LATEST NEWS

लोकसभा क्षेत्र में तीन साल से पदस्थ अफसर हटेंगे, भले ही वे जिले में एक साल पहले ही पदस्थ किए गए हों

Officers posted in the Lok Sabha constituency for three years will be removed, even if they were posted in the district only a year ago. भोपाल। लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती आज से शुरू हो गई है। 12 मार्च के बाद किसी भी वक्त चुनाव कार्यक्रम जारी हो जाएगा। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जाएगा। मप्र में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। अभी कुछ दिन पहले चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से लोकसभा क्षेत्र में तीन वर्ष से जमे अफसरों को हटाने का निर्देश दिया था। सरकार ने इस पर काम शुरू कर दिया है। जल्दी ही आयोग की नई गाइडलाइन के अनुसार कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को हटाकर नई पदस्थापना कर दी जाएगी। मप्र में 55 जिलों में कुल 29 लोकसभा क्षेत्र आते हैं। इन जिलों में कई ऐसे अफसर पदस्थ हैं, जो जिले से तो हटाए गए थे, लेकिन आसपास के जिले में उनकी पदस्थापना हो गई। वह जिले उसी लोकसभा क्षेत्र में आते हैं। ऐसे में इन जिलों में पदस्थ कलेक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों को जल्दी ही हटाने का आदेश जारी कर दिया जाएगा। इस दायरे में कलेक्टर, एसपी के अलावा अन्य ऐसे अधिकारियों व कर्मचारी भी आ रहे हैं, जो चुनाव कार्य में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव में भी विधानसभा चुनाव की ही तरह प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्रों के लिए करीब 4 लाख चुनाव कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसमें ऐसे सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं, जो मप्र के वोटर हैं। एक ही लोकसभा में 3 वर्ष की अवधि पूरी करने वाले अफसर हटेंगे मप्र में एक ही लोकसभा क्षेत्र में तीन वर्ष की अवधि पूरी करने वाले जिलों के कलेक्टरों में सीधी, विदिशा, ग्वालियर कलेक्टर तथा शिवपुरी, श्योपुर के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। जल्दी ही इन अफसरों को हटाकर किसी अन्य जिले में भेजा जाएगा। दूसरी तरफ कई ऐसे अफसर भी हैं, जिनकी 30 जून 2024 तक एक ही जिले में तीन साल की पदस्थापना हो चुकी है। अब उनके सामने असमंजस की स्थिति है। इसमें कई अधिकारी कर्मचारी ऐसे भी हैं, जो जिले में तो एक दो साल ही रहे हैं, पर लोकसभा क्षेत्र में वे तीन साल या उससे भी ज्यादा समय तक पदस्थ रहे हैं। ऐसे में विभिन्न्ा पदों पर पदस्थ आईएएस, आईपीएस अफसरों की दिक्कतें चुनाव आयोग के नए निर्देश ने बढ़ा दी है। जीएडी ने ऐसे अफसरों की सूची तैयार करना शुरू किया सूत्रों ने बताया कि आयोग की 3 साल की क्राइटेरिया वाले निर्देश के बाद से सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने ऐस लोगों को हटाने की तैयारी शुरू कर दी। इसके बाद उन कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों के साथ ही विभिन्न्ा पदों पर पदस्थ शासकीय सेवकों का हटना तय हो गया है। जीएडी ने ऐसे अफसरों की जानकारी खुद उन्ही अफसरों से मंगाई है, तो किस जिले में खासकर लोकसभा क्षेत्र में तीन साल या उससे ज्यादा अवधि तक पदस्थ हैं। एक तथ्य यह भी है कि कई ऐसे लोकसभा क्षेत्र भी हैं, जो आसपास के तीन से चार जिलों में फैला हुआ है। इस स्थिति में यदि दो सौ किमी दूर किसी शासकीय सेवक की पदस्थापना की गई है, और वे उस क्षेत्र में आते हैं, तो उन्हें भी हर हाल में हटाया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से इस तरह की सूची तैयार करने को कहा है। चुनाव कार्य में लगे इन अफसरों को भी हटाया जाएगा अब जीएडी और गृह विभाग ने पुलिस निरीक्षकों, तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की पदस्थापना को लेकर पीएचक्यू और राजस्व विभाग को भी ऐसे अधिकारियों की पदस्थापना संबंधी जानकारी जुटानी पड़ रही है, ताकि जल्द से जल्द आदेश जारी किए जा सकें। इसी तरह चुनाव से सीधा संबंध रखने वाले आबकारी विभाग के अफसरों के मामले में भी नए सिरे से तबादले की कवायद करनी पड़ सकती है। जिला कार्यालयाें में पदस्थ कर्मचारियों को भी जो सीधे तौर पर चुनाव कार्य से जुड़े हैं, उनकी भी डिटेल खंगाली जा रही है।

अब पुलिस वेरीफिकेशन के बाद ही बनेगा कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस

Now commercial driving license will be issued only after police verification भोपाल। अब प्रदेश में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान नहीं होगा। लाइसेंस देने से पहले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय संबंधित व्यक्ति का पुलिस वेरीफिकेशन कराएगा। उसके बाद ही लाइसेंस इश्यू होगा। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह गाइड लाइन बनाई है। पहले क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस आसानी से बन जाता था। चालक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं देखा जाता था। परिवहन मुख्यालय ने कमर्शियल लाइसेंस के नए नियम बना दिए हैं। मुख्यालय से क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को पत्र मिलने के बाद इस नियम को लागू कर दिया, जो भी व्यक्ति कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस लेने का आवेदन कर रहा है, उसका सबसे पहले पुलिस वेरीफिकेशन कराया जाएगा।

50 बार निरीक्षण, फिर भी ठीक नहीं हुआ भोपाल स्टेशन का ड्रेनेज सिस्टम

Inspection done 50 times, still drainage system of Bhopal station not fixed भोपाल। मेंटेनेंस के लिए करोड़ों रुपए का बजट और दो साल में 50 से ज्यादा निरीक्षण के बाद भी अधिकारी भोपाल रेलवे स्टेशन का चोक अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम ठीक नहीं करा सके। यह सिस्टम बीते छह महीने से चोक है। नालियों से गंदे पानी की निकासी नहीं होती, मच्छर पनपते हैं। गंदगी के कारण चूहे, कॉकरोच पनप रहे हैं। आम यात्रियों को इनका शिकार होना पड़ रहा है। जबकि पूर्व में तत्कालीन जीएम सुधीर गुप्ता, तत्कालीन डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर समस्या का समाधान करने के दिशा-निर्देश दे चुके है। लेकिन समस्यां जस के तस बनी हुई है। बता दें कि भोपाल रेलवे स्टेशन का अंडर ग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम चोक है। इसके कारण प्लेटफार्म-2 व 6 के बीना छोर और प्लेटफार्म-1 के इटारसी छोर के चैंबर पिछले माह से बंद पड़े हैं। ब्रांच प्रमुखों में समन्वय की कमी भोपाल स्टेशन के कायाकल्प के लिए कुछ ब्रांच प्रमुख गंभीर नहीं हैं। इसका नालियों का स्लोप ठीक नहीं होना। तो वहीं वेटिंग रूम के शौचालयों के पाइप टूटे है। जिससे कई बार यूज करने पर यात्रियों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

बिल भुगतान न होने पर शवों को बंधक नहीं बना पाएंगे निजी अस्पताल

Private hospitals will not be able to hold dead bodies hostage if bills are not paid. भोपाल। निजी अस्पतालों में किसी मरीज की मौत होती है तो अस्पताल बिल भुगतान के नाम पर मरीज के शव को बंधक नहीं बना सकता। यही नहीं परिजनों द्वारा शव को प्राप्त न करने तक या लावारिस होने पर शव को गरिमा के साथ रखना होगा। इस दौरान शव के लिए फ्रीजर या कोल्ड स्टोरेज जैसी व्यवस्था भी करनी होगी। ऐसा करने पर अस्पताल पर कठोर अनुशासात्मक कार्रवाई की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को निजी अस्पतालों में शवों के रखरखाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए। कोविड काल में शवों के संरक्षण को लेकर राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने स्वत: संज्ञान लेकर यह नियम जारी किए। आयोग द्वारा नियम जारी करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी सभी निजी अस्पताल और नर्सिंग होम्स को इस संबंध में पत्र जारी किया। मालूम हो कि कई बार निजी अस्पतालों में बिल भगुतान ना होने के बाद शव को परिजनों को न सौंपने और विवाद के मामले सामने आते हैं। कई बार परिजन इसके विरोध में अस्पताल में तोड़फोड़ तक कर देते हैं। इन सब विवादों को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा नियम जारी किए गए। निजी अस्पतालों में नहीं होते फ्रीजरजारी नियमों में परिजनों को शव प्राप्त न होने तक शव को उचित तरीके से फ्रीजर में रखना होगा। हालांकि निजी अस्पतालों में कोल्ड स्टोरेज और फ्रीजर की व्यवस्था नहीं होती। यही नहीं नर्सिंग होम एक्ट में भी छोटे निजी अस्पतालों में कोल्ड स्टोरेज बनाने का प्रावधान नहीं है। ऐसे में निजी अस्पतालों को शव को कोल्ड स्टोरेज तक पहुंचाने की व्यवस्था करनी होगी। शीतगृहों तक परिवहन की नि: शुल्क व्यवस्था भी निजी अस्पतालों को ही करना होगी। भोपाल नर्सिग होम एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रणधीर सिंह ने कहा कि निजी अस्पतालों में फ्रीजर नहीं होते लेकिन अस्पताल इसकी व्यवस्था कर देते हैं। कोई अस्पताल पैसों के लिए शवों को बंधक नहीं बनाता। शवों को परिजनों को सौंपे जाने तक अस्पताल में पूरी गरिमा से रखा जाता है।

मुरैना के रास्ते कल MP में एंट्री लेंगे राहुल गांधी, जानें- ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पूरा कार्यक्रम

Rahul Gandhi will enter MP tomorrow via Morena, know the complete program of ‘Bharat Jodo Nyay Yatra’ राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ कल धौलपुर से एमपी के मुरैना में प्रवेश करेगी. यह यात्रा में मध्य प्रदेश में पांच दिनों तक रहेगी. मुरैना ! कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की (Rahul Gandhi) ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ शनिवार (2 मार्च) को मुरैना से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी. राहुल गांधी की यात्रा को लेकर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं ने मुरैना में डेरा जा दिया है. यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर 23 कमेटियां बनाई गई हैं, जिनका कांग्रेस नेताओं को प्रभार दिया गया है. बता दें कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों न्याय यात्रा’ कल धौलपुर से एमपी के मुरैना में प्रवेश करेगी. यह यात्रा में मप्र में पांच दिन रहेगी. वहीं पांचवें दिन रतलाम के सैलाना से राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी. न्याय यात्रा दोपहर 1.30 बजे मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, जबकि दो बजे पिपरई में देवपुरी बाबार के पास जेबी ढाबे पर योगेश यादव और सतेंद्र यादव को भारत जोड़ों न्याय यात्रा का ध्वज हस्तांतरण किया जाएगा. दोपहर ढाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड शो होगा. यात्रा शाम 5 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. ग्वालियर में हजरी चौक तक रोड शो होगा फिर हजारी चौक पर ही राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. ग्वालियर के गोल्डन लोटस गार्ड में रात्रि विश्राम होगा. अगले दिन 3 मार्च का कार्यक्रमअगले दिन 3 मार्च को ग्वालियर में अग्रिवीर संवाद होगा. सुबह 8.30 बजे घाटीगांव और 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा. सुबह 11.30 बजे मोरखेड़ा में आदिवासियों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे. दोपहर 12.30 बजे सतनवाड़ा में स्वागत होगा और यही लंच होगा. दोपहर 2 बजे बाबू क्वार्टर शिवपुर से झांसी रोड तिराहा शिवपुर तक रोड शो होगा. इसके बाद शाम 4 बजे कोलारस, 5 बजे लुकवासा में स्वागत होगा. शाम 6.30 बजे बदरवास में नुक्कड़ सभा होगी. बदरवास के पास ईश्वरी में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा. 4 मार्च को गुना से शुरू होगी यात्रा4 मार्च को सुबह 8.30 बजे गुना जिले के म्याना से यात्रा शुरू होगी. सुबह 9.30 बजे हनुमान चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा. सुबह 11 बजे रुठियाई में स्वागत होगा. दोपहर 12.30 बजे राद्योगढ़ में साड़ा कॉलोनी से नए बस स्टैंड तक रोड शो होगा. इसके बाद जेपी यूनिवर्सिटी राद्यौगढ़ में यात्रा का लंच होगा. दोपहर 2 बजे बीनागंज में स्वागत होगा. शाम 5 बजे ब्यावरा के पीपल चौराहे पर आमसभा होगी. शाम 6 बजे रजागढ़ के भाटखेड़ी में राहुल गांधी किसानों संवाद करेंगे. ग्राम भाटखेड़ी में ही रात्रि विश्राम होगा. 5 मार्च का कार्यक्रमपांच मार्च को सुबह 8 बजे राजगढ़ जिले के पचोर में यात्रा का स्वागत होगा. सुबह 9.30 बजे सारंगपुर में स्वागत होगा. दोपहर 11.30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा. दोपहर 12 बजे मक्सी में स्वागत होगा. मक्सी में दोपहर का भोजन होगा. यही पर राहुल गांधी परीक्षार्थियों संवाद करेंगे. शाम 5 बजे राहुल गांधी उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो करेंगे. रात 8 बजे इंगोरिया पहुंचने के बाद यहां रात्रि विश्राम होगा. आखिरी दिन का यह प्लानप्रदेश के यात्रा के आखिरी दिन 6 मार्च को सुबह 9 बजे बड़नगर में राहुल गांधी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे. सुबह 10 बजे बड़नगर में रोड शो होगा. दोपहर 12 बजे बदनावर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे. दोपहर 3 बजे यात्रा रतलाम पहुंचेगी, यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे. शाम 4 बजे यात्रा सैलानी पहुंचेगी. यहां नुक्कड़ सभा के बाद राजस्थान में प्रवेश करेगी. यात्रा के लिए बनाए अलग-अलग प्रभारीयात्रा को लेकर अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं, जिसमें 2 मार्च को मुरैना ध्वज हस्तांतरण का प्रभारी योगेश यादव और सतेंद्र यादव को बनाया गया है. जबकि 3 मार्च को ग्वालियर में अग्निवीर और पूर्व सैनिकों से संवाद के लिए प्रभारी पंकज उपाध्याय, रिटायर मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव, रिटायर विंग कमांडर अनुमा आचार्य को बनाया है. वहीं बोरखेड़ा में आदिवासी संवाद के लिए मीनाक्षी (एकता परिषद), इसी तरह 4 मार्च को भाटखेड़ी में किसान संवाद के लिए दिनेश गुर्जर, रामचंद्र दांगी को प्रभारी बनाया है. 4 मार्च को मक्सी में पटवारी परीक्षार्थी संवाद के लिए स्वप्रिल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे जबकि आखिर दिन 6 मार्च के लिए बडऩगर के इंगोलिया ढाबे पर पीएससी के परीक्षार्थियों के साथ संवाद, उज्जैन में मुल्लापुरा कैंप के पास महिलाओं के साथ संवाद के लिए विभा पटेल, माया त्रिवेदी, बदनावर में जनसभा के लिए उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा, सैलाना में नुक्कड़ सभा के लिए राजेश रघुवंशी को प्रभारी बनाया गया है.

इम्युनिटी बूस्ट करने के लिए बेहद जरूरी है Zinc, इन फूड आइटम्स से करें इसकी कमी दूर

Zinc is very important to boost immunity, overcome its deficiency with these food items. हमारे शरीर में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। Zinc इन्हीं जरूरी पोषक तत्वों में से एक है हमारी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। ऐसे में जरूरी है कि आपकी डाइट में जिंक पर्याप्त मात्रा में शामिल हो क्योंकि शरीर में इसकी कमी कई समस्याओं की वजह बन सकती है। आप इन फूड्स से इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का होना बेहद जरूरी है। ये सभी पोषत तत्व हमारे शरीर में कई अहम कार्य करते हैं। जिंक (Zinc) इन्हीं जरूरी सप्लीमेंट्स में से एक है, जो इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपकी इम्युनिटी को काफी हद तक मजबूत किया जा सकता है। कम ही सही लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। ये स्किन, बालों और आंखों के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाने में मदद करता है। घाव भरने के लिए, बच्चों के विकास और युवाओं में जरूरी पोषण के लिए जिंक का डेली डाइट में शामिल होना जरूरी है। अगर समय रहते इसकी कमी को पूरा नहीं किया गया, तो स्वास्थ्य संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसका नियमित मात्रा में सेवन आपको जिंक की कभी कमी नहीं होने देता। ऐसे में आज इस आर्टिकल में जानेंगे जिंक से भरपूर कुछ ऐसे फूड्स, जो आपके शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देंगे। बैरीजबैरीज में काफी मात्रा में जिंक पाया जाता है, जो हमारे शरीर में कभी जिंक की कमी नहीं होने देते। ऐसे में आप जिंक की पूर्ति के लिए ब्लूबेरी, रास्पबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। चनाचना जिंक का बेहतरीन सोर्स है। सफेद चने में ज्यादा जिंक होता है, इसलिए इसका सेवन ज्यादा सेहतमंद होता है। नट्स और सीड्सड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, किशमिश, बादाम, अखरोट, कद्दू के बीच, सूरजमुखी के बीच और तिल में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। आप इनको भी अपनी डेली डाइट में शामिल कर जिंक की कमी दूर कर सकते हैं। तरबूज के बीजतरबूज का बीज जिंक का अच्छा स्रोत है। जिंक के अलावा इसमें पोटेशियम और कॉपर होता है, जो कि हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। इसलिए इसका हफ्ते में दो से तीन बार चम्मच सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। अंडाअंडा कई तरीकों से सेहत के लिए फायदेमंद होता है। प्रोटीन के साथ-साथ इसे खाने से शरीर में जिंक की कमी को भी दूर किया जा सकता है। एक अंडे में लगभग 5% जिंक होता है। दहीदही में मौजूद बैक्टीरिया आंतो की सफाई करता है और साथ ही साथ शरीर में जिंक की कमी को भी पूरा करता है। इसलिए इसे भी डेली रूटीन में जरूर शामिल करें। मछलियांमछलियां जिंक का सबसे अच्छा सोर्स होती हैं। इसलिए इसका हफ्ते में दो बार सेवन करना फायदेमं साबित होगा।

एंबुलेंस व कार की आमने-सामने टक्कर, चार घायल

Ambulance and car collide head-on, four injured भोपाल ! राजधानी के बिलखारिया थाना क्षेत्र में एक एंबुलेंस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। टक्कर की वजह से एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक सीट पर ही फंसकर रह गया। कार को भी क्षति पहुंची। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और क्षतिग्रस्त वाहनों से लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेस चालक को दरवाजा तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है

सैलाना विधायक पर एक करोड़ वसूली के आरोप

Sailana MLA accused of extorting Rs 1 crore भोपाल। रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा से निर्दलीय विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ सैलाना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर 323, 294, 506, 327, 384, 34 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल, उन पर डॉक्टर द्वारा 1 करोड़ रुपए मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया था। जिसके बाद वह लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए थे। बता दें कि क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाले डॉक्टर तपन ने विधायक पर 1 करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसके लिए डॉक्टर ने वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 19 फरवरी को विधायक ने बुलाकर उनसे यह रकम मांगी थी। जिसे विधायक द्वारा खारिज कर दिया गया था। साथ ही यह कहा गया था कि यह मेरे विरोधियों का षड्यंत्र है और अपने क्षेत्र में वह कोई भी गैर कानूनी काम नहीं होने देंगे। हो सकती है गिरफ्तारीवहीं, अब मामले में उन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज होने के चलते अब उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। बता दें कि कमलेश्वर डोडियार यहां से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले इकलौते विधायक हैं जोकि भारत आदिवासी पार्टी के नेता हैं। सोशल मीिडया पर पैसे मांगने का एक कथित वीिडयो भी वायरल हुआ था, जिसकी जांच चल रही है।

बीयू में 4000 रुपए स्पेशल लेट फीस देकर पहले पेपर दो बाद में भरो परीक्षा फार्म

Pay special late fee of Rs 4000 in BU, give paper first and fill exam form later. भोपाल। बरकलउल्ला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने विवि के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले का लाभ अब परीक्षार्थियों को मिलेगा। कार्यपरिषद की हुई बैठक में पिछले दिनों यह निर्णय लिया गया है कि विवि के किसी भी पात्र छात्र के भविष्य को देखते हुए विवि उसे परीक्षा से वंचित नहीं करेगा। यदि कोई छात्र जो उस परीक्षा में बैठने की पात्रता रखता है और वह परीक्षा शुरू होने के दिन भी सीधे किसी भी परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होता है, तो उससे 4000 रुपए विशेष विलंब शुल्क परीक्षा केंद्र पर जमा कराते हुए उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही छात्र पहले पेपर में शामिल होने के बाद संबंधित कॉलेज में पहुंच कर परीक्षा आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा। बीयू के रजिस्ट्रार ने अब इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया है।

कमीशन खोरी पर ब्रेक लगाने एमडी ने लिया बड़ा फैसला, अब प्राइवेट फर्म से नहीं होगी खरीदी

MD took a big decision to put a stop to commission embezzlement, now purchases will not be made from private firms भोपाल। लघु वनोपज संघ के प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र में लंबे समय से चली आ रही कमीशन खोरी पर ब्रेक लगाने के लिए प्रबंध संचालक बिभास ठाकुर ने बड़ा फैसला लिया है। ठाकुर ने तय किया है कि वन मेले में होने वाले क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में अब निजी फर्म हिस्सा नहीं लेंगे। यानी अब खरीदी जिला वनोपज समितियों से ही होगी। संघ के प्रबंध संचालक ने यह निर्णय ऑडिट आपत्ति के बाद लिया है।संघ के एमडी विभाष ठाकुर द्वारा वन मेले में क्रेता विक्रेता अनुबंध में वनोपज समिति और वन धन केंद्रों से ही अनुबंध किया गया है। जबकि पहले प्राइवेट सप्लायर से भी अनुबंध कर के उन्हीं से ख़रीदी को प्राथमिकता दी जाती थी।पिछले 5 सालों का रिकॉर्ड देखे तो अनुबंधों में सबसे ज़्यादा ख़रीदी आर्यन फार्मेसी से की गई और तो और शहद जो की मध्यप्रदेश में वनसमिति संग्रहण करती है उसके बाद भी अदिति ट्रेडर्स राजस्थान से शहद ख़रीदा गया। आडिट रिपोर्ट में ख़रीदी प्रक्रिया पर गंभीर आपत्ति ली गई है।लैब रिपोर्ट में कई फ़ार्मो के रॉ-मटेरियल ख़राब होने के बाद भी ख़रीदी कर भुगतान कर दिया गया।सूत्रों ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्षों के आडिट आपत्तियों में गंभीर वित्तीय अनियमितता की ओर प्रसंस्करण केंद्र के सीईओ और एमडी का ध्यान आकर्षित कराया गया है। मसलन, मशीन के रखरखाव पर एक साल में ढाई करोड रुपए का भुगतान किया गया है। कहते हैं कि इतने में तो नई मशीन आ जाती। मशीन के मेंटेनेंस का ठेका भी 3-4 सालों से एक ही फर्म को दिया जा रहा है। ऑडिट में इस बात को लेकर भी आपत्ति की गई है कि पिछले वर्ष के वन मेले में संपन्न क्रेता-विक्रेता सम्मेलन में क्रय अनुबंध प्राथमिक समितियां से किया गया। जबकि 80 लाख से अधिक की आयुर्वेद औषधि के लिए रॉ मटेरियल की खरीदी आर्यन फार्मेसी से की गई। यही नहीं, जब स्टॉक वेरिफिकेशन और उसके पेमेंट का लेखा-जोखा देखा तो ऑडिट टीम के सदस्यों की आंखें फटी रह गई। प्लास्टिक से बने डिब्बे वगैरह भी आयर्न फर्म से खरीदे गए हैं। ऑडिट रिपोर्ट में यह तथ्य भी उजागर हुआ है कि निजी फर्म से हुई खरीदी के भुगतान टुकड़ों- टुकड़ों में एक ही तारीख में हुआ है। यह सिलसिला पिछले तीन-चार सालों से जारी है। गंभीर वित्तीय ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद मौजूदा प्रबंध संचालक विभाग ठाकुर ने निर्णय लिया है कि अब वन मेला में आयोजित क्रेता विक्रेता सम्मेलन में अधिकारियों कर्मचारियों के चहेते निजी फर्म को हिस्सा नहीं लेंगे। संघ में सदस्य अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक मनोज अग्रवाल ने भी 5 वर्षों में व्याप्त गड़बड़झाले की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए एक तीखा पत्र लिखा है। पत्र से केंद्र के अधिकारियों में हड़कंप है। जांच कहां से शुरू करें संशय में है सीईओ लघु वनोपज संघ में पदस्थ एपीपीसीएफ मनोज अग्रवाल के पत्र के बाद प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र के सीईओ पीजी फुलजले असमंजस मैं पड़ गए हैं की जांच कहां से शुरू करें..?, क्योंकि गड़बड़ियों की फेहरिस्त बड़ी लंबी है। फुलजले ने बातचीत में यह जरूर कहा कि हमने एसडीओ को जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि सीईओ ने जांच की आड़ में केवल एसडीओ और प्रभारी एसडीओ एवं रेंजर सुनीता अहिरवार के बीच काम का बंटवारा कर दिया। लेकिन वित्तीय अधिकार महिला रेंजर अहिरवार के पास ही निहित है। यानी खरीदी में हुई गड़बड़ियों की जांच पर लीपा पोती के लिए अहिरवार से वित्तीय अधिकार नहीं लिया गया। इसके पीछे संघ में चर्चा है कि मंत्रालय में पदस्थ एक शीर्षस्थ अधिकारी की सिफारिश से ही केंद्र में रेंजर को एसडीओ का प्रभारी बनाया गया और वित्तीय अधिकार दिए गए हैं।इनका कहनाएपीसीसीएफ के पत्र को संज्ञान में लिया है और जांच के लिए एसडीओ को निर्देश दिए हैं।पीजी फूलजले, सीईओ प्रसंस्करण एवं अनुसंधान केंद्र बरखेड़ा पठानी

