करवा चौथ पर जन्मदिन मनाकर जताई खुशी, महिलाओं ने मांगी पति की लंबी उम्र की दुआ

Women celebrated their birthdays on Karwa Chauth and prayed for their husbands’ long lives.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। शुक्रवार को करवाचौथ व्रत को लेकर शहरभर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सुबह से ही बाजारों में महिलाओं की खूब भीड़ रही। महिलाएं पूजा और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी में व्यस्त नजर आईं। शाम होते ही महिलाओं ने पारंपरिक परिधान धारण कर सामूहिक रूप से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की पूजा-अर्चना की।

व्रतधारी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर कथा का श्रवण किया और चांद निकलने का इंतजार किया। चांद दिखाई देने पर महिलाओं ने छलनी से पति का चेहरा देखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया, फिर पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोला। इस दौरान महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की।
नगर के रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड में इस बार करवाचौथ पर दोहरी खुशी देखने को मिली — यहां एक महिला ने करवाचौथ के शुभ अवसर पर पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए साथ ही पति का जन्मदिन मनाकर खुशी का इजहार किया। वातावरण खुशी और प्रेम से सराबोर हो उठा।