Amla Sampark Abhiyan 2026: 65 complaints resolved in Ward-12, ₹41 thousand revenue collected.
हरिप्रसाद गोहे
आमला। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 20/05/2026 को वार्ड क्रमांक 12 में चलाए गए शहर संपर्क अभियान 2026 के तहत बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। मिली जानकारी अनुसार बिल संबंधी: 4 शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

बिल भुगतान: 52 उपभोक्ताओं से ₹41 हजार की राशि संग्रहित कर भुगतान संबंधी शिकायतें निपटाई गईं। वोल्टेज और सर्विस लाइन से जुड़ी 3 शिकायतों का त्वरित निराकरण हुआ। वहीं नाम परिवर्तन: 3 उपभोक्ताओं के नाम परिवर्तन के आवेदन निपटाए गए।
5 नए कनेक्शन: 1 घरेलू स्थाई और 2 अस्थाई कनेक्शन जारी किए गए।अभियान के दौरान कुल 65 प्रकरणों का समाधान कर उपभोक्ताओं को राहत दी गई।
recent visitors 57









