LATEST NEWS

केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते ने आईएएस अनय द्विवेदी पर लगाया जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप

Union Minister of State Kulaste accused IAS Anay Dwivedi of insulting him with caste based words. भोपाल। केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी से नाराज हैं। उन्होंने द्विवेदी के व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शिकायत दर्ज कराई है। कुलस्ते का आरोप है कि द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से उनके एक रिश्तेदार अधिकारी को जाति सूचक प्रताड़ित किया है।प्रदेश में अधिकारियों के व्यवहार को लेकर लगातार शिकायतें मुखर हो रही है। पहले शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल, उसके बाद देवास में सोनकच्छ की तहसीलदार और अब एक आईएएस अधिकारी अनय द्विवेदी के व्यवहार पर सवाल उठे हैं। अनय द्विवेदी वर्तमान में पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी जबलपुर में एमडी के पद पर कार्यरत हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री कुलस्ते का आरोप है कि उनके बहनोई अशोक धुर्वे, जो पूर्व विद्युत वितरण क्षेत्र कंपनी में अधिकारी हैं, को अनय द्विवेदी ने जाति सूचक शब्द कहे और अपमानित किया।कुलस्ते का कहना है कि द्विवेदी ने अशोक धुर्वे के लिये यहां तक कहा कि अब तो फग्गन सिंह चुनाव हार गए हैं, इन्हें यहां से हटा दो। अनय द्विवेदी के इस व्यवहार से मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते काफी नाराज हैं और उन्होने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की है। इतना ही नहीं, कुलस्ते ने तो यहां तक कहा है कि हमारे आदिवासी वर्ग के भाइयों के समर्थन के चलते सरकार बनी है और खुद केंद्र सरकार उनके उत्थान के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे में इस तरह की भाषा का प्रयोग ठीक नहीं। फग्गन ने यह भी कहा कि द्विवेदी जैसे अधिकारियों की जगह फील्ड में नहीं बल्कि दफ्तर में होनी चाहिए। अब इस मामले में सरकार क्या कार्रवाई करेगी, यह देखने वाली बात है। लेकिन यह बात तो सही है कि मोहन यादव की सरकार बनने के साथ-साथ अब अधिकारियों की बदमिजाजी की शिकायतें भी तेजी के साथ सार्वजनिक हो रही है और सरकार की उनपर की जा रही कार्रवाई से अब अधिकारी भी संयमित भाषा पर जोर दे रहे हैं।

शिवराज के साउथ दौरे का दूसरा राउंड 

Second round of Shivraj’s South tour केरल के दौरे पर जाएंगे और लोकसभा बैठकों में होंगे शामिल भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब साउथ इंडिया में बीजेपी को मजबूत करने के अभियान में जुट गए हैं। बीजेपी ने उन्हें दक्षिण भारत के राज्यों की जिम्मेदारी दी है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान 18 और 19 जनवरी को केरल के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, और कोच्चि, कोट्टयम और पाला में वे विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों, मंदिरों में स्वच्छता अभियान और बीजेपी की लोकसभा स्तरीय बैठकों में शामिल होंगे। इससे पहले शिवराज सिंह चौहान तेलंगाना के दौरे पर जा चुके हैं।  9-10 जनवरी को तेलंगाना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। शिवराज तेलंगाना के हैदराबाद, करीम नगर और वारंगल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुके हैं। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान अगले हफ्ते तमिलनाडु की यात्रा पर जाएंगे। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान तमिलनाडु के तीन-चार जिलों में जाएंगे। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से बीजेपी के कार्यकतार्ओं की बैठकें भी लेंगे।

श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति पहुंची छत्तीसगढ़।

The sacred light reached Chhattisgarh from Shri Ram’s birthplace Ayodhyadham. विशेष संवाददाता रायपुर। श्री राम जन्मभूमि अयोध्याधाम से पावन ज्योति आज छत्तीसगढ़ पहुंची। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आज राज्य अतिथि गृह पहुना में श्री राम जन्मभूमि आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर राजधानी रायपुर पहुंचे रामभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र ज्योति कलश सौंपा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राजधानी रायपुर के श्री राम मंदिर में ज्योति कलश को रखा जाएगा, जहां से प्रदेश भर में पावन ज्योति भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेशवासियों से घर-घर ज्योति जलाने अपील की। आयोध्याधाम से पावन ज्योति लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचे रामभक्तों ने मुख्यमंत्री साय को बताया कि रामभक्तों का सात सदस्यीय दल रामजन्मभूमि से ज्योति कलश लाने गया था। उल्लेखनीय है कि दल में मुस्लिम सम्प्रदाय से भी भिलाई निवासी रज्जन अकील खान और शाहनवाज ने अपनी सहभागिता दी है। दल में प्रग्नेश महेंद्र भाई पटेल, राजू साहू, अरविंद पटेल, आकाश पाल आदि शामिल रहे। मुख्यमंत्री को रामभक्तों द्वारा आयोध्याधाम का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर रोहित कौशिक, प्रकाश शर्मा, पंडित विकास शास्त्री, टीका राम साहू, राजेश तिवारी, महेश सहित अनेक रामभक्त उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव को दी श्रद्धांजलि।

Chief Minister Vishnudev Sai paid tribute to late Kumar Lakshmi Narayan Dev. विशेष संवाददाता रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर विधायक किरण देव के पिता स्वर्गीय कुमार लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह के अंतिम दर्शन सुकमा स्थित उनके निवास पहुंचकर किये। उन्होंने स्वर्गीय देव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवारजनों के प्रति भी शोक संवेदना प्रगट की। इस मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक लता उसेंडी, चैतराम अटामी, विनायक गोयल, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, रेखचंद जैन, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप और संभागायुक्त श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, उप पुलिस महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, कलेक्टर हरीश एस, पुलिस अधीक्षक किरण चह्वाण सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण देव के पार्थिव देह का अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि सुकमा जमींदार परिवार के सदस्य कुमार लक्ष्मी नारायण देव का निधन 104 वर्ष की आयु में जगदलपुर स्थित आवास में बुधवार को हो गया।

मोहन कैबिनेट बैठक सम्पन्न, इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

Mohan Cabinet meeting concluded, these proposals approved भोपाल ! सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि श्रीराम वन पथ गमन के विकास की कार्य योजना को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। प्रथम चरण में पथ के अयोध्या से चित्रकूट तक के विकास के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश सरकारों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में गतिविधियां संचालित की जायेंगी।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई , बैठक के बाद उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। बैठक में आज इसमें पीएम जनमन योजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। वही तय किया गया कि सभी मंत्री अपने गृह जिले में 26 जनवरी को झंडा वंदन करेंगे। कैबिनेट में इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरी बेन शाह का निधन

Home Minister Amit Shah’s sister Rajeshwari Ben Shah passes away मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह का सोमवार को निधन हो गया है। फेफड़ों की समस्या को लेकर मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। अमित शाह की बहन के निधन के बाद देशभर के भाजपा परिवार में शोक की लहर है। बड़ी बहन के निधन के बाद जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है तो वहीं दूसरी तरफ कई राज्यों ने उनके निधन पर राजकीय शोक घोषित कर दिया है। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत प्रदेश भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