गोस्वामी चौक तोरनवाड़ा में  शिवलिंग की हुई स्थपना 

Shivalinga established in Goswami Chowk Toranwada हरिप्रसाद गोहे आमला । ब्लाक मुख्यालय आमला से सटी ग्राम पंचायत तोरावाड़ा स्थित गोस्वामी चौक पर गोस्वामी परिवार द्वारा भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग, भगवान गणेश प्रतिमा एवं नंदी की प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापना की गई । प्राप्त जानकारी अनुसार तीन दिवशीय आयोजन में प्रतिदिन विविध धार्मिक आयोजन आयोजित किए गए । गुरुवार क्षेत्र के ख्याति प्राप्त महाराज गणेश गिरी पुत्र वरुण गिरी द्वारा विधिविधान से पूजा अर्चना कर तोरनवाड़ा के गोस्वामी चौक पर गोस्वामी परिवार द्वारा निर्मित मंदिर में शिवलिंग, नंदी एवं भगवान गणेश की सगमरमर से निर्मित मूर्ति की स्थापना की गई । गोस्वामी परिवार प्रमुख महाराज लखन गिर ने बताया परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान भोलेनाथ की विधिविधान से पूजा अर्चना कर शिवलिंग स्थापना की गई । महाराज भरत गिर ने बताया इस मौके पर विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन आयोजित किया गया । महाराज खेमगीर, महाराज बबलू गोस्वामी ने बताया गुरुवार महा आरती उपरांत महा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में भोले के भक्तो ने पहोंच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

नकुलनाथ बोले- न मैं, न कमलनाथ भाजपा में जा रहेः BJP में जाने की अटकलों को किया खारिज, बोले- अफवाहें फैलाई जा रही

Nakul Nath said – Neither I nor Kamal Nath are joining BJP: Rejected the speculations about joining BJP, said – rumors are being spread पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद अब उनके सांसद बेटे नकुलनाथ ने भी भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। नकुलनाथ ने कहा- ‘भाजपा के लोग अफवाहें फैला रहे हैं कि कमलनाथ जी भाजपा में जा रहे हैं। मैं भाजपा में जा रहा हूं। मैं आज इस सभा में स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि ना ही कमलनाथ जी भाजपा में जा रहे हैं और ना ही नकुलनाथ भाजपा में जा रहा है। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ गुरुवार को जुन्नारदेव विधानसभा के नवेगांव में आयोजित जनसभा और कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मंच पर पूर्व सीएम कमलनाथ भी मौजूद थे। नकुलनाथ ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत का धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण हम जुन्नारदेव विधानसभा में चुनाव जीते हैं। मैंने कभी कहा मैं भाजपा में जा रहा हूं। मैं क्या पागल हो गया हूं इससे पहले बुधवार को कमलनाथ ने भी भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज किया था। वे चौरई विधानसभा क्षेत्र के चांद में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा- भाजपा वाले भड़काने आएंगे। तरह-तरह की अफवाहें। कमलनाथ आ रहे हैं भाजपा में। अरे, कभी मैंने कहा मैं भाजपा में जा रहा हूं। मैं क्या पागल हो गया हूं।

साइबर तहसील और उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ, PM ने MP को दी 17000 करोड़ की सौगात

Vikramaditya Vedic Clock inaugurated in Cyber ​​Tehsil and Ujjain, PM gives a gift of Rs 17000 crore to MP प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को वर्चुअली 17 हजार करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विकसित भारत, विकसित मप्र कार्यक्रम को वचुअली संबोधित किया। साथ ही साइबर तहसील परियोजना और उज्जैन में विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ किया। उज्जैन !प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘विकसित भारत विकसित मध्य प्रदेश’ कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने मध्यप्रदेश में करीब 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें सिंचाई, बिजली, सड़क, रेल, जल आपूर्ति, कोयला, उद्योग जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश में सरकारी सेवाओं के प्रदाय में सुधार के लिए मध्य प्रदेश में साइबर तहसील परियोजना और विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का शुभारंभ रिमोट का बटन दबा कर किया। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगु भाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत 29 लोकसभा और 230 विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि भी वीडिया कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिंडौरी में सड़क दुर्घटना मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीट पर विकसित मध्य प्रदेश के संकल्प के साथ लाखों साथी जुड़े है। उन्होंने कहा कि भारत तभी विकसित होगा, जब राज्य विकसित होंगे। आज इस संकल्प यात्रा से मध्य प्रदेश जुड़ रहा है। मैं सभी का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि कल से एमपी में 9 दिन का विक्रमोत्सव शुरू होने वाला है। यह हमारी गौरवशाली विरासत और वर्तमान के विकास का उत्सव है। हमारी सरकार विरासत और विकास को कैसे एकसाथ लेकर चलते है इसका प्रमाण उज्जैन में लगी वैदिक घड़ी भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी कभी पूरी दुनिया के लिए काल गणना का केंद्र थी, लेकिन इस महत्व को भुला दिया गया और हमने विश्व की पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी फिर से स्थापित की है। पीएम ने कहा कि यह सिर्फ अपने समद्ध अतित को याद करने का उस काल चक्र की भी साक्षी बनने वाली है, जो भारत को विकसित बनाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज MP की सभी लोकसभा सीटों को एक साथ 17,000 करोड़ के विकास परियोजनाओं एक साथ मिली है। इसमें पेयजल और सिंचाई की परियोजनाएं, सड़क, रेल, खेल परिसर, सामुदायिक सभागार समेत अन्य है। कुछ दिन पहले एमपी के 30 से अधिक रेलवे स्टेशनों के आधुनिकरण का काम शुरू हुआ है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ऐसे ही डबल स्पीड से विकास कर रही है। यह परियोजनाएं एमपी के लोगों का जीवन आसान बनाएंगी। यहां निवेश और नौकरी के नए अवसर बनाएंगी। इसलिए आप सभी को बहुत बहुत बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज चारों तरफ एक ही बात सुनाई देती है। अपकी बार 400 पार। पहली बार ऐसा हुआ है कि जब जनता ने खुद अपनी प्रिय सरकार की वापसी के लिए ऐसा नारा बुलंद कर दिया है। यह नारा भाजपा नहीं बल्कि देश की जनता जनार्दन का दिया हुआ है। मोदी की गारंटी पर देश का इतना विश्वास भाव विभोर करने वाला है। साथियों हमारे लिए यह सिर्फ तीसरी बार सरकार बनाने का सिर्फ लक्ष्य है ऐसा नहीं है। हम तीसरी बार देश को तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के लिए चुनाव में उतर रहे है। हमारे लिए सरकार बनाना अंतिम लक्ष्य नहीं है। हमारे लिए सरकार बनाना देश बनाने का माध्यम है। यही हम मध्य प्रदेश में भी देख रहे है। बीते दो दशक से निरंतर आप हमें अवसर दे रहे है। आज भी विकास के लिए कितनी उमंग और उत्सा है। यह आपने नई सरकार के बीते कुछ माह में देखा है। मध्य प्रदेश के भाईयो के प्यार को नमन करता हूं और आपके आशीर्वाद को प्रणाम करता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण के लिए सरकार खेती, उद्योग, पर्यटन तीनों पर बहुत बल दे रही है। है। आज मां नर्मदा पर बन रही तीन जल परियोजनाओं का भूमिपूजन हुआ है। इन परियोजनाओं से आदिवासी क्षेत्रों में सिचांई के साथ साथ पेयजल की समस्या का भी समाधान होगा। सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में हम एक नई क्रांति होते देख रहे है। केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड के लोगों परिवारों का जीवन बदलने वाला है। जब किसान के खेत तक पानी पहुंचता है तो इससे बड़ी सेवा उसकी क्या हो सकती है। भाजपा की सरकार और कांग्रेस की सरकार में क्या अंतर होता है कि इसका उदाहरण सिंचाई परियोजना भी है। बीते 10 साल में भाजपा की सरकार में 90 लाख हैक्टेयर खेती को सूक्ष्म सिंचाई से जोड़ा गया है, जो 10 साल पहले से दो गुना है। छोटे किसानों की एक बड़ी परेशानी गोदाम की रही है। इसके कारण किसानों को अपनी उपज औने पौने दाम में बेचनी पड़ती थी। अब हम भंडारण क सबसे बड़ी योजना पर काम कर रही है। आने वाले समय में देश में हजारों की संख्या में 700 लाख मैट्रिक टन अनाज के भंडारण की क्षमता देश में बनेगी। इस पर सरकार सवा लाख करोड़ से ज्यादा खर्च करने जा रही है। हमारी सरकार गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर बहुत बल दे रही है। इसके लिए सहकारिता पर ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा सरकार अनाज, फल सब्जी, मछली ऐसे हर सेक्टर में सहकारिता पर बल दे रही है। इसलिए लाखों गांव में सहकारी संस्थाओं का गठन किया जा रहा है। हमारी कोशिश है कि खेती, मुर्गी पालन, मछली पालन हो हर प्रकार से गांव की आय बढ़े। गांव का विकास हो। गांव की एक बहुत बड़ी समस्या रही है। उसकी जमीन को लेकर बहुत विवाद रहते थे। गांव के लोगों को छोटे छोटे काम के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे। मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना के तहत अच्छा काम कर रहा है। एमपी में 20 लाख से अधिक स्वामित्व योजना के स्वामित्व कार्ड बांटे गए हैं। एमपी के सभी 55 जिलों में आज साइबर तहसील से जोड़ा जा रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों का समय और खर्च बांचेगा। पीएम ने फर्स्ट टाइम वोटर्स और बेरोजगार युवाओं को मोदी का संदेश दिया। … Read more

प्रदेश में संभागों एवं जिलों की सीमाएं बदलने के लिए आयोग गठित करेगी सरकार

Government will set up a commission to change the boundaries of divisions and districts in Madhya Pradesh. तीन नए जिलों की सीमाएं भी होगी प्रभावित, नागदा को जिले बनाए जाने की प्रक्रिया भी टली। भोपाल। मध्य प्रदेश में संभागों एवं जिलों की सीमाएं बदलने के लिए आयोग गठित किया जाएगा। यह आयोग राजस्व, वन, नगरीय विकास एवं आवास और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से प्रदेश की समस्त सीमाओं का अध्ययन कर रिपोर्ट बनाएगा। आयोग के अध्ययन के बाद प्रदेश में संभागों एवं जिलों की सीमा बदलने की कार्यवाही की जाएगी। इस आयोग के गठन के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मुख्य सचिव वीरा राणा को निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार के अनुसार लोकहित एवं जनसुविधा को ध्यान में रखकर संभाग, जिला, तहसील एवं जनपद आदि की सीमाओं के युक्तियुक्तकरण करने की कार्यवाही के लिए यह निर्णय लिया गया है। जल्द ही इस आयोग के गठन एवं इसके अध्यक्ष की अधिसूचना जारी की जाएगी। सीमाओं को बदलने की प्रक्रिया में स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी विचार विमर्श किया जाएगा। शिवराज सरकार में गठित नए जिलों की सीमाएं भी होगी प्रभावितसंभाग, जिला, तहसील एवं जनपद आदि की सीमाओं के बदलने से शिवराज सरकार में गठित नए जिलों की सीमाएं भी प्रभावित होंगी। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में सतना जिले को विगठित कर मैहर, छिंदवाड़ा जिले को विगठित कर पांढुर्णा और रीवा जिले को विगठित कर मऊगंज जिला बनाया गया है। निवाड़ी को पहले ही सरकार जिला बना चुकी है। हालांकि नागदा जिले की घोषणा कर दी गई, लेकिन जिला नहीं बनाया जा सका। अब आयोग इन जिलों की सीमाओं का भी अध्ययन कराएगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग होगी शुरुआतमुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इंदौर संभाग की समीक्षा बैठक प्रदेश में आवश्यकता के अनुसार संभाग और जिलों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए आयोग बनाकर अध्ययन कराने की बात कही गई थी। इस कार्य की शुरूआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इंदौर संभाग से की जाएगी। उन्होंने थानों की सीमाओं का पुर्ननिर्धारण भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए थे।

गांजा तस्करों पर लालबर्रा पुलिस की बड़ी कार्यवाही….।

Big action by Lalbarra police against ganja smugglers…. व्यावसायिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त कर युवक को किया गिरफ्तार दुसरा फरार। बालाघाट। पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री समीर सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालाघाट श्री विजय डाबर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैहर श्री विनोद मीणा द्वारा अवैध मादक पदार्थ का व्यापार करने वालों के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए हैं उक्त निर्देश के पालन में जिले के समस्त अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ का व्यापार करने वाले एवं तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।बालाघाट पुलिस को परसवाड़ा तथा वारासिवनी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वालों की लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी तारतम्य में दिनांक 28/02/2024 की दरमियानी रात को थाना लालबर्रा में पदस्थ उप निरीक्षक महेंद्र सिंह को विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई की परसवाड़ा निवासी मोहित चतुर्वेदी एवं प्रेम परते द्वारा अत्यधिक मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा रामपायली वारासिवनी क्षेत्र से परसवाड़ा की ओर ले जाया जा रहा है उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना लालबर्रा पुलिस द्वारा ग्राम बकोड़ा में नाकेबंदी की गई पुलिस की नाकेबंदी देखकर संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया जिसके बाद एक आरोपी प्रेम परते निवासी शेरपार थाना परसवाड़ा मौके से भागने में सफल रहा किंतु पुलिस पुलिस द्वारा मौके पर मोहित चतुर्वेदी निवास शेरपार परसवाड़ा को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 25.682 किलो ग्राम कीमत लगभग (दो लाख पचास हजार रुपए) जप्त किया गया पुलिस द्वारा मौका स्थल पर विधिनुसार कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहित चतुर्वेदी पिता स्वर्गीय संतोष चतुर्वेदी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शेरपार थाना परसवाड़ा को विधिवत गिरफ्तार किया गया मोहित चतुर्वेदी एवं फरार आरोपी प्रेम परते के विरुद्ध थाना लालबर्रा में अपराध क्रमांक 88/2024 धारा 8,20 एन डी पी एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ की जा रही है। जब्त सामग्री एवं गिरफ्तार आरोपी गणवही वही जप्त सामग्री एवं गिरफ्तार आरोपीगण में मोहित चतुर्वेदी पिता संतोष चतुर्वेदी उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शेरपार थाना परसवाड़ा अपराध क्रमांक 173/2022 धारा 08/20 एन डी पी एस एक्ट थाना परसवाड़ा वहीं अपराध क्रमांक 269/2022 धारा 08/20 एन डी पी एस एक्ट थाना नवेगांव ग्रामीण जब्त सामग्री 25 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 2.50,000 रुपए, मोटरसाइकिल बजाज पल्सर कीमत अस्सी हजार रुपए, एक वीवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल कीमत पैंतीस हजार रुपए नगदी 1280 रुपए इस प्रकार तीन लाख पैंसठ हजार रुपए जब्त किया गया है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet