LATEST NEWS

क्षेत्र की तरक्की के लिए मील का पत्थर साबित होगा नवीन स्वास्थ्य केंद्र- मलैया

New health center will prove to be a milestone for the progress of the area – Malaiya 306 लाख की लागत से बन रहे नवीन स्वास्थ केंद्र का हुआ भूमि पूजन चंद्रपाल सिंह दमोह ! क्षेत्र के लोगों की तरक्की के लिए उनकी उन्नति के लिए बांसा तारखेडा का यह है नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मील का पत्थर साबित होगा। यह बात पूर्व वित्त मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत मलैया ने बांसा तारखेडा में बन रहे नवीन स्वास्थ्य केंद्र के भूमि पूजन के दौरान कही। उन्होंने कहा इस मार्च तक इसका कार्य पूरा होना था परंतु किसी कारणवश इसका कार्य लेट प्रारंभ हुआ है, लेकिन जल्दी ही यह बनकर तैयार होगा और इसका लाभ सभी क्षेत्र वासियों को मिलेगा। दमोह का जिला अस्पताल कुछ वर्षों पहले कैसे हुआ करता था, आज आप जाकर देखिए प्रदेश के कुछ बड़े अस्पतालों को छोड़ दें, तो दमोह का अस्पताल शानदार है। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में जो आशीर्वाद क्षेत्र की जनता ने मुझे दिया है, इस उम्र में पार्टी ने मुझे टिकट दी, पार्टी का आदेश हुआ और मैं चुनाव लड़ा और आप सभी ने इतने प्रचंड मतों से मुझे जिताया।ज्ञात हो कि बांसा तारखेडा में 306 लाख रुपए की लागत से नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं आवास गृहों का निर्माण किया जाना है, जिसका भूमि पूजन आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर रश्मि/दीपक शेरू परिहार, नंदकिशोर तिवारी, राकेश नायक, डॉ जगत सिंह, नीरज राय, रोहन पाठक, शैलेन्द्र तिवारी, राम सिंह, अखिलेश हजारी, संतोष आठ्या, गुड्डा यादव, राजकुमार जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामवासियों की मौजूदगी रही।

साल के अंतिम दिन साफ सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश।

Message of cleanliness spread in front of religious places on the last day of the year हमें अपनी मंदिर परिसरों को ,गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए विवेक सिंह तोमर‌। अंबाह ! थरा । गांवसे दिल्ली में मल्टीनेशनल कंपनी में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर का कार्य करने वाले विवेक सिंह तोमर ने गांव में आकर बंद पड़ी नालियां व मंदिर परिसर के सामने पहले गंदगी को लेकर स्व्चछता संदेश देने की पहल शुरू की उन्होंने स्वयं फावड़ा लेकर साफ सफाई की साथ ही साथ उनके अन्य साथियों ने भी इस कार्य में सहयोग किया जिसमें आशीष सिंह तोमर ग्वालियर में कार्य करते हैं। इसके साथ ही उनके सहयोगी साथी गण अंकित सिंह तोमर, अंकेश तोमर कुलदीप सिंह तोमर ,अमन सिंह तोमर ,विशाल सिंह तोमर साथ ही साथ पत्रकार भीमसेन सिंह तोमर थरा टीम ने भी सफाई में सहयोग किया। इस साफ सफाई के संदेश से उन्होंने बता दिया कि जहां एक ओर देश के युवा अंग्रेजी त्योहारों के प्रति रुझान बढ़ रहा है वही इन लोगों को अपने देश, अपने ग्रामीण क्षेत्र से भी अभी भी लगाव, अपनी संस्कृति को अपने हृदय में आज बचाए हुए हैं।

नल जल योजना से लोगो को नहीं मिल पा रहा पानी

People are not getting water from tap water scheme उमरिया ! प्रखंड क्षेत्र में लोगो को शुद्ध पेय जल मुहैया कराने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल का जल अब तक अधर में लटका हुआ है। आलम ये है कि सरकार के द्वारा इस योजना पर करोड़ों खर्च करने के बावजूद भी लोगो तक शुद्ध पेय जल नही पहुँच पा रहा है। लोगो को शुद्ध पेय जल कुए से या कोसो दूर हैंड पंप से पीना पड़ रहा है। हालांकि जल नल योजना का लाभ हर लोगों तक पहुंचे इसके लिए कोई उच्च अधिकारी भी प्रखंडों में जाकर इसका समीक्षा नहीं कर रहे हैं। ग्राम पंचायत ददरौड़ी के उमरिया खुर्द एवं सेमरिया टोला मे पाइप लाइन बिछाने के बाद हर घर में कनेक्शन और टोंटी भी लगा दिया गया है। लेकिन यहां अब तक नल में पानी नहीं आया है। जहां लोगों के दरवाजे पर लगे नल और टोंटी शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। जिसको लेकर ग्रामीण जन काफ़ी ज्यादा गंभीर परेशानीयों नज़र दिखाई दे रही है। इस पर कोई संबंधित विभाग और संवेदक हमेशा अनदेखी करते नजर आए हैं।

हिट एंड रन कानून के विरोध में मध्य प्रदेश में सड़कों पर उतरे चालक

यात्री परेशान, पेट्रोल की किल्लत शुरू पेट्रोल टैंकर चालक भी रविवार से हड़ताल पर हैं कई पंपों पर शुरू हुई किल्लत। रोजना सफर करने वाले लाखों लोगों को बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ा। हिट एंड रन के नए कानून को वापस लेने की मांग। केंद्र सरकार द्रारा लाये जा रहे हिट एंड रन के नए कानून को लेकर ड्राइवरों में रोष व्याप्त है। मध्य प्रदेश में चालक इसके विरोध में सड़कों पर उतर आए हैं। पेट्रोल टैंकर चालकों की हड़ताल के बाद सोमवार को नादरा बस स्टैंड चौराहे पर बस ड्राइवरों ने चक्का जाम कर चौराहा जाम कर दिया। चौराहे पर वाहनों को खड़ा कर दिया गया। इससे चौराहा से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। ड्राइवर इस कानून को लाने का विरोध कर रहे हैं। इसमें में एक्सीडेंट होने पर ड्राइवर को 10 साल की सजा और 7 लाख के जुर्माने का प्रविधान किया गया है। आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी 2 जनवरी को बैठक बुलाई। ड्राइवरों की हड़ताल का कर सकते हैं समर्थन। ड्राइवरों की तीन दीनी हड़ताल से ट्रक और बसों के थमे पहिए। जरूरी सामान की भी किल्लत हो सकती है। मध्यप्रदेश के इन जिलों में जारी है हड़तालखंडवा- यहां नए कानून के विरोध में ड्राइवर सड़क पर उतर आए हैं। खंडवा के धर्मकांटा क्षेत्र में कर रहे ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया है। इस हड़ताल में बस, ऑटो और लोडिंग वाहन चालक भी शामिल हैं। इसके अलावा खंडवा के पुनासा में संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना के अफसरों को खुद ही अपनी गाड़ी चलाकर ऑफिस पहुंचना पड़ रहा है। देवास- देवास में भी ड्राइवरो की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। यहां बायपास चौराहे पर ड्राइवरों ने जाम लगा दिया है। इससे इंदौर-देवास मार्ग जाम हो गया है। भोपाल- राजधानी भोपाल में भी ट्रक हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। करोंद मंडी रोड पर ड्राइवरों ने चक्काजाम कर दिया है। उज्जैन- साल के पहले दिन उज्जैन में भी ट्रक चालकों की हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है। शहर में ट्रक और बस के पहिए थम गए हैं। नरसिंहपुर- नरसिंहपुर जिले में इस हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। हड़ताल के चलते जिले में डीजल-पेट्रोल की किल्लत हो गई है। हिट एंड रन के नए प्रस्तावित कानून को लेकर भारी वाहन चालकों में आक्रोश है। इसका सीधा असर आम लोगों पर पड़ रहा है। नए कानून को लेकर ट्रक ड्राइवर हड़ताल कर रहे हैं। रविवार को पेट्रोल डीजल के टैंकरों के ड्राइवर ने विरोध स्वरूप अपना आंदोलन शुरू कर दिया। जिसके चलते पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई है