पूर्व सीएम भारती ने ली विदा

Former CM Bharti took leave भोपाल। पूर्व सीएम उमा भारती ने माता बेटी बाई सोशल फाउंडेशन के कार्यक्रम में अयोध्या के घटनाक्रम सुनाए और भावुक हो गईं। उन्होंने राम मंदिर और कार सेवा के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि समर्थकों से अंतिम बार मिल रही हूं। शायद यह मेरी आपसे विदाई है। 17 से 21 जनवरी के बीच कभी भी अयोध्या जाऊंगी। इसके बाद अपने गांव में रहूंगी। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा है कि शायद सबसे अब मैं अंतिम बार विदा ले रही हूं। उन्होंने अब तक साथ देने वालों का सम्मान भी किया। पूर्व सीएम ने कहा कि आजकल सीएम की पत्नी आए जाए तो कलेक्टर, आईजी, डीआईजी सलामी की मुद्दा में खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने सीएम मोहन यादव से कहा कि बंगले में तोड़फोड़ व नवीनीकरण पर भारी भरकम खर्चा कराते हैं। पत्नी के कहने पर डिजाइन सोफे लाते हैं। उमा भारती ने कार सेवा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि 1992 में ही मथुरा और काशी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि हमने आज उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्व. कल्याण सिंह को भुला दिया है। उन दिनों देवराहा बाबा ने भविष्यवाणी की थी कि विवादित ढांचे की एक-एक ईंट लोग ले जाएंगे। उनकी बात सच साबित हुई। पूर्व सीएम ने कहा कि आंदोलन के दौरान एक बार तो आडवाणी जी ने मंदिर के लिए मरने की इच्छा तक जता दी थी। असली लड़ाई अब शुरू होगीपूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस को आस्था की अवहेलना भारी पड़ी। जिनको गोली चलाने भेजा था, वो लोग अब रामलला की आरती उतार रहे हैं। उन्होंने कहा कि असली लड़ाई अब शुरू होगी। राम मंदिर के बाद अब देश को राम राज्य की ओर ले जाएंगे। देश राममय हो गया है। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में महिला, बच्चों की सुरक्षा हो, पढ़ाई स्वस्थ हो, हर व्यवस्था अच्छी हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को राम राज्य की ओर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम राज्य लाना तो सबको साथ आना होगा। किसी एक प्रयास से रामराज्य नहीं आएगा। पाक अधिकृत कश्मीर से शुरू करें राहुल यात्राराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण को अस्वीकार करने पर पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि यह कांग्रेस का अशोभनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जिन नेताओं को आमंत्रण मिला है, उनहें जाना चाहिए था। राम के नाम पर राजनीति नहीं करना चाहिए। राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर पूर्व सीएम ने कहा कि भारत टूटा कब था, जो राहुल गांधी उसे जोड़ने चले हैं। राहुल को पाक अधिकृत कश्मीर से यात्रा शुरू करनी चाहिए। भाजपा तो भारत को जोड़ रही है। न मैं भाजपा की प्रवक्ता ना शिवराज कीपूर्व सीएम शिवराज के होर्डिंग से फोटो गायब होने वाले बयान पर उमा भारती ने कहा कि यह शिवराज की सहज भाव अभिव्यक्ति है। न भाजपा ने उनका अपमान किया ना शिवराज ने भाजपा का विरोध किया। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल सही है। न भाजपा कुछ गलत कर रही है न शिवराज कुछ गलत कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि ना मैं भाजपा और ना शिवराज की प्रवक्ता हूं। उन्होंने कहा कि जब तक मैं भाजपा से बाहर नहीं हुइ थी। तब तक मेरा सम्मान था, मंत्री-विधायक ट्रेन के आगे लेट जाते थे। भाजपा से निकलने के बाद ही मेरे साथ गलत किया गया था।

460 स्थानों पर युवा कांग्रेस शुरू करेगी ‘न्याय दो, रोजगार दो’ अभियान

Youth Congress will start ‘Justice Do, Employment Do’ campaign at 460 places. भोपाल। लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश में 460 स्थानों पर नवमतदाता सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है तो युवा कांग्रेस भी इसके मुकाबले की तैयारी में जुट गया है। युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में इसी माह से ‘न्याय दो, रोजगार दो’ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर पोस्टकार्ड बांटेंगे। इसके माध्यम से वह लोगों से संपर्क कर बेरोजगारी के मुद्दे को उठाएंग अभियान में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर लोगों से बात करेंगे। यह सभी विषय पोस्टकार्ड में भी उल्लेखित रहेंगे। इसके लिए हर जिले में अलग से टीम बनाई जाएगी, जिसमें जिले कांग्रेस कमेटी के प्रमुख पदाधिकारी भी शामिल होंगे। संपर्क के दौरान प्रदेश में 15 माह की कमल नाथ सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी बताया जाएगा। इसके अतिरिक्त युवा कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाएगा।

भूतेश्वर मंदिर पहुंचे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Food and Civil Supplies Minister reached Bhuteshwar Temple भोपाल। सागर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर पहुंचे खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना कर परिसर में साफ-सफाई एवं झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। मंत्री राजपूत ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छता के लिए अभियान चलाया है, जिसका असर पूरे देश सहित छोटे-छोटे गांव में भी दिख रहा है। 22 जनवरी को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, जिसको लेकर हम सब अपने-अपने आसपास क्षेत्र के मंदिरों में भी साफ-सफाई करें, जिससे 22 जनवरी को रामलला के स्वागत में मंदिर, शहर, हर घर-आंगन साफ और स्वच्छ रहे। प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव हमें इस तरह मनाना है कि हर घर अयोध्या धाम बन जाये। उन्होंने शहरवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि 22 जनवरी को सभी शहरवासी अपने घर में दीवाली जैसा उत्सव मनायें। मंत्री श्री राजपूत द्वारा सीताराम रसोई में भोजन प्रसादी वितरण कर सभी को भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर नगर निगम महापौर संगीता तिवारी उपस्थित थीं।

