यप्रदेश सरकार पर भरोसा जताया हैं, राज्य सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खरी उतरने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रसन्नता का विषय है कि प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन के लिए लागू की गई नीतियों और व्यवस्थाओं के प्रति उद्योगपति और निवेशक विश्वास व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एम्स भोपाल के परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह बात कही। प्रदेश के उद्योगपति अपनी गतिविधियों को विस्तार दें और युवा उद्यमशीलता के क्षेत्र में आगे आएं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इन्वेस्टर समिट प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हमारा प्रयास है कि प्रदेश के उद्योगपति भी अपनी गतिविधियों को विस्तार दें और प्रदेश के युवा अपने उद्यम आरंभ करें। राज्य सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देने के लिए तत्पर है। राज्य सरकार ने उद्योग और उद्यमशीलता में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए आरंभ किये गये विशेष अभियान अंतर्गत गतिविधियां जारी है। समिट जीडीपी बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। समिट में शिक्षा, एमएसएमई, भारी उद्योग और कृषि अभियांत्रिकी सहित सभी सेक्टर को शामिल किया गया है। प्रदेश में निवेश आमंत्रित करने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कोलकाता और विदेश यात्रा प्रस्तावित मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों के लिए उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के उद्देश्य से वे अगले माह सितंबर में कोलकाता में रोड-शो करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 27-28 सितंबर को सागर और अक्टूबर में रीवा में भी इन्वेस्टर समिट होगी। प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए नवंबर माह में उनकी विदेश यात्रा भी प्रस्तावित है।

जनधन योजना में गरीब भाई-बहनों को सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Under Jan Dhan Yojana, poor brothers and sisters were given an opportunity to live life with dignity - Chief Minister Dr. Yadav

प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनधन योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाईमुख्यमंत्री ने योजना के लाभार्थियों को भी दी शुभकामनाएं Under Jan Dhan Yojana, poor brothers and sisters were given an opportunity to live life with dignity – Chief Minister Dr. Yadav प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनधन योजना के गौरवशाली 10 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में लिखा है कि आज का दिन देश के लिए ऐतिहासिक है। भारत सरकार की इस कल्याणकारी योजना में समाज के अंतिम पक्ति में खड़े व्यक्ति को बेहतर जीवन और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है। जनधन योजना का ही परिणाम है कि अब बैकिंग सेवाओं का लाभ ऐसे व्यक्ति भी उठा रहे हैं जिन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी। जनधन योजना करोड़ों देशवासियों विशेषकर गरीब भाई-बहनों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर देने में सफल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना को सफल बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी लोगों और योजना के लाभार्थियों को बधाई दी है।

चीता पवन की मौत, मध्य प्रदेश में इस साल 13 का हुआ जन्म, चार की गई

Cheetah Pawan died, 13 were born this year in Madhya Pradesh, four died

Cheetah Pawan died, 13 were born this year in Madhya Pradesh, four died चीतों के लिहाज से 2024 का समय अब तक ठीक-ठाक रहा है. 2024 के इन आठ महीनों के दौरान 13 शावकों ने जन्म लिया जबकि इस दौरान दो व्यस्क चीते सहित दो शावकों की मौत भी हुई है. अब कूनो नेशनल पार्क में चीता पवन की मौत के बाद संख्या 24 रह गई है, जिनमें 12 वयस्क और 12 शावक शामिल हैं. चीतों के लिए मध्य प्रदेश उपयुक्त माना गया और साल 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से 8 चीते लाए गए. इन चीतों को बाड़े में रिलीज करने के लिए प्रधानमंत्री खुद आए और चीतों को बाड़े में रिलीज किया. इसके बाद 18 सितंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए थे. अब तक चीतों की दो खेप ही आई है. शुरुआती दौर में चीता प्रोजेक्ट काफी मुश्किल भरा था. नई जगह और नई आबो हवा की वजह से चीतों की मौत हो रही थी, लेकिन अब धीरे-धीरे चीते यहां के वातावरण में ढलने लगे हैं. 2024 का अब तक समय भी अच्छासाल 2023 में ज्यादा चीतों की मौत हुई थी, लेकिन साल 2024 का अब तक का समय बहुत अच्छा निकला है. इस दौरान 4 दुखभरी तो 3 खुशियों भरी खबर आई. खुशखबरी में साल 2024 में 13 शावकों ने जन्म लिया, जबकि दुख भरी खबर ये है कि इसी साल दो व्यस्क चीतों सहित दो शावकों की मौत हुई है. एक चीता पवन बीते मंगलवार (27 अगस्त) को ही मृत अवस्था में पाया गया. चीता प्रोजेक्ट पर एक नजर

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet