
PIC. धनबाद में बजरंग दल द्वारा पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा
ब्यूरो रिपोर्ट धनबाद. झारखंड की कोल नगरी धनबाद से लव जेहाद जैसा मामला सामने आया है, जहां हिंदू युवती जमशेदपुर से भागकर शादी करने अपने प्रेमी सोहेल के साथ धनबाद रजिस्ट्री ऑफिस पहुंची थी लेकिन शादी नहीं हो सकी. शादी से पहले ही दफ्तर में मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और मुस्लिम युवक सोहेल की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को धनबाद महिला थाना के हवाले कर दिया.दरअसल धनबाद भूली ईस्ट बसुरिया के रहने वाले सोहेल खान नाम के युवक का जमशेदपुर की रहने वाली युवती गीता (काल्पनिक नाम) से प्रेम प्रसंग कई महीनों से चल रहा था. बुधवार को धनबाद रजिस्ट्री ऑफिस में दोनों शादी करने वाले थे इसी दौरान जमशेदपुर बजरंग दल के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद धनबाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दोनों प्रेमी जोड़ों को रजिस्ट्री ऑफिस के पास पकड़ और युवक की पिटाई कर दी. इसके बाद दोनों को महिला थाने के हवाले कर दिया.