गांव के अंतिम छोर तक पहुंचे जन कल्याणकारी योजनाओं का पहुंचे लाभ

Benefits of public welfare schemes reach the last reaches of the village हरिप्रसाद गोहे आमला । यह विकसित भारत संकल्प यात्रा हमारे माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की सोच है। की हम भारत को दुनिया के विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में लाकर खड़ा करे। हमारी सरकार की सोच है, की 2024 तक भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में लाकर खड़ा करे । विकसित राष्ट्र तब बनेगा जब लोगों के जीवन स्तर में सुधार होंगा  । गांव की रोड़े अच्छी होंगी, लोगों में शिक्षा के प्रति पूर्ण जागृति आ जायेगी। लोग पूर्ण रूप से शिक्षित हो जायेंगे तब हम विकसित राष्ट्र की श्रेणी में आ जाएंगे । जिसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं संचालित की है। जिसका लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। हम सभी लोग विकसित भारत यात्रा के सहभागी बने सभी अपने, अपने स्तर पर अपनी भूमिका निभाए उक्त आसय के विचार जनपद पंचायत अध्यक्ष आमला गणेश यादव ने ग्राम पंचायत बामला में आयोजि त विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान कहीं । स्वागत बेला के साथ कार्यक्रम का हुआ आगाज शनिवार 13/01/2024 को विकसित भारत संकल्प यात्रा ग्राम बामला पहुंची थी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर गणेश यादव,  अध्यक्ष जनपद पंचायत आमला, जनपद सदस्य सुजीत खाडागरे,नंद किशोर सूर्यवंशी, प्रकाश सूर्यवंशी, संतोष सूर्यवंशी,वहीं समस्त विभाग प्रमुख एवं ग्राम की जनता मौजूद रही । विकास यात्रा रथ का स्वागत एवं मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया । सर्व प्रथम उपस्थित विभाग प्रमुखों ने विभागीय जानकारी उपस्थित लोगों के समक्ष रखी। एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ जनता कैसे प्राप्त करे जिस संबंध में विस्तार से बताया । बच्चों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति  सरकार की संचालित योजना थीम पर आयोजित सांस्कृतिक गीत नृत्य की प्रस्तुति माध्यमिक शाला बामला की कक्षा 3 एवं 7 की क्षात्राओ ने एक से बढ़कर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम का उत्साह बढ़ाया वहीं उपस्थित जन समुदाय ने भी तालिया बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया । कार्यक्रम के प्रभारी नोडल शिक्षक पवन सूर्यवंशी द्वारा सरस्वती पूजन एवं मंच संचालन गोविंद सूर्यवंशी अथिति शिक्षिक एवं पंचायत सचिव खैमराज सूर्यवंशी द्वारा किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम को त्य्यार करने में सरयाम सर एवं कुरेशी सर का विशेष योगदान रहा । वहीं आंगनवाड़ी द्वारा पोषण आहार पर प्रादर्श सजा स्टाल लगाया । कार्यक्रम में ग्राम सरपंच दीना देशराज उईके, उप सरपंच राहुल यदुवंशी, पंच रूखमणी, राजू यादव, दयावती, जितेंद्र परते , एवं रोजगार सहायक दीपक सूर्यवंशी संजय खादीकर आदि मौजूद रहे।

मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी गठबंधन के अध्यक्ष नियुक्त

