New Ideal School celebrated its annual function with great pomp and show, children gave one better than the other presentation.
- देश भक्ति के रंग से रंगा सार्वजनिक मंच, अतिथियों का किया सम्मान।
हरिप्रसाद गोहे
आमला। नगर के गोविंद कालोनी क्षेत्र स्थित न्यू आईडल हाई स्कूल ने स्कूल का वार्षिक उत्सव यहां स्थित भवानी लॉन में धूमधाम एवं हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।
आयोजन को लेकर शाला परिवार द्वारा बड़े स्तर पर तैयारियां की गई थी।
वार्षिक उत्सव आयोजन के लिए सजाए गए सार्वजनिक मंच से न्यू आइडियल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार देश भक्ति गीत संगीत नृत्य, नाटक की प्रस्तुति देकर उपस्थित जन समुदाय का मन मोहा।

साथ ही पूर्व में शाला में अध्ययनरत विद्यार्थी सुमित महातकर ने अपनी सुरीली आवाज में मेरे देश की धरती सोना ऊगले,उगले हीरे मोती देश भक्ति गीत गाकर मंच को देश भक्ति के रंग में रंग दिया।

शानदार प्रस्तुति का वहां उपस्थित लोगों जमकर तालिया बजा उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, शाला स्टाफ सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

आयोजित कार्यक्रम का सफल मंच संचालन दीपिका सोनी ओर कविता साहू ने किया।

वहीं आभार शाला प्राचार्य किरण लता देशमुख ने व्यक्त किया।