विकास के नये आयाम गढ़ते सिंधिया

53वें जन्म दिवस पर विशेषदेश का दिल कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में एक ऐसा नेता है जो लोगों के दिलों पर राज करता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया राजनीति का एक ऐसा ही चमकता चेहरा है, जो कभी भुलाए भी न भूले। हंसता-मुस्कराता चेहरा, बातचीत का विनम्र लहजा और अंदाज ऐसा कि जो भी एक बार मिलता है वह उनका मुरीद हो जाता है। अजनबी भी अपनेपन का एहसास करता है। क्योंकि उनका राजनीतिक जीवन यह साबित कराता है कि वह जनसेवा के लिए समर्पित हैं। वे उन लोगों के दिलो-दिमाग में भी बसते हैं, जो उन्हें कभी व्यक्तिगत रूप से मिले भी नहीं हैं। अजनबी भी उनके बारे में गर्मजोशी से बात करते हैं और परिचित उनका जिक्र आदर से करते हैं। आज उनका 53वां जन्म दिवस हैं। इस खास मौके पर जानते हैं व्यक्तित्व और कृतित्व से जुड़े अनेक पहलू और 53 बड़ी उपलब्धियॉ, जिन्होंने बदली, गॉव, शहर, प्रदेश और देश की तस्वीर। डॉ. केशव पाण्डेय अतिथि संपादक सियासी नजरिए से देखा जाए तो ज्योतिरादित्य सिंधिया पिछले पॉंच साल में काफी महत्वपूर्ण रहे हैं। प्रदेश में किसी राजघराने का सबसे ज्यादा प्रभाव रहा है तो वह है ग्वालियर का सिंधिया परिवार। इसी परिवार की तीसरी पीढ़ी के ज्योतिरादित्य मध्य प्रदेश के सबसे बड़े राजनेताओं में से एक तो हैं ही, केंद्र्र में भी उनका रुतबा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है।ज्योतिरादित्य सिंधिया के बारे यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि उन्होंनें अपनी अलग पहचान स्थापित की और जो भी पद मिला उसकी गरिमा को बढ़ाया। इसके पीछे उनका कठोर परिश्रम, स्व-अनुशासन, परोपकार का भाव, करुणा से ओत-प्रोत व्यक्तित्व और राग-द्वेष के बिना हर तबके की भलाई के लिए तेजी से कार्य करने की विशिष्ट शैली उनकी पहचान बन गई। इसी कारण उनके हर कार्यकाल यादगार बन गए। उन्होंने विकास के नये आयाम गढ़े। कारण स्पष्ट है कि ज्योतिरादित्य स्वयं अध्ययनशील, मननशील और कर्मशील होने की वजह से अपने हर संकल्प को आसानी से पूरा कर लेते हैं।2002 में पहली बार गुना से चुनाव जीतकर संसद की देहरी पर कदम रखा।…फिर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के ऐसे पुजारी बने कि जनसेवा के मंत्र को आत्मसात कर लिया। वे विकास के नये रोल मॉडल बनकर उभरे।ग्वालियर-चंबल अंचल के लिए उनके विकास के विजन को इस तरह भी समझा जा सकता है कि एक बार उनके पिता “माधवराव सिंधिया“ ने उनसे कहा था कि तुम अपनी जिंदगी में कुछ भी करो.. लेकिन अंचल के लिए तुम्हे योगदान करना होगा। चाहे तुम व्यवसाय करो या समाज सेवा…तय तुम्हे करना है! पिता की नसीहत और प्रेरणा का ऐसा असर हुआ है कि जब 2008 में पहली बार संचार और सूचना तकनीकी मंत्री बने तो उन्होंने विकास की ललक की झलक को दिखा दिया। केंद्रीय संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बनने के बाद डाक विभाग का नवीनीकरण और आधुनिकीकरण कर डाकघरों का कायाकल्प किया। प्रोजेक्ट ऐरो के जरिए उन्होंने 2009 तक देशभर के 4500 डाकघरों को अत्याधुनिक और जनउपयोगी बनाया। दूरसंचार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए देशभर में एक हजार नये टॉवर स्थापित कर डिजिटल पंचायत की अवधारणा को साकार किया। 2012 मेंं ऊर्जा मंत्री बने। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्रालय भी संभाला और उद्योग मंत्रालय को नई पहचान दिलाई।2018 में उन्होंने अपने अथक परिश्रम से प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता दिलाई। लेकिन उनके श्रम का मोल नहीं मिला। उन्होंने समय की वास्तविकताओं को खुली ऑंखों से देखा और भविष्य को अतीत के हाथों गिरवी नहीं रखने दिया। 2020 में मध्य प्रदेश की सियासत में सत्ता परिवर्तन कराकर सत्तालोलुपों को सबक सिखा दिया और अपनी धमक को बरकरार रखा। 18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद 11 मार्च 2020 को भाजपा में शामिल हुए। उनका यह निर्णय राजनीतिक इतिहास में दर्ज हो गया। भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया के सितारे बुलंदियों पर हैं। उनका कद तेजी से बढ़ता जा रहा है।राजनीति में परिवारवाद पर करारा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा था कि मेरे परिवार का एक ही सदस्य राजनीति में रहता है। पिछले 30-40 साल से सिंधिया परिवार ने इसे अपनाया भी है। उन्होंने आमजन की नब्ज के मर्म को समझा और राजश्रय को लोकाश्रय में समाहित कर राजनीतिक इतिहास को नया पर्याय प्रदान किया है। इसीलिए आज वे सच्चे जननायक के तौर पर छवि गढ़ने में कामयाब हो सके। सिंधिया मौजूदा परिवेश की राजनीति में कनेक्टिविटी पर ध्यान देने और इस्पात के क्षेत्र को बढ़ावा देने के साथ एक जीवंत विमानन क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।आज जब भारत वैश्विक पटल पर अपनी नई छवि गढ़ रहा है तब दुनिया का नजरिया भी तेजी से बदल रहा है। इजी ऑफ ट्रेवल के साथ ही वीजा ऑन अराइवल जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम आमजन तक सुविधाएं पहुचांने का हर संभव प्रयास कर विकास के नये आयाम स्थापित कर रहे हैं। उनकी लोकप्रियता का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि उनके जन्म दिन पर जब प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया था तो महज कुछ ही घंटो में हजारों लाइक मिले थे।उन्होंने दो दशक के अपने राजनीतिक कॅरियर में ऐसे कार्य कर दिखाए जो नजीर बन गए। गुना-बीना रेल लाइन का विद्युतीकरण कराया। ग्वालियर-इंदौर एक्सप्रेस की शुरूआत कराई। ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी की सौगात दी। गुना देश का पहला ऐसा संसदीय क्षेत्र बना जिसके प्रत्येक गांव तक इंटरनेट की पहुंच हो गई थी। साड़ी बुनकरों व पुरातत्वमहत्व के स्थलों के लिए देशभर में मशहूर चंदेरी को केंद्रीय योजनाओ ंसे विशेष पैकेज दिलाए। गुना, ग्वालियर व शिवपुरी में लाइफ लाइन एक्सप्रेस लाए। अशोक नगर, गुना व शिवपुरी में दो हजार 482 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण। ग्वालियर में नवीन हवाई अड्डा, एलिवेटेड रोड, भव्य एवं विशाल स्टेडियम, अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेलगांव जैसी अनेक सौगातें उनके विजन का हिस्सा बनेंगी। बीते वर्ष उन्होंने 60 नये आरसीएस मार्ग शुरू किए। 91 लाख से अधिक हवाई यात्रियों को डिजी यात्रा की सौगात दी। तीन ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे शुरू किए गए। डीजीसीए ने 1562 कॉमर्शियल पायलट के लाइसेंस जारी किए। 2023 में करीब 150 मिलियन यात्रियों ने हवाई सेवा का लाभ उठाया। यह आमजन को सुलभ हवाई यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता का ही प्रमाण है। 2025 तक देश में 250 हवाई अड्डों का लक्ष्य रखा गया है। ड्रोन … Read more

प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल ,10 IAS ,4 कलेक्टर बदलें 

10 IAS officers transferred, collectors of 4 districts changed भोपाल । मध्यप्रदेश में 10 IAS अफसरों के दबादले किए गए हैं। 4 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें उज्जैन, बैतूल, नर्मदापुरम और गुना जिला शामिल है। गुना से हटाए गए कलेक्टर तरुण राठी की जगह बैतूल कलेक्टर अमनबीर सिंह को गुना कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है। मुख्यमंत्री के सचिव और आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी निभा रहे विवेक पोरवाल को हटाकर उन्हें प्रमुख राजस्व आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आयुक्त भू अभिलेख की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख राजस्व आयुक्त संदीप यादव को आयुक्त जनसंपर्क की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नीरज कुमार सिंह उज्जैन कलेक्टर बनाए गए हैं, जबकि उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को उपसचिव शासन बनाया गया है। बैतूल कलेक्टर की जिम्मेदारी नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को सौंपी गई है। सोनिया मीना को बैतूल कलेक्टर और उज्जैन नगर निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह को स्मार्ट सिटी सीईओ भोपाल बनाया गया है। जबलपुर नगर निगम आयुक्त स्वप्निल वानखेड़े को संस्थागत वित्त का ओएसडी बनाया गया है जबकि प्रीति यादव अब जबलपुर नगर निगम कमिश्नर होंगी।

झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई करने मैं प्रशासन सुस्त

Civil hospital in-charge unable to take action against quacks झोलाछाप डॉक्टरों पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी प्रभारी दोनों ही मेहरबान जानकारी के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रहे ऐसा लगता कहीं ना कहीं मोटी रकम दी जा रही है मलखान सिंह परमार अंबाह । झोलाछाप डॉक्टरों को प्रशासन का भय नहीं, बिना डिग्री के डाक्टरी और विना लायसेंस के मेडिकल स्टोर चला धड़ल्ले से चलाए जा रहे हैं, ऐसा एक मामला अंबाह पिनाहट रोड पर देखने को मिला है यहां डा पीयूष सेनी राज मार्केट में मौत का अस्पताल चला रहे हैं जब इसकी हमने जानकारी सिविल अस्पताल बीएमओ को दी तो उनका कहना लिखित में दो कार्रवाई करेंगे पर 19 10 2023 लिखित में दी गई उसके बावजूद भी कार्रवाई नहीं की बिना डिग्री के मरीजों की चिकित्सा कर रहे हैं यही नहीं एक मेडिकल स्टोर भी बिना लायसेंस के वैखोफ संचालित कर रहे हैं ऐसे झोलाछाप डॉक्टर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने में लगे हुए हैं जिस पर प्रशासन का भी कोई अंकुश नहीं है। यही बजय है कि लोग पैसे के लालच में लोगों के जीवन से खेल रहे हैं कई बार झोलाछाप डॉक्टरों के उपचार से भोले भाले ग्रामीण मरीज अपने जीवन से हाथ धो बैठते हैं।समय रहते ऐसे गैरकानूनी काम करने वाले लोगों पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो झोलाछाप डॉक्टर एक बीमारी की तरह पूरे शहर को नष्ट-भुष्ट कर देंगे और प्रशासन को अवगत होने के बाद भी प्रशासन इन पर कार्रवाई नहीं कर रहा क्या चक्कर है सिविल अस्पताल से नोटिस जारी होते हैं पर कार्यवाही नहीं होती

पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर, युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर

महाराजपुर पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर,आत्महत्या करने के लिए युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर छतरपुर । लगातार विवादों में रहने वाली महाराजपुर पुलिस का एक और कारनामा आया सामने,महाराजपुर पुलिस की प्रताड़ना के चलते एक युवक आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया इतना ही नहीं युवक के बच्चों ने यह भी बताया है कि उनके पिता को रात्रि में महाराजपुर पुलिस पकड़ कर ले गई थी और उनको बेरहमी से पीटा गया, युवक भारत चौरसिया टावर पर चढ़कर चिल्ला चिल्ला कर कह रहा है कि महाराजपुर पुलिस ने मुझे पीटा है और खाली कागज में हस्ताक्षर करवा लिए और फर्जी केस में फसाने की धमकी दे रही है,मौके पर टीआई महाराजपुर सुरभि शर्मा और पुलिस बल पहुंच गया है और उस व्यक्ति को मानने का काम पुलिस कर रही है, युवक अपने हाथों में ज्वलंतशील पदार्थ लिए हैं आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।

योजनाओं के पूर्ण नही होने पर इंजीनियरों को जारी होंगे नोटिस

Engineers will be issued notice if plans are not completed बिरसा क्षेत्र के मानेगांव की नल जल योजना की जांच के निर्देश जल जीवन मिशन कार्यो की हुई समीक्षा बालाघाट । कलेक्टर ड़ॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने शनिवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत स्वीकृत योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जनपद बिरसा के सीईओ ने जानकारी में कहा कि कचनारी में योजना का पाइप फटने के कारण सप्लाई बंद है। कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने बैठक में सभी सीईओ और तहसील की जानकारी प्राप्त करने के पश्चात निर्देश दिए कि जिस भी योजना का कार्य अपूर्ण है उन सभी इंजीनियरों को नोटिस जारी करे। इसके अलावा बिरसा क्षेत्र के मानेगांव जल जीवन मिशन योजना की जांच करने के भी निर्देश दिए है। इसके अलावा किरनापुर क्षेत्र की 22 योजनाओं में सिर्फ 3 पूर्ण होने पर जनपद सीईओ को सभी योजनाओं के सभी कार्यो का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। बैठक की जानकारी देने के बावजूद बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर मोहगांव खुर्द के ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने के निर्देश दिए है। बैठक के प्रारम्भ में जिपं सीईओ श्री डीएस रणदा ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के अमले द्वारा जल वितरण के कार्यो का सत्यापन कार्य कराया गया। जिसमें कई योजनाओं में जल वितरण प्रावधान के अनुसार नही मिलने की जानकारी पीएचई विभाग के अमले के सामने रखी। जल के संबंध में स्कूल एवं आंगनवाड़ी की शिकायतों के अलावा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अवगत कराया जा रहा है। इस मामलें में जनपद सीईओ बैहर ने बताया कि मेंडकी चारटोला में समस्या नही है, योजना पूर्ण है लेकिन अब तक हस्तांतरित नही की गई है। आंगनवाड़ी की जानकारी नही है। बैठक में तहसीलवार योजना संबंधी समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा योजना संबंधी कार्यो की समीक्षा की गई। बैठक में बिरसा के ग्राम कचनारी जिपं सीईओ द्वारा जानकारी दी गई कि सप्लाई बंद है। पाईप फटने की वजह से सप्लाई बंद है। कलेक्टर द्वारा तहसीलों के जिन ग्रामों में योजना संबंधी कार्य अपूर्ण होने पर इंजीनीयरों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जहां पर कार्य अधूरे है वहां जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। वहीं बिरसा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मानेगांव में योजना संबंधी कार्यों की जांच करने के निर्देश दिये गए। एपी कंस्ट्रकक्शन मुरैना को टर्मिनेट करने के निर्देश भी दिये गए। सिवनीकला में कार्य कर रहे ब्रजेश कंस्ट्रकक्शन को पाईप लाइन एक सप्ताह में पूर्ण करने के निर्देश दिये गए। जिन स्थानों पर बोर किया जा रहा है उन स्थानों की मिट्टी जांच कर पक्के बोर कराने के निर्देश दिये गए। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर ड़ॉ. मिश्रा ने जिपं सीईओ श्री रणदा से कहा कि जिन ग्रामों में योजना संबंधी कार्य अधूरे है उनकी जांच विस्तार से करते हुए अवगत कराया जाए। साथ ही जनपद स्तर पर स्वयं कार्यों की समीक्षा भी करें। इस दौरान पीएचई कार्यपालन यंत्री श्री एसएम बीएल उइके, एसडीओ पीएचई धीरेंद्र कुमार शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित रहे।

लाखों की लागत से बने उप स्वास्थ्य केंद्र पर लगा रहता है ताला, लोगों को नहीं मिल रहा इलाज.

A lock is placed on the Sub health Center built at a cost of millions, depriving people of access to medical treatment. मलखान सिंह परमार मुरैना । ग्राम पंचायत आरोली मे बीच का पुरा गांव में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र ताे खोले गए हैं। लेकिन इन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों को इलाज के लिए लोगों को निजी चिकित्सालय क्लीनिकों पर या जिला स्तर पर अस्पताल में जाना पड़ता है। उप स्वास्थ्य केंद्रों पर कहने को तो यहां 24 घंटे एएनएम और इलाज की सुविधा मिलना है, लेकिन ताला नहीं खुलने से ग्रामीणों को विकासखंड के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। लाखों की लागत से बने बीच के पुरा पर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र बना जर्जर केंद्र जानकारी के अनुसार देखने में तो उप स्वास्थ्य केंद्र को बने अभी कुछ अधिक समय नहीं हुआ लेकिन उसकी दीवारें, प्लास्टर सभी खंडर हो गए है केंद्र को बनाने में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने से कम समय में ही उप स्वास्थ्य केंद्र खंडर हो गया है। ग्राम पंचायत अरोली में ग्राम बीच के पूरा को शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले कई दिनों से ताला लटका हुआ हैं, वहीं जिले में बैठे जिम्मेदार जांच सहित अन्य के नाम पर वाहन द्वारा डीजल का भुगतान लेते है, लेकिन समझ से परे यह है कि आखिर इनके द्वारा किस चीज की जांच की जाती है। ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराना महज दिखावा बनकर रह गया है, क्योंकि कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर पिछले कई दिनों से उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला लटक रहा है। मजे की बात तो यह है कि यहां पदस्थ जिम्मेदार से अगर कोई पूछ ले कि आप कहां हैं, तो इनके द्वारा मीटिंग के साथ भ्रमण बताकर अपना पल्ला झाड़ लिया जाता है। ग्रामीणों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया करवाने के उद्देश्य से सरकार ने गांव में उप-स्वास्थ्य केन्द्र खोला था, लेकिन यह ग्रामीणों का दुर्भाग्य ही रहा कि लाखों रुपये की लागत से बने उप-स्वास्थ्य केन्द्र में आये दिन ताला लटका रहता है।

इंतजार की घड़ी खत्म,विभागो का हुआ बटवारा।

मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव मंत्रिमंडल विस्तार के 5 दिन बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो गया है। कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय प्रशासन और प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मिला है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को वित्त, डिप्टी सीए‌म राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गृह, जनसंपर्क और सामान्य प्रशासन विभाग अपने पास रखा है। कैबिनेट मंत्रियों को मिले यह विभाग • कुंवर विजय शाह – जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी- राहत एवं पुनर्वास • कैलाश विजयवर्गीय नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य • प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम • राकेश सिंह – लोक निर्माण विभाग • करण सिंह वर्मा – राजस्व • उदय प्रताप सिंह – परिवहन और स्कूल शिक्षा • संपतिया उइके – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी • तुलसी सिलावट – जल संसाधन • एदल सिंह कंषाना – किसान कल्याण एवं कृषि विकास • निर्मला भूरिया – महिला एवं बाल विकास • गोविंद सिंह राजपूत – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण • विश्वास सारंग – खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता • नारायण सिंह कुशवाह सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण • नागर सिंह चौहान – वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण • प्रद्युम्न सिंह तोमर – ऊर्जा • राकेश शुक्ला – नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा • चेतन काश्यप – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम • इंदर सिंह परमार – उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को इन विभागों का जिम्मा • कृष्णा गौर – पिछड़ा वर्ग एंव अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमंतु और अर्धघुमंतु कल्याण • धर्मेंद्र लोधी – संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास • दिलीप जायसवाल – कुटीर एवं ग्रामोद्योग • गौतम टेटवाल – तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार • लखन पटेल – पशुपालन एवं डेयरी • नारायण सिंह पंवार – मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग राज्य मंत्री को इन विभागों का प्रभार • नरेंद्र शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य एवं परिवाण कल्याण • प्रतिमा बागरी – नगरीय विकास एवं आवास • दिलीप अहिरवार – वन एवं पर्यावरण • राधा सिंह – पंचायत एवं ग्रामीण विकास

जबलपुर धान खरीदी घोटाला जिम्मेदार कौन

Who is responsible for Jabalpur paddy purchase scam धान खरीदी में फर्जीवाड़े से नाराज किसानों ने घंटों लगाया जाम उदित नारायणभोपाल ! आज जबलपुर में सैकड़ो किसान धान खरीदी के भुगतान के लिए सड़क पर चक्का जाम कर रहे हैं. जिला प्रशासन की नाक के नीचे हुए धन उपार्जन घोटाले के लिए जबलपुर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है. इस पूरी प्रक्रिया में जिला प्रशासन की लापरवाही सर्वाधिक है, परंतु जिला कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ जयंती सिंह ने सारा ठीकरा जिला फूड कंट्रोलर कमलेश ताडेकर, जिला विष्णन अधिकारी रोहित सिंह बघेल, एमपी वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन डी के हवलदार, सिहोरा ब्रांच मैनेजर बीके पाठक, पाटन ब्रांच मैनेजर आनंद पांडे, शाहपुर ब्रांच मैनेजर ऋतिक सिनाटिया, रिछाई ब्रांच मैनेजर एम.के उपाध्याय को निलंबित किया गया है. कल जिला प्रशासन द्वारा आनन फानन में 36 वेयरहाउस संचालकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया. वही प्रदेश शासन ने वेयरहाउसिंग के सहकारिता प्रमुख सचिव श्री उमाकांत उमराव को ट्रांसफर कर दिया है. हजारों किसानों की फसल की बंदरवाट करने के लिए दोषियों को जिस प्रकार संरक्षण दिया जा रहा है उससे यह स्पष्ट है कि इस पूरे घोटाले को सत्ता पक्ष का संरक्षण प्राप्त है. जमीनी हकीकत यह है कि जिले में धान के उपार्जन के लिए कमेटी के अध्यक्ष जिला कलेक्टर होते हैं. जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्रो की सूची खरीद के निर्धारित व घोषित तिथि 3 दिसंबर के पूर्व जारी क्यों नहीं की, धान खरीदी के लिए प्रभारी अधिकारी जिला पंचायत सीईओ उपार्जन तिथि से शिकायत की तिथि तक क्या कर रही थी, 36 केन्द्रो व तीन तहसीलों के क्षेत्र में जब उपार्जन का व्योरा तक अपलोड नहीं किया, तो प्रदेश शासन के जिम्मेदार अधिकारी की नींद क्यों नहीं खुली जिला कलेक्टर के द्वारा धान खरीदी जैसे कृषक हित के कार्यों में घनघोर लापरवाही किसके दबाव में की इन सभी सवालों के बीच किसान अपनी फसल के भुगतान के लिए सड़कों पर है. जिला कलेक्टर सारे घोटाले पर पर्दा डालने में सक्रिय है. वेयरहाउसिंग संचालकों को ब्लैक लिस्ट करने के जगह उनके विरुद्ध एफ.आई.आर की कार्यवाही कब तक की जाएगी. हजारों किसानों का यही सवाल है लगभग जबलपुर जिले की 75% उपज पर डाका डालने की साजिश पर खुद को किसान हितैषी बताने वाली भाजपा सरकार के लिए कठिन कार्य साबित होता जा रहा है. “अब देखना यह है कि जन हितैषी भाजपा सरकार दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करतीं हैं या फिर कर्मचारियों की ग़लती मानकर सारे मामले को रफा-दफा करतीं हैं ! साथ ही हितग्राही किसानों को भुगतान कैसे किया जाऐगा ?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधिकारी घोड़ाडोंगरी की हिटलर शाही

Community Health Center Officer Hitler Shahi of Ghoradongri स्वास्थ्य केंद्र सफाई कर्मी एवं सुरक्षाकर्मी को तीन-तीन माह से वेतनमान नहीं डॉ जाकिर शेख घोड़ाडोंगरी ! किरण चाहे सूर्य की हो, या आशा की जीवन के सभी अंधकार मिटा देती है, इसी तारम्य मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ा डोंगरी के सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी जी रहे हैं, के बीते 4 माह से वेतनमान नहीं दिया गया, सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कर्मी द्वारा वेतन की मांग करने पर नौकरी से निकलने की धमकी मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित प्रथम नेशनल सिक्योरिटी के बैतूल में बैठे ग्रुर्ग द्वारा दी जाती है… जो की सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी का शोषण जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैतूल के साथ ही मेडिकल अधीक्षक घोड़ाडोंगरी द्वारा किया जा रहा है….चुकी सफाई कर्मी एवं सुरक्षा कार्मि को कलेक्टर दर के अनुसार 10500 से लेकर 11000 के दरमियान होता है. जिन्हें 6000 दिया जाता है, किंतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के अधीक्षक के मिली भगत के चलते समय पर नहीं दिया जा रहा है, वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में समय पर नहीं आते अधिकारी एवं कर्मचारी चाहे महिला ओपीडी कक्ष हो या दवाई वितरण कक्ष अन्य कक्षओं के क्या कहने, “अंधेर नगरी चौपट राजा, टके शेर भाजी, टके खाजा” के तर्ज पर चल रहा है.. चुके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर एवं कर्मचारियों की सुबह 11:00 बजे होती है, चुके देखा गया सुबह के 11:00 बजे तक सारी कुर्सियां खाली नजर आई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी के उपस्थित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से पूछने पर पता चला कि बस अभी आता ही होंगे, जोकी प्रति दिवस दिनचर्या के अनुसार 10:30-11के पश्चात ही अधिकारियों का आगमन होता है, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में…आने वाले रोगियों का बेहाल है, जहां कोई किसी की नहीं सुनता इस तरह की शिकायत क्षेत्रीय आने वाले रोगी एवं उनके परिजनों ने की है… सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में न ही कोई कर्मचारी सुनता है या न डॉ, चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी अपने समय पर उपस्थित होकर कार्य करते हुए दिखाई देते हैं.. चुके रामभरोस से चल रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी… सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आउटसोर्स सुरक्षा कर्मी व सफाई कर्मी का शोषण को रोकने एवं मानदेय में वृद्धि के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई, के बीते कई वर्षों से प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर के द्वारा ठेका पद्धति के जरिए सुरक्षा एवं सफाई कर्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में नियुक्त किया गया था… जिसे वेतनमान कलेक्टर दर से एवं इपीएफ की शर्तों पर नियुक्त कर अपने ही अंदाज में करवाते हैं घोड़ाडोंगरी के अधिकारी कार्य, नहीं देते वेतनमान ठेकेदार की चल रही मनमानी, जिले में बैठे हैं श्री शैलेंद्र सिंह उपाध्याय जो कि सफाई कर्मी एवं सुरक्षाकर्मी को नौकरी से निकलने की धमकी देते हुए चार-चार माह तक वेतन नहीं दिया जाता, वेतन चाहिए तो नौकरी से हाथ धोना होगा, जिस कारण सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी के परिवार पर भूखे मरने की नौबत नेशनल सिक्योरिटी इंदौर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बैतूल के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ संजू शर्मा द्वारा किया जा रहा है… जबकि समय-समय पर सफाई कर्मी एवं सुरक्षाकर्मी द्वारा अपनी पीड़ा को संविदा जिला अकाउंट प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र सिंह चौरसिया को अवगत कराने पर, नौकरी से निकलने की धमकी चौरसिया द्वारा दी जाती है…. समस्त आउटसोर्स सुरक्षा कर्मी सफाई कर्मी स्वास्थ्य विभाग प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर द्वारा कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल के अंतर्गत सामुदायिक /प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए नियुक्त किए गए थे, वर्तमान समय में सुरक्षाकर्मी एवं सफाई कर्मी का वेतनमान 10500 से 11000 के दरमियान है, कलेक्टर दर एवं इपीएफ में आदर्श अनुसार जो कि समय पर नहीं दिया जाता, एवं खातों मे ₹6000 के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है, जो की सितंबर माह से आज दिनांक तक नहीं दिया गया, और न ही अभी तक खाते में इपीएफ डाला गया है. यह तो वर्षों से चला आ रहा है, कि तीन-तीन, 4-4 महीने वेतन नहीं दिया जाना, वेतन की बात करने पर कंपनी के पदाधिकारी द्वारा धमकी दी जाती है, बोला जाता है, वेतन की जल्दी है तो काम छोड़ दो, हम अभि वेतन नहीं दे पाएंगे, सुरक्षाकर्मी एवं सफाई कर्मी द्वारा जिला कलेक्टर से भी पहले शिकायत की गई है, लेकिन कंपनी के अधिकारियों एवं जिले में संविदा जिला अकाउंट प्रबंधक श्री पुष्पेंद्र सिंह चौरसिया को पता चलने पर काम से निकाल देने की धमकी इन छोटे कर्मचारियों को बार-बार दी जाती है, साथ ही कई कई महीने वेतन नहीं मिलने से सुरक्षा कर्मी एवं सफाई कर्मी के घरों की स्थिति बहुत खराब एवं दयनीय हो गई.. जीस कारण सफाई कर्मी एवं सुरक्षाकर्मियों का परिवार तनाव पूर्वक जिंदगी जी रहा है, समस्याओं से जूझ रहे है, कई वर्ष से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करने के पश्चात भी न तो कार्य के अनुरूप सम्मानजनक वेतन मिला रहा है और न ही इस बार दीपावली पर बोनस दिया गया है.. जबकि सुरक्षा एवं सफाई कर्मियों को वेतन घंटे के हिसाब से जांब दर का वेतन भुगतान किया जाता है, जो समय पर नहीं किया जाता.. उक्त कर्मियों को परिवार पालने लायक वेतन भी नहीं दिया जाता है, कल को इन कर्मियों के घर में किसी तरह की कोई अनहोनी होती है, तो इसके लिए प्रथम नेशनल सिक्योरिटी इंदौर के प्रताप उपाध्याय एवं जिले में संविदा डीएम श्री पुष्पेंद्र सिंह चौरसिया जिम्मेदार होंगे… क्योंकि श्री चौरसिया द्वारा कंपनी को सहयोग किया जाता रहा है.. वही समय पर नहीं पहुंचाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ा डोंगरी के डॉ एवं अधिकारियों का आए दिन का एक हिस्सा है, जोकि सुधार नहीं जा सकता, क्योंकि बरसों से बैठे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डॉक्टर संजीव शर्मा जिनकी छत्रछाया में फल- फुल रहे हैं डॉक्टर एवं अधिकारी जिला प्रशासन के क्या कहने…

सीईओ ने निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर लिया जायजा

CEO made surprise inspection of construction works मनमोहन नायक कटनी ! विजराघवगढ़ जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत के निर्देश पर जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा निर्माण एवं विकास कार्यों में प्रगति लाते जाने हेतु निरंतर भ्रमण कर निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को जनपद पंचायत विजराघवगढ़ के सीईओ ब्रतेश जैन ने ग्राम पंचायत खेरवा नंबर एक और बंजारी में प्रगतिरत निर्माण एवं विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। विजिट के दौरान उन्होंने पुष्कर धरोहर तालाबों के प्रगतिरत अपूर्ण कार्यों को नियत समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराए जाने के निर्देश ग्राम पंचायत निर्माण एजेंसी को दिए। श्री जैन ने कहा कि निर्माण कार्यों की पूर्णता के साथ-साथ तकनीकी मानकों का पालन किया जाए ताकि कार्यों के पूर्ण होने पर जनमानस को इसका भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने सख्ती से कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

युवक के साथ मारपीट करने वाले आरोपीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested the accused who assaulted the youth युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार राहुल रैकवारछतरपुर । फरियादी पीड़ित उम्र 25 साल निवासी ग्राम गठेवरा थाना सिविल लाइन द्वारा थाना आकर रिपोर्ट की गई की गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा गाली देते हुए फार्म हाउस ले जाकर बंधक बनाकर मारपीट की है। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 924/23 धारा 147, 148, 149, 294, 323, 365, 506 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अमित सांघी के संज्ञान में आते ही घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन प्रभारी निरीक्षक कमलेश साहू को आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक कमलेश साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों से संबंधित स्थान में दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा पांचो आरोपी जो ग्राम गठेवरा थाना सिविल लाइन छतरपुर के निवासी हैं को प्रथक प्रथक स्थान से गिरफ्तार कर अभिरक्षा में लिया गया। दौरान विवेचना घटना में प्रयुक्त लाठी, डंडा एवं मोटरसाइकिल जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया। विवेचना कार्यवाही जारी है।

slot server thailand super gacor

spaceman slot gacor

slot gacor 777

slot gacor

Nexus Slot Engine

bonus new member

olympus

situs slot bet 200

slot gacor

slot qris

link alternatif ceriabet

slot kamboja

slot 10 ribu

https://mediatamanews.com/

slot88 resmi

slot777

https://sandcastlefunco.com/

slot bet 100

situs judi bola

slot depo 10k

slot88

slot 777

spaceman slot pragmatic

slot bonus

slot gacor deposit pulsa

rtp slot pragmatic tertinggi hari ini

slot mahjong gacor

slot deposit 5000 tanpa potongan

mahjong

spaceman slot

https://www.deschutesjunctionpizzagrill.com/

spbo terlengkap

cmd368

368bet

roulette

ibcbet

clickbet88

clickbet88

clickbet88

bonus new member 100

slot777

https://bit.ly/m/clickbet88

https://vir.jp/clickbet88_login

https://heylink.me/daftar_clickbet88

https://lynk.id/clickbet88_slot

clickbet88

clickbet88

https://www.burgermoods.com/online-ordering/

https://www.wastenotrecycledart.com/cubes/

https://dryogipatelpi.com/contact-us/

spaceman slot gacor

ceriabet link alternatif

ceriabet rtp

ceriabet

ceriabet link alternatif

ceriabet link alternatif

ceriabet login

ceriabet login

cmd368

sicbo online live

Ceriabet Login

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

casino online

clickbet88

login kudahoki88

Ceriabet

Ceriabet

Ceriabet

slot olympus

sbobet

slot thailand

sbobet