Mallikarjun Kharge appointed president of opposition alliance बैठक में नीतीश कुमार, एमके स्टालिन, शरद पवार, डी राजा, मल्लिकार्जुन खरगे, उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, लालू यादव-तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल शामिल रहे। विपक्षी गठबंधन की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को गठबंधन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं बैठक में बिहार सीएम और जदयू के नेता नीतीश कुमार ने संयोजक पद ठुकरा दिया। इसकी पुष्टि बिहार सरकार के मंत्री संजय झा ने भी की है। बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी संयोजक बनने की कोई इच्छा नहीं है बल्कि वह चाहते हैं कि गठबंधन जमीन पर मजबूत बने और बढ़ता रहे। विपक्षी गठबंधन की वर्चुअल बैठक में नीतीश कुमार ने सलाह दी कि कांग्रेस में से किसी को यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए। गौरतलब है कि पिछली बैठक में भी टीएमसी चीफ ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने की बात कही थी। विपक्षी गठबंधन की बैठक में ये नेता हुए शामिलविपक्षी गठबंधन (INDIA Alliance) के शीर्ष नेतृत्व की आज हुई बैठक करीब दो घंटे चली और इस बैठक में गठबंधन को मजबूत करने, सीट बंटवारे के लिए रणनीति बनाने और गठबंधन का संयोजक बनाने पर चर्चा हुई। यह बैठक वर्चुअली हुई, जिसमें 10 पार्टियों के नेता शामिल हुए। बैठक में नीतीश कुमार, एमके स्टालिन, शरद पवार, डी राजा, मल्लिकार्जुन खरगे, उमर अब्दुल्ला, राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, लालू यादव-तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। हालांकि बैठक से पहले ही विपक्ष को झटका लगा जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस बैठक में शामिल होने से मना कर दिया। साथ ही शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे और सपा नेता अखिलेश यादव भी विपक्षी गठबंधन की इस बैठक में शामिल नहीं हुए।

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, प्रत्येक विधानसभा में 18 से 24 जनवरी के बीच होंगे सम्मेलन ,जीतू पटवारी

Congress busy preparing for Lok Sabha elections, conferences will be held in every assembly between 18th and 24th January, Jitu Patwari भोपाल ! मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस अब 18 से 24 जनवरी के बीच प्रत्येक विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेंगी। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विधानसभा प्रभारियों की आवश्यक बैठक प्रदेश कार्यालय में शनिवार को हुई। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शामिल हुए। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। इसके लिए पहले 18 से 24 जनवरी तक प्रत्येक विधानसभा में सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इसमें जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुटाने को कहा गया। इसके जरिए काबिज भाजपा के की जनविरोधी नीतियों को जनता तक पहुंचाने और पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष, संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले विधानसभा स्तर पर सम्मेलन करेगी। कांग्रेस पार्टी लगातार लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में आज की पूरी बैठक हुई। विधानसभा प्रभारी जो बनाए गए हैं उनका संगठनात्मक दायित्वों की जानकारी भी दी गई है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को लेकर काम चल रहा है। इसको लेकर भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा लोगों के नाम जुड़वाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के डोनेशन ड्राइव को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई है। यात्रा प्रदेश के 9 जिलों से होकर गुजरेगी। सिंह ने बैठक में कई प्रभारियों के अनुपस्थित रहने पर बताया कि शुक्रवार दोपहर में भी बैठक को लेकर सूचना दी गई, जिससे कई दूर रहने वाले साथी शामिल नहीं हो सकें। अलग-अलग कारणों से प्रभारी नहीं आए। उन सभी ने जानकारी दी है।

