Kherli Bazaar: Joint investigation team inspected the liquor shop.
हरिप्रसाद गोहे
आमला/खेड़ली बाजार। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश के बाद शुक्रवार को एसडीएम द्वारा गठित जांच दल ने तहसीलदार रिचा कौरव की मौजूदगी में खेड़ली बाजार की देशी-विदेशी शराब दुकान का मौका निरीक्षण किया।

कांग्रेस नेत्री सीमा अतुलकर के नेतृत्व में महिलाओं ने जनसुनवाई में दुकान हटाने की मांग की थी। जांच के दौरान महिलाएं दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर करने पर अड़ी रहीं। महिलाओं ने तहसीलदार को दुकान पर गाली-गलौज और अवैध गतिविधियों के वीडियो भी दिखाए।तहसीलदार रिचा कौरव ने बताया कि जांच प्रतिवेदन एसडीएम के माध्यम से कलेक्टर को भेजा जाएगा। निर्णय जिला स्तर से होगा।
recent visitors 120