भैंसदेही विधानसभा विधायक की चहल कदमी, भीमपुर

Bhainsdehi Assembly MLA’s stroll, Bhimpur शिक्षकों की आपूर्ति सीएम राइस स्कूल का भूमि पूजन, यह कैसा खेल, भीमपुर डॉ जाकिर शेख भीमपुर ! शब्द पावर सीएम राइस स्कूल का आधारशीला कार्यक्रम संपन्न हुआ, क्षेत्रीय विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान के शुभ हस्ते, जिसमें शिक्षा का खेल शिक्षको के अभाव के पूर्ति कि जाएगी या प्रदेश में साक्षरता का ज्ञान, जिस तरह से दिया जा रहा है, ठीक उसी तर्ज पर सीएम राइस स्कूल का भवन निर्माण कर क्षेत्र वासियों को मुंह चढ़ता हुआ दिखाई देगा, यह तो प्राय प्राय समस्त प्रदेश के बासीदें जानते हैं, कि किस कदर अंधी भक्ति छाई है, शिक्षा पर काले बादल छाए हैं.. किसी बुद्धिजीवी ने क्या खूब कहा है, जैसे कानून गरीबों पर शासन करता है, और अमीरों का कानून पर राज होता है, यह अपने आप में बहुत बड़ा एक प्रश्न है… चुके बैतूल जिला शिक्षा विकास खंड के कई विद्यालय में शिक्षकों की खानापूर्ति कर साक्षरता का पाठ पढ़ाया जा रहा है… जिस ज्ञान को हासिल करने से देश का नाम रोशन हो सकता, उसकी लड़ाई शायद ही देश में गिने-चुने बुद्धिजीवी उठा रहे… चुकी शिक्षा का स्तर दिन-ब-दिन प्रदेश भर में गिरता चला जा रहा है… चुके कई शालाएं एवं बड़े-बड़े भवन शिक्षकों के अभाव के चलते खंडहरों में तब्दील हो रहे, वही अशासकीय शालाएं अपने ही मनमाने अंदाज में नोनीहाल के शुरुआती दौर में जहां आंगनबाड़ी केंद्र या नोनीहाल को माता-पिता के घर के बाद, एक और घर होता है, जहां शिक्षक होते हैं, जिसे कैनवेट, स्कूल, शालाओ मे बैठना सिखाया जाता है, वहां शिक्षा माफिया मोटी रकम वसूल कर रहे, जिला प्रशासन के साथ ही शिक्षा मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक मौन बैठे हैं, और फिर हम एक नया भीमपुर मे सीएम राइस स्कूल भवन के लिए भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान के शुभ हंस्ते भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कर रहे, जिस कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल गर्म है… चुकी क्षेत्रीय बुद्धिजीवियों का कहना है, कि शिक्षकों की आपूर्ति सीएम राइस स्कूल का भूमि पूजन, यह कैसा खेल भीमपुर नगर में भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री महेंद्र सिंह चौहान का जो कि देखते बनता है..

स्वामी विवेकानंद ने रायपुर के जिस घर डे भवन में बचपन गुजारा, वो बनेगा स्मृति भवन।

The house where Swami Vivekananda spent his childhood in Raipur will become Smriti Bhawan. विशेष संवाददाता रायपुर रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अवसर पर संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के बूढ़ापारा स्थित ’डे भवन’ को स्वामी विवेकानंद जी की स्मृति भवन के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम के जरिए स्वामी विवेकानंद जी के जीवन से जुड़ी खास बातों को युवाओं को बताई। साथ ही देश के विकास में युवाओं की भागीदारी की अहमियत बताई और उन्होंने युवाओं को उनके लिए बनाई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, स्वामी विवेकानन्द ने पूरे विश्व में सनातन और भारत का झंडा बुलंद किया। वे युवाओं के साथ ही सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा स्त्रोत है। वे हमारी गौरवशाली परंपरा के अमूल्य विरासत हैं। युवा देश की विरासत से जुड़कर अपने अंदर गौरव और स्वाभिमान की भावना जगा सकते है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए रास्ते पर चलकर ही विकसित भारत का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द 14 वर्ष की आयु में रायपुर आए थे । यहां उन्होंने 2 साल से ज्यादा का समय बिताया। इस दौरान वो बूढ़ा पारा के पास डे भवन में रहते थे। और बूढ़ा तालाब में स्नान करते थे। इस धरोहर को हम संजो कर रखना चाहते हैं।

सड़कें प्रदेश के विकास का द्वार, भविष्य में विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं

Roads are the gateway to the development of the state, identify areas with potential for future development and plan road construction. कार्यनिर्माण योजना बनाते हुए स्थानीय जन-प्रतिनिधि और जनता से करे चर्चा मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कें प्रदेश के विकास का द्वार है। जिन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण होता है, वहां आवासीय और औद्योगिक विकास होता है। अगले 10 वर्ष में विकास की गति को देखते हुए शहरों का चयन करें और भविष्य में विकास की संभावनाओं वाले क्षेत्रों की पहचान कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में लोक निर्माण विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य उच्चतम गुणवत्ता का करें। समय पर कार्य पूरा हो इसका विशेष ध्यान रखें। निर्माण करने के लिए सड़कों और भवनों के मेंटेनेंस का भी ध्यान रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि क्वालिटी कार्य करने वाली अच्छी एजेंसियों को कार्य दें। क्वालिटी कंट्रोल और मॉनिटरिंग के लिए राज्यस्तरीय ऑनलाइन क्वालिटी स्टेटस डैशबोर्ड बनाए। क्वालिटी लैब विकसित करने के साथ ही थर्ड पार्टी क्वालिटी ऑडिट कराएं। 50 लाख से अधिक के कार्य के लिए मानिटरिंग सेल बनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि 50 लाख रुपए से अधिक की लागत वाले निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग के लिए मॉनिटरिंग सेल बनाए। इसके साथ ही दूसरे देश और राज्यों की सड़क निर्माण की बेस्ट प्रैक्टिसेज का अध्ययन करे और प्रेरणा ले। अधोसंरचना के क्षेत्र में कार्य करने वाली बड़ी संस्थाओं से भी चर्चा करें। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता बढ़ेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि एनएचआई जैसे निर्माण संस्थाओं से प्रेरणा लेकर रेवेन्यू जेनरेशन मॉडल पर कार्य करने की योजना बनाएं, जिससे निर्माण कार्य की लागत निकलने के साथ ही शासन को अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। इसी तरह समग्र विकास की परिकल्पना पर कार्य करते हुए सड़क निर्माण, भवन निर्माण और पुल निर्माण आदि गतिविधियों में प्राधिकरण, नगरीय निकाय, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग आदि को योजना में शामिल करें। उनसे आवश्यक सुझाव ले और योजना बनाएं। भवन निर्माण की योजना बनाते हुए जन-प्रतिनिधि और जनता से चर्चा करें मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि सड़क और भवन निर्माण की योजना बनाते हुए स्थानीय जन-प्रतिनिधि और जनता से चर्चा करें। साथ ही भौगोलिक जानकारी रखने वाले स्थानीय कंसल्टेंट की सेवाएं ले। ऐसे प्राप्त सुझाओं पर बने निर्माण से अधिक जन-सुविधा होगी और स्थानीय संतोष बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग की बुकलेट क्वालिटी कंट्रोल मैन्युअल फॉर रोड एंड ब्रिजेस का लोकार्पण किया। केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से प्रदेश की भौगोलिक स्थिति तथा जलवायु के अनुकूल सड़कों के गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए यह मैन्युअल तैयार किया गया है। सड़क और पुल के निर्माण के दौरान डिजाइन, निर्माण की कार्य विधि, निरीक्षण की प्रतिबद्धता और संधारण के विषय में विस्तृत रूप से दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कई विषयों पर दिया प्रजेंटेशनमुख्यमंत्री डॉ. यादव को विभागीय संरचना, प्रदेश में सड़कों की संख्या और स्थिति, मुख्य परियोजनाएं एवं कार्य, आगामी वर्ष में आने वाली परियोजनाएं, केंद्रीय सड़क एवं अधोसंरचना निधि, वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए लक्ष्य एवं उपलब्धियां, रेलवे ओवरब्रिज, भवन विकास निगम और सड़क विकास निगम की परियोजनाओं और एक्सप्रेस वे नेटवर्क के निर्माण सहित विभागीय योजनाओं संबंधी प्रेजेंटेशन दिया गया। बैठक में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, प्रमुख सचिव लोक निर्माण सुखवीर सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। सड़क निर्माण की कार्य योजना बनाते समय शहरों की सुंदरता का रखें ध्यान एमपीआरडीसी के संचालक मंडल की बैठक हुईहरिभूमि न्यूज. भोपालमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कों के निर्माण की योजना बनाते हुए शहरों की सुंदरता का ध्यान रखें। जन आकांक्षाओं के अनुरूप और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सड़क निर्माण की योजना बनाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंत्रालय में एमपीआरडीसी के संचालक मंडल की बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो स्थानों के बीच दूरी और यात्रा का समय कम हो, इन मुख्य बिन्दुओं को ध्यान में रखकर नए वैकल्पिक मार्ग की तलाश करें। मुख्यमंत्री को मप्र सड़क विकास निगम लिमिटेड के संचालक मंडल निगम की ओर से किए गए कार्यों का प्रेजेंटेशन दिया। संचालक मंडल के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वीकृति के साथ आवश्यक निर्देश दिए।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